- Home
- छत्तीसगढ़
-
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव द्वारा सेवा मेरा योगदान के तहत प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी भवन डोंगरगांव में सफाई मित्र एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निकाय क्षेत्र में जमीनी स्तर पर स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सभी सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव श्रीमती अंजू त्रिमाठी ने नगर की स्वच्छता के लिए सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरणों के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई।
शिविर में सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से जीरोवेस्ट इवेंट पर आधारित भोजन व्यवस्था रखा गया। जिसमे प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं करते हुए परंपरागत पत्तल का उपयोग कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। शिविर में नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के उपाध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनम्र जेमा, पार्षद श्री कोमल साहू, श्रीमती पद्मनी ठाकुर, श्रीमती गायत्री यादव, श्रीमती लक्ष्मी नारायण सेन, एल्डरमेन श्री दयानन्द सेन, समाजसेवी श्री मनोज हेमनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदी सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। - -घर-घर से कचरा संग्रहण के बाद सेग्रीगेशन शेड में कर रहीं छंटाई, स्वच्छता के साथ आजीविका को भी मिल रहा आधार-बिक्री योग्य सामग्री को अलग कर कचरे को बना रहीं उपयोगी संसाधन, गांव को स्वच्छ रखने में निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिकारायपुर ।घरों से निकलने वाला कचरा अगर सही तरीके से एकत्र हो और उसकी व्यवस्थित छंटाई की जाए तो वही कचरा उपयोगी संसाधन बन सकता है। सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड की ग्राम पंचायत कुदरीडीह में स्वेच्छाग्राही दीदियां इसी सोच को जमीन पर उतार रही हैं। घर-घर से कचरा संग्रहण और सेग्रीगेशन शेड में उसकी छंटाई के बाद दीदियों ने 650 किलोग्राम बिक्री योग्य कचरे की बिक्री की है। इससे गांव में स्वच्छता बनाए रखने के साथ कचरे से आय की संभावनाओं को भी आधार मिल रहा है।सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में कुदरीडीह की स्वेच्छाग्राही दीदियां गांव की स्वच्छता व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से लेकर उसकी छंटाई और बिक्री योग्य सामग्री को अलग करने तक की प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।घर-घर से संग्रहण, सेग्रीगेशन शेड में कचरे की छंटाईग्राम पंचायत में घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय स्वेच्छाग्राही दीदियों द्वारा नियमित रूप से एकत्र किया जा रहा है। एकत्र कचरे को सेग्रीगेशन शेड तक पहुंचाने के बाद उसकी अलग-अलग श्रेणियों में छंटाई की जाती है।इस प्रक्रिया में बिक्री योग्य सामग्री को अन्य कचरे से अलग किया जाता है। इसी व्यवस्था के तहत छंटाई के बाद अब तक कुल 650 किलोग्राम कचरे की बिक्री की गई है। इससे कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन के साथ गांव को स्वच्छ रखने में भी मदद मिल रही है।कचरा बना संसाधन, स्वच्छता के साथ आय की भी राहकुदरीडीह की पहल यह दिखाती है कि घरों से निकलने वाला कचरा केवल निस्तारण की समस्या नहीं, बल्कि उचित संग्रहण और छंटाई के बाद उपयोगी संसाधन भी बन सकता है। बिक्री योग्य कचरे से प्राप्त राशि स्वच्छता गतिविधियों से जुड़े आर्थिक पक्ष को भी मजबूती देती है।कचरे को एकत्र करने, अलग-अलग छांटने और बिक्री योग्य सामग्री को उपयोग में लाने की यह व्यवस्था गांव में बेहतर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में उपयोगी पहल बन रही है।स्वच्छ गांव की मुहिम में स्वेच्छाग्राही दीदियां बनीं भागीदारस्वेच्छाग्राही दीदियों की सक्रिय भागीदारी से कुदरीडीह में स्वच्छता अब सामुदायिक जिम्मेदारी के साथ आजीविका के अवसर से भी जुड़ रही है। घर-घर कचरा संग्रहण से गांव में कचरे के बिखराव को कम करने में मदद मिल रही है, वहीं छंटाई के बाद बिक्री योग्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित हो रहा है।सेवा संकल्प अभियान के तहत कुदरीडीह की यह ‘सेवा की कहानी’ स्वच्छता, सामुदायिक भागीदारी और कचरे से आय की संभावनाओं का उदाहरण है। स्वेच्छाग्राही दीदियों के प्रयासों से कचरा प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत होने के साथ गांव को स्वच्छ रखने की मुहिम को भी नई गति मिल रही है।
-
रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार अंतर्गत आयोजन रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीटीआई मैदान के सामने सिंधु भवन शंकर नगर में दिनांक 4 अक्टूबर 2026 रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है.
