- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत राज्य के 33 जिलों में कुल 368 अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) संचालित करने की घोषणा की है। इनमें से 278 लैब्स शासकीय विद्यालयों में और 90 लैब्स अशासकीय विद्यालयों में संचालित हो रहें हैं। इन लैब्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में सशक्त बनाना है।राज्य स्तर पर अटल टिंकरिंग लैब्स की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विद्यालयों में आवश्यकताओं की पूर्ति में कमी है। इसके समाधान हेतु राज्य सरकार ने 03 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें ATL शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि संचालित लैब्स का फीडबैक प्राप्त कर अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी इनका उपयोग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। ATL संबंधित गतिविधियों को अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु विद्यालय प्रारंभ अथवा विद्यालय बंद होने के 02 घंटे पूर्व अथवा बाद की समयावधि में किया जायेगा। जिला एवं राज्य स्तर से ATLलैब का नियमित निरीक्षण किया जायेगा। समय-समय पर जिला स्तर पर आयोजित गतिविधियों में ATL लैब की गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाये एवं गतिविधियों में संम्मिलिति विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उनके कार्य के आधार पर पुरस्कृत किया जाये। जिले से पुरस्कृत विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर होने वाले ATL मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें।समस्त जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जिलों में संचालित ATL के विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर फीडबैक प्राप्त करें। साथ ही, अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी इन लैब्स का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें।राज्य सरकार समय-समय पर जिला और राज्य स्तर पर आयोजित गतिविधियों में ATL (अटल टिंकरिंग लैब्स) की उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगी। इससे विद्यार्थियों को नवाचार और रचनात्मकता के क्षेत्र में और अधिक प्रेरणा मिलेगी।ATL संचालित विद्यालयों में गतिविधियों का संचालन माहवार किया जाएगा जो इस प्रकार होगा। हर महीने के 5 तारीख को माई एटीएल डैशबोर्ड का संचालन किया जाएगा। जून-जुलाई में एटीएल टिंकर फैस्ट 2024, 15 अगस्त को इंडिपेंडेंस डे टेक शोकेस, 5 सितम्बर को इनोवेटीव टीचिंग मैथर्ड वर्कशॉप, 1 सितम्बर को थीम बेस्ड हैकथॉन, 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सोशल इनोवेशन चैलेंज, 14 नवम्बर चिल्ड्रन्स डे पर यंग इनोवेटर्स अवार्ड, नवम्बर और जनवरी में एटीएल मैराथन 2024-25, 1 दिसम्बर को एनुअल टीचिंगफेस्ट, 12 जुलाई युवा दिवस के अवसर पर हैकथॉन का आयोजन, 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन विज्ञान मेला और 15 मार्च को साल के अंत में इवोल्यूशन करके अवार्ड वितरित किया जाएगा।
- -वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल, रायगढ़ शहर में 3.14 करोड़ के सड़कों के काम स्वीकृत-रायगढ़ में अधोसंरचना विकास को तेजी से दिया जा रहा मूर्त रूपरायपुर, / प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी की पहल से रायगढ़ शहर में सड़कों के निर्माण के 3.14 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन विभाग से मिली है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ के जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की मांग को पत्र लिखकर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के समक्ष रखा था, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए त्वरित निर्णय लेकर कार्य कराए जा रहे है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर 5 पुरस्कार प्राप्त हुआ है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी की पहल पर रायगढ़ शहर के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है। शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। वित्त मंत्री श्री चौधरी के निर्देश पर शहर में डामरीकृत सड़कों के निर्माण पर फोकस किया है, जिससे शहर के भीतर लोगों को आवागमन के लिए सुंदर और सुगम सड़कें मिलें। इसके साथ ही रायगढ़ में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी अधोसंरचना विकास को तेजी से मूर्त रूप दिया जा रहा है। जिससे शहर में सभी वर्गाे की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं जल्द विकसित की जा सके।