- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री ने की रावणभाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विजयादशमी पर्व के अवसर पर श्री दूधाधारी मठ रावणभाठा के दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई को त्याग कर सत्य की राह अपनाने प्रेरित करता है । मुख्यमंत्री ने रावण भाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण और उसे व्यवस्थित करने के लिए 50 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। रावण दहन कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान बालाजी की आरती में हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज रावण भाठा के विशाल मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी लोगों के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता को विजयादशमी पर्व की बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। मैं सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति का इस कार्यक्रम में आमंत्रण के लिये आभार व्यक्त करता हूँ । मुझे यहां आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। मुझे जानकारी दी गयी है कि इस मैदान पर दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम का यह 170वां वर्ष है।मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि है और भगवान राम का ननिहाल है। इस वर्ष विजयादशमी पर्व बहुत खास है क्योंकि इस बार भगवान श्री राम भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विजयादशमी पर्व पर हमें काम, क्रोध, लोभ, मद और मत्सर रूपी मन के रावण का वध करने की जरूरत है। विश्व मे शांति और भाईचारे की स्थापना के लिए आवश्यक है कि हम अपने अंदर के रावण का वध करें । हमें छत्तीसगढ़ में राम-राज स्थापित करना है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर्व में सम्मिलित होते हुए श्री दूधाधारी मठ रावण भाठा के दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित करने के लिए 50 लाख रुपये की राशि प्रदाय करने की घोषणा की।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रावण भाठा में यह 170 साल पुराना दशहरा मैदान है। यह गौरवशाली और वैभवशाली दशहरा पर्व है जिसे दूधाधारी मठ द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हम हमारे देश की पुरानी विरासत को सहेजते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हों। नौ दिन नवरात्रि पर्व मनाया गया है। माता दुर्गा और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में खुशहाली लायें।इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व विधायक श्री कवासी लखमा, श्री अंजय शुक्ला, श्री सुभाष तिवारी, श्री मनोज वर्मा, श्री सुशील ओझा, श्री उमेश गुप्ता, श्री आकाश विग सहित सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के सदस्य व विशाल जनसमूह उपस्थित था।
- -रायगढ़ जिले में हो रहे हैं अनवरत विकास कार्य-9.37 करोड़ की लागत से होगा 3 सड़कों का निर्माण-लोईंग में 3.44 करोड़ रूपए से आईटीआई भवन बनेगा-कोयलंगा नाला पर 2.89 करोड़ की लागत बन रहा पुल-ओडिशा आवागमन की दूरी होगी कमरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के प्रयास से रायगढ़ जिले में निर्माण एवं विकास कार्य अनवरत रूप से स्वीकृत एवं संचालित हो रहे हैं। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज लोईंग महापल्ली क्षेत्र में 12 करोड़ 90 लाख की लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा सिर्फ एक ही ध्येय है कि जनता की सुविधा के लिए अधिक से अधिक विकास के कार्य हो। इसको ध्यान में रखकर विकास और जन सुविधा से जुड़े निर्माण कार्यों को लगातार स्वीकृति दी जा रही है। आज सड़क निर्माण कार्यों के साथ लोईंग में बनने वाले आईटीआई भवन तथा बटमूल आश्रम महाविद्यालय में अतिरिक्त निर्माण कक्ष का भी भूमिपूजन किया गया है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हम लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। निर्माण कार्यों को मंजूरी देने के बाद अब बारिश खत्म होते ही सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है, जिससे इसका लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महापल्ली में 29 लाख की लागत से महतारी सदन का निर्माण होगा। जिसका संचालन महिलाओं द्वारा किया जायेगा।वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि लेईंग में आईटीआई भवन निर्माण से यहां पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा। यहां नए ट्रेड भी शुरू किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि आईटीआई से छात्र स्किल सीखते हैं, जो उन्हें उद्योगों में रोजगार पाने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने योग्य बनाएगा। इस मौके पर उन्होंने मौजूद छात्रों को मन लगाकर पढ़ने और हुनरमंद बनकर अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही।वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज 12 करोड़ 90 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें 5 करोड़ 46 लाख से रायगढ़-लोईंग महापल्ली जामगांव मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई-8.60 कि.