- Home
- छत्तीसगढ़
-
*गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का करेंगे लोकार्पण*
*स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जुदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 मार्च को जश्पुर जिले में प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जिले तथा क्षेत्रवासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय वहां विकासखंड फरसाबहार के ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन पर्वत में सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेगें।
यहां गिरी गोवर्धन पर्वत में बने सांस्कृतिक मण्डप और 3 मार्च से निरंतर 24 घंटे तक होने वाले ‘‘हरे कृष्ण, हरे राम’’ नाम का उच्चारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय यहां कलश यात्रा एवं अधिवास कार्यक्रम में भी शामिल होगें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इसी तरह विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत ही तपकरा में आयोजित आमसभा में शामिल होगें तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेगें, साथ ही वे गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होगें।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के ग्राम डांडटोली में आयोजित शहीद वीर बुद्ध भगत जयंती समारोह में शामिल होकर आमजनों को संबोधित करगें। मुख्यमंत्री श्री साय इस दौरान जिला मुख्यालय जशपुर में आयाजित स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जुदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
-
*राज्य में 36 लाख 13 हजार 226 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की दो बूंद*
रायपुर/पोलियो उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस अर्थात पल्स पोलियो अभियान का आयोजन राज्य में 3 मार्च से 5 मार्च 2024 तक किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बूथ के माध्यम से तथा दुसरे एवं तीसरे दिन गृह भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी. आर. भगत ने बताया की अभियान के लिए वैक्सीन तथा अन्य आवश्यक सामग्री जिलों में उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को इस वर्ष 14 हज़ार से अधिक बूथ के माध्यम से कुल 36 लाख 13 हजार से अधिक बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान ट्रांजिट दल के द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, मेला स्थल, हाट बाज़ार, ईट भट्टी, स्लम एरिया, भवन निर्माण आदि को विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। टीकाकरण दल का प्रशिक्षण ग्राम, सेक्टर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर पूर्ण कर लिया गया है। अभियान के दौरान सुपरवाईजर सभी बूथों का सुपरविजन भी करेंगे। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारिया पूरी कर ली गई है। -
अध्यापन कार्य नहीं कराना, विद्यालय में अनियमित उपस्थिति एवं नियमित रूप से मद्यपान का सेवन कर विद्यालय आने के मामले में हुई कार्यवाही*
रायपुर / जशपुर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोदोपारा के प्रधान पाठक श्री विराजन राम, श्री जयकिशोर कुजूर और शिक्षक एलबी श्री हेमंत कुजूर एवं सहायक शिक्षक एलबी श्री रविशंकर गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
जिला पंचायत सीईओ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन एवं छात्र-छात्राओं के बयान के आधार पर प्रधान पाठक श्री विराजन राम, श्री जयकिशोर कुजूर और शिक्षक एलबी श्री हेमंत कुजूर एवं सहायक शिक्षक एलबी श्री रविशंकर गुप्ता द्वारा अध्यापन कार्य नहीं कराना, विद्यालय में अनियमित उपस्थिति, विद्यालय आने के उपरांत उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर उपरांत विद्यालय से अन्यत्र चले जाना एवं नियमित रूप से मद्यपान का सेवन कर विद्यालय आना प्रथमदृष्ट्या सही पाया गया है। संबंधितों के उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 23 के सर्वथा विपरीत है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।
अतएव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोदोपारा के प्रधान पाठक श्री विराजन राम, श्री जयकिशोर कुजूर और शिक्षक एलबी श्री हेमंत कुजूर एवं सहायक शिक्षक एलबी श्री रविशंकर गुप्ता को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा नियत किया गया है। संबंधितों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। -
*काम-काजी, माता-पिता की चिंता हुई दूर*
रायपुर/नन्हें-मुन्ने बच्चों के खेलने-कूदने के लिए महासमुन्द जिले में बना पालनाघर। कामकाजी महिलाएं अब निश्चिंत होकर अपने बच्चों को पालना घर मंे छोड़ सकेगी। बच्चों के देखभाल के लिए केयरटेकर की भी व्यवस्था की गई। कामकाजी महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या रहती है कि अपने बच्चों को ऑफिस कार्य जाते समय कहां रखे। बच्चों की देखभाल कौन करेगा वे अक्सर तनाव में रहती हैं, लेकिन काम और बच्चों की देखभाल दोनों को ही पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहती है। जिला मुख्यालय में बच्चों के लिए सर्वसुविधायुक्त पालनाघर बनकर तैयार है।
जिला प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ी में मोर दाई के कोरा का नाम दिया गया है। नाम के अनुरूप अब बच्चे यहां घर जैसा माहौल और ममता पाकर बेहद खुश और आनंदित हैं। बच्चों की खुशी देखकर पालक भी खुश और संतुष्ट हैं। फिलहाल पालना घर में बच्चों का आना जारी है। धीरे धीरे बच्चांे की संख्या बढ़ रही है। बच्चों के पालक चिंता मुक्त होकर अपना कार्य कर रहे हैं। पालना घर का संचालन कार्यालयीन समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा रहा है।
