- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतजार फैंस काफी दिन से कर रहे हैं। अब खबर ये है कि दोनों इसी महीने में शादी करने वाले है। आलिया और रणबीर की शादी को लेकर रोज नई खबरें सामने आ रही हैं। खैर आज हम जानते हैं कि आलिया और रणबीर की पहली मुलाकात कैसे हुई थी।आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। आलिया ने कहा था कि फिल्म ब्लैक की शूटिंग के दौरान एक दिन जब वो सेट पर गई थी तभी रणबीर कपूर को अपना दिल दे बैठी थी। तब आलिया की उम्र महज 11 साल की थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी के बारे में कहा जाता है कि दोनों की प्रेम कहानी 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों सबसे पहले एक कपल की तरह सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन के नजर आए थे। फिल्मफेयर 2019 के दौरान जब आलिया और रणबीर को अवॉड्र्स मिला था, तब जमाने के सामने आलिया भट्ट ने ट्रॉफी हासिल करते हुए रणबीर कपूर की आंखों में देखकर आई लव यू बोला था।रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान आलिया के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए कहा था कि उनकी जिंदगी में आया नया रिश्ता काफी खुशियां लेकर आया है। आलिया ने ईटी टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'ये एक रिश्ता नहीं है बल्कि दोस्ती है। ये बहुत खूबसूरत हैं और इस वक्त में सितारों पर चल रही हूं। आलिया भट्ट अपने प्रेमी रणबीर कपूर के परिवार के साथ कई तस्वीरों में नजर आई थी। ऋषि कपूर के बारे में कहा जाता है कि वो बहुत पहले ही आलिया को अपनी बहू मान चुके थे। इन दोनों की लव स्टोरी हरदम चर्चा में बनी रही। एक समय ऐसा आया था जब दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी सामने आने लगी थी।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की अब इसी महीने शादी होने वाली है। जिसको लेकर दोनों के परिवार वाले तैयारी में लगे हुए है। रणबीर अपनी दादी की इच्छा के अनुसार अपने पैतृत निवास आरके हाउस में पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे।
- मुंबई। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी ने हाल ही राम नवमी के मौके पर एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद टॉलीवुड प्रिंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टॉलीवुड प्रिंस की बेटी जल्दी ही अपना फिल्मी डेब्यू भी कर रही हैं। वो अपने पापा की फिल्म सरकारू वारी पाटा के गाने पैनी सॉन्ग में थिरकती नजर आईं। इधर, राम नवमी के दिन सितारा घट्टामनेनी ने एक बेहद खूबसूरत डांस कर हर किसी का दिल जीत लिया। ये वीडियो देख उनके पापा भी खुद इतना खुश हुए हैं कि सोशल मीडिया पर शेयर करने से खुद को नहीं रोक सके। दरअसल, महेश बाबू की लाडली सितारा घट्टामनेनी ने कुचीपुड़ी नृत्य पेश कर रामनवमी के दिन भगवान राम को याद किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर महेश बाबू ने लिखा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। गौरतलब है कि महेश बाबू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर से विवाह किया है।-----
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी लंबे से समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब इन दोनों स्टार्स की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 15 अप्रैल की रात को होने जा रही है। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स रंग जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं अब रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने भी बेटे की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।इस बारे में नीतू कपूर ने कहा, 'मैं भी यही चाहती हूं कि हो जाए। मुझे कुछ पता नहीं है। मैं भी सेलिब्रेट करना चाहती हूं लेकिन आज के बच्चे अलग हैं। ये दोनों प्राइवेट पीपल हैं। कब कर लेंगे पता नहीं, लेकिन होगी जरूर और मैं भी चाहती हूं कि जल्दी हो जाए क्योंकि मैं उन दोनों से प्यार करती हूं। आलिया कितनी प्यारी लड़की है। मैं सिर्फ उससे प्यार करती हूं। वो एक खूबसूरत लड़की है। रणबीर और आलिया एक दूसरे के लिए बने हैं। दोनों एक जैसे है। रणबीर नेक दिल हैं। वो चीजों को पॉजिटिव नजरिए से देखता है। मैं रणबीर कपूर में सभी गुण देखती हूं। दोनों कांफिडेंट हैं और किसी के बारे में कहने के लिए बुरी बातें नहीं हैं।'वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' से बड़े परदे पर कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ लीड रोल में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रही हैं।
