- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय साधराम यादव के परिवारजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का दिया था आश्वासनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मृतक साधराम यादव के परिवार से सौजन्य मुलाकात की और मृतक साधराम यादव के परिवारजनों को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। चेक लेते समय साधराम की पत्नी श्रीमती प्रमिला यादव, पुत्र श्री जलेश्वर यादव, भाई श्री सिद्धराम यादव, गांव के बुजुर्ग श्री कजेलाल यादव, श्री परस साहू, श्री पंचराम पटेल, श्री अगहन यादव, श्री गोलू यादव, श्री भागवत गंधर्व उपस्थित थे।गौरतलब है कि गतदिवस मुख्यमंत्री श्री साय से उनके रायपुर निवास कार्यालय में कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ आये स्वर्गीय श्री साधराम यादव के परिजनों ने सौजन्य मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री यादव के परिजनों को प्रकरण की एनआईए से जांच कराने और संकट की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।कलेक्टोरेट कार्यालय कवर्धा में इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र साहू, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री रवि राजपूत, श्री ईश्वरी साहू, श्री श्रीकांत उपाध्याय उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से स्वर्गीय श्री साधराम यादव के परिजनों ने की थी गत दिनों मुलाकातमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गत दिवस उनके निवास कार्यालय, रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ आये स्वर्गीय श्री साधराम यादव के परिजनों ने सौजन्य मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके परिजनों से कहा था कि श्री साधराम की निर्मम हत्या से हम भी आहत हैं। उन्होंने कहा था कि हमने साधराम के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एनआईए को जांच करने सौंप दी है। एनआईए की सूक्ष्म जांच से आरोपी बच नहीं सकते और आपको न्याय मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है और यहां के माहौल को अशांत करने वाले किसी भी तत्व से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री साधराम यादव की पत्नी श्रीमती प्रमिला से कहा कि शासन स्तर से आपके परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान स्वर्गीय श्री साधराम यादव के पुत्र श्री योगेश्वर, श्री जलेश्वर, भाई श्री शिधराम यादव, श्री कजेलाल यादव, श्री पंचराम यादव, श्री अगहन लाल, श्री राजू यादव, श्रीमती सुकरिया यादव, श्री गोलू यादव उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले लालपुर निवासी श्री साधराम यादव की हत्या की एनआईए से जांच कराने की पिछले दिनों घोषणा की थी, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा था कि श्री साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या की जितनी भी निंदा की जाये कम है। मामला कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर का है, जहां 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे श्री साधराम यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।
- -कहा, 5 साल बाद प्रदेश में खेल अलंकरण समारोह का आयोजन अद्भुतरायपुर। 14/03/2024 छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए जहां उन्होंने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को संबोधित किया।अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन 5 साल बाद हुआ है, इसके लिए प्रदेश के युवाओं ने कड़ा संघर्ष किया, सरकार तक बदल दी और इतने संघर्षों के बाद यह आयोजन और भी अधिक महत्वपूर्ण और अद्भुत हो गया है।इसके साथ ही भाजपा शासनकाल के 15 साल में प्रदेश में खेल के क्षेत्र में शासन की उपलब्धियों को बताते उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में हमने उत्कृष्ट खिलाड़ी नीति बनाई जिसमें अब तक 74 खिलाड़ियों को शासकीय सेवा भी प्रदान की गई है।हमने खिलाड़ियों को राज्योत्सव के अवसर पर गुण्डाधूर सम्मान और तीरंदाजी खेल के लिए महाराजा प्रवीरचंद्र भंज देव सम्मान देने का कार्य किया, विकासखण्ड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक ग्रामीण खेलकूद तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ की, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हुआ जो प्रदेश के लिए शान की बात है, बहतराई बिलासपुर में 112 करोड़ की लागत से राज्य का सबसे बड़ा खेल परिसर निर्मित हुआ, राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का निर्माण पूर्ण हुआ।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य खेल अलंकरण समारोह के आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आने के बाद इन पुरस्कारों की आज 5 साल बाद वापसी हो रही है।
-
-नगरीय प्रशासन विभाग ने अधोसंरचना मद से मंजूर की राशि
रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग नगर निगम में आठ मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ 48 लाख चार हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा अधोसंरचना मद के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक-15 करहीडीह मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख 36 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-17 कादम्बरी नगर मुक्तिधाम के लिए 27 लाख दस हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-55 में विद्युत सब-स्टेशन के सामने मुक्तिधाम के लिए 31 लाख 49 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-56 बघेरा मुक्तिधाम के लिए 46 लाख 84 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-57 उरला पश्चिम मुक्तिधाम के लिए 49 लाख 97 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-60 रायपुर नाका मुक्तिधाम के लिए 24 लाख सात हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-11 हरनाबांधा मुक्तिधाम के लिए 15 लाख 90 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-50 बोरसीभाठा मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख 31 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मोटर चलित स्कूटी पाकर दिव्यांगजन हुए खुशरायपुर /जब इरादे मजबूत हो तो शारीरिक अक्षमता को भी हार मानना पड़ता है। आज ऐसे लोग भी है जो अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न मान, जिंदगी में आगे बढ़ कुछ करने की कोशिश करते है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं भी दिव्यांगजनों की सपनों की उड़ान में मददगार साबित हो रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के आठ दिव्यांगजनों को विधायक निधि से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल देकर उनकी जिन्दगी में फिर से खुशियां लौटा दी है।