- Home
- छत्तीसगढ़
- -उपराष्ट्रपति के करकमलों से राज्य अलंकरण से विभूषित होंगी विभूतियांरायपुर / उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आज शाम स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे। राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा ने भी उपराष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के मुख्य अतिथ्य में आज 6 नवंबर को संध्या 6 बजे से नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव राज्य अलंकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन समारोह होना है। राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ के करकमलों से विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से विभूषित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का आयोजन 4 नवंबर से किया जा रहा है। राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा किया गया था। तीन दिवसीय राज्योत्सव में शासन के सभी विभागों द्वारा भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है।
- रायपुर /कोरबा नगर विधायक व वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिले व प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर व छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के प्रेम को दर्शाता है। सूर्य देवता की आराधना से हम जीवन के हर पहलू में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव करते हैं।उन्होंने कहा कि छठ पूजा का महत्व सिर्फ धार्मिक आस्था में नहीं, बल्कि हमारे समाज की सांस्कृतिक, एकता और सौहार्द्र में भी निहित है। यह पर्व हमें एकजुट कर हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की प्रेरणा देता है।इसके साथ ही मंत्री श्री देवांगन ने नगर निगम कोरबा और पुलिस प्रशासन से छठ पूजा के दौरान सभी प्रमुख छठ घाटें में पर्याप्त लाइट, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- -श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी-श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा अयोध्या धाम का दर्शन करना सौभाग्य की बातरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आज विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत हुआ। ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भजन गाते हुए विशेष ट्रेन में सवार होकर यात्री रवाना हुए। सभी श्रद्धालुओं की रामलला के दर्शन की अभिलाषा पूरी होने जा रही है। ये श्रद्धालु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति दिल से आभार व्यक्त कर रहे थे। श्रद्धालुओं का कहना था कि मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया है और सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना से अयोध्या जाने की उनकी इच्छा पूरी हो रही है। यह उनका सौभाग्य है। कोरबा जिले के श्री हरि प्रसाद मैत्री, श्री मनमोहन साहू, श्री बनवारी पटेल, बिलासपुर जिले की श्रीमती उषा वाजपेयी भी अयोध्या श्री रामलला दर्शन के लिए जा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गाे को तीर्थ यात्रा कराकर सरकार पुण्य का काम कर रही है। उम्र के इस पड़ाव में सभी को तीर्थ यात्रा की इच्छा रहती है लेकिन आर्थिक कठिनाईयों के चलते संभव नहीं हो पाता है। हम सरकार के आभारी है कि उन्होंने हमारी ये इच्छा पूरी की।अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, श्री रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है हमारी सरकार: मंत्री टंक राम वर्मा-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों के लिए सहज रेत उपलब्धता हेतु ई-रेत संगवारी एप्लिकेशन 1.0 का लांच एवं कैरियर काउंसलिंग के लिए कैरियर इन्फॉर्मेशन सेंटर का हुआ शुभारंभ-पंडित चक्रपाणि शुक्ल स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दर्शकों ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत का उठाया आनंदरायपुर,। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि स्कूल मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। देर रात तक छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं रीति-रिवाजों पर केन्द्रित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने की विशेष अतिथि के रूप में की । इस मौके पर मुख्य मंच से जिला प्रशासन द्वारा नवाचारी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों के लिए सहज रेत उपलब्धता हेतु ई-रेत संगवारी एप्लिकेशन 1.0 का लांच एवं जिला लाइब्रेरी में कैरियर काउंसलिंग के लिए विशेष "कैरियर इन्फॉर्मेशन सेंटर"का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वें स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामना देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण की मांग को तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा करते हुए अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। आज छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार से चहुँमुखी विकास हो रहा है। हम सभी को मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय का क्षमतावान नेतृत्व मिला है। केवल 10 माह के कार्यकाल में इस सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की वह काबिले तारीफ़ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है, लेकिन हमारी सरकार की प्राथमिकता में वे लोग हैं जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। हम राज्य के पुरातन संस्कृति को संरक्षित करते हुए समाज में उन संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे राष्ट्र की एकजुटता बढ़ती है।सरकार ने मात्र 10 महीनों के अल्प समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है। हमारी सरकार युवाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके रोजगार के लिए भी ज्यादा से ज्यादा अवसरों का निर्माण कर रही है। पिछले 10 महीनों में राज्य में 7 हजार से ज्यादा शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करते हुए शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाया गया है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार और तेज होगी। हमारा विजन डाक्यूमेंट तैयार है,हमारी नई उद्योग नीति भी तैयार है, इसे इसी राज्योत्सव के अवसर पर लांच किया जा रहा है। हमारा यह प्रदेश विकास की बुलंदियों को छूता हुआ देश में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा क़ि पूरे प्रदेश के लिए ख़ुशी का पल है। छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण को 24 वर्ष पूरा हो गया जिसमे हर क्षेत्र में विकास हुआ है। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मान व प्रोत्साहन देने के लिए राज्य खेल अलंकरण शुरू किया है। इसके साथ ही खिलाडियों की सुविधा के लिए संसाधनों क़ा जाल फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा क़ि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम सब प्रदेश के विकास में सहभागिता निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प हेतु आह्वान किया है जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से हमारी सरकार आज कार्य कर रही है।राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास आधारित प्रदर्शनी सजाई गई। अतिथियों ने विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित किया साथ ही स्टॉल की सराहना की। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,आकर्षक सेल्फी प्वांइट मनोरंजन हेतु बनाये गये है छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित गढ़कलेवा,जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, सेल्फी पॉइंट लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र था। छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति का सिलसिला देर रात तक चला। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राज्योत्सव में समा बांध दिया। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से दर्शक सराबोर होते रहे। राज्योत्सव में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका श्रीमती कविता वासनिक, दुलदुला की संस्था छत्तीसगढी 'रंगोली' कार्यकम अंतर्गत मनहरण साहु एवं साथियों की प्रस्तुति ,करमदा की लोक सांस्कृतिक संस्था 'झाँपी' अंतर्गत मणिसिंह ठाकुर एवं साथी,कोहरौद के 'बाबा के दीवाना' पंथी पार्टी अंतर्गत मनोज मार्कण्डेय एवं साथी तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तति का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को गुरूकुल खेल मैदान पेण्ड्रारोड में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावना को ध्यान में रखते हुए जिले की पर्यटन वेबसाइटhttp://gpmtourism.com/लांच किया। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा सांसद श्री लखनलाल साहू, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर, जनपद अध्यक्ष मरवाही श्री प्रताप सिंह मरावी, जनपद अध्यक्ष पेण्ड्रा श्रीमती आशा बबलू मरावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- सफेद, रंगीन और पीला मैसूर जैसे कोसे बीज बने आकर्षण का केंद्ररायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्योत्सव-2024 में ग्रामोद्योग विकास विभाग द्वारा शिल्पग्राम में लगाए गए स्टॉल में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया समझने और रेशम की खेती के लिए किसानों और आमनागरिक बड़ी संख्या में ठहर रहे| विभागीय स्टॉल में प्राकृतिक स्वरुप में रेशम के कीड़ों को देखने के लिए हर वर्ग के लोगों में विशेषकर बच्चे विशेष रूचि दिखा रहे| इस अवसर पर स्टॉल में तरह-तरह के रेशम बीजों का भी प्रदर्शन किया गया है, जिनमें विशेष रूप से मलबरी सफेद कोया, मलबरी रंगीन कोया, मलबरी पीला मैसूर, मलबरी सफेद रिल्ड, टसर स्पन धागा, टसर बाना धागा, डाबा पालित कोसा एवं रैली साबू बीजों को प्रदर्शित किया गया है| जिनसे कोसा सिल्क, मलबरी सिल्क, बनारसी, कांजीवरम की साड़ियां बनाई जाती हैं|विभागीय स्टाल में आए किसानों और आमजनों ने ग्रामोद्योग विकास विभाग की योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारियां ली| गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कोसा उत्पादन एवं कोसा वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वन आधारित ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के संकल्प को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ टसर उत्पादन के क्षेत्र में परम्परागत रूप से विशिष्ट स्थान रखता है। रेशम प्रभाग के योजनाओं के जरिए ग्रामीण अंचल में निवासरत जरूरतमंद परिवारों को रोजगार, स्व-रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं।टसर रेशम विकास एवं विस्तार कार्यक्रम, पालित डाबा टसर ककून उत्पादन योजना, नैसर्गिक बीज प्रगुणन एवं कोसा उत्पादन योजना, टसर धागाकरण जैसी योजनाओं का संचालन कर मलबरी रेशम विकास एवं विस्तार कार्यक्रम लघु निर्माण अंतर्गत रेशम एवं टसर केंद्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।इस अवसर पर स्टॉल में आए लोगों ने निजी क्षेत्र में एक एकड़ शहतूत पौधरोपण एवं कीटपालन को बढ़ावा देने के लिए संचालित नवीन शहतूत रेशम बाड़ी योजना के बारे में भी जाना। प्रदेश में शहतूत रेशम को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्र में रेशम पालन के जरिए स्थायी रोजगार सृजन करने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के लघु एवं सीमांत किसानों के लिए एक एकड़ शहतूत पौधरोपण एवं कीटपालन के लिए नवीन योजना शहतूत रेशम बाड़ी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत शहतूत का पौधरोपण एवं संधारण, कीटपालन भवन एवं उपकरण और सिंचाई सुविधा के अंतर्गत उपकरण के लिए सहायता राशि प्रदान किया जाएगा, जिससे कृषक शहतूती रेशम उद्योग की स्थापना कर एवं अपने जीविकोपार्जन के लिए स्थायी रोजगार कर सके।
-
अखिल भारतीय खेल स्पर्धा के लिए 4 खिलाड़ी चयनित
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद, केंद्रीय कार्यालय द्वारा अंतरक्षेत्रीय टेनीकोइट (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर को किया गया। डंगनिया स्थित बैडमिंटन हॉल में प्रदेश के 5 क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। जिसमें रायपुर रीजन विजेता एवं रायपुर सेंट्रल की टीम उप-विजेता रही। इसी के साथ-साथ 4 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक जनरेशन श्री एस.के. कटियार, प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्री राजेश शुक्ला, कार्यपालक निदेशक लाइन एवं अतिरिक्त प्रभार पी.सी एंड आर.ए. श्री के.एस. मनोठिया, कार्यपालक निदेशक वित्त श्री एम.एस. चौहान, कार्यपालक निदेशक प्रोजेक्ट श्रीमती ज्योति नंनौरे एवं छत्तीसगढ़ टेनीकोइट एसोसिएशन के सचिव श्री संजय शर्मा आयोजन में उपस्थित थे। श्री कटियार ने महिला खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की सलाह दी और पॉवर कंपनी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आव्हान किया।केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में वार्षिक खेल गतिविधियां आरंभ हो चुकी हैं जिसके तहत प्रथम बार टेनीकोइट (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रायपुर सेंट्रल, रायपुर रीजन, जगदलपुर, मड़वा एवं बिलासपुर की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। ऑब्जर्वर श्री ऐश्वर्य पाठक द्वारा चयनित खिलाड़ियों की सूची आयोजन समिति को सौंपी गई।महिला खिलाड़ी में विजेता टीम से यशोदा रावतिया, एलिस मैरी केरकेट्टा एवं उप-विजेता टीम से कल्पना पन्ना, उपासनी धांगड़ को अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता के लिए चुना गया। शीघ्र ही यह टीम गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज का प्रतिनिधित्व करेगी।महिला खेल प्रभारी श्रीमती कल्पना ठाकुर द्वारा इस खेल को खेल गतिविधियों में शामिल करने के लिए परिषद को सुझाव दिया गया था। यह ओलिंपिक स्तर का खेल है जिसे पहली बार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की महिलाओं ने खेला। आयोजन में रैफरी श्री वरूण पाण्डेय, श्री लाल बहादुर सोनकर, श्रीमती जयालक्ष्मी, श्री लक्ष्मी नारायण साहू, श्रीमती संध्या वर्मा एवं श्री शिवांशु केसरवानी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। - भिलाईनगर। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 4 गाड़ी चलाई जा रही है। जनरल ओपीडी के डाॅक्टर एवं विशेषज्ञ डाॅक्टर बैठते है। आवश्यकतानुसार सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट कराने की भी सुविधा गाड़ी में उपलब्ध है। डाॅक्टर द्वारा लिखी गई सभी दवाईयां एवं जाॅच निःशुल्क किये जाते है। प्रतिदिन नगर निगम भिलाई के सभी जोन में निर्धारित तिथि के अनुसार गाड़ी जा रही है। जहां पर श्रमिक लोग, उनके परिवार के सदस्य एवं आमजन इलाज करा सकते हैं। जो इलाज हम प्राइवेट डॉक्टर के पास जाकर कराते हैं वह डाॅक्टर हमसे फीस लेते हैं हमे तमाम प्रकार की जांच लेबोरेटरी में जाकर कराते हैं। फिर जाकर हमें पता चलता है क्या बीमारी है इसमें मजबूरी में हमारा अनावश्यक पैसा खर्च हो जाता है।शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के 3 मोबाईल मेडिकल युनिट एवं 1 दाई-दीदी-क्लीनिक बस नगर निगम भिलाई क्षेत्र में चलती है। उसी में डॉक्टर नर्स और आवश्यकता अनुसार दवाई भी वितरित की जाती है। इसका समय सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक रहता है। वार्ड के सार्वजनिक स्थल पर लगाया जाता है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर नीरज पाल ने श्रमिक बहुल्य क्षेत्र में रहने वाले परिवारो से अनुरोध किये है कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर शासन द्वारा प्रदाय चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाये। यह सुविधा सभी श्रमिक भाईयो एवं परिवारो के लिए निशुल्क उपलब्ध है।
