- Home
- छत्तीसगढ़
-
- नगर निगम एवं पंचायत चुनावों में अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर आबकारी विभाग दुर्ग की कार्यवाही
दुर्ग / कलेक्टर श्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी श्री जी.के भगत व सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी. आर. साहू के मार्गदर्शन में 07 फरवरी 2025 को आबकारी विभाग जिला दुर्ग द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण के अतंर्गत ग्राम मटंग-मानिकचौरी मार्ग थाना उतई में दोपहर गश्त के दौरान अवैध शराब के परिवहन एवं धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी पुकेश्वर खरे उर्फ नानू के कब्जे से 31 पेटियों में भरी कुल 1550 नग गोवा स्पेशल पाव फॉर सेल इन एम.पी. ओनली मदिरा, जिसका मूल्य 2,01,500 रूपये है तथा एक स्विफ्ट कार सीजी 08 एएन 7948, जिसका मूल्य लगभग 5 लाख, कुल कीमत लगभग 7,01,500 रूपये जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर अरविन्द साहू आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा विवेचना में लिया जाकर आरोपी को जेल दाखिल किया गया। इस प्रकरण में आबकारी उप निरीक्षक गीतांजलि तारम, आबकारी मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक खुलदीप यादव, ड्राइवर धनराज एवं नोहर का योगदान रहा। -
रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा मोवा के 3200 किलोलीटर क्षमता और तेलीबाँधा के 2000 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई का कार्य अभियान पूर्वक करवाया गया. मोवा और तेलीबांधा के ओवर हेड टैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात पानी टंकी की सफाई का कार्य करते हुए सील्ट की सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया . यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सतगुरु एजेंसी और सेफ क्लीन एजेंसी को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. मोवा और तेलीबाँधा के ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 1 बजे तक पूर्ण कर लिया गया. -
-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दल वाहन को किया रवाना*
-भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग से नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई एवं रिसाली के लिए कुल 276 मतदान दलों ने किया प्रस्थान*
दुर्ग/ जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने आज भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग नगर निगम अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग के लिए 265 मतदान दल, नगर पालिक निगम भिलाई के लिए 8 मतदान दल एवं नगर पालिक निगम रिसाली के लिए 3 मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल में लगाए गए विभिन्न स्टालों में मतदान दल को वितरित की जाने वाली मतदान सामग्री का अवलोकन किया एवं दल के सदस्यों, निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों से मतदान के संबंध में चर्चा की। इस दौरान एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला, रिटर्निंग अधिकारी एडीएम श्री अरविन्द एक्का एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। -
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर की ऑनलाइन मतदाता पर्ची भी मान्य*
रायपुर/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान पत्र, बैंक, डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र पैन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य,केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मतदान केंद्रों में पहचान पत्र के रूप में मान्य किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने सॉफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को भी मतदान में पहचान पत्र के रूप में मान्य किया हैं। यह पर्ची आयोग की वेबसाईट पर दिये गये लिंक से मतदाता के द्वारा डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए cgsec.gov.in वेबसाईट में जाकर वोटर सर्च एंड प्रिंट अर्बन एवं वोटर सर्च एंड प्रिंट - रूरल नामवार सर्च करके अपना मतदान केन्द्र का विवरण देख व प्रिंट पहचान पत्र कर सकते हैं।
-
सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय से नगरपालिका निगम रायपुर निर्वाचन के संलग्न मतदान दलों को सामग्री दी जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर मतदान दलों के लिए सादा पानी के साथ नींबू पानी, जलजीरा तथा बिस्किट की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही सामग्री ले जाने के लिए ट्रॉली की सुविधा भी दी गई है। -