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिव्यांगजनों से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल भेंट करते हुए कहा कि उनकी सहायता करने से मुझे सुखद अनुभूति मिल रही है। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल से दिव्यांगजनों की राह अब सामान्य व्यक्ति की तरह आसान हो जाएगी। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल पाकर दिव्यांगजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सपनों को नई उड़ान मिली है। उन्हांेने उपमुख्यमंत्री के इस पहल की सराहना करते हुए इस उपहार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का भी आभार जताया है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समझाइश दी कि सभी दिव्यांग भाई सड़क सुरक्षा नियमों का पालना सुनिश्चित करें और स्कूटी चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाएं। उन्होंने दिव्यांगों का हौसला बढाते हुए कहा कि दिव्यांग अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसके अनुरूप एक लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। उन्होंने इस मौके पर शासकीय दृष्टि एवं बाधितार्थ विद्यालय सिंघनपुरी के कक्षा पहली में अध्यनरत हंसराज साहू और पोषण साहू को ब्रेल लिपि किट और श्रीमती सुशीला को श्रवणयंत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।इन्हें मिला पेट्रोल चलित ट्रायसायकलउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिन 08 हितग्राहियों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल का वितरण किया। उनमें ग्राम पंचायत घोटिया के श्री धरमदास डहरिया, कैलाश नगर के श्री अशोक सिन्हा, कवर्धा के श्री नागेश कुंभकार, ग्राम पंचायत ढ़ोगईटोला के श्री छबिलाल साहू, ग्राम पंचायत खाम्ही के श्री तुलस कुमार, ग्राम पंचायत मैनपुरी के श्री कमलू साहू, ग्राम पंचायत जेवड़न के श्री राकेश कुमार, ग्राम पंचायत केशमर्दा के श्री मुकेश शामिल है।
- -मिलेगी 27 फीसदी वेतन वृद्धी और अन्य राज्यों में हुए नियमतीकरण का होगा अध्ययन-छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम.कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापनरायपुर /स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एन.एच.एम. के संविदा कर्मियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ निश्चित रूप से दिलाया जायेगा। साथ ही उन्होंने एम.डी. एन.एच.एम. को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश भी दिये।छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालय में उनसे मुलाकात की। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपना 18 सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौपा। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने ज्ञापन पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि 27 फीसदी वेतन वृद्धी का लाभ प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को दिलाये जाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत् संविदा कर्मियों को निश्चित तौर पर इसका लाभ दिलाया जायेगा। साथ ही महिला पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि तमिलनाडु और मणिपुर में एन.एच.एम. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया गया है। इस निवेदन पर स्वास्थ्य मंत्री ने एम.डी. एन.एच.एम. को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल से मिले आश्वासन से छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारी खुशी जाहिर की। सभी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल की इस त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।
-
*15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 7 नगरीय निकायों के लिए 4.8 करोड़ रुपए मंजूर*
*सारंगढ़ नगर पालिका के लिए 14वें वित्त आयोग के तहत 4.13 लाख रुपए स्वीकृत*
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के आठ नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल चार करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सात नगरीय निकायों के लिए कुल चार करोड़ 79 लाख 68 हजार रुपए और 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है। उन्होंने गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इन राशियों से प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नारायणपुर नगर पालिका के लिए एक करोड़ 17 लाख चार हजार रुपए, सरगांव नगर पंचायत के लिए 15 लाख रुपए, किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए 18 लाख रुपए, खोंगापानी नगर पंचायत के लिए 93 लाख 35 हजार रुपए, छुरा नगर पंचायत के लिए 18 लाख 98 हजार रुपए, सिमगा नगर पंचायत के लिए 53 लाख 97 हजार रुपए और सक्ती नगर पालिका के लिए एक करोड़ 63 लाख 34 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वहीं 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। -
रायपुर/ उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत बलौदाबाजार जिला के शासकीय डी.के. महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 111.53 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया शासकीय डी.के. महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।
-
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी
आगर नदी सौंदर्यीकरण के लिए मिले 3.08 करोड़ रुपए, 48.13 लाख रुपए की लागत से बनेगी चौपाटी
