- Home
- लाइफ स्टाइल
-
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
चार दिनों तक चलने वाले छठ कोबड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस महापर्व पर हर एक दिन प्रसाद में कुछ खास बनने का चलन है। इस महापर्व में सूर्य देवता की पूजा की जाती है। छठ की शुरुआत नहाए-खाए से होत है। वहीं, छठ के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है और इस दिन घरों में प्रसाद में रसिया बनाया जाता है। इस खीर को आम की लड़की और मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है। खरना का प्रसाद रसियाव यानी गुड़ की खीर बनाने के लिए चावल, दूध और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। इसे रोटी साथ खाया जाता है। इस प्रसाद को बनाने के लिए इन ट्रिक्स को अपनाएं-
-गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से साफ कर लें और फिर इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें। चावल को धोने के बाद इसे भिगो दें। जब चावल भीगे होते हैं तो खीर फटाफट बन जाती है।
- अब दूध को उबाल लें। इसमें फ्लेवर जोड़ने के लिए इलायची पाउडर मिला दें। अब इस दूध को अच्छी तरह से उबलने दें। रंग के लिए केसर मिला दें।
- खीर में गुड़ मिलाने के लिए आप पहले खीर पूरी तैयार कर लें। फिर आंच बंद करें अब इसमें गुड़ मिलाएं। आप आंच बंद कर के भी गुड़ मिला सकते हैं।
- Mobael- no-9300211316 -
-संध्या शर्मा
दिवाली के मौके पर ढेर सारी मिठाईयां गिफ्ट में आती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या इन्हें खत्म करने की होती है। अगर त्योहार खत्म होने के बाद भी आपके फ्रिज में मिठाईयां बची हुई हैं। और कोई भी इसे खाने को तैयार नही हैं। तो इन्हें फेंकने की बजाय इन टेस्टी तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। आगे जानें कैसे करें बची हुई मिठाईयों को दोबारा इस्तेमाल करने का तरीका।
सोनपापड़ी को दोबारा करें इस्तेमाल
घर में गिफ्ट में ढेर सारी सोनपापड़ी आ गई हैं। तो इन्हें दोबारा से इस्तेमाल करने का टेस्टी तरीका पूरनपोली है। दूध में सोनपापड़ी को मिक्स करके पेस्ट बनाएं और इससे पूरनपोली तैयार करें।
मिठाई शेक
खोवे की मिठाई को दूध में मिक्स करके टेस्टी मिठाई शेक तैयार किया जा सकता है। इसके टेस्ट को बच्चे और बड़े सब पसंद करेंगे।
बूंदी की खीर
घर में बूंदी के लड़्डू बच गए हैं तो उन्हें स्मार्टली खीर में कन्वर्ट किया जा सकता है। बस दूध को गाढ़ा करके उसमे बूंदी के लड्डू डाल कर पकाएं। टेस्टी बूंदी खीर बनकर रेडी हो जाएगी।
मिठाई परांठा
किसी भी बची मिठाई को क्रश कर लें। अब आलू के परांठे की तरह मिठाईयां भरकर परांठे सेंक लें। इन टेस्टी पराठों को बच्चे बड़े ही चाव से खाएंगे। तो अगर इस दिवाली आपके फ्रिज में भी ढेर सारी मिठाईयां बच गई हैं तो उन्हें स्मार्टली इन तरीकों से रीयूज किया जा सकता है। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
छठ पूजा बिहार का सबसे बड़ा त्योहार है, जो दिवाली के 6 दिन बाद से शुरू हो जाता है। इस महापर्व का आगमन नहाए-खाए से शुरू होता है। इस दौरान टेस्टी खाना तैयार किया जाता है। छठ पर्व ठेकुआ के बिना अधूरा माना जाता है। प्रसाद में मिलने वाला ठेकुआ का स्वाद में काफी अच्छा लगता है। ये खाने में इतना टेस्टी लगता है कि इसके सामने मिठाई भी फेल हैं। कुछ ट्रिक्स को अपनाकर आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। यहां हम ठेकुआ बनाने के लिए कुछ ट्रिक्स को बता रहे हैं। इन ट्रिक्स से आप एकदम क्रिस्पी और सॉफ्ट ठेकुआ बना सकते हैं।
सही तरह से गूंथे आटा
ठेकुआ बनाने के लिए सही तरह से आटे को गूंथना चाहिए। अगर मैदा के ठेकुआ बना रही हैं, तो ध्यान रखें की आटा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करके लगाएं। वहीं सूजी का ठेकुआ नारियल के बुरादे से तैयार होता है। इसके अलावा ठेकुआ के आटे में खोया जरूर मिलाएं।
इस ट्रिक से बनेंगे बिल्कुल सॉफ्ट
सॉफ्ट ठेकुआ बनाने के लिए आटे में ईनो डालें। अगर आप आटा गूंथने से पहले ईनो का इस्तेमाल करेंगे, तो आटा या मैदा सख्त नहीं होगा और ठेकुआ खस्ता बनेंगे। ध्यान रखें की बहुत ज्यादा ईनो का इस्तेमाल भी ठेकुआ के स्वाद को बिगाड़ सकता है।
सही तरह से दें शेप
ठेकुआ को सही शेप देना भी काफी जरूरी है। ज्यादा पतला होने पर यह बनने के बाद सख्त हो जाएंगे और ज्यादा मोटा होने पर स्वाद खराब लगेगा। इसलिए ठेकुआ को सही शेप दें ताकी ये अच्छी तरह से फ्राई हो सकें।
सही से करें फ्राई
ठेकुआ बनाने के लिए तेल न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ज्यादा ठंडा। क्योंकि तेल ठंडा होने पर ये तेल ऑब्जर्व करेंगे और ज्यादा गर्म तेल में अंदर से कच्चे रह जाएंगे। इसलिए तेल का मीडियम रखें। -
आदतें एक दिन में नहीं बनतीं हैं। खासकर बात जब बच्चों की हो तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा किस आदतों में ढल रहा है। कुछ बच्चे बहुत ज्यादा जिद करते हैं। हालांकि, जिद अगर अच्छी चीजों की हो तो उसे कायम रखा जा सकता है। लेकिन गलत चीजों की जिद पर उन्हें रोकना चाहिए। बच्चों को बचपन से ही अच्छी आदतें सिखानी चाहिए। आज बाल दिवस पर जानिए कि बच्चों को बचपन से कौन-सी आदतें सिखानी चाहिए। जो ताउम्र उनके काम आएं।
बच्चों को क्या सिखाएं ----
सिखाएं सेल्फ लव
बच्चों को शरीर से लगाव रखना सिखाएं। खुद पर ध्यान देकर जीना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब वह बचपन से खुद के शरीर पर ध्यान देते हैं तो उन्हें इसका आदत लग जाएगी, और यह आदत ताउम्र काम आएगी।
सही समय पर सोना जगना
बच्चों को बचपन से ही रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत सिखाएं। बच्चों को रात में जल्दी सुलाना और सुबह जल्दी उठाना जरूरी है। ये ऐसी आदत है जो भविष्य में उनके खूब काम आएगी।
सही खाने को समय पर खाएं
खाना एक तय समय पर खाना जरूरी है। कभी भी कुछ भी खा लेना सही नहीं है। बच्चों को भी ये आदत डालें। इससे उम्र बढ़ने पर गैस की परेशानी कम होती है।
साफ-सफाई से रहना
बच्चों को बचपन से ही शरीर की सफाई रखना, साफ कपड़े पहनना, कपड़ों को संभाल कर रखना, नाखूनों की सफाई करना सिखाएं। साफ-सफाई की आदतों को जिंदगी में शामिल करने से फायदा ताउम्र मिलता रहता है।
