- Home
- छत्तीसगढ़
- -ग्रामीण भारत के विकास में प्रधानमंत्री सड़कों की अहम भूमिकाबिलासपुर, /प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की स्थापना 25 दिसम्बर 2000 को हुई थी। इस स्थापना दिवस को 23 दिसंबर से 25 दिसंबर 2024 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बिलासपुर जिले के पुडू रिगवार, उमरियादादर और आस-पास के स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सड़कों से जुड़े अपने अनुभव साझा किये और बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजारों तक उनकी पहुंच को आसान बनाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर किया है।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् बिलासपुर जिले में 1157.04 किलोमीटर के 245 सड़कों का निर्माण किया गया है। पीएमजीएसवाई 2 के तहत ग्रामीण सड़कों का उन्नयन, पीएमजीएसवाई - 3 के तहत मुख्य ग्रामीण मार्गों को ग्राम कृषि बाजारों,उच्च माध्यमिक विद्यालयों और अस्पतालों से जोड़ा गया है। हाल ही में शुरू किए गए के तहत 2011 की जनगणना के पीएमजीएसवाई 4 पूरे देश में 25 असंबद्ध बस्तियों को सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करने की पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने ग्रामीण भारत को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां सड़कों ने न केवल गांवों को जोड़ा है, बल्कि आर्थिक विकास केंद्रों, स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य विकास प्रेरकों तक पहुंच बढ़ाकर ग्रामीण नागरिकों के जीवन को समृद्ध किया है। इस आयोजन ने योजना की सफलता और ग्रामीण विकास में इसके योगदान को रेखांकित करते हुए भविष्य में और अधिक बस्तियों को जोड़ने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
- बिलासपुर/ जिला प्रशासन की राजस्व स्थापना के तहत वाहन चालक के 12 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य 31 दिसंबर को आयोजित किया गया है। जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 43 में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उक्त तिथि को सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन वर्गवार मेरिट के आधार पर किया गया है। अतिरिक्त कलेक्टर श्री आर.ए. कुरूवंशी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया जा रहा है। अभ्यथियों को अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रति, स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ आधार कार्ड भी साथ लाना होगा। दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के मेरिट क्रम व विज्ञापन में जारी आरक्षण नियमों के अनुसार भर्ती हेतु चयन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का नाम मेरिट सूची से विलोपित किया जायेगा। file photo
- -सरकार की मदद से मिल रहा आर्थिक संबल-शकुन्तला को सरकार से मिला पक्का आशियाना और महतारी वंदन योजना से पूरा हुआ सपनाबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह मिली है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की ओर से प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। बंधवापारा की शकुंतला यादव ने सरकार से मिल रही इस मदद का उपयोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने में कर रही है, और आर्थिक संबल की ओर बढ़ रही हैं।महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की एक ऐसी योजना है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। सरकार से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने सपनों को साकार करने में इस्तेमाल कर रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बंधवापारा निवासी श्रीमती शकुन्तला यादव ने बताया कि वे सिलाई का काम कर अपने परिवार को मदद करती है। लम्बे अरसे से वो अपने लिए आधुनिक तकनीक की सिलाई मशीन खरीदना चाहती थी लेकिन पैसों की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। सरकार से मिलने वाली महतारी वंदन योजना से मिलने वाली 1 हजार रूपए की राशि बचत कर उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए नयी तकनीक की सिलाई मशीन खरीदी है, और अपने सपने को पूरा किया। अब आसानी से और बेहतर तरीके से वे अपने काम को पूरा कर पा रही हैं।शकुंतला यादव ने बताया कि हर माह मिल रही राशि उन जैसी जरूरतमंद महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। योजना के पैसों से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बचत भी कर पा रही है। श्रीमती शकुन्तला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास भी मिला है जिससे अब उनका परिवार किराये की जगह अपने मकान में रह रहा है। श्रीमती शकुन्तला ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी बदौलत मुझ जैसी अनेक महिलाएं अपने छोटे-छोटे सपनों को पूरा करने के साथ ही स्वयं को आत्मनिर्भर महसूस कर रही है। सरकार की यह छोटी सी मदद हम जैसी लाखों महिलाओं के लिए बड़ा सहारा है।