देवांगन समाज मुक्तिधाम के लिए 48.32 लाख रुपए मंजूर, स्मार्ट टॉयलेट ब्लॉक के लिए मिले 26 लाखरायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुंगेली नगर पालिका में अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यों के लिए कुल 11 करोड़ 44 लाख चार हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा आगर नदी के सौंदर्यीकरण के लिए तीन करोड़ आठ लाख 24 हजार रुपए और चौपाटी निर्माण के लिए 48 लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। मुंगेली में देवांगन समाज मुक्तिधाम विकास कार्य के लिए 48 लाख 32 हजार रुपए एवं स्मार्ट टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण के लिए करीब 26 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा मुंगेली नगर पालिका में 110 कार्यों के लिए राशि स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुंगेली नगर पालिका के लिए स्वीकृत 11 करोड़ 44 लाख चार हजार रुपए की राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में उद्यानों के विकास, मैदान समतलीकरण, बाउंड्रीवॉल निर्माण, प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण, सीसी रोड निर्माण, बीटी रोड निर्माण, नाली निर्माण, चौपाटी निर्माण, आगर नदी में सौंदर्यीकरण कार्य, सामुदायिक भवनों के निर्माण, मुक्तिधामों के उन्नयन एवं विकास कार्य तथा स्मार्ट टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुंगेली में भारत माता मंदिर के पास उद्यान के विकास के लिए 27 लाख 59 हजार रुपए, सरस्वती शिशु मंदिर के पास मैदान समतलीकरण के लिए 35 लाख 70 हजार रुपए, महाराणा प्रताप वार्ड पेण्डाराकापा में मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 35 लाख 15 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-11 में मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 29 लाख 84 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-6 में परमहंस गेट से खर्राघाट तक सीसी रोड के लिए 25 लाख 85 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-12 में मुक्तिधाम में कम्पाउंड वॉल निर्माण के लिए 35 लाख दस हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। -
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने 42 एवं 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट का किया औचक निरीक्षण
दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज मॉर्निंग विजिट के दौरान 42 एवं 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फिल्टर बेड, एरीएशन चेंबर, वाश वाटर एवं फिल्टर प्लांट के अन्य स्थानों में पहुंचकर जल शुद्धिकरण के लिए अपनाए जा रहे पूरे कार्यों का अवलोकन कर सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझे। जल शुद्धीकरण की प्रत्येक विधि का जायजा लेते हुए,नगर पालिक निगम क्षेत्र के हर वार्ड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था निरंतरता बनी रहे इसके लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। फिल्टर प्लांट के लैब में पहुंचकर केमिस्ट से चर्चा करते हुए उन्होंने पानी में पाए जाने वाले तत्वों और टर्बिडिटी की जांच को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। नगर पालिक निगम क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिलता रहे इसके लिए जलकार्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से अपने कार्य में जुटी हुई है।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहीं भी विशुद्ध पानी न पहुंचे इसके लिए पानी सेंपल जांच के साथ ही सभी जोन क्षेत्रों से रेंडम जांच करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि फिल्टर प्लांट मे शिवनाथ नदी से आने वाले पानी से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन वाटर के सैंपल तक की प्रक्रिया का अवलोकन किया। जल शुद्धिकरण के इस्तेमाल में उपयोग होने वाले क्लोरीन, ब्लीचिंग एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। वाटर टेस्टिंग लैब में पहुंचकर संधारित पंजियों का तिथि अनुसार अवलोकन किए। निगम आयुक्त ने प्रतिदिन पानी टंकी और अंतिम छोर के जल स्रोत से लिए जाने वाले सेम्पल के पानी टेस्टिंग की रिकॉर्ड व्यवस्थित करने कहा। फ़िल्टर प्लांट में नदी से आ रहे रॉ वाटर और सप्लाई होने वाले क्लियर वाटर की जानकारी लेते हुए लैब में केमिस्ट से रोज़ाना हो रहे टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी मांगी और आटोमेटिक स्काडा सिस्टम की जानकारी कंप्यूटर के माध्यम से लिए, उन्होंने कहा सभी टंकियो में हो रही क्लियर वाटर सप्लाई में इस्तेमाल हो रहे मोटर पंप की क्षमता के बारे में अधिकारियों से जानकारी रिपोर्ट पूछे।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता मोहित मरकाम, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें। - बिलासपुर, /बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र बिरकोना में कार्यरत दो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती सुषमा बंजारे एवं श्री राकेश साहू को टीकाकरण कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संयोजको का मुख्य दायित्व टीकाकरण कार्य होता है। इनके द्वारा अपने क्षेत्र में सघन रूप से टीकाकरण कार्य नहीं किया गया, जिसके कारण टीकाकरण का लक्ष्य प्रभावित हुआ है। कलेक्टर द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जा रही है। लक्ष्य अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में भी कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बिल्हा अस्पताल में मरीज से पैसे की लेनदेन के आरोप में स्टाफ नर्स को निलंबित एवं जीवनदीप के कर्मचारियों को बर्खास्त की करने की कार्रवाई की थी।
- राजनांदगांव। बागनदी के भर्रीटोला जंगल में अधेड़ का शव पेड़ में लटकता मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने रस्सी के सहारे पेड़ में लटकर आत्महत्या की है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आसपास के थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट की भी जांच कर रही है। (सांकेतिक फोटो)