- लंदन. तेलुगु फिल्मों के अभिनेता रामचरण ने शनिवार को ब्रिटेन में रहने वाले प्रशंसकों को उनकी नयी फिल्म ‘ आरआरआर' को सप्ताहांत में ब्रिटिश बॉक्स ऑफिस पर मजूबत शुरुआत देने के लिए धन्यवाद दिया। ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म ‘आरआरआर' का अभिप्राय ‘‘राइज, रोर, रिवोल्ट' है और इसे कई भाषाओं में प्रदर्शित किया गया है। इस फिल्म में रामचरण ने युवा स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाया है। रामचरण (37 वर्षीय) ने कहा, ‘‘ ब्रिटेन में रह रहे प्रशंसकों को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए विशेष धन्यवाद।'' उन्होंने कहा, ‘‘यही वह प्रेम और अनुराग है जो हमें कड़ी मेहनत करने और आपके लिए अच्छी फिल्में प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करता है। मैंने कई बार ब्रिटेन में छुट्टियां बिताई हैं और फिल्मों की शूटिंग की है और यह हमेशा से शानदार अनुभव रहा है।'' फिल्म ‘बाहुबली' के लिए चर्चित निर्देशक एसएस राजमौली ने ‘‘ आरआरआर' को निर्देशित किया है और यह 20वीं सदी के शुरुआत में दो स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीतारा राम राजू और कुमराम भीम की काल्पनिक कहानी को बयां करती है। इन दोनों किरदारों को क्रमश: रामचरण और एनटी रामाराव जूनियर ने निभाया है। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस में सबसे तेजी से 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने ब्रिटेन के पहले सप्ताहांत में 12 लाख डॉलर की कमाई की है जबकि अमेरिका-कनाडा में 1.10 करोड़ डॉलर कमाए हैं। फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 18.9 लाख डॉलर का कारोबार किया है।
- मुंबई। अभिनेत्री पूजा भट्ट सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘सना’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के लेखक व निर्देशक सुधांशु सारिया हैं और इसका निर्माण ‘फोर लाइन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जाएगा। कई साल बाद नेटफ्लिक्स के शो ‘बॉम्बे बेगम्स’ से हाल में, अभिनय की दुनिया में लौटीं पूजा भट्ट ने कहा कि वह ‘सना’ जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं, जिसमें महिलाओं की जिंदगियों से जुड़े पहलुओं को काफी बारीकियों से दिखाया गया है। भट्ट ने कहा, ‘‘ मैं काफी खुश हूं कि सुधांशु ने मुझे इस बेहद महत्वपूर्ण फिल्म का हिस्सा बनाया, जिसमें महिलाओं के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है और उस तरीके से नहीं, जैसा कि दुनिया उनके बारे में सोचती है।’’ राधिका मदान ने फिल्म की शूटिंग पिछले महीने मुंबई में शुरू कर दी थी। इसमें सोहम शाह और शिखा तलसानिया जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
- लॉस एंजिलिस (अमेरिका). अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस और अमेरिकी अभिनेता एंथोनी मैकी की आने वाली एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स' के अधिकार ‘अमेजन स्टूडियो' ने हासिल कर लिए हैं। ‘डेडलाइन' की खबर अनुसार दो दौर की बोली के बाद ‘अमेजन स्टूडियो' ने फिल्म के अधिकार हासिल किए।ऐसा कहा जाता है ‘एंडिंग थिंग्स', जेम्स कैमरन की वर्ष 1994 की एक्शन-कॉमेडी ‘ट्रू लाइज़' से प्रेरित है। ‘एंडिग थिंग्स' के लेखक एवं निर्देशक केविन सुलिवन हैं। ‘डेविस एंटरटेनमेंट' और ‘लिट एंटरटेनमेंट'.. ‘इंस्पायर एंटरटेनमेंट' तथा ‘मेक इट विद ग्रेवी प्रोडक्शंस' के साथ मिलकर इसका निर्माण करेंगे।
- मुंबई। खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को शादी करेंगे। दोनों की शादी चेंबुर के आरके हाउस में होगी जहां 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने शादी की । अब लेटेस्ट अपडेट ये सामने आया है कि आखिर दोनों ने 17 अप्रैल का दिन ही क्यों चुना। खबर है कि रणबीर कपूर नंबर्स बहुत मानते हैं। उनका लकी नंबर 8 है और 7+1 मिलाकर 8 ही होता है। आलिया भट्ट भी इस बात बात को मानती हैं। इसलिए ये तारीफ तय की गई है।कपूर हाउस को सजाने के लिए उसी वेंडर को चुना गया है जो सालों से उनके फंक्शन्स में सजावट करता आ रहा है। शादी की रस्में 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। खबर है कि रणबीर कपूर की दादी की कृष्ण राज कपूर की इच्छा थी कि रणबीर की शादी आरके हाउस में हो। इसलिए ये शादी वहां हो रही है। पिछले दिनों हुए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने माना था कि वो शादी कर रहे हैं लेकिन उन्होंने साफ कहा था कि वो कब शादी कर रहे हैं, ये नहीं बताएंगे। वाइटशादी कम ही लोगों के साथ की जा रही है जिसमें करण जौहर और अयान मुखर्जी ही नजर आएंगे। बाकी दोस्तों को रणबीर और आलिया बाद में रिसेप्शन करेंगे। कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया पंजाबी रीति - रिवाजों के साथ शादी करेंगे।
- मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने निचली अदालत द्वारा अभिनेता सलमान खान के खिलाफ जारी समन पर मंगलवार को पांच मई तक रोक लगा दी, जबकि एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें इसी मामले में नौ मई तक व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी।मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने 2019 के एक विवाद के सिलसिले में एक पत्रकार द्वारा दायर शिकायत पर सलमान तथा उनके अंगरक्षक नवाज शेख के खिलाफ समन जारी किया था और उन्हें पांच अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था।सलमान के वकीलों ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में एक अर्जी दाखिल कर पेशी से छूट की मांग की थी। मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें छूट दे दी और मामले को नौ मई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।अभिनेता ने मंगलवार को ही उच्च न्यायालय से निचली अदालत के आदेश को रद्द करने और समन पर रोक लगाते हुए अंतरिम राहत देने का अनुरोध किया था।न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे की एकल पीठ ने मंगलवार को सलमान की याचिका पर सुनवाई की और शिकायतकर्ता (पत्रकार अशोक पांडे) को अभिनेता की याचिका के जवाब में एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे ने कहा, ‘‘ आवेदक सलमान खान के संबंध में कार्यवाही (निचली अदालत में) पर रोक लगाई जाती है।’’पत्रकार अशोक पांडे ने सलमान तथा उनके अंगरक्षक नवाज शेख पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया था और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की मांग की थी।सलमान के वकील अबद पोंडा ने मंगलवार को अदालत से कहा, ‘‘ पुलिस को की गई शिकायत में आवेदक (सलमान) के खिलाफ कोई आरोप नहीं है, लेकिन मजिस्ट्रेट को दी गई निजी शिकायत में बदलाव किया गया है और वह (पांडे) कहते हैं कि आवेदक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की। ’’उन्होंने कहा कि सलमान ने पांडे से एक शब्द भी नहीं कहा। अगर आरोप सलमान के अंगरक्षक के खिलाफ है तो उन पर कार्रवाई हो सकती है।न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे ने इसके बाद पांडे के वकील एजाज नकवी से पूछा की मारपीट की बात का जिक्र पुलिस की शिकायत में क्यों नहीं किया गया।उन्होंने कहा, ‘‘ आप (पांडे) एक पत्रकार हैं। अगर किसी ने आपसे मारपीट की थी, तो आपको चुप नहीं रहना चाहिए था। पुलिस को दी गई शिकायत में इसका जिक्र होना चाहिए था।’’ पांडे ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने अप्रैल 2019 में मुंबई की सड़क पर साइकिल चलाते समय तब उनका मोबाइल फोन छीन लिया था, जब कुछ मीडियाकर्मी उनकी तस्वीरें ले रहे थे। पांडे ने शिकायत में कहा कि अभिनेता ने उनके साथ बहस की और उन्हें धमकी भी दी।मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरआर खान ने 23 मार्च को अपने आदेश में कहा था कि मामले के संबंध में दर्ज पुलिस शिकायत में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत आरोप लगाए गए हैं।अदालत ने इससे पहले यहां डीएन नगर पुलिस को मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया था।अदालत ने रिपोर्ट पर गौर करने के बाद कहा था कि मामले के सबूत और पुलिस की जांच रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए पर्याप्त है। समन जारी करने का अर्थ किसी व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर महानगर या न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक कार्यवाही की शुरुआत होना है। इसके बाद आरोपी व्यक्ति को अदालत के समक्ष पेश होना पड़ता है।
- मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 5 अप्रैल के दिन 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रश्मिका ने अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत फिल्म 'किरिक पार्टी' से की थी। डेब्यू फिल्म से ही रश्मिका ने दर्शकों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना लिया था। ऐसे में रश्मिका अब साउथ इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं और आने वाले दिनों कई बिग बजट फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको रश्मिका मंदाना की 5 अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में उम्मीद की जा रही है कि वे बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेंगी। आइये देखें ये लिस्ट....एनिमलरणबीर कपूर की 'एनिमल' के लिए मेकर्स ने रश्मिका मंदाना को फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में रश्मिका से पहले लीड रोल में परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली थीं। हालांकि परिणीति के बाहर होने के बाद रश्मिका ने फिल्म में धांसू एंट्री ली है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी कर रहे हैं।गुडबायरश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई देंगे। विकास बहल ने फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका नीति प्रजापति के रोल में दिखाई देंगी।मिशन मजनूसिद्धार्थ मल्होत्रा की स्पाई थ्रिलर 'मिशन मजनू' से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। जी हां इसी फिल्म से रश्मिका बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में रश्मिका मीनाक्षी शास्त्री का किरदार निभाएंगी। ये फिल्म इसी साल 10 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।पुष्पा: द रूलरश्मिका मंदाना को हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में देखा गया था। इस फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब रश्मिका फिल्म के दूसरे पार्ट यानी 'पुष्पा: द रूल' में नजर आएंगी। रिपोट्र्स के मुताबिक ये फिल्म इसी साल 16 दिसंबर के दिन रिलीज हो सकती है।एसके 21मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक रश्मिका जल्द ही कॉलीवुड स्टार शिवकार्तिकेयन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। हालांकि फिल्म ए सके 21 फरवरी 2022 में फ्लोर पर चली गई थी, लेकिन एक्ट्रेस की डिटेल्स अभी तक सीक्रेट हैं। ये एस थमन शिवकार्तिकेयन की 21वीं फिल्म हैं।
- लॉस एंजिलिस (अमेरिका). न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह को ‘ए कलरफुल वर्ल्ड' के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शाह को ‘फालू' नाम से भी पहचाना जाता है।मुंबई में जन्मी गायक-गीतकार ने पुरस्कार के लिए ग्रैमी का आयोजन करने वाली ‘रिकॉर्डिंग अकादमी' का सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर शुक्रिया अदा किया। शाह ने पुरस्कार समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आज के जादुई दिन को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ‘ग्रैमी प्रीमियर सेरेमनी' में प्रस्तुति देना और फिर ‘ए कलरफुल वर्ल्ड' एल्बम के लिए काम करने वाले सभी बेहतरीन लोगों की ओर से पुरस्कार लेना सम्मान की बात है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ हम हमारे काम की इस तरह से सराहना करने के लिए ‘रिकॉर्डिंग अकादमी' के शुक्र-गुजार हैं। बहुत-बहुत शुक्रिया।'' ग्रैमी पुरस्कार समारोह का आयोजन रविवार रात लॉस वेगास में किया गया था।
- मुंबई. अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा है कि वह शाहरूख खान अभिनीत ‘पठान' फिल्म के बाद जून में ईरान में अपनी फिल्म ‘तेहरान' की शूटिंग शुरू करेंगे। अब्राहम की ‘अटैक' फिल्म हाल में रिलीज़ हुई है। इसके बाद वह मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स', यशराज फिल्म्स की ‘पठान' और दिनेश विजन की ‘तेहरान' में नज़र आएंगे। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित ‘तेहरान' फिल्म के लेखक रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा हैं। विज्ञापन फिल्मों का निर्माण करने वाले अरूण गोपालन इससे फीचर फिल्म की श्रेणी में अपने निर्देशन के करियर का आगाज़ कर रहे हैं। अब्राहम ने कहा कि ‘तेहरान' एक प्रासंगिक भू राजनीतिक फिल्म है।उन्होंने कहा, “मैं जून में ईरान में फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगा। हम जाने के लिए तैयार हैं। हमारे निदेशक इस बाबत तैयारी कर रहे हैं। मैं 'विलेन' के लिए डब करूंगा, फिर 'पठान' की शूटिंग करूंगा, जो अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद मैं मई तक अपनी सभी पूर्व प्रतिबद्धताओं को पूरा कर लूंगा और जून में (तेहरान) फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगा।” 49 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “ अगर आप रूस-यूक्रेन संकट को देखते हैं, तो पूछते हैं कि चीन क्या कर रहा है, ईरान क्या कर रहा है, फलस्तीन इस पूरे मामले में कहां फिट बैठता है...., 'तेहरान' इन सब के बारे में है। यह एक शानदार फिल्म है।” अभिनेता "परमाणु" के निर्देशक अभिषेक शर्मा के साथ एक फिल्म में एक बार फिर काम कर सकते हैं। अब्राहम ने कहा कि फिल्म एक प्रेम कहानी है लेकिन दर्शकों ने पहले जो कुछ भी देखा है इसमें उससे अलग होगा।
- लॉस एंजिलिस (अमेरिका). बेंगलुरू में रहने वाले संगीतकार रिक्की केज़ को ‘डिवाइन टाइड्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ नयी एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह उनका दूसरा ग्रैमी पुरस्कार है। अमेरिका में जन्मे संगीतकार ने प्रतिष्ठित ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस' के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ पुरस्कार साझा किया। कोपलैंड ने एल्बम में केज़ के साथ काम किया है। ग्रैमी पुरस्कार के 64वें समारोह का आयोजन रविवार रात लॉस वेगास में किया गया था।मंच पर पुरस्कार लेने पहुंचे केज़ ने दर्शकों का अभिवादन नमस्ते कहकर किया। केज़ ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पुरस्कार समारोह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स' के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतकर काफी खुश हूं। मेरे साथ खड़े शख्स स्टीवर्ट कोपलैंड का आभारी हूं। आप सभी को प्यार। यह मेरा दूसरा और स्टीवर्ट का छठा ग्रैमी है।'' केज़ को इससे पहले 2015 में ‘विंड ऑफ समसारा' के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘न्यू एज़ एल्बम' श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार मिला था। न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह को भी ‘ए कलरफुल वर्ल्ड' के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- मुंबई. अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने सोमवार को अपनी पहली संतान के जन्म की घोषणा की। दोनों ने बताया कि उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें तीन हाथ नजर आ रहे हैं- एक गुरमीत का, दूसका देबिना का और तीसरा उनकी बच्ची का। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “हम बेहद कृतज्ञता के साथ अपनी बच्ची का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3.4.2022। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार, गुरमीत-देबिना।” गुरमीत और देबिना साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने फरवरी 2022 में देबिना के गर्भवती होने की जानकारी दी थी। गुरमीत (38) और देबिना (34) कई रियल्टी शो में साथ नजर आ चुके हैं, जिनमें ‘नच बलिये' व ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 5' प्रमुख हैं।
- नयी दिल्ली. 'सीआईडी', 'दोस्ताना', 'दो रास्ते' और दिग्गज अभिनेत्री साधना के दमदार अभिनय वाली ' मेरा साया' जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्देशक राज खोसला की पहली अधिकृत जीवनी इस साल जल्द ही बाजार में आएगी। किताब के प्रकाशक हैचेट ने सोमवार को इसकी घोषणा की। लेखक अंबरीश रॉयचौधरी ने दिवंगत निर्देशक की बेटियों उमा कपूर और अनीता खोसला के सहयोग से यह जीवनी लिखी है, जिसका शीर्षक अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। यह पुस्तक दिग्गज फिल्मकार के जीवन के साथ-साथ उनके काम के दायरे के बारे में विस्तार से जानकारियां देगी। लेखक अंबरीश रॉयचौधरी ने इस पुस्तक के बारे में बताया, ‘‘उनकी शानदार फिल्मोग्राफी को देखते हुए, यह आश्चर्य की बात है कि राज खोसला के बारे में उनके समकालीनों की तुलना में अधिक चर्चा नहीं की गई है। इस पुस्तक का उद्देश्य उनके बारे में प्रशंसकों और सिनेमा के प्रति रूचि रखने वाले लोगों को जानकारियां उपलब्ध कराना है।'' राज खोसला ने अपने तीन दशक लंबे करियर में कुल 27 फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने ‘बम्बई का बाबू'', ‘‘वो कौन थी'', ‘‘मेरा साया'' और ‘‘अनीता'' के साथ-साथ ‘‘काला पानी'' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। इसके अलावा फिल्मकार ने ‘‘एक मुसाफिर एक हसीना'' और ‘‘प्रेम कहानी'' जैसी फिल्में भी बनाईं। रॉयचौधरी ने कहा कि इस पुस्तक के लिए उन्होंने धर्मेंद्र, आशा पारेख, वहीदा रहमान, शर्मिला टैगोर, मनोज कुमार, मुमताज़, प्रेम चोपड़ा, आमिर खान और कई अन्य कलाकारों के साथ बातचीत करने के अलावा गहन शोध भी किया।
- मुंबई। दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को 64वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार के ‘इन मेमोरियम' खंड में शामिल नहीं किया गया, जिससे उनके प्रशंसक काफी निराश हैं और कार्यक्रम की आलोचना कर रहे हैं। लास वेगास में सोमवार को 2022 ग्रैमी समारोह आयोजित किया गया था जिसमें दिवंगत पार्श्व गायिका को श्रद्धांजलि देने वाले खंड में शामिल नहीं किया गया। इससे एक हफ्ते पहले अकादमी पुरस्कारों में भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि खंड में स्थान नहीं दिया गया था। लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में इस वर्ष छह जनवरी को निधन हो गया था।प्रशंसकों ने मंगेशकर का नाम शामिल नहीं करने के लिए ट्विटर पर रिकॉर्डिंग एकैडमी की आलोचना की। दरअसल रिकॉर्डिंग एकैडमी ही हॉलीवुड के इस सबसे बड़े संगीत पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन करती है। एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि केवल अमेरिकी संगीत को सम्मानित करने वाला यह कार्यक्रम ‘बेकार और महत्वहीन'' है। एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘थोड़ा अटपटा, वे जब इस वर्ष गुजरने वाले कलाकारों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और ऐसे में भारत की सबसे चहेती गायिका लता मंगेशकर का कोई जिक्र नहीं है, तो यह बिल्कुल बेकार लगा।'' एक अन्य ने लिखा,‘‘ .... तो ऑस्कर और ग्रैमी दोनों ने ही अपने-अपने श्रद्धांजलि खंड में लता मंगेशकर को याद नहीं किया..., यह शर्मनाक है।'' गौरतलब है कि ग्रैमी के ‘इन मेमोरियम' खंड में प्रसिद्ध ड्रम वादक टेलर हॉकिन्स, हॉलीवुड कलाकार सिडनी पोइटियर और बेट्टी व्हाइट, गायक-अभिनेता मीट लोफ, विसेंट फर्नांडिस, जैज़ संगीतकार चिक कोरिया और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी।
- मुंबई . लोकप्रिय टीवी प्रस्तोता एवं हास्य कलाकार भारती सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। भारती एवं उनके पति हर्ष लिंबाचिया की यह पहली संतान है। लिंबाचिया (35) ने रविवार को इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी और भारती के गर्भवती होने के समय के फोटोशूट की एक तस्वीर पोस्ट की। भारती सिंह एवं लिंबाचिया का 2017 में विवाह हुआ था। दंपति ने भारती के गर्भवती होने की जानकारी पिछले साल दिसंबर में दी थी। दोनों इस समय ‘हुनरबाज: देश की शान' और ‘खतरा खतरा खतरा' कार्यक्रम की मिलकर मेजबानी कर रहे हैं।
- मुंबई. अभिनेत्री रश्मिका मंदना रणबीर कपूर की फिल्म ''एनिमल'' में अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की। ''कबीर सिंह'' से चर्चा में आए संदीप रेड्डी वांगा अपराध पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म को टी-सीरीज का समर्थन हासिल है। टी-सीरीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म में मंदना को लिये जाने की घोषणा की। ट्वीट में कहा गया है, ''उगादि और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हम एनिमल की टीम में रश्मिका मंदना का स्वागत करते हैं। शूटिंग जल्द शुरू होगी।'' एनिमल फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।
- मुंबई . दक्षिण भारतीय स्टार अभिनेता किच्छा सुदीप की आने वाली 3डी एक्शन फिल्म “विक्रांत रोणा” देशभर के सिनेमाघरों में 28 जुलाई को रिलीज होगी। अभिनेता ने शनिवार को ट्विटर के जरिये इसकी घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, “लंबी और सुंदर यात्रा के बाद… यह बताते हुए खुशी हो रही है कि विक्रांत रोणा थ्रीडी में 28 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” इस फिल्म का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है और यह कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी तथा अंग्रेजी में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर का अनावरण, हिंदी में सलमान खान, तेलुगु में चिरंजीवी, मलयालम में मोहनलाल और तमिल में सिम्बू ने किया। इसके अलावा अंग्रेजी में फिल्म के टीजर का अनावरण पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह सहवाग ने किया।
- मुंबई. फिल्मकार एस एस राजामौली की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'आरआरआर' ने दुनिया भर में अब तक कुल 611 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रोडक्शन कंपनी डी वी वी इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'आरआरआर' 25 मार्च को दुनियाभर में तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्माताओं के अनुसार 'आरआरआर' ने भारत में अब तक कुल 474 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के हिंदी डब संस्करण ने ही अकेले 107 करोड़ रुपये कमाए हैं। बड़े बजट की यह फिल्म देश की आजादी से पूर्व एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता राम चरण और एन टी रामा राव जूनियर ने 1920 के भारतीय क्रांतिकारी अल्लूरी सीतारामा राजू और कुमारम भीम की भूमिका निभाई है। फिल्म में बॉलीवुड कलाकार अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म पिछले हफ्ते आईमैक्स, आईमैक्स 3डी, 3डी और डॉल्बी साउंड में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- इस बात को लेकर हमेशा से बहस होती रही है कि बॉलीवुड के हीरो को हीरोइनों से ज्यादा फीस दी जाती है। हालांकि ये मुद्दा अभी भी कायम है लेकिन अब धीरे-धीरे चीजें बदल रही हैं और बॉलीवुड अदाकाराओं को भी फिल्में करने के लिए मोटी सैलरी दी जा रही रही है। ऐसे में आज हम अपनी रिपोर्ट के माध्यम से आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक फिल्म करने के लिए सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाली अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये इस लिस्ट पर डालें एक नजर...आलिया भट्ट -अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। कथित तौर पर एक्ट्रेस प्रति फिल्म 23 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सफलता ने उनके स्टारडम को एक पायदान ऊपर ले लिया है।अनुष्का शर्मा -अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी लंबे समय से एक्टिंग कि दुनिया से दूर हैं। फैंस भी उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।दीपिका पादुकोणरिपोट्र्स की मानें तो बॉलीवुड की बोल्ड और स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक दीपिका पादुकोण कथित तौर पर प्रति फिल्म 15 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।कंगना रानौतकंगना रनौत एक सफल अदाकाराओं में से एक हैं जो हमेशा बॉलीवुड में फिल्म करने के लिए मोटी सैलरी की डिमांड करती हैं। अपनी हिट फिल्म 'थलाइवी' के लिए एक्ट्रेस ने कथित तौर पर 27 करोड़ रुपये चार्ज किए।करीना कपूर खानकरीना कपूर भी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए मुंहमांगी रकम देने के लिए तैयार रहते हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने फिल्म 'सीता' के लिए 12 करोड़ सैलरी कि मांग की थी।कटरीना कैफरिपोट्र्स के अनुसार कटरीना कैफ एक फिल्म करने के लिए 15 से 25 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' फिल्म में दिखाई देंगी।प्रियंका चोपड़ाग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बताया जाता है कि प्रियंका एक फिल्म करने के लिए 15 से 25 करोड़ रुपये लेती हैं।----
- मुंबई। बीते कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि परिणीति चोपड़ा ने साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। परिणीति चोपड़ा के फिल्म के बाहर होने के बाद से ही मेकर्स को एक नई हीरोइन की तलाश थी और अब लगता है उनकी ये तलाश रश्मिका मंदाना पर जाकर खत्म होती नजर आ रही है। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने रश्मिका मंदाना को लीड रोल में लेने का मन बनाया है।रिपोर्ट के मुताबिक निर्माताओं ने फिल्म 'एनिमल' के लिए रश्मिका मंदाना को कास्ट करने की प्लानिंग की है और मंदाना ने फिल्म साइन कर ली है। पोर्टल से जुड़ी रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि फिल्म निर्माता भूषण कुमार और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा को लगता है कि रश्मिका फिल्म के लिए एकदम सही हैं। मेकर्स इस फिल्म के लिए एक फ्रेश कास्टिंग करना चाहते थे। भूषण और संदीप को लगता है कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री 'एनिमल' में दर्शकों को खूब पसंद आएगी।'एनिमल' की शूटिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। रणबीर कपूर जैसे ही लव रंजन के निर्देशन में बनी रही फिल्म को खत्म करेंगे, तो तुरंत 'एनिमल' पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस समय रश्मिका मंदाना अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' में दिखाई देंगी। वहीं रणबीर कपूर ने भी 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया की जोड़ी नजर आएगी।
- मुंबई। अभिनेत्री कीर्ति गायकवाड़ और शरद केलकर टीवी इंडस्ट्री के क्यूट और चहिते कपल्स में से एक हैं। दोनों स्टार्स को टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सीरियल 'सात फेरे...सलोनी का सफर' में चांदिनी और नाहर सिंह की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस सीरियल में साथ काम करने के बाद दोनों अब एक फिर लगभग 13 साल के बाद स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। रिपोट्र्स में बताया गया है कि कीर्ति और शरद जल्द ही आने वाली फिल्म में दंपति का किरदार निभाते नजर आएंगे।13 साल के बाद पत्नी कीर्ति गायकवाड़ के साथ काम करने पर शरद केलकर ने बताया, 'कीर्ति के साथ फिर से काम करना अमेजिंग होगा। उनके साथ शूटिंग करते हुए मैंने बहुत कुछ सीखा है। सामने-सामने प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन हो जाता है। वो मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक है, जब भी उन्हें लगता है कि मैं ढीला पड़ रहा हूं, तो मुझे हमेशा करेक्ट करती है। हम दोनों रियल-लाइफ में एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से समझते हैं और यही केमिस्ट्री हमारी ऑनस्क्रीन भी दिखाई देगी।'कीर्ति ने कहा, 'हम दोनों का कम्फर्ट लेवल ही हमें अपना बेस्ट देने में मदद करता है। मैं समझती हूं जब भी आप 'एक्शन' वाली आवाज सुनते हैं, तो आपको एहसास होता है कि आप एक किरदार में हैं।' दोनों अपने रियल-लाइफ को सेट से दूर रखते हैं। इस बारे में बात करते हुए शरद ने कहा, 'हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और शूटिंग सेट पर हम प्रोफेशनल की तरह बर्ताव करते हैं। एक्टर्स होने के नाते हम अपनी रियल-लाइफ को कभी भी अपने काम के बीच नहीं आने देते हैं।'शरद केलकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। फिल्म में संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमिकाओं में थे।----
-
मुंबई. मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने शनिवार को कहा कि हिंदी सिनेमा कभी-कभी झुंड में चलने की मानसिकता का शिकार हो जाता है, जहां फिल्म निर्माता कुछ नया करने के बजाय लोकप्रिय चलन वाली चीजों के पीछे भागने लगते हैं। जौहर एबीपी नेटवर्क के ‘भारत के विचार' सम्मेलन में बोल रहे थे, जहां उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के उदय और बॉलीवुड के लिए सीख पर चर्चा की। जौहर (49) ने फिल्म आलोचक मयंक शेखर से बातचीत में कहा, ‘‘मैं अपने आप को भी उसी श्रेणी में रख रहा हूं जब मैं कहता हूं कि हिंदी सिनेमा, मुझे लगता है कि कई बार हम झुंड में चलने की मानसिकता का शिकार हो जाते हैं।'' उन्होंने उदाहरण दिए कि कैसे ऐसी कहानियों की बाढ़ आ गयी है जो या तो बायोपिक हैं या छोटे शहरों की कहानियां हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भी ऐसा ही किया है। मैंने कई रास्ते नहीं बनाए। मैंने चलन का पीछा ही किया है। हिंदी सिनेमा में यही होता है। हम कई बार अपने विश्वास पर अड़े रहने का साहस खो देते हैं।'' जौहर ने कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग पिछले कुछ वर्षों से फिल्में बनाने के अलग रास्ते पर चल रहा है। वह देशभर में रिलीज हुई एसएस राजमौली की फिल्म ‘‘आरआरआर'' की बॉक्स ऑफिस की कमायी से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने राजमौली को ‘‘सबसे बड़ा भारतीय फिल्म निर्माता'' बताया। अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा' के पीछे की दीवानगी और हिंदी भाषी पट्टी में इसकी भारी सफलता पर जौहर ने कहा कि लोग आज फिल्म के तेलुगु गीतों को सुन रहे हैं और उस पर नाच रहे हैं। उनका मानना है कि दक्षिण फिल्मों के लिए उत्साह के पीछे की मुख्य वजह डिजीटल विस्फोट है। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदी फिल्म उद्योग दक्षिण के फिल्म उद्योग से प्रेरित हो रहा है, हॉलीवुड में जो हो रहा है और डिजीटल रूप से जो हो रहा है, उससे प्रेरित हो रहा है।'' फिल्म निर्देशक ने कहा कि दक्षिण फिल्म उद्योग ने अपनी सामग्री और फिल्मों को दिखाने के अपने तरीके के कारण अपना करिश्मा कायम किया है। स्टार बनने और सुपरस्टार के बारे में जौहर का मानना है कि खासतौर से हिंदी सिनेमा में ‘‘यह कलाकार का एक दौर है और अब हम सुपरस्टार के दौर में नहीं जी रहे हैं।'' इस बीच, यह पूछने पर कि वह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड से नफरत करो, बॉलीवुड पर प्रतिबंध लगाओ और उन्हें इंगित करते हुए कुछ हैशटैग्स के साथ बॉलीवुड की आलोचना को कैसे देखते हैं, तो इस पर जौहर ने कहा कि वह शुरुआत में इससे प्रभावित हुए लेकिन बाद में लोगों के एक बड़े वर्ग से मिले प्यार और समर्थन पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘भावनात्मक रूप से दो साल पहले यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय था।
- मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान और उनका परिवार पिछले 6 महीनों से लगातार खबरों में बना हुआ है। शाहरुख खान की फिल्में हों या फिर उनके बच्चों की पर्सनल लाइफ; फैंस हर चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यही कारण है कि सुहाना खान इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में हैं। अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान कुछ देर पहले ही एक मिस्ट्री बॉय के साथ अपने घर के बाहर स्पॉट हुईं, जो तस्वीरें इस वक्त आग की तरह फैल रही हैं। फैंस पूछ रहे हैं कि सुहाना खान के साथ कार में बैठा लड़का कौन है?सुहाना की वायरल होती तस्वीरों पर फैंस लगातार गजब-गजब के कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'ये सुहाना खान अपना चेहरा क्यों छुपा रही है? इसे किस बात का डर है?Ó तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या सुहाना खान इस लड़के को डेट कर रही है? सुहाना खान की कार में बैठा मिस्ट्री बॉय कौन है, यह सवाल फैंस के बीच लगातार बड़ा बनता जा रहा है क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि किंग खान की बेटी की जिंदगी में किसकी एंट्री हो गई है?शाहरुख खान ने कुछ वक्त पहले यह बताया था कि वो अपनी बेटी को एक्ट्रेस बनाना चाहते हैं। शाहरुख खान के अनुसार, उनकी बेटी सुहाना फिल्मों में काम करना चाहती है। शाहरुख ने कहा था कि वो अपनी बेटी का सपना पूरा करने की कोशिश करेंगे और उसे हर कदम पर सपोर्ट करेंगे। बीते दिनों ऐसी खबरें आई हैं कि सुहाना खान डायरेक्टर जोया अख्तर के बैनर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकती हैं। हालांकि इन खबरों पर शाहरुख खान या जोया अख्तर की तरफ से आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।
- नयी दिल्ली. अभिनेता मनोज बाजपेयी का कहना है कि दर्शकों की तरह 'द फैमिली मैन' की टीम भी अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से वेब सीरीज़ के बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन के प्रीमियर की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रही है। लोकप्रिय वेब सीरीज में अहम किरदार निभाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा, ''अमेजन की ओर से 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन को लेकर संशय की स्थिति के कारण वेब सीरीज की टीम का मनोबल टूट रहा है क्योंकि फिलहाल हमारे पास इसका कोई जवाब नहीं है।'' 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन का प्रीमियर पिछले साल जून में हुआ था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था। वर्ष 2019 में रिलीज हुए पहले सीजन को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। मनोज बाजपेयी इस समय बेहद व्यस्त हैं और वह कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। मनोज की आगामी फिल्मों में ‘गुलमोहर', कानू बहल की ‘डिस्पैच' के अलावा देवाशीष मखीजा की ‘जोरम' और ‘पहाड़ों में' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह ‘सूप' नामक नेटफ्लिक्स की एक सीरीज में भी नजर आएंगे। ‘सूप' का निर्देशन अभिषेक चौबे करेंगे। मनोज ‘रे' और ‘सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों के बाद अभिषेक चौबे के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। मनोज (52) ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगला साल बहुत अधिक व्यस्त होने वाला है। लोगों का या तो मनोरंजन होगा या वे लगातार मेरी फिल्में देखकर थक जाएंगे।''







.jpg)
.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)
.jpg)