बालोद/शहीद जवान श्री वसित कुमार रावटे के पार्थिव शरीर को आज बालोद हेलीपेड में दी गई विनम्र श्रद्धांजलि।
श्रद्धांजलि देने वालों में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल मे डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बालोद जिले के फागुनदाह निवासी एसटीएफ जवान श्री वसित रावटे शहीद हो गए। -
टी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी की पारिजात टीम ने श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन क्रिकेट ट्रॉफी के फाइनल में डहलिया को करारी मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को ऑर्किड मैदान में खेले गए 16-16 ओवरों के फाइनल मैच में पारिजात ने छह विकेट से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। डहलिया ने विरोधी टीम के सामने 149 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे पारिजात ने 11.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। पारिजात की ओर से युगल किशोर एवं होमन की सलामी जोड़ी ने 88 रनों की बौछार की, जिसमें युगल किशोर की 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 61 रनों की आतिशी पारी शामिल है। ओपी मिश्रा के संयोजन में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को फाउंडेशन के संस्थापक अरुण श्रीवास्तव तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष कुबेर देशमुख ने ट्राॅफी और पदक प्रदान किए।डहलिया टीम 149 रनों पर सिमटीटॉस जीतकर पारिजात ने पहले फील्डिंग चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी डहलिया ने पारिजात को 149 रन बनाने की चुनौती दी। डहलिया की सलामी जोड़ी ठक्कर और आयुष ने 41 रनों की सधी हुई पारी खेली। ठक्कर ने 21 और आयुष ने 20 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर अपने विकेट गंवाए। रौनक के बिना खाता खुले आउट होने पर राजा ने 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 52 रन बनाते हुए नाबाद पारी खेली। इस दौरान हरीश ने एक छोर संभालते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 24 रन जुटाए। पारिजात की ओर से आलोक ने दो विकेट तथा राजा और रौनक ने एक-एक विकेट चटकाए। डहलिया को 149 रनों पर समेटने के बाद पारिजात ने 11.1 ओवरों में ही लक्ष्य को भेद दिया। लक्ष्यभेदन में बल्ला ने गगनचुंबी चार छक्के लगाते हुए अपनी टीम के लिए 25 रन जुटाए, जबकि खेमलाल ने 16 रन बनाए। डहलिया के गेंदबाजों युगल और गजेंद्र ने दो-दो विकेट, जबकि बल्ला ने एक विकेट लेकर बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटाया।मोगरा व ऑर्किड में रोमांचक मुकाबलातीसरे स्थान के लिए 12-12 ओवरों के रोमांचक मुकाबले में मोगरा ने ऑर्किड को शिकस्त दी। मोगरा ने ऑर्किड के सामने जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य रखा था। मोगरा की ओर से सुनील ने 56, दुष्यंत ने 36 और वेद प्रकाश ने 29 रनों की तूफानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑर्किड की टीम 130 पर ही सिमट गई। 9 वें ओवर तक ऑर्किड विरोधी टीम पर हावी नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम तीन ओवरों में विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया और परिणाम सर के बल उलट गया। इस मैच में ऑर्किड के तूफानी बल्लेबाज आकाश की 62 रनों की पारी भी काम न आई। मोगरा की ओर से गेंदबाजी की कमान संभालते हुए वेद प्रकाश ने तीन विकेट, अमलदास और दुष्यंत ने दो-दो विकेट लिए। जूनियर ग्रुप का एक अन्य मैच तालपुरी और डैजी के बीच खेला गया, जिसमें तालपुरी 14 रनों से जीती। इस मैच में तालपुरी ने विरोधी टीम को 104 रन बनाने की चुनौती दी थी, लेकिन डैजी 90 रन से आगे न बढ़ सकी। तालपुरी की ओर से खेलते हुए रोयान ने 47, जबकि श्रेयश 31 रन बनाए। उधर डैजी के हर्ष ने 28 और अथर्व ने 16 रन बनाए। तीनों मैचों में जोगाराव अंपायर, महेश विश्वकर्मा स्कोरर, डॉ अरुण साहू तथा अमित जैन ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई। - -संकल्प, संघर्ष और सफलता की प्रतीक बनी छत्तीसगढ़ की बेटी: मुख्यमंत्रीरायपुर।, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की बेटी और पर्वतारोही निशा यादव को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का तिरंगा लहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निशा की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। निशा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और समर्पण से कोई भी शिखर असंभव नहीं है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी निशा की सफलता संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है। निशा ने अपने परिश्रम और साहस से प्रदेश का मान बढ़ाया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि कुछ महीने पहले बिलासपुर में निशा से मुलाकात हुई थी, जहाँ उन्होंने उसके संकल्प को देखकर उसे 3.45 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी, ताकि वह अपने लक्ष्य को पूरा कर सके। आज जब निशा ने किलिमंजारो पर विजय प्राप्त कर तिरंगा फहराया है, तो यह साबित हो गया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।कठिनाइयों के बावजूद नहीं छोड़ा सपना, सरकार ने दिया समर्थननिशा यादव का सफर आसान नहीं था। बिलासपुर जिले के एक ऑटो चालक की बेटी होने के बावजूद उन्होंने अपने सपने को साकार करने का साहस दिखाया। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने कभी अपने हौसले को कमजोर नहीं होने दिया और पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि निशा की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह संदेश देती है कि अगर आपमें जज़्बा और समर्पण है, तो कोई भी कठिनाई आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचने से रोक नहीं सकती। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश की बेटियों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 10 फरवरी को भूमकाल स्मृति दिवस के अवसर पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध क्रांति का शंखनाद करने वाले गुंडाधुर का बलिदान इतिहास के पन्नों में सदा अमर रहेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 10 फरवरी 1910 को बस्तर के वीर आदिवासियों ने अंग्रेजों के अन्याय और शोषण के खिलाफ भूमकाल विद्रोह का बिगुल फूंका था। इस आंदोलन में आदिवासी जननायकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा की। अमर शहीद गुंडाधुर के नेतृत्व में हुए इस संघर्ष में सीमित संसाधनों के बावजूद बस्तर के रणबांकुरों ने अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों को चुनौती दी।श्री साय ने कहा कि भूमकाल विद्रोह न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि संपूर्ण देश के स्वाधीनता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमर शहीद गुंडाधुर आदिवासी चेतना और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी संघर्षगाथा हमें अत्याचार, शोषण और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संकल्प व्यक्त किया कि गुंडाधुर द्वारा जगाई गई स्वाभिमान और आत्मसम्मान की ज्योति सदैव प्रज्ज्वलित रहेगी और उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस हमें सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने की शक्ति देता रहेगा।
- रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, सेक्टर-2 निवासी श्रीमती सुमित्रा वर्मा का 78 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। वे स्व. पूरनलाल वर्मा की पत्नी, हरिभूमि के स्थानीय संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार धनंजय वर्मा और मनोज वर्मा, शैला व सरिता की मां थीं। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से सुबह 11 बजे महादेव घाट मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
-
-नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मिली ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षाबलों को बधाई
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि बस्तर अब गनतंत्र से गणतंत्र की ओर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व को इस सफलता की बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी नीति और प्रभावी रणनीति के कारण सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है और हम लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा आज मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने को एक बड़ी सफलता करार दिया और वीर जवानों की बहादुरी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर जिस प्रकार इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह उनकी असाधारण वीरता और रणनीतिक दक्षता को दर्शाता है। उन्होंने इस मुठभेड़ में दो वीर जवानों की शहादत और दो अन्य जवानों के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब निर्णायक मोड़ पर है। नक्सलवाद की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और अब प्रदेश में केवल विकास, शांति और सुरक्षा का वातावरण स्थापित होगा। हम 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कर देंगे। यह केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता और प्रदेश के हर नागरिक से किया गया वादा है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों की सफलता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से अब बस्तर में सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की दस्तक सुनाई दे रही है।
- रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव में 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इसके पूर्व 9 फरवरी को रात 12 बजे तक चुनाव प्रचार किया जा सकता है। साथ ही 9 फरवरी की रात 10 बजे के पश्चात ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति नहीं होने के कारण रात्रि 10 बजे से 12 बजे के बीच होने वाले चुनाव प्रचार की अनुमति देते समय इन सभी प्रावधानों का ध्यान रखा जाएगा।मतदान के ठीक एक दिन पूर्व सार्वजनिक तौर पर चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता है। इसमें इसके अंतर्गत सार्वजनिक सभाएं, जुलूस, नुक्कड़ सभाएं, लाउडस्पीकर का उपयोग इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रखी जाएगी।
- -कलेक्टर ने विभिन्न विभाग को सौंपा दायित्वबिलासपुर /राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 10 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के दौरान दवा सेवन कराने वाले द्वारा दी जाने वाली दवाईयां घर-घर जाकर डीओटी पद्धति के अनुसार अपने समक्ष खिलाई जावेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार दवा सेवन कराने वाले द्वारा फाइलेरिया से बचाव, दवा सेवन से लाभ तथा बीमारी से होने वाली जटिलताओं के बारे में भी संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए दवा सेवन कराने सामूहिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। 10 फरवरी से 14 फरवरी कुल पांच दिन आंगनबाड़ी, स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 15 फरवरी से 25 फरवरी कुल दस दिन समुदाय स्तर पर घर-घर भ्रमण कर दवा सेवन कराया जाएगा। 26 फरवरी से 28 फरवरी तक कुल तीन दिवस छुटे हुए लोगों को मॉप-अप राउंड के तहत दवा सेवन कराया जाएगा। 10 फरवरी से 28 फरवरी तक एमडीए कॉर्नर के तहत गतिविधियां आयोजित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा अन्य निजी चिकित्सालय में ओपीडी के पास बूथ लगाकर फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु दवा सेवन कराया जाएगा।कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा सेवन हेतु लोगों को प्रेरित करने और जागरूक करने निर्देशित किये हैं। सामूहिक दवा सेवन (MDA) तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन करने हेतु प्रेरित करना। दवा खाने से इनकार करने वाले परिवारों को समझाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता को मदद किया जावे। याद रखें दवा खाली पेट ना खिलाया जाये। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि विभाग, आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- बिलासपुर /पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु जारी आदर्श आचरण के दौरान रैली, सभा एवं प्रचार वाहनों की अनुमति के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, कार्यपालिक दण्डाण्किारी एवं तहसीलदार को अधिकृत किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अनुपालन में चुनाव प्रचार सभाओं एवं प्रचार वाहनों में लाउडस्पीकरों के उपयोग, चुनाव सभाओं के आयोजन, जुलूस, रैली, रोड शो आदि निकालने, वाहनों की अनुमति सक्षम अधिकारियों से ली जानी होगी। इस आदेश के अनुसार जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील मुख्यालयों की जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, उप तहसील मुख्यालयों की जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीदार एवं कार्यपालिका दण्डाधिकारी को अधिकृत किया गया है।
- -जिला पंचायत परिसर स्थित समाज कल्याण विभाग मतदान स्थल निर्धारित- सामग्री वितरण केन्द्र में भी मतदान कर सकते हैंदुर्ग / नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 में निर्वाचनीय कार्य में संलग्न कर्मचारियों हेतु निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से उनके मताधिकार को सुनिश्चित किया जाना है। उपसंचालक समाज कल्याण एवं नोडल अधिकारी डाकमत पत्र (स्थानीय निर्वाचन) श्री अमित परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र हेतु पात्र पाए गए अधिकारी/कर्मचारी 10 फरवरी 2025 को शाम 5.30 बजे तक कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत परिसर दुर्ग में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकतें है। इसके अलावा सामग्री वितरण केन्द्र में भी मतदान मतदान कर सकते हैं। मतदान दल के अधिकारी/कर्मचारी के लिए मतदान की व्यवस्था रहेगी। इस हेतु पात्र पाए गए अधिकारी/कर्मचारियों को निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र का प्रेषण किया जा चुका है।