- राजनांदगांव। चौखड़िया पारा नंदई चौक में तेज रफ्तार मालवाहक ने सड़क में खेल रहे तीन वर्षीय बालक कुशल यादव को ठोकर मार दी। ठोकर के चलते कुशल के सिर में गंभीर चोटें आई थी। । उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना दोपहर तीन बजे की आसपास की है। मृतक बालोद तरोद निवासी कुशल अपने मामा के घर शादी में आया था। दोपहर में सड़क पर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार मालवाहक ने सामने से ठोकर मार दी।मासूम को ठोकर मारने के बाद आरोपित वाहन चालक अछोली निवासी 38 वर्षीय गणपत कुमार धीवर भागने लगा। जिसके आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सड़क दुर्घटना में कुशल की मौत होने के बाद शादी घर में मातम पसर गया। इधर, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बसंतपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन ने बताया कि आरोपित चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
- -कृषि क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा, किसानों की बढ़ेगी ऊपज और आर्थिक रूप से किसान होंगे समृद्धरायपुर, 14 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विगत 12 मार्च को 24.72 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया है। पूरे राज्य के किसानों में उत्साह का माहौल हैं। अब बाजारों में भी रौनकता छा गई है। किसान राशि का उपयोग खेती-बाड़ी के सामान खरीदने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, बेटा-बेटी का शादी ब्याह करने के लिए राशि का बेहतर उपयोग कर रहे हैं।बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के कोबिया गांव के किसान शैलेश वर्मा, मोहभट्ठा गांव के विनोद वर्मा, सगोनी के किसान लालसिह वर्मा और महेश कुमार साहू बहुत खुश है क्योंकि इनके खाते में अंतर की राशि आ गयी है। राज्य सरकार द्वारा अपने वादे के मुताबिक किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद की गई है। ख़रीफ़ में 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। किसानों को धान की खरीदी के लिए सरकार ने एमएसपी दिया है तथा किए गए वादे के मुताबिक़ हर किसान को धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया गया। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत एकमुश्त आदान सहायता राशि मिलने से जिले के किसान काफी खुश है। इसके लिए किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।बलौदाबाजार जिले के ग्राम करमदा निवासी किसान नागमणी वर्मा ने कहा कि यह योजना बहुत लाभदायक है। लगभग 1 लाख रुपये की अंतर राशि खाते में एकमुश्त जमा हुई है। राशि का उपयोग मैं खेती किसानी को बढ़ाने एवं बच्चों के पढ़ाई में करूंगा। मेरे बच्चे अभी पढ़ाई करते हैं जिसके लिए उन्हें गृह ग्राम से दूर जाना पड़ता है। मैं इस राशि से अपने बच्चों के लिए वाहन लेना चाहता हूँ। जिससे उनके आवागमन में कोई समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि सरकार हम किसान भाइयों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी योजना लेकर आई है। हम सभी किसान वर्ग इससे बहुत खुश एवं उत्साहित हैं। गौरतलब है कि एक मुश्त राशि मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे किसानों को कई फायदे होंगें। उन्नत कृषि का बढ़ावा मिलेगा। कृषि उत्पादकता बढे़गी और किसान आर्थिक रूप से सशक्त एवं मजबूत होंगे।
-
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 14 मार्च को अपरान्ह 4:00 बजे भाटागांव में बिन्नी बाई सोनकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन काटाठीह रोड का लोकार्पण करेंगे। शाम 5: 00 बजे भैरव नगर मठपुरैना में सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण का लोकार्पण करेंगे। शाम 5:30 बजे गैस गोदाम के पास छत्तीसगढ़ नगर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम 6:00 बजे टिकरापारा यादव समाज भवन, नूतन स्कूल के पास टिकरापारा रायपुर का लोकार्पण करेंगे। शाम 7: 00 बजे झंडा चौक शिवनगर चंगौराभाटा में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन, रंगमंच, शीतला माता मंदिर के पास दो रंगमंच, सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
- -15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 7 नगरीय निकायों के लिए 4.8 करोड़ रुपए मंजूर-सारंगढ़ नगर पालिका के लिए 14वें वित्त आयोग के तहत 4.13 लाख रुपए स्वीकृतरायपुर. । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के आठ नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल चार करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सात नगरीय निकायों के लिए कुल चार करोड़ 79 लाख 68 हजार रुपए और 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है। उन्होंने गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इन राशियों से प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नारायणपुर नगर पालिका के लिए एक करोड़ 17 लाख चार हजार रुपए, सरगांव नगर पंचायत के लिए 15 लाख रुपए, किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए 18 लाख रुपए, खोंगापानी नगर पंचायत के लिए 93 लाख 35 हजार रुपए, छुरा नगर पंचायत के लिए 18 लाख 98 हजार रुपए, सिमगा नगर पंचायत के लिए 53 लाख 97 हजार रुपए और सक्ती नगर पालिका के लिए एक करोड़ 63 लाख 34 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वहीं 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।
- -मंत्रिमंडल के सदस्य गणों, विधायकगण एवं विभिन्न समाज व संगठनों सहित आमजनों का बधाई देने देर रात तक लगा रहा तांता-विशेष आमन्त्रित अतिथि रहा जशपुर से पारम्परिक वेशभूषा में तीर-धनुष लिए पहुंचा पहाड़ी कोरवाओं का दल-सरकार द्वारा अल्प अवधि में लिए गए जनहित के फैसलों के लिए लोगों ने जताया मुख्यमंत्री का आभाररायपुर / आज मुख्यमंत्री निवास के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य गणों, विधायकगण, विभिन्न समाज एवं संगठन सहित बड़ी संख्या में आमजनों का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को बधाई देने देर रात तक तांता लगा रहा। अपने प्रिय मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर बधाई देने प्रदेशभर से पहुंचे लोगों में गजब का उत्साह रहा। देर रात तक समाज से सभी वर्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आना जारी रहा।