- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत सड़क पर आवारा घुम रहे मवेशियों को पकड़ने का अभियान जारी है। सड़को एवं गली मोहल्लो में मवेशियो के बैठे रहने से होने वाले वाहन दुर्घटना को देखते हुए निगम द्वारा घड़पकड़ की जा रही है। मवेशियो के मालिको द्वारा अपने मवेशियो को खुला छोड़ देते है। जिससे मवेशी गली, मोहल्लो, सड़को पर कहीं भी जाकर बैठ जाते है या खड़े रहते है। आम नागरिक वाहन से सफर करते है, जिससे मवेशी उनके सामने आ जाते है और टकराकर दुर्घटना का शिकार हो जाते है।आम नागरिक वाहन चलाते समय हार्न बजाने के बाद भी मवेशी उनके सामने से हटते नहीं है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार रोका छेका अभियान लगातार निगम भिलाई के सभी जोनों में जारी है। गुरूवार को टीम द्वारा मवेशियो को पकड़ने की कार्यवाही करते हुए 14 गाय एवं 8 सांड को पकड़ा गया। पकड़े गये गाय को कोसानाला शहरी गौठान एवं सांड को डी मार्ट के पास बने गौठान में ले जाकर छोड़ा गया। अकसर देखने में आता है बारिश के मौसम में जानवरो को मक्खी काटती है। इससे बचने के लिए जानवर रोड़ में आकर बैठ जाते है।मवेशिको के मालिको को पहले भी निगम द्वारा कई बार समझाईस दी गई है साथ ही उनके उपर अर्थदण्ड भी लगाया गया है। फिर भी मवेशियो को खुला छोड़ देते है। निगम आयुक्त ने मवेशियो के मालिको से अपील की है कि अपने मवेशियो को खुला न छोड़े घर पर बांध कर रखें। जिससे सड़को पर मवेशियो से होने वाले वाहन दुर्घटना को रोका जा सके।कार्यवाही के दौरान जाने के राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, सुपरवाईजर अंजनी सिंह, मदन तिवारी, अरूण सिंह, कन्हैया यादव, आदि उपस्थित रहे।
- -कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा द्वारा किसानों को हल्दी के एक लाख उन्नत पौधे वितरित किये जाएंगेरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने गुरुवार को यहां कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (दुर्ग) द्वारा तैयार हल्दी की उन्नत किस्मों के पौधे प्रगतिशील किसानों को प्रदान किये। ये पौधे सुपारी एवं मसाला निदेशालय कालीकट, केरल द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत विकसित किये गये हैं। इस परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा द्वारा हल्दी की उन्नत किस्मों के एक लाख पौधे तैयार कर किसानों को वितरित किये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सुपारी एवं मसाला निदेशालय कालीकट, केरल द्वारा विभिन्न मसाला फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकी तथा नवीन प्रजातियों के प्रचार-प्रसार हेतु किसानों के खेतों में फसल प्रदर्शन हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में आज यहां हल्दी की उन्नत किस्मों के पौधों के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, सगंध, मसाला एवं औषधीय फसलों के टीम लीडर डॉ. पी.के. जोशी, कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय जैन, सगंध, मसाला एवं औषधीय फसल अनुसंधान परियोजना के प्रभारी डॉ. येमन कुमार देवांगन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. कमल नारायण वर्मा सहित अनेक प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।
-
-बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में हिंसा की घटना की निंदा की
रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी। -
बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए और चार जवान घायल हो गए। बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि '16 जुलाई को, दारभा डिवीजन, पश्चिम बस्तर डिवीजन और मिलिट्री कंपनी नंबर 2 की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिलने पर, उक्त जिलों से एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ की टीमों ने एक संयुक्त अभियान चलाया।' इसी दौरान बुधवार को जब वे तलाशी अभियान से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया। .