- स्थानीय एवं अन्य जिलों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गईविभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लोगों को किया आकर्षितविशाल जनसमूह ने राज्योत्सव का लिया आनंदबीजापुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें स्थानीय कलाकारों के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति परम्परा पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वहीं अन्य जिलों के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आर्केस्ट्रा का विशाल जनसमूह ने भरपूर आनंद उठाया।जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। विभागीय योजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, ग्रामीण विकास, पशुपालन, मत्स्य मछली पालन, कृषि उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला बाल विकास, खेल विभाग एवं जनसंपर्क विभाग सहित कुल 22 विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए लोगों को शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रायसिकल, बैसाखी सहित विभिन्न सहायक उपकरण भी दिव्यांगजनो को वितरित किया गया। साथ ही अन्य विभाग द्वारा सामग्री एवं विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित कर चेक, वन अधिकार पत्र, कृषि उपकरण, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वितरण किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार सहित वरिष्ठ नागरिक श्री श्रीनिवास मुदलियार, श्री जी वेंकट, श्री संजय लुक्कड़ द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने जिले वासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन के योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से बीजापुर जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। बीजापुर के विकास में शासन-प्रशासन का सहयोग करने जिलेवासियों का भी आभार व्यक्त किया। बीजापुर सुदूर और संवेदनशील जिला होने के बावजूद शासन की योजना ग्रामीणों को आकर्षित कर रही है जिसके कारण सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन की सुविधा, संचार की सुविधाएं लगातार बढ़ रही है और बीजापुर अब निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। बीजापुर जनजाति बाहुल्य एवं वनांचल जिला होने के कारण यहां का प्रमुख आय का स्त्रोत वनोपज संग्रहण, कृषि है छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, तेन्दूपत्ता के प्रति मानक बोरा 4 हजार से 5500 होने पर यहां के आदिवासियों एवं तेन्दूपत्ता संग्राहकों में हर्ष व्याप्त है। वहीं महतारी वंदन योजना से जिले के 35 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में तेजी आई है। छत्तीसगढ़ शासन के सुरक्षा के साथ विकास पर आधारित नियद नेल्लानार योजना के तहत अंदरूनी गावों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, आंगनबाड़ी जैसे बुनियादि सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। वहीं शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने अंदरूनी क्षेत्रों में अभियान के रूप में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता जैसे जरूरी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। वर्षों से बंद हुए स्कूल खुलने से नौनिहाल शिक्षा के मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।कार्यक्रम के समापन से अवसर पर समस्त नर्तक दलों को पुरस्कृत किया गया । वहीं विभागीय प्रदर्शनी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रथम स्थान मिला, जिला पंचायत को द्वितीय स्थान एवं संयुक्त रूप से आदिवासी विकास एवं शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान पर रहे। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एकता दौड़ के विजेताओं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए उन्हे पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।
- कोण्डागांव। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलु विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह योजना बिजली के क्षेत्र में उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की भागीदारी सुनिश्चित करने में पीएम सूर्य घर योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। इस योजना के तहत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई होगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं के घर की बिजली शून्य होगा, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी।घर के छतों में सौर पैनल स्थापना के लिए हितग्राहियों को शासन द्वारा 30 से 78 हजार रूपए की सब्सिडी प्रति प्लांट दी जाएगी। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार 01 किलोवॉट के लिए लगभग 65 हजार रूपए की लागत पर शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाएगी, 02 किलोवाट के लिए 01 लाख 30 हजार रूपए की लागत पर 60 हजार रूपए की सब्सिडी और 03 किलोवाट से अधिक की सोलर संयंत्र के लिए 01 लाख 95 हजार की लागत पर 78 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें हितग्राही का अंशदान 10 प्रतिशत रहेगा और शेष राशि के लिए बैंकों द्वारा 07 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराई जाएगी। पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने के लिए जिले के हितग्राही वेब पोर्टल https://https://www.pmsuryaghar.gov.in/या पीएम सूर्य घर मोबाइल एप में पंजीयन करा सकते हैं।
- राज्य के निर्माण करने वाले विभूतियों को नमन और प्रदेश विकास के कई ऊँचाइयों को छुए यही कामना-बविप्रा उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडीजिला स्तरीय कार्यक्रम में पद्मश्री श्री सैनी को किया गया सम्मानितसांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतिजगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 24 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्योत्सव 2024 का आयोजन जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में किया गया। इस भव्य आयोजन में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागाँव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस राज्योत्सव में चार चांद लगाए, जिसमें स्कूली बच्चों और लोक नर्तक दलों की शानदार प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं।कार्यक्रम में सुश्री उसेंडी ने कहा कि राज्योत्सव के अवसर 24 साल में छत्तीसगढ़ के निर्माण करने वाले विभूति पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी को नमन करते हुए राज्य और जिलों के निर्माण और विकास में योगदान के लिए आभार व्यक्त की। प्रदेश विकास की ऊँचाइयों को छुए यही हमने कामना की है, राज्य ने कई आयाम को पाया है। हमारे सरकार के समय कई विकास के कार्य हुए जिसका लाभ बस्तर को भी मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री के द्वारा आत्मनिर्भरता पाठ के साथ उस पर कार्य करने की पहल की गई है और भी कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाया जा रहा है। साथ ही हमे विकसित भारत के संकल्पना में सारे इंडिकेटर को पूरा कर देश और प्रदेश को विकसित बनाने का प्रयास करना है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में सभी को राज्योत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों के स्टाॅल का अवलोकन कर हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर सफिरा साहू ने भी सभी नगर और प्रदेशवासियों को 24 वर्ष राज्योत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ राज्य की अलग पहचान है, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर से परिपूर्ण राज्य के रूप में पहचाना जाता है। ऐसे ही हमारे बस्तर क्षेत्र को भी जाना जाता है, राज्योत्सव के इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हमारे बस्तर की छवि को प्रदर्शित करने वाले प्रमुख लोक नृत्यों को प्रस्तुत किया जा रहा है, इसके लिए सभी को बधाई।कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में कलेक्टर श्री हरिस एस ने बताया कि जिले में हमने विभागीय योजनाओं और नवाचारों के द्वारा कई विकास कार्यों को गति दी है जिसका संक्षिप्त प्रदर्शन विभागीय स्टालों के माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर नागरिक सशक्त और आत्मनिर्भर बने, अपने हुनर और सामर्थ्य को पहचाने। साथ ही बस्तर क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधन, लोक कला, नृत्य शैली व सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षण कर सांस्कृतिक धरोहर को देश-विदेश में प्रदर्शित कर नाम कमाया है। इस राज्योत्सव के माध्यम से प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण, लोक कला-संस्कृति का संदेश देना चाहते हैं ताकि आने वाले पीढ़ी को इस धरोहर का लाभ दे सकें। इस अवसर पर गणमान्य जनप्रतिनिधि, एमआईसी के सदस्य-पार्षदगण, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, डीएफओ श्री उत्तम गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और बहुसंख्यक नागरिकगण उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई, जिससे आम जनता को इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित श्री धरमपाल सैनी को धुरवा तुवाल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले लोक नर्तक दल, स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र सहित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना राज्योत्सव 2024 में संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी द्वारा फसल विविधीकरण पर आधारित आकर्षक जीवंत प्रदर्शनी तैयार की गई है, विभागीय स्टॉल में फल, पुष्प, सब्जी, औषधि आदि के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे एवं प्रसंस्कृत उत्पाद जैसे जैम, सॉस, आचार आदि भी विक्रय किया जा रहा है, इन उत्पादों के प्रति लोग विशेष रूचि ले रहे हैं।