विशेष आमंत्रित अतिथि के रुप में जशपुर से पारम्परिक वेशभूषा में तीर-धनुष सहित पहाड़ी कोरवाओं का दल भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचा और अपने मुखिया को बधाई दी। इस अवसर पर लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अल्प अवधि में लिए गए जनहित के फैसलों के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस मांगलिक अवसर पर बधाई देने वालों में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा मन्त्रीगण सर्वश्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, सुश्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित सांसद श्री विजय बघेल, श्री सुनील सोनी, श्री संतोष पांडेय तथा विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू आदि शामिल रहे।मुख्यमंत्री निवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी अंचल से विभिन्न समाज और संगठन के लोग बधाई देने पहुंचे हुए थे। इनमें पद्मश्री पुरुस्कार विजेता डॉ पुखराज बाफना , श्री मदन चौहान, श्री भारती बंधु, श्री अनुपूरंजन पांडे, सुश्री शमशाद बेगम, डॉ सुरेंद्र दुबे, विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री अजय मंडावी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बधाई दी। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से सविता दीदी और पुर्णिमा बहन ने मुख्यमंत्री श्री साय को शॉल-श्रीफल भेंटकर उन्हें बधाई दी।इसी क्रम में महादेव घाट यज्ञशाला से बाबा हरिनारायण शरण, जग्गनाथ मन्दिर समिति, बोहरा समाज, दक्षिण कौशल पीठम रायपुर से स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज, श्री राम मंदिर समिति तथा विभिन्न मन्दिर एवं मठों के मठाधीश साधु संत भी गृहप्रवेश के अवसर पर बधाई देने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने श्री कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक के नेतृत्व में मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बधाई दीविशेष आमन्त्रित अतिथि रहा पारम्परिक वेशभूषा में तीर-धनुष लिए पहुंचा पहाड़ी कोरवाओं का दलमुख्यमंत्री निवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में विशेष आमन्त्रित अतिथि के रुप में जशपुर जिले के सरधापाट क्षेत्र के ग्राम छिछली से पारम्परिक वेशभूषा में तीर-धनुष लिए पहाड़ी कोरवाओं का दल भी पहुंचा। मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी ही आत्मीयता से पहाड़ी कोरवा आदिवासियों से अपने कक्ष में मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री निवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहाड़ी कोरवा श्री सलंगू राम, श्री ओतना राम, श्री महादेव, श्री रौंहार को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा मुख्यमंत्री निवास में यह सम्मान पाकर पहाड़ी कोरवाओं का दल भाव विभोर हो गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में लिए जा रहे फैसलों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का हृदय से आभार जताया। पहाड़ी कोरवाओं से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें आश्वस्त किया कि शासन की सभी योजनाएं दूरस्थ क्षेत्र में रह रहे आदिवासियों तक पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष लागू हुई प्रधानमंत्री जन मन योजना का लाभ दिलवाते हुए आदिवासियों की बेहतरी के लिए हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
- -अलंकरण समारोह प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे सेरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्व श्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब होंगे।कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 03, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाड़ियों को वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रूपए तथा 2020-21 के लिए 142 खिलाड़ियों को 19 लाख 32 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
- रायपुर /प्रदेश की महिलाओं को खाना बनाने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा हैं। पहले महिलाएं खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयला, कण्डा का उपयोग करती थी। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता था। आंखो में जलन होती थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल रही हैं। महिलाएं अब झट-पट खाना बनाकर अन्य कामों के लिए भी समय निकाल लेती है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 36 लाख 76 हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया हैं।रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम र्भुइंयापानी निवासी बिरहोर परिवारों के 60 वर्षीय नान्हीबाई को उज्जवला गैस कनेक्शन मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें जंगल जाना नहीं पड़ता। नाही मजबूरी में खाना बनाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करनी पड़ती हैं। जंगल से लकड़ी लाने में जंगली जानवरों का खौफ रहता था। चूल्हे के धुंए से भी राहत मिल रही हैं। उम्र दराज नान्हीबाई के चिन्तामुक्त होने की खुशी झलक रही थी।प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत कोरिया जिले बैकुण्ठपुर निवासी हितग्राही 30 वर्षीय श्रीमती रामबाई, 55 वर्षीय श्रीमती मानकुंवर बाई, 25 वर्षीय श्रीमती दुर्गा, 35 वर्षीय फूलबासन बाई, 31 वर्षीय श्रीमती ऊषा बाई ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें गैस चूल्हा मिल गया है। किस तरह पहले चूल्हा से भोजना बनाना पड़ता था, लकड़ी के लिए जंगल जाना होता था, वहीं भोजन बनाते समय धुआं के कारण खांसी और आंख से आंसू बहते थे। अब गैस-चूल्हा मिलने से इस समस्या से छुटकारा मिल गया है।श्रीमती फूलबासन बाई कहती है कि गैस चूल्हा से खाना बनाना काफी आसान हो गया है। बर्तन भी काले नहीं होते हैं। श्रीमती ऊषा बाई अन्य पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं।यह योजना परिवार के लिए और पर्यावरण के लिए भी बहुत कल्याणकारी हैं। गैस चूल्हा होने से पेड़ की कटाई भी रूकेगी और हरियाली भी बने रहेगी।