छत्तीसगढ़ शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार आयोजन रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 15 वार्डो नगर निगम जोन 3क्षेत्र अंतर्गत कालीमाता वार्ड, गुरू गोविंद सिंह वार्ड, शंकर नगर वार्ड, नेताजी सुभाश्चन्द्र बोस वार्ड, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड, मदर टेरेसा, गुरू घासीदास वार्ड, जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड, सिविल लाईन वार्ड, जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत वीरांगना अवन्ति बाई लोधी वार्ड,राजीव गाँधी वार्ड,रमण मन्दिर वार्ड, इंदिरा गाँधी वार्ड, शहीद हेमू कालाणी वार्ड, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्षेत्र के रहवासी नागरिकों की सुविधा के लिए सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार आयोजन किया गया है. - रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का सम्बंधित निर्माण स्थलों पर पहुंचकर प्रत्यक्ष भौतिक निरीक्षण किया एवं विकास कार्यों की प्रगति की स्थल समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए.आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने तेलीबाँधा में 39 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन टेक्निकल टावर के निर्माण कार्य की प्रगति देखी. आयुक्त ने पंडरी में 14 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन वीमेन हॉस्टल और नरेय्या तालाब के समीप 14 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन वीमेन हॉस्टल के विकास कार्यों का निरीक्षण नगर निगम के अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने अधिकारियों को टेक्निकल टावर और दो स्थानों में वीमेन हॉस्टल के निर्माण कार्यों की प्रगति को तत्काल गतिमान करने और विकास कार्य शीघ्र सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.
- दुर्ग / ग्राम पंचायत मानिकचौरी, जनपद पंचायत पाटन में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में राज्य कार्यालय के एमआईएस नोडल अधिकारी श्री समी मजहर खान उपस्थित हुए। उन्होंने ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को वीबी-जी रामजी एवं वीजीपीपी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।इस दौरान वीबी-जी रामजी के अंतर्गत आगामी पांच वर्षों के परिप्रेक्ष्य योजना, वीजीपीपी पोर्टल में आवश्यक प्रविष्टियों, युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्यों की प्लानिंग तथा जल बजट के आधार पर जल की उपलब्धता और आवश्यकता के अंतर को ध्यान में रखते हुए कार्यों के समायोजन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वर्तमान में वीबी-जी रामजी के अंतर्गत प्रस्तावित 375 कार्यों तथा उनके वर्गीकरण के संबंध में भी जानकारी साझा की। उन्होंने ग्राम विकास की योजना तैयार करते समय जल सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विशेष ग्राम सभा में वीबी-जी रामजी के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों, पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियों, कार्यों की प्राथमिकता तय करने तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्रभावी प्लानिंग करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
- -विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभादुर्ग/सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रूआबांधा दुर्ग में विकासखंड स्तरीय चित्रकला (पोस्टर) एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 68 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में शीर्ष प्रतिभागियों में हर्षिका मांडले (सेजस नगपुरा), दीप्ति बंछोर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथखोज), जानकी निषाद (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलगांव), लक्ष्मी निषाद (सेजस चंदखुरी) और नीलम यादव (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुथरेल) शामिल रहीं।पोस्टर प्रतियोगिता में भूमिका यादव (पीएम श्री सेजेस जामुल), मोनिश कुमार साहू (सेजेस अंजोरा खुर्द), डोमन्द्र (सेजेस चंदखुरी), तिलेश देशलहरे (सेजेस सेक्टर-6) और तिलेश कुमार साहू (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी) सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का दिखा संगमप्रतियोगिता के दौरान चित्रकला/पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत, डिजिटल इंडिया तथा पर्यावरण सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल को रंगों के जरिए कैनवास पर उतारा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न समसामयिक व सामाजिक विषयों पर अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किए। इस अवसर पर बीईओ, स्कूल के शिक्षकगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन एवं जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो को कब्जामुक्त करवाने चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 4 क्षेत्र में बैजनाथपारा चौक से एवरग्रीन चौक तक मुख्य बाजार मार्ग को जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से कब्जामुक्त करवाने अभियान नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा रायपुर पुलिस कमिश्नरेट यातायात पुलिस प्रशासन के सहयोग से चलाया गया और मुख्य बाजार मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर नागरिकों को सुगम यातायात कायम कर त्वरित राहत दिलवाई गयी. टीम प्रहरी द्वारा अभियान के अंतर्गत बैजनाथपारा चौक से एवरग्रीन चौक तक मार्ग पर कब्जा जमाने वाले सम्बंधित व्यवसायियों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 12500 रूपये का ई चालान वसूला गया.