महासमुंद जिले में पहला सर्व सुविधायुक्त पालना घर तैयार किया गया है। विभिन्न रंगों से दीवाल पर बच्चों के आकर्षण के लिए कार्टून बनाया गया है। पालना घर की मार्गदर्शिका प्रीति साहू ने बताया कि बच्चे बहुत ही खुशी और आनंद के साथ रहते हैं। पालना घर में बच्चों के खेलने के लिए आवश्यक खिलौने, झूले, शैक्षणिक सामग्री और अन्य सीखने योग्य सामग्री मौजूद है। हाल के चारों तरफ हिंदी और अंग्रेजी में सुंदर अक्षरों में वर्णमाला और गिनती लिखी है। ताकि बच्चे सीख सकें। -
*बच्चों को स्नेह से परोसा भोजन, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया खाना*
*न्योता भोज से मानसिक और शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे स्कूली बच्चे : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*
रायपुर.. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा स्वास्थ्य मंत्री एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज पेंड्रा में स्कूली बच्चों के न्योता भोज में शामिल हुए। उन्होंने बड़े स्नेह से बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन द्वारा आयोजित न्योता भोज में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री प्रणव कुमार मरपच्ची और श्री किरण सिंह देव ने बच्चों को खीर, पूड़ी, पुलाव, पापड़, सलाद, चटनी और केला परोसा। उन्होने नन्हें बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया और उनके साथ लाइन में बैठकर भोजन किया। उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट न्योता भोज किया।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने न्योता भोज के दौरान बड़ी आत्मीयता और सहजता से बच्चों से बात की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में न्योता भोज अभियान चलाया है। यह प्रेरणा देने वाली योजना है। इससे बच्चों को सामूहिक रूप से भोजन करने का अवसर मिल रहा है। न्योता भोज में पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं गर्म भोजन मिलने से बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत लोगों और संगठनों से विशेष मौके जैसे राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री की अपील पर पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, वन मण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. शास्त्री, श्री कन्हैया राठौर, श्री राकेश चतुर्वेदी और श्री लालजी यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक न्योता भोज में शामिल हुए। -
*खुदाई में मिले मौर्यकाल तक के अवशेष*
रायपुर/ राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन ’रामोत्सव’ की थीम पर मनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर राजिम सहित आसपास के क्षेत्रों में लाइट से डेकोरेट किया गया है। वहीं राजिम मेला क्षेत्र के पैरी नदी किनारे सीताबाड़ी में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। सीताबाड़ी का ऐतिहासिक महत्व है। यहां पुरातत्व विभाग द्वारा पिछले वर्षों में खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान मौर्यकाल तक के अवशेष मिले थे। अवशेष के आधार पर पुरातत्ववेता के अनुसार इस जगह पर किसी समय में बंदरगाह होने की पुष्टि मिलती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बंदरगाह से व्यापार किया जाता रहा है।
*सीताबाड़ी में पुरातत्व विभाग द्वारा की जा चुकी है खुदाई*
कुछ वर्ष पहले सीताबाड़ी में पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान मौर्यकाल तक के अवशेष मिले थे। तात्कालीन सीताबाड़ी खुदाई के प्रभारी रहे डॉ. अरुण शर्मा ने बताया था कि सिरपुर के उत्खनन में करीब 2600 वर्ष पहले के अवशेष प्राप्त हुए थे। लेकिन राजिम में उत्खनन के सबसे नीचे तह में करीब 2800 वर्ष पूर्व निर्मित तराशे हुए पत्थरों से निर्मित दीवारें मिली थी, जिनसे बड़े-बड़े कमरे बनते थे।
ज्ञात हो कि प्राचीन काल नगरीय सभ्यता का विकास नदी के किनारे ही हुआ है और सभ्यताएं यही से निखरी हैं। पहले लोग घुमंतू होते थे और जीवन की तलाश में हमेशा ऐसी जगह को प्राथमिकता देते थे जहां पानी, भोजन की पर्याप्त व्यवस्था हो। इस लिहाज से माना जा सकता है कि महानदी तट पर विकसित सभ्यता के साथ व्यापारिक आदान-प्रदान के लिये उपयोगी जलमार्ग के कारण यहां बंदरगाह के अवशेष पाये जाना तर्क संगत हो सकता है।
वैसे भी राजिम को तेल व्यवसाय का बड़ा और मुख्य केन्द्र माना जाता है। तेल का व्यवसाय करने वाली जाति की आज भी इस क्षेत्र में काफी बाहुल्यता है। राजिम की किंवदंतियों के तेली समाज की अहम भूमिका भी सुनने को मिली है। एक किंवदंतियों यह भी है कि राजिम तेलिन बाई नामक भक्तिन माता के नाम से ही इस शहर का नाम राजिम पड़ा, जो प्राचीन काल में कमलक्षेत्र पद्मावती पुरी के नाम से प्रख्यात था।
आज राजिम प्रदेश के विकसित नगरों में से एक है यहां की प्राचीन धरोहरों के अवशेष राजिम की महानदी घाटी की सभ्यता का सशक्त द्योतक है। जिसकी प्रमाणिकता पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगा हुआ है। राजिम के साहित्यकार और भागवताचार्य संत कृष्णारंजन तिवारी ने अपनी किताब महानदी घाटी की सभ्यता में राजिम के विभिन्न बिन्दुओें का तार्किक ढंग से व्याख्या की है जिसमें उन्होंने सिंधु घाटी की सभ्यता की तरह महानदी घाटी की सभ्यता को भी काफी विकसित और समृद्धशाली बताया है। हालांकि इसकी पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं किया जा सकता। चूंकि शासन द्वारा राजिम माघी पुन्नी मेला को कुंभ कल्प का स्वरूप दिया गया है। इससे राजिम की कला, संस्कृति और सभ्यता की ख्याति भी देश-दुनिया तक फैली है। जिसका मुख्य कारण राजिम में आयोजित होने वाला कुंभ कल्प ही है। यह श्रेय भी राजिम कुंभ कल्प को जाता है। -