गेम्स खेलना
आउटडोर गेम्स खेलने की आदत बहुत अच्छी है। बाहर खेलने की आदत जरूर लगवाएं। अगर खेलने की सुविधा न हो तो कम से कम साइक्लिंग के लिए मोटिवेट करें। इस आदत से बच्चों को फिट रहने में मदद मिलेगी। साथ ही बच्चे फिजकली ऐक्टिव भी होंगे। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो आप ये बखूबी जानती होंगी कि खाने के मामले में बच्चे कितने नखरे दिखाते हैं। घर में बना हुआ सादा खाना बच्चों को खिलाना बेहद ही मुश्किल काम होता है। वहीं अगर बात करें फास्ट फूड की तो इसे हर बच्चा काफी मन से खाता है। बच्चों को फास्ट फूड वाली रेसिपी काफी पसंद आती हैं। आलू से बनी डिशेज छोटे से लेकर बड़े बच्चे तक पेट भर के खाते हैं। चाहे फिर वो पोटैटो फ्राइज हों या फिर पोटैटो नगेट्स।
इसी के चलते आज हम आपको आलू से ही बनी एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपका बच्चा तो आराम के खा ही लेगा बल्कि इसे आप अपने मेहमानों के सामने भी परोस सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पोटैटो पिलो की। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी पड़ेगी। वहीं इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए देर ना करते हुए आपको पोटैटो पिलो बनाना सिखाते हैं।
सामग्री-----
दो-तीन मीडियम साइज आलू
एक बाउल मैदा
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल
विधि ----
सबसे पहले आलू को उबाल कर साफ तरीके से छील लें। छीलने के बाद इसे अच्छे से मैश कर लें। आलू को इस कदर मैश करें कि इसमें गांठ ना बचें। अब इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। मैदा मिलाने के बाद अब इसे अच्छे से गूंथ लें। इसका एक परफेक्ट सा डो तैयार कर लें। डो को आधे घंटे के लिए साइड में रख दें। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर हाथ से ही उसे बिस्किट का आकार दें। चाहें को अपने हिसाब से इसे शेप दे सकते हैं।
जब ये तैयार हो जाए तो एक पैन में तेल गर्म करके इसे तल लें। इसे सुनहरा होने तक अच्छे से तलें। बस आपके पोटैटो पिलो तैयार हैं। इसे सॉस और चटनी से साथ गर्म ही परोसें। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
हर साल भारत देश में 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन होता है। ऐसा कहा जाता है कि पंडित नेहरू को बच्चे काफी ज्यादा प्रिय थे। इसी के चलते उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। यही वजह है कि उनके जन्मदिन के दिन ही बाल दिवस मनाया जाता है।
इस दिन स्कूलों में खास कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके साथ ही बच्चों को इनाम देकर प्रोत्साहित भी किया जाता है। वैसे तो स्कूल में बच्चे इस दिन को अच्छे से सेलिब्रेट करते ही हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर भी अपने बच्चे को खुश कर सकती हैं। दरअसल, आप अपने बच्चे को कप केक बनाकर सरप्राइज दे सकती हैं। आज हम आपको कप केक बनाने का सिंपल तरीका बताने जा रहे हैं।
कप केक बनाने का सामान--
1 कप मैदा, 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 3/4 पीसी हुई चीनी, नमक वाला बटर 2 छोटा चम्मच, 3/4 दूध, आधा चम्मच कॉफी पाउडर, आधा टेबलस्पून कोको पाउडर, आधा टीस्पून वनीला एसेंस,
विधि--
अगर आप घर पर ही कप केक बनाने का सोच रही हैं तो सबसे पहले एक 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। इसके बाद एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण में मक्खन, वनीला एसेंस, कॉफी पेस्ट और दूध मिलाएं।
इसे मिक्स करते वक्त ध्यान रखें कि इस मिश्रण में किसी तरह की कोई गांठ नहीं पड़नी चाहिए। जब ये मिक्सचर तैयार हो जाए तो कप केक के सांचे पर हल्का सा बटर लगा लें। इसके बाद इस बेटर से आधा-आधा सांचा भर दें।
इसके बाद इन सांचों को 180 डिग्री के लिए 15 से 20 मिनट के लिए ओवन में रख दें। इसे बीच-बीच में चेक करते रहें कि ये सही से पक रहा है या नहीं। अगर चेक करते टूथपिक बिना चिपके बाहर निकल रही है तो मतलब कप केप बन गया है। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
दिवाली के लिए स्नैक्स आइटम लोग घर पर बनाना पसंद करते हैं। इन स्नैक्स आइटम में मसाला मेवा जरूर शामिल होते हैं। अगर आप मसाला मेवा घर पर ही तैयार कर रही हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि मसाला मेवा बाजार जैसी नहीं बनती है, साथ ही कई बार मसाला भी बहुत तेज या फिर बहुत कम हो जाता है। जानिए मसाला मेवा बनाने की ट्रिक्स-मसाला काजू बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्समसाला काजू खाने में काफी टेस्टी लगते हैं। मेहमानों को सर्व करने के लिए भी ये बेस्ट हैं। हालांकि, घर पर जब इन्हें बनाया जाता है तो महिलाएं शिकायत करती हैं कि इनका स्वाद बाजार जैसा नहीं होता। साथ ही दिखने में भी वह बाजार जैसे नहीं लगते हैं। ऐसा तब होता है जब इन्हें बनाने के लिए सही तरीके को ना अपनाया जाए। जब भी आप मसाला काजू बनाएं तो इन्हें ड्राई रोस्ट करें। इसके अलावा आप एयर फ्राइयर में भी इन्हें रोस्ट कर सकते हैं। रोस्टिंग के बाद ही इसमें मसाला मिलाएं। बाजार जैसे बनाने के लिए इसमे सिर्फ चाट मसाला बनाएं।मसाला बादाम बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्समसाले वाले बादाम का स्वाद भी काफी अच्छा लगता है हालांकि, कई लोग शिकायत करते हैं कि ये बनने के बाद काफी चिपचिपे लगते हैं। ऐसा तब होता है जब इसमें बहुत ज्यादा घी हो। ऐसे में बादाम को रोस्ट करने के लिए थोड़े घी का इस्तेमाल ही करें। फिर इसमें काला नमक, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। ध्यान रखें की घी बहुत कम डालना है। ज्यादा घी स्वाद खराब कर सकता है।मसाला मखाना बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्समसाला मखाना बनाने पर अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि वह क्रिस्पी नहीं होते। ऐसा सही से ना भुनने की वजह से होता है। जब भी आप मसाला मखाना बनाएं तो सबसे पहले इसे कम घी में हल्की आंच पर भूनें। अच्छे से जब भुन जाएं तो इसमें मसाला मिलाएं।