- Home
- छत्तीसगढ़
-
दुर्ग/ डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 31 अगस्त 2024 तक आमंत्रित किये गये है। पुरस्कार हेतु इच्छुक एवं पात्र कृषक कार्यालय उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय एवं वेबसाईट www.agriportal.cg.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। पुरस्कार वितरण राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2024 के अवसर पर किया जाएगा। पुरस्कृत कृषकों को दो लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रतिस्पर्धा में केवल ऐसे कृषक ही सम्मिलित होने के लिये पात्र होंगे जो विगत दस वर्षों से कृषि का कार्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कर रहे हो। छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हो। कुल वार्षिक आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि से हो एच तकाबी/सिचाई शुल्क/सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण ना हो। कृषक का चयन एवं मूल्यांकन -फसल विविधीकरण एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर, उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार प्रसार एवं अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिये प्रेरित करने हेतु प्रयास, विगत तीन वर्षों में विभिन्न फसलों की उत्पादकता का स्तर और कृषि एवं सहयोगी क्षेत्र में कृषक द्वारा लिया गया उल्लेखनीय/नवोन्वेषी कार्य के आधार पर किया जाएगा। पुरस्कार का कार्यक्षेत्र- कृषि के क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले कृषक को यह पुरस्कार दिया जायेगा। ऐसे कृषक, जो खेती में नवीन तकनीकी को अपनाते ही जिसकी फसल सघनता अच्छी हो। समन्वित कृषि प्रणाली एवं फसल विविधीकरण अपनाते हो, कृषि के क्षेत्र में नवोन्वेषी कार्य करते ही भूमि एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हो, कृषि संसाधनों का श्रेष्ठतम उपयोग करते हो, कृषि विपणन में जिनका योगदान हो, इत्यादि को यह पुरस्कार का वितरण राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिया जायेगा। पुरस्कार हेतु कृषकों से प्राप्त आवेदन पत्र में उल्लेखित गुण-दोष के आधार पर तथ्यों का सत्यापन विकासखंड स्तरीय डॉ खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार छानबीन समिति द्वारा किया जावेगा। कृषकों का चयन जिला स्तरीय छानबीन समिति एवं राज्य स्तरीय जूरी के द्वारा किया जायेगा और उनके द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम व मान्य होगा।
-
दुर्ग/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह जुलाई 2024 में दुकानों में खाद्यान्न भंडारण समय पर नहीं होने के कारण कुछ हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण नहीं हो पाया है। इस संबंध में शासन को सूचना दी गई थी जिसके आधार पर शासन द्वारा खाद्यान्न वितरण की तिथि में वृद्धि करते हुए 15 अगस्त 2024 तक जुलाई 2024 के खाद्यान्न की वितरण की अनुमति प्रदान की गई है। खाद्य नियंत्रक के अनुसार ऐसे राशनकार्डधारी जिनके द्वारा माह जुलाई 2024 के खाद्यान्न का उठाव नहीं किया जा सका है वे 15 अगस्त तक शासकीय उचित मूल्य दुकानों से जुलाई 2024 का भी खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। -
दुर्ग/अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द औद्योगिक क्षेत्र जवाहर नगर धमधा नाका दुर्ग में मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु मेहमान प्रशिक्षक की अस्थायी नियुक्ति किया जाना है। प्रशिक्षण ट्रेड सेल्फ एप्लाइड टायलर में प्रशिक्षण देने के लिए इच्छुक व्यक्ति से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। पात्रता की शर्ते- आवेदक अपना पंजीयन एवं दस्तावेज आवेदन पत्र, दस्तावेजजों व उसकी स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा (फैशन डिजाइन एवं चार साल एडवांस डिप्लोमा 03 साल का ग्रेजुयूट 02 साले का पोस्ट ग्रेज्यूट 01 साल का 12 का 04 साल का अनुभव होना अनिवार्य है स आवेदक को संबंधित ट्रेड/कोर्स में टीओटी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा ।चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो एवं रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण प पत्र संलग्न करना होगा। चयनित आवेदक मेहमान प्रशिक्षक का मानदेय 15 हजार एक मुश्त प्रशिक्षण अवधि में देय होगा। उपरोक्त पद पर भर्ती पूर्ण अस्थायी होगी। -
अंशदान की राशि का हुआ भुगतान
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर के वार्ड क्रमांक 64 टिकरापारा निवासी श्रीमति साहिन बानो ने राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अंशदान की राशि दो महीने मई और जून की नहीं मिलने को लेकर शिकायत की थी। उनका कहना था कि उनको दो महीने की राशि नहीं मिली है। जिससे उन्हंे परेशानी का सामना करना पड रहा है। जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जानकारी ली और अंशदान की राशि को दिलवाया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता श्रीमति साहिन बानो ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
*निवास प्रमाण पत्र बनने में लग रहा था समय, फोन किया तत्काल हुआ निराकरण*
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। खरोरा तहसील के भडहा ग्राम निवासी श्री योगेश घृतलहरे ने अपने दोनों बच्चों के निवास प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी को लेकर शिकायत की थी। उनका कहना था कि उनको दोनों बच्चे गौतम और चंदा का निवास प्रमाण पत्र उनके स्कूल में जमा करना था। जिसके लिए उन्होनें आवेदन किया था। लेकिन महीनेभर से ज्यादा का समय हो जाने के बाद भी नहीं बना। जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जानकारी ली और निवास प्रमाण पत्र को दिलवाया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता श्री योगेश घृतलहरे ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