*राजिम कुंभ कल्प के पहली बार सुनी और देखी जाएगी श्री राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास*
*राजिम कुम्भ कल्प में 3 मार्च हो होगी प्रस्तुति*
रायपुर/ पूरे देश और दुनियाभर में प्रभु श्री राम के आने की खुशी मना रहे हैं। यह गौरवशाली पल को सभी रामोत्सव के रूप में मना रहे है जब अयोध्या में भगवान श्री राम 500 से अधिक वर्षों के बाद मंदिर में पुनः विराजमान हुए हैं।
राम महोत्सव को लेकर देश भर में विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में त्रिवेणी संगम राजिम के चल रहे कुंभ कल्प के मुख्यमंच में 03 मार्च को ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ का आयोजन होने जा रहा है। इस गाथा में श्रीराम जन्मभूमि के 500 साल के इतिहास से लेकर प्रभु श्रीराम लला की प्राणप्रतिष्ठा तक की कथा सुनाई जाएगी।
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि राजिम कुंभ कल्प में मुख्य मंच से “गाथा श्रीराम मंदिर की संगीतमय महागाथा का संध्याकाल में आयोजन होने जा रहा है। इसमें अयोध्या के राम मंदिर की पिछले 500 वर्षों से लेकर जनवरी 2024 तक की गाथा की संगीतमयी प्रस्तुति होगी। यह प्रस्तुति एक लाइव म्यूजिकल बैंड के साथ होगी। श्रीराम जन्मभूमि की तपस्या एवं संघर्ष की सत्य गाथा के इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। श्रीराम मंदिर की महागाथा को सुर-संगीत में श्रद्धालु देख और सुन सकेंगे।
संगीतमयी गाथा में श्रीराम और अयोध्या से जुड़ी हर घटना का उल्लेख होगा साथ ही राजा विक्रमादित्य और माँ अहिल्याबाई होल्कर द्वारा मंदिर के जीर्णाेद्धार, बैरागी साधुओं के संघर्ष, गर्भगृह से रामलला का निकाला जाना, गर्भगृह में रामलला का प्रकट होना, कार सेवक, कोठारी बन्धुओं के बलिदान से लेकर वर्तमान निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता, दिव्यता का चित्रण किया जाएगा। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री राजेश कुमार शुक्ला ने आज छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के मुख्यालय डंगनिया रायपुर में, प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन कंपनी का पदभार ग्रहण कर लिया।
इसके पूर्व श्री शुक्ला ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत् थे। उनका जन्म 8 जुलाई 1963 को जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ। उनकी माता स्व. श्रीमती शशिकला शुक्ला एवं पिता स्व. श्री रमेश शंकर शुक्ला है। उन्होंने वर्ष 1979 में शासकीय हॉयर सेकेण्डरी स्कूल, अंबिकापुर से उत्तीर्ण की। वर्ष 1983 में बी.ई इलेक्ट्रिकल की उपाधि शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर से प्राप्त की। वर्ष 1984 में सहायक अभियंता प्रशिक्षु के रूप में मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल, जबलपुर में नियुक्त हुए। अपनी सेवा यात्रा में उत्कृष्ट कार्यशैली एवं कार्यदक्षता को सतत् प्रदर्शित करते हुये 6 मई 2003 को कार्यपालन अभियन्ता, 17 मार्च 2011 को अधीक्षण अभियन्ता एवं 1 अक्टूबर 2018 को अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता के रूप में पदोन्नत होकर पारेषण संकाय के रायपुर स्थित मुख्य अभियन्ता पारेषण, वाणिज्य व योजना, भण्डार एवं क्रय, परियोजना आदि कार्यालयों में कार्य करने का अवसर मिला। 8 नवम्बर 2019 को मुख्य अभियन्ता तथा 31 मार्च 2021 को कार्यपालक निदेशक के शीर्ष पद पर पदोन्नति हुई। प्रबंध निदेशक नियुक्ति के पूर्व तक आप कार्यपालक निदेशक (पारेषण) थे। 1984 में सेवा में आने के पश्चात् 39 वर्षों तक निरन्तर पारेषण संकाय में पदस्थ रहे जिसमें 32 वर्ष छत्तीसगढ़ अंचल और राज्य में पदस्थापना रही है।
श्री शुक्ला को ‘टर्न की’ आधार पर 132/33 केव्ही, 220/132 केव्ही एवं 400/220 केव्ही केन्द्र एवं पारेषण लाइनों के विशेषज्ञ है। विद्युत विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वर्ष 2014-15 में रावणभाठा (रायपुर) में निर्मित 132 केव्ही उपकेन्द्र का गैस आधारित उपकरणों व उपकेन्द्र ऑटोमेशन की डिजाईन व ड्राइंग का सम्पूर्ण कार्य तथा 132 केव्ही ऑटोमेशन आधार पर निर्मित प्रथम उपकेन्द्र का भूमिगत लाइन निर्माण कार्य, इस कार्य के लिए वर्ष 2016 में अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी द्वारा पुरस्कृत भी हुए हैं।
विकसित छत्तीसगढ़ का आधार बनाने के लिए ट्रांसमिशन कंपनी का सशक्तीकरण और ट्रांसमिशन क्षमता का विकास होगी प्राथमिकता- श्री शुक्ला
पदभार संभालने के पश्चात नव-नियुक्त एम.डी ट्रांसमिशन श्री राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय ऊर्जा मंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत बनाने में विकसित छत्तीसगढ़ की अहम् भूमिका होगी क्योंकि छत्तीसगढ़ को देश के ऊर्जा राज्य के रूप में ही पहचाना जाता है। मैं और मेरी टीम ट्रांसमिशन नेटवर्क को यथासंभव अधिक से अधिक क्षमतावान बनाने के लिए कार्य करेगी। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ का ट्रांसमिशन नेटवर्क गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए मजबूत रीढ़ की हड्डी की तरह काम करे इससे हमारी उत्पादन और वितरण कंपनियों को भी तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। -