ध्यान रखें ये बातरोस्टेड मसाला मेवा बना रही हैं तो इसे बनाने के बाद एक प्लेट में निकालें और फिर ठंडा होने दें। जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए, उसके बाद ही इसे स्टोर करें। इसी के साथ इस बाद का भी ध्यान रखें कि मसाला बहुत ज्यादा या बहुत कम ना डालें। - -सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपीआप भी शाम की चाय के साथ साधारण नमकीन खाते-खाते बोर हो चुके हैं तो ट्राई करें रेस्त्रां स्टाइल क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाने के आसान टिप्स। फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए अपनाए जाने वाले ये टिप्स न सिर्फ आसान हैं बल्कि ये आपकी चाय का स्वाद भी बढ़ा देंगे। बाजार जैसे फ्रेंच फ्राइज घर पर कैसे बनाए जा सकते हैं, इसका सीक्रेट मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके खोल दिया है।फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स--फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतारकर उसे 1/4 मोटे टुकड़ों में काटकर साफ पानी से धोकर अलग रख लें।-इसके बाद फ्रेंच फ्राइज को प्री कुक करने के लिए एक पैन में एक लीटर ठंडा पानी लेकर उसमें एक चम्मच सिरका, एक चम्म्च नमक डालकर उन्हें 7-8 मिनट तक उबाल लेंगे। एक मिनट बाद फ्राईज को उबलते पानी से निकालकर एक कपड़े में निकाल लें।-इसके बाद पके हुए 1/3 आलू को तेज गर्म तेल में लगभग 50 सेकेंट तक फ्राई कर लें।- जब ये तले हुए फ्रेंच फ्राइज एकदम ठंडे हो जाएं तो उन्हें फ्रीज प्रूफ कंटेनर में अलग निकालकर तब तक फ्रीज करें जब तक ये अच्छे से सॉलिड फ्रोजन नहीं हो जाते हैं। ध्यान रखें इन फ्राइज को डीप फ्रोज नहीं करना है।-इसके बाद इन फ्रीज किए हुए फ्राइज को दोबारा तेज गर्म में सुनहरा होने तक तल लें।- इन फ्राई किए हुए फ्रेंच फ्राइज को तुरंत तेल से निकालते ही नमक, मिर्च के साथ सीजनिंग कर लेंगे।
-
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
कोफ्ता बनाना बहुत सारे लोगों को मुश्किल भरा लगता है। वहीं कुछ महिलाएं लौकी या गोभी के पकौड़े बनाकर उसे ग्रेवी में डाल देती हैं। लेकिन अगर आप कोफ्ता बनाने का सही तरीका नहीं जानते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं। जिसकी मदद से आप लौकी, गोभी या पनीर, सारे तरीके के कोफ्ता आसानी से बना लेंगे। तो चलिए जानें कोफ्ता बनाने के कुछ खास टिप्स।
कोफ्ता बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान--
-लौकी का कोफ्ता बनाते वक्त कच्चे बेसन की बजाय बेसन को भूनकर इस्तेमाल करें। इससे कोफ्ते ज्यादा टेस्टी बनते हैं और आसानी से बंधते हैं।
-पनीर का कोफ्ता बनाते वक्त उबले आलू को साथ में कद्दूकस कर लें। फिर दोनों को मिक्स करके बॉल बनाएं।
-इसकी बाइंडिंग के लिए हमेशा मैदे का इस्तेमाल करें। या फिर कॉर्नस्टार्च भी अच्छा ऑप्शन है।
-पनीर के कोफ्ते तलते समय फटे नहीं इसलिए सूखे मैदा में कोफ्ते को लपेटकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इन्हें तले।
-गोभी का कोफ्ता बनाते समय ध्यान रखे कि गोभी अच्छी तरह से कद्दूकस की हुई हो। साथ ही गोभी में नमक डालकर रख दें। जिससे गोभी पानी छोड़ दे और गोभी को निचोड़कर इस्तेमाल करें।
-सफेद ग्रेवी वाले कोफ्ते बनाने के लिए बाइंडिंग के समय मैदा का इस्तेमाल करें।
-कोफ्ता बनाने के लिए कच्चे की बजाय भुने बेसन से स्वाद ज्यादा बढ़िया आता है।
-कोफ्ता को तेल में डालते वक्त ध्यान रखे कि तेल ज्यादा तेजी से गर्म ना हो। नहीं तो कोफ्ते अंदर से नहीं पकेंगे और ऊपर से जल जाएंगे। हमेशा मध्यम गर्म आंच पर ही कोफ्तों को तेल में डालें। -
- संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
जब भी हम कुछ बनाते हैं तो ये कोशिश करते हैं कि घर के बड़े से लेकर बच्चे तक से काफी चाव से खाएं। बड़े तो सब कुछ खा लेते हैं लेकिन बच्चों को कुछ भी खिलाने में काफी परेशानी होती है। बच्चे चाहे कितनी बड़े हो जाएं लेकिन खाने को लेकर इनके नखरे हमेशा होते हैं। खासकर जब बात आती है सब्जी खाने की तो बच्चे इससे दूर भागते हैं। अगर उनके मन की सब्जी बनी हो तब तो ठीक है लेकिन लौकी और तोरई जैसी सब्जी तो शायद ही किसी बच्चे को पसंद होगी। इन्हीं नखरों को देखते हुए आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर आपके बच्चे भी खुश हो जाएंगे और उन्हें पता भी नहीं लगेगा कि ये डिश लौकी से बनी है। दरअसल, आज के लेख में हम आपको लौकी का डोसा बनाना बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने बच्चे को हेल्दी और स्वादिष्ट पकवान घर पर बना कर खिला सकें।
लौकी डोसा बनाने का सामान
लौकी: 1 मीडियम साइज, छीलकर और कद्दूकस कर ली गई
चावल का आटा: 1 कप
सूजी: 1/4 कप
दही: 1/2 कप
हरा मिर्च: 1 बारीक कटा हुआ
हरा धनिया: 2 टेबलस्पून कटा हुआ
हल्दी पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
नमक: स्वाद के अनुसार
तेल: डोसा बनाने के लिए
पानी: जरूरत के हिसाब से
विधि
सबसे पहले लौकी को छीलकर और कद्दूकस कर लीजिए। अगर लौकी में ज्यादा पानी है, तो थोड़ा सा प्रेस करके पानी निकाल दीजिए। अब एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी, चावल का आटा, सूजी, दही, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक को मिलाकर अच्छे से मिलाइए।
इसके बाद इस बैटर में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे तैयार करें। बैटर को रेस्ट करने के लिए 15-20 मिनट तक छोड़ दीजिए। इसके बाद एक नॉनस्टिक डोसा तवा को मध्यम आंच पर गरम करें और उसे थोड़ा-थोड़ा करके तेल से लगाइए।
अब तवे पर इस बैटर से डोसा बनाएं। वह सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तो उसे पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी सेक लें।