शहीद जवानों की पहचान रायपुर के रहने वाले कॉन्स्टेबल भरत साहू और नारायणपुर के रहने वाले कॉन्स्टेबल सत्येंद्र सिंह कंगे के रूप में हुई है। जिला पुलिस के अनुसार, सुरक्षाकर्मी जिले में नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा थे। घायल जवानों का इलाज रायपुर में किया जा रहा है। उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। .घायल जवानों का विवरण-1. प्रधान आरक्षक पुरषोत्तम नाग2. आरक्षक संजय मंडावी3. आरक्षक कोमल यादव4. आरक्षक सियाराम शोरीशहीद जवानों को गुरुवार को जगदलपुर के पुलिस लाइन में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की मौजूदगी में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। .बाद में शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया। - रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 287.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 18 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 535.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 136.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 197.6 मिमी, बलरामपुर में 339.1 मिमी, जशपुर में 240.8 मिमी, कोरिया में 247.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 205.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 265.5 मिमी, बलौदाबाजार में 300.2 मिमी, गरियाबंद में 348.9 मिमी, महासमुंद में 226.6 मिमी, धमतरी में 288.6 मिमी, बिलासपुर में 339.9 मिमी, मुंगेली में 515.9 मिमी, रायगढ़ में 229.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 190.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 313.7 मिमी, सक्ती में 275.0 कोरबा में 394.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 342.1 मिमी, दुर्ग में 184.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 259.0 मिमी, राजनांदगांव में 256.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 272.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 190.9 मिमी, बालोद में 276.7 मिमी, बेमेतरा में 172.6 मिमी, बस्तर में 383.0 मिमी, कोण्डागांव में 286.4 मिमी, कांकेर में 289.0 मिमी, नारायणपुर में 317.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 318.3 मिमी और सुकमा जिले में 448.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- रायपुर / बलौदाबाजार में विगत 10 जून को संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी घटना के अभियुक्त शिक्षक मोहन बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मोहन बंजारे व्याख्याता (एल.बी.) के रूप में शा.उ.मा.वि गोड़ा विकासखण्ड पलारी में पदस्थ थे। उनके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध कमांक 381/2024 धारा 147, 148, 149, 294, 506, 186, 353, 332, 307, 435, 120बी, 427 भादवि सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3,4 के अन्तर्गत दिनांक 15 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (2) (क) के तहत किया गया है। निलंबन अवधि में सम्बंधित को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
-
रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से मुलाक़ात की। संसद भवन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना था। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें विशेष रूप से राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और आगामी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन की अपेक्षा व्यक्त की।
- रायपुर / राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास कार्यालय में आज भारत स्कॉउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने सौजन्य भेंट की। डॉ. यादव ने भारत सरकार स्काउट एवं गाइड्स के छत्तीसगढ़ में आयोजित गतिविधियों से अवगत कराते हुए स्काउट गाइड्स झीपन में आबंटित भू-खण्ड के विकास के लिए मंत्री श्री वर्मा को ज्ञापन सौंपा।डॉ. यादव ने मंत्री श्री वर्मा को अवगत कराया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्माणाधीन राज्य प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम झीपन, तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा स्थित भूमि खसरा नं. 11, रकबा 13.40 हेक्टयर में से 5 हेक्टयर भूमि को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य प्रशिक्षण केन्द्र हेतु ग्राम पंचायत के सहयोग से शासन द्वारा हस्तांतरित किया गया है। इस राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में बाऊन्ड्रीवाल निर्माण करने का ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. यादव ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा विविध प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों का संचालन जैसे आपदा प्रबंधन शिविर, एडवेंचर कैंप इत्यादि का आयोजन किया जाता है जिसके लिए मैदान में समतलीकरण किया जाना अतिआवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यक एडवेंचर बेस का निर्माण और राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झीपन का सौंदर्यीकरण करने का ज्ञापन सौंपा।
