- Home
- छत्तीसगढ़
- नयी दिल्ली. केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कहा कि देश में बिजली की मांग 2047 तक बढ़कर 708 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान है और इस बढ़ती मांग पूरा करने के लिए विद्युत उत्पादन क्षमता उस समय तक चार गुना बढ़ाकर 2,100 मेगावाट करने की जरूरत है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर तक भारत की कुल बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 453 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) थी, जबकि इस वर्ष अधिकतम बिजली मांग को लेकर सरकार का अनुमान 260 गीगावाट था। हालांकि, बारिश के कारण कम तापमान की वजह से मांग इस स्तर पर नहीं पहुंची और अधिकतम बिजली की मांग 250 गीगावाट के आसपास रही। मंत्री ने ‘2047 तक भारतीय विद्युत क्षेत्र परिदृश्य पर विचार-मंथन सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि 2047 तक बिजली की मांग 708 गीगावाट तक पहुंच जाएगी। इसे पूरा करने के लिए, हमें अपनी क्षमता को चार गुना यानी 2,100 गीगावाट तक बढ़ाने की जरूरत है।'' इस दो दिन के सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने उद्योग मंडल फिक्की के सहयोग से किया। सम्मेलन में फिक्की के पूर्व अध्यक्ष शुभ्रकांत पांडा ने कहा कि देश का बिजली क्षेत्र 2070 तक स्वच्छ ऊर्जा में बदलाव के लिए व्यापक अवसर प्रस्तुत करता है। इस क्षेत्र में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज के प्रबंध निदेशक पांडा ने कहा, ‘‘स्थानीय विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने से नवोन्मेष के लिए नये रास्ते खुलेंगे। आईएसटीएस (अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली) छूट को बढ़ाये जाने और बिजली पारेषण प्रणाली को मजबूत करने से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे निवेशकों और कंपनियों के लिए कई अवसर बनेंगे।'' मनोहर लाल ने संबंधित पक्षों के परामर्श से तैयार राष्ट्रीय विद्युत योजना (ट्रांसमिशन) भी पेश की।इसमें 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लिए आवश्यक पारेषण संबंधित बुनियादी ढांचे का विवरण दिया गया है। नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के 2032 तक 600 गीगावाट से अधिक हो जाने का अनुमान है। अगले दशक में 1,90,000 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन को जोड़ने की योजना है। इससे पारेषण क्षेत्र में नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के अवसर हैं।
-
*कलेक्टर ने महिलाओं की उपस्थिति में किया भूमिपूजन*
बिलासपुर/ जिला कार्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए पृथक कॉमन रूम एवं पिंक टॉयलेट बनाया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में आज इसका भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। नये साल के पूर्व इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश नगर निगम को दिए। डीएमएफ मद से 25 लाख की लागत से मंथन हॉल के ऊपर कक्ष के एक हिस्से में इसे बनाया जायेगा। मालूम हो कि लगभग 50 महिला कर्मचारी एवं अधिकारी जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत हैं। कई कर्मचारी शिशुवती माताएं भी हैं। अलग से रूम बनने से महिलाएं अवकाश के समय में बच्चों की देखरेख के साथ ही अपना शासकीय दायित्व भी निश्चिंत होकर निभा पाएंगी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की समस्याएं जानने एवं समझने के लिए माह भर पहले उनकी बैठक ली थी। बैठक में उनकी समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिलाया था। इस सिलसिले में भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। कॉमन रूप में सोफा, टेबल, एसी, टीवी आदि बाल सुलभ सुविधाएं होगी। बच्चों के मन बहलाने के लिए खिलौने एवं झूले भी होंगे। कलेक्टर ने भूमिपूजन के बाद महिला कर्मचारियों से बैठक लेकर सामूहिक चर्चा की। उन्होंने बताया कि नये साल की सौगात के रूप में ये सभी सुविधाएं उन्हें मुहैया हो जायेंगी। महिला कर्मचारियों ने दिक्कतों को दूर करने के लिए कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 बरस से इसके लिए प्रयास करते आ रहे थे। कलेक्टर ने इसके बाद पंजीयन कार्यालय परिसर में बने सीसी रोड का भी शुभारंभ किया। परिसर में बेजा कब्जाधारियों को हटाकर सीसी रोड बनाया गया है। नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इसका निर्माण किया गया है। परिसर से हटाये गये 28 अर्जीनवीस एवं स्टाम्प वेण्डरों का परिसर के ही एक हिस्से में व्यवस्थित रूप से पुनर्वास किया गया है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी सहित अधिकारी कर्मचारी गण इस अवसर पर उपस्थित थे। -
*मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए वन विभाग व समस्त प्रतिभागियों को दी बधाई*
*ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर की मौजूदगी में होगा भव्य समापन कार्यक्रम*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव को राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। श्री साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने भेंटकर उन्हें शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें स्पोर्ट्स किट भी भेंट किया।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, एडिशनल पीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा, एडिशनल पीसीसीएफ श्री अरूण पाण्डेय, एडिशनल पीसीसीएफ श्रीमती संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, सीसीएफ श्री राजू अगासिमनी भी उपस्थित थे।प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी के 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। साथ ही आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
-
*तितलियों को जानने और पहचानने का मिलेगा मौका*
रायपुर/वन विभाग एवं बारनवापारा अभ्यारण्य के संयुक्त तत्वाधान में 21 से 23 अक्टूबर 2024 को अभ्यारण्य में बटरफ्लाई मीट का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम को प्रकृति प्रेमियों को तितलियों को करीब से जानने और पहचानने का मौका मिलेगा। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा तितलियों के पर्यावास एवं उनके महत्त्व के संबध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा की जाएंगी। उक्त आयोजन की तीसरी कड़ी है। इसके पूर्व 2022 एवं 2023 में यह आयोजन किया गया था। विभाग द्वारा बटरफ्लाई मीट की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन में भाग लेने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड भी जनरेट किया गया है जिसके माध्यम से आसानी से पंजीयन कराया जा सकता है। मीट में प्रतिभागी स्टूडेंट के 15 सौ रूपये एवं अन्य व्यक्तियों के लिए 2 हजार रूपये पंजीयन शुल्क रखा गया है। इसके साथ ही भाग लेने के लिए 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।
गौरतलब है कि बारनवापारा अभ्यारण्य में 150 प्रजाति के तितली एवं मोथ पायी जाती हैं। जिसमे से वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की शेड्यूल वन की क्रिमसन रोज (पैचीलौप्टा हेक्टर) डनाइड इगली (हाइपो सिलिमस मिसीपस) शेड्यूल दो की सिपोरा निरिसा,होगारा एनेक्स, यूक्रीशॉप्स सीनेजस, जेनेलिया लेपीडिया रपेला वरुणा,लैंपिडर्स बोइहन, तजुना शिप्स आदि पाई जाती है। शेड्यूल छह के भी बहुत से प्रजातियां पाई जाती हैं। विगत तीन वर्षों से बारनवापारा अभ्यारण्य में 14-16 हाथियों का दल निवास कर रहा है। साथ ही साथ विगत 8 माह से एक बाघ लगातार अभ्यारण्य में विचरण कर रहा है। बारनवापारा नाम बार और नवापारा गाँव से मिलकर बना है। बारनवापारा अभ्यारण्य अपनी स्थापना के बाद से ही देश के हर हिस्से से पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में स्थित है। अभ्यारण्य का कुल क्षेत्रफल 244.66 वर्ग किमी है। अभ्यारण्य की स्थलाकृति समतल और लहरदार इलाका है। ऊँचाई 640 मीटर समुद्र तल तक है। बालमदेही,जोंक और महानदी नदियाँ अभयारण्य की जीवन रेखा हैं जो अभयारण्य की जल कमी को पूरा करने के लिए अभयारण्य के साथ बहती हैं। वार्षिक वर्षा 1200 मिमी है इस अभ्यारण्य में सागौन, साल और मिश्रित वन की मुख्य वनस्पति है। पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए इसमें शिकार और शिकारियों का अच्छा घनत्व है। अभ्यारण्य के अंदर स्थित बलार जलाशय में कई आर्द्रभूमि पक्षी और मछलियाँ पाई जाती हैं। यह अभ्यारण्य लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए इकोटूरिज्म को बढ़ावा देता है।
बारनवापारा तक पहुँचने के लिए रायपुर से सड़क मार्ग से दो घंटे का सफर करना पड़ता है। यह रायपुर से NH53 पर 78वें किलोमीटर पर 106 किलोमीटर दूर है। पटेवा एक छोटा शहर है जहाँ बारनवापारा से 28 किलोमीटर की दूरी पर मौसम अनुकूल सड़क पर गाड़ी चलाकर पहुँचा जा सकता है।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत वनमंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक श्री किरणदेव, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना,श्री लच्छुराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., सीसीएफ़ श्री आरसी दुग्गा, कलेक्टर श्री हरिस एस.,एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