जब ये सही से सुनहरा हो जाए तो डोसा से उतार लें। अब इसे सर्विंग प्लेट पर निकालें और टमाटर की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें। - एक्ट्रेस कैटरीन कैफ फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर फिटनेस से जुड़ी वीडियो शेयर कर फैंस को फिट रहने कि लिए प्रेरित करती रहती हैं। फिलहाल वे अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी मेहनत कर रही हैं। फिल्म टाइगर में जोया का किरदार निभाने के लिए वे आजकल वर्कआउट सेशन ले रही हैं।वर्कआउट सेशन ले रही हैं कैटरीनाहाल ही में कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वे फिल्म टाइगर 3 के लिए वर्कआउट सेशन लेती नजर आ रही हैं। इस सेशन में वे स्कैव्ट्स और पैरों की कई एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वे जिम में स्कैव्ट्स, किक जैसी एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "जब बारी टाइगर की आती है तो ऐसे में मैं अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने लगती हूं। उन्होंने कहा कि ऐसे में दर्द से नहीं डरना चाहिए। अगर शरीर को दर्द या कष्ट हो तो ऐसे में उसे एक चुनौती के रूप में लें।स्क्वैट्स और किक करती नजर आईं कैटरीनावीडियो में कैटरीना हाथों में डंबल लेकर स्क्वैट्स करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वे पसीने से तर बतर भी दिख रही हैं। यही नहीं वीडियो में वे जिम में किकिंग करती भी नजर आ रही हैं। यह नहीं इस दौरान वे प्लैंक या पुल डाउन जैसी एक्सरसाइज भी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वे वॉक करती हुई हवा में किकिंग कर रही हैं साथ ही साथ जिम ट्रेनर से स्ट्रेचिंग भी करती दिखाई दे रही हैं।स्क्वैट्स और किकिंग करने के फायदे-स्क्वैट्स और किकिंग करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।-इसे करने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ता है साथ ही शरीर एक्टिव रहता है।ëस्क्वैट्स करने कमर का दर्द कम होता है साथ ही शरीर के निचला हिस्सा मजबूत होता है।ëस्क्वैट्स और किकिंग करना वजन घटाने में भी काफी लाभकारी होती है। इसे करने से शरीर में जमा चर्बी कम होती है।ëयह कंधे, कूल्हों के साथ ही पैर की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाती हैं।
-
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
ट्राई करें मुंबई स्टाइल टेस्टी पाव भाजी की ये रेसिपी। सब्जियों को देखकर नाक-मुंह बनाने वाले बच्चे भी इस हेल्दी रेसिपी को चटकारे लेकर खाना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि यह रेसिपी न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि इसे बनाना भी बेहद है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी पाव भाजी रेसिपी।
पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री-
-1 आलू टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 कप बींस कटा हुआ
- 3 बड़े चम्मच हरे मटर
- एक कप शिमला मिर्च कटी हुई
-3 बड़े चम्मच बैल पेपर कटी हुई
- 1 कप बंदगोभी कटी हुई
- 1 कप गाजर कटी हुई
- 2 कप पानी
- स्वादानुसार नमक
- 1 प्याज कटी हुई
- 2 बड़े चम्मच घी
- 1 ½ बड़ा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
-½ बड़ा चम्मच गरम मसाला
- 2 ½ बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1 कप टमैटो प्यूरी
- ½ बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक कप हरा धनिया बारिक कटा हुआ गार्निशिंग के लिए
-½ टेबलस्पून एक ब्लॉक मक्खन
- 2 पैकेट पाव
पाव भाजी बनाने का तरीका-
पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले बींस, आलू, हरे मटर, बैल पेपर, शिमला मिर्च, बंदगोभी और गाजर के साथ एक कप पानी और एक बड़ा चम्मच नमक प्रेशर कुकर में डालकर 3 सीटियां लगा लें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक गहरे पैन में घी गर्म करके उसमें प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक पकाएं। अब बचे हुए बैल पेपर और हरे मटर डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
अब इसमें कश्मीरी चिली पाउडर,गरम मसाला, नमक, पाव भाजी मसाला और टमैटो प्यूरी डालकर अच्छी तरह चलाते हुए 4-5 मिनट तक पकने दें।अब कुकर का ढक्कन खोलकर एक कप पानी डालकर पकी हुई सब्जियों को मैश कर दें। अब मैश की कई सब्जियों को पैन में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें। अगर सब्जियों में कोई बड़ा टुकड़ा दिखता हैं तो उन्हें दोबारा मैश कर लें। अब कटे हुए धनिए से गार्निश करके इसे उबलने दें। अब एक पैन में मक्खन डालकर पाव को बीच में से काट कर उन्हें पैन पर सेकें। हल्का भूरा रंग होने तक पाव को सेकें और भाजी के साथ गरमागरम सर्व करें।-Mobael No- 9098711131
-
- सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
शाम के समय बच्चे हों या बड़े, हल्की-फुल्की भूख सभी को लगी होती है। ऐसे में अगर आप अपने परिवार के लिए भी कोई चटपटा स्नैक्स ऑप्शन तलाश रहे हैं तो ट्राई कर सकते हैं ये स्ट्रीट स्टाइल आलू टिक्की बर्गर रेसिपी। बर्गर एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है। इस रेसिपी की खासियत यह है कि ये टेस्टी होने के साथ बेहद कम समय में बनकर तैयार भी हो जाता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी आलू टिक्की बर्गर।
आलू टिक्की बर्गर बनाने के लिए सामग्री-
-1 बर्गर बन
-1/4 कप उबली हुई मटर
-1/4 कप उबला हुआ आलू
-1/2 कप मैदा सलरी
-1 लेट्यूस का पत्ता
-1/2 कप ब्रेड क्रम्बस
-4-5 अनियन रिंग्स
-2-3 टमाटर स्लाइस में कटे हुए
-स्वादानुसार नमक
-1/4 छोटी चम्मच कालीमिर्च
-1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च
-1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
-2 बड़ी चम्मच मेयोनेज
-2 बड़ी चम्मच टोमैटो सॉस
-1/2 छोटी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
आलू टिक्की बर्गर बनाने का तरीका-
आलू टिक्की बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबला हुआ आलू, मटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण से टिक्की बनाकर मैदा स्लरी में डिप करके ब्रेड क्रम्ब में कोट करें और उसे तेल में फ्राई कर लें। अब मेयोनेज, टोमैटो सॉस को एक साथ मिला लें। बर्गर बन लेकर उनके दोनों हिस्सों पर मेयोनेज और कैचअप का पेस्ट लगाकर एक लेट्यूस का पत्ता रखें और उसके ऊपर टिक्की रख दें। टिक्की के ऊपर अनियन रिंग्स और टमाटर स्लाइस लगाकर बन का दूसरा हिस्सा रख दें। आपका टेस्टी आलू टिक्की बर्गर बनकर तैयार है।-Mobael No-9300211316
-