3.14 करोड़ से 4 डामरीकृत सड़कों का होगा निर्माणजिन सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है वे डामरीकृत सड़कें होंगी। इसमें 1 करोड़ 8 लाख 42 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 21 सर्किट हाऊस से हाऊसिंग बोर्ड तक बीटी रोड, इसी तरह वार्ड क्रमांक 27 अतरमुड़ा से मंगल भवन तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 83 लाख 51 हजार रुपये, वार्ड क्रमांक 32 सर्वेश्वरी स्कूल से 25 एमएलडी एसटीपी प्लांट एवं गीता ट्रेडर्स से बांझीनपाली तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 78 लाख 53 हजार रुपये एवं वार्ड क्रमांक 17 हण्डी चौक से अनाथालय होते हुए नीलांचल भवन तक एवं गणेश मंदिर होते हुए बस स्टैण्ड तक बीटी रोड रिपेयरिंग कार्य हेतु 44 लाख 12 हजार रुपये शामिल है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल-कार्यक्रम में मंत्रीमंडल के सदस्य, नेताप्रतिपक्ष सहित विधायकगण भी लेंगे हिस्सारायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरूवार 25 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे राजधानी रायपुर के विधानसभा आवासीय परिसर में होने वाले ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत होंगे। इस मौके पर समस्त विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे।
-
बिलासपुर, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2.88 करोड़ की राशि से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। आरटीजीएस के जरिए हितग्राहियों के खाते में राशि जमा कराई गई है। इससे जिले के 3 हजार 412 पंजीकृत श्रमिक परिवारों को लाभ मिला है। सहायक श्रमायुक्त आरके प्रधान ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ये अनुदान सहायता राशि दी गयी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत 600 हितग्राहियों को 1 करोड़ 20 लाख रूपये का लाभ दिया गया है। प्रति हितग्राही 20 हजार रूपये दी गई है। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत 763 हितग्राहियों 18 लाख 8 हजार रूपये, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना 279 हितग्राहियों को 55 लाख 80 हजार रूपये, सफाई कामगार के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति सहायता योजना के लिए 10 बच्चों को 18 हजार रूपये एवं सफाई कामगार प्रसूति सहायता योजना के तहत 4 हितग्राहियों को 80 हजार रूपये की राशि वितरित की गई है। मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 286 श्रमिकों को 57 लाख 20 हजार रूपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 16 श्रमिकों को 16 लाख रूपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 2 हितग्राहियों का 10 हजार 500 रूपये तथा निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना 1452 बच्चों को 19 लाख 75 हजार की राशि खाते में जमाकर लाभ पहुंचाया गया है।
-
*प्रतियोगी परीक्षा के बाद प्रवेश के लिए पड़ती है इसकी जरूरत*
बिलासपुर. दिव्यांगजनों को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होता है। छत्तीसगढ़ राज्य के दिव्यांगजनों को इस प्रमाण-पत्र के लिए जबलपुर जाना होता है । राज्य के शिक्षित दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए भारत सरकार श्रम मंत्रालय के नेशनल कैरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड जबलपुर एवं विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों हेतु नियोजित) रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों को उपयुक्तता प्रमाण-पत्र (सूटेबिलिटी सर्टिफिकेट) प्रदान करने के लिए दिनांक 25 जुलाई गुरूवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन सवेरे 10 बजे से सह शिक्षा पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार रायपुर में किया जा रहा है।
पीईटी/पीएटी/प्री एमसीए./प्री. बीएससी नर्सिंग/प्री एमएससी नर्सिंग/प्री बीएड आदि प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपयुक्तता प्रमाण-पत्र आवश्यक जमा करना होता है। रायपुर में आयोजित इस शिविर में दिव्यांगता का परीक्षण कर पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपयुक्तता की जाँच कर उपयुक्तता प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा ।
शिविर में भाग लेने हेतु दिव्यांग अभ्यर्थी को जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार के 2 नग फोटो तथा यदि व्यापम द्वारा आयोजित किसी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुआ हो तो उसका प्रवेश पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। शिविर में आने-जाने हेतु किसी प्रकार का मार्गव्यय देय नहीं होगा। इस शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं। -