- भिलाईनगर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का शुभारंभ किया गया है। जिसमे बीएलसी (मोर जमीन-मोर मकान) योजना के तहत शासन से प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार प्राप्त आवेदनों का आनलाईन एन्ट्री प्रधानमंत्री आवास योजना के वेब यनिफाइड पोर्टल में किया जाना है। आनलाईन एन्ट्री में आवेदक के मोबाइल में ओटीपी आता है। आनलाईन एन्ट्री की प्रक्रिया निगम कार्यालय/अनुबंधित वास्तुविद के माध्यम से किया जा रहा है।आवेदक के मोबाईल पर प्राप्त ओ.टी.पी. आनलाईन एन्ट्री करने वाले निगम के कर्मचारी को ही देवे। जो आपके घर में आकर फार्म भरवारा है आप उसको जानते हैं उसी को देना है। किसी अन्य बाहरी व्यक्ति को ना देवें। जिससे वह गोपनीय जानकारी का दुरूपयोग न कर सकें, किसी अन्य व्यक्ति को ओ.टी.पी. साझा करने से आप फ्राड के शिकार हो सकते है। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी नागरिकों से अपील की है कि शासन प्रशासन द्वारा बार-बार सूचना दी जा रही है। समाचार पत्रों मोबाइल में भी जानकारी आ रही है। अपनी ओटीपी या बैंक संबंधी किसी प्रकार के डिटेल किसी भी व्यक्ति को ना दे, फोन पर जानकारी कभी ना दे, संबंधित व्यक्ति को जानने के बाद ही जानकारी साझा करें। किसी प्रकार की संदेह होने पर आप निगम के संबंधित विभाग एवं अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर सकते है। आनलाईन एन्ट्री की प्रक्रिया निःशुल्क है। आनलाईन एन्ट्री में आवेदक का आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित) एवं भूमि संबंधी दस्तावेज अपलोड किया जाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के जोन 03 प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में संपर्क कर सकते है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत सिंगलयूज प्लास्टिक पर सामग्री बेचने एवं खरीदने को रोकने पर कार्यवाही लगातार जारी है। वार्ड क्रं. 02 स्मृति नगर में विभिन्न व्यवसासियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर सामग्री बेचने एवं गीला एवं सूखा कचरा पृथक कर नहीं देने वाले व्यापारियो पर चालानी कार्यवाही की गई। प्रमुख रूप से हैप्पी फास्ट फूड सेंटर 500, नैवदयम द बैसिक इंडियन फास्ट फूड 1100, तिरूमाल बे्रक फास्ट सेंटर 500, यू टेस्ट डब सेंटर 2000, महालक्ष्मी टी स्टाल 200, आर एस सैलून 1000, गौरव सेनेटरी एवं हार्डवेयर 700, वेदांश इंटरप्राईजेस 1000, स्कीजेर युनिसेक्स सैलून 1000, द स्ट्राईलैंड ब्यूटी पार्लर 1000 एवं गुड फूड सेंटर 500 रूपये की चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 9500 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देश दिए है, कि जो भी व्यापारी सिंगलयूज प्लास्टिक में खादय सामग्री विक्रय कर रहे है या व्यवसाय परिसर, फल ठेला के आस-पास गंदगी फैला रहे है या फिर गीला एवं सूखा कचरे को अलग-अलग डस्ट बिन में नही डाल रहे है। उनके पास जाकर उनसे चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला जाए। व्यापारियो को बार-बार समझाइस देने के बाद भी कचरा पृथक कर नहीं दे रहे है, एवं सिंगलयूज प्लास्टिक पर खादय पदार्थ बेच रहे है। शहर की साफ-सफाई में जो व्यापारी सहयोग नही कर रहे है। उन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही लगातार की जा रही है।कार्यवाही के दौरान जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी,अंजनी सिंह, संतोष हरमुख एवं स्वास्थ्य विभाग का दल उपस्थित रहा।
- -मटिया से भेड़िया नवागांव तक किसानों के खेतों में पैदल चलकर रबी फसल का किया मुआयना-चना एवं गेहूँ आदि फसलों का क्षेत्राच्छादन बढ़ाकर इसकी बिक्री की समुचित व्यवस्था करने तथा इसका वाजिब दाम दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्री चन्द्रवाल जिले में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के उपायों के अंतर्गत जिले के किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसलों के पैदावार के लिए प्रोत्साहित करने आज किसानों से उनके खेतों में पहुँचकर उनसे मुलाकात की। इसके अंतर्गत श्री चन्द्रवाल आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम मटिया में पहुँचकर किसानों द्वारा अपने खेतों में लगाए गए रबी फसलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम मटिया से भेड़िया नवागांव तक किसानों के खेतों में पैदल चलकर रबी फसलों का मुआयना किया। श्री चन्द्रवाल किसानों द्वारा अपने खेतों में लगाए गए ग्रीष्मकालीन धान के बदले चना, गेहूँ, सरसों, लाखड़ी आदि फसल को देखकर बहुत ही प्रसन्नचित हुए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को ग्राम मटिया एवं आसपास के गांवों में चना एवं गेहँू आदि फसलों का क्षेत्राच्छादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने किसानों को इन फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करने तथा बिक्री आदि की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को अपने उत्पाद का वाजिब दाम मिल सके। इस दौरान कृषि विभाग के उप संचालक श्री जीएस धूर्वे, सहायक संचालक श्री एस एन ताम्रकार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने किसानों को उनके उत्पाद का उचित दाम दिलाने हेतु की जा रही व्यवस्था के अंतर्गत किसान बिचैलियों के माध्यम से अपने उत्पाद की बिक्री न करके कृषक उत्पाद समूह आदि के माध्यम से बिक्री की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इसके अंतर्गत उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानोें से चर्चा कर इसके लिए जरूरी आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी ली। किसानों ने कहा कि इस कार्य के लिए उन्हें सर्वप्रथम फसल पकने के बाद फसलों के उचित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके अंतर्गत फसलों को घुन आदि से बचाने के लिए समुचित मात्रा में दवाइयां आदि की आवश्यकता पड़ेगी। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों को उनके उत्पाद का वाजिब दाम दिलाने के लिए बिक्री की उचित व्यवस्था के साथ-साथ उनके फसलों का समुचित रखरखाव हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। श्री चन्द्रवाल ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कृषि उत्पादक समूह से चर्चा कर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने ग्राम मटिया में किसान बिसाहू राम, दीनदयाल, भूवन लाल, द्रोणाचार्य साहू आदि किसानों के खेतों में पहुँचकर वहाँ लगाए गए रबी फसलों का अवलोकन किया। किसान दीनदयाल ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने रबी सीजन में धान फसल लगाया था। लेकिन इस साल किसान चैपाल में अधिकारियों द्वारा पानी के संरक्षण के उपाय के सुनिश्चित करने हेतु ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लगाने हेतु दी गई समझाईश को स्वीकार करते हुए उन्होंने धान के बदले अपने खेतों में चना फसल लगाया हैै। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों से प्रति एकड़ चना फसल की कुल उत्पादन तथा अपने उत्पाद की बिक्री से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान के बदले दलहन एवं तिलहन फसल लगाने से पानी की खपत बहुत कम होती है। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लगाने के लिए पे्ररित करने के अलावा उनके उत्पाद का बेहतर से बेहतर दाम दिलाने हेतु पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- -फिर दो दुकानों से 9 लाख मूल्य के 281 क्विंटल धान जब्त-ट्रेडर्स को साढ़े 53 लाख रुपए का जुर्माना ठोका गयाबिलासपुर, /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज फिर छापेमार कार्रवाई की गई। दो ठिकानों पर कार्रवाई कर 281 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त किए गए धान की कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई गई है। एक ट्रेडर्स को साढ़े 53 हजार रुपए का मंडी अधिनियम के तहत जुर्माना भी ठोंका गया है। बताया गया कि ये धान को खरीदी केन्द्रों में खपाने के प्रयास में लगे थे। सुराग मिलने पर प्रशासन की त्वरित दबिश से पकड़ लिए गए। राजस्व, खाद्य और मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जोंधरा में सद्गुरू ट्रेडर्स के गोदाम से 41 क्विंटल धान का अनधिकृत रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया ।उपरोक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सकने पर उपरोक्त धान को मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्ती की कार्रवाई की गई। तहसील कोटा में मारूति ट्रेडर्स, कोटा की जाँच के दौरान गोदाम में उपलब्ध 240 क्विंटल धान के भण्डारण के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिसके कारण उपरोक्त धान का मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्ती की कार्यवाही करते हुए 53,500/- रूपये का जुर्माना लगाया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसीप्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।
- - कलेक्टर और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षणदुर्ग / भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी रविवार 29 दिसम्बर 2024 को प्रस्तावित दुर्ग प्रवास और यहां आयोजित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल जे.आर.डी. झाड़ूराम देवांगन स्कूल मैदान का मौका मुआयना किया। इस दौरान कार्यक्रम में डोम निर्माण, बैठक व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल, हैलीपेड स्थल आदि के संबंध में समुचित प्रबंध के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर कर लेने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द एक्का, एएसपी श्री सुखनंदन राठौर और श्री अभिषेक झा सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।ज्ञात हो कि प्रदेश में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट पहल को साझा किये जाने तथा हितग्राहियों से संवाद हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी अपने मंत्री मंडल के सदस्यों एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों सहित शामिल होंगे। कार्यक्रम में शासकीय विभाग के अधिकारीगण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व आम जनता उपस्थित रहेंगे।
- रायपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा रायपुर में प्रबंध समिति गठन हेतु शेष 5 सदस्यों का चयन निर्वाचन के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में एक साधारण सभा की बैठक अगामी 7 जनवरी सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक का स्थान रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्टर परिसर रायपुर निर्धारित किया गया है। रेडक्रॉस जिला शाखा रायपुर द्वारा 7 दिसंबर 2024 को प्रकाशित सूची के अनुसार, संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्यों से निवेदन किया गया है कि वे उक्त बैठक में निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर अपना योगदान दें। संबंधित सभी सदस्य अन्य जानकारी हेतु भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।
- -कलेक्टर और एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी श्रीमती ज्योत्सना चौधरी ने ली बैठकरायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह,एसएसपी श्री लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर रायपुर जिले में नशे के खिलाफ एक युद्ध-नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को नशे से रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और घंुमतू लोगों को रेशक्यू भी किए जाने का कार्य किया भी किया जा रहा है। इस अभियान की समीक्षा के लिए आज जिलास्तरीय समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में ली गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डीएसपी श्रीमती ज्योत्सना चौधरी सभी विभागीय अधिकारियों से अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