भिलाईनगर। संभागायुक्त ने निगम भिलाई के विभागीय कार्यो का औचक निरीक्षण कर जन सामान्य के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने , अपने कार्य के लिए आने वाले नागरिको से उत्तम व्यवहार रखने की सलाह अधिकारी कर्मचारी को दिए । निगम मुख्य कार्यालय सुपेला मे शुक्रवार को प्रातः 11ः30 बजे संभागायुक्त एस.एन. राठौर पहुॅचे और आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के साथ विभागो का निरीक्षण किये। उन्होने भवन अनुज्ञा शाखा में पहुॅचकर भवन अधिकारी से नियमितीकरण के प्राप्त आवेदनो की प्रगति की जानकारी लिए और लोगो को नियमितीकरण प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु लम्बित प्रकरणो पर शीध्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टैक्स वसूली काउन्टर में पहुॅचकर उन्होने कर्मचारियो से टैक्स भुगतान की प्रक्रिया को समझा तथा आनलाईन भुगतान की प्रक्रिया को सरलीकृत करने को कहा ताकि नागरिको को घर बैठे टेक्स भुगतान कि.सुविधा मिले।
श्री राठौर ने करो का भुगतान करने के लिए आने वाले नागरिको के लिए बैठने एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वे विवाह पंजीयन काउन्टर में पहुॅचकर विवाह पंजीयन की पुरी प्रक्रिया से अवगत होते हुए जानना चाहा कि अब तक कितने पंजीयन किये जा चुके है। काउन्टर में पदस्थ कर्मचारी ने बताया कि जनवरी माह से अभी तक 400 विवाह पंजीकृत किये जा चुके है । संभागायुक्त ने काऊंटर मे पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ योजना के लगे बेनर पोष्टर को नये लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम कार्यालय में स्थापित कैन्टीन को परिसर मे अन्य उचित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिये श्री राठौर ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक जो अपने कार्य के लिए निगम कार्यालय पहुॅचते है उनके साथ अधिकारी कर्मचारियो का व्यवहार उचित हो ताकि निगम की छवि लोगो के बीच अच्छा रहे। आने वाले नागरिको के लिए पर्याप्त पेयजल, बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही शौचालय की साफ-सफाई नियमित रूप से करने को कहा। ताकि लोगो को स्वच्छ और अच्छा माहौल कार्यालय में मिल सके। -
रायपुर। वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश पर संचालक कोष लेखा एव पेंशन श्री महादेव कावरे ने पेन्शनर को इलाज हेतु वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 हेतु दवाओं के लिये 6 लाख 80 हजार 496 रूपए की स्वीकृति दी है। नियम के तहत सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पर खर्च का दस हजार रुपये और निर्धारित गंभीर बीमारी जैसे कैंसर , हार्ट, न्यूरो , किडनी प्रत्यारोपण , जटिल नेत्र शल्य क्रिया हेतु राज्य के बाहर के मान्यता प्राप्त अस्पताल और राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय और मान्यता प्राप्त तीन अस्पताल में इलाज हेतु तीस हज़ार रुपये की स्वीकृति दी जाती है। पेन्शनर कल्याण निधि नियम 1997 के तहत वर्ष 2022-23 हेतु 49 पेन्शनर को 4 लाख 62 हज़ार रुपये और वर्ष 2023-24 हेतु 25 पेन्शनर को 2 लाख 18 हज़ार रुपये की स्वीकृति दी गई है। वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश पर इनके अलावा अन्य लंबित प्रकरणों की भी लगातार समीक्षा की जा रही है।
-
*अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं को फील्ड में उतरकर नियमित मॉनिटरिंग करने कहा*
*गर्मियों में पेयजल व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश, मरम्मत और रखरखाव का काम त्वरित हो*
*उप मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक*
रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में जल जीवन मिशन का काम मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं को उप संभागीय स्तर तक फील्ड में उतरकर प्रगतिरत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। श्री साव ने गर्मियों में सभी जिलों में पेयजल की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए हैंडपंपों एवं नल जल योजनाओं में खराबी आने पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कर सुचारू व्यवस्था बनाने को कहा।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले दो महीनों में जल जीवन मिशन का काम मिशन मोड में पूर्ण करते हुए ज्यादा से ज्यादा गांवों में हर घर में नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही या ढिलाई नहीं करना है। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को फील्ड का नियमित दौरा कर प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंताओं को विभाग के उप संभागीय कार्यालयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी निगरानी फील्ड में जाकर करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड स्तर या प्रशासनिक स्तर पर आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए काम को आगे बढ़ाने को कहा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने गर्मियों में सभी गांवों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हैंडपंपों और नल जल योजनाओं की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए जरूरी सभी सामग्रियों की व्यवस्था अग्रिम रूप से कर लेने को कहा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल ने बैठक में बताया की आसन्न गर्मी के मौसम को देखते हुए नल जल योजनाओं एवं हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव के लिए आगामी जून माह तक की जरूरत के मुताबिक आवश्यक सामग्रियों की खरीदी कर सभी जिलों में भिजवा दिया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता श्री समीर गौर, बिलासपुर परिक्षेत्र के प्रभारी मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह, अंबिकापुर के अधीक्षण अभियंता श्री भीम सिंह, दुर्ग के अधीक्षण अभियंता श्री संजीव बिजपुरिया, जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता श्री एस.एन. चंद्रा और कोंडागांव के अधीक्षण अभियंता श्री एस.एन. पाण्डेय भी बैठक में मौजूद थे। -