- रायपुर - महात्मा गाँधी को उनकी जयन्ती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से टाउनहाल के प्रांगण में रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने महात्मा गाँधी को उनकी जयन्ती पर सादर नमन किया. इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी एल्डरमैन श्री राजू राघवानी, छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल के उपाध्यक्ष श्री किशोर महानन्द सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गाँधी को जयन्ती पर सादर नमन किया.
- रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा - निर्देश अनुसार शुक्रवार को महात्मा गाँधी जयन्ती दो अक्टूबर को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में सभी 10 जोनों के अंतर्गत विभिन्न बाजारों, उद्यानों, मुक्तिधामों, तालाबों में रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने नागरिकों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए सफाई की और कचरा उठाकर स्वच्छता कायम कर जन -जन को स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश का सकारात्मक सन्देश दिया.नगर निगम जोन 1 अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड अंतर्गत खमतराई बाजार में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर महात्मा गाँधी जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया गया और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू,पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, श्री महेश ध्रुव , श्री राजेश कुमार देवांगन, एल्डरमैन श्री बी. श्रीनिवास राव ने जोन अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों सहित खमतराई बाजार में झाड़ू लगाकर सफाई की एवं स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश सभी नगरवासियों को दिया.नगर निगम जोन 3 अंतर्गत मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप उद्यान श्याम नगर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा आमजनों के साथ मिलकर उद्यान परिसर में महात्मा गाँधी जयन्ती पर श्रमदान से सफाई करते हुए जन -जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया.नगर निगम जोन 10 के वार्ड 49 अंतर्गत पुरैना मुक्तिधाम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत श्रमदान से सफाई नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू और श्री विनोद पाण्डेय ने जोन 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजनों के साथ मिलकर महात्मा गाँधी जयन्ती पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत करते हुए कचरा उठाकर स्वच्छता कायम कर जन - जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत मुकुट नगर उद्यान और जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत बंधवा तालाब,जोन 7 अंतर्गत शहीद चुड़ामणि वार्ड वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत कारी तालाब में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया. कारी तालाब की श्रमदान से सफाई अभियान एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल एवं श्री भोलाराम साहू ने जोन 7 जोन कमिश्नर, अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों के साथ कचरा उठाकर सफाई करते हुए महात्मा गाँधी जयन्ती पर स्वच्छता कायम की और नागरिकों को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया. जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 2 में बड़ा तालाब सोनडोंगरी की सफाई श्रमदान से वार्ड पार्षद श्री भगतराम हरबंश द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर एवं अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आमजनों के साथ मिलकर की गयी और स्वच्छता कायम की गयी. जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर टेंगना तालाब, वार्ड 21 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध छुईया तालाब की श्रमदान से सफाई गांधी जयन्ती पर स्वच्छता अभियान चलाकर की गयी और नागरिकों को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया. ज्ञान भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल हीरापुर के विद्यार्थियों ने हीरापुर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली और हीरापुर टेंगना तालाब की महात्मा गाँधी जयंती पर श्रमदान करते हुए सफाई की एवं सभी नागरिकों को स्वच्छ सरोवर का सकारात्मक सन्देश दिया.सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में महात्मा गाँधी जयन्ती पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर जोन 9 जोन कमिश्नर द्वारा माल्यार्पण किया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजनों के साथ मिलकर शीतला तालाब सड्डू की श्रमदान से सफाई कर स्वच्छता कायम की और सफाई का जन -जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.