- रायपुर/छत्तीसगढ़ कॉलेज में मेगा जॉब फेयर का आयोजनबड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार अपना पंजीयन के लिए पहुंचेपंजीयन आज दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।ऑफलाइन पंजीयन के लिए महिलाएं, युवक-युवतियां पहुंचीपंजीयन के बाद 17 अक्टूबर को इंटरव्यूइस मेगा जॉब फेयर के माध्यम से विभिन्न सेक्टरों में रोजगार उपलब्ध कराएं जाएंगे।
- -कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में हुआ कलेक्टर जनदर्शन का आयोजनरायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से जनसामान्य यहां आते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करना है। जनदर्शन में आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के दर्जनों आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा।जनदर्शन में अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चण्डी निवासी श्रीमती राजकुमारी कंडरा ने अपने घर के पास से गुजरे हाईटेंशन तार को हटवाने का आवेदन दिया था। जिस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह मठपारा निवासी श्रीमती निशा यादव ने पीएम आवास के लिए एक साल पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक आवंटन नहीं होने का आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर डॉ सिंह ने संबंधित विभाग को इस बारे में जानकारी लेने की बात कही। इसी प्रकार ग्राम तेंदुआ निवासी श्रीमती कुंती बाई ने शिकायत के बाद भी पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने को लेकर आवेदन दिया। चौबे कालोनी निवासी श्री तुषार कुमार ने ठेका कंपनी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से हटाने, बांसटाल निवासी श्रीमती चंद्रकला यादव ने अपने पति का नया दाखिल खारिज जारी करने, महावीर नगर निवासी आसर बबडानी ने आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन सौंपा। इसी तरह जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, नक्शा बटांकन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने, आर्थिक सहायता, नजूल भूमि का पट्टा बनाने, राशन कार्ड बनवाने, विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -एक साल से नल में नहीं आ रहा था पानी, एक फोन पर हुआ निराकरणरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड 15 रावाभाठा के दुर्गा चौक के पास स्थित अंशु किराना स्टोर के पास नल कनेक्शन लगा था। लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा था। इसको लेकर वार्डवासी श्रीमती फुलेश्वरी साहू ने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल नल कनेक्शन में सुधार कार्य करवाया। साथ ही तुरंत ही नल से पानी की सप्लाई का भी कार्य करवाया गया। जिसकी जानकारी श्रीमती साहू को दी गई। जिसके बाद उन्होंने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। बीरगांव निवासी श्री संतोष कुमार ने वार्ड में स्थित हिमानी किराना स्टोर के पास पाइप लाइन लीकेज को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया पाइप लाइन लीकेज होने से जलभराव की समस्या हो रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्होंने इसको लेकर कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल लीकेज पाइप लाइन में सुधार कार्य करवाया। जिसकी जानकारी श्री कुमार को दी गई। जिसके बाद उन्होंने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- -छात्र-छात्राओं के जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने में देरी न की जाएं: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह-जिले के निकायों को राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश-दिव्यांगों का सर्वे कर बनाए सर्टिफिकेट, दिलाए शासकीय योजना का लाभ-कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि गांव-कस्बे में आम नागरिकों को नशे से रोकने जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। नशे के खिलाफ एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान भी चलाया जाएगा। स्कूल, काॅलेज एवं अन्य स्थानों जिला प्रशासन की टीम नशे के विरूद्ध जागरूक करेगी। साथ ही शपथ भी दिलाए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि स्कूली-छात्राओं के जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने का कार्य गंभीरता से की जाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक स्कूलों में बच्चों के महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट तत्काल बनाए जाएं। जिससे बच्चों के परिजनों को भी तत्काल राहत मिले। इसके अलावा आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में जल्द से जल्द प्रक्रिया पूर्ण कर सहायता राशि दिलाई जाएं।