कृषि को व्यवसायिक रूप देने के लिए अपने ज्ञान को खेतों और किसानों तक पहुंचाएं शिक्षा विदः वित्त मंत्री*
डीसेंट्रलाइज्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के जरिए विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ः वित्त मंत्री*
वित्त मंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय तरंग एफपीओ मेला का किया शुभारंभ
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एफपीओ मेला का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति श्री गिरीश चंदेल तथा नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री ज्ञानेन्द्र मणि भी उपस्थित थे। इस मेले के जरिए प्रदेश भर के किसान अपने उत्पादों के विक्रय तथा विपणन से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे और नई तकनीक की जानकारी हासिल कर अपने उत्पादों में वैल्यू एडिशन कर तथा नए एफपीओ बनाकर अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
एफपीओ अर्थात किसान उत्पादक संगठन छोटी जोत आधारित कृषि को एक व्यवहारिक कृषि-व्यवसाय में बदलने और विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों की शुद्ध आय बढ़ाने के लिए एक प्रभावी तंत्र के रूप में उभर रहा है। छत्तीसगढ़ में खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में 57 एफपीओ खाद्यान्न, फलों, सब्जियों और मसालों के उत्पादन जैसे विभिन्न गतिविधियों में लगे हुए हैं। इन एफपीओ की संख्या और बढ़ायी जा सके तथा इनके जरिए राज्य भर के किसान कृषि को फायदेमंद व्यवसाय बना सकें, इसलिए नाबार्ड द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एफपीओ मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य भर के 46 एफपीओ अपने उत्पादों के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
एफपीओ मेला को संबोधित करते हुए श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राज्य बनाने की बात कही है। यह तभी संभव है जब छत्तीसगढ़ भी विकासशील से विकसित बने। इसके लिए मुख्ययमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने बजट में अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन @2047 की बात कही है जिसे 1 नवंबर 2024 को लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तर एवं सरगुजा जैसे क्षेत्रों मे विकास की काफी संभावनाएं हैं और इसके लिए बजट में डीडीपी अर्थात डीसेंट्रलाइज्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें तकनीक को बढ़ावा देना होगा और इसीलिए इस बजट में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए 266 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। श्री ओपी चौधरी ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से एफपीओ का काम बहुत अच्छा चल रहा है और इसके भीतर की असीम संभावनाओं को देखते हुए इसमें मछली पालन को भी शामिल करने की आवश्यकता है। श्री ओपी चौधरी ने कहा कि कृषि आज की आवश्यकता और आजीविका वर्धन का बहुत सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी एक किसान के रूप में केला, नारियल, कटहल,चीकू और सफेद चंदन की खेती कर रहे है और इसे व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा कृषि की पढ़ाई कर रहे हैं। इन युवाओं को आने वाले समय मे उभरती हुई संभावनाओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए ताकि कृषि को तकनीक से जोड़कर राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी प्रदान किया जा सके। युवाओं को अपने आत्मविश्वास, ज्ञान और समय के निवेश से स्वरोजगार की ओर बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
श्री ओपी चौधरी ने कहा कि वैज्ञानिक खेती की नई किस्मों की लगातार खोज कर रहे हैं इसके साथ ही शिक्षाविद् भी वर्षों से युवाओं को खेती किसानी के बारे में पढ़ा रहे हैं,ऐसे में इन शिक्षाविदों को भी अपने ज्ञान को खेतों और किसानों तक पहुंचाना चाहिए ताकि कृषि को व्यवसायिक रूप देने में आसानी हो सके और किसानों को भी ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 10 हजार एफपीओ के गठन और संवर्धन पर केंद्रीय क्षेत्र योजना (सीएसएस) की घोषणा की है। नाबार्ड इसके कार्यान्वयन एजेंसियों में से एक है। एफपीओ के उत्पाद कम समय में दूर तक पहुंच सके, शहरी खरीददारों को कृषक समुदाय के करीब लाया जा सके इसके लिए इन्हें आनलाइन विक्रय एजेंसियों से भी जोड़ा गया है। -