- दुर्ग / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत उतई में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत शीतला तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान शीतला तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई की गई, जिससे कचरा व गंदगी को हटाकर पूरे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रूप प्रदान किया गया। इस स्वच्छता अभियान में नगर के जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा नागरिकों सहित कुल 78 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए श्रमदान किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष श्री शिवनारायण देशमुख, समस्त पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि तथा नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपअभियंता, सफाई दरोगा, सफाई सुपरवाइजर, पी.आई.यू., नगर पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियों ने स्वच्छता कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक दल द्वारा आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों एवं अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया तथा “सेवा मेरा योगदान – स्वच्छ उतई, सुंदर उतई” के संदेश के साथ स्वच्छता अभियानों में निरंतर जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
- -कलेक्टर ने किया एमसीआर चप्पल का वितरण, समय पर जांच और उपचार की अपीलमहासमुंद / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले में 02 से 08 अक्टूबर तक कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ यूपीएचसी महासमुंद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने महात्मा गांधी जी के चलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर कुष्ठ रोग से प्रभावित हितग्राहियों को एमसीआर (Micro Cellular Rubber) चप्पल वितरित की गई। एमसीआर चप्पल पैरों को चोट एवं दबाव से बचाने में सहायक होती हैं।कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और झिझक को दूर करना जरूरी है। समय पर पहचान और नियमित उपचार से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर बिना संकोच स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।कुष्ठ जागरूकता सप्ताह के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग, जागरूकता शिविर, हैंडबिल वितरण तथा घर-घर संपर्क के माध्यम से कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार की जानकारी दी जाएगी। मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा।सीएमएचओ डॉ. रामकिशोर कुशवाहा ने जिलेवासियों से अपील की है कि त्वचा पर ऐसा कोई दाग-धब्बा जिसमें सूनापन हो अथवा गर्म-ठंडे का एहसास न हो, उसे नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में जांच कराएं। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग छिपाने की नहीं, समय पर पहचान और उपचार कराने की बीमारी है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में कुष्ठ रोग की जांच एवं उपचार निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, जागरूकता बढ़ाने और कुष्ठ मुक्त महासमुंद के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।कार्यक्रम में जिला नोडल कुष्ठ कार्यक्रम डॉ. वी.पी. सिंह, बीएमओ तुमगांव डॉ. विकास चंद्राकर, डीपीएम नीलू धृत लहरे, जिला मीडिया अधिकारी हरिशंकर साहू, जिला सलाहकार एकेश्वर शुक्ला एवं सुपरवाइजर दीपक तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।जागरूकता सप्ताह के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग, जागरूकता शिविर, हैंडबिल वितरण तथा घर-घर संपर्क के माध्यम से संभावित मरीजों की पहचान एवं परामर्श दिया जाएगा।
- -स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव और महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने झाड़ू लगाकर दिया जनभागीदारी का संदेशदुर्ग / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा डिपरा पारा स्थित शास्त्री चौक में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।अभियान का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर दुर्ग के निर्माण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जब तक हर नागरिक अपने आसपास की सफाई के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक एक पूर्णतः स्वच्छ शहर की कल्पना अधूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री श्याम शर्मा, निगम आयुक्त लीना कोसम, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमले ने श्रमदान कर क्षेत्र की सफाई की और शहरवासियों को स्वच्छता एवं सेवा का स्पष्ट संदेश दिया।
- -सीएमएचओ के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों ने की साफ-सफाईमहासमुंद / गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर, महासमुंद में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा, डीपीएम के साथ कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से परिसर की साफ-सफाई की।अधिकारियों-कर्मचारियों ने परिसर में जमा कचरे को हटाया तथा कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं है, बल्कि इसे अपनी दैनिक आदत और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।स्वच्छता अभियान के माध्यम से ‘स्वच्छ परिसर–स्वस्थ परिसर’ का संदेश देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित रूप से अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