*बड़े उत्साह और जोश के साथ स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आव्हान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसी कार्यक्रम के तहत आज रायपुर जिले में संभाग स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़े जोश और उत्साह के साथ लगभग साढ़े चार सौ स्कूली बच्चे शामिल हुए। साथ ही देशभक्ति नारों के साथ रैली निकाली गई। इसमें रैली में शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री राकेश पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल, सहायक संचालक श्री अजीत सिंह जाट, सहायक संचालक एम. मिंज, दानी गल्र्स स्कूल के प्राचार्य श्री हितेश कुमार दीवान एवं शिक्षकों ने भी भाग लिया। - -नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से 1 करोड़ 16 लाख रूपए के 13 निर्माण कार्यों की मंजूरी-श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भेजा था निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्तावरायपुर । स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से नगर पंचायत झगराखाण्ड को वित्तीय वर्ष 2024-25 में निकाय क्षेत्रांतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से अधोसंरचना मद में 13 निर्माण कार्यों हेतु अधोसंरचना मद से स्वीकृति मिली है। इन निर्माण कार्यो के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 1 करोड़ 16 लाख 78 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गयी है।कार्य का विवरणनगर पंचायत झगराखाण्ड के वार्ड क्र. 12 में धनेश के घर से पहाड़ी के घर तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 10.02 लाख रूपए, वार्ड क्र. 12 में सुदामा चौधरी के घर से खलील के घर तक नाली निर्माण के लिए 8.04 लाख रूपए, वार्ड क्र. 12 में आबिद के घर से सबीर के घर तक रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य के लिए 4.86 लाख रूपए, वार्ड क्र. 12 में भवानी के घर से पूनम पनिका के घर तक नाली निर्माण कार्य के लिए 4.91 लाख रूपए, वार्ड क्र. 12 में पंप हाऊस के पास शौचालय निर्माण कार्य के लिए 10.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 05 में गोलाई दफाई में शौचालय निर्माण कार्य के लिए 10.00 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।इसी प्रकार वार्ड क्र. 10 में लैला मजनू ग्राउण्ड के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के लिए 10.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 में आंगनबाड़ी में बाऊण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए 4.76 लाख रूपए, वार्ड क्र. 01 में संजय सेन के घर से संतोष वर्मा के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 4.72 लाख रूपए, वार्ड क्र. 15 में मोहन वर्मा के घर के पिछे रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य के लिए 4.48 लाख रूपए, वार्ड क्र. 06 एवं 07 मांगलिक भवन में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए 19.91 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 में जमुना यादव के घर से आनंद के घर तक नाली निर्माण कार्य के लिए 5.08 लाख रूपए, वार्ड क्र. 08 में पुष्पवाटिका में उन्नयन कार्य के लिए 20.00 लाख रूपए की राशि प्रदाय की गयी है।
- -एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृहमंत्री विजय शर्मा ने 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण किया-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा दिव्यांगजनों और आमजनों की सेवा से मिलती है आत्मीय खुशीरायपुर / प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा प्रवास के दौरान विधायक कार्यालय में जिले के 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू भी हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्री विष्णु देव साय की सरकार आपके सहयोग और आर्थिक विकास के लिए हमेशा साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। प्राथमिकता से सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा दिव्यांगजनों और आमजनों की सेवा में आत्मीय खुशी मिलती है। श्री शर्मा ने इससे पहले कवर्धा आगमन के दौरान ठाकुरदेव चौक में अपने वाहन रुकवाकर आमजनों से भेंट की और सभी का हालचाल जाना। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा कबीरधाम जिले के एकदिवसीय प्रवास पर है। श्री शर्मा आज जिले के तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हो रहे हैं।