रायपुर . भान जी भाई होटल के पास नाली की बदबू और मच्छर से क्षेत्र के रहवासी परेशान थे , उन लोगो ने आज कलेक्टर समस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत की। कुछ घंटे भर में ही समाधान हो गया। उनके शिकायत को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन से नगर निगम के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। निगम द्वारा तत्काल मौके में जाकर नाली की सफ़ाई की गई। तत्काल कार्यवाही से आवेदक एवं रहवासियाँ ने प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। -
*रायपुरा के बिजली खंभे से निकली चिंगरी, काॅल सेंटर में बजी घंटी और घंटेभर में हुआ मरम्मत*
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को नागरिकों ने दिया धन्यवाद*
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन काॅल पर समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर में रायपुरा के सांई मंदिर के पास बिजली खंबे से चिंगारी निकल रही थी, तभी नागरिकों ने कोई अनहोनी न हो, इसके पूर्व काॅल सेंटर में फोन घुमाया। इसके बाद तुरंत शिकायत दर्ज की गई और बिजली विभाग के अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई। इसके तत्पश्चात बिजली विभाग के कर्मचारी मौके के लिए रवाना हुए और तुरंत बिजली खंभे में मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया गया। रहवासी काॅलोनी में अचानक बिजली खंभे से चिंगारी निकलने लगी। तभी काॅलोनी के नागरिकों ने जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर में फोन किया। खंबे में लगे हुए स्ट्रीट लाइट फीटिंग में माइनर स्पार्किंग हो रही थी, जिसे कर्मचारियों ने सुधार किया। बिजली अमला ने कुछ देर में ही समस्या का निराकरण कर दिया। इस त्वरित कार्य की नागरिकों ने सराहाना की और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। - बिलासपुर / समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला तिफरा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष तक है उनको विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आठवी उत्तीर्ण 15 से 35 वर्ष तक के दिव्यांगों के लिए आर्मेचर वाईडिंग एवं इलेक्ट्रीकल व्यवसाय, पांचीव उत्तीर्ण 16 से 35 वर्ष तक के दिव्यांगों के लिए सिलाई व्यवसाय, पांचवी उत्तीर्ण 17 से 35 वर्ष तक के दिव्यांगों के लिए ब्यूटी पार्लर व्यवसाय एवं दसवी उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के दिव्यांगों के लिए कम्प्यूटर (एमएस ऑफिस, टायपिंग ) व्यवसाय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- बिलासपुर /जिले में आज 22.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। तखतपुर तहसील में सर्वाधिक वर्षा 76.4 मि.मी. दर्ज की गई। बिलासपुर तहसील में 32.0 मि.मी., बिल्हा में 40.0 मि.मी., तखतपुर में 76.4 मि.मी., कोटा में 12.2 मि.मी., सीपत में 10.3 मि.मी., बोदरी में 32.4 मि.मी., बेलगहना में 25.1 मि.मी., बेलतरा में 2.4 मि.मी., रतनपुर में 1.2 मि.मी., सकरी में 31.7 मि.मी., पचपेड़ी में 2.2 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक 375.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
- -युवाओं को मिलेगा उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री-‘ज्ञान आधारित समाज’ के प्रतीक के रूप स्थापित करने की योजना', 85 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृतरायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी निर्माण के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। लाइब्रेरी को “नॉलेज बेस्ड सोसायटी” यानी “ज्ञान आधारित समाज’’ के प्रतीक के रूप में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में स्थापित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने संकल्पित है। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी की सौगात दी है, जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। वित्त विभाग ने रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी के लिए 85 करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। प्रदेश के 4 नगरीय निकायों में 500 सीटर और 9 नगरीय निकायों में 200 सीटर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि यह उन विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगा, जो छोटे शहरों में रहकर उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लाइब्रेरी निर्माण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं के शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित करना है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने मुख्य बजट भाषण में भी इसका जिक्र करते हुए कहा था कि युवाओं के अध्ययन के लिए नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इन केंद्रों को ‘‘नॉलेज बेस्ड सोसायटी’’ यानी ज्ञान आधारित समाज के प्रतीक के रूप में स्थापित किया जाए, ताकि ये युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत और सरकार के लिए एक आदर्श बन सके।