- -मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की-प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के दिए निर्देशरायपुर / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज अपने प्रभार जिले सक्ती के कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में प्रथम समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए।श्रीमती राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पोषण आहार वितरण का नियमित निरीक्षण करने तथा बच्चों और गर्भवती माताओं को उचित पोषण आहार देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह आंगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगी, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।श्रीमती राजवाड़े ने राजस्व कार्यों को दुरुस्त करने तथा स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण की जानकारी लेते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सर्वे और निरीक्षण कर जरुरतमंद लोगों को प्राथमिकता देते हुए उनसे आवास निर्माण का कार्य कराएं। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब हैण्ड पम्प सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अग्निवीरों का करेंगे सम्मानरायपुर, / भारतीय थल सेना अग्निवीर के रूप में छत्तीसगढ़ के 1304 युवाओं का चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए कड़ी मेहनत की, लिखित और शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण की, अब वे देश की सेवा कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने जा रहे हैं। वर्ष 2022 में प्रदेश के 434 युवाओं का और वर्ष 2023 में 870 युवाओं का चयन अग्निवीर थल सेना के लिए हुआ है। प्रदेश के इन सभी चयनित अग्निवीर युवाओं के सम्मान में राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 14 मार्च को सुबह 9 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे। file photo
- -उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की-कार्य में संतुष्टि हो और जनता को योजनाओं का लाभ मिलेरायपुर । उप मुख्यमंत्री और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अपने प्रथम प्रवास पर जिले के सभी अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण के लिए सभी अधिकारी सिद्द्त से कार्य करते हुए अपनी महती जवाबदारी का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आपको एक सेवा का अवसर मिला है, इसे जनहित के कार्यों में लगाये। उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ सहज व्यवहार करें और जनता की समस्याओं को सुने। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जिला कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री डी.पी. साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी वनांचल और नवीन जिला है। जिले के नागरिकों को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और जनता की समस्याओं का निराकरण हो, इस दिशा में सभी अधिकारी दायित्व पूर्वक अपने कार्यों का संपादन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि दायित्व निर्वहन में संतुष्टि हो और जनता की समस्याओं का निराकरण हो। उन्हें सहज सेवा उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आप सबकी महती जवाबदारी है कि शासन की योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों का उचित निर्वहन करते हुए जनता को इसका लाभ दिलाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आपको एक अवसर मिला है, इसे जनता की सेवा में लागाये। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में जिले के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना अंतर्गत कराये जा रहे सभी प्रकार के निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण करें। उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्यों को उनके संज्ञान में लाते हुए कराया जाए।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और निर्धारित समय में निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्य में गति लाने के लिए आवास मित्रों का सहयोग लेकर इसका मूल्यांकन कराये। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महिला समूह को एक अवसर देते हुए उनके उत्पादों का प्रचार प्रसार करने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने वर्तमान समय में मिलेट फसलों की महत्ता को देखते हुए कोदो, कुटकी, रागी जैसे फसलों के लिए माहौल बनाने और इसके उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने कहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह क्षेत्र वनांचल क्षेत्र है, यहां कोदो, कुटकी, रागी जैसे फसलों के उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मिलेट फसल के उत्पादन और इसके सेवन से होने वाले फायदे के संबंध में नागरिकों को बताया जाये।मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में संचार कनेक्टिविटी के संबंध में उन्होंने कहा कि भारत नेट कनेक्शन के जरिए सभी ग्राम पंचायत में संचार कनेक्टिविटी को दुरुस्त करें। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी बालिका छात्रावास, आश्रमों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें। इन संस्थानों में महिला चौकीदार, होमगार्ड की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही इन संस्थानों में सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से सुरक्षा के उपाय करने कहा। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिले के महिला अधिकारियों को नियमित रूप से इन संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण और मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने भवन विहीन विद्यालयों के प्रस्ताव बनाने कहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जिन ग्राम पंचायत में कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उन ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर सोशल ऑडिट का कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत जिले में सिंचाई परियोजना को धरातल पर स्थापित करने के लिए नवीन प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा। विद्युत विभाग के अंतर्गत आवश्यकता के अनुसार कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों के लिए सिंचाई पंप कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़कों का मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने कहा। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए देश सेवा की भावना जागृत करते हुए भर्ती करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आने वाले 10 दिन में सभी तहसीलों एवं राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिन में लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी उन्हें दी जाये।