मी, 2 करोड़ 8 लाख की लागत से कोतरलिया बस्ती पहुंचमार्ग का निर्माण लंबाई 1.55 कि.मी., एक करोड़ 83 लाख की लागत से बस्ती जामगांव-छुहीपाली-जूनाडीह मार्ग का निर्माण कार्य, लंबाई 2.40 कि.मी., 3 करोड़ 44 लाख की लागत से लोईंग महापल्ली में नवीन आई.टी.आई. भवन का निर्माण कार्य तथा बटमूल आश्रम कॉलेज में विधायक मद अंतर्गत स्वीकृत 7 लाख 67 हजार की लागत से अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य शामिल हैं।अंचल के लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने 2 करोड़ 89 लाख की लागत से बनने वाले कोयलंगा पुल के निर्माण कार्य का प्रारंभ हो गया है। मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को इस काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र के लोगों की ओडिशा से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और उन्हें कम दूरी तय करनी पड़ेगी। पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय निवासियों ने हर्ष जताते हुए वर्षों से लंबित मांग को पूरा करने पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, श्री विजय अग्रवाल, श्री सुकलाल चौहान, श्री सूरत पटेल, श्री अनंत राम चौहान, श्री एन.आर.प्रधान, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, एसडीओ श्री एम.एस.नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर में संकल्प दुर्गोत्सव समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को महानवमीं पर्व की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री संजय श्रीवास्तव, श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री राजेश गुप्ता सहित संकल्प दुर्गोत्सव समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
-
-बालाजी मंदिर में आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि महोत्सव धार्मिक सद्भाव से मनाया गयाटी सहदेवभिलाई नगर। सेक्टर 05 स्थित बालाजी मंदिर में आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि महोत्सव धार्मिक सद्भाव से मनाया गया। महोत्सव के अंतिम दिन शाम को बालाजी भवन में बड़ी संख्या में मौजूद समाज की महिलाओं ने एक साथ कुमकुम पूजा कर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कुमकुम पूजा की। महोत्सव में समिति के अध्यक्ष पीवी राव तथा सचिव पीएस राव खास तौर पर मौजूद थे।पंडित गोपालाचारी तथा पंडित अनिल कुमार के मार्गदर्शन में वैदिक विधि-विधान से की गई इस पूजा में सबसे पहले देवी लक्ष्मी के अवतार देवी पद्मावती के उत्सव विग्रह को फूलों तथा विभिन्न आभूषणों से अलंकृत कर पूजा स्थल पर स्थापित किया गया। उसके बाद सुहागनों ने अपने सामने कुमकुम, चंदन, हल्दी एवं अक्षत भरी थालियां रखकर पद्मावती का आह्वान किया और खुशहाली का वरदान मांगा।भगवान का मंगल स्नानमहोत्सव के आखिरी दिन सुबह भगवान बालाजी की मंत्रोच्चार के बीच सनातन पद्धति से नित्य आराधना की गई। इसके अंतर्गत पहले भगवान बालाजी को मंगल स्नान कराया गया और उसके बाद अभिषेक किया गया। पूरे नौ दिन चले इस महोत्सव में पंडित गोपालाचारी ने भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे भक्तगणों के शीर्ष पर नित्य की भांति बालाजी के रजत निर्मित रत्नजड़ित षठगोपुरम रखकर आशीर्वाद दिया, ताकि भक्तों के मन में न तो बुरे विचार पनपें और न ही वे अकाल मृत्यु को प्राप्त हो सकें। बता दें कि षठगोपुरम के ऊपरी भाग में भगवान के श्रीचरणों की नक्काशी की गई होती है।षठगोपुरम का रहस्यअध्यक्ष पीवी राव ने षठगोपुरम के रहस्य की परतें खोलते हुए बताया कि यह भगवान के श्रीचरणों का प्रतीक होता है। सब भक्तों का भगवान के श्रीचरणों तक पहुंचना संभव नहीं होता, इसलिए उनके चरणों के प्रतीकस्वरूप षठगोपुरम को भक्तों के सिर से स्पर्श कराया जाता है। महोत्सव के आयोजन में समिति के उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, सहसचिव एनएस राव, कार्यकारिणी सदस्यों जेके राजू, दुर्योधन रेड्डी, आर श्रीनिवास राव, एलएन राव, गोविंद राव, जीवीकेएम रेड्डी एवं श्रीधर समेत पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के फाफाडीह एवं भनपुरी में कच्छ कडवा पाटीदार समाज व कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज द्वारा सजाए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने भनपुरी के श्री पाटीदार समाज भवन परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण उमिया माता मन्दिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।पाटीदार समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज पाटीदार समाज द्वारा 50 वां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। सभी को नवमीं तिथि की बहुत-बहुत बधाई। मैं समाज का आभार व्यक्त करता हूँ कि आज हमें यहां पाटीदार समाज द्वारा आमंत्रित किया गया है। 