- -अस्पताल प्रबंधन ने जारी की जन्म प्रमाणपत्र की सॉफ्ट कॉपीरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। आरंग के खोरसी भाटिया ग्राम पंचायत निवासी श्री लेखराम साहू ने हास्पिटल से बेटी का जन्म प्रमाणपत्र नहीं दिए जाने को लेकर शिकायत की थी। उन्हांेने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म जिला चिकित्सालय कालीबाड़ी में 30 सिंतबर को हुआ था। 17 दिसंबर को उनको अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र दिया गया है वह अस्थायी फोटो कॉपी पेपर में दिया गया है जिसमे जानकारी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। चिकित्सालय जाने पर सही जबाव नहीं दिया जाता है। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर मे फोन किया किया। जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही उनको अस्पताल प्रबंधन से सॉफ्ट कापी में दूसरा प्रमाण पत्र जारी करवा कर प्रदान किया गया। इसकी जानकारी आवेदक श्री साहू को दी गई जिसके बाद उन्हांेने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया । file photo
- बालोद। भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग नोडल कार्यालय बालोद के सभागार में 25 दिसम्बर 2024 को सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत नवगठित सहकारी समितियों के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ने बताया कि सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मतस्य सहकारी सहित कुल 10 हजार नवीन सहकारी समिति का गठन किया गया है। उन्होेंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के उद्बोधन का लाईव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा किसानों को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के आॅनलाईन प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समितियों में संचालित सीएससी एवं माइक्रो एटीएम के संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में 03 कृषको को रूपे डेबिट कार्ड एवं 04 कृषको को केसीसी कार्ड अंतर्गत रबी सीजन 2024 हेतु 3.86 लाख रूपये का ऋण धनादेश जारी किया गया। इस अवसर पर नव गठित शक्ति युग आदिवासी मछुवरा सहकारी समिति मर्यादित बोरगहन के अध्यक्ष को उप आयुक्त सहकारिता एवं उपपंजीयक द्वारा पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कृषकों को केन्द्र शासन द्वारा संचालित जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना सहित पशुधन विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उप आयुक्त सहकारिता एवं उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आर.पी. राठिया, नोडल अधिकारी श्री सी.आर.रावटे, सहा. नोडल अधिकारी श्री डी.आर.ईस्दा, सहायक मत्स्य अधिकारी श्रीमती भुनेश्वरी उसेंडी, उप संचालक पशु चिकित्सा श्री टी.डी. देवांगन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या कृषकगण उपस्थित थे।
- बालोद। उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार जिले में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट लगाया जाना अनिवार्य है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहन स्वामी द्वारा छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के वेबसाईट cgtransport.gov.in पर लॉगिन कर सीधे हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट नम्बर प्लेट आर्डर किया जा सकता उन्होंने बताया कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट नंबर प्लेट 19 मार्च 2025 के पूर्व लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत निर्धारित शुल्क का भुगतान केवल डिजिटल माध्यम से किए जाऐंगें।
- बालोद। फाईलेरिया उन्मूलन क्रार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन एवं कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में गतिविधि के सफल क्रियान्वयन हेतु 27 दिसबंर को सुबह 11 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2027 तक पूरे देश से फाईलेरिया मुक्त किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 66077 किसानों से 3,10,968.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 24 दिसम्बर तक 71,575.78 लाख रूपए का धान खरीदा जा चुका है। छुट्टी के बाद आज से पुनः धान की खरीदी शुरू हो गई है।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदा जाएगा। अब तक 68,113.25 लाख रूपए का ऑनलाईन भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही किसानों से लिंकिंग की राशि 20,318.16 की वसूली की जा चुकी है। जिले में अब तक 9,405.08 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
- -मुख्यमंत्री श्री साय शामिल हुए छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज के गौरव दिवस महासम्मेलन मेंरायपुर /हमारा देश और समाज हमेशा प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ेे, समाज की नई पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करे, उद्यमशीलता की तरफ बढ़े, इसके लिए समाज को निरंतर जागरूक होकर युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमेशा इसी एकजुटता पर बल देते हैं। हम सब एकजुट रहेंगे और माँ भारती की सेवा करने संकल्पित रहेंगे तो हमारा प्रदेश और देश मजबूत होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा के ग्राम घुघरी में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय नागवशी समाज के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनजातीय समाज के भगवान बिरसा मुंडा, गुण्डाधुर, रानी दुर्गावती, वीर नारायण जैसे वीर सपूतों ने अपनी वीरता से देश को आजादी दिलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज की इन महान विभूतियों के गौरव को लोगों तक पहुंचाने एवं उनका मान बढ़ाने के लिए जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में गुम इन शहीदों के योगदान को सामने लाने के लिए नवा रायपुर में जनजातीय योद्धाओं को समर्पित स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के आदिवासी जन नायकों द्वारा लड़े गए 13 महान संग्रामों का वर्णन भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर घुघरी में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख, खड़ा नाला में पुल निर्माण, ढ़ोड़की में व्यपवर्तन योजना के जीर्णाेद्धार एवं बगीचा में एक करोड़ रुपये की लागत से मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने नागवंशी समाज की बहु प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए घुघरी में उनकी देवभूमि को संरक्षित करने हेतु सामुदायिक वनाधिकार पट्टा प्रदान किया गया। इसके साथ ही मात्रात्मक त्रुटि के कारण वंचित रह गए 40 बच्चों को मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने नागवंशी समाज के आराध्य भगवान महादेव-पार्वती एवं नाग देव की पूजा कर प्रदेश की जनता के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा ही जनजातीय कल्याण और उत्थान के लिए सर्वप्रथम आदिमजाति कल्याण विभाग का निर्माण किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजातीय लोगों के उत्थान के लिए पीएम जनमन योजना संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के कल्याण हेतु बिजली, पानी, राशन वितरण, आवास, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है।सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश के विकास को दुगुनी गति प्रदान की गई है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए हमारे जनजातीय समाज के मुख्यमंत्री द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, जनप्रतिनिधि कृष्ण कुमार राय, नागवंशी समाज के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -नगोई में शुरू हुआ बेलतरा तहसीलदार का लिंक कोर्ट-विधायक सुशांत शुक्ला ने सुशासन दिवस पर किया शुभारम्भ.-मुख्यमंत्री ने 12 दिसंबर को तखतपुर में लिंक कोर्ट शुरू करने की थी घोषणाबिलासपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बेलतरा क्षेत्र के किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला की पहलपर 12 दिसंबर को तखतपुर आगमन के दौरान तहसील बेलतरा के ग्राम नंगोई में लिंक कोर्ट की घोषणा की गई थी, जिसे मात्र 13 दिनो के भीतर कलेक्टर बिलासपुर द्वारा लिंक कोर्ट स्थापित कराया गया। जिसका शुभारंभ बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया । उन्होंने शुरुआत में ही पांच किसानों को ऋण पुस्तिका वितरित किया।तहसील बेलतरा अंतर्गत ग्राम नगोई, पौसरा, लखराम, सेलर, खैरा, डगनिया, उच्चभट्टी, आदि बिलासपुर से लगा हुआ है, जिसकी दूरी बेलतरा तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर है। जिला मुख्यालय से नजदीक होने के कारण इन ग्रामों में नामांतरण बटवारा सीमांकन संबंधी मामले ज्यादा आते हैं तथा इन ग्रामों में लगभग 10000 किसानों का नाम भू अभिलेख में दर्ज है एवं इस क्षेत्र के किस सामान्यतः निकट बड़ा शहर बिलासपुर होने के कारण बिलासपुर में ही निवास करते हैं। तहसील बेलतरा जो बिलासपुर शहर से 35 किलोमीटर व नागोरी और अन्य लगे हुए ग्रामों में 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है केवल तहसील से संबंधित कार्य के लिए ही उन्हें बेलतरा आना होता है जबकि अन्य शहर से संबंधित बाजार व्यवसाय से संबंधित कार्य के लिए विपरीत दिशा बिलासपुर में जाना पड़ता है। जिसके कारण तहसील बेलतरा अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल नंगोई में पटवारी हल्का नंबर 11, 13,15, 16,17, 9 12 14 के प्रकरणों की सुनवाई हेतु प्रति सप्ताह एक दिवस दिन बुधवार को ग्राम बैमा तहसील बेलतरा में तहसीलदार का लिंक कोर्ट स्थापित किया जाने का आदेश कलेक्टर बिलासपुर श्री अवनीश शरण द्वारा दिया गया ।मुख्यमंत्री की घोषणा के 13 दिन के भीतर ही लिंक कोर्ट स्थापित हो गया है जिससे किसानो की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण समय पर हो सकेगा। उक्ताशय से आज दिनांक 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला की आतिथ्य में ग्राम नगोई में बेलतरा तहसीलदार का लिंक कोर्ट स्थापित किया गया। कोर्ट में 5 किसानो को तत्काल ऋण पुस्तिका वितरण किया गया।लिंक कोर्ट प्रति सप्ताह मंगलवार और बुधवार को क्रमशः नायब तहसीलदार और तहसीलदार बेलतरा द्वारा आयोजित होगा जिसमें नगोई राजस्व निरीक्षक मंडल के अंतर्गत शामिल कुल 8 पटवारी हलकों के कुल 18 ग्रामो के 32374 खातेदार किसानो की राजस्व संबंधित समस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाएगा.लिंक कोर्ट की उपयोगिता इसलिए भी है की नगोई राजस्व निरीक्षक मंडल बिलासपुर नगर निगम की सीमा से लगा हुआ है जिसमें ग्राम सेलर में ओद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है, वहीं ग्राम बैमा में केंद्रीय जेल प्रस्तावित है। साथ ग्राम पौसरा में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के लिए भूमि आरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इन सभी विकास कार्यों के मद्देनजर इस लिंक कोर्ट की स्थापना महत्वपूर्ण हो जाती है जिससे विकास के साथ किसानो की भूमि व अन्य राजस्व संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा।