- रायपुर / राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 744.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 09 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1671.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 358.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 672.3 मिमी, बलरामपुर में 951.4 मिमी, जशपुर में 565.1 मिमी, कोरिया में 698.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 712.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 654.0 मिमी, बलौदाबाजार में 789.6 मिमी, गरियाबंद में 719.9 मिमी, महासमुंद में 545.0 मिमी, धमतरी में 703.8 मिमी, बिलासपुर में 687.7 मिमी, मुंगेली में 714.7 मिमी, रायगढ़ में 616.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 414.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 711.5 मिमी, सक्ती 595.3 कोरबा में 931.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 682.8 मिमी, दुर्ग में 483.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 592.8 मिमी, राजनांदगांव में 794.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 910.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 545.0 मिमी, बालोद में 834.6 मिमी, बेमेतरा में 432.7 मिमी, बस्तर में 829.8 मिमी, कोण्डागांव में 782.5 मिमी, कांकेर में 1000.2 मिमी, नारायणपुर में 913.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 981.2 मिमी और सुकमा जिले में 1063.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- -कलेक्टर-डीएफओ ने वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को विस्तार से दिए प्रशिक्षणरायपुर / गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में राज्य मंत्रि-परिषद द्वारा 9 जुलाई 2024 को लिए गए निर्णय के अनुसार व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र धारकों की मृत्यु-फौत होने पर विधिक वारिसानों के नाम पर काबिज वन भूमि का हस्तांतरण एवं राजस्व-वन अभिलेखों में दर्ज करने और अन्य भूमि संबंधित कार्यवाही के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी और वनमण्डलाधिकारी श्री रौनक गोयल ने वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को वन अधिकार मान्यता पत्र धारक का निधन होने पर फौती नामांतरण, विधिक वारिसानों के मध्य वन अधिकार पत्र की वन भूमि का बंटवारा, मान्य वन अधिकारों का सीमांकन एवं वन अधिकार पुस्तिका आदि अभिलेखों में त्रुटि सुधार के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।कार्यशाला में फौती-नामांतरण के लिए आवेदन प्राप्त होने पर निर्धारित प्रारूप में ईश्तहार-ज्ञापन जारी करने, दावा आपत्ति प्राप्त करने, आपत्ति प्राप्त होने के स्थिति में सुनवाई कर नियम प्रक्रिया के तहत निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के संबंध में बताया गया। विधिक वारिसानों द्वारा फौती नामांतरण-संशोधन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने, विधिक वारिसानों का नाम दर्ज करने के लिए छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 110 की भांति प्रकरण दर्ज कर धारा 110 के अधीन बने नियमों का पालन करते हुए प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने कहा गया। प्रशिक्षण के दौरान नक्शा काटने, खसरा नंबर, रकबा नंबर, वारिसानों को संशोधित वन अधिकार पुस्तिका (ऋण पुस्तिका) जारी करने सहित सभी तकनीकी पहलुओं के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया गया।
- -नवाचारी पहल के तहत फोन से ही ग्रामीणों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी-कलेक्टर ने वीडियो कॉल के जरिए ग्रामीणों से बातचीत कर संपर्क सुविधा केंद्र का किया शुभारंभरायपुर / बलौदाबाजार जिले में नवाचारी पहल के तहत आम जनता के समस्याओं,मांग के निराकरण,योजनाओं की जानकारी सहित सुझाव प्रदान करने के उद्देश्य से संपर्क 92018-99925 की स्थापना संयुक्त जिला कार्यालय में की गई है। इसके माध्यम से अब जिलेवासियों को घर बैठे ही अपनी समस्याओं एवं सुझावों के निराकरण सहित योजनाओं से संबधित जानकारी की सुविधा उपलब्ध होगी। कलेक्टर दीपक सोनी ने वीडियो कॉल के जरिए 5 गांव के ग्रामीणों से बातचीत कर संपर्क सुविधा केंद्र का संचालन प्रारंभ किया है।कलेक्टर श्री सोनी ने बताया कि जिले का कोई भी व्यक्ति 92018-99925 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। न केवल इसमें शिकायत बल्कि रूटीन में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया करायी जायेगी। इसके लिए बकायदा अधिकारी कर्मचारियों की विभागवार ड्यूटी भी लगायी गई है। जो भी शिकायतें दर्ज करायी जायेगी उनका लगातार मॉनिटरिंग करते हुए उन्हे दर्ज किया जा रहा है ताकि तेजी से समस्या का समाधान हो सके। उक्त सुविधा केवल कॉल के जरिए नहीं बल्कि वाट्सअप के माध्यम से भी किया जा सकता है।कलेक्टर श्री सोनी से सीधा संवाद करते हुए ग्राम कुम्हारी के ग्रामीणों ने गांव में जल जीवन मिशन के कार्य लम्बे समय से नहीं चलने के संबंध में जानकारी प्रदान की। जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन दिया है। इसी तरह ग्राम बिनैका के ग्रामीणों ने फौती नामांतरण के कार्य नहीं होने भवन निर्माण के कार्य अधूरे होने की जानकारी कलेक्टर को दी है। ग्राम जर्वे के ग्रामीणों ने अतिक्रमण संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने भी ग्रामीणों से पेयजल की समस्या,महिला स्व सहायता समूह के कामकाज, विद्युत एवं रोड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही साथ उन्होनें दस्तक अभियान से संबंधित जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा किए।