- - पुलिस फोर्स एवं बम डिस्पोजल टीम द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए आईईडी को मौके पर विस्फोट कर किया गया नष्ट- पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने इरागाँव कोटकोड़ो किलेनार क्षेत्र के बीच लगाया गया था आईईडी- पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी घटनाकोंडागांव । नक्सल प्रभावित थाना इरागांव क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा किलेनर क्षेत्र में नियमित गश्त के लिए निकले थे। गश्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सल के द्वारा लगाए गए 5 -5 किलो के 2 आईईडी मिले। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में आई ई डी से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईईडी बम को विस्फोट कर नष्ट किया गया। जिससे इरागांव एवं आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया।
-
रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 437.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 24 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1059.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 170.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 254.4 मिमी, बलरामपुर में 383.6 मिमी, जशपुर में 296.1 मिमी, कोरिया में 288.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 283.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 395.1 मिमी, बलौदाबाजार में 431.1 मिमी, गरियाबंद में 519.3 मिमी, महासमुंद में 360.4 मिमी, धमतरी में 531.4 मिमी, बिलासपुर में 396.6 मिमी, मुंगेली में 461.8 मिमी, रायगढ़ में 356.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 212.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 347.9 मिमी, सक्ती में 297.7 कोरबा में 454.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 421.8 मिमी, दुर्ग में 306.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 363.5 मिमी, राजनांदगांव में 526.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 515.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 343.3 मिमी, बालोद में 623.1 मिमी, बेमेतरा में 271.1 मिमी, बस्तर में 578.6 मिमी, कोण्डागांव में 474.8 मिमी, कांकेर में 586.3 मिमी, नारायणपुर में 572.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 588.8 मिमी और सुकमा जिले में 772.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई। - -आवेदक ने कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह का जताया आभाररायपुर । जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर से किसान की समस्या कुछ देर में ही दूर हो गई। आरंग के ग्राम चपरीद निवासी श्री हिरेंद्र साहू पेशे से कृषक है और उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने काॅल सेंटर शुरू होने के तत्काल बाद शिकायत दर्ज कराई और प्रकरण को जिले के कृषि विभाग को भेजा गया। तत्काल उनकी समस्या का निराकरण करते हुए ई-केवाईसी और आधार सीडिंग व लैंड सीडिंग का स्टेट्स जांच किया गया। इससे पता चला कि किसान को योजना के तहत लाभ दिलाए जाने की पात्रता है। उनके दस्तावेज को सत्यापन किया गया। साथ ही आगामी किश्त की राशि प्रदान किया जाना भी संभव है। आवेदक श्री साहू की समस्या का त्वरित निराकरण होने से प्रसन्नता जाहिर की है और कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया। file photo
- -दो फसल लेने से बढ़ी आमदनी, संवरी जिंदगीबिलासपुर. । मनरेगा योजना से जिले के ग्रामीणों की जिंदगी संवर रही है रही है। मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों से ना केवल उन्हें रोजगार मिल रहा है अपितु इन कार्यों से उन्हें आजीविका का साधन भी मिल गया है। शासकीय योजनाओं से ग्रामीणों को समय-समय पर अवगत कराया जा रहा है जिसका फायदा उठा कर उनके जीवन में बदलाव आ रहा है ।जिले से लगभग 60 कि.मी. दूर मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम कुकुर्दीकला की निवासी श्रीमती कृष्णा बाई को भी मनरेगा के तहत लाभ मिला। हितग्राही श्रीमती कृष्णा बाई के पास सिंचाई का साधन नहीं होने से खेती करने में बड़ी परेशानी होती थी। उन्होंने बताया की उनके पास लगभग 2 एकड़ खेत है लेकिन सिंचाई साधन न होने से उनको खेती करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हितग्राही को शासन द्वारा मनरेगा के तहत दिए जाने वाले योजना की जानकारी मिली जिससे उन्होंने कूप निर्माण कार्य की आवश्यकता का प्रस्ताव रखा गया। कूप निर्माण का काम मनरेगा के तहत पंजीकृत श्रमिको के सहयोग से 512 दिन मानव दिवस सृजित कर पूर्ण कराया गया। इस कार्य में मनरेगा श्रमिकों को रोजगार का अवसर मिला जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ और आमदनी भी मिली।