- -स्वास्थ्य विभाग के जांच प्रतिवेतन के अनुसार क्षेत्र में हालात सामान्य-शिविर लगाकर की जा रही है ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांचरायपुर।, कोरबा जिले में ग्राम गुरमा की कुमारी विमला और डूमरडीह बलीपुर कोरवा बसाहट निवासी कुमारी मंगला की हुई मृत्यु के संबंध में बुधवार को खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोरबा एवं पीएचसी श्यांग की टीम ने अपना जांच प्रतिवेदन सीएमएचओ को प्रस्तुत किया है। जांच प्रतिवेदन के बाद सीएमएचओ कोरबा डॉ. एस एन केसरी के अनुसार प्रभावित मरीज एवं आसपास के ग्रामों का भ्रमण व निरीक्षण तथा स्वास्थ्यकर्मी एवं परिजनों से पूछताछ एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों लड़कियों की मौत बुखार और पीलिया की वजह से हुई है।उन्होंने बताया कि 15 वर्ष की मृतिका विमला मंझवार बुखार होने के कारण आई। इनके द्वारा मितानिन या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नहीं बताया गया तथा शाम को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जीएमसी कोरबा लेकर जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जीएमसी कोरबा से प्राप्त शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एक्यूट लीवर फेल्योर विद सीवीयर जान्डिस होने की संभावना व्यक्त की गई है।इसी तरह डूमरडीह बलीपुर कोरवा बसाहट, पंचायत लबेद की रहने वाली 12 वर्षीय मृतिका मंगला राम कोरबा 13 जुलाई को शाम लगभग 06 बजे पूर्व निवास पहाड़ के उपर से बुखार होने के कारण कोरबा पहुंची। इनके द्वारा निजी माध्यम से ईलाज करवाते हुये मितानिन कौशिल्या को सूचना दी गई। मितानिन के द्वारा अगले दिन आरडी किट से मलेरिया जांच किया गया। बीमारी के तीसरे दिन सूचना दी गयी कि मरीज बेहोश है। उसे देखने गीतकुंवारी से ममता कंवर सीएचओ, एमटी और सेक्टर से आरएमए ओ. पी. धृतलहरे पहुंचे। स्थिति गंभीर होने के कारण 108 से संपर्क किया गया और शाम लगभग 06 बजे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जीएमसी कोरबा उपचार हेतु भेजा गया। जीएमसी कोरबा से प्राप्त शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एक्यूट लीवर फेल्योर विद सीवीयर जान्डिस बताया गया है।सीएमएचओ से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में उक्त क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखी जा रही है एवं स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने जिले के समस्त मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतत् दौरा करते रहें व बुखार, दस्त, पीलिया के मरीज मिलने पर प्राथमिक उपचार पश्चात सेक्टर चिकित्सक, बीएमओ एवं जिला कार्यालय को सूचित करें। जिले में मलेरिया जांच तथा ईलाज एवं दस्त के लिये ओआरएस एवं जिंक की दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
- रायपुर, / आधुनिक युग में महिलाएं आत्मनिर्भर होकर परिवार को आर्थिक मदद भी कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से निरंतर जोड़ा जा रहा है। दन्तेवाड़ा जिले की ग्रामीण महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) प्रयास अब सार्थक हो रहा है। कमला बैंक से ऋण लेकर किराना दुकान शुरू की और आत्मविश्वास के चलते आगे बढ़ते जा रही है।संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने अनेक योजनाएं संचालित कर रहे हैं, जिनका लाभ महिलाएं उठाकर अपने घरेलू काम-काज के अलावा स्वरोजगार से जुड़ रहीं हैं।खेती किसानी और घर गृहस्थी के काम के अलावा भी उनकी एक अलग पहचान बन गई है। यह सब महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण से ही संभव है। और इसी के बदौलत ही वे बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के खर्च और परिवार की अन्य जरूरतें पूरा करने में हाथ बंटा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। इस क्रम में दन्तेवाड़ा जिला मुख्यालय से 3 किमी दूरी में बसा ग्राम पंचायत बालूद में निवासरत श्रीमती कमला ठाकुर एवं उनका परिवार अपने जीवन-यापन के लिए परंपरागत खेती से ही जुड़ा हुआ था। फिर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के जरिये उन्होंने दिव्या स्व सहायता का गठन किया। इस समूह में अधिकतम सभी 10 महिलाएं निर्धन परिवार से संबंधित थी और सभी महिलाएं गृहिणी ही थी। इन महिलाओं को सी.आर.पी. दीदीयों के द्वारा बिहान योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई।समूह से जुड़ने के पश्चात श्रीमती कमला ठाकुर ने घर के काम एवं खेती के साथ-साथ लघु व्यवसाय करने का विचार किया। इस प्रकार कुछ नया करने की सोच के साथ उन्होंने बिहान के माध्यम से ही ग्राम संगठन के द्वारा 1 लाख 20 हजार ऋण प्राप्त कर किराना दुकान शुरू किया, जिसमें उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया और उनके द्वारा समय से ग्राम संगठन से लिये गये ऋण को ब्याज सहित चुकता भी कर दिया गया। इसी आत्मविश्वास के बलबूते उन्होंने अपने दुकान को विस्तार करने के उद्देश्य से पुनः बैंक से ऋण के रूप में 50 हजार रूपए की राशि लेकर अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रही है। अपनी आत्मनिर्भरता की वजह से आज वे अपने परिवार की जिम्मेदारी को सुगमता से निभा रही है। श्रीमती कमला ठाकुर ने कहा कि बिहान से जुड़ने के बाद ही उनके पूरी जिंदगी में बदलाव आया है।