- -छात्रा कुमारी कांति ध्रुव जैसी अन्य छात्राओं को अब पढ़ाई के लिए मिल रहा अतिरिक्त समयमहासमुंद / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में जनसेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प निरंतर मजबूत हुआ है। इसी सेवा भावना और सुशासन की सोच को आगे बढ़ाते हुए जल जीवन मिशन ने जामगांव में हर घर नल से जल की सुविधा पहुंचाई है। अब यहां पानी के लिए समय और श्रम खर्च करने के बजाय ग्रामीण अपने दैनिक जीवन, स्वच्छता और बच्चों की शिक्षा पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं।महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोकरमुड़ कला के ग्राम जामगांव में जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन पहुंचने से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। गांव की स्कूली छात्रा कुमारी कांति ध्रुव बताती हैं कि पहले सुबह स्कूल जाने से पहले उसे पानी लाने के लिए जाना पड़ता था। पानी लाने में उसका समय और श्रम दोनों लगता था। अब घर में नल से जल उपलब्ध होने के कारण कांति को पानी भरने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। बचा हुआ समय वह अपनी पढ़ाई में लगा पा रही है।जामगांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 171 घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। गांव में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 40 किलोलीटर क्षमता की उच्चस्तरीय जल टंकी का निर्माण किया गया है। लगभग 5 हजार मीटर पाइपलाइन बिछाकर घर-घर जल पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की गई है। इस पूरी योजना पर लगभग 74 लाख 27 हजार रुपये की लागत आई है। जामगांव में 27 जुलाई 2026 को 'हर घर जल' प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण किया गया। पंचायत की सरपंच श्रीमती कौशल्या पवन ठाकुर एवं ग्राम सचिव श्री फनीष कुमार साहू के नेतृत्व तथा ग्रामीणों की सहभागिता से गांव में हर घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य साकार हुआ है।जल के वैकल्पिक स्रोत के रूप में गांव में एक पावर पंप और एक हैंडपंप भी उपलब्ध हैं। साथ ही गांव के प्रमुख सार्वजनिक संस्थानों को भी नल कनेक्शन से जोड़ा गया है। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक शौचालय में नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इससे बच्चों को पेयजल की सुविधा मिलने के साथ ही स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। गांव की पांच महिलाएं जल गुणवत्ता की निगरानी में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। श्रीमती संजना साहू, श्रीमती श्रुति नागेश, श्रीमती हेम बाई सावरा, श्रीमती ओम बाई चक्रधारी एवं श्रीमती पानबाई सबर जल परीक्षण किट के माध्यम से पेयजल के नमूनों की जांच करती हैं। वे ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करने में भी सहयोग करती हैं। जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन, पानी की सप्लाई तथा आवश्यकता अनुसार व्यवस्था को चालू-बंद करने और संधारण के लिए पंप ऑपरेटर श्री केशव साहू को नियुक्त किया गया है। ग्रामीणों ने जल योजना के संचालन एवं रखरखाव में अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए प्रति नल कनेक्शन 60 रुपये जलकर लिए जाने पर भी सहमति दी है।
- दुर्ग / शासन का मूल ध्येय नागरिकों के कल्याण और अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाना है। जन-सेवा के प्रति इसी समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रत्यक्ष उदाहरण दुर्ग शहर के पोलसाय पारा निवासी बालक विनय उमरे के जीवन में देखने को मिला, जिसे आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से नई आरोग्य दृष्टि और संबल प्राप्त हुआ।बालक विनय उमरे लंबे समय से कान के पर्दे में छेद की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। इस व्याधि के कारण वह न केवल शारीरिक पीड़ा का अनुभव कर रहा था, बल्कि दैनिक जीवन के कार्यों को सामान्य रूप से पूरा करने में भी उसे भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। चिकित्सीय परामर्श के उपरांत डॉक्टरों ने कान के पर्दे के ऑपरेशन की तत्काल आवश्यकता जताई, जिसका संभावित खर्च लगभग ₹36,000 बताया गया। एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए यह राशि आर्थिक रूप से अत्यंत चिंताजनक और मानसिक दबाव उत्पन्न करने वाली थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में नागरिकों के प्रति संवेदनशील शासन व्यवस्था और आयुष्मान भारत योजना एक वरदान बनकर सामने आई। योजना के अंतर्गत विनय उमरे का संपूर्ण इलाज और ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क संपन्न हुआ। पूरी उपचार प्रक्रिया का वित्तीय भार योजना के तहत वहन किया गया, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली। सफल ऑपरेशन के पश्चात राहत महसूस कर रहे विनय उमरे के अभिभावकों ने अत्यंत भावुक होकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि आयुष्मान योजना का सहारा न मिलता, तो इस भारी राशि की व्यवस्था करना उनके लिए अत्यंत कठिन होता। समय पर मिले इस निःशुल्क इलाज ने न केवल उनके परिवार को आर्थिक संकट से बचाया, बल्कि उनके भीतर उत्तम स्वास्थ्य और जीवन के प्रति एक नया विश्वास भी जगाया है।
- दुर्ग /महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ स्वास्थ्य और पोषण पर भी ध्यान दे पा रही हैं। सुनीता देवी बीपी (उच्च रक्तचाप) और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें हर महीने नियमित रूप से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। सीमित पारिवारिक आय के कारण दवाइयों के खर्च के बाद पौष्टिक आहार के लिए पैसे बचाना उनके लिए मुश्किल हो जाता था।महतारी वंदन योजना के तहत बैंक खाते में आर्थिक सहायता मिलने से उनकी इस परेशानी में राहत मिली है। अब वे मिलने वाली राशि से अपनी बीपी और शुगर की दवाइयां समय पर खरीद लेती हैं। इसके बाद बची हुई राशि से फल और अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री भी ले पाती हैं। इससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता का मैं सही उपयोग कर रही हूं। अपनी दवाइयों के बाद बचे पैसों से फल-फूल ले लेती हूं। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों के प्रबंधन में सहयोग प्रदान कर सकती है। सुनीता देवी ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए कहती है कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक संबल के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहारा बन रही है।