50 साल से पाटीदार समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। यह बहुत हर्ष की बात है। इस वर्ष समाज द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। मैं पूरे पाटीदार समाज को स्वर्ण जयंती समारोह की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। मातारानी से प्रार्थना है कि पूरे छत्तीसगढ़ को उनका आशीर्वाद मिले। कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को नवरात्रि की बहुत बधाई । मातारानी से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को मिले। कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज द्वारा विगत 85 वर्षों से रायपुर में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। देश की आजादी से पहले से यह आयोजन हो रहा है। मैं पूरे समाज को इसके लिए बधाई देता हूँ। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, श्री जयंती भाई पटेल व कच्छ कडवा पाटीदार समाज तथा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।
- बालोद। नवरात्र की नवमीं को भीमदों गाँव के गोड़ आदिवासी समुदाय ने गोड़ रीति रिवाज अनुसार नवाखाई पर्व मनाया। ग्राम भीमदों में गोड़ जाती के लोगों ने साजा पेड़ की पूजा कर नवाखाई का पर्व मनाया। गोड़ आदिवासी समुदाय के लिए साजा पेड़ कुलदेवता के रूप में पूजनीय है।ग्राम भीमदों के सुरेश कोरेटी ने बताया कि आदिकाल से ही गोड़ समुदाय के पूर्वजों ने साजा पेड़ का आश्रय लिया और इसके नीचे अपने निवास बनाकर रहने लगे। यह पेड़ समुदाय को प्राकृतिक आपदाओं से बचाता है और उनकी रक्षा करता है। नवाखाई परंपरा में गोड़ जाती के लोग साजा पेड़ की पूजा करते हैं और नई फसल के अनाज को कच्चा दूध में भिगोकर पूजा में अर्पित करते हैं। इसके बाद घरों में स्थापित देवताओं का पूजा अर्चना किया जाता है। इस अवसर पर दूध में भीगा हुआ चावल का प्रसाद वितरित करते हैं और परिवार के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हैं। गोड़ आदिवासी समुदाय की संस्कृति और परंपरा में नवाखाई एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह परंपरा समुदाय की एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है । अपने बधाई संदेश में डॉ. रमन ने कहा कि-विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है । यह पर्व हमें समाज में व्याप्त आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त कर शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है । यह त्यौहार भारतीय संस्कृति में वीरता और शौर्य का प्रतीक है । इस दिन औजारों और हथियारों की पूजा भी की जाती है । किसानों के लिए यह त्यौहार मेहनत की जीत के रूप में आई फसलों का जश्न भी है। डॉ. रमन ने प्रदेश वासियों से आव्हान किया कि वे अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त कर प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।
- रायपुर,। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के 25 और 26 अक्टूबर, दो दिवसीय प्रवास के मद्देनजर राज्यपाल श्री रमेन डेका के निर्देशानुसार राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार ने बैठक लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाना सुनिश्चित करें।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को एम्स रायपुर, एन. आई. टी. रायपुर, आई. आई. टी. भिलाई और पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सचिव श्री यशवंत कुमार ने इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा रायपुर एवं दुर्ग जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राज्य प्रोटोकॉल के अधिकारियों को भी सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- बालोद। ग्राम चिटौद में आरोपी अर्जुन राम मंडावी नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी अंजलि मंडावी की हत्या कर दी। घटना 10 अक्टूबर 2024 को ग्राम चिटौद में हुई। आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका के कारण गमछे से उसका गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।ग्राम कोटवार मुकेश कुमार टाण्डे ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अर्जुन राम मंडावी ने अपनी पत्नी अंजलि मंडावी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुरूर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 115/2024 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कार्रवाई कर शासकीय अस्पताल गुरूर से पोस्टमॉर्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।
- राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में क्वांर नवरात्र की धूम है। शुक्रवार को सुबह नाै बजे ऊपर मां बम्लेश्वरी मंदिर में अष्टमी हवन व पूर्णाहुति हुई। वहीं नीचे मंदिर और शीतला मंदिर में शाम सात बजे हवन होगा। ऊपर मंदिर में 7591 ज्योति, नीचे मंदिर में 901 शीतला मंदिर में 61 ज्योति रखी गई है। ऊपर मंदिर पर ही ज्योति विसर्जन का कार्यक्रम 12 अक्टूबर शनिवार को सुबह चार बजे होगा। नीचे बम्लेश्वरी मंदिर में माई ज्योति का विसर्जन संध्या सात बजे नीचे बम्लेश्वरी मंदिर में प्रतिवर्षानुसार तय मार्ग पर शोभायात्रा निकालकर महावीर तालाब में ज्योति विसर्जित किया जाएगा। रेलवे द्वारा ब्लाक लेकर ज्योति कलश यात्रा को रास्ता दिया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों के पहिये भी थमे रहेंगे।नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर की ज्योतियो का विसर्जन अपने तय मार्ग से निकल कर रेलवे मुबई-हावड़ा लाइन मार्ग के पार स्थित महावीर तालाब में क्रमबद्ध निकलकर विसर्जन के लिए निकलेगी। पंडितों के द्वारा पूजा अर्चना कर ज्योति कलशों को निकालने का क्रम जारी होने के पूर्व रेलवेद्वारा ब्लाक लेने पर मंदिर से ज्योति निकलने का क्रम जारी रहता है। मार्ग में ही शीतला मंदिर में रखी गई 61 ज्योति भी इसी समय निकलती है। मां बम्लेश्वरी की माई ज्योति व शीतला मंदिर की माई ज्योति की इस अवसर पर भेंट होती है, विसर्जन के लिए महावीर तालाब के लिए एक साथ निकलती है।पुलिस की रहेगी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्थामां बम्लेश्वरी नीचे मंदिर की ज्योति जब विसर्जन के लिए निकाली जाती है उस समय पूरा पुलिस बल नीचे मंदिर से महावीर तालाब तक तैनात रहता है। ज्योति कलशों के दर्शन के लिए भी भारी संख्या में माता के भक्त पहुंचते हैं। रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी सहित रेलवे पुलिस बल भी व्यवस्था के लिए रेलवे लाईन के पास तैनात रहते हैं। जिस समय कोई ट्रेन नहीं होती उस समय कुछ समय के लिए रेलवे के द्वारा ब्लाक लिया जाता है। जिसके बाद ज्योति निकलने का क्रम जारी हो जाता है। ज्योति निकलने की यह परंपरा शुरू से हो रही है। जिसमे रेलवे द्वारा ज्योति निकलने के दिन सहयोग प्रदान करते हैं।
- मोहला। मानपुर जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित आदिवासी बाहुल्य मानपुर ब्लॉक के मेंढा गांव में एक ग्रामीण द्वारा लगाए गए फंदे में फंस कर जख्मी हुए तेंदुए की मौत हो गई है। उक्त तेंदुए को क्षेत्रीय वन विभाग द्वारा रायपुर से पहुंची ट्रेंकुलाइजर टीम की मदद से रेस्क्यू कर रायपुर जंगल सफारी भेजा गया था। जहां उक्त तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए के मौत की पुष्टि मोहला-मानपुर डी.एफ.ओ. दिनेश पटेल ने की है।मामला उत्तर वन परिक्षेत्र मानपुर का है जहां कोरचा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मेंढ़ा निवासी ग्रामीण किसान नवल सिंह ने गांव से लगे खुद के खलिहान में अपने पालतू जीव जंतुओं की जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिहाज से तार का फंदा लगा रखा था , जिसमेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेें तेंदुआ फंस गया।वन महकमे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर की देर रात उक्त तेंदुआ खलियान में लगे फंदे की चपेट में आ गया। सुबह ग्रामीणों की जानकारी में घटना आने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग तेंदुए का रेस्क्यू करने में असफल रहा। इस बीच तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने की विधिवत परमिशन लेकर रायपुर से ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ड को बुलाया गया। अगली सुबह 9 अक्टूबर को रायपुर से पहुंचे डाक्टर राकेश वर्मा ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। तब जाकर जख्मी व आक्रामक तेंदुए को पिंजरे में कैद किया जा सका। उक्त तेंदुए को रायपुर जंगल सफारी ले जाया गया। जहां 10 अक्टूबर को तेंदुए की मौत हो गई।दूसरी ओर तेंदुए की मौत के बाद आरोपी ग्रामीण किसान को वन महकमे ने तत्काल अपने हिरासत में ले लिया। डी एफ ओ दिनेश पटेल ने बताया कि मेंढ़ा निवासी आरोपी ग्रामीण नवल सिंह को हिरासत में लिया गया ह। उसके पास से शिकार संबंधी कुछ सामान भी जप्त किया गया है। बहरहाल आरोपी को अंबागढ़ चौकी के न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से जारी निर्णय के आधार पर आगे कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
- जगदलपुर, 11 अक्टूबर। विश्व प्रसिद्व बस्तर दशहरे में आगामी 13 अक्टूबर को भीतर रैनी विधान होगा। इस विधान में विधि-विधान पूर्वक पूजा अनुष्ठान के बाद शाम को मां दन्तेश्वरी के छत्र को नवनिर्मित विशालकाय दो मंजिला रथ में आरूढ कर सीरासार चौक होते हुए गोलबाजार चौक, मिताली चौक से परिक्रमा कर वापस सिंहड्योढी (मां दन्तेश्वरी मंदिर के सामने) लायेंगे। इसके बाद मांई जी के छत्र को ससम्मान उतारकर मां दन्तेश्वरी मंदिर में रख देंगे। गौरतलब हो कि इस दौरान रथ को विशेष जाति के लोग ही रथ को खींचते हैं।इसके बाद मध्यरात्रि को परम्परानुसार कुछ विध्नसंतोषी लोग जो एक विशेष जाति के होते है वे इस रथ को चोरी करके कुम्हड़ाकोट के जंगल में ले जाकर छिपा देंगे। इस रस्म को ही भीतर रैनी कहते हैं।इसके बाद आगामी 14 अक्टूबर को बाहर रैनी विधान होगा। इस रस्म में भीतर रैनी विधान के तहत चोरी हो गए उक्त विशाल रथ की खोज बिन के बाद जब राजा को पता चलता है कि उक्त रथ को चोरी कर कुम्हाड़ोट को जंगल में कुछ लोग छिपा कर रखें हैं, तो राजा उन लोगों से चर्चा करके उनके साथ भोजन करते है। इस तरह राजपरिवार सहित अनके लोग इस दिन नया खाई भी करते हैं। भोजन के बाद शाम को उक्त रथ में मांई जी के छत्र को आरूढ़ कर बाजे-गाजे एवं आतिश बाजी के साथ वापस लाते हैं और दन्तेश्वरी मंदिर के सामने पहुंचने पर रथ से मांई जी के छत्र को उतार कर मंदिर में ससम्मान रखते हैं। इसे ही बाहर रैनी विधान कहते हैं। भीतर रैनी एवं बाहर रैनी विधान के अवसर पर सम्पूर्ण बस्तर सहित देश विदेश से भारी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है।
- राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय , विज्ञान महाविद्यालय रायपुर की पूर्व प्राचार्य शिक्षाविद हासिल डॉ. हेमलता मोहबे का 11 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर लगते ही उनके शिष्यों सहित नगर के गणमान्य नागरिक उनके बलदेव बाग स्थिति निवास में उमड़ पड़े। वे नगर के जाने माने एम डी डॉक्टर रमेश मोहबे एवं चंद्र शेखर मोहबे (मुन्ना भैया) की बहन थीं। उनकी अंतिम यात्रा 12 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2. 30 बजे लखोली मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में बंगाली कालीबाड़ी समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कालीबाड़ी परिसर स्थित महाकाली मन्दिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा सौभाग्य है कि दुर्गा पूजा नवरात्रि पर बंगाली समाज द्वारा आयोजित पूजा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला है। काफी समय से बंगाली समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। आप सभी को दुर्गा पूजा नवरात्रि की बधाई। मातारानी से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो और सभी को उनका भरपूर आशीर्वाद मिले। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए पूजा समिति को बधाई दी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा, विधायक श्री राजेश मूणत व श्री पुरंदर मिश्रा सहित बंगाली कालीबाड़ी समिति के सदस्यगण व बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित रहे।
- -मुख्य सचिव का जिला प्रशासन ने जताया धन्यवादरायपुर । मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की उपस्थिति में सम्मानित किया। मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मान पत्र एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य सचिव श्री जैन सशस्त्र सैन्य समारोह के सफल आयोजन की सरहाना की। उन्होंने कहा कि रायपुर में सबसे बड़े सशस्त्र सैन्य समारोह का जिला प्रशासन ने बेहतर आयोजन किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मान पत्र देकर शाॅल भेंट कर शुभकामनाएं दी गई।
- -ग्राम कन्हारपुरी में आयोजित देव दशहरा में शामिल हुए मंत्री द्वय श्री नेताम एवं कश्यपरायपुर।, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए तत्पर होकर कार्य कर रही है। वे आज आज उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के विकासखण्ड कांकेर के ग्राम कन्हारपुरी में स्वर्गीय रामप्रसाद पोटाई की स्मृति में देव दशहरा एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता को सम्बोधित कर रहे थे। श्री नेताम ने इस दौरान उन्होंने देव दशहरा के भव्य आयोजन के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने की। इस अवसर पर आदिवासी समाज के देवी-देवताओं की पारंपरिक पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई।कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार आदिवासियों के विकास और हितों की रक्षा के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। किसानों के लिए 3100 रूपए में धान की खरीदी, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहक योजना जैसी अनेक अभूतपूर्व योजनाएं हैं जिनसे आदिवासी समाज प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना एवं अन्य सुविधाएं विकसित करने केन्द्र सरकार पीएम जनमन योजना चला रही है। सभी वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर मिले, इसके लिए भी सरकार लगातार काम कर ही है। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय चूंकि आदिवासी समाज से हैं, इसलिए वह लोगों की पीड़ा को बेहतर ढंग से समझते हैं और समाज के समग्र विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के पुरोधा जिस संस्कृति को बचाने हेतु लंबी लड़ाई लड़ी, उस परम्परा को बचाए रखना, संरक्षित करना हम सभी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि जल, जंगल जमीन के पुजारी और सेवक आदिवासियों को अपनी पारम्परिक पूजा पद्धति, नियम और रीति-नीति की जानकारी रखते हुए सांस्कृतिक विरासतों से सहेजने व जुड़े रहने की जरूरत है। इस दिशा में केन्द्र व राज्य की सरकार सतत् प्रयास कर रही है। कार्यक्रम को केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम सहित समाज के वरिष्ठजनों भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्री रामचरण कोर्राम सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड तक सड़क उन्नयन कार्य का भूमिपूजन-सुव्यस्थित यातायात के साथ शहर के आर्थिक विकास को मिलेगी गतिरायपुर / प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा शहर की बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी चौक तक सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। इस 4.20 किलोमीटर उन्नयन कार्य के लिए 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि कवर्धा में हाईटेक बस स्टैण्ड के निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी, जिससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन करने की आवश्यकता थी जिससे आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहर वासियों को बड़ी सौगात दी है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में श्री विष्णु देव के नेतृत्व में कबीरधाम जिले सहित कवर्धा-पंडरिया का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद सभी विकास कार्य अब तेजी से किया जा रहा है, मोदी गारंटी के तहत किए गए वादे को भी पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी तक बनने वाली यह सड़क मार्ग शहर के विकास और यातायात व्यवस्था के सुधार में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय व्यापार और आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन से न केवल यातायात की समस्या का समाधान होगा, बल्कि शहर के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इससे यातायात सुगम होने से समय की बचत होगी और यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और आसान बनेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से आसपास के क्षेत्रों से शहर में आवागमन आसान होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचे और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा हाईटेक बस स्टैण्ड से जुड़ी सुविधाओं का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब सड़कें अच्छी और सुगम होंगी। इस परियोजना के पूरा होने से बस स्टैण्ड तक पहुंचने में लोगों को और अधिक सुगमता मिलेगी, साथ ही ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का समाधान होगा। इससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों दोनों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आज इसके उन्नयन का भूमिपूजन किया गया है और जल्द ही यहां कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी के तहत प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। उन्होंने कहा कि सड़कें, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, और सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे प्रदेश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर। , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 अक्टूबर शनिवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिले के तेलासीपुरी धाम गुरु दर्शन मेला सहित राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे तेलासीपुरी धाम पहुंचेंगे और वहां गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे तेलासीपुरी धाम से रवाना होकर अपरान्ह 2.25 बजे को पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 5.15 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पहुंचकर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6.15 बजे रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रबुद्ध लेखक और सांसद डॉ.राम मनोहर लोहिया की 12 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहिया जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन अन्याय के खिलाफ़ लड़ने के लिये समर्पित कर दिया । लोहिया जी ने विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक सुधारों की वकालत की जिसमें जाति व्यवस्था का उन्मूलन, भारत की राष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी को मान्यता और नागरिक स्वतंत्रता का मज़बूती से संरक्षण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोहिया जी को उनकी प्रखर देशभक्ति और लोककल्याणकारी विचारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
- -16 से 22 अक्टूबर 2024 तक होगा आयोजन-23 खेल, 300 प्रतियोगिताएं और 3000 खिलाड़ी भाग लेंगे-ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता सुश्री मनु भाकर और वर्ल्ड क्रिकेट टी-20 के भारतीय कप्तान सूर्या कुमार यादव भी होंगे शामिलरायपुर / भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्कालीन सचिव के विशेष प्रयासों से देश में राज्यों के वन विभाग के समस्त स्तर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के एक मंच में परस्पर समन्वय तथा उनके बीच खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘‘अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता’’ वर्ष 1992 में प्रारंभ की गयी थी। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेल महोत्सव 16 अक्टूबर 2024 को उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में केन्द्रीय वनमंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, बिहार सरकार के सहकारिता एवं वन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, केन्द्रीय वन विभाग सचिव लीना नंदन, केन्द्रीय वन महानिदेशक श्री जितेन्द्र कुमार एवं वर्ल्ड क्रिकेट टी-20 के भारतीय कप्तान श्री सूर्यकुमार यादव शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।