- -युवाओं ने उत्साहपूर्वक आयोजन में लिया हिस्सा: सवालों के सही जवाब देने पर मिले आकर्षक उपहार और डिस्काउंट वॉचर्सरायपुर /देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती में उनके कविता संग्रह में से चुनिंदा कविताओं का राजधानी के युवाओं ने वाचन किया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया और हिंदी में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए उनके भाषण पर भी अपने विचार प्रकट किए। यह अवसर था राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस का। जनसंपर्क विभाग की ओर से नालंदा परिसर में 'खुशहाल एक साल' इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें नालंदा परिसर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा न केवल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जीवन यात्रा, कविता संग्रह और विचारों से रूबरू हुए, बल्कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे राज्य सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रति भी जागरूक हुए। मनोरंजन और खेल - खेल में युवाओं को अपने प्रदेश के बारे में बहुत कुछ जानने का मौक़ा मिला। सबके बीच अपने विचार व्यक्त करने से झिझकने वाले युवाओं ने भी हल्के फुलके वातावरण में संकोच करना बंद कर ख़ुशी-ख़ुशी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।युवाओं ने राज्य में संचालित महतारी वंदन योजना, नियद नेल्ला नार योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, कृषक उन्नति योजना, पर्यटन, छत्तीसगढ़ की बोलियों, आभूषणों आदि के बारे में पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर देने में तत्परता दिखाई । छत्तीसगढ़ में मिलने वाले खनिज, प्रदेश की लोक कला, खान -पान, गौरवशाली इतिहास संबंधी प्रश्नों को भी विभिन्न गतिविधियों के बीच में पूछा गया और इस दौरान सही उत्तर देने वाले युवाओं को विभिन्न डिस्काउंट कूपन, बिहान के उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। डिस्काउंट वाउचर में नालंदा परिसर में स्थित लाइब्रेरी के मासिक शुल्क में ५० प्रतिशत की छूट ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं के एस्पिरेंट्स को खूब लुभाया । इससे उनका उत्साह और बढ़ गया और उन्होंने इवेंट की समाप्ति तक पूरे उमंग के साथ आयोजन में हिस्सा लिया । उल्लेखनीय है कि खुशहाल एक साल इवेंट का यह छठवाँ आयोजन था। इससे पहले भी रायपुर शहर के विभिन्न स्थलों में इवेंट आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ने भरपूर रुचि और उत्साह के साथ आयोजन की सफलता में अपनी सहभागिता प्रदान की थी।
-
-बालगृह बालक माना कैम्प, बाल जीवन ज्योति बालिका गृह पुरानी बस्ती, बालिका गृह कोंडागांव के साथ मुख्य कार्यालय रायपुर में वीर बाल दिवस मनाया गया- रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने वीर बाल दिवस के महत्व की जानकारी दी- विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजनरायपुर । सिख गुरु गोविन्द गोविन्द सिंह जी के पुत्रों की शहादत को याद करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह बालक माना कैम्प, बाल जीवन ज्योति बालिका गृह पुरानी बस्ती, बालिका गृह कोंडागांव के साथ मुख्य कार्यालय रायपुर में वीर बाल दिवस मनाया गया। परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने बताया की किस प्रकार से गुरू गोविंद सिंह जी के 2 पुत्रों अजीत सिंह और जुझार सिंह, ने वीरता पूर्वक लड़ते हुए चमकौर की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी और उनके 2 पुत्रों ज़ोरावर सिंह और फतेह सिंह को सरहिंद के नवाब वज़ीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था । इस प्रकार गुरु गोविन्द सिंह जी के चारों पुत्रों ने धर्म , सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके साहस , वीरता और शहादत को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा मिलती हैं कि कैसे साहस और संकल्प से बड़े काम किया जा सकता है । इससे हमें राष्ट्र प्रेम और धर्म के प्रति समर्पण के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिलती है । भारत सरकार द्वारा भी 16 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2024 तक वीर बाल दिवस कार्यक्रम करने हेतु प्रपत्र जारी किया गया था जिसके तहत 6 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों से पेंटिंग , 11 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कविता, नाटक और मनोरंजन के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करने निर्देश प्राप्त हुआ था । बालगृह माना कैम्प में पेंटिंग में प्रथम राजू , द्वितीय दीपक, तृतीय बंटी नाटक में डॉक्टर की भूमिका में पप्पू और शिक्षक की भूमिका के लिए दुर्गेश को और नृत्य में सोनू , बिट्टू और साहिल को पुरस्कार प्रदान किया गया इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ अशोक त्रिपाठी , डॉ कमल वर्मा , महासचिव चंद्रेश शाह , संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम , प्रभा सेंद्रे , श्वेता सिंह, पूजा मिसलवार और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे । - बिलासपुर /छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल में पंजीकृत श्रमिको के श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। ऐसे मजदूर जिन्होंने अपने श्रमकार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है वे श्रमेव जयते मोबाईल एप, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, विभागीय वेबसाईट एवं च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते है। 31 दिसंबर 2024 के बाद अनवीनीकृत श्रमकार्ड पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। पंजीयन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र 0771-3505050 से संपर्क किया जा सकता है।