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिले के सभी निकायों को राशन कार्डधारियों को ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के कार्य को बेहतर तरीके से किया जाएं। साथ ही जिन स्थानों में जल संरक्षण के कार्य किए गए है, उन स्थानों की जियो टैगिंग की जाएं। इस कार्य को तेजी से किया जाएं। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरण लंबित नहीं होने चाहिए। पुराने प्रकरणों का रिव्यू किया जाए और तत्काल उन प्रकरणों का निराकरण किया जाएं। कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांगों का सर्वे किया जाए और उसकी सूची बनाए जाएं। सभी दिव्यांगों की आईडी बनाई जाए और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ काॅलेज में होगा ऑफलाइन पंजीयन-17 अक्टूबर से विभिन्न स्थानों पर होगा साक्षात्कार-7 हजार से अधिक पदों पर की जाएगी भर्तियांरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में शिक्षित बेरोजगारों के लिए मेगा जाॅब फेयर का आयोजन जा रहा है। 15 अक्टूबर को ऑफलाइन पंजीयन किया जाएगा। मेगा जाॅब फेयर में सात हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएगी। छत्तीसगढ़ काॅलेज में 15 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से पंजीयन प्रारंभ किया जाएगा और 2 बजे तक युवाओं के पंजीयन किए जाएंगे। पंजीकृत बेरोजगारों के 17 अक्टूबर से विभिन्न स्थानों पर साक्षात्कार किए जाएंगे। यह मेगा जाॅब फेयर का आयोजन 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। आवेदकों को पंजीयन के पूर्व बायोडाटा, आधार कार्ड, मार्कशीट, फोटो, पेनकार्ड एवं प्रमाण-पत्र की फोटोकाॅपी के साथ उपस्थित होंगे। इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सबसे अधिक सिक्योरिटी गार्ड के 2500 पदों पर भर्तियां की जाएगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक लोगों को मेगा जाॅब फेयर के लिए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन किया जाए और लाभ दिया जाए।स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपलब्ध कराएंगे रोजगारस्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग सुपरीटेंडेट, पैरा मेडिकल, विभिन्न टेक्निशियन, ड्रेसर एवं अन्य पदों के लिए रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।बैंकिग, फाइनेंस एवं मार्केटिंगअकाउंटेंट, सहायक शाखा प्रबंधक, एटीएम आॅपरेटर, ब्लाॅक समन्वयक, बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, सीएसए, कासा, कैश प्रोसिसिंग आॅफिसर, सिटी कॅरियर, एडवाइजर, कम्प्यूटर आॅपरेटर, ग्राहक सेवा एसोसिएट, ट्रेनिंग एसोसिएशन, ग्राहक सहायता, डिलिवरी बाॅय, जिला समन्वयक, ड्राइवर, महिला कॅरियर सलाहकार, सहायक, फील्ड बिक्री कार्यकारी, वित्तीय सलाहकार, एजेंट।कंज्यूमर मार्ट, शिक्षा, होटल एवं रेस्टोरेंटविक्रेता, स्टोर मैनेजर, कैशियर, टीम लीडर, एमजीआर, एफएमसीजी, फ्लिपकार्ट आॅपरेटर, स्पोकन इंग्लिश शिक्षक, नृत्य शिक्षक, खेल शिक्षक, संगीत शिक्षक, कैप्टन, शेफ, वेटर, इलेक्ट्रीकल इंजीनियर, डिजिटल सह मार्केटिंग मैनेजर, जिम ट्रेनर महिला, जिम मैनेजर, फूड मैनेजर।उद्योगइलेक्ट्रीशियन, मार्केटिंग सह आॅफिस असिस्टेंट, वाहन चालक, पंप आॅपरेटर, हेल्पर, इलेक्ट्रीकल फीटर टें, एप्लिेकशन आॅपरेटर।सिक्यूरिटी सेक्टर, बैकिंग सेक्टर, बैक आॅफिस, होटल मैनेजमेंट शिक्षण संस्थान, हाॅस्पिटल सेक्टरसिक्युरिटी गार्ड (महिला/पुरुष), सुपरवाईजर, लेजर, आर्म गार्डस, सेल्स ऑफिसर, कस्टर सर्विस, मैनेजर, एजेंट, सर्वेयर, सेल्स पर्सन, प्रमोटर्स, सेल्स आफिसर, फिल्ड आफिसर, कस्टमर हैण्डलिंग, पर्चेसिंग मैनेजर, एक्सीक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट, प्रोग्रामर, जिया प्वाइंट मैनेजर, बिजनेस ट्रेनर, टेली फॉलर, पर्सनल सेकेट्री, वेटर मैनेजर, स्पोकन इंगलिश, डांस, स्पोर्ट्स, संगीत टीचर, समस्त प्रकार के टेक्निशियन, नर्सिंग स्टॉफ, वार्ड बॉय, बैंक ऑफिस स्टॉफ, बैंक ऑफिस स्टॉक, इंजीनयर्स आदि।