- -भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 के अंतर्गत प्रकरण दर्जरायपुर / गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरम्मत योग्य नहीं जर्जर हो चुके शाला भवनों को डिस्मेंटल कराने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए है, ताकि जर्जर हो चुके शाला भवनों से किसी तरह की अप्रिय घटना एवं जानमाल की क्षति होने से बचा जा सके। शाला विकास समितियों के प्रस्ताव पर मरवाही विकासखंड के अंतर्गत अत्यंत जर्जर हो चुके 59 शाला भवनों एवं शौचालयों को डिस्मेंटल करने न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही द्वारा अनुमति प्रदान की गई है।जारी आदेश में कहा गया है कि नवीन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्संबंध में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मरवाही की संयुक्त जांच दल के प्रतिवेदन के अनुसार 28 शाला भवन, 18 शौचालय एवं 06 शालाओं के अतिरिक्त कक्ष भवन डिस्मेंटल योग्य पाया गया है। उपरोक्त भवनों को डिस्मेंटल करने की अनुमति पदान की गई है। डिस्मेंटल उपरांत मलबा एवं अन्य सामग्री का निस्तारण संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। संबंधित शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के बैंक खातों में नियमानुसार राशि जमा की जाएगी।डिस्मेंटल योग्य शाला भवनों में माध्यमिक शाला धुम्माटोला, माध्यमिक शाला बरौर, माध्यमिक शाला बगरार, माध्यमिक शाला कटरा, प्राथमिक शाला देवराजपारा, प्राथमिक शाला मौहारटोला, प्राथमिक शाला सिलपहरी, प्राथमिक शाला कांसबहरा, प्राथमिक शाला डोगराटोला, प्राथमिक शाला चिलहनटोला, प्राथमिक शाला माड़ाकोट, प्राथमिक शाला बरैहाटोला, प्राथमिक शाला मडवाही, प्राथमिक शाला दुवारीटोला, प्राथमिक शाला सिलवारी, प्राथमिक शाला मढैयाटोला, प्राथमिक शाला सचराटोला, प्राथमिक शाला ठाड़पथरा, प्राथमिक शाला बलबहराटोला, प्राथमिक शाला कटरा, प्राथमिक शाला करहनिया, प्राथमिक शाला धौराठी, प्राथमिक शाला फाटपानी, प्राथमिक शाला बरटोला, प्राथमिक शाला टिकठी, प्राथमिक शाला भर्रीडांड, प्राथमिक शाला ढपनीपानी एवं प्राथमिक शाला धनुहारीटोला शामिल है।डिस्मेंटल शौचालयों में माध्यमिक शाला धुम्माटोला, माध्यमिक शाला सिलपहरी, प्राथमिक शाला मौहारटोला, प्राथमिक शाला कांसबहरा, प्राथमिक शाला डोगराटोला-बेलझिरिया, प्राथमिक शाला पतेराटोला, प्राथमिक शाला डोगराटोला, प्राथमिक शाला ललमटियाटोला, प्राथमिक शाला भर्रीडांड, प्राथमिक शाला खलोटिहाटोला, प्राथमिक शाला चितवाहीटोला, प्राथमिक शाला कोरकोरटोला, प्राथमिक शाला मसूरीखार, प्राथमिक शाला अरमानटोला, प्राथमिक शाला पीपरडांड, प्राथमिक शाला मासुलडांड, प्राथमिक शाला भर्रीडांड एवं प्राथमिक शाला टिकठी शामिल है। इसी तरह अतिरिक्त कक्षों में प्राथमिक शाला देवराजपारा, प्राथमिक शाला भिरहीनार, प्राथमिक शाला खरकाटोला, प्राथमिक शाला देवरीडांड, माध्यमिक शाला अण्डी एवं बालक माध्यमिक शाला उषाढ शामिल है। file photo
- - हथकरघा में हुनरमंद हो रही महिलाएं और बालिकाएं--विभिन्न ट्रेड में ले रही प्रशिक्षणरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर संभाग के माओवादी आतंक से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक तरफ सुरक्षा कैंपों की सख्या बढ़ायी जा रही है। वहीं सुरक्षा कैंपों के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नियद् नेल्लानार जैसी नवाचारी योजनाओं की शुरूआत की गई है। इस योजना के बेहतर और सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। लोगों का विश्वास फिर से शासन-प्रशासन के प्रति लौटने लगा है।नियद नेल्लानार योजना से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। युवा पढ़ाई के साथ साथ अपनी पसंद के ट्रेडस में प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बेहतर शिक्षा के साथ उनका कौशल उन्नयन किया जा रहा है। दंतेवाड़ा जिले में शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘‘नियद नेल्लानार योजना‘‘ के तहत बासनपुर कैंप के अंतर्गत आने वाले ग्राम गामावाड़ा की 21 महिलाओं को आजीविका के नये संसाधनों से जोड़ने के लिए हथकरघा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज में 12 छात्र भी एसोसिएट, डेस्कटॉप, असिस्टेंट, हैंड एंब्रॉयडरी, टू व्हीलर सर्विस असिस्टेंट ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ज्ञात हो कि ’’नियद नेल्लानार योजना‘‘ एवं प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाने के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण सत्र चलाये जा रहे हैं। यह एक ऐसा अवसर है जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियां किसी भी टेªड में प्रशिक्षण लेकर स्वावलंबी बन सकते है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। सूरजपुर जिले में पर्यटन विकास की दृष्टि से रामानुजनगर जनपद अंतर्गत कुमेली जलप्रपात और सूरजपुर जनपद अंतर्गत पहाड़गांव क्षेत्रों में हुए पूर्व के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।गौरतलब है कि पहाड़गांव सूरजपुर जनपद में अंबिकापुर रोड, सिलफिली के समीप स्थित क्षेत्र है जहां खोखनिया बांध निर्माण से झील का निर्माण हुआ है। पहाड़ों के बीच स्थित झील शांत वातावरण में मनोरम एवं आकर्षक दृश्य निर्मित करता है। स्थल में पर्यटन विकास की संभावना को देखते हुए प्रशासन के द्वारा यहां पहुंच मार्ग के विकास के साथ अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।क्षेत्र के विकास को लेकर पर्यटकों के सुरक्षा, खाद्य पदार्थों और पेयजल की उपलब्धता, हट पैगोडा निर्माण, अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा झील में बोटिंग की सुविधा शुरू करने के संबंध में भी कार्ययोजना बनाने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन द्वारा कुमेली जलप्रपात क्षेत्र के विकास के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।जिला प्रशासन द्वारा यहां अपशिष्ट प्रबंधन, चेतावनी बोर्ड सहित सुरक्षा के इंतजाम, पेयजल की सुविधा, हट पैगोडा निर्माण के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने यहां लगे सोलर लाइट एवं निर्मित शौचालय के मरम्मत के लिए भी निर्देशित किया। कुमेली जलप्रपात सूरजपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है। सूरजपुर जिला मुख्यालय से यहां केतका रोड एवं राजापुर रोड होते हुए पहुंचा जा सकता है। कुमेली जलप्रपात घने वन के मध्य स्थित है जो लगभग 50 फीट ऊंचा जलप्रपात है जो वर्षा काल में और भी ज्यादा आकर्षक एवं मनमोहक दृश्य का निर्माण करता है।
- कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर, महासमुंद एवं दुर्ग की वैज्ञानिक सलाहकार समितियों की बैठक संपन्नरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र स्थानीय किसानों की आवश्यकताओं तथा समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं तैयारकर किसानां के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। डॉ. चंदेल ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों तथा विषय वस्तु विशेषज्ञों से आव्हान किया कि वे फसलों की गुणवत्ता में सुधार कर तथा इनका मूल्य संवर्धन कर किसानों की आय बढ़ाने का कार्य करें। डॉ. चंदेल आज यहां निदेशक विस्तार सेवाएं, रायपुर में महासमुंद एवं (पाहंदा) दुर्ग कृषि विज्ञान केन्द्रों की वैज्ञानिक सलाहकार समितियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं महासमुंद के अधिष्ठाता, तीनों कृषि विज्ञान केन्द्रां के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभागों के अधिकारी तथा कृषक प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर, महासमुंद एवं दुर्ग के कार्यक्षेत्र में कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली लाभकारी योजनाआें पर चर्चा की गई तथा कृषक प्रतिनिधियों से प्राप्त स्थानीय आवश्यकताओं तथा समस्याओं के अनुरूप इनमें आवश्यक फेर-बदल करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान तीनों कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा उनके कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा ने इन कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा संचालित योजनाआें एवं गतिविधियों की की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले सहित बड़ी संख्या में कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।
- - जागरूकता हो और सेहतमंद दिनचर्या से हो सकता है कैंसर से बचाव- डॉ. सिरोहीरायपुर। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भावना सिरोही ने बताया कि पूरी दुनिया में कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विकासशील देशों में इसकी रफ्तार अधिक है। इससे बचने का सबसे बेहतर तरीका है जागरूकता और सेहतमंद जीवनशैली। डॉ सिरोही छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के मुख्यालय स्थित सेवाभवन में कैंसर से बचाव पर एक कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।पॉवर कंपनीज के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री अशोक कुमार वर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद अग्रवाल, श्रीमती चंद्रकला गिडवानी, आईआरओ श्री गोपाल खंडेलवाल सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। डॉ. सिरोही ने बताया कि कैंसर के दो प्रमुख कारण हैं, जिनमें से वंशानुत जींस से पांच प्रतिशत और 95 प्रतिशत कैंसर वातावरण से होते हैं। यदि हम तंबाकू, धुम्रपान, शराब, प्रोसेस फूड सहित अनियंत्रित खानपान और जीवनशैली से दूर रहते हैं, तो हम कैंसर से बच सकते हैं। विदेशों में प्रोसेस्ड फूड अधिक खाया जाता है, इसलिए वहां कैंसर के अधिक मामले आते हैं। भारत में ताजा भोजन की परंपरा बनी हुई है, जो सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होती है।उन्होंने कहा कि हमें अपने खानपान में स्थानीय चीजों का उपयोग करना चाहिए। रोज एक फल के साथ कच्ची सब्जी या सलाद आहार में शामिल करना चाहिए। प्रतिदिन 30 मिनट तक योग अभ्यास करना सेहतमंद बने रहने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर के प्रति पुरुषों को भी जागरूक रहना चाहिए। महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। डॉ. सिरोही को कार्यपालक निदेशक श्री वर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्रा ने किया।
- -मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया शुभारंभ, जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं-बड़ी संख्या में हुआ मौके पर ही आवेदनों का निराकरण-श्रमिक परिवारों को दी 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि-महतारी वंदन योजना के लिए बहनों ने जताया आभाररायपुर /जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों का एक बार फिर आमजनों में उत्साह दिखा, रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस बार एक और बात को लेकर लोगों में उत्साह दिखा वह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आने वाले लोगों को उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि के वितरण का शुभारंभ करते हुए प्रतीक स्वरूप 12 हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री पी.दयानंद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंची महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए उनका आभार जताया और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में यह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। महिलाओं ने बताया कि बहनों की राखी इस बार शानदार रहेगी। भाईयों के लिए अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे। मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुन्द निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको से भी मुलाकात की और उनकी हौसल अफजाई की। इन खिलाड़ियांे ने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक इंटरनेशनल हुड बॉल में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया जा रही है।