- Home
- लाइफ स्टाइल
-
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
बच्चे हो या बड़े कस्टर्ड खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। कस्टर्ड न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यही वजह है कि बच्चे हर समय इसे खाने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। अगर आपके बच्चे कस्टर्ड खाने की डिमांड करने लगे और आपको पता चले कि घर पर कस्टर्ड खत्म हो गया है तो भी टेंशन से दूर रहते हुए घर पर इन टिप्स की मदद से चुटकियो में बना डालिए होममेड कस्टर्ड पाउडर।
कस्टर्ड पाउडर बनाने के लिए सामग्री-
- एक चौथाई कप आइसिंग शुगर
-1 कप दूध पाउडर
- आधा कप कॉर्नस्टार्च
-1 चम्मच वेनिला पाउडर
-1 चम्मच पीला फूड कलर
कस्टर्ड पाउडर बनाने का तरीका-
कस्टर्ड पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले एक मध्यम आकार के मिक्सिंग बाउल में आइसिंग शुगर, मिल्क पाउडर, कॉर्नस्टार्च, वेनिला पाउडर और पीला फूड कलर डालकर व्हिस्क या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं। अगर आपके पास वेनिला पाउडर उपलब्ध नहीं है, तो इसे छोड़ भी सकते हैं। इसकी जगह आप कस्टर्ड बनाते समय थोड़ा वेनिला अर्क मिला लें। अब इस मिश्रण को एक साफ और सूखे कांच के जार में डालकर किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
क्या आपने कभी आलू पोहा पराठा टेस्ट किया है। जी हां, ये पराठा न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी और हेल्दी है बल्कि आपको पूरा दिन एनर्जेटिक भी बनाकर रखेगा। यह पराठा दही, मक्खन,अचार और रायते के साथ खाने में बेहद टेस्टी लगता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाए जाते हैं ये टेस्टी आलू पोहा पराठा।
आलू पोहा पराठा बनाने के लिए सामग्री-
-1 ½ कप पोहा
-2 बड़े आलू
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-कटा हुआ हरा धनिया
-घी आवश्यकतानुसार
-1 चम्मच नमक
-1 इंच अदरक
-2-3 हरी मिर्च
-1 चम्मच जीरा
-गूंथने के लिए पानी
आलू पोहा पराठा बनाने का तरीका-
आलू पोहा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को मिक्सी में डालकर पीसने के बाद छानकर अलग रख लें। इसके बाद इसमें आलू को छीलकर मीडियम टुकड़ों में काटकर अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा-सा पानी डालकर इसकी प्यूरी बना लें। इस प्यूरी को पोहे के पाउडर के साथ एक कटोरे में डालकर बाकी मसाले डालकर इसका आटा गूंथकर 10 मिनट ढककर रख दें। 10 मिनट बाद आटे को दोबारा एक बार गूंथकर उसकी लोइयां बनाकर बेल लें। तवा गर्म करके उसमें घी लगाएं। अब बेला हुआ पराठा तवे पर डालकर दोनों तरफ से घी लगाते हुए सेंक लें। आपका टेस्टी आलू पोहा पराठा बनकर तैयार है, इसे रायते के साथ सर्व करें। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
एक ही तरह से पनीर की सब्जी बनाते हैं और उसे खाकर अब बोर हो चुके हैं तो ट्राई करें ये कश्मीरी रेसिपी कश्मीरी लाल पनीर। प्रोटीन से भरपूर ये रेसिपी न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि बनने में भी बेहद आसान है। पनीर की इस सब्जी की ग्रेवी का रंग लाल होता है, जो देखने में बेहद अच्छा लगता है। आप इस सब्जी को रोटी और चावल, दोनों के साथ सर्व कर सकते हैं।
कश्मीरी लाल पनीर बनाने के लिए सामग्री-
-200 ग्राम पनीर
-4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
-1 चम्मच जीरा
-द चम्मच हींग
-2 साबुत तेजपत्ता
-2 लौंग
-2 हरी इलायची
-1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
-2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-1 चम्मच पिसी हुई अदरक (सौंठ)
-2 चम्मच पिसी हुई सौंफ
-1 चम्मच धनिया पाउडर
-1 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
कश्मीरी लाल पनीर बनाने का तरीका-
कश्मीरी लाल पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को धोकर उसे 2 इंच लंबे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें। इसके बाद एक बाउल में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, पिसी अदरक, पिसी सौंफ और धनिया पाउडर और द कप पानी डालकर उसका पेस्ट बना लें। अब एक पैन में सरसों का तेल तेज आंच पर गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए तो आंच मीडियम करके पैन में पनीर के टुकड़े डालकर उन्हें ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद पनीर के टुकड़ों को पैन से निकालकर 2 कप पानी से भरे कटोरे में डाल दें। अब उसी पैन के तेल में जीरा, हींग, तेजपत्ता, लौंग, हरी इलायची और दालचीनी डालकर उन्हें 4-5 सेकेंड तक चटकने दें। इसके बाद पैन में मसाले का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब गैस को धीमी आंच पर करके 2 मिनट तक पकाएं। जब पैन के किनारों से तेल अलग होने लगे तो पनीर वाले पानी में नमक डालकर करी को उबाल लें। इसके बाद पैन में तला हुआ पनीर डालकर 10 मिनट तक और पकाएं। आपका टेस्टी कश्मीरी लाल पनीर बनकर तैयार है। आप इसे चावल और रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
सैंडविच एक बेहतरीन फूड ऑप्शन है। एक तो ये फटाफट तैयार हो जाता है और दूसरा इसे ब्रेकफास्ट के साथ टिफिन में भी आराम से लेकर जा सकते हैं। अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं तो इस सैंडविच को तैयार करें। रोजाना के नाश्ते से ब्रेक लेने और कुछ हेल्दी-टेस्टी खाने के लिए इस सैंडविच को जरूर तैयार करें।
सैंडविच बनाने के लिए आपको चाहिए...
ब्रेड स्लाइस
उबला हुआ काला चना
लहसुन
प्याज
टमाटर
खीरा
हरी चटनी
हंग कर्ड
सॉस
नमक और मिर्च
जीरा पाउडर
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
पिज्जा सीजनिंग
धनिया पत्ती
पनीक के टुकड़े
तिल के बीज
कैसे बनाएं चना सैंडविच
इस सैंडविच को बनाने के लिए चने को अच्छी तरह से उबाल लें। जब तक चने उबल रहे हैं तब तक प्याज, और लहसुन को बारीक काट लें। अब एक बर्तन में काले चने लें