छत्तीसगढ़ इस आयोजन की मेजबानी तीसरी बार कर रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 23 खेलों की 300 विधाओं में लगभग 3000 खिलाड़ियों का भाग लेना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसमें लगभग 584 महिला और 2320 पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में 29 राज्य, 8 केन्द्र शासित प्रदेश, 6 वानिकी संस्थान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वन विभाग के जमीनी स्तर के कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है। ताकि सभी राज्यों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य परस्पर सामंजस्य और सौहाद्र की भावना विकसित हो, साथ ही एकाग्रता, धैर्य और साहस भी बढ़ता है।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खेल नियमों एवं मापदंडों का पूर्णतः पालन किया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान खेल विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लिया जाएगा, ताकि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान सभी खेल नियमों एवं मापदंडों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शिता तरीके से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं संपन्न की जा सके।खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को क्रमशः गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रांज मेडल प्रदान किया जाकर उत्कृष्ठता का प्रमाण-पत्र दिया जाता है। इसके साथ ही राज्यों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु विनर एवं रनरअप की ट्राफी दी जाती है।समापन समारोह में 20 अक्टूबर 2024 को ओलंपिक 2024 में शूटिंग में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली गोल्डन गर्ल सुश्री मनु भाकर शामिल होंगी। खेल महोत्सव में इंडोर और आउटडोर सभी तरह की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उक्त खेल महोत्सव में किकेट, हॉकी, फुटबाल, वालीबॉल, बैडमिंटन, चेस और ब्रिज खास हैं। एथलिट के सभी तरह के खेल भी आयोजित होंगे। खेल प्रतियोगिता के आधार पर मैदान का चयन एवं खिलाड़ियों के रूकने की सभी सुविधाओं की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
- -मंत्री श्री देवांगन ने सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की घोषणा की-प्रधानमंत्री आवास योजना मेला अंतर्गत हितग्राहियों को निर्माण और लाभ संबंधी जानकारी दी गई-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सिंघौरी में नवनिर्मित आवास का गृह-प्रवेश, भूमिपूजन और प्रमाण-पत्र का किया गया वितरणरायपुर / वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं खैरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंघौरी में जिला स्तरीय आवास मेला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों के द्वारा ज़िला में नवीन स्वीकृत 9520 आवासों का भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण कीट का वितरण किया गया। साथ ही नन्हें बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया।मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की शुरूआत 1 अप्रैल 2016 से की गई थी। तब से लेकर आज पर्यंत तक लगातार गरीबों को पक्का आवास का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आवास के अलावा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं पर सरकार काम कर रही है। गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त चावल दिया जा रहा है जो आगामी पांच साल तक लगातार दिया जाएगा। साथ ही घर-घर पेयजल पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में साय सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर माह 1 हजार रूपये दे रही है। किसानों को दो साल का बोनस, समर्थन मूल्य 31 सौ रूपये में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने सहित अन्य वादा पूरा किया है। मंत्री श्री देवांगन ने प्रभारी मंत्री मद से सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। उन्होंने सहाड़ादेव से अवंती स्कूल तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रूपए और मुख्य सड़क से पुरूषोत्तम के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार गरीब, किसान, खेतीहर मजदूरों के लिए काम कर रही है। उनके उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हमारी सरकार बनते ही प्रदेश के 18 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया। विष्णुदेव सरकार ने अपना वादा निभाया है। प्रदेश की सरकार जनता के हित में काम कर रही है।खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने आवास मेला कार्यक्रम में प्रतिवेदन का वाचन किया। इस अवसर पर जिपं सभापति श्री घम्मन साहू, छुईखदान जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीना विनोद ताम्रकार, गणमान्य नागरिक सहित जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।