रायपुर जिले के ग्राम पंचायत परसुलीडीह के सरपंच के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने परसुलीडीह के स्कूल भवन में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को जल्द से जल्द शेड निर्माण करने के निर्देश दिए। बलौदाबाजार जिले के डोंगरिया के किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि केमिकल प्लांट से खरीफ और रबी की फसल खराब हो गई है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को किसानों को जल्द राहत दिलाने कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर शहर के चौरसिया कॉलोनी की 18 वर्षीय सना परवीन, ग्राम सेरीखेड़ी की निवासी कोमल लहरे, और धमतरी जिले के ग्राम कचना के निवासी ठगिया साहू को मोटराईज्ड ट्राई सायकल प्रदान किया।रक्षाबंधन के तोहफे में मिलेगी अनुकंपा नियुक्तिमुख्यमंत्री से बिलासपुर की रिशी अग्रवाल और बेमेतरा जिले की सिद्धका गोस्वामी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप राखी के पूर्व मेरे लिए राखी लेकर आई है और आपने मेरे हाथों में राखी बांध दिया। छत्तीसगढ़ की सभी बहनों का स्नेह मुझ पर है। रक्षाबंधन का तोहफा मैं आपको अनुकंपा नियुक्ति के रूप में जल्द प्रेषित करूंगा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनों पर अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जमीन का जल्द मिलेगा मुआवजाबालोद निवासी श्री बोधन लाल ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि उनकी जमीन अंडा में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें भू-अर्जन की मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए।लक्ष्य के इलाज की होगी व्यवस्थारायपुर के फाफाडीह के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है। इसके इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बच्चे की बीमारी के संबंध में इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लक्ष्य के पिता ने कहा कि मैं बच्चे का लंबे समय तक इलाज करते हुए परेशान हो गया था और हिम्मत हार चुका था अब मुख्यमंत्री के मिलने के बाद मुझे नई उम्मीद जगी है।खपरी गांव को मिलेगी जर्जर सड़कों से मुक्तिजनदर्शन कार्यक्रम में बालोद जिला के ग्राम पंचायत खपरी ब की सरपंच श्रीमती जनक बाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम ईरागुड़ा से पायला पहुंच मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।
-
शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने कलेक्टर ने की ग्रामीणों से अपील
लखराम शिविर में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण
मौके पर ही 197 आवेदनों का निराकरण
बिलासपुर/जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लखराम में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला मौजूद थे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री दिलेश्वर साहू, सरपंच श्रीमती बबीता वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान, एडीएम श्री आर ए कुरुवंशी मौजूद थे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 318 आवेदन मिले जिसमें से मौके पर ही 197 आवेदनों का निराकरण किया गया।
बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप जिला प्रशासन जनसमस्या निवारण शिविर के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में जिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जो अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही समस्याओं का समाधान भी करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण में शामिल होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराने का आग्रह किया।
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में जिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित हैं। विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से सभी स्टॉल का अवलोकन करने कहा और पात्र होने पर योजनाओं का लाभ लेने कहा। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हुए हितग्राही-
शिविर में श्रम विभाग द्वारा 12 हितग्राही, कृषि विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य उपकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 हितग्राहियों को आयुष्मानकार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड, स्कूली बच्चों को गणवेश वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को स्टीक, वॉकर और हियरिंग मशीन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 हितग्राही, सहकारिता विभाग द्वारा 4 एवं राजस्व विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों पौधों का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन्न कराया गया।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर जांच कर निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में आयुर्वेद दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह आधार नवीनीकरण एवं पंजीयन कराया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाज कल्याण विभाग, क्रेडा, विद्युत, पशु चिकित्सा, उद्योग, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पुलिस, श्रम विभाग, सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनसामान्य को शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभान्वित किया। शिविर में अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे भी लगाए गए। लखराम सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया। -
20 अगस्त तक आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित
बिलासपुर/ नगर पंचायत बोदरी को नगरपालिका क्षेत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में 31 जुलाई को कर दिया गया है। इस अधिसूचना पर 20 अगस्त तक लिखित में आपत्ति/सुझाव आमंत्रित किये गये है। इच्छुक कोई भी व्यक्ति अथवा प्राधिकारी इस अवधि में नगर पंचायत बोदरी के सभागार अथवा जिला कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक शाखा कक्ष क्रमांक 37 में आपत्ति अथवा सुझाव दर्ज करा सकते हैं। कार्यालयीन दिवस में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आपत्ति एवं सुझाव स्वीकार किये जाएंगे। आपत्ति अथवा सुझाव प्राप्त करने के लिए कर्मचारी भी नामजद किये गये हैं। नगर पंचायत बोदरी में लेखापाल विकास शुक्ला एवं सहायक राजस्व निरीक्षक बद्री विशाल तिवारी एवं जिला कार्यालय में श्रीमती अनिता तन्तुवाय एवं राजस्व निरीक्षक श्रीमती उमा तिवारी की ड्यूटी लगायी गयी है। वरिष्ठ लिपिक शाखा के प्रभारी अधिकारी को जिला कार्यालय में नोडल अधिकारी तथा बोदरी सीएमओ को बोदरी के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्राप्त दावा आपत्ति का अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बिल्हा द्वारा प्रारंभिक जांच कर अभिमत सहित प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को प्रस्तुत किया जायेगा। -
बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन मनरेगा के तहत बनाए गए अमृत सरोवर तटों पर भी ध्वजारोहरण होगा। स्वतंत्रता दिवस कीे 77 वीं वर्षगांठ पर अमृत सरोवर स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में ग्राम के सरपंच एवं अन्य प्रमुख सदस्यों और ग्रामीणों की उपस्थित में नाटक, नृत्य, गीत, संगीत, स्वच्छता अभियान, सामूहिक परिचर्चा, रैली, मेला,माध्यम से विशेष उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रैल 2022 पर मिशन अमृत सरोवर का शुभारंभ किया गया था। इसी के तहत मनरेगा योजना से जिले के बिल्हा, तखतपुर, कोटा एवं मस्तूरी ब्लॉकों के सभी ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है। मिशन अमृत सरोवर के तहत 124 सरोवर का निर्माण किया गया है। जिले में सतही और भूमिगत जगहों पर पानी की उलब्धता को बढ़ाने में अमृत सरोवरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सरोवर निर्माण होने से ग्राम पंचायत के जॉब कार्डधारी ग्रामीणोें को रोजगार का अवसर मिल रहा है। सभी ब्लॉकों के अमृत सरोवरों में समूहों के माध्यम से मत्स्य पालन का भी कार्य किया जा रहा है। सरोवर पर ही मत्स्य पालन करने से गांवों के ग्रामीणों को रोजगार प्राप्त हुआ है साथ ही उनकी आमदनी भी दोगुनी हो रही है।
अमृत सरोवर स्थल पर किया गया वृहद पौधरोपण-
पर्यावरणीय पारिस्थितिक तंत्र को सुरक्षित रखने सरोवरों के आस-पास बड़े पैमाने पर पौधे भी लगाए गए है। पौधे लगने से ये आगे चलकर बड़े वृक्ष का रूप लेते है और इनकी जड़े मिट्टी को बांध कर रखती है जिससे भूस्खलन की समस्या नहीं होती है। अमृत सरोवरों के किनारे नीम पीपल, कटहल, जामुन, बरगद आदि के पौधे लगाए गए। वहीं फूलदार पौधे भी रोपे गए। -
रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने गांव में निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आरंग एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा ने ग्राम बरछा और चोरहाडीह के प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।
-
निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़कर आमजनों सहित बॅटालियन के जवानों को दिलाई राहत
रायपुर। जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में अभनपुर के थानोद स्थित 211 सीआरपीएफ कैंप निवासी श्री भुनेश्वर सोनवानी ने आवारा कुत्तों की वजह से लगातार हो रही परेशानी को लेकर समस्या दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों की काफी है, जो कि आए दिन सीआरपीएफ के जवानों के अलावा आसपास के रहवासियों को घायल कर रहे है। जिसके बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जानकारी ली और रायपुर नगर निगम की डॉग स्क्वाड की टीम को भेजकर आवारा कुत्तों का रेस्क्यू किया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता श्री भुनेश्वर सोनवानी ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। -
रायपुर। 5 से 8 अगस्त तक आयोज़ित “छत्तीसगढ़ कनेक्ट 2024” कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड, टीआईए और सीजीटीटीए के संयुक्त तत्वाधान में भारत के विभिन्न स्थानों से 40 से अधिक पर्यटन हितधारकों को आमंत्रित कर छत्तीसगढ़ की अनूठी सुंदरता विशेषकर बस्तर का विशेष अनुभव कराया गया।
इसी क्रम में दिनांक 8 अगस्त को, जंगली सफारी प्रबंधन द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे की शुरुआत "एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण से हुई, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करता है।
जंगल सफारी के संचालक श्री धम्मशील गणवीर ने सफारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की, क्षेत्र की विविध वन्यजीवों और प्राकृतिक परिदृश्यों के बारे में बताया। उन्होंने बस्तर छेत्र में अपने पूर्व अनुभवों को भी साझा किया, जिसमें स्थानीय जनजातीय समुदायों और उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ प्रकृति से गहरे संबंधों का उल्लेख किया।