फेस्टिव सीजन में महिलाओं पर काफी काम पड़ जाता है। घर की साफ-सफाई और पकवान बनाने के बीच उन्हें कई बार अपनी ग्रूमिंग का समय नहीं मिलता। करवाचौथ और दिवाली की पूजा पर खासतौर पर महिलाएं सबसे अच्छी दिखना चाहती हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें पार्लर जाने का वक्त नहीं मिलता या खुद पर ज्यादा पैसे नहीं खर्चना चाहतीं तो घर का बना उबटन बेस्ट तरीका है। यहां जानें उबटन क्यों पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट से अच्छा है।
क्यों है कॉस्मेटिक्स से बेहतर
घर का बने उबटन में कोई केमिकल नहीं होते। इसमें ज्यादातर चीजें ऐसी पड़ी होती हैं जो स्किन को हील करती हैं। बाजार के कॉस्मेटिक्स आपको तुरंत तो खूबसूरत दिखा देंगे लेकिन लंबे समय में इनका त्वचा पर बेहद खराब असर पड़ता है।
क्या हैं उबटन के फायदे
उबटन से एक्सफोलिएशन होता है तो आपकी त्वचा की डेड सेल्स निकल जाती हैं, पोर्स में मौजूद अशुद्धियां दूर होती हैं। इसमें हल्दी पड़ी होती है जो कि एंटी-इनफ्लेमट्री होती है। हल्दी आपकी त्वचा में निखार लाती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है तो चेहरे पर ग्लो भी आता है।
ऐसे बनाए उबटन
बेसन में हल्दी, गुलाब जल, कच्चा दूध, विटामिन ई कैप्सूल (अगर हो तो), नींबू की कुछ बूंदे, शहद और कॉफी इन सबको मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। अब यह पेस्ट चेहरे पर लगाएं। जब सूख जाए तो स्क्रब करके हटा दें। पानी से मुंह धोने के बाद गीले मुंह पर मॉइश्चराइजर लगा लें। उबटन करके धूप में न निकलें। सनस्क्रीन लगाकर और चेहरा कवर करके ही बाहर जाएं। रोजाना उबटन करने की जरूर नहीं है। आप हफ्ते में दो या एक बार उबटन लगा सकते हैं। स्किन ज्यादा एक्सफोलिएट करने से इसकी प्रोटेक्टिव लेयर हट जाती है जिससे नुकसान होता है। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
बच्चे अक्सर टिफिन में कुछ टेस्टी खाने की डिमांड करते हैं। वहीं मां होने के नाते आप कुछ हेल्दी बनाना चाहती हैं। अगर टेस्टी और हेल्दी दोनों खाना टिफिन में बच्चों को देना चाहती हैं तो शेफ कुनाल कपूर की ये आलू-बींस की सब्जी बनाकर ट्राई करें। फटाफट बनने के साथ ही ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं हरी बींस यानी फलियों के साथ आलू की बनी टेस्टी सब्जी।
आलू-बींस की सब्जी बनाने की सामग्री
200 ग्राम बींस या हरी फलियां
2 आलू चौकोर आकार में काट लें
2 चम्मच सरसों का तेल
2 साबुत लाल मिर्च
हींग
हरी मिर्च
सरसों के दाने
जीरा
अदरक 2 इंच टुकड़ा
धनिया पाउडर
अमचूर पाउडर
मेथी पाउडर
गरम मसाला
आलू-बींस की सब्जी बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले बींस को धोकर काट लें। साथ में आलू को भी चौकोर आकार में काट लें।
-अब कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
-तेल के गर्म होते ही उसमे साबुत लाल मिर्च डालें। साथ में हींग और हरी मिर्च के टुकड़े डाल दें।
-राई चटकाएं और साथ में जीरा डाल दें।
-बारीक कटा अदरक डालकर भूनें और आलू को डाल दें।
-अच्छे से फ्राई करने के बाद नमक डालें और ढंककर पकाएं।
-करीब पांच पकने के बाद बींस डालें। साथ में हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें।
-गरम मसाला, धनिया पाउडर, मेथी पाउडर डालें। तेज फ्लेम पर सब्जी को भूनें नमक डालकर ढंक दें।
-5-10 मिनट में सब्जी पक जाएगी। इसमे अमचूर मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बस तैयार है टिफिन में बनने वाली टेस्टी सब्जी। -
- सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
खाने की थाली में अगर आप गोभी को शामिल करना चाहते हैं तो गोभी आलू बना सकते हैं। सर्दियों के मौसम में बाजार में गोभी आना शुरू हो जाती हैं, इस दौरान ये काफी ज्यादा सस्ती भी होती है। बिना प्याज-लहसुन के तैयार होने वाले गोभी आलू स्वाद में लाजवाब लगते हैं। अगर आपको ढाबा स्टाइल गोभी आलू की सब्जी पसंद है तो आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। ढाबे में मिलने वाले ये सब्जी थोड़ी लटपटी होती है।
यहां सीखिए ढाबा स्टाइल आलू गोभी बनाने का तरीका-
आलू गोभी बनाने के लिए आपको चाहिए...
- आलू
- गोभी
- टमाटर
- हरी मिर्च
- अदरक
- हरा धनिया
- सरसों का तेल
- लौंग
- तेज पत्ता
- साबुत काली मिर्च
- साबुत लाल मिर्च
- हींग
- जीरा
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- गरम मसाला पाउडर
- अमचूर पाउडर
कैसे बनाएं सब्जी
आलू गोभी की सब्जी बनाने के लिए पहले सभी सब्जियों को धो लें और फिर आलू गोभी को बड़े टुकड़ों में काट लें। इसके अलावा टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक काट लें। अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें और फिर इसमें तेज पत्ता, जीरा, हींग, लौंग और काली मिर्च डालें और फिर भून लें। अब इसमें टमाटर डालें और गलने तक पकाएं। फिर इसमें कटी हुई हरी मिर्ची और अदरक भी डाल दें। इसे भी अच्छे से पकने दें। फिर इसमें नमक, मिर्ची पाउडर, हरा धनिया पाउडर, और हल्दी पाउडर डाल दें। फिर अच्छे से भुनने के बाद आप इसमें कटे हुए आलू-गोभी डालें और थोड़ा पानी डालें और फिर ढककर पकाएं। सब्जी जब अच्छे से पक जाए तो इसमें गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें। अच्छे से मिलाएं। फिर इसे हरा धनिया से गार्निश करें और फिर सर्व करें। ध्यान रखें की ढाबा स्टाइल सब्जी थोड़ी गली हुई होती है। -
कच्चे दूध से फेशियल, स्किन पर आएगा गजब का निखार
खास त्योहार पर आप चेहरे पर निखार चाहते हैं तो घर में ही फेशियल कर सकते हैं। कच्चा दूध त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप इससे फेशियल कर सकते हैं। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कैसे करें कच्चे दूध से फेशियल।कच्चे दूध से फेशियल कैसे करेंस्टेप 1- इससे फेशियल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें। इसके लिए चेहरे को पहले साफ करें और फिर एक बाउल में 1 से डेढ़ चम्मच कच्चा दूध लें और उसमें 2 चुटकी हल्दी मिक्स करें। अच्छे से मिलाएं और फिर कॉटन पैड को इसमें डिप करें और फिर चेहरे को साफ करें। इसको थोड़ा चेहरे पर लगा रहने दें और फिर रगड़ें। बाद में इसे पानी से साफ करें।स्टेप 2- चेहरे को क्लीन करने के बाद, स्क्रब करें। इसके लिए दो चम्मच कच्चा दूध, आधा चम्मच कॉर्न फ्लोर और एक चम्मच चावल का आटा मिक्स करें। फिर पेस्ट अगर ज्यादा गाढ़ा है तो उसे गीला करने के लिए गुलाब जल मिक्स कर दें। इस मिक्स से चेहरे को स्क्रब करें। कुछ देर के लिए सर्कुलर मोशन में रब करें और फिर गीले तौलिये की मदद से क्लीन करें।