- -VB-G RAM G के तहत आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना और जल सुरक्षा पर दिया गया जोरदुर्ग । जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवरा में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे एवं जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश मेश्राम उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को VB-G RAMG एवं VGPP के तहत ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।विशेष ग्राम सभा में VB-G RAM G के अंतर्गत आगामी पांच वर्षों के Perspective Plan तैयार करने, VGPP पोर्टल में आवश्यक प्रविष्टियां करने, युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्यों की प्लानिंग तथा ग्राम की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जल बजट के आधार पर जल की उपलब्धता एवं आवश्यकता के बीच अंतर को चिन्हांकित कर उसके अनुरूप कार्यों का समायोजन एवं प्राथमिकता निर्धारण करने पर विशेष जोर दिया गया। जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा को ग्राम विकास की प्राथमिकता बताते हुए ऐसे कार्यों के चयन पर जोर दिया गया, जिनसे रोजगार के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हो।ग्राम सभा में वर्तमान में VB-G RAM G के अंतर्गत प्रस्तावित 375 कार्यों एवं उनके विभिन्न वर्गीकरण के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। मजदूरी मूलक कार्यों एवं ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव तैयार करने पर चर्चा हुई।ग्राम सभा में लगभग 150 ग्रामीणों की सहभागिता रही। महिला एवं युवा वर्ग की भी सक्रिय भागीदारी रही। ग्राम सभा में VGPP की कार्ययोजना एवं ग्राम विकास की आवश्यकताओं पर चर्चा, मजदूरीमूलक कार्यों एवं ग्रामीण अधोसंरचना के कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव एवं स्वच्छता शपथ दिलाई गई। ‘कैच द रेन’ अभियान से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन कर जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि ग्राम की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और जल बजट को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए। रोजगार उपलब्ध कराने के साथ जल संरक्षण, कृषि, आजीविका एवं ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़ी स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता देने से गांव के दीर्घकालिक विकास को गति मिलेगी।विशेष ग्राम सभा में जिला पंचायत दुर्ग के सभापति श्री जितेंद्र यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी साहू, मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम साहू, सरपंच श्री घनेशराम नागवंशी, उपसरपंच श्री प्रशांत कुमार गौतम, पंच श्री अजय साहू, श्री संतोष साहू एवं श्री सुरेंद्र नंदन देशमुख सहित अन्य पंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग से श्री झाड़ू राम साहू एवं श्रीमती पूर्णिमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए VB-G RAM G एवं VGPP के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।
- दुर्ग / भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित "नशा मुक्त भारत अभियान" (NMBA) के अंतर्गत "सेवा संकल्प" के तहत आज शुक्रवार को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साईस कॉलेज), दुर्ग में एक भव्य नशा मुक्ति और मादक पदार्थों पर नियंत्रण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे कॉलेज के सभागार से प्रारंभ हुआ।जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित यह मैराथन दौड़ साइंस कॉलेज के मुख्य गेट से शुरू हुई। इसके बाद रैली मालवीय नगर चौक (मेन रोड), आर.टी.ओ. ऑफिस, खालसा पब्लिक स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, जेल रोड और पुलिस पेट्रोल पंप होते हुए यू-टर्न लेकर लगभग 3 किलोमीटर का सफर तय कर वापस साइंस कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अल्का बाघमार महापौर एवं सभापति, न.पा.नि. दुर्ग द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के 400 छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में श्रीमती अल्का बाघमार-महापौर, न.पा.नि. दुर्ग सभापति एवं एम.आई.सी. सदस्य श्री देवनारायण चन्द्राकार, श्री अनिल कुमार पांडे -कुलसचिव, हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग, श्री अजय सिंह-प्राचार्य, साइंस कॉलेज दुर्ग, श्री प्रदीप जांगड़े-नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा साइंस कॉलेज दुर्ग, श्री अजय कल्याणी-संचालक, नशामुक्ति केन्द्र दुर्ग/भिलाई, श्री चन्द्रशेखर अनमोले-प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज़ दुर्ग/भिलाई, श्री पी.एल. साव गायत्री परिवार, श्री ए.पी. गौतम -उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग, श्री जंतराम ठाकुर नोडल अधिकारी, इनके साथ ही समाज कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित रहे। जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के बीच नशा मुक्ति विषय पर केंद्रित भाषण और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