- -रायगढ़ जिले में 90 हजार खसरों का नक्शा बटांकन पूरा-लोगों को बैंक लोन, रजिस्ट्री आदि कार्य के लिए आसानी से उपलब्ध हो रहे भूमि संबंधी अभिलेखरायपुर / छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार में राजस्व संबंधी मामलों का तेजी से निराकरण हो रहा है। रायगढ़ जिले में खसरों का नक्शा बटांकन के अभियान से कई परिवारों की समस्याएं सुलझ रही हैं, वहीं राजस्व अभिलेखों में भी शुद्धता आ रही है। नक्शा बटांकन होने के कारण दो युवाओं को एसईसीएल में नौकरी भी मिली है। बैंक लोन, रजिस्ट्री आदि कार्य हेतु आवश्यक दस्तावेज आसानी से प्राप्त होने के साथ ही भूमि संबंधी विवाद भी सुलझ रहा है।जिला प्रशासन द्वारा जनसामान्य की सुविधा के लिए रायगढ़ के सभी तहसीलों में नक्शा बटांकन कार्य को अभियान चलाकर पूरा किया जा रहा है। विगत माह दिसम्बर 2023 से अब तक नक्शा बटांकन कार्य में लगभग 18 प्रतिशत की प्रगति आयी है। इस अवधि में लगभग 90 हजार खसरों का नक्शा बटांकन किया गया है। जनसामान्य को खसरा एवं नक्शा के आसानी से उपलब्ध होने पर अब कार्यालय में आना नहीं पड़ रहा है।अधिकारियों ने बताया कि खसरा दुरूस्ती के पश्चात नक्शा अपडेशन नहीं होने से ऐसे खसरे काफी संख्या में लंबित रहे हैं, इनका अभियान चलाकर निराकरण किया जा रहा है। कई गांवों में नक्शा बटांकन के काम जो लम्बे समय से लंबित थे, उन्हें शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। तहसील लैलूंगा के रामपुर, कोड़ासिया, ईश्वरपुर, सोहनपुर एवं चिटकीबहार इसी तरह घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम छिरभौना, पोरडी, राई, घोघरा में नक्शा अद्यतनीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया है।घरघोड़ा तहसील के घोघरा के श्री बुधेश्वर पिता संतोष ने बताया कि उनकी भूमिस्वामी मद की भूमि का हल्का पटवारी द्वारा मौका स्थल देखकर तुरंत नक्शा बटांकन कर दिया गया। जिसके कारण उसके पुत्र चंद्रकांत साहू एवं पुत्री मेघा साहू को एसईसीएल में नौकरी का लाभ मिल सका। श्री रामकुमार चौहान ने बताया कि उनका ग्राम-तुरेकेला में भूमि कब्जा संबंधी विवाद चल रहा था, जिसका नक्शा बटांकन होने से विवाद का निराकरण हो गया है। इसी जैमुड़ा के श्री गंगाधर पटेल ने बताया कि नक्शा बटांकन होने के बाद उन्हें उनकी भूमि का सीमाचिन्ह ज्ञात हो गया।
- -राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और राजस्व सचिव श्री चंपावत तथा राजस्व पटवारी संघ के बीच हुई बैठक-राजस्व संबंधित मामलों पर अब नहीं होगी कोई समस्यारायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और राजस्व सचिव श्री अविनाश चंपावत के साथ राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक मेें संघ के सभी मुद्दों पर सौहाद्रपूर्ण चर्चा हुई। राजस्व मंत्री और राजस्व सचिव ने समस्त मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद पटवारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज से समाप्त करने का निर्णय लिया। पटवारियों के हड़ताल समाप्त होने से अब फिर से आय, जाति, निवास सहित विभिन्न राजस्व संबंधी काम-काज होना शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर अपनी 32 सूत्रीय मांग को लेकर विगत 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।राजस्व पटवारी संघ सरकारी ऑफिस में ऑनलाइन कामों के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर इसके अलावा, आवश्यक संसाधन, नेट भत्ता, ऑनलाइन नक्शा, बटांकन में संशोधन सीधे पटवारी की आईडी से करने, जिला स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना, साथ ही भूमि खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री के साथ ही भुईयां पोर्टल पर भी इसे अपडेट करने और किसान के बैंक कर्ज चुकाने के बाद भुईयां पोर्टल से बंधक स्वतः हटाने के प्रावधान की मांग कर रहे थे।
-
*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से की मुलाकात*
*छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर चर्चा*
*केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 1383 करोड़ के कार्यों के स्वीकृति का किया अनुरोध*
नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में व अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ व सुविधाजनक बनाने के लिए नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, श्री राहुल भगत, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी और भारत सरकार के अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति एवं सुदूर आदिवासी वनांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तरप्रदेश सीमा तक कुल 282 किमी तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है। श्री साय ने बताया यह मार्ग प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरता है एवं धार्मिक नगरी अयोध्या से छत्तीसगढ़ राज्य को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