- बूथ लेबल एजेन्ट नियुक्ति के लिए उपलब्ध कराये फार्मरायपुर । नगर पालिकाओं (नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद नगर पंचायत) तथा त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम निर्वाचनो के लिए मतदाता सूची की तैयारी एवं अन्य विषय के संबंध में राजनीतिक दलो के साथ भारतीय रेडक्रास सोसायटी सभाकक्ष कलेक्टोरेट परिसर रायपुर मे बैठक आयोजित किया गया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। उन्हें छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम की प्रति तथा बूथ लेबल एजेन्ट नियुक्ति के संबंध मे फार्म उपलब्ध कराया जाकर शीघ्र ही एजेन्ट नियुक्त करने के संबंध मे आग्रह किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे उपस्थित थे।
- रायपुर । रायपुर जिले अंतर्गत होने वाले आगामी विधानसभा उप निर्वाचन 2024, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण मे होना है, जिसके तहत 03 शिफ्ट में कुल 09 अधिकारियो की उडनदस्ता दल के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। इस दल मे मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल एवं विडियोग्राफ्र भी शामिल रहेगें, जो आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने पर उसके पालन संबंधी दायित्वो का निर्वाहन करेगें। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता मे उक्त अधिकारियो का रेडक्रास सभाकक्ष मे प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण मास्टर टेनर्स श्री अजीत हुण्डैत, श्री विनय कुमार ताम्रकार, सहायक प्रोग्रामर द्वारा दिया गया, तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे द्वारा कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर प्रकाश डाला गया।
- -लक्ष्य तय करने अवश्य मिलती है सफलता: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह-जेईई एवं नीट की निःशुल्क तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शनरायपुर । रायपुर के शासकीय स्कूलों में जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने मार्गदर्शन देते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही विनोबा पोल स्टार के युवाओं को छात्र-छात्राओं के भविष्य संवारने प्रेरित किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि लक्ष्य तय करने से सफलता अवश्य मिलती है। मेहनत और कड़ी लगन के साथ अध्ययन करने से हर उंचाईयों को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने अपने शैक्षणिक अनुभव भी साझा किए और युवाओं को सफल बनने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने विनोबा पोल स्टार के छात्र-छात्राओं को भी बैग भेंट किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि रायपुर के 20 अलग-अलग स्थानों में स्कूली बच्चों को निःशुल्क जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए कोचिंग उपलब्ध कराए गए है। जहां पर प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक अनुभवी शिक्षक पढ़ाते है। उन्हीं में से 100 बच्चों को चयनित किया गया।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए।साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर (खैरा) गांव के किसानों ने धान में लगे तनाच्छेदक कीट के प्रकोप से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने मस्तूरी एसडीएम को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम नेवरा निवासी श्री रामनाथ साहू ने किसान ऋण पुस्तिका में नाम दर्ज कराने कलेक्टर को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि ऋण पुस्तिका में नाम नहीं होने से धान विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। कलेक्टर ने मामले को गनियारी तहसीलदार को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।सीपत के ग्राम जांजी निवासी श्री योगेश कुमार यादव ने विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि आंखों की समस्या होने से कुछ भी काम नहीं कर पाने के संबंध में जानकारी देते हुए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सिविल सर्जन बिलासपुर को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रीमती प्रगति कुर्रे ने सड़क दुर्घटना में पति की मृत्यु का मुआवजा दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। देवरीखुर्द निवासी भारती बरगाह ने निराश्रित पेंशन दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- बिलासपुर /राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने लोगों से अपील की है कि वे शिविर में शामिल होकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए सभी पात्र सदस्यों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने शिविर का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में 15 अक्टूबर को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वार्ड क्रमांक 20 के पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी तिलक नगर में, वार्ड क्रमांक 19 हमर क्लीनिक कस्तूरबा नगर एवं वार्ड क्रमांक 52 के आंगनबाड़ी केन्द्र 6 पुरानी बस्ती लिंगियाडीह में शिविर का आयोजन किया गया है।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत अंतर्गत ग्राम झलमला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 28 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत में संपर्क कर सकते हैं।