स्टेप 3- तीसरे स्टेप के लिए एक चम्मच कच्चा दूध लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर दें। फिर एक कॉटन पैड लें और उसे बाउल में ही डिप कर दें। अब इससे सर्कुलर मोशन में अपने फेस की मसाज करें। फिर गीले तौलिये से अपना चेहरा पोंछें।स्टेप 4-फेस पैक बनाने के लिए कच्चे दूध में केला मिलाएं। फिर फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। बाद में चेहरा पानी से साफ कर लें। चेहरे को साफ करने के बाद फेस सीरम लगाएं। - कहा जाता है कि बच्चे के नाम का उसके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। यही वजह है कि पेरेंट्स को अपनी औलाद के लिए नाम पसंद करने में काफी समय लगता है। अलग महीना नवंबर का है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार नवंबर को कार्तिक माह कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक का महीना बेहद पवित्र होता है। अगर आप अपने घर पर इस पवित्र माह में जन्मे बच्चे के लिए कोई अलग और खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां दी गई बेबी नेम लिस्ट आपकी मदद कर सकती हैं।नेवान-सुनने में बिल्कुल अलग लगने वाला यह नाम संस्कृत भाषा से आया है। जिसका अर्थ होता है पवित्र। आप भी अपने बच्चे में अच्छे गुणडालने के लिए उसे यह नाम दे सकते हैं।जोरा-जोरा लड़कियों को दिया जाने वाला नाम है। इसका मतलब होता है बसंत ऋतु की बारिश। इस अनूठे और खूबसूरत नाम को आप अपनी बेटी के लिए पसंद कर सकते हैं।वेरा-वेरा एक रूसी नाम है, जिसका अर्थ है 'विश्वास।' यह नाम इंग्लैंड में 20वीं सदी में शीर्ष 100 नामों में से एक था।मेपल-यह नाम लड़कियों को दिया जाता है। मेपल एक बहुत ही लोकप्रिय पेड़ का नाम है।निर्वेद-ईश्वर के तोहफे को निर्वेद कहते हैं। अगर आप अपने बच्चे को ईश्वर का आशीर्वाद मानते हैं, तो उसका नाम निर्वेद रख सकते हैं।ओमैरा-यह एक बेहद खूबसूरत और यूनिक अरबी नाम है। जिसका मतलब होता है लाल रंग। लालिमा लिए यह नाम नवंबर में जन्मे आपके बच्चे के लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है।नास्या-यह एक हिब्रू नाम है जिसका मतलब 'चमत्कार' होता है। जो लोग अपने घर पैदा हुई बेटी को भगवान का आशीर्वाद और चमत्कार मानते हैं, वो अपनी बेटी को नास्या नाम दे सकते हैं।एरियाना-एरियाना नाम लड़कियों को दिया जाता है। यह नाम काफी यूनिक है, जिसका मतलब होता है शुद्ध। शुद्धता और पवित्रता की पहचान लिए यह नाम नवंबर महीने में जन्मे बच्चों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।निवान-निवान का मतलब होता है पवित्र झील या तालाब। ये नाम बेहद यूनीक है। अगर आप अपने बच्चे को झील की तरह गहरी सोच-समझ वाला और शांत बनाना चाहते हैं, तो उसे ये नाम दे सकते हैं।
-
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो खाना खाने के बाद मीठा जरूर चखते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। जी हां मीठा खाने के शौकीन लोगों को रसमलाई बेहद पसंद होती है। सॉफ्ट रसमलाई बनाने की इस खास रेसिपी में न तो आपको पनीर की और ना ही छैने की जरुरत पड़ेगी। यह रसमलाई झटपट बनकर तैयार हो जाती है और स्वाद में मार्केट वाली रसमलाई से कम नहीं होती। तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है ब्रेड रसमलाई।
ब्रेड रसमलाई बनाने के लिए सामग्री-
-8 पीस ब्रेड
-2 गिलास दूध
-कन्डेंस्ड मिल्क
-चीनी
-तलने के लिए देसी घी
-काजू
-बादाम
-पिस्तां
-चिरौंजी
-केसर
-इलायची
ब्रेड रसमलाई बनाने की विधि-
ब्रेड रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालकर उसमें केसर डालकर दूध को ढक दें। 2-3 मिनट बाद दूध में केसर का रंग आ जाएगा। केसर का रंग दूध में आने के बाद उसे दोबारा गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। अब इसमें काजू, पिस्ता ,बादाम ,चिरौंजी डालकर दूध को धीमी आंच पर पकाते हुए इसमें कन्डेंस्ड मिल्क डालें। इसके बाद इसमें चीनी मिलाकर दूध को अच्छे से पकाएं। अब ब्रेड स्लाडइस को कटोरी या ग्लास से गोल-गोल काट लें। अब एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें। इसमें ब्रेड के गोल कटे हुए पीस गुलाबी होने तक सेक लें। अब तले हुए ब्रेड पीस को दूध में डालकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। -
- सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
देशभर में हर साल गणेश चतुर्थी का उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान गणपति बप्पा के भक्त मंगलकर्ता भगवाान गणेश जी की पूजा अर्चना करते हुए उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी मनपसंद चीजों का भोग भी लगाते हैं। इस साल विघ्नहर्ता कहे जाने वाले भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव 19 सितंबर यानी आज से शुरू होकर 28 सितंबर तक रहेगा। ऐसे में आप इस पावन दिन पर भगवान गणेश जी को उनका सबसे प्रिय मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है मोतीचूर के लड्डू को बनाने का तरीका।
मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सामग्री-
- 2 कप बेसन
- 1 छोटा चम्मच हरी इलायची
- ½ छोटा चम्मच फूड कलर
- 1 लीटर दूध
- 6 कप घी
- 1 चुटकी बेकिंग सोडा
- 3 कप चीनी
- 4 कप पानी
मोतीचूर के लड्डू बनाने का तरीका-
मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले चीनी की चाशनी तैयार करने के लिए एक बड़े पैन में पानी गर्म करने के लिए पैन को मीडियम आंच पर गैस पर रख दें। इसके बाद पानी में चीनी डालकर तब तक पकाएं जब तक की चीनी पानी में पूरी तरह से घुल न जाएं। इसके बाद इसे उबलने दें और साथ में दूध मिलाकर और 5 मिनट तक लगभग धीमी आंच पर पकाएं। ध्यान रखें, उबालते समय अगर झाग आने लगे तो उसे चम्मच से निकालकर तब तक पकाएं जब तक कि एक तार की चाशनी बनकर तैयार न हो जाए। इसके बाद पैन में इलायची पाउडर और ऑरेंज फूड कलर डालकर बीच-बीच में थोड़ा सा चलाकर गैस बंद कर दें।