- -आरटीई के तहत प्रवेश में रोड़ा अटकाने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने दिए निर्देश-बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने की रणनीति पर की चर्चाबिलासपुर /संभागायुक्त महादेव कावरे ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने आरटीई के तहत दाखिला के रद्द किये गये आवेदनों का एक बार फिर परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी एवं निजी स्कूलों के खिलाफ गरीब बच्चों के प्रवेश प्रक्रिया को ठुकराने की शिकायत मिलते रहती है। उन्होंने गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा से वंचित करने वाले शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता रद्द करने और भारी जर्माना लगाने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आरपी आदित्य सहित संभाग के सभी आठों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।श्री कावरे ने स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में गुणवत्ता अपेक्षित नहीं पाई गई। इसलिए गुणवत्ता में सुधार करने और अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने 10 वीं और बारहवीं बोर्ड के परिणाम सुधारने की रणनीति पर चर्चा की। गुणवत्ता बढ़ाने ब्लू प्रिन्ट का पालन करने पर जोर दिया। मार्च के प्रथम सप्ताह में बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। उन्हेांने 10 जनवरी के पहले पेरेन्ट्स-टीचर मीटिंग आयोजित करने के निर्देश दिए। कक्षा पांचवी एवं आठवीं परीक्षा की तैयारी की जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए। संयुक्त संचालक ने बताया कि कमजोर बच्चों को पांचवी एवं आठवीं में फेल भी किया जा सकता है। पहले ऐसा नियम नहीं था। छात्र दुर्घटना बीमा योजना में आवंटन की कमी की जानकारी मिलने पर डीपीआई को डीओ लेटर भिजवाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि छात्र बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्य हो जाने पर परिवार को एक लाख रूपये तक आर्थिक मदद मिलती है। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत मेनू का पालन करने को कहा है। भोजन पकाने के लिए सभी स्कूलों को सिलेण्डर दिया गया है, लेकिन इनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। लोगों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग लेकर इनका उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संयुक्त संचालक ने सभी पात्र बालिकाओं को साईकिल वितरित करने, गणवेश और किताब शतप्रतिशत उपलब्ध करा देने की जानकारी बैठक में दी। संभागायुक्त ने स्कूल परिसरों में तम्बाकू निषेध नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने और कराने के निर्देश दिए। तम्बाकू मुक्त परिसर घोषित होने का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए। बैठक में एजेण्डा के अनुरूप लंबित पेंशन प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति एवं लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।
- बिलासपुर /प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में लेखापाल एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेखापाल एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के प्राप्त आवेदनों में दावा-आपत्ति 30 दिसंबर 2024 तक जिला पंचायत बिलासपुर के द्वितीय तल के कक्ष क्रमांक 3 में उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से लिखित में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। लेखापाल हेतु 382 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमें से 218 पात्र एवं 164 अपात्र पाए गये हैं। इसी प्रकार डाटा एन्ट्री ऑपरेटर हेतु 725 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमें से 668 पात्र एवं 57 अपात्र पाए गये हैं।
- - स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ले रहे हैं योजनाओं का फीडबैक-अम्बेडकर अस्पताल में आयोजित हुई क्लीनिकोपैथोलॉजिकल को-रिलेशन (सीपीसी)मीटिंग- मरीज की मृत्यु के कारणों का होता है मूल्यांकन, सही इलाज नहीं मिला तो विभाग की जिम्मेदारीरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में सुधार की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल चिकित्सा शिक्षा को और बेहतर करने के प्रयासों में सतत अधिकारियों से फीड बैक ले रहे हैं। इनके निर्देशन में ही आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में गुरुवार को क्लीनिकोपैथोलॉजिकल को-रिलेशन (सीपीसी) मीटिंग का आयोजन चिकित्सालय के टेलीमेडिसिन हाल में किया गया। इस दौरान आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल भी वर्चुअल रूप में ऑनलाईन जुड़कर मीटिंग का हिस्सा बनी।इस मीटिंग का उद्देश्य रोगियों के उपचार के क्लीनिकल( जांच एवं उपचार से संबंधित/उपचारात्मक) एवं पैथोलॉजिकल (रोग से संबंधित जांच) कारणों का विश्लेषण कर चिकित्सालय में प्रदाय की जाने वाली सेवा में और अधिक सुधार करना है। इस मीटिंग में डॉक्टरों ने क्लीनिकोपैथोलॉजिकल के क्लीनिकल प्रोटोकॉल पर चर्चा की और क्लिनिकोपैथोलॉजिकल सहसंबंध (कोरिलेशन) के लिए रोगियों के केस पर आधारित डेटा का एनालिसिस (व्याख्या) किया।एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जया लालवानी ने इस सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह मुख्य रूप से चिकित्सा शिक्षण की केस प्रस्तुतिकरण पर आधारित होती है। केस प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न विभागों में भर्ती मरीजों और उनको प्रदान किये गये इलाज के बारे में चर्चा की जाती है। यदि किसी मरीज की मृत्यु हो गई तो उसके मृत्यु के कारणों में नैदानिक (डायग्नोस्टिक जैसे पैथोलॉजिकल एवं रेडियोलॉजिकल जांच) एवं उपचारात्मक (थेराप्यूटिक) कारणों का मूल्यांकन किया जाता है। यदि किसी मरीज को अस्पताल में सही ढंग से इलाज नहीं मिल पाया तो किसकी चूक से यह हुआ, उस विभाग की जिम्मेदारी भी तय की जाती है। वहीं अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि यह चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबंधित अस्पतालों में चिकित्सा छात्रों को दिए जाने वाले शिक्षण का एक महत्वपूर्ण भाग है जिसके माध्यम से मरीजों के संपूर्ण उपचार के दौरान उसके क्लीनिकल एवं पैथोलॉजिकल पहलुओं पर चर्चा की जाती है। सम्मेलन में केस डिस्कशन के माध्यम से सारे विभाग के डॉक्टर इलाज के लिए अंतर्विभागीय सहयोग के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने के बारे में अपने सुझाव देते हैं। उपचार के दौरान हुई चूक को सुधार कर उसके अंतिम निदान तक पहुंचते हैं।कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं इस मीटिंग के अध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार मरीज दूसरे अस्पतालों में अपना उपचार करवाते रहते हैं और जब उनकी स्थिति काफी गंभीर हो जाती है, तब हमारे संस्थान में पहुंचते हैं। क्लीनिकोपैथोलॉजिकल को-रिलेशन के माध्यम से गंभीर स्थिति में अस्पताल में पहुंचने वाले केस पर भी चर्चा की गई। कार्डियोलॉजी एवं सर्जरी विभाग के केस का डिस्कशन किया गया। सभी विभागों से सुझाव दिए गए जिससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकें।पैथोलॉजी विभाग की डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी ने बताया कि जितनी जल्दी पैथोलॉजी जांच होगी मरीज का उपचार भी उतनी जल्दी ही शुरू किया जा सकता है। अब पैथोलॉजी जांच के लिए लगने वाले रिएजेंट की उपलब्धता हो जाने से मरीजों की सभी प्रकार की जांच आसानी से हो जा रही है जिससे बीमारी के कारणों का जल्द पता लगाने में आसानी हो रही है।इस मीटिंग में सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह, डॉ. ओ. पी. सुंदरानी, डॉ. आर. एल. खरे, डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी, डॉ. वर्षा मुंगुटवार, डॉ. एस. के. चंद्रवंशी, डॉ. दिवाकर धुरंधर, डॉ. अंजुम खान समेत अन्य चिकित्सा शिक्षक मौजूद रहे।
- -सीएम कैम्प कार्यालय क्षेत्र के विकास के लिए कर रहा कार्य - मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जशपुर जिले में गृहग्राम बगिया से सीएम कैम्प कार्यालय की उपलब्धियों को दर्शाती 'सेवा एवं समर्पण का 1 साल' पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने कि दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर अग्रसर है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वप्न को मूर्तरूप देते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयासरत है। सरकार के निर्माण के साथ घोषणा पत्र में की गई मोदी की गारंटी के तहत किये गए वादों में से अधिकांश वादे पूरे किए जा चुके हैं।छत्तीसगढ़ सरकार ने जशपुर जिले सहित क्षेत्र के लोगों की समस्या का निदान के लिए बगिया में सीएम कैम्प कार्यालय को प्रारम्भ किया गया था। जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है और क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। सीएम कैम्प कार्यालय में विगत एक वर्ष में 4569 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 3787 आवेदन का निराकरण किया जा चुका है।विगत एक वर्ष में जशपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं जैसे सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर सुधार के परिणाम स्वरूप लोगों की जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव आया है। क्षेत्र के विकास के लिए कुनकुरी में 400 केव्ही के विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, 345 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 36 सड़कों के निर्माण, महतारी वंदन योजना से जिले की 2 लाख 29 हजार से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के साथ विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं।
- -रायपुर में वीर बाल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगेरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 26 दिसंबर को जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.40 बजे बगीचा विकासखंड के ग्राम घुघरी पहुंचेंगे और वहां ‘आदिवासी नागवंशी समाज के वार्षिक महासम्मेलन 2024‘ में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद 12.50 बजे घुघरी से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.30 बजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टिमरलगा पहुंचेंगे और वहां पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेघ यज्ञ महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री टिमरलगा से अपरान्ह 3.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘वीर बाल दिवस‘ पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। संगोष्ठी के बाद मुख्यमंत्री रात्रि 8.30 बजे रायपुर के पंडरी गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।


.jpg)










.jpg)

.jpg)











.jpg)