कुंआ बन जाने से हितग्राही को मनरेगा के तहत रोजगार मिला। पानी की पर्याप्त मात्रा मिलने से उनको खेती करने में अब कोई परेशानी नहीं होती है। खेतों में अब सिंचाई के पर्याप्त साधन होने से फसल की पैदावार बढ़ी। अब हितग्राही श्रीमती कृष्णा बाई खरीफ और रबी दोनों फसलों का उत्पादन अपने खेतों में करती है। हितग्राही को अब साल में 60-70 हजार रुपए का मुनाफा हो रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अब हितग्राही का परिवार सुखद जीवन जी रहा है और अधिक फसल उत्पादन से अपने आस-पास के लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन रहे है। श्रीमती कृष्णा बाई ने सपरिवार शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके इतने बड़े आर्थिक संकट में सरकार ने उन्हें सहारा दिया। अब वे शासन की योजनाओं की जानकारी अपने गांव के अन्य जरूरतमंद लोगों को भी दे रहीं है।
- बिलासपुर।, केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आईटीआई कोनी में वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री आर.पी.चौहान ने बादाम का पौधा लगाया। सीईओ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से पौधे लगाने की अपील भी की। यह कार्यक्रम प्रशासकीय भवन आदर्श आईटीआई कोनी परिसर में उद्यानिकी विभाग आईटीआई के अधिकारी कर्मचारियों एवं एनसीसी केडेट के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। परिसर में लगभग 100 फलदार, छायादार एवं शोभायमान पौधे लगाए गए। पौधरोपण में उप संचालक उद्यान श्री नारायण सिंह लावत्रे, आईटीआई कोनी के प्राचार्य श्री अरूण सिंह, उप प्राचार्य आईटीआई कोनी श्री डी.के तिवारी, एनसीसी अधिकारी लेप्टीनेंट श्री हेमन्त सिंह, उद्यान विभाग व आईटीआई कोनी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षणदुर्ग। छ.ग.मा.शि.मण्डल रायपुर द्वारा मुख्य/अवसर परीक्षा 2024, 23 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक आयोजित की जा रही है। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं संचालित है। जिनमें विकासखण्ड धमधा के शा.उ.मा.वि.बालक धमधा, कन्या धमधा, विकासखण्ड पाटन के सेजस कन्या पाटन, सेजेस पाटन, कन्या भिलाई-03, विकासखण्ड दुर्ग के आदर्श कन्या, तिलक कन्या, सेजस दीपक नगर, सेजस जे.आर.डी. दुर्ग, सुपेला, न्यु खुर्सीपार, हाउसिंग बोर्ड स्कूल शामिल है। परीक्षा के सफल आयोजन की व्यवस्था के अवलोकन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा ने सेजेस जे.आर.डी. व आदर्श कन्या परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
- - मौसमी बीमारियों से अलर्ट रहने एवं वर्षा से उत्पन्न स्थिति पर नजर रखने दिये निर्देशदुर्ग।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों द्वारा निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। निगम आयुक्त श्री ध्रुव ने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनचौपाल, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ, ई-समाधान के प्रकरण, सार्थ-ई पोर्टल के लंबित आवेदनों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने बरसात के मौसम में डायरिया, मलेरिया, डेंगू एवं अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ सभी अधिकारियों को समुचित प्रबंध रखने के निर्देश दिये। उन्होंने वर्तमान में वर्षा से उत्पन्न स्थिति नदी-नालों में बाढ़ आदि पर विशेष नजर रखने के साथ ही नदी किनारों के गांवों में मुनादी आदि के माध्यम से सूचित करने निर्देशित किया। श्री ध्रुव ने सभी एसडीएम को विषम स्थिति में राहत केम्प हेतु भवन की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। इसके पूर्व मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद गुप्ता ने अधिकारियों को कार्य के दौरान मानसिक तनाव के कारण एवं इसके निदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे, दुर्ग निगम आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, रिसाली निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, भिलाई-3 चरौदा निगम आयुक्त श्री दशरथ राजपूत सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। मानसूनी बारिश की शुरूआत होने से लगातार वर्षा हो रही है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार नगर निगम भिलाई के सभी जोन के आयुक्त एवं आपदा प्रबंधन बाढ़ नियंत्रण का दल सचेत है। निगम के सभी जोन में अधिकारी कर्मचारी निचली बस्तियों में जाकर निरीक्षण कर रहे है, कहीं भी जल भराव नहीं है। निगम के कर्मचारी नालो में जल कुम्भी, खरपतवार, पुराने पेड़ आदि के फसने की संभावना बनी रहती है उन जगहो को साफ कर रहे है। जिससे बर्षा का जल लगातार नाली एवं नालो के माध्यम से आगे निकल जाये, किसी प्रकार का जल भराव न हो।बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ में हेल्प लाईन काउंटर 24 घंटा काम कर रहा है। संभावना को देखते हुए जे.सी.बी. और डिजल से चलने वाला मोटर पम्प की व्यवस्था सभी जोन में की गई है। आवश्यकता पड़ने पर पानी की निकासी तात्कालिक रूप से की जा सके। तोड़फोड़ दस्ता के साथ जोन का दल भी भ्रमण कर रहा है। निगम आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि कहीं भी जल भराव जैसी समस्या आने पर निगम के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते है।मौसमी जल जनित बिमारी जैसे- डायरिया या फूड पाउजनिंग से बचाव हेतु पानी उबाल कर पीये, उल्टी दस्त तीन बार से ज्यादा होने पर डाॅक्टरो से परामर्श ले। घर में साफ पानी में नमक, चीनी का घोल ओआरएस बनाकर पीते रहे। जिससे शरिर में पानी की कमी न हो। शरिर में पानी की कमी होने से सुस्ति आने लगती है। तुरंत डाॅक्टर से सम्पर्क करें, डायरिया के लक्षण हो सकते है। सतर्क रहेना ही सबसे बड़ा बचाव है।
- रायपुर । जन समस्या निवारण कॉल सेंटर से छोटी - छोटी समस्याएं भी निराकृत होने लगी है।मंगलवार सुबह गुढ़ियारी निवासी श्री संजय जानी ने राशन कार्ड के पीडीएफ नहीं मिलने की शिकायत कॉल सेंटर में की। तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जोन क्रमाँक 1 में सम्पर्क किया और हितग्राही को राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी वहाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई। तत्काल कार्यवाही से राशन कार्डधारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
- -जिले में लगातार हो रहे बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा कीबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने पर जिले में जन-जीवन प्रभावित न हो सके इसके लिए जन-जीवन सामान्य बनाए रखने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में समूचे प्रदेश के साथ-साथ बालोद जिले में भी विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार घनघोर बारिश से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए समय रहते जरूरी उपाय सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों से जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं के निराकरण हेतु अपने-अपने अनुविभागों में की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लगातार बारिश के कारण खेतों एवं नदी-नालों में जल भराव के कारण उत्पन्न स्थिति की भी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्रों के रहवासी ईलाकों तथा घरों एवं अन्य आवश्यक स्थानों में पानी भर जाने पर उसके निकासी की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने जिला मुख्यालय बालोद सहित जिले के सभी नगरी-निकायों में जल भराव की स्थिति एवं उसके निकासी हेतु किए जा रहे उपायों की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पाइपलाईन आदि लिकेज होने पर तत्काल उसे ठीक करने को कहा। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से वर्षा ऋतु के दौरान होने वाले जल-जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की भी जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी अस्पतालों में पूरे समय डाॅक्टरों की उपस्थिति एवं दवाइयां आदि की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने तथा आम जनता को बीमारियों से बचाव की उपायों की भी जानकारी देने को कहा।श्री चन्द्रवाल ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियांे सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों से जिले में घुमन्तु मवेशियों के सड़क में विचरण की समस्या से निजात दिलाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मौजूदा खरीफ सीजन में जिले में धान बोनी एवं रोपाई की स्थिति की भी समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने वर्षा ऋतु के दौरान जिले में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से इसके लिए किए गए उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिले के हैण्डपंप, ट्यूबवेल, पानी टंकी आदि पेयजल स्त्रोतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिले के सभी नागरिकों के लिए समुचित मात्रा में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को आम लोगों की सुविधा हेतु नया बस स्टैण्ड बालोद से सिवनी स्थित संयुक्त जिला कार्यालय भवन तक मिनी बस की सुविधा शीघ्र प्रारंभ कराने के भी निर्देश दिए।