- -अनुदान प्राप्त गोशालाओं की होगी जांच-कलेक्टर ने टीएल बैठक में दिए कई निर्देशबिलासपुर / गांवों में सरकारी भूमि की खरीदी बिक्री की सूचना देने के लिए जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा में विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है। भू-अभिलेख शाखा के प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू को प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश दिए। कलेक्टर स्वयं प्राप्त शिकायतों पर की गयी कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। उन्होंने बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत के सीईओ रामप्रसाद चौहान सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।कलेक्टर श्री शरण ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके समाधान की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की धीमी चाल पर सकरी तहसीलदार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समय सीमा से पहले ऐसे मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हर ग्राम पंचायत को बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड सहित शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने में यह मशीन कारगर साबित होगा। लगभग 3 हजार रूपए एक मशीन की लागत है। कलेक्टर ने आने वाले दिनों में त्योहारों के सिलसिले को देखते हुए फूड सेफ्टी अफसर को मिठाई दुकानों का व्यापक निरीक्षण करने को कहा है। कलेक्टर ने अनुदान प्राप्त गोशालाओं की जांच करने के निर्देश पशु चिकित्सा विभाग को दिए। एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। गोशालाओं में प्रति पशु प्रति दिन 25 रूपये की अनुदान प्रदान की जाती है। उन्होंने डीईओ से रसोई कक्ष विहीन शालाओं की लिस्ट मांगी है ताकि किसी योजना से इनका निर्माण किया जा सके। कलेक्टर ने कौशल पखवाड़ा के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने 1 नवंबर के स्थान पर अब 10 दिसम्बर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 1 नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 दिपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
- बिलासपुर, /जिला मुख्यालय से लगभग 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोटा ब्लॉक का आश्रित गांव डोंगी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह छोटा सा गांव है जिसमें 80 परिवार रहते हैं। जल जीवन मिशन आने के पूर्व इस ग्राम के लोगों को शुद्ध पेय जल की समस्या हमेशा बनी रहती थी। डोंगी के लोगों को पीने के पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था ऐसी परिस्थितियों में महिलाओं के लिए चुनौती बढ़ जाती थी। जल जीवन मिशन योजना का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को हुआ है। महिलाएं दूर जाकर हैण्ड पंप से पानी लाने का संघर्ष करती थी। जल जीवन मिशन से उन्हे इन समस्याओं से छुटकारा मिल गया है। उनके समय और श्रम दोनों की बचत हो गई है। डोंगी में 80 परिवारों को घर में नल से पीने का शुद्ध पानी मिल रहा है। हैण्ड पंप पर निर्भरता खत्म हो गई है।ग्राम पंचायत डोंगी के ग्रामीण और महिलाओं के लिए जल जीवन मिशन योजना किसी वरदान से कम नही है। महिलाओं को घंटो लगने वाली लाईन से छुटकारा मिल गया है। पहले डोंगी में बरसात में गंदा पानी निकलने की समस्या और गर्मी के दिनों में भू जल स्तर में गिरावट की समस्या के कारण हैण्डपंप से भी पानी नहीं मिल पाता था, तब गांव में हैण्डपंप होने के बाद भी पेजल संबंधित समस्या बनी रहती थी। अब जल जीवन मिशन के तहत पुरे डोंगी गांव में 80 टेप नल कनेक्शन दिए जाने के लिए 20,000 लीटर का स्टील स्ट्रक्चर जलागार का निर्माण किया गया है। कार्य पूर्ण होने पर ग्राम डोंगी के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की खुशी में हर घर जल उत्सव मनाया गया एवं डोंगी को हर घर जल ग्राम घोषित किया गया। अब डोंगी के लोगों को पेयजल संबंधित समस्या से निजात मिल गया है। घरों तक नल का पानी पहुंचने से लोग खुश हैं।