अब एक बड़े बाउल में बेसन और दूध को तब तक मिक्स करें जब तक कि यह सॉफ्ट न हो जाए। इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डालकर मिलाना है। इसके बाद कड़ाही में घी गरम करने के लिए रख दें। छन्नी में इस बैटर को डालते जाएं जिससे छोटी-छोटी बेसन की बूंदी कड़ाही में गिरती जाएगी। इन्हें हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। इन बूंदियों को चाशनी में डालकर थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इससे मीडियम साइज के लड्डू बनाकर तैयार कर लें। आपके मोतीचूर के लड्डू भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए तैयार हैं। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
बच्चे हो या फिर बड़े हर किसी को स्नैक्स में अलग-अलग चीजें खाना पसंद होती हैं। ईवनिंग स्नैक्स में ज्यादातर लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए अच्छा नही होता। क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सबसे अच्छा है कि बाहर मिलने वाले खाने को आप घर में बनाएं। हनी चिली पौटैटो का स्वाद सबने चखा होगा। लेकिन इस बार हनी चिली लोटस स्टेम बनातक खाएं। इसका स्वाद भी जबरदस्त होता है।
हनी चिली लोटस स्टेम बनाने के लिए--
लोटस स्टेम
शहद
शिमला मिर्च
1/2 चम्मच काली मिर्च
2 हरे प्याज
लहसुन
अदरक
तिल
रिफाइंड तेल
नमक
सोया सॉस
चिली सॉस
कॉर्न फ्लोर
पानी
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए कमल के डंठल को अच्छी तरह धोकर छील लें। फिर इन्हें बहुत पतला-पतला काट लें और ठंडे पानी में डुबो दें। फिर इसे सॉफ्ट करने के लिए उबलते पानी में डालें और 2 मिनट के लिए ब्लांच करें। एक बार हो जाने पर, ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें। दूसरे पैन में एक कप पानी गर्म करें और साबुत कश्मीरी लाल मिर्च को 5-7 मिनट तक उबालें। अब लहसुन, अदरक, शिमला मिर्च और प्याज को पतले स्लाइस में काट लें और एक तरफ रख दें। अब कमल के तने के टुकड़ों में कॉर्न फ्लोर को मिलाएं और फिर इसे तेल में फ्राई करें। सुनहरा होने तक भूनें और अलग रख दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और कटी हुई सब्जियों को 15 सेकंड के लिए भूनें। इसमें 2-3 चम्मच पानी डालें और शहद भी मिला लें। इसमें सभी सॉस, नमक और काली मिर्च डालें। फिर इसनें कॉर्नफ्लोर और पानी की स्लरी डालें। अच्छे से मिक्स करें। अब कमल तले हुए डंठल डालें और अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से सफेद तिल से सजाएं और सर्व करें। -
- सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
अगर आप पनीर खाने के शौकीन हैं और आए दिन पनीर की नई-नई डिश ट्राई करना पसंद करते हैं तो पनीर घी रोस्ट रेसिपी आपको जरूर पसंद आने वाली है। पनीर घी रोस्ट एक मसालेदार करी है, जो लोकप्रिय मैंगलोरियन चिकन घी रोस्ट का शाकाहारी विकल्प है। यह सूखी करी नीर डोसा, डोसा, या लच्छा पराठा के साथ परोसी जाती है। अगर आप रेस्त्रां जैसे पनीर घी रोस्ट का स्वाद घर बैठे लेना चाहते हैं तो पनीर घी रोस्ट की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
पनीर घी रोस्ट बनाने के लिए सामग्री-
मैरिनेशन के लिए-
-500 ग्राम पनीर
-2 बड़े चम्मच नींबू का रस
-2 चम्मच नमक
ड्राई रोस्ट मसाला पेस्ट के लिए-
-10-12 साबुत सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
-1 बड़ा चम्मच साबुत धनिए के बीज
-1 चम्मच जीरा
-1 चम्मच सौंफ
-¼ चम्मच मेथी दाना
-3-4 साबुत लौंग
-8-10 साबुत काली मिर्च
करी के लिए
-¼ कप घी
-½ कप कटा हुआ लाल प्याज
-2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
-2 चम्मच इमली का गूदा
-½ कप सादा दही फेंटा हुआ
-½ चम्मच हल्दी पाउडर
-2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-1 चम्मच कुटा हुआ गुड़
-20-25 करी पत्ते
पनीर घी रोस्ट बनाने का तरीका-
पनीर घी रोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को मैरीनेट कर लें। इसके लिए पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक मीडियम आकार के मिक्सिंग बाउल में पनीर, नीबू का रस और नमक मिलाकर 20 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद मसाला पेस्ट बनाने के लिए सूखी लाल मिर्च को मीडियम आंच पर 3-4 मिनट भूनकर प्लेट में निकाल लें। इसके बाद धनिया बीज, सौंफ के बीज, जीरा, मेथी के बीज, लौंग और काली मिर्च को 1 मिनट के लिए या खुशबू आने तक, बार-बार हिलाते हुए सूखा भून लें। अब भुनी हुई सामग्री को ब्लेंडर के छोटे जार में ¼ कप पानी के साथ डालकर उसका चिकना पेस्ट बना लें। अब पनीर घी रोस्ट की करी तैयार करने के लिए मीडियम तेज आंच पर एक पैन में घी गरम कर लें। इसके बाद पनीर के टुकड़ों को चारों तरफ से तल कर अलग रख लें। अब ½ कप कटा हुआ प्याज मध्यम-तेज आंच पर हल्का सुनहरा होने तक 8-10 मिनट के लिए बार-बार हिलाते हुए पकाएं। अब 2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। पैन में पिसा हुआ मसाला, इमली का पेस्ट, दही और हल्दी पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। तापमान को निम्न स्तर पर लाएं। अब पैन को ढककर 10-12 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें मैरीनेट किया हुआ पनीर ½ कप पानी के साथ डालकर 10 मिनट तक और पकाएं। अब इस स्टेज पर
गुड़ और करी पत्ता डालकर तब तक पकाएं जब तक कि किनारों से घी न छूटने लगे। आपका टेस्टी पनीर रोस्ट बनकर तैयार है। उसे करी पत्ते से सजाकर गरमागरम पराठे के साथ परोसें। -
दिवाली पर रोशनी से हर और जगमग होती दिखाई देती है. लोग लगभग एक महीने पहले से ही घर की साफ-सफाई, रंगाई पुताई और सजावट की तैयारियां शुरू कर देते हैं. इस बार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी, यानी खुशियों के इस त्योहार में अब सिर्फ 11 दिन ही बाकी रह गए हैं. वैसे तो बाजार में घर की साज-सज्जा करने के लिए ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं. वहीं लाइट से लेकर शो पीस तक मार्केट में इन सभी चीजों का प्राइस भी काफी ज्यादा होता है. कुछ टिप्स की मदद से बजट के अंदर ही दिवाली पर आप अपना घर बेहद खूबसूरती के साथ सजा सकते हैं.
दिवाली पर अगर घर की डेकोरेशन करनी हो तो घर में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आपका काम तो बजट में हो ही जाएगा, साथ ही आप पुरानी चीजों का भी बेहतर तरीके से यूज कर पाएंगे.