- दुर्ग / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित किये। उन्होंने दुर्ग के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं डिपरापारा में आयोजित कार्यक्रम में भारतरत्न पं. लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान और आदर्शों को स्मरण किये।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के अद्वितीय प्रतीक थे। उनके विचार आज भी समाज और देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। गांधी जी ने स्वावलंबन और स्वदेशी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा था। आज स्थानीय उत्पादों, कारीगरों, उद्यमियों और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने के प्रयास उसी विचार को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की भावना गांधी जी के स्वदेशी विचारों का आधुनिक स्वरूप है। स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं और उत्पादों को अपनाने से हमारे कारीगरों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलता है तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को मजबूती मिलती है।केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सादा जीवन, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जय जवान, जय किसान का उनका अमर नारा देश की सुरक्षा और अन्नदाताओं के महत्व को रेखांकित करता है। शास्त्री जी का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।गांधी जयंती के अवसर पर डिपरापारा में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, पार्षदगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं झाड़ू थामकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता दिए। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किये।मंत्री श्री यादव ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण की जिम्मेदारी केवल नगर निगम या प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। हम अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखें, कचरा इधर-उधर न फेंके और हमेशा डस्टबिन का उपयोग करें। कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। छोटी-छोटी सावधानियों और सामूहिक सहभागिता से हम अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। गांधी जयंती पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
- -हर ग्रामीण ग्राम सभा का सदस्य, गांव के विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका-कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ जयरामनगर की विशेष ग्राम सभा में हुए शामिलबिलासपुर / गांधी जयंती के अवसर पर आज जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल मस्तूरी जनपद की ग्राम पंचायत जयरामनगर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल हुए। ग्रामसभा में गांव के समग्र विकास, जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आजीविका और पंचायत के आय-व्यय सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को ग्राम सभा की ताकत बताते हुए कहा कि गांव का प्रत्येक ग्रामीण ग्राम सभा का सदस्य है और विकास से जुड़े निर्णयों में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत केवल निर्माण कार्य कराने वाली एजेंसी बनकर न रहे। ग्राम सभा यह भी देखे कि स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से संचालित हों तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।कलेक्टर ने जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “अनाज बाहर से मंगाया जा सकता है, लेकिन पानी नहीं। इसलिए गांव का पानी गांव में ही बचाना होगा।” उन्होंने किसानों को दलहन-तिलहन की खेती और हरी खाद के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। युवाओं से कौशल बढ़ाकर खेती के साथ छोटे व्यवसाय और स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने नशामुक्ति एवं गांव में साफ-सफाई पर भी जोर दिया और ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि गांव के लोग अपनी जरूरतों को सबसे बेहतर जानते हैं। इसलिए ग्रामीण सक्रिय भागीदारी से अपने गांव के विकास की योजना स्वयं बनाएं। उन्होंने वीबी-जी राम जी योजना के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी भी दी। ग्राम सभा में विकसित ग्राम पंचायत योजना, जल संरक्षण, भूजल स्तर, जॉब कार्ड एवं रोजगार की मांग, बाल विवाह मुक्त पंचायत, नशामुक्ति और गांव के समेकित विकास पर चर्चा की गई। सरपंच श्रीमती संगीता आंचल ने गांव की प्रमुख आवश्यकताओं एवं समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
- -पालक चौपाल से घर की थाली तक पहुंची पोषण की सीख, हजारों बच्चे कुपोषण से बाहर आएबिलासपुर /नन्हे बच्चे की सेहत से पूरे परिवार की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। उसका वजन बढ़े, उसे पर्याप्त पोषण मिले और वह स्वस्थ रहे, इसके लिए सही जानकारी और समय पर मार्गदर्शन भी जरूरी है। बिलासपुर जिले में ‘पोट्ठ लईका’ पहल ने इसी जरूरत को समझते हुए बच्चों की देखभाल को परिवार और समुदाय की साझा जिम्मेदारी बनाया। घर में उपलब्ध भोजन से बेहतर पोषण, नियमित निगरानी और अभिभावकों की भागीदारी के परिणाम सामने आए हैं। पहल के पहले चरण में 2240 और दूसरे चरण में 1379 बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए।कलेक्टर की पहल पर 16 जून 2025 को शुरू हुए इस अभियान ने बच्चों के पोषण के लिए परिवारों तक पहुंच बनाई। आंगनबाड़ी केंद्रों और गांवों में हर शुक्रवार आयोजित पालक चौपाल इस प्रयास की महत्वपूर्ण कड़ी बनी। यहां माता-पिता को बच्चों के वजन और स्वास्थ्य की जानकारी देने के साथ भोजन में विविधता तथा स्वच्छता का महत्व समझाया गया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से ‘तिरंगा भोजन’ तैयार करने और उसे बच्चों के आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।बच्चे को क्या खिलाएं और उसके भोजन में विविधता कैसे लाएं, ऐसे रोजमर्रा के सवालों पर पालक चौपालों में चर्चा की गई। अभिभावकों को अपने आसपास उपलब्ध खाद्य सामग्री का उपयोग कर बच्चों का पोषण बेहतर बनाने की जानकारी मिली। बच्चे के वजन की निगरानी के साथ उसके आहार और स्वास्थ्य पर लगातार ध्यान दिया गया। इससे परिवारों को देखभाल में जरूरी बदलाव समझने और अपनाने में मदद मिली।