मुख्यमंत्री ने कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने बताया यह कुल 482 किमी लंबा राज्य के कुल 6 राष्ट्रीय राजमार्गों एवं 5 जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग के निर्माण होने से बस्तर का नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुख्यमार्ग से जुड़ेगा एवं नक्सल गतिविधियों में कमी आएगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा रायपुर शहर से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। एनएच 130बी से 53 को जोड़ने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा यह मार्ग एनएच घोषित होने से रायपुर शहर का रिंग रोड पूर्ण रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग हो जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नांदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार मार्ग, केंवची-पेंड्रारोड-पसान-कटघोरा मार्ग, मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला मार्ग, राजनांदगाँव-मोहला-मानपुर मार्ग, पंडरिया-बजाग-गाड़ासरई मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने रखा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में कटघोरा से अंबिकापुर तक फोर लेन चौड़ीकरण करने तथा एनएच क्रमांक 53 पर टाटीबंध से तेलीबांधा तक सुरक्षित यातायात की दृष्टि से सरोना चौक, उद्योग भवन, और तेलीबांधा चौक पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण की आवश्यकता बताई है।
इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के वार्षिक योजना 2024-25 में एनएच 30 धमतरी से जगदलपुर व एनएच 130बी में रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग फोर लेन करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, रायपुर-दुर्ग एनएच 53 के दो जंक्शन सिरसा गेट व खुर्सीपार जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण के स्वीकृति का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 1383 करोड़ के 13 कार्यों के प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे गए हैं। उन्होंने प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर में नवंबर में होने वाले इंडियन रोड कॉंग्रेस का 83वां वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री को आमंत्रण भी दिया। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। - बिलासपुर/कमिश्नर डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज यहां उनके कार्यालय के सभाकक्ष में सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय की जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मरीजों के लिए अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। कमिश्नर ने अस्पताल को आबंटित भूमि के समुचित उपयोग के लिए अधोसंरचना विकास के लिए कार्ययोजना बनाने पीडब्ल्यूडी विभाग को कहा। फायर सेफ्टी यंत्र लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।बैठक में कमिश्नर ने अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए शेड बनाने कहा। उन्होंने परिसर में वूहद वृक्षारोपण करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा अस्पताल के सभी वार्डाे की खिड़कियों में मच्छर जाली लगवाने भी कहा। अस्पताल संचालन के लिए पूर्व में खर्च किए गए जरूरी 4 लाख 27 हजार 302 रूपये की कार्याेत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गई। बैठक में अधीक्षक ने अस्पताल का प्रतिवेदन एवं पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिदिन लगभग 109 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया जा रहा है एवं आईपीडी में 04 मरीजों की भर्तियां की जाती है। विगत 6 माह में अस्पताल के जरिए 17 हजार 614 बाह्य रोगियों एवं 729 अंतः रोगियों का इलाज किया गया। बैठक में एडीएम श्री आर.ए.कुरूवंशी, अस्पताल अधीक्षक, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री सीके पांडे, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्रीमती श्रद्धा मैथ्यु सहित समिति के सदस्य, अधिकारी मौजूद थे।
- बिलासपुर/राजीव युवा उत्थान योजना के तहत् संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त तक आमंत्रित किए गए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग युवाओं को कोचिंग दिया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 01 अगस्त 2024 की स्थिति में न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 30 वर्ष एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए आय सीमा का कोई बंधन नहीं है। अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के पालकों की कुल वार्षिक आय क्रीमीलेयर के लिए निर्धारित आय सीमा तक होगी। उक्त योजना से संबंधित समस्त नियम एवं निर्देश की जानकारी एवं आवेदन पत्र (ऑनलाईन) विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in अथवा https://hmstribal.cg.nic.in से अवलोकन एवं डाऊनलोड कर सकते हैं।
-
*जिला प्रशासन की पशुओं को सुरक्षित स्थान में रखने की अपील*
*एक साल में दो हजार से अधिक दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को तत्काल मिला उपचार*