- -अधिकारियों को आम जनता के समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देशबालोद,। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में पहुँचे लोगों से मुुलाकात कर उनके माँगों एवं समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके माँगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम जनता के माँगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे एवं संयुक्त कलेक्टर श्री दरबारी राम ठाकुर ने भी आम लोगों के माँगों एवं समस्याओं को सुना।जनदर्शन में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड निवासी श्रीमती सोनी साहू ने अपने खेत से बारिश की पानी निकासी की व्यवस्था करने तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड की सिब्दी निवासी श्रीमती लता सिन्हा ने अपने नाम से राशन कार्ड बनाने एवं बगईकोन्हा निवासी श्री कबीरदास साहू ने अपने जमीन का बँटवारा करने की माँग की। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम मिर्रीटोला निवासी श्री द्वारिका प्रसाद सिन्हा ने ग्राम मिर्रीटोला से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पोपलाटोला के ग्रामीणों ने अपने ग्राम में प्राथमिक शाला भवन के निर्माण करने तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा निवासी श्री वीर सिंह ने बारिश से मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा प्रदान करने की मांग की। लाटाबोड निवासी श्री सुंदर साहू एवं चिचबोड़ निवासी श्री लक्ष्मी नारायण ने अपने घर से बारिश की पानी निकासी करने की मांग की। इसी तरह सामूहिक खेती कर रहे डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम किसना के 05 किसानों ने स्थाई विद्युत कनेक्शन कराने की मांग की।
- -गुरू पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद में आयोजित समारोह में शामिल हुए जिलाधीशबालोद।, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे समाज में गुरू का स्थान सर्वोच्च एवं अत्यंत सम्मानीय है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि हमारे मनिषियों ने गुरू की तुलना ईश्वर से कर समाज में गुरू की महत्ता एवं प्रासंगिकता को रेखांकित किया है। श्री कलेक्टर चन्द्रवाल सोमवार 22 जुलाई को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद में आयोजित गुरू पूर्णिमा समारोह में अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री चन्द्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर उन्होंने अनादि काल से लेकर आज तक राष्ट्र के निर्माण में पूज्य गुरूओं के अवदानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरू एवं शिक्षक राष्ट्र एवं समाज के निर्माता होते हैं। जो विद्यार्थी रूपी कच्ची मिट्टी को एक जिम्मेदार नागरिक एवं बेहतर इंसान के रूप में संुदर स्वरूप में संुदर स्वरूप में ढालते हैं। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि एक योग्य, निष्ठावान एवं समर्पित शिक्षकों का राष्ट्र व समाज के प्रति योगदान अत्यंत अतुलनीय है। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, अतिथियों एवं विद्यार्थियों को गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गुरूओं तथा बड़े-बुजुर्गों का मन से सदा सम्मान करने एवं इनके बताएं हुए रास्तों पर चलने को कहा। श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण कालखण्ड बताते हुए सभी विद्यार्थियों को परिश्रम एवं लगन के साथ-साथ पूरे मनोयोग से विद्या अध्ययन कर जीवन में उपलब्धि हासिल करने की सीख दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की यशस्वी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में शाला परिवार के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाॅल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। समारोह में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी श्री अनुराग द्विवेदी सहित संस्था के प्राचार्य श्री अरूण कुमार साहू एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
- -श्री रामलला दर्शन के लिए बालोद जिले के 77 श्रद्धालु हुए रवानाबालोद,। भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाना हम सभी का सौभाग्य है, बरसों पूराना हमारा यह सपना आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूरा कर रहे हैं। श्री रामलला दर्शन हेतु अयोध्या के लिए प्रस्थान करने के पूर्व श्रद्धालुओं ने कहा कि इस योजना के तहत हम श्रद्धालुओं को भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि जिले के ग्राम झलमला स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर से जिले के 77 श्रद्धालुओं का दल आज श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के द्वारा आज सुबह समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर से श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। जहाँ से वे योजना के तहत् संचालित रेल के माध्यम से अयोध्या हेतु प्रस्थान करेंगे।