साढ़े 9 हजार आवासों का हुआ भूमिपूजनप्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय आवास मेला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सितंबर 2024 में स्वीकृत आवासों का भूमिपूजन किया। जिले में स्वीकृत आवास में से 18240 आवास पूर्ण कर लिया गया है। सितम्बर 2024 में प्राप्त लक्ष्य 13559 में 9520 आवासों का एक साथ भूमिपूजन कार्यक्रम प्रभारी मंत्री के करकमलों से किया गया।20 हितग्राहियों को मिली पक्के मकान की चाबीप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीबों को पक्का आवास देने का काम निरंतर जारी है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय आवास मेला एवं उन्मुखीकरण कार्य्रक्रम में आवास निवास पूर्ण करने वाले क्षेत्र के 20 हितग्राहियों को चाबी प्रदान कर गृह प्रवेश कराया गया। इसके अलावा आवास निर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राही, सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलगकृअलग हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, कीट एवं अन्य सामानों का वितरण किया गया।
- -समाज कल्याण विभाग की राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बीपीएल परिवार के लिए वरदानरायपुर, /विष्णु के सुशासन में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं में से एक समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना किसी भी बीपीएल परिवार के लिए वरदान है।इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के ऐसे सदस्य जिनके कमाई से परिवार की आजीविका चलती हो ऐसे कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाने पर उनके वारिस मुखिया को अनुदान सहायता के रूप में बीस हजार रुपए की सहायता दी जाती है।इस योजना में वह व्यक्ति पात्र होगा जिनकी बीपीएल सर्वे सूची में नाम दर्ज हो। इस आवेदन को ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासी जमा कर सकते हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के निवासी नगर पंचायत, नगरपालिका या नगर निगम में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आवेदन पत्र के साथ परिवार के मृतक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र, जिसमें मृतक की आयु मृत्यु दिनांक को 18 वर्ष से अधिक एवं 60 वर्ष से कम हो, बीपीएल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र की छाया प्रति, एक रंगीन पासपोर्ट फोटो और छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
-
- विष्णु के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम
-24 माह में पूरा होगा निर्माण कार्य, सीजीएमएससी होगी निर्माण एजेंसीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। तरक्की और सुशासन का ये सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में भी नजर आ रहा है। । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे है। इसी क्रम में राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेजों के भवन के लिए निविदा जारी कर दी गयी है। राज्य में जांजगीर चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में चार नवीन मेडिकल कालेज बनेंगे। इनकी प्लानिंग, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और निर्माण कार्य के लिए 1020.60 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। 11 अक्टूबर से बिड डाक्यूमेंट आनलाइन उपलब्ध होंगे तथा इन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर होगी।ई- टेंडर जारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा करना है ताकि राज्य के युवाओं के साथ ही प्रत्येक वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके और स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सके। - रायपुर,। राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनांतर्गत नियम विरूद्ध कार्य करने वाले अस्पतालों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। अस्पतालों के विरूद्ध अनावश्यक अधिक राशि वाले पैकेज ब्लॉक करने, ओपीडी के मरीजों को अनावश्यक आईपीडी मे ब्लॉक करने, बिना मरीज के पैकेज ब्लॉक करने, बिना विशेषज्ञ व सुविधा के ही संबन्धित पैकेज ब्लॉक करने, अनावश्यक आईसीयू के पैकेज ब्लॉक करने, अस्पताल मे गंदगी व अतिरिक्त नगद राशि लेने इत्यादि की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके कारण अस्पतालों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। अस्पतालों द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक नही होने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है।जिसके तहत् सिटी 24 हॉस्पिटल रायपुर, जय पतई माता हॉस्पिटल पटेवा महासमुन्द, स्व. विद्याभूषण ठाकुर मेमोरियल हॉस्पिटल राजनांदगांव, सांई नमन हॉस्पिटल महासमुन्द, उम्मीद केयर हॉस्पिटल बालोद एवं वेगस हॉस्पिटल बिलासपुर का उक्त प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुये इनका योजना अंतर्गत पंजीयन निरस्त किया गया ।







.jpg)















.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)