सोफा के लिए नए कुशन कवर ऐसे करें तैयार
सोफा के लिए कुशन कवर काफी महंगे मिलते हैं. इसके लिए आप घर पर पड़ी पुरानी साड़ियों और दुपट्टे का इस्तेमाल कर सकती हैं. बस इसके लिए आपको ऐसा साड़ियां पुरानी साड़ियां या दुपट्टे लेने होंगे जिनमें लेस लगी हो. पुराने हो चुके ब्लाउज से लटकन निकाल लें. अब साड़ी या दुपट्टे के कपड़े से कुशन कवर तैयार करें और उसमें साड़ी से निकाली गई लेस और लटकन से डेकोरेट कर दें. अगर लेस न हो तो मार्केट से खरीदकर ला सकती हैं, यह ज्यादा महंगा नहीं पड़ेगा.
पुरानी पड़ी मिट्टी की मटकियों और बोतल का करें इस्तेमाल
अगर घर में पुरानी छोटी-छोटी मटकी या कलश पड़े हुए हैं तो मोतियों और लेस से डेकोरेट करें, बस इसके लिए थोड़े से ग्लू की जरूरत पड़ेगी. इसी तरह से बेकार पड़ी बोतलों को भी कलर कर लें और इन सभी चीजों को आप गुलदस्ते की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं.
दीवारों को दें नया लुक
अगर आप पेंटिंग या फिर कढ़ाई का काम जानते हैं तो दीवारों के लिए घर पर ही पेंटिंग तैयार कर सकती हैं और पर्दों पर कढ़ाई करके उन्हें नया लुक दे सकती हैं. यह आपके बजट में भी रहेगा और घर के एक नया लुक मिलेगा. इसके लिए आप ऑनलाइन वीडियो से टिप्स भी ले सकते हैं.
सजावट करने के लिए फूल हैं सबसे बेहतरीन तरीका
दिवाली है तो फूलों से घर सजाना तो बनता ही है. यह सबसे पारंपरिक तरीका है अपने घर को सजाने का और फूलों से डेकोरेशन करना आपके लिए ज्यादा महंगा भी नहीं पड़ेगा. इसके लिए किसी लोकल थोक विक्रेता से एक साथ पीले और नारंगी गेंदा खरीद लें साथ ही आम और अशोक के पत्तों को मिलाकर डेकोरेशन के लिए कंट्रास्ट माला तैयार करें.
रंगोली जरूर बनाएं
दिवाली पर आंगन और दरवाजे पर अगर रंगोली न बनी हो तो कुछ अधूरा सा लगता है. इसलिए दिवाली पर रंगोली जरूर बनाएं. आजकल बाजार में रंगोली बनाने के लिए डिजाइन वाली जालियां आती हैं. जिनसे आप आराम से रंगोली बना सकती हैं या फिर डेकोरेशन में से बचे हुए फूलों का इस्तेमाल करके भी खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकती है. -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है। हर सब्जी के साथ आलू को मिक्स किया जा सकता है। जितनी रेसिपीज केवल आलू से बन सकती हैं, शायद ही किसी और सब्जी से बन सकें। दाल की तरह ही ज्यादातर आलू भी हर दिन बनता है। आलू फ्राई, ग्रेवी आलू, आलू पराठा समेत कई डिश आलू के बिना अधूरे हैं। आज हम आलू की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जो स्वादिष्ट होने के साथ ही बनाने में आसान है। इसे रोटी पराठा या चावल किसी के साथ भी खाया जा सकता है। इस रेसिपी का नाम है आलू टमाटर का झोल। इसे साधारण आलू टमाटर की सब्जी मत समझिएगा। ये बहुत स्वादिष्ट सब्जी है। आलू टमाटर का झोल आप रूटीन खाने में तो बना ही सकते हैं, छोटे मोटे कार्यक्रम में भी ये सब्जी खाने का स्वाद बढ़ा देगी। चलिए जानते हैं लजीज आलू टमाटर का झोल बनाने की रेसिपी।
आलू टमाटर का झोल बनाने के लिए सामग्री
हल्के उबले हुए आलू, पनीर, प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, तेल, हरी इलायची, दालचीनी, लौंग, जीरा, धनिया पाउडर, हींग, दूध, मक्खन, पुदीना।
आलू टमाटर का झोल बनाने की रेसिपी
स्टेप 1-उबले आलूओं में हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा तेल डालकर मिक्स कर लें। फिर फ्राई करके रख दें।
स्टेप 2- अब एक बर्तन में पनीर में हल्दी, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा सा तेल डालकर रख दें।
स्टेप 3- मसाला लगे पनीर को फ्राई करके रखें।
स्टेप 4- अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें इलायची, हरी इलायची, दालचीनी, लौंग और जीरा डालकर फ्राई कर लें।
स्टेप 5- अब इसमें बारीक कटा प्याज गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और अदरक व हरी मिर्च डालें।
स्टेप 6- फिर हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और टमाटर डालें। टमाटर नरम हो जाये तो पानी डालकर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 7- अब दूध और मक्खन डालकर 3 से 4 मिनट पकाएं। फिर आलू जिसे अच्छे से कुरकुरे फ्राई किये हों और पनीर को डालकर धीमी आंच पर पका लें। धनिया या पुदीना की पत्ती से गार्निश कर के सर्व करें। -
- सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का दिल कर रहा है तो फटाफट गोभी के कबाब बनाकर रेडी करें। इसे बनाना बहुत आसान है और ये कम तेल में बन जाता है। शाम को बिन बुलाए मेहमान चाय पर आ गए हैं तो उन्हें ये गोभी के कबाब बनाकर खिलाएं। उंगलियां चाटते रह जाएंगे और बार-बार खाने की फरमाईश करेंगे। तो चलिए जानें कैसे फटाफट मिनटों में बनाएं गोभी के कबाब।
गोभी के कबाब बनाने की सामग्री
1 फूलगोभी
2-3 उबले आलू
2 हरी मिर्च
आधा कप मोजरेला चीज
नमक स्वादानुसार
चाट मसाला एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
जीरा साबुत
तेल
गोभी के कबाब बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले आलूओं को उबालकर छील लें।
-गोभी को कद्दूकस की मदद से घिस लें।
-घिसने के बाद इसे किसी बड़े प्लेट में फैलाएं। जिससे गोभी में मॉइश्चर इकट्ठा ना हों।
-अब इस घिसी गोभी में जीरा, बारीक कटा हरा मिर्च, बारीक कटी हरी धनिया डालें।
-साथ में चाट मसाला, नमक और लाल मिर्च डालकर मिक्स करें।
-उबले आलू को मैश करें और गोभी के मिक्सचर में मिला दें।
-साथ में मोजरेला चीज डालें।
-अच्छी तरह से मिक्स करें और गोल-गोल चपटे आकार के कबाब बनाकर रेडी कर लें।
-इन कबाब को किसी प्लेट में रख लें।
-पैन को गर्म करें और तेल डालें।
-जब तेल गर्म हो जाए तो एक साथ कई कबाब पैन पर रखें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंके।
-बस रेडी है टेस्टी गोभी और आलू के कबाब। इसे गर्मागर्म हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

















.jpeg)
.jpeg)