*24 घंटे मिल रही एबुलेंस की सुविधा, जागरूक करने के निर्देश*
रायपुर। राजधानी और आउटर के मार्गाें में विचरण करने वाले पशुओं को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान में रखने की अपील की जा रही है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को त्वरित सहायता व इलाज की सुविधा मिल रही है। जिले में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने के प्रति जागरूक भी करने के निर्देश दिए है।
पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक श्री शंकर लाल उइके ने बताया कि जिले मे 22 पशु चिकित्सालय एवं एक चल चिकित्सा इकाई संचालित है। सभी संस्था प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर उपचार किया जाएं एवं चल चिकित्सा इकाई जिनके पास एंबुलेंस की सुविधा है, उसे 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश है। साथ ही पूरे माह के कार्य की मासिक समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को घर में रखने की सलाह देते है। समय-समय में शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन कर पशुओं को खुले में न छोड़ने की सलाह देते है।
रात्रि पहर मंे लावारिस पशुओं के दुर्घटना एवं अन्य आकस्मिक सेवा के लिए राहगीरो से सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग का मैदानीय अमला तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर चिकित्सकीय सेवा प्रदान करते है। साथ ही साथ गाभिन गायांे मे प्रसव एवं बच्चा फंसने जैसी गंभीर एवं आकस्मिक सेवाओं के लिए मैदानी अमलो को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिये गए है।
पशुपालकों को पशु मृत्यु से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाना उद्देश्य है। इसलिए वर्ष 2023-24 में 2004 एवं वर्ष 2024-25 में अब तक 637 दुर्घटनाग्रस्त पशुओं का इलाज कर बचाया गया है। - आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदमबिलासपुर/मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले के कई गांवों में ग्रामीणों की जिंदगी बदल रही है। मनरेगा के अंतर्गत पंचायत स्तर पर मुर्गी पालन शेड निर्माण जैसे कई कार्य किये जा रहे हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ ही उनके जीवन स्तर में काफी सुधार आ रहा है और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रहीं है।मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुनवानी निवासी श्री भरत लाल टंडन रोजगार के आभाव में पलायन करना पड़ता था। आजीविका चलाने के लिए अपने घर से दूर रहना उनकी मजबूरी बन चुकी थीं। उनके पास स्वयं का रोजगार या व्यवसाय नहीं था। गंाव में रोजगार सहायक द्वारा उन्हे मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यो की जानकारी उन्हंे मिली। 81 लाख रूपए की लागत से मुर्गी पालन शेड निमार्ण कार्य स्वीकृत होने पर मनरेगा के जॉब कार्डधारी श्रमिकों से कार्य पूर्ण कराया गया। कार्य स्वीकृति से मनरेगा श्रमिकों को रोजगार भी मिला। मुर्गी पालन शेड निर्माण हितग्राही एवं मनरेगा श्रमिकों द्वारा पूरा किया गया। इस कार्य में 46 मानव दिवस सृजित किया गया। काम के पूरा होने से अब श्री भरत लाल मुर्गी पालन कर रहें है।श्री टंडन ने बताया की उन्हें मुर्गीपालन में एक वर्ष में 80 हजार रूपए का मुनाफा हुआ है। शेड बन जाने के बाद श्री टंडन को अपनी आजीविका चलाने में बड़ी राहत मिली हैै, जिससे उनकी आय में भी इजाफा हो रहा है। उन्हें अपने परिवार की अजीविका चलाने में अब कोई परेशानी नहीं हो रहीं है। श्री टंडन ने शासन को धन्यवाद देते हुए आभार जताया। इस योजना की जानकारी अपने आसपास के लोगों को भी दे कर उन्हें भी प्रेरित कर रहे हैं।
- छग प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ ने राजधानी किया सम्मानरायपुर। ब्राह्मण समाज की गौरव एवं करही-टेकारी परिवार की होनहार बेटी भूमि उपाध्याय का छग प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ ने बुधवार को वृंदावन हाल, सिविल लाइन, रायपुर में सम्मान किया गया। यह सम्मान समाज ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर दिया। राज्य हाकी टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाने वाली भूमि उपाध्याय को यह सम्मान खेल (हाकी में नौ बार नेशनल) के क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा, नगर निगम, रायपुर के पूर्व महापौर एवं वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे, राज्य योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद ज्ञानेश शर्मा के हाथों प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि भूमि उपाध्याय करही-टेकारी वाले बालोद निवासी स्व. लोकनाथ एवं सुशीला उपाध्याय की पोती तथा संतोष उपाध्याय व आशा उपाध्याय की बेटी है।