श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत अयोध्या जा रहीं बालोद के आमापारा निवासी श्रीमती प्रतिभा यादव ने राज्य शासन की इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि वे शासन की इस योजना से बहुत खुश हैं इसके माध्यम से अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने की बरसों पुरानी उसकी ईच्छा पूरी होनी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन रामायण पाठ करती हैं। श्रीमती प्रतिभा यादव अपने अयोध्या धाम की यात्रा को लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आ रही थी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना की सराहना ग्राम टेकापार के श्रद्धालु श्री शत्रुघन साहू, खुबलाल साहू और बलदाऊ साहू ने भी की है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत सौभाग्य का विषय है कि वे आज इस योजना के माध्यम से अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव से बड़ी संख्या में लोगों ने अयोध्या जाने हेतु आवेदन किया है, जिसमें उनका चयन अयोध्या जाने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार उन्हें भगवान के घर का दर्शन करा रही है, जिससे वे बहुत खुश हैं। इसी प्रकार बालोद की श्रीमती द्रौपति पवार और संतोषी ने कहा कि हम घरेलु महिलाएं और हमेंशा घर के कार्यों में व्यस्त रहती हैं। लेकिन शासन द्वारा इस योजना के तहत हमें अयोध्या धाम दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इसके माध्यम से हमारे वर्षों पुराना सपना पुराना होने जा रहा है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेदाम ने श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के जयकारों से भक्तीमय माहौल का निर्माण कर यात्रा को रोचक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
- -चयनित ग्राम पंचायतों में कार्य योजना के क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सीईओ जिला पंचायत ने ली बैठकबालोद।,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप जिले के 03 हजार से अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायत का माॅडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत बालोद जिले के ग्राम पंचायत कुसुमकसा, सम्बलपुर (लो), कचांदुर, सिकोसा, कवर, मिर्रीटोला, पेण्डरवानी, पलारी, अरकार एवं अरमरीकला को मॉडल ग्राम पंचायत हेतु चयनित किया गया है। उक्त चयनित ग्राम पंचायतों में माॅडल ग्राम पंचायत हेतु कार्य योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने सबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों कोे माॅडल ग्राम पंचायत के कार्य योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों के विकास हेतु अधोसंरचना के कार्यों के अलावा आंगनबाड़ी, भवन, बाजार निलामी तथा नियमित करों का आरोपण के साथ-साथ निजी घरों एवं शासकीय भवनों में सोख्ता गड्ढा एव व्यावसायिक परिसर का निर्माण हेतु कमेटी गठित की जाएगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को इन चयनित ग्राम पंचायतों में विस्तृत कार्य योजना के निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे इन ग्राम पंचायतों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उप संचालक श्री आकाश सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- - जिला प्रशासन द्वारा नदी तट के सभी गांव के लोगों को सतर्क रहने की गई अपीलदुर्ग। शिवनाथ नदी के कैचमेंट ऐरिया में विगत तीन दिनों से लगातार वर्षा होने से तांदुला नदी, खरखरा नदी व शिवनाथ के अन्य सहायक नालों में जल स्तर बढ़ा रहा है। जिससे आज शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट के ऊपर 10 फीट पानी बह रहा है। नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शिवनाथ नदी तट के सभी गांव के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झोला, भोथली, रूदा, खाड़ा, चंगोरी, थनौद, पीसेगांव, महमरा, पुलगांव, कोसमी, मोहलई, नगपुरा, मालूद, बेलौदी, पीपरछेड़ी, झेंझरी, हटगांव, गनियारी, सहगांव पर विशेष नजर रखने कहा गया है। जल संसाधन संभाग तांदुला के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. पाण्डेय से प्राप्त जानकारी अनुसार राजनांदगांव जिले के मोंगरा बैराज से पिछले दिनों 40 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया था। आज 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, लगातार बारिश होने से आगे मोंगरा बैराज से ज्यादा पानी छोड़ने की और संभावना है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से तांदुला जलाशय में 40 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 43 प्रतिशत, खपरी जलाशय में 42 प्रतिशत और गोंदली जलाशय में 22 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। संभाग अंतर्गत बारिश की स्थिति ऐसी बनी रही तो इन जलाशय के भराव में और बढ़ोत्तरी होगी।

.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)












.jpg)
.jpg)