- रायपुर / सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ (हाथी पखना) में स्थित ऑक्सीजन पार्क को पहले वृक्ष मित्र स्व. ओ.पी. अग्रवाल के नाम से जाना जाता था। सरगुजा के कलेक्टर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र के माध्यम से इसका नाम गणपति धाम के नाम पर रखने की अनुशंसा की थी। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर अपनी सहमति भी दी है। इस आशय का आदेश आज यहां वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है। सरगुजा स्थित इस ऑक्सीजन पार्क को अब ‘‘गणपति धाम’’ के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने यह शर्त रखी है कि वन विभाग की सहमति केवल नाम परिवर्तन तक ही है, परन्तु इस पहाड़ पर कोई भी गैर वानिकी गतिविधि हेतु वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम 1980 के तहत भारत सरकार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, नई दिल्ली से स्वीकृति लिया जाना आवश्यक होगा।
- -पांच साल बाद पुनः लौटी राजिम कुंभ की भव्यता-प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में होगी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई-प्रदेश में 33 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की शुरू हुई कार्यवाही-नई शिक्षा नीति से गढ़ेंगे बच्चों का सुनहरा भविष्य-प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर होगी जल्द भर्ती-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभाग की तीन महीने की प्रोग्रेस रिपोर्ट दीरायपुर / शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 माह के अल्प समय में ही कई बड़े फैसले और दूरगामी निर्णय लिए है। आने वाले समय में विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए छत्तीसगढ़ में भी तैयारियां की जा रही हैं। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धर्मस्व, पर्यटन एंव संस्कृति विभाग की गतिविधियां तय की गई है।संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विभागों के 3 महीनों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर जानकारी देते हुए बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू करने जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के अधोसरंचना को मजबूत कर रहे है। स्कूल अधोसरंचना को मजबूत करने के लिए बजट में 265 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। सनातन संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जगाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए त्रिवेणी संगम भव्य राजिम कुम्भ का फिर से आयोजन की शुरूआत की है। जनभावना का सम्मान करते हुए श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। 5 मार्च को 850 लोगांे का जत्था विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई है। इस पूरी यात्रा का खर्च राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी अयोध्या धाम के भव्य रामलला मंदिर की तर्ज पर नवा रायपुर स्थित मुक्तांगन में अयोध्या धाम का प्रतिरूप बनाया जाएगा।वनांचल क्षेत्रों में भी आदिम संस्कृति के गौरव प्रदान करने के लिए बस्तर दशहरा के आयोजन के लिए राशि बढ़ाकर प्रत्येक वर्ष 50 लाख रुपए, चित्रकोट महोत्सव के लिए 25 लाख रुपए और रामाराम महोत्सव के लिए 15 लाख रुपए, गोंचा महोत्सव के लिए धनराशि 5 लाख रुपए कर दी गई है। मानसरोवर यात्रा और सिंधु दर्शन यात्रा के लिए भी आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर राशि को 50 हजार रूपए प्रति यात्री किया गया है।छत्तीसगढ़ सरकार चार धाम के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पांच शक्तिपीठों विकसित करेगी इसके अंतर्गत कुदरगढ़ जिला सूरजपुर, चंद्रहासिनी चंन्द्रपुर जिला-सक्ती, महामाया रतनपुर जिला-बिलासपुर, दंतेश्वरी जिला दंतेवाड़ा और बम्लेशवरी डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस योजना की लागत 112 करोड़ की होगी। इस वर्ष बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव 2024 के आयोजन हेतु राशि रूपए 1 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि एवं चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत रामायण मानस मंडलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 3 करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपए आवंटित किए गए। विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक आयोजन में लोक कलाकारों को करीब 3 करोड़ रुपए मानदेय के रूप में प्रदान किए गए। सिरपुर महोत्सव आयोजन के लिए 15 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। इसके अलावा राजनांदगांव में लोक मंडई महोत्सव का आयोजन किया गया। मैनपाट महोत्सव और जांजगीर चांपा में शिवरीनारायण मेला महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।स्कूल शिक्षा विभाग‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राईजिंग इंडिया’ के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों में पीएम श्री योजना में शामिल किया गया है। पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में आधुनिक, परिवर्तनकारी सुविधायुक्त शिक्षा देने की तैयारी की है। इस योजना के तहत स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए बजट में 60 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दूसरे चरण में प्रदेश के लगभग 300 स्कूलों को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं तक एक सेक्शन इंग्लिश मीडियम का शुरू किया जाएगा। अब 9 वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सायकल मिलेगी। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग को मिलने वाली छात्रवृत्ति संत शिरोमणि गुरू घासीदास, अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रवृत्ति को वीर गुण्डाधुर के नाम पर किए जाने का निर्णय लिया है।