हितग्राही श्रीमती धनकुंवर ने बताया कि पहले पानी भरने के लिए उन्हें दूसरे मोहल्ले जाना पड़ता था। वहां लोगों की बहुत भीड़ हुआ करती थी जिसके कारण पानी भरने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी और बहुत थकान हो जाती थी। लेकिन अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेयजल मिल रहा है जिससे मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने बताया कि अब मेरे श्रम और समय दोनों की बचत हो रही है। गांव के श्री चंद्रकुमार साहू ने बताया कि जल जीवन मिशन से पूर्व उन्हे पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में बहुत समय बीत जाता था जिससे वे अपने घरेलू कार्य एवं कृषि कार्य करने में पिछड़ जाते थे और कई महत्वपूर्ण कार्य समय के कमी के कारण चुक जाता था। जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाये जाने से पानी भरने हेतु हैण्डपंप पर निर्भर नहीं होना पड़ता, अब सारा काम समय पर हो जाता है।रचना/103/1735
- बिलासपुर /बिलासपुर जिले में 4 नये ग्राम पंचायत -जोगीपुर, विचारपुर, बछालीखुर्द एवं नवागांव के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। त्रिस्तरीय आम चुनाव 2024-25 के पहले इनका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में जिले में 483 ग्राम पंचायत हैं। कलेक्टर (पंचायत) द्वारा इस संबंध में परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर को अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में इसकी प्रति चस्पा की गई है। एक सप्ताह में इस अधिसूचना पर पर अपना लिखित में सुझाव, दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। गौरतलब है कि तखतपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत जोगीपुर (वर्तमान ग्राम पंचायत डोमनपुर) एवं विचारपुर (वर्तमान ग्राम पंचायत ढनढन) कोटा जनपद पंचायत के अंतर्गत बछालीखुर्द (वर्तमान ग्राम पंचायत भैंसाझार) तथा मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम नवागांव (वर्तमान ग्राम पंचायत टिकारी) में नया ग्राम पंचायत के गठन का प्रस्ताव किया गया है। दावा एवं आपत्ति संबंधित एसडीएम कार्यालय में निर्धारित तिथि तक स्वीकार किये जाएंगे। दावा आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय के लिए रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजा जायेगा।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक साधारण सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया । वार्षिक साधारण सभा हेतु सर्वसम्मति से अतिरिक्त कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। वार्षिक साधारण सभा की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। आज की बैठक आयुक्त नगर निगम श्री अमित कुमार, समिति के सदस्य , डॉक्टर डॉ प्रमोद तिवारी , जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना उपस्थित रहे।
- बिलासपुर। /जिले में संचालित केन्द्र तथा राज्य शासन की कौशल विकास योजनाओं के तहत् प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रगति लाने तथा ग्रामीण स्तर के युवाओं तक कौशल प्रशिक्षण की पहुंच बनाने एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित कराकर उन्हें रोजगार/स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में दिनांक 14 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक शिविर लगाकर कौशल प्रशिक्षण के लिए नामांकन हेतु कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ आज सचिव कौशल विकास योजना की अध्यक्षता में विडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से किया गया।विकासखण्डवार लगने वाले शिविर की जानकारी इस प्रकार है।15 अक्टूबर को बिल्हा ब्लॉक के लाईवलीहुड कॉलेज निपनिया, 16 अक्टूबर को मस्तूरी आई.टी.आई. पचपेड़ी मस्तुरी,17 अक्टूबर को कोटा ब्लॉक के अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र रतनपुर,18 अक्टूबर को तखतपुर के ग्राम पंचायत भवन खरकेना,21 अक्टूबर को तखतपुर के नगर पंचायत भवन सकरी, 22 अक्टूबर को डॉ सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी कोटा,23 अक्टूबर को मॉडल आई.टी.आई. कोनी,24 अक्टूबर को आई.टी.आई. खम्हरिया मस्तुरी तथा 28 अक्टूबर को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज निपनिया में पखवाड़ा का समापन होगा। उक्त शिविर सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा। पंजीयन हेतु आधार कार्ड, मोबाईल नंबर एवं पासपोर्ट साईज का फोटो साथ मे लाना अनिवार्य होगा।