संचालनालय द्वारा बागवानी के जीवंत प्रदर्शन ने राज्योत्सव के पहले दिन से ही सैकड़ों लोगों को आकर्षित किया। किसान के साथ साथ आम नागरिक भी मनमोहक जीवंत प्रदर्शन देख बागवानी करने हेतु आकर्षित एवं प्रेरित हुए दिखाई दिए। स्टॉल में केला, आम, अमरूद, शिमला मिर्च, टमाटर, मीर्च, गुलाब, गेंदा, जरबेरा, लिची, पपीता आदि के पौधों के प्रदर्शन के साथ उसकी विस्तृत जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। साथ ही बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उद्यानिकी के प्रगतिशील कृषकों की सफलता की कहानी, उन्ही की ज़ुबानी सुनाई जा रही है।इस अवसर पर जिला जशपुर से आए लीची के किसान उद्यान विभाग की ओर से जीवंत प्रदर्शन के समक्ष लीची की खेती करने के इच्छुक किसानों एवं आम जनों को जानकारी देते हुए खेती के अपने अनुभव भी साझा किए।
-
- कृषकों को लघु धान्य फसल में कोदो, कुटकी, रागी तथा धान की अन्य सुगंधित किस्में जवा फुल, दुबराज के संबंध में दी गई जानकारी
- आर्गेनिक फूड प्लाजा रही लोगों की पसंदीदा जगह
- मिलेट्स के व्यंजन रहे खास
- व्यंजन रागी एवं कोदो की इडली, खीर, भाखरबड़ी मुर्कु, सीताफल जामुन के आईसक्रीम, बेल, अंबाड़ी की हर्बल शरबत रहे उपलब्ध
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में राज्योत्सव के अवसर पर मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा कृषक पाठशाला एवं जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्गेनिक फूड प्लाजा जैविक उत्पाद प्रदर्शनी सह विक्रय केन्द्र का स्टॉल विशेष रहा। कृषि विभाग के आर्गेनिक फूड प्लाजा में लोगों ने लघु धान्य फसलों से बने रागी इडली, कोदो खीर, बाजरे का लड्डू एवं अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। फूड प्लाजा में व्यंजन रागी एवं कोदो की इडली, खीर, रागी लड्डू, सेव, चकली, भाकरबड़ी, चलोनी, भाखरबड़ी मुर्कु, सीताफल व जामुन के आईसक्रीम, बेल, अंबाड़ी की हर्बल शरबत उपलब्ध रहे। इस अवसर पर कृषकों को लघु धान्य फसल में कोदो, कुटकी, रागी तथा धान की अन्य सुगंधित किस्में जवा फुल, दुबराज, बौना दुबराज, काला नमक किरण धान, जीरा फूल, विष्णुभोग, जवा फुल, बासमती धान, श्यामलाल धान, बादशाह भोग, ब्लेक राईस, लौंग फुल सुगंधित, राम जीरा, कुबरी मोहर, सुगंधित पार्वती चिन्नौर, अम्बे मोहर, सुगंधित तिल कस्तुरी, राधा तिलक, राम लक्ष्मण (जुड़वा चावल), दुधेर साल, केरा फुल, परी, गंगा बाली, गौरी माला, एंजल 1307, काली कोयली, कोथाम्बरी, कबीर साल, गरीब साल, गठूवन, सुगंधित बासरे के संबंध में जानकारी दी गई और प्रदर्शित भी किया गया। इसके साथ ही किसानों को कोदो कुटकी से बने विभिन्न व्यंजन कोदो की खीर, रागी की इडली, बाजरे का लड्डू, सीताफल की आइसक्रीम बनाने की विधि बताई गई तथा किसानों ने इसका स्वाद लिया।
कृषक पाठशाला में उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय ने किसानों से बात की और उन्हें रबी फसल तथा धान के बदले कम पानी की आवश्यकता वाली फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही कोदो आम चावल, कोदो दलिया, कुटकी खिचड़ी, कुटकी लड्डू, कुटकी चावल, कोदो कुटकी की इडली, रागी लड्डू, रागी का हलवा, रागी कांजी, रागी का पराठा जैसे अन्य व्यंजन बनाने की विधि बताई गई। किसानों को जैविक खेती, जैविक खेती के मुख्य घटक, जैविक खाद, जैव उर्वरक, मिट्टी परीक्षण, रबी फसलों की उत्पादन तकनीक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि राजनांदगांव जिले में कृषि विकास के साथ विपुल उत्पादन वाली फसलें एवं किस्मों की खेती का क्षेत्र विस्तार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। विपुल उत्पादन वाली उन्नत एवं हाईब्रिड किस्मों के अधिक उपयोग से रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के उपयोग में वृद्धि हुई है, जिसका दुष्प्रभाव मानव पशुधन एवं अन्य जीव जन्तुओं पर हुआ है। भूमि की भौतिक एवं जैविक दशा निरंतर खराब होने से इसके सुधार हेतु एकमात्र उपाय जैविक खेती है। भोज्य श्रृंखला में विषाक्त तत्वों की वृद्धि से जीवनशैली से संबंधित मधुमेह, किडनी विकार, आस्टियोपोरोसिस कार्डियों वैस्कुलर, अल्सर एवं कैंसर जैसी घातक बीमारियों के मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। आधुनिक कृषि ने उत्पादकता एवं उत्पादन में वृद्धि के साथ पोषक तत्वों से भरपूर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उत्पादन की दिशा में कृषकों को लाभान्वित करने हेतु जैविक खेती मिशन योजना संचालित है।
गौरतलब है कि जैविक खेती मिशन के अंतर्गत प्रचलित धान के स्थान पर कम जल एवं रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक एवं जेनेटिविली मोडीफाईड आर्गेनिज्म के उपयोग को हतोत्साहित करने की वैज्ञानिक पद्धतियों के संबंध में कृषकों को तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाता है। वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप, जैव उर्वरक, राईजोबियम, एजेटोवैक्टर, एजीस्प्रिलम, माईकोराईजा, पीएसबी, जेडएसबी एवं केएमबी जैसी जैविक खादों का उपयोग हानिकारक कीटनाशक, नींदानाशकों के स्थान पर जैविक विधियों से कृषि उत्पादन की तकनीक का कृषक प्रशिक्षण शैक्षणिक भ्रमण संगोष्ठी एवं किसान मेला के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाता है। निरोधक किस्मों का उपयोग, कृषिगत विधियां, जैविक कीटनाशकों का उपयोग करके कीटव्याधी नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी जाती है। आधुनिक जीवनशैली में रासायनयुक्त प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की खपत में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसके फलस्वरूप जीवनशैली की बीमारियों का दुष्प्रभाव मानव जीवन को प्रभावित कर रहा है। प्रदर्शनी में कृषि, उद्यानिकी, वानिकी उत्पादों से निर्मित मिलेट बेस्ड प्रसंस्कृत उत्पाद खाद्य महिला कृषक अभिरूचि समूह (आत्मा) द्वारा विपणन श्रृंखला को अपनाकर आय सृजन के रूप में उद्यम विकास को प्रदर्शित किया गया। साथ ही बताया गया कि कृषि के क्षेत्र में स्थायी विकास हेतु जलसंरक्षण, जलसंवर्धन, प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को अपनाना महती आवश्यकता है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री बिसेसर साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, प्रगतिशील कृषक श्री खेमलाल देवांगन, श्री अलखराम चंद्राकर एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक श्रीमती सुषमा शुक्ला ने किया। -
- फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों से रूबरू हुए जनसामान्य
- फोटो प्रदर्शनी में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकी से प्रभावित हुए नागरिक
- जनमन, उदित छत्तीसगढ़ बुकलेट, खुशियों का नोटिफिकेशन, सुशासन के नवीन आयाम जैसी किताबों एवं पत्रिका का किया गया वितरण
राजनांदगांव । जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं सभी वर्ग के लोगों ने शासन की सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। फोटो प्रदर्शनी में जिले के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकी प्रस्तुत की गई। जनसामान्य को जनमन, उदित छत्तीसगढ़ बुकलेट, खुशियों का नोटिफिकेशन, सुशासन के नवीन आयाम जैसी किताबों का वितरण किया गया। नागरिकों ने स्टाल में मिल रही योजनाओं की जानकारी की तारीफ की।
मीलचार राजनांदगांव निवासी श्री महेशर एवं उनके सार्थियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी बहुत अच्छे से प्रदर्शित की गई है। उन्होंने प्रदर्शनी देखकर बहुत खुशी व्यक्त की। राजनांदगांव निवासी श्री गोविंदलाल वर्मा ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। आदिवासी कन्या छात्रावास, दिग्विजय महाविद्यालय, कमला देवी राठी कन्या महाविद्यालय राजनांदगांव एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने फोटो प्रदर्शनी को देखा। विद्यार्थियों ने कहा कि जनमन पत्रिका सहित उदित छत्तीसगढ़, सुशासन के नवीन आयाम की पुस्तिका प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के साथ-साथ सरकार द्वारा जनहितकारी निर्णयों को दर्शाया गया है। फोटो प्रदर्शनी स्टॉल में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सहित सभी को नि:शुल्क जनमन पत्रिका एवं अन्य पुस्तकों का वितरण किया गया।
फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडल अधिनियम में संशोधन, महतारी वंदन योजना, श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना, छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक, छत्तीसगढ़ के तीर्थ स्थल एवं पर्यटन स्थल की जानकारी, तेंदूपत्ता संग्राहकों पारिश्रमिक में वृद्धि, वन अधिकार अधिनियम, युवा सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना, शासकीय भर्तियों में पारदर्शिता, आईआईटी की तर्ज पर प्रौद्योगिकी संस्थानों का निर्माण, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, नक्सलवाद के निदान के लिए अहम निर्णय नियद-नेल्लानार योजना, छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या उन्मूलन अभियान, राज्य में आतंकवाद, नक्सलवाद, वामपंथी उग्रवाद जैसी विशेष मामलों, प्रकरणों में त्वरित और प्रभावी अनुसंधान व अभियोजन के लिए राज्य इनवेस्टिगेशन एजेंसी का गठन, माओवाद पीडि़त क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम, मोबाइल कवरेज बढ़ाने के लिए मोबाइल टॉवरों की स्थापना, लोकनायक जयप्रकाश नारायण मीसा बंदी सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन के तहत नि:शुल्क ग्रामीणों के लिए नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल, भू-जल समस्या वाले गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए मल्टी-विलेज योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीएम श्री योजना, सभी नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरी, प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाईन निर्माण का निर्णय, पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जैसी योजनाओं एवं सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी गई। -
- राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल में जनसामान्य को शासन के जनहितकारी योजनाओं की मिली जानकारी
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
राज्योत्सव के अवसर पर जनससंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन, सुशासन के नए आयाम, उदित छत्तीसगढ़, रोजगार नियोजन, किताब एवं पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान को प्रदर्शित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पौष्टिक आहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजन लड्डू, गुलगुला भजिया, रेडी टू ईट हलुआ, सेव, खुरमी, ठेठरी, सलाद, फल, पौष्टिक अन्न, भाजियों की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी दी गई। पोट्ठ लईका पहल, बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण के संबंध में बताया गया। कृषि विभाग के स्टॉल में कृषक पाठशाला अंतर्गत किसानों को रागी, कोदो, कुटकी जैसे लघु धान्य फसलों के संबंध में जानकारी दी गई तथा आर्गेनिक फुड प्लाजा में रागी से बने इडली, कोदो से बने इडली और खीर, अम्बाड़ी शरबत, सीताफल आइस्क्रीम तथा अन्य व्यंजन भी जनसामान्य के लिए उपलब्ध रहे। उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में फूलों की खेती अंतर्गत जरबेरा, आर्किड के फूल, हरे, लाल एवं पीले रंग की शिमला मिर्च के साथ ही हल्दी, भटा, फूलगोभी, टमाटर की विभिन्न वेरायटी व लौकी, कद्दू, तुमा सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों के संबंध में जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग के स्टॉल में पीएमश्री योजना अंतर्गत ग्राम मोर कुटुम्ब स्कूल में बनाएं गए पीएमश्री योजना के तहत बच्चों के पढऩे के लिए अच्छे वातावरण, कला एवं आईसीटी सुविधा समग्र विकास हेतु अन्य सुविधाओं को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाल में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न खाद्य पदार्थ एवं सामग्री उपलब्ध रहे। बिहान द्वारा गढ़कलेवा में बड़ा, दाल का बड़ा, मुंगोड़ी, फरा, चिला एवं अन्य छत्तीसगढ़ व्यंजन एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध रही। इसके साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाकर शासन की योजनओं की जानकारी दी गई।
समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार सिलाई योजना, मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनीहाल छात्रवृत्ति योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जल संसाधन विभाग अंतर्गत दो मध्यम योजनाएं ढारा जलाशय एवं शिवनाथ व्यपवर्तन परियोजना तथा योजनावार सिंचाई की जानकारी दी गई। आयुष विभाग के स्टॉल में पंचकर्म, हृदय रोग से बचाव के घरेलू उपाय, स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में बताया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वस्थ दांत, मलेरिया से रोकथाम एवं बचाव, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बधिरता एवं रोकथाम, क्षय उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही स्टॉल में लोगों ने ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच कराई। पुलिस विभाग के स्टॉल में नवा बिहान सायबर जन-जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। नगर निगम के स्टॉल में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मोर मकान मोर आस, मोर संगवारी योजना अंतर्गत शासकीय सेवाओं की घर पहुंच सेवा, सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ, डायरिया से बचाव, गीला कचरा-सूखा कचरा एवं उसे रिसायकिल करने के संबंध में जानकारी दी गई। आदिम जाति कल्याण विभाग के स्टॉल में शासन की लोकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही परंपरागत छत्तीसगढ़ी आभूषण पटिया, खिनवा, सुता, पुतरी, पहुंची, कलगी, कंठी की जानकारी दी गई तथा आदिवासी संस्कृति के प्रतीक के तौर पर वाईसन हार्न भी प्रदर्शित किया गया। लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के स्टॉल में जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल कनेक्शन को प्रदर्शित किया गया। पशुपालन विभाग अंतर्गत अनुदान पर डेयरी उद्यमिता विकास योजना, बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना सहित दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। वन विभाग के स्टॉल में महुआ के लड्डू, जंगली शहद सहित अन्य वनोपज की प्रदर्शनी सह विक्रय किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। रूचि स्वसहायता समूह द्वारा हस्तशिल्प एवं विभिन्न प्रकार की घरेलू वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकान्त भंडारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, श्री रमेश पटेल, श्री राजेन्द्र गोलछा, पद्मश्री पुखराज बाफना, श्री विनोद खाण्डेकर, श्री भरत वर्मा, श्री किशुन यदु, सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, श्री राधेश्याम गुप्ता, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डे, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। -
- बस्तरिया, आदिवासी, सुवा जैसे लोक नृत्य को देखकर दर्शक हुए अभिभूत
राजनांदगांव । राज्योत्सव के अवसर पर मंगलवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बस्तरिया, आदिवासी, सुआ जैसे लोक नृत्य को देखकर दर्शक अभिभूत हुए। एकलव्य आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव द्वारा मैं आदिवासी हूं गीत, हायर सेकेण्डरी स्कूल किरगी द्वारा बस्तरिया नृत्य, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल राजनांदगांव द्वारा बस्तरिया नृत्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव द्वारा बस्तरिया नृत्य, गायत्री विद्यामंदिर द्वारा सुवा नृत्य, सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव द्वारा लोक नृत्य, गायत्री विद्या मंदिर द्वारा सुवा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुति की गई। -
- श्री प्रभंजय चतुर्वेदी के भजन से सुवासित हुई शाम
- बॉलीवुड की प्रख्यात प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्य पंडित के गीतों ने श्रोताओं को किया मुग्ध