- दुर्ग। जिले में 01 जून से 17 जुलाई तक 178.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 308.4 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 114.5 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 128.4 मिमी, तहसील धमधा में 136.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 160.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 225.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 17 जुलाई को तहसील दुर्ग में 16.4 मिमी, तहसील धमधा में 8.9 मिमी, तहसील पाटन में 10.0 मिमी, तहसील बोरी में 11.1 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 7.2 मिमी एवं तहसील अहिवारा में 21.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- बिलासपुर। जल संसाधन एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप 18 जुलाई को अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना का निरीक्षण करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री कश्यप सवेरे 9.30 बजे रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से सड़क मार्ग से रवाना होकर 11.30 बजे भैंसाझार ( ब्लॉक कोटा) पहुंचेंगे। श्री कश्यप यहां बैराज का निरीक्षण एवं निरीक्षण गृह का लोकार्पण करेंगे। जल संसाधन, राजस्व सहित अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। दोपहर 1.30 बजे भैंसाझार से वापस सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
- 0 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश व कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आग्रह पर निरंतर हो रहा न्यौता भोजरायपुर। रायपुर के डगनिया स्थित उमेश उपाध्याय शासकीय प्राथमिक शाला में श्रीमती कल्याणी शर्मा ने अपने पति स्वर्गीय श्री बलराम शर्मा के जन्मदिन स्मृति में न्योता भोज का आयोजन किया। बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया। स्वर्गीय श्री बलराम शर्मा जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक श्री सचिन शर्मा के पिता थे। इस अवसर पर श्रीमती कल्याणी शर्मा ने कहा कि न्योता भोज से बच्चों में अपनत्व का भाव आता है और उन्हें बेहतर पोषण भी मिलता है। इस आयोजन के दौरान छोटे बच्चों के साथ समय बीताने और बातचीत करने का अवसर मिलता है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विशेष दिन या स्मृतियों जैसे खास अवसरों पर स्कूली बच्चों के बीच खुशियां बांटने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आव्हान के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आम नागरिकों और अधिकारी व कर्मचारियों से भी न्योता भोज कराने का आग्रह किया। इसी कड़ी में आज श्रीमती कल्याणी शर्मा के दिवंगत पति स्व. श्री बलराम शर्मा का जन्मदिन है, उन्होंने अपने पति की स्मृति में न्योता भोज के रूप में स्कूली बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अल्का त्रिवेदी एवं प्रधान पाठक श्री कृष्णा ठाकुर सहित 100 से अधिक बच्चे उपस्थित थे। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश व कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आग्रह पर निरंतर न्यौता भोज का आयोजन किया जा रहा है।
- धमतरी। दुगली में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों का छत्तीसगढ़ में ट्राइबल कोऑपरेटिव का भ्रमण कार्यक्रम वनोपज प्रसंस्करण केंद्र दुगली में आयोजित हुआ। जिसमें देशभर के 2023 बैच के 27 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। भ्रमण कार्यक्रम में टीम के ग्रुप लीडर बुशरा बानो, देवेश चतुर्वेदी एजीएल, कुश मिश्रा ट्रेजरर, कृतिंका शुक्ला सहायक ट्रेजरर, सैयद मुस्तफा हाशमी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, अभिनव जी कार्यकारी अधिकारी, भ्रमण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एन आर के चंद्रवंशी डिप्टी कमिश्नर कोऑपरेटिव, योगेंद्र ठाकुर शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर शाखा नगरी, उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अगली कड़ी में नेमीचंद देव सहकारिता विस्तार अधिकारी ने आदिवासी क्षेत्रों में सहकारिता का प्रभाव जिसमें मुख्य रूप से अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण, कृषि आदान, समर्थन मूल्य धान खरीदी के बारे में जानकारी दिए। सुरेश साहू प्रबंधक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति दुगली ने सहकारी समिति के माध्यम से ट्राईबल्स को होने वाले लाभ एवं संघ के द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया। गुड्डू दुफारे सीनियर एग्जीक्यूटिव वनोपज प्रसंस्करण केंद्र दुगली ने प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के संग्राहकों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर संग्रहित लघु वनोंपज के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं उत्पाद का विपणन के संबंध में जानकारी दिए। एन आर के चंद्रवंशी उपायुक्त सहकारिता ने बताया की छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियां के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपज उत्पाद क्रय करने से मार्केट रेगुलेशन का कार्य हुआ है। विशेषकर ट्राइबल क्षेत्र में वनोपज संग्राहक उचित मूल्य प्राप्त कर रहे हैएवं उनके जीवन स्तर में आर्थिक सामाजिक रूप से सुधार हो रहा है। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने प्रसंस्करण केंद्र का भ्रमण कर समस्त उत्पादों के प्रसंस्करण की गतिविधियों का अवलोकन किए।कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार साहू प्रशिक्षक राज्य सहकारी संघ ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुमित डडसेना सहकारिता विस्तार अधिकारी ने किया साथ ही कार्यक्रम के अंत में ग्रुप लीडर बूसरा बानो ने भ्रमण कार्यक्रम आयोजन में सम्मिलित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
- दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न कारखानों में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण नियमित रुप से प्रदान किया जा रहा है। जिस हेतु जिले के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के पर्यवेक्षण में भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा इस सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रमिकों को विशेष रुप से शॉप फ्लोर ट्रेनिंग एवं जॉब-आधारित सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका उद्देश्य संयंत्र में कार्य के दौरान श्रमिकों की दुर्घटनाओं की पूर्ण रुप से रोकथाम सुनिश्चित किया जाना है।
- भिलाई। नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सेक्टर के पार्षदगण द्वारा शिकायत की गई थी। बीएसपी द्वारा सप्लाई किया जा रहे पीने का पानी निर्धारित मानक के अनुरूप घरों में सप्लाई नहीं हो रहा है। इसी के परिपेक्ष में आयुक्त ध्रुव ने नगर निगम भिलाई के फिल्टर प्लांट के टीम को साथ लेकर के बीएसपी के फिल्टर प्लांट मरोदा में निरीक्षण करने पहुंचे। वहां जाकर सप्लाई की प्रणाली पानी साफ करने हेतु उपयोग किए जाने रसायन को चेक करवाया, पानी के सैंपल की जांच की गई। वहां के रजिस्टर एवं पानी साफ करने के लिए उपयोग की जाने वाली रसायन की मात्रा आदि का परीक्षण किया गया। पानी का सैंपल लिया गया। वहां फिल्टर प्लांट के अंदर पानी मानक के अनुरूप सही पाया गया। उसके पश्चात पूरी टीम सेक्टर 4 डिसटीब्यूशन सेंटर पहुंची। वहां पर भी पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। वहां पर सप्लाई किया जारहा पानी का सैंपल लिया गया। उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया, वास्तविक जानकारी रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगी। बीएसपी के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद ऐसी संभावना बन रही है, कि पाइपलाइन में या जॉइंट के समय कहीं पर लीकेज हो जिसके कारण पानी मानक के अनुरूप सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इसके लिए जगह-जगह जाकर घरों में पानी का सैंपल लिया जा रहा है। उसे लैब में जांच करने के लिए भेजा जा रहा है।निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, श्री भार्गव, अभियंता बृजेश श्रीवास्तव,भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे। आयुक्त ने निर्देश दिए कि बीएसपी द्वारा सप्लाई किया जा रहे हैं पीने के पानी के गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना चाहिए।
- बिलासपुर। ग्राम करका के नकताबंधा में 23 बैगा बिरहोर आदिवासियों को पी.एम.जनमन आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। इनमें से 5 आवासो को पूर्ण करा उन्हें गृह प्रवेश कराया गया और 10 आवास भी पूर्णता की ओर है। शेष कार्य प्रगति पर हैं। गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, सरपंच श्रीमती रेवती भानु, सीईओ कोटा श्री युवराज सिन्हा, खंड समन्वयक आवास श्रीमती तामेश्वरी सिंह, तकनीकी सहायक श्री यशवंत सिंह साहू, उपभियंता श्री मनीष यादव, सचिव श्रीमती महेश्वरी ध्रुव, ग्राम रोजगार सहायक श्री हामिद खान एवं ग्राम वरिष्ठजन उपस्थित रहे।ग्राम करका निवासी श्री मेलु राम बैगा, तिलमती बैगा, शिवकुमारी बैगा, श्रीमती हीरा बाई बैगा, श्रीमती रामकली बैगा वनाच्छादित क्षेत्र में निवास करते है। वे जीवन यापन के लिए जंगलो में तेंदुपत्ता संग्रहण, बांस की लकड़ियों से कलात्मक पात्र(टुकनी,झाड़ू ,पर्रा,) इत्यादि बनाकर अपना जीवन यापन करते हैं। पक्के घर का सपना इस सीमित आय के साथ असंभव था। ग्राम में बांस की लकड़ियों से ढके हुए कच्चे मिटटी के दो कमरों में निवास करना वन परिवेश में अपने आप में बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से उनके पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। फिलहाल 5 हितग्राहियों का आवास बनकर पूर्णत रहने योग्य है जिसका गृह प्रवेश उन्होंने बड़े जोर शोर से किया तथा उस आयोजन के साक्षी जनपद कोटा के अधिकारी कर्मचारी बने।वन क्षेत्रो में योजना का सफल क्रियान्वन ही सही मायनो में योजना की सार्थकता का प्रतीक है। शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से इन परिवारों का जीवन संवर रहा है। उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। पीएम जनमन योजना वास्तव में वन रक्षको को सहेजने संरक्षित करने की एक बेजोड़ योजना है। निश्चित ही शासन की यह सार्थक पहल सुदूर वनांचलों में निवासरत हमारी विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगो के जीवन शैली में सुधारकर उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।




.jpg)
.jpg)




















.jpg)
.jpg)