न्योता भोजनप्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तर्ज पर स्कूल अवधि में बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने ‘न्योता भोजन’ शुरू किया गया है। यह सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्यौहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है। समुदाय के सदस्य ऐसे अवसरों/त्यौहारों पर अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान कर सकते है। अब तक 6000 स्कूलों में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, समुदाय, आम नागरिकों के द्वारा बच्चों को न्योता भोजन कराया गया है।सीधी भर्ती व पदोन्नतिजनवरी 2024 से अब तक सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याताओं के 2055 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। इसके साथ ही व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक के 8194 पद तथा सहायक शिक्षक के 22341 पद, कुल 33059 पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। इसके साथ ही शिक्षकों की समय पर पारदर्शी तरीके से पदोन्नति और वरिष्ठता सूची प्रकाशन की कार्यवाही की जा रही है।उच्च शिक्षाछत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय और पहला संस्कृत विश्वविद्यालय रायपुर में प्रारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत राज्य के बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 20 करोड़ और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर को 20 करोड़ के साथ ही दो कॉलेजों को पांच-पांच करोड़ रुपए दिए हैं। बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की उपलब्धता हेतु वर्ष 2024-25 के राज्य बजट से 20 नवीन शिक्षण विभाग में 33 नवीन स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी प्रावधान किया गया है।बस्तर विश्वविद्यालय के वार्षिक अनुदान की राशि 04 करोड़ से बढ़ाकर इस वर्ष के बजट में 10 करोड प्रस्तावित किया गया है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वार्षिक अनुदान बजट की राशि 39 करोड़ से बढ़ाकर 54 करोड कर दिया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर विश्वविद्यालय के लिए वार्षिक अनुदान की राशि 02 करोड़ 27 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है।उच्च शिक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आने-जाने में होने वाली असुविधा को दूर करने हेतु परिवहन की सुविधा अगले सत्र से दिये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। शासकीय महाविद्यालयों आने वाले दिनों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने से प्रदेश के उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को रोजगर उन्मुखी शिक्षा मिलेगी। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कॉमर्स और फोरेंसिक साइंस कोर्स शुरू होंगे। शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में पुस्तकालय भवन निर्माण की भी स्वीकृति के साथ ही 15 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातक विषय संकाय एवं 23 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातकोत्तर संकाय प्रारंभ किए जाएंगे। शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों/कर्मचारियों की वर्षों से रूकी हुई पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।संस्कृति विभागगोंड़ी भाषा के विकास हेतु ट्रिपल आई.टी. नवा रायपुर द्वारा एक भाषा अनुवाद टूल विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट राशि 250.00 लाख का प्रावधान किया गया है। पद्मश्री प्राप्त कलाकारों को प्रतिमाह 25 हजार रूपए पेंशन दिए जाने का प्रावधान है। स्वामी विवेकानन्द जी के द्वारा रायपुर में व्यतीत जीवनकाल को स्मरणीय बनाने हेतु उनके निवास स्थान डे-भवन की स्मृति संस्थान के लिए वर्ष 2024-25 के बजट में 4.80 करोड़ रूपए का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ लोक कला एवं नृत्यों के संरक्षण अन्तंगत पर आधारित लघुफिल्म, ड्राक्युमेंट्री एवं संवर्धन कायों के लिए राशि रू. 2.12 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- रायपुर /धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मंशानुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बस्तर संभाग के मांझी और चालकियों को सम्मान निधि प्रदान करने हेतु राशि 19.14 लाख रूपए का आबंटन जारी कर दिया गया है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा कलेक्टर, जिला-बस्तर को जारी किया गया है। जिसके तहत कार्यरत 64 मांझी हेतु 2000 रूपए मासिक मानदेय के दर से 15 लाख 36 हजार रूपए एवं कार्यरत 21 चालकी हेतु 1500 रूपए मासिक मानदेय के दर से 3 लाख 78 हजार रूपए कुल 19 लाख 14 हजार की राशि प्रदान किए जाएंगे।
-
भारत के शहीद जवानों को मेडल किया समर्पित
श्रीमंत झा अब तक 45 अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीत चुके हैं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रीमंत झा ने एक बार फिर भिलाई सहित छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया. आर्म्रेसलिंग चैंपियनशिप मैं श्रीमंत झा ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।
श्रीमंत झा एशिया के एकमात्र और विश्व के तीसरे नंबर के पैरा आर्म रेसलिंग खिलाड़ी है. इटली में आयोजित इटली पैरा आर्म्रेसलिंग चैंपियनशिप मैं श्रीमंत झा ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है. 8 मार्च से 10 मार्च के बीच इटली में इटली पैरा आर्म्रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एशिया के पहले और भारत के तरफ से श्रीमंत झा थे. श्रीमंत झा ने पीआईयूएच वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए क्वार्टर फाइनल में इटली खिलाड़ी बोजो बोगुनोविक को हराया और सेमीफाइनल में उन्होंने यूक्रेन के खिलाड़ी माटेओ पेट्रोविक को एक प्रभावशाली मुकाबले में हराया। विक्टर ब्रैचेनिया ने श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता. श्रीमंत झा ने अपने जीते हुए पदक को देश के लिए शहीद जवानों के नाम समर्पित किया है।
श्रीमंत झा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष नवीन जिंदल, पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष प्रीति झंगियानी और महासचिव लक्ष्मण सिंह भंडारी और चेयरमैन सुरेश बेब को दिया है. श्रीमंत झा ने कहा कि कोच और फिटनेस कोच ऋषभ जैन और राजू साहू ने दो महीने पहले छत्तीसगढ़ में जो काम किया, उससे मुझे यह पदक पाने में मदद मिली।



.jpg)







.jpg)



.jpg)

.jpg)


.jpg)





.jpg)