रायपुर,/ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा स्नातक चिकित्सा पाठ्यकमों में प्रवेश हेतु जारी किये गये इन्फॉर्मेशन बुलेटिन एवं छत्तीसगढ़ शासन, चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग, मंत्रालय के अधिसूचना 6 सितम्बर 2023 द्वारा जारी किये गये ‘‘छत्तीसगढ़ आयुष स्नातक पाठ्यकम प्रवेश नियम, 2023‘‘ में दिये गये निर्देश-प्रावधान अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी क्षेत्र के आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालयों के बी.ए.एम.एस., बी.एच.एम.एस. पाठ्यकमों में प्रवेश केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी)-2024 के मेरिट (प्रावीण्यता) सूची के आधार पर किये जायेंगे। इसके लिए प्रदेश स्तर पर कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी विज्ञापन में ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2024 रात्रि 09 बजे तक एवं ऑनालईन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2024 रात्रि 11.50 बजे तक निर्धारित है। विस्तृत विवरण राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाईट www.nta.ac.in, https://exams.nta.ac.in/NEET पर उपलब्ध है। उक्त पाठ्यकमों में प्रवेश हेतु प्रदेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय तक आवेदन कर सकते हैं।
- रायपुर . कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केवाईसी में किसी भी सुधार के लिए ऑनलाइन संयुक्त घोषणाएं करने के प्रयासों का नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता के नाम आदि का राष्ट्रीय नियोक्ता महासंघ, छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष प्रदीप टंडन ने स्वागत किया है। टंडन ने कहा। इससे नियोक्ताओं और सदस्यों को आरपीएफसी के कार्यालयों में घोषणा पत्र जमा करने में आने वाली कठिनाइयों में कमी आएगी क्योंकि अब वे इसे अपने घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।यह टेक्नोलॉजी के विस्तार के साथ प्रणाली को सरल बनाने के लिए ईपीएफओ की उपलब्धियों में से एक है ताकि इंटरफ़ेस को कम किया जा सके और टेक्नोलॉजी के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। टंडन ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत और व्यापार करने में आसानी के प्रयास की दिशा में एक कदम है। फेडरेशन के अध्यक्ष श्री आशीष विग ने श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए प्रधान मंत्री के मिशन को पूरा करने में उनकी पहल के लिए पूरे ईपीएफओ को बधाई दी।
-
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं श्रम मंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर/ प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत प्रदेश के श्रमिकों को 1500 रूपए प्रतिमाह देने की शुरूआत हो गई है। श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीगसढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन ने महासमुंद के श्रमिक चैतराम से उनके मोबाईल फोन में चर्चा कर इसकी जानकारी ली। श्रमिक चैतराम ने श्रम मंत्री से चर्चा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं श्रम मंत्री का आभार प्रकट किया। योजना के तहत पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरण आज योजना प्रारंभ कर किया गया है।
ज्ञात हो कि मंडल द्वारा संचालित ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना’’ के तहत् ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन श्रमिकों को जीवन पर्यन्त प्रतिमाह राशि 1500 रूपए पेंशन दिया जाना प्रावधानित है, अगर ऐसे पेंशनधारी निर्माण श्रमिक जिनकी मृत्यु हो जाती है उन परिस्थिति में निर्माण श्रमिक के आश्रित (पति/पत्नी) को राशि 750 रूपए मासिक पेशन दिये जाने का प्रावधान है।इसी प्रकार निर्माण श्रमिकों के बच्चो हेतु “मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना” के तहत् पंजीकृत निर्माण श्रमिक के स्वयं अथवा उनके आश्रित संतानों को व्यापम, पीएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड, एसएससी आदि द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये योजना का शुभांरभ किया जाकर आज अनुबंध किया गया हैै । अब प्रदेश के किसी भी निर्माण के बच्चो को शिक्षा एवं रोजगार में कमी नही होगी।
- रायपुर/छत्तीसगढ शासन के श्रम विभाग के हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 11 करोड़ 32 लाख 64 हजार 807 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में हितग्राही के प्रथम दो बच्चों को कक्षा पहली से उच्च कक्षाओं के लिए एक हजार से दस हजार रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। इस योजना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 45032 हितग्राहियों को कुल 9,66,49,760 राशि प्रदान किया गया। इसी प्रकार हितग्राही के प्रथम दो बच्चों हेतु संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में कक्षा दसवी से उच्च कक्षाओं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पांच हजार से एक लाख रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। इस योजना में 1114 हितग्राहियों को कुल एक करोड़ 66 लाख 15,047 राशि प्रदाय किया गया।अपर श्रमायुक्त सह सचिव छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा बताया गया कि पंजीयन एवं योजना के आवेदन एवं विस्तारपूर्वक जानकारी हेतु सभी विकासखण्डों में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र व जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय श्रम विभाग एवं श्रमेव जयते मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
- बिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में पांच दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल दो आवेदको ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं।डीईओ ने बताया कि कोटा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला अमने में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. श्री चुड़ामणि गुप्ता के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती संध्या गुप्ता ने एवं शासकीय प्राथमिक शाला खरगा के सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. श्री चंद्र कुमार महिलांगे के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती रेखा महिलांगे ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत है या आवेदको के विरूद्ध किसी अपराधिक अथवा न्यायालयीन प्रकरण होने की सूचना है, तो वे 5 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
- बिलासपुर/भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन दिनांक 13 फरवरी 2024 से प्रारंभ हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 तक है। जिसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल ऑफिस असिस्टेंटए ट्रैडमैन, महिला सैन्य पुलिस और नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी. के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी का अनिवार्य योग्यता पदवार 8वीं, 10वीं, 12वीं होना आवश्यक है। इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में करना अनिवार्य है।शासन के निर्देशानुसार भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदाय करने हेतु व्हाट्सअप ग्रुप तैयार किया गया है। अधिक से अधिक आवेदक इस वाट्सअप ग्रुप में जुड़े, इसके लिये अपील की गई है। शासन द्वारा बिलासपुर जिले में 2000 पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय कोनी बिलासपुर में आकर पंजीयन करा सकते है अथवा च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते है। आवेदक का जन्मतिथि 01 अक्टूबर 2003 से 01 अप्रैल 2007 के बीच होना अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिये सेना भर्ती कार्यालय रायपुर का दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 0771-2965213 एवं जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 7415820442, 9685647824 में संपर्क कर सकते हैं।
-
*माॅक टेस्ट 2 मार्च से*
बिलासपुर/भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जिन आवेदकों ने अंतिम तिथि 11 फरवरी 2024 तक अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया है, उनका कम्प्यूटर बेस ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च 2024 को होना निर्धारित है। जिले के 254 आवेदकों ने वायु सेना में भर्ती हेतु अपना ऑनलाइन पंजीयन कराया है। जिले में निःशुल्क लिखित परीक्षा की तैयारी का आयोजन 15 मार्च 2024 तक ऑनलाइन किया जा रहा है। लिखित परीक्षा का कम्प्यूटर आधारित माॅक टेस्ट का आयोजन 2 मार्च से प्रत्येक शनिवार शासकीय को-पाॅलीटेक्निक कोनी, शासकीय कन्या पाॅलीटेक्निक कोनी एवं माॅडल आईटीआई कोनी में किया जाएगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय बिलासपुर का दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 7415820442, 9685647824 एवं 8962989216 पर संपर्क कर सकते है। - बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 1 मार्च को रतनपुर में माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 1 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े सात बजे रतनपुर में माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव रात साढ़े आठ बजे रतनपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
-
बिलासपुर/प्रधान डाकघर बिलासपुर के द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ‘महिला सम्मान बचत पत्र‘ सम्मान समारोह व डाक समुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सीएमडी काॅलेज मैदान में 2 मार्च 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविर में एक ही छत के नीचे भारत सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी बचत योजनाओं जिनमें सुकन्या समृद्धि, महिला सम्मान बचत पत्र, वरिष्ठ नागरिक, बचत पत्र, डाक जीवन बीमा एवं आधार अपडेशन, नया आधार जैसी आधारभूत योजनाओं से लोगों को लाभांवित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल शामिल होंगे।
- -अभिभावक, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें प्रोत्साहित करें, बच्चों का मनोबल बढ़ाना इस समय सबसे महत्वपूर्ण है: शिक्षा मंत्री श्री अग्रवालरायपुर / शिक्षामंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 1 मार्च से शुरू होने वाली 12वीं और 2 मार्च से शुरू होने वाली 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि सभी विद्यार्थियों को बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होना चाहिए और अभिभावकों को भी इस घड़ी में बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहिए।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी तैयारी पर भरोसा रखना चाहिए और शांत मन से परीक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह एक अवसर है अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का। श्री अग्रवाल ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इस समय बच्चों का मनोबल बढ़ाना सबसे महत्वपूर्ण है।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने परीक्षाओं को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग न करें। श्री अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