जून से दिसंबर 2025 तक चले पहले चरण में जिले के 250 आंगनबाड़ी केंद्रों के 3970 कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित किया गया था। इनमें 2431 बच्चे मध्यम तीव्र और 1539 बच्चे गंभीर तीव्र कुपोषण की श्रेणी में थे। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार नियमित निगरानी, पोषण संबंधी परामर्श और परिवारों की सहभागिता से इनमें से 2240 बच्चे कुपोषण से बाहर आए। यह चिन्हांकित बच्चों का 56.4 प्रतिशत है।पहले चरण के परिणामों को देखते हुए फरवरी से जुलाई 2026 तक पहल का दूसरा चरण चलाया गया। इस बार बच्चों के पोषण में पुरुषों और परिवार के अन्य सदस्यों की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया। पालक चौपालों में गर्भवती और शिशुवती माताओं सहित ग्रामीणों को जीवन के प्रथम एक हजार दिनों के महत्व और छोटे बच्चों के पोषण के पांच सुनहरे नियमों की जानकारी दी गई। स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए भी नियमित परामर्श दिया गया। दूसरे चरण में सर्वाधिक कुपोषण वाले 250 आंगनबाड़ी केंद्रों के 3292 बच्चों को चिन्हांकित किया गया। इनमें 2293 बच्चे मध्यम तीव्र और 999 बच्चे गंभीर तीव्र कुपोषण की श्रेणी में थे। इन प्रयासों से 1379 बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए।‘पोट्ठ लईका’ की उपलब्धि के केंद्र में वे बच्चे हैं, जिनकी सेहत बेहतर हुई है। इसके पीछे आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित मार्गदर्शन और घर में बच्चों की देखभाल के लिए परिवारों का प्रयास जुड़ा है। पालक चौपाल से मिली पोषण की सीख जब घर की थाली और रोजमर्रा की आदतों तक पहुंची, तो हजारों नन्हे बच्चों के लिए स्वस्थ बचपन की राह खुली।
- -सेवा सेतु शिविरों से जरूरतमंदों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : विधायक सुशांत शुक्ला-सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर में एक ही जगह मिली विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सहायता-हितग्राही हुए लाभान्वित, नशामुक्त समाज बनाने की दिलाई गई शपथबिलासपुर-/सेवा संकल्प अभियान के तहत आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दयालबंद में जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए। विभिन्न विभागों ने शिविर में स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ दिलाई गई।विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सहायता मिलने से आमजन को राहत मिल रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल और सुविधाजनक तरीके से पहुंचे। सेवा सेतु शिविर लोगों और शासकीय योजनाओं के बीच संपर्क का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने की पहल है। शासन की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि सेवा सेतु शिविर नागरिकों के लिए योजनाओं की जानकारी और सहायता प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी पात्रता समझने और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में मदद करते हैं।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिले। शिविर में नागरिक संबंधित विभागों से योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नागरिकों का मार्गदर्शन करने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए समन्वय से कार्य करने कहा। शिविर में नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री विरेंद्र बहादुर पंचभाई, श्री दीपक सिंह, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री आनंद तिवारी, एसडीएम श्री आकांक्षा त्रिपाठी, जोन कमिश्नर श्री प्रवेश कश्यप मौजूद रहे।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में संवैधानिक पदों पर सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसेवा और जनभागीदारी की विभिन्न गतिविधियों के साथ सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुरूचि सिंह एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक-01 अंतर्गत वार्ड क्रमांक-08 कृष्णा नगर क्षेत्र में निगम की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं पाए जाने, सड़क पर बाधा उत्पन्न करने तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान श्री राम ट्रेडर्स पर अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं होने पर 1000 रुपए, धीरज ट्रेडर्स कबाड़ी पर अनुज्ञप्ति लाइसेंस के लिए 4000 रुपए तथा सड़क बाधा के लिए 1000 रुपए, जबकि श्री वेंकटेश्वर राव पर सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार निगम की टीम द्वारा कुल 6500 रुपए की चालानी राशि वसूल की गई। निगम अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को भविष्य में आवश्यक अनुज्ञप्ति लेकर ही व्यवसाय संचालित करने, सड़क पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। निगम द्वारा शहर में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
- -सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का दिया संदेशरायपुर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनके आदर्शों को नमन करते हुए कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचार हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- दुर्ग / संचालक, समाज कल्याण संचालनालय, छ.ग. रायपुर से प्राप्त प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन 04 अक्टूबर 2026 को स्थान-स्वामी विवेकानंद भवन, जेल तिराहा चौक पदमनाभपुर दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों को सम्मिलित करते हुए वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य संबंधी, विधिक सहायता, माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम की जानकारी, साइबर काईम की जानकारी प्रदाय की जाएगी एवं उनके अनुरुप खेल-कूद, गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा तथा समस्त वरिष्ठजनों का जनप्रतिनिधियों के करकमलों द्वार सम्मान किया जाएगा।

























.jpg)