- बिलासपुर /नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के दिन संबंधित क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। श्रमिकों और निजी क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्हें इस दिन का वेतन भी मिलेगा। स्थानीय निकाय का मतदान इस बार 11, 17, 20 एवं 23 फरवरी को हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर श्रम विभाग ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में नगरीय निकाय के महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद हेतु 11 फरवरी को मतदान एवं त्रिस्तरीय पंचायत के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंचों हेतु 17, 20 एवं 23 फरवरी को मतदान होगा। सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा ने बताया कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में घोषित तिथि अुनसार जिले में स्थित समस्त कारखानों, दुकानों एवं समाचार पत्र संस्थानों में इस दिन अवकाश रहेगा। कारखाना अधिनियम 1948 एवं छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1953 के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा इस दिन को अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे बहुत से मतदाता छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिले एवं बिलासपुर जिले के निवासी है, जो बिलासपुर जिले में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में नियोजत है, ऐसे नियोजित एवं कार्यरत श्रमिकों को मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश दिये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका के सभी निर्वाचकों को आम निर्वाचन तथा उप निर्वाचन में मतदान केन्द्र पर मत डालने हेतु अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। इन दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी या निमित्त प्राधिकृत मतदान अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मान्य दस्तावेजों में- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता परिचय पत्र, बैंक/डाक घर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, पेन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य/केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी एवं कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान पत्र, केन्द्रीय अथवा राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौंशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त विकलांगता प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशनकार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार साफ्टवेयर एसईसी-ईआर द्वारा ऑनलाईन जनरेट मतदाता पहचान पर्ची शामिल है।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने दिल्ली में भाजपा की रिकार्ड जीत और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली में रिकार्ड जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने जा रही है। मोदी जी की गारंटी पर दिल्लीवासियों ने भरोसा जताते हुए आपदा बन चुकी भ्रष्टाचार में संल्पित आम आदमी पार्टी को नाकार दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प और लक्ष्य के साथ देशवासी अब एकजूट हो गए हैं। इसका प्रमाण है कि दिल्ली में भाजपा की बड़ी और प्रचंड जीत।श्री किरणदेव सिंह ने कहा कि परिवारवाद और निजी स्वार्थ की नींव पर खड़ी पार्टियां जनता के बीच अस्वीकार्य हो गई हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी दिल्ली ही नहीं पूरे देश में अप्रसांगिक हो गई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि जहां पीएम मोदी देश के मान-सम्मान को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों पर लेकर गए हैं और भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित किया है। अब कांग्रेस और इनकी सहयोगी पार्टियों के किसी भी दुष्प्रचार और झूठे वादों के झांसे में किसी भी राज्य की जनता नहीं आने वाली है। श्री किरणदेव सिंह ने कहा दिल्ली ही नहीं पूरे देश में मोदी के सपनों और उनके गारंटी की प्रचंड लहर चल रही है। क्योंकि मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता भी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर भरोसा करते हुए प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।