- -विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर दें परीक्षारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 1 मार्च से 12 वीं और 2 मार्च से 10 वीं बोर्ड की शुरू हो रही परीक्षाओं में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी ने अच्छी तैयारी की होगी और आपका परीक्षा फल भी अच्छा रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी भय और तनाव मुक्त होकर परीक्षा में शामिल हो और अपना स्वाभाविक प्रदर्शन करें। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ के दौरान बच्चों को दिए सुझावों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा है, विद्यार्थी उनके टिप्स को जरूर अपनाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके परिश्रम से परिणाम निर्धारित होते है। साल भर आपने जो पढ़ाई और मेहनत की है उसका अच्छा परिणाम आप सभी को मिलेगा। परीक्षाएं जीवन की सफलता का अंतिम पड़ाव नहीं है। पढ़ाई आपके जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते को प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इस निर्णय अनुसार एक शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इन दोनों ही परीक्षाओं में विद्यार्थियों को जिसमें ज्यादा अंक मिलेगा उसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार होगा।
- -शासन की पहल से अब ग्राम में सुरक्षा के लिए के संचालित पुलिस बेस कैम्प में 24 घन्टे बिजलीरायपुर / एल.डब्लू.ई. जिला सुकमा का ग्राम पूवर्ती ऐसे क्षेत्र में स्थित है, जो कि काफी संवेदनशील होने के साथ ही काफी दुर्गम भी है। राज्य में नवगठित सरकार द्वारा सतत् रूप से इन क्षेत्रों के बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा जिला सुकमा के भ्रमण के दौरान सुदूरवर्ती ग्राम पूवर्ती में स्थित पुलिस बेस कैम्प का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान वहां उपस्थित कर्मचारियों द्वारा पुलिस बेस कैम्प में सुरक्षा संबंधी उपायों के लिए सोलर हाई मास्ट एवं सोलर पावर प्लांट संयंत्रों की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को इन आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु क्रेडा एवं जिला प्रशासन सुकमा को निर्देशित किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार क्रेडा द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय कर तत्काल ग्राम पूवर्ती के बेस कैम्प में ’नियद नेल्ला नार योजना’ अंतर्गत 4.8 किलोवॉट एवं 1.2 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट तथा 01 नग सोलर हाई मास्ट संयंत्र का स्थापना कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।शासन की इस पहल से अब ग्राम में सुरक्षा के लिए स्थापित एवं संचालित पुलिस बेस कैम्प में 24 घन्टे बिजली तथा रात्रि में निर्बाध रूप से प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी, जिससे अब रात्रि के समय सुरक्षात्मक गतिविधियों में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी होगी। शासन के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से ग्राम के रहवासी तथा पुलिस बेस कैम्प में काफी हर्ष व्याप्त है, संयंत्रों के स्थापना हेतु ग्रामीणों तथा पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- -अब तक हितग्राहियों को 60.40 करोड़ की राहत-शासन को मिला 20 करोड़ रूपए का राजस्वरायपुर / वाणिज्यिक कर जीएसटी विभाग द्वारा वर्षों पुराने विवादित बकाया प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए एकमुश्त समाधान योजना 2023 लागू की गई है। योजना के माध्यम से व्यवसायियों के धन और समय दोनों की बचत हो रही है। साथ ही इससे विभाग के राजस्व में वृद्धि हो रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फरवरी 2024 तक विभाग ने 9 हजार 852 प्रकरणों का निराकरण कर 60.40 करोड़ रुपए की राहत हितग्राहियों को दी गई है और इससे विभाग को 20 करोड़ का राजस्व भी प्राप्त हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए 31 मार्च 2024 तक ही आवेदन किया जा सकता है।योजना के अतंर्गत विभाग द्वारा कर राशि में 27.10 करोड़, ब्याज में 16.17 करोड़ और शास्ति में 16.58 करोड़ रूपए की राहत अब तक बकायादार व्यवसायियों को दी जा चुकी है। राज्य जी.एस.टी. विभाग से मिली जानकारी अनुसार रायपुर संभाग क्रमांक-1 में 2754, रायपुर संभाग क्रमांक-2 में 2051, बिलासपुर संभाग क्रमांक-1 में 974, बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 में 2663 और दुर्ग संभाग में 1410 बकाया मामलों का निराकरण किया जा चुका है।गौरतलब है कि जी.एस.टी. विभाग की बकाया समाधान योजना में 50 लाख रूपए से कम बकाया वाले प्रकरणों में कर राशि का 60 प्रतिशत्, ब्याज 90 प्रतिशत् और शास्ति की पूरी राशि माफ करने का प्रावधान है। इसी तरह 50 लाख रूपए से अधिक राशि वाले प्रकरणों में कर राशि का 40 प्रतिशत, ब्याज का 90 प्रतिशत और शास्ति की पूरी राशि माफ करने का प्रावधान है। बकाया समाधान योजना की खास बात यह है कि जी.एस.टी. लागू होने के पहले के विधानों के अंतर्गत विक्रय कर, वाणिज्यिक कर, वैट कर के प्रांतीय, केन्द्रीय, प्रवेश कर, होटल कर और वृत्ति कर के मामले में बकाया राशि की वसूली के लिए लागू की गई है। योजना में सभी सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों, अपीलीय न्यायालयों में निगरानी अथवा शासन के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों में लागू होगी। ऐसे प्रकरणों को न्यायालय से वापस लेकर योजना अंतर्गत लाभ लेने के लिए निःशुल्क आवेदन किया जा सकता है।















.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




.jpg)
.jpg)