- - चिकन दुकान एवं अवैध अतिक्रमण को हटवाने कलेक्टर से लगाई गुहार- जनदर्शन में 130 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सोमवार को जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहंुचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहंुचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में 130 आवेदन प्राप्त हुए।भिलाई निवासी ने रूआबांधा साप्ताहिक बाजार से ठेला व्यापारी को हटाने आवेदन दिया। रूआबांधा साप्ताहिक सब्जी बाजार प्रत्येक शनिवार को लगता है, जिसके कारण मुख्य मार्ग में यातायात बाधित होती है। ठेला व्यवसायिओं द्वारा अवैध रूप से ठेला लगाकर व्यवसाय करने से व्यस्त मार्ग में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। अवैध ठेलों के कारण शाम से रात तक मार्ग अवरूद्ध रहता है, जिससे यातायात बाधित होती है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम रिसाली को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।नगपुरा निवासी ने वृद्धा पेंशन या लोक कलाकार संबंधी पेंशन दिलाने गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वह लोककला से जुड़ा हुआ है। विभिन्न संस्थाओं से सम्मान व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है, लेकिन कुछ दिनों से उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। अपनी जीविका उपार्जन के लिए वृद्धा पेंशन की मांग की। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।बोरसी निवासी ने रिहायशी क्षेत्र से चिकन दुकान को हटवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि विगत वर्षो से रिहायशी क्षेत्र में चिकन की दुकान संचालित की जा रही है, जिसके कारण रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खाली जमीन पर अवैध कब्जा कर कार वॉशिंग का काम भी किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बोरई निवासी दिव्यांग ने बैटरी चलित ट्रायसायकल दिलाने आवेदन दिया। 80 प्रतिशत दिव्यांगता होने के कारण ट्रायसायकल के लिए संबंधित विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। ट्रायसायकल के अभाव में जीवकोपार्जन करना मुश्किल हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में आज प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता, अनुकम्पा नियुक्ति, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, अवैध कब्जा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
- -केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने की मुलाकात-राज्य की लगभग 300 करोड़ की विभिन्न पर्यटन योजनाओं का पर्यटन मंत्रालय दिल्ली में दिया प्रस्तुतिकरणरायपुर,। केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में संचालित पर्यटन संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य (IFS) से सौजन्य मुलाकात के दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह बात कही।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में संचालित की जा रही निःशुल्क श्री रामलला अयोध्या दर्शन योजना सहित राज्य की विभिन्न पर्यटन गतिविधियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बस्तर के शिल्पकारों द्वारा निर्मित वनवासी राम की बेलमेटल की प्रतिमा भी केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत को भेंट की। इसके बाद श्री आचार्य ने पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री एम.आर. सिंदरेम से मुलाकात कर पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की योजना "स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फ़ॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट - डेवेलपमेंट ऑफ आइकोनिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन टू ग्लोबल स्केल" के तहत रायपुर में फ़िल्म सिटी, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस रिसॉर्ट,नेचर सिटी की नवीन योजनाओं के लगभग 300 करोड़ के प्रस्ताव सबमिट करते हुए छत्तीसगढ़ में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संचालित,स्वदेश दर्शन योजना एवं प्रसाद योजना की प्रगति की जानकारी भी दी।इस दौरान श्री आचार्य ने पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री सुमन बिल्ला से भी मुलाकात कर राज्य में पर्यटन संबंधी अपार संभावनाओं के बारे में चर्चा करते हुए भांचा राम की प्रतिमा भेंट की।



.jpg)












.jpg)










.jpg)