अतिथियों को जंगल सफारी पर आधारित डाक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई l जंगल सफारी के संचालक श्री धम्मशील गणवीर ने युवान वोलंटियर्स प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को वन्यजीव संरक्षण में जोड़ने के लिए जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में भी बताया साथ ही छत्तीसगढ़ में जंगल सफारी को पर्यटन का प्रमुख आकर्षन बनाने में टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स की भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने सभी पर्यटन ऑपरेटरों और प्रचारकों से छत्तीसगढ़ में ईको पर्यटन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने की अपील की। -
बिहान से जुड़कर महिलाओ को मिली आत्मनिर्भरता की राहः कलेक्टर
बेलतरा में महिला किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक आमसभा
500 से ज्यादा दीदियां हुई आमसभा में शामिल
बिलासपुर/केंद्र सरकार की नमो ड्रोन परियोजना के तहत जिले की दो महिलाओं को ड्रोन चलाने के प्रशिक्षण के पश्चात ड्रोन दिया गया है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अब लखपति दीदी बन गई हैं। बेलतरा में आयोजित महिला किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक सभा में महिलाओं ने कलेक्टर श्री अवनीश शरण के समक्ष ड्रोन चलाकर इसका प्रदर्शन किया। नमो ड्रोन योजना के तहत ग्राम पोंडी की सुश्री सीमा वर्मा और चोरभट्ठी कला की प्रितमा वस्त्रकार सफलता पूर्वक ड्रोन चलाकर खेतों में नैनों यूरिया का छिडकाव कर रहीं है। इससे किसानों के समय और कृषि लागत की बचत हो रही है। इन महिलाओं से अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही है।
केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण की इस योजना के तहत सुश्री सीमा वर्मा और श्रीमती प्रित्मा वस्त्रकार को योजना के तहत ड्रोन दिया गया है। ड्रोन देने से पहले ग्वालियर में इन महिलाओं को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं ने बताया कि ड्रोन के जरिए प्रति एकड़ में नैनो यूरिया के छिड़काव में 5 से 7 मिनट का समय लगता है जिससे किसानों के समय और कृषि लागत की बचत हो रही है। महिलाएं ड्रोन चलाकर आर्थिक रूप से सक्षम बन रही हैैैं। सुश्री सीमा वर्मा द्वारा अभी तक 85 एकड़ मे ड्रोन के माध्यम से छिड़काव कर 25500 की आय अर्जित की गई है। सीमा ने बताया कि ड्रोन से छिड़काव करने से किसानों को भी कृषि लागत में कमी आती है एक एकड़ में ड्रोन से छिड़काव का 300 रूपए लिया जाता है। ड्रोन परियोजना किसानों के भी लिए बेहद उपयोगी है।
इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा की बिहान के जरिए महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और सशक्त बन रही है, उन्होंने कहा की ड्रोन दीदीयां आत्मनिर्भरता की नई मिसाल है। श्री शरण ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाएं, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण और ब्रांडिंग की दिशा में सकारात्मक प्रयास कर उत्पादों के लिए अच्छा बाजार बना सकती हैं, उन्होंने कहा कि सरकार की बिहान योजना से महिलाएं घर से बाहर निकलकर सक्षम बन रही हैं।
इस मौके पर एनआरएलएम के लखपति दीदी योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए कि किस तरह सरकार की इस पहल से अब वे लखपति दीदी बन चुकी हैं।
जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान ने इस अवसर पर अपना संबोधन देकर महिलाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के उपसंचालक श्री पीडी हथेश्वर, उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक, व कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने दीदियों को कृषि और उद्यानिकी से सबंधित जानकारी दी गई ताकि इन उपायों को अपनाकर महिलाएं पोषण और आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकें। एनआरएलएम के डीपीएम रामेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा एनआरएलएम की बिहान योजना द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की योजना लखपति दीदी के बारे में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 12000 दीदियां विभिन्न स्त्रोतों से आय प्राप्त कर लखपति दीदी बन चुकी हैं।
कार्यक्रम में एनआरएलएम की सहयोगी संस्था जीटी भारत के प्रमुख द्वारा सरकार के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में की जा रही भागीदारी की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि 10 हजार एफपीसी योजना के तहत गठित बेलतरा महिला प्रोडूसर कंपनी (एफपीसी) की वार्षिक आम सभा में प्रोडूसर कंपनी मे अभी तक 200 लखपति दीदी शेयर धारक के रूप मे कार्यरत है एवं 200 नये शेयर धारक दीदियों को कंपनी मे जोड़ा गया है। कार्यक्रम में समूह के दीदियों द्वारा बनाये गए विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे। -
खेती किसानी का काम होगा आसान
बिलासपुर/जिला प्रशासन और पशुधन विकास विभाग बिलासपुर द्वारा कोटा विकासखंड के ग्राम नागचुवा एवम धुमा के विशिष्ट पिछड़ी जनजाति के बैगा हितग्राहियो को घुमंतू पशुओ को कृषि कार्य के लिए 20 जोड़ी बैल बनाकर निःशुल्क वितरित किया गया। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बैल जोड़ी का वितरण किया गया। बैल मिल जाने से अत्यंत पिछड़ी जनजाति बैगाओ की खेती किसानी का राह आसान होगा। यह वितरण कार्य ग्राम पंचायत नागचुवा की सरपंच ईश्वरी बाई खुसरो एवम धुमा उपसरपंच संतोष बघेल की अध्यक्षता में किया गया। पशुधन विकास विभाग से संयुक्त संचालक डॉ जी.एस.एस.तंवर के निर्देशन में डॉ.बी.पी.सोनी, अतिरिक्त उपसंचालक,डॉ. अनिमेष जायसवाल,वरिष्ठ पशु चिकित्सा शल्यज्ञ, डॉ राजकमल कुर्रे पशु चिकित्सक ,बी.एस शाक्या सहायक पशु चिकित्सा छेत्र अधिकारी, पंकज पाटले, अमरसिंह, विनोद मीका, सुरेश बंजारे, रामसनेही पटेल, जगदीश बंजारे, शिव जगत उपस्तिथ थे।









.jpg)

.jpg)














.jpg)
.jpg)