- बॉबी मंडल, शरद श्रीवास्तव की टीम ने मोहक गीतों की दी प्रस्तुति
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक श्री प्रभंजय चतुर्वेदी तथा बॉलीवुड की प्रख्यात प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्य पंडित ने अपने सुमधुर गीतों से समां बांध दिया। सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक श्री प्रभंजय चतुर्वेदी ने अच्युतं केशवं कृष्ण दामोदरं..., राम सिया राम जय जय राम... जैसे भजनों से शाम सुवासित हुई। वहीं बॉलीवुड की प्रख्यात प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्य पंडित ने बड़े अच्छे लगते है, ये धरती, ये नदियां..., ये दिल कही लगता नहीं हम क्या करें..., पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा... जैसे हिन्दी फिल्मों पुराने मधुर गीतों से श्रोताओं को मुग्ध किया। संगीत शिल्पी श्रीमती बाबी मंडल द्वारा एक मीरा एक राधा..., अजीब दास्तां... जैसे गीतों की मोहक प्रस्तुति दी। श्री शरद श्रीवास्तव एवं टीम ने अपने गीतों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। विजेता शर्मा ने लक्ष्मण मसतुरिया के गीत मोर संग चलव रे... छूकर मेरे मन को... एवं कोरा कागज मन मेरा... जैसे गीत सुनाएं। वहीं कृति बख्शी ने गुंजी सी है, सारी सदा... जैसे गीत की मोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर योग की शानदार प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकान्त भंडारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ श्री विनोद खांडेकर, श्री रमेश पटेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री राजेन्द्र गोलछा, पद्मश्री पुखराज बाफना, श्री भरत वर्मा, श्री किशुन यदु, सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, श्री राधेश्याम गुप्ता, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डे, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। -
- विधानसभा अध्यक्ष राज्योत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
- 24 वर्षों की यात्रा में प्रदेश में आया अद्भुत परिवर्तन
- श्रमिकों के पलायन को रोकने तथा कुपोषण दूर करने के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम कानून कारगर साबित हुआ
- प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में देश की महान विभूतियों ने दिया अपना योगदान
- छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य में शुमार, विभिन्न उपलब्धियां हुई हासिल
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण 1 नवम्बर 2000 में हुआ था, तब से लेकर 2024 तक छत्तीसगढ़ राज्य की यात्रा और विकसित राज्य बनाने की पहल ने सभी के समक्ष गवाही दी है। उन्होंने कहा कि 24 वर्षों का यह उत्सव और राज्य निर्माण का यह श्रेय देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य में शामिल है और प्रदेश ने विभिन्न उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के पद कार्य करते हुए 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ में पलायन की पीड़ा को देखते हुए प्रदेश को इस पीड़ा से मुक्त करने के लिए श्रमिकों को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया गया। गांव में 1 रूपए की दर से प्रति किलो चावल उपलब्ध कराने से पलायन रूक जाएगा, इस सोच के साथ यह कार्य आरंभ किया गया। छत्तीसगढ़ में मुख्यत: कुपोषण को दूर करने की दिशा में नीतिगत निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम कानून बनाया गया। जनसामान्य को यह गारंटी है कि इस कानून को नहीं बदल सकते। उन्होंने बताया कि 24 वर्षों में प्रदेश में अद्भुत परिवर्तन आया है। हम अपने प्रदेश पर गर्व करना सीखें और इसे आगे बढ़ाएं। डॉ. रमन सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों सामग्री एवं चेक वितरण कर लाभान्वित किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ अद्भुत संभावनाओं से भरा प्रदेश है। यहां 44 प्रतिशत भू-भाग वना आच्छादित है। यहां के वनों में साल, सागौन, आंवला, हर्रा, बहेरा प्रचुर मात्रा में पाए जाते हंै। छत्तीसगढ़ में वनवासियों के जीवन में परिवर्तन आया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोड कनेक्टिीविटी, विद्युत, जैसी सुविधाएं अबूझमाड़ के क्षेत्रों तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में देश के कोयला भंडार का 18 प्रतिशत है। वहीं लोहा एवं अन्य खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हंै। ऊर्जा के क्षेत्र में भी प्रदेश सशक्त बना है। प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में देश के महान विभूतियों ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह राजनांदगांव में अनमोल कडिय़ों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह, गजानंद माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बखशी, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र का महान साहित्यकरों का योगदान रहा है। राजनांदगावं में श्री रमेश खर्रे, श्री रम्मु श्रीवास्तव, श्री विरेन्द्र बहादुर, पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर एवं कई विभूतियों ने सेवा की है। राजनांदगांव तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर है। 370 करोड़ रूपए की लागत से मेडिकल कालेज का निर्माण, 300 करोड़ रूपए की लागत से शासकीय मातृ शिशु अस्पताल तथा दिव्यांगजनों के लिए सीआरसी सेंटर का निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ की यात्रा में प्रदेश 26वें राज्य बनने के बाद स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करते हंै कि वर्ष 2047 में हमारा देश 100 वर्ष की शताब्दी को पूर्ण करेगा, तब यह विकसित राज्य की श्रेणी मेें पहले या दूसरे पायदान पर होगा। इसी तरह हमारा छत्तीसगढ़ 2047 में देश के पहले या दूसरे पायदान पर होगा। हम छत्तीसगढ़ को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष के बाद इतिहास को बदलने तथा संस्कृति एवं स्वाभिमान के संरक्षण का कार्य अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के रूप में की गई है।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू ने कहा कि आज राज्य स्थापना का 24वां वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी को राज्य स्थापना की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बना है इसका पूरा श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई है। छत्तीसगढ़ नाम हमारी शान है। कही भी जाते हैं तो शान से छत्तीसगढ़ राज्य का नाम लेते हैं। छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ तो 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को चलना सिखाया। उन्होंने शिक्षा को मजबूत किया, सड़क बनवाएं एवं प्रदेश को विकास पथ की ओर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए शासन द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और हमारा प्रदेश सभी दिशाओं में चहुंमुखी विकास कर रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, किसानों के विकास सहित शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्य किए गए हैं। प्रदेश ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं और राजनांदगांव जिले में बहुमुखी विकास हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले में अच्छा कार्य किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, बारहमासी सड़कों की संख्या बढ़ी है। जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी पर्यटन स्थल का विकास, परिक्रमा पथ, ब्रिज निर्माण कार्य किए जा रहे हंै। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी आयी है। जिले में 93 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं गए हंै, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। धान खरीदी के कार्य में किसानों को दिक्कत नहीं हो रही है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकान्त भंडारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, श्री रमेश पटेल, श्री राजेन्द्र गोलछा, पद्मश्री पुखराज बाफना, श्री विनोद खाण्डेकर, श्री भरत वर्मा, श्री किशुन यदु, सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, श्री राधेश्याम गुप्ता, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डे, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। - महासमुन्द / जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने विभागीय कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना श्री संपत अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री श्री पूनम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष महासमुंद श्री यतेंद्र साहू, बागबाहरा श्रीमती स्मिता चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य अतिथि मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, जिला पंचायत सीइओ श्री एस. आलोक मौजूद थे।खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, वन, उद्योग, और ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शित योजनाओं और तकनीकी नवाचारों का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से किसानों के लिए प्रस्तुत की गई योजनाओं और नई कृषि तकनीकों पर रुचि दिखाई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाने का प्रयास करें। मंत्री श्री बघेल ने महिला स्व सहायता समूह के स्टॉल का अवलोकन करते हुए महिला दीदीयों से चर्चा की तथा समूह की दीदीयों द्वारा बनाई गई सामग्रियों की प्रशंसा की।समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर मंत्री श्री बघेल ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान 5 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 6 को ट्राइसाइकिल, 3 को सी.पी. चेयर, 11 दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 5 लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किए गए। इसके साथ ही उन्होंने पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता दिव्यांग श्री सुखदेव केंवट को मोमेंटो प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं दी। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर मुख्य अतिथि ने जनसाधारण के स्वास्थ्य परीक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। इसी प्रकार, शिक्षा विभाग के स्टॉल पर उन्होंने शिक्षा की नई पहल और डिजिटल शिक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री बघेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान की। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के पोषण कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की। मत्स्य विभाग के स्टॉल पर उन्होंने हितग्राहियों को आईस बॉक्स, जाल एवं फिश माउंट का वितरण किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री बघेल ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।राज्योत्सव में कुल 21 विभागों- कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, जनसंपर्क, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, श्रम, खाद्य और समाज कल्याण, परिवहन, आयुष, आदिम जाति कल्याण, विधिक सेवा, पुलिस एवं यातायात विभाग के स्टॉल पर शासन की कल्याणकारी योजना एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि ने सभी विभागों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से जनसाधारण को सरकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने अधिकारों और सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
- =संभागायुक्त श्री कावरे ने की समीक्षा, निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश=संभागायुक्त ने जल संसाधन, लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जताई गहरी नाराज़गी=अगली मासिक बैठक में कम प्रगति वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाईरायपुर /संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने और अगले महीनें तक प्रगति दिखाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। श्री कावरे ने मंगलवार को जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, आबकारी, राज्य कर, सामाज कल्याण, कृषि आदि विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों पर कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों में सामान्य आपत्तियों जैसे नाम सुधार, दस्तावेज अपलोड करने जैसी आपत्तियों का अपने स्तर पर निराकरण कर पेंशन प्रकरणों के निपटारें में तेजी लाने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने विभागीय स्तर पर जांच के कारण लंबित पेंशन प्रकरणों में विभागीय जांच को भी व्यक्तिगत रूचि लेकर निराकृत कराने की पहल करने को कहा।बैठक में संभागायुक्त ने जल संसाधन विभाग में 22, लोक निर्माण विभाग में 24, स्कूल शिक्षा विभाग में 39 और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 43 पेंशन प्रकरणों के लंबे समय से निराकरण नहीं होने पर अधिकारियों के प्रति गहरी नाराज़गी जताई। श्री कावरे ने लंबे समय से लंबित पेंशन प्रकरणों पर तेजी से कार्रवाई कर अगले महीने की समीक्षा बैठक में प्रगति दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि प्रगति नहीं होने पर अधिकारियों सहित आहरण संवितरण अधिकारियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। श्री कावरे ने बताया कि जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति होने वाली है, उनके दस्तावेजों या कार्मिक संपदा रिकार्ड में सुधार आहरण संवितरण अधिकारी के स्तर पर किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सेवानिवृत्ति हो चुके शासकीय सेवकों के कार्मिक संपदा रिकार्ड में सुधार संयुक्त संचालक, कोष लेखा पेंशन स्तर पर होगा। इसलिए ऐसे सभी प्रकरणों को विभाग तैयार कर संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन को भेंजे। संभागायुक्त ने पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद लंबित ईडब्ल्यूआर प्रकरणों पर भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश बैठक में दिए है।
-
बिलासपुर /झारखण्ड एवं महाराष्ट्र के छत्तीसगढ़ में रहने वाले श्रमिक मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। झारखण्ड में 13 एवं 20 नवम्बर को और महाराष्ट्र में 20 नवम्बर को मतदान होगा। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ ने सवैतनिक अवकाश देने के आदेश जारी किये हैं। पड़ोसी राज्य होने के कारण उक्त दोनों राज्यों के बड़ी संख्या में मतदाता छत्तीसगढ़ में काम करते हैं। राज्य के निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठान, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार एवं व्यवसाय में नियोजित हैं। ऐसे सभी कार्यरत श्रमिकों को भी उनके गृह राज्य में मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश के निर्देश दिए गए हैं।
- - राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति देश दुनिया में फैलेगी: सांसद श्री अग्रवाल- छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को: विधायक गजेन्द्र यादव- राज्य सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध: विधायक रिकेश सेनदुर्ग, / सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय दुर्ग में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि सांसद श्री अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर राज्योत्सव का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सांसद श्री अग्रवाल ने विभिन्न स्टॉलों में पहुंचकर विभागीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने की। वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यहां डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तीव्र गति से विकास की राह पर लेकर जा रही है। उन्होंने सभी दुर्गवासियों को राज्य गठन के 24 साल पूर्ण होने और 25वें साल में प्रवेश करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नौजवान देश-दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं से छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या की जन्म भूमि, सीमेंट, अभ्रक, पानी प्रचूर मात्रा में उपलब्ध है, 42 प्रतिशत वनों से आच्छादित है हमारा छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की धरती खनिज और वन संपदा से पूरिपूर्ण है। लोगों के जीवन में खुशहाली लाना यह हमारा दायित्व है। छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक सिंचाई, पानी, प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है और निरंतर मिलता रहेगा। छत्तीसगढ़ के लोगों की तकदीर बदल गई है। प्रदेश सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति किं्वटल की दर से प्रति एकड़ 21 किं्वटल की मान से धान की खरीदी की है। जिसकी रौनक हमारे शहरों में भी देखने को मिली। प्रधानमंत्री जी ने माताओं और बहनों को महतारी वंदन योजना शुरू करने की गारंटी दी थी, यह गारंटी भी पूरी कर दी गई है। माताओं और बहनों को हर महीने एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है।सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण की स्वीकृति दी गई। जनता के विश्वास के आधार पर सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। गरीबों के घरों में बिजली पहंुच नही पाती थी, लेकिन अब घरों के ऊपर सोलर पैनल लगाकर बिजली पहंुचाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण करना है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित भारत की तरह विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है। नौजवानों को नौकरी करने के बजाय नौकरी देने लायक बनाया जाएगा। दुर्ग जिला फौलादी जिला है। यहां भिलाई स्टील प्लांट होने के कारण औद्योगिक विकास हुआ है। सभी लोगों को मिलकर दुर्ग जिले को विकसित जिला बनाना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति देश-दुनिया में फैलेगी। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने अपने करकमलों से विभागीय स्टॉल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ निर्माण के 24 साल पूर्ण होने पर जिलेवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। इसी ध्येय वाक्य को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार उन्नति की ओर अग्रसर है। विधायक श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक श्री रिकेश सेन ने अपने उद्बोधन में राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण कर उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने दुर्गवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के विकास का विजन तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नई-नई योजनाएं संचालित हो रही है, जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की विकास के लिए प्रतिबद्ध है।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले की विकास प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव है। पुरातनकाल से अब तक दुर्ग जिले का इतिहास और वर्तमान अपने आप में प्राचीन मूल्यों और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय है। यहां एक ओर तो सांस्कृतिक मूल्य गहराई से जुड़े हुए हैं तो वही निरंतर पल्लवित होती उद्यमिता इसे एक औद्योगिक जिले के रूप में स्थापित करती है। दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास का अग्रदूत है। जहां भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना के साथ न सिर्फ जिले बल्कि संपूर्ण प्रदेश का चौतरफा औद्योगिक विकास हुआ है। इसके साथ ही दुर्ग जिला सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक सामंजस्य, संसाधनों के अर्थपूर्ण उपयोग एवं विभिन्न जातियों एवं धर्माें के लोगों के बीच आपसी सौहार्द्र के लिये भी जाना जाता है। कलेक्टर ने प्रतिवेदन में विभागवार उपलब्धियों को अवगत कराया।कलेक्टर ने बताया कि राज्य अलंकरण पुरस्कार दुर्ग जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला उत्थान एवं जनजागृति श्रीमती पार्वती ढ़ीढ़ी सतनामी महिला जागृति समिति कोहका को मिनीमाता सम्मान एवं महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान कुमारी चित्ररेखा सिन्हा ग्राम नगपुरा को माता बहादुर कलारिन सम्मान, संस्कृति विभाग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य पं. श्री सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर भिलाई को चक्रधर सम्मान एवं छत्तीसगढ़ी लोक संगीत श्री दुष्यंत कुमार हरमुख मरोदा सेक्टर भिलाई को खुमान साव सम्मान और श्रम विभाग से श्री शोभा सिंह रिसाली सेक्टर भिलाई एवं श्री ललित कुमार नायक भिलाई को स्व. महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार से राज्य स्तरीय राज्योत्सव में 06 नवम्बर को सम्मानित किया जाएगा।समारोह में संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- -सारंगढ़ में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम सम्पन्नरायपुर /राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसानों, गरीबों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का हर वायदा सरकार पूरा कर रही है। वे आज खेलभांठा मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यगीत ‘‘अरपा पैरी के धार’’ से कार्यक्रम की शुरूआत की।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर किसानों से 3100 रूपए में धान खरीदी कर अपना वायदा पूरा किया है। इससे गांवों में खेती-किसानी मजबूत हुई है। किसानों की आय बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल का उन्होंने अवलोकन किया। कार्यक्रम में श्री वर्मा ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त जिले के किसानों और शिक्षकों सहित बोर्ड परीक्षाओं के प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू ने शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में हासिल की गई उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सनम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में नागरिक, पत्रकारगण, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, डीएफओ पुष्पलता टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में दिए संबोधन को सुना।गौरतलब है कि 4 अक्टूबर, 1977 की तारीख जब संयुक्त राष्ट्र की महासभा में भारत और हिंदी के लिए गौरवशाली इतिहास बना तब केंद्र में मोरारजी देसाई की सरकार थी। विदेश मंत्री थे अटल बिहारी वाजपेयी, भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अटलजी महासभा के 32वें सत्र में पहुंचे । महासभा में यह उनका पहला संबोधन था। उन्होंने तय किया कि वो हिंदी में महासभा को संबोधित करेंगे। वो धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते थे। इसके बावजूद उन्होंने हिंदी भाषा में संबोधन का निर्णय लिया।वो एक ऐतिहासिक पल था जब संयुक्त राष्ट्र की महासभा में कोई नेता हिंदी में भाषण देने जा रहा था। उन्होंने उस मौके का इस्तेमाल अपने संबोधन के साथ हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए भी किया। भारत की राजभाषा मंच से गूंजी। बाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में परमाणु निरस्त्रीकरण, आतंकवाद जैसे कई गंभीर मुद्दे उठाए थे। हिंदी में बोलने की वजह से ही उनका यह भाषण ऐतिहासिक हो गया।अटल जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सभी देशों से मैत्री चाहता है और भारत विश्व शांति के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल जी का यशस्वी भाषण सुनकर बहुत अच्छा लगा। राज्योत्सव आने वालों के लिए यह यादगार अनुभव रहेगा।
- - स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए गए समानों की प्रदर्शनी और बिक्री भी हो रहीरायपुर। नया रायपुर में राज्योत्सव स्थल डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्टॉल में प्रदेश के विभिन्न शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित आवासों और कॉलोनियों के मॉडल्स प्रदर्शित किए गए हैं। विभाग की विकास प्रदर्शनी में निमोरा में 90 एमएलडी क्षमता के निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का भी मॉडल दर्शाया गया है। यहां दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) की स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी के साथ बिक्री भी की जा रही है। राज्योत्सव देखने आने वाले इस स्टॉल में विभिन्न समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए सजावट के समान, धूप, अगरबत्ती, फ्लावर-पॉट, मधुबनी प्रिंट से बनी साड़ी जैसी अनेक चीजें खरीद सकते हैं।राज्योत्सव स्थल पर नगरीय प्रशासन विभाग के स्टॉल में राजनांदगांव, रायपुर और भिलाई-चरोदा नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों द्वारा एक जगह निर्मित आवासों को समग्र कॉलोनियों के रूप में दर्शाया गया है। यहां भिलाई नगर निगम में किफायती आवासीय परियोजना (Affordable Housing Project) के तहत निर्मित आवासों को भी आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 और मिशन अमृत 2.0 सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी जी रही है।


.jpg)
























.jpg)