- रायपुर / पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की प्रदूषण जांच के सेंटर (पीयूसी) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पेट्रोलियम कम्पनियों ने अपनी सहमति दे दी है। पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित होने से वाहन चालकों को पीयूसी प्रमाण पत्र बनवाने में आसानी होगी और उन्हें अन्य केंद्रों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, यह पहल वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मददगार और राज्य में पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 4 फरवरी 2025 को परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में वाहनों के धुएं से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत 7 फरवरी 2025 को परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केंद्र (पीयूसी सेंटर) स्थापित करने पर सहमति जताई। यह निर्णय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे वायु प्रदूषण को नियंत्रित कर आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बैठक में इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन के मुख्य प्रबंधक श्री उपेन्द्र गिरी, भारत पेट्रोलियम के चीफ मैनेजर श्री बी. देवकुमार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक श्री श्रेयस गुप्ता और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य प्रबंधक श्री गौतम कुमार सहित परिवहन विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। file photo
- -सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-ई-ऑफिस: छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन और पारदर्शिता की ओर एक और बड़ा कदम-मंत्रालय के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रारंभः 16 विभागाध्यक्ष कार्यालय भी ई-ऑफिस से जुड़े-सक्ती जिले में ई-ऑफिस की शुरूआतरायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार सुशासन को सशक्त बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में, 1 जनवरी 2025 को विभागीय सचिवों की बैठक में सभी विभागों और कार्यालयों में ई-ऑफिस को लागू करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग की अधिकांश फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही निपटाई जा रही हैं और सभी विभागों में इसका पूर्ण क्रियान्वयन 31 मार्च 2025 तक सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस के प्रशिक्षण की सुविधा देने की बात कही, ताकि सभी विभागों में इसे प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से लागू किया है। पहले इसे सामान्य प्रशासन विभाग में शुरू किया गया था और अब इसे मंत्रालय के सभी विभागों में विस्तारित कर दिया गया है। अब तक 16 विभागाध्यक्ष कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है और जिला स्तर पर भी इसे लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सक्ती पहला ऐसा जिला है, जहां ई-ऑफिस पूरी तरह से लागू हो चुका है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से सरकारी कार्यों की गति, दक्षता और पारदर्शिता में अभूतपूर्व सुधार होगा। इस पहल से सरकारी प्रक्रियाओं में स्वचालन (automation) आएगा, जिससे फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी, निर्णय लेने की गति तेज होगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सभी विभागों में फाइलों की डिजिटल स्वीकृति सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी समाप्त हो और प्रशासनिक निर्णयों को त्वरित रूप से लागू किया जा सके।राज्य सरकार डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर सशक्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "डिजिटल इंडिया" अभियान को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-गवर्नेंस को प्रभावी रूप से लागू किया है, जिससे राज्य की सभी सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी, सुगम और त्वरित बनेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ई-गवर्नेंस को सुशासन के प्रभावी उपकरण के रूप में अपनाया गया है, जिससे सरकारी सेवाएं तेजी से और आसानी से जनता तक पहुंचेंगी।ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन से फाइलों के अनुमोदन में लगने वाला समय कम होगा, जिससे प्रशासनिक निर्णयों को शीघ्र लागू किया जा सकेगा। इसमें फाइलों की रियल-टाइम ट्रैकिंग, डिजिटल दस्तावेजों की सुरक्षा और डुप्लिकेशन रोकने के लिए केंद्रीकृत डेटा प्रबंधन की सुविधा शामिल है। कागजी कार्यवाहियों में कमी आने से सरकारी कार्यालयों की कार्यक्षमता में सुधार होगा और शासन अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनेगा। ई-ऑफिस प्रणाली से कागज, मानव संसाधन और परिवहन लागत में भी बचत होगी, जिससे सरकारी खर्चों में भी कमी आएगी।मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली को प्राथमिकता के साथ लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सरकार की कार्य प्रणाली को अधिक समयबद्ध, प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस का सफल क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में एक ठोस कदम होगा।
- निजात दिलाने नये बोर की मांगरायपुर। ग्राम टेकारी ( कुंडा ) स्थित विद्यालय परिसर में फरवरी माह के शुरूआत से ही पेयजल की समस्या भयावह होने लगा है । इस परिसर में उच्चतर , उच्च व पूर्व माध्यमिक शाला लगता है । छात्र - छात्राओं , गुरुजनों व कर्मचारी वृंद को मिला शैक्षणिक दिवसों पर यहां 500 शालेय परिवा सदस्य मौजूद रहते हैं । समस्या की भयावहता को देखते हुये शाला विकास समिति , पंचायत व ग्रामीण सभा ने शासन - प्रशासन से अविलंब नया बोर खनन का आग्रह किया है और जनप्रतिनिधियों के चुनावी समर में व्यस्तता के चलते मुलाकात न हो पाने की वजह से मेल से ज्ञापन भेज ध्यानाकर्षण कराया है ।संसदीय क्षेत्र रायपुर व विधानसभा आरंग के अधीन स्थित है यह ग्राम । वर्तमान शैक्षणिक सत्र समाप्त होने में अभी लगभग ढाई माह से अधिक समय बाकी है पर अभी से उठ खड़े हो रहे पेयजल की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण करते जा रहा है । परिसर में स्थित बोरवेल सूख चले हैं । जानकारी मिलने पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष शंकर वर्मा , समिति में मनोनीत सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश साहू , विधायक प्रतिनिधि राजू मनहरे व सदस्यगण , पूर्व अध्यक्ष हुलासराम वर्मा , ग्रामीण सभा अध्यक्ष रामनाथ वर्मा व कोषाध्यक्ष अशोक नायक , सरपंच नंदकुमार यादव सहित किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने परिसर पहुंच स्थिति का जायजा लिया व ग्राम के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय मंत्री केदार कश्यप , क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह साहेब से मुलाकात करने का प्रयास किया पर उनके चुनावी व्यस्तता के चलते मुलाकात संभव नहीं हो पाया। इस स्थिति में श्री शर्मा ने इन तीनों को मेल से ज्ञापन भेज वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुये शाला परिवार के हित में अविलंब नया बोरवेल करवाने का आग्रह किया है ।
-
*-भारती विश्वविद्यालय एवं महिला आई.टी.आई में की गयी ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग*
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में मतदान में उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों की आज भारती विश्वविद्यालय एवं महिला आई.टी.आई में कमीशनिंग की गयी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। कमीशनिंग उपरांत 10 फरवरी को मतदान दलों को मतदान केन्द्र अनुसार सामग्री का वितरण कर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।
नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई का ईव्हीएम कमीशनिंग आज भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में तथा नगर पालिका निगम भिलाई-चरौदा तथा नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई का कमीशनिंग महिला आई.टी.आई पुलगांव में किया गया। भारती विश्वविद्यालय पुलगांव नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई के लिए टेबल लगाए गये हैं। राउंडवार पृथक-पृथक निकायों का कमीशनिंग की गयी। महिला आई.टी.आई पुलगांव में नगर पालिका निगम भिलाई-चरौदा, नगर पालिका परिषद-कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत-धमधा/पाटन/उतई को मिलाकर कुल 102 वार्ड के लिए ईव्हीएम कमीशनिंग की गयी। प्रथम राऊड में नगर पालिका परिषदों के वार्ड का कमीशनिंग की गयी। इस अवसर जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, मास्टर टेªनर्स सहित नगरीय निकाय निर्वाचन में संलग्न समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। -
-कलश स्थापित कर शत् प्रतिशत मतदान की ली शपथ*
दुर्ग/ नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत "जाबो कार्यक्रम" के तहत "जागो वोटर" अभियान के माध्यम से जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने निरंतर प्रयास जारी है। इसी कड़ी में मतदाताओं को अपने अधिकारों व मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने महिलाओं ने रंगों से और फूलों से रंगोली बनाकर शत् प्रतिशत् मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। रंगोली के जरिए उन्होंने प्रभावशाली तरीके से लोगों तक मतदान के प्रति प्रेरणा का संचार किया। इसके अलावा महिलाओं ने पारंपरिक रीति से कलश स्थापित कर जिले में निर्विघ्न निर्वाचन प्रक्रिया की कामना की। कलश स्थापना भारतीय संस्कृति में शुभ कार्यों की शुरुआत के प्रतीक के रूप में मानी जाती है। महिलाओं का यह उत्साहपूर्ण प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, साथ ही मतदान के महत्व को भी उजागर करता है।
- भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई द्वारा सबके सुविधा के लिए नेहरू नगर भेलवा तालाब में आधुनिक जीम लगाया गया है। जिसमें सामान्य रूप से व्यायाम करने के लिए सभी सुविधा है। सुबह टहलने, योग करने वाले महिला, पुरूष एवं बच्चे सभी लोग उसका भरपूर उपयोग कर रहे है। स्कूल, कालेज के बच्चे एक तरफ बड़े बुर्जुग लोग एक तरफ जीम के माध्यम से व्यायाम करते है। जीम के संधारण का काम वहां के हैप्पी गु्रप के लोग स्वयं करते है। उनका कहना है, जब हम सब उपयोग करते है, हमसे खराब होता है। तो उसे बनवाने की भी जिम्मेदारी हम लोग ले लेते है।उद्योगपति संजय गुलाटी ने बताया कि हमे डाक्टर हाथ के एक्सासाईज करने के लिए बताये थे। उसके लिए फिजियो थैरेपी के लिए जाना पड़ता था। जब हमने देखा वह सिस्टम यहां भी लगा है, तो हम यहीं पर करना शुरू किये और ठीक हो गये। डाक्टर नवीन कौरा ने बताया एक अच्छा खुशनुमा महौल रहता है, एक तरफ गुरूद्वारा, मंदिर, बीच में तालाब और तालाब में खेलते बतख, चारो तरफ हरे-भरे पेड़ देखकर मन हर्षित हो जाता है। बीएसपी रिटार्यड डाक्टर ललित पोपट बहुत खुश थे उन्होने बताया एक घंटे के लिए हम लोग सब काम छोड़कर यहां आते है, दिन भर की उर्जा लेकर चले जाते है। जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने कहा सुबह की हवा लाखो की दवा होती है। सो कर उठने में अस्कत लगता है लेकिन एक बार जब आदत लग जाती है, तब मन नहीं मानता। जब तक हम लोग एक बार टहल लेते है तो ताजगी आ जाती है। हम सब एक दुसरे के सुख दुख में शामिल रहते है, यह तालाब सबका है इसकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी हम सबकी है। अभी बसंत ऋतु में और ज्यादा आनंद आ रहा है।हैप्पी गु्रप में प्रमुख रूप से जितेन्द्र सिंग, तुलसी भमभवानी, हरदयाल सिंह, संजय भाटिया, प्रदीप डालमिया, शमशेर बहादुर कांचा, सुबोध अग्रवाल, बसंत चैबे, एम.पी. सिंह, नरेश गुप्ता, एम राजू, ठाकरे, अनिल डागा, शिवनारायण मोदी, राजेश साहू, शैलेंद्र सिंह परिहार इत्यादि लोगों के साथ हजारों लोग आनंद लेते है।
-
रायपुर /रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा और डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत दलदल सिवनी, मोवा, विजय नगर, लाभाण्डी स्कूल सहित सभी बड़े मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम जोन 9 के उप अभियंता श्री अतुल बंसल, सुश्री रूचि साहू की उपस्थिति में किया और सभी आवश्यक मूलभूत सुविधायें छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के दिशा - निर्देश अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ तत्काल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए. आयुक्त ने निगम जोन 3 क्षेत्र के अंतर्गत सरदार प्रीतम सिंह सैनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला श्याम नगर, जे आर नायडू स्कूल, सचदेवा स्कूल मतदान केन्द्र सहित अन्य मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. इसी प्रकार निगम जोन 10 के तहत पुरैना स्कूल सहित अन्य मतदान केन्द्रोँ का अवलोकन करते हुए उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा एवं डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ( स्थानीय निर्वाचन ) के दिशा - निर्देश अनुसार सभी मतदान केन्द्रोँ में आवश्यकतानुसार छाया की व्यवस्था करवाने, रेम्प बनवाने, वाल राइटिंग करवाने, सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था शौचालय की सफाई व्यवस्था और सभी मतदान केन्द्रोँ के सम्पूर्ण परिसरों में स्वच्छता कायम करने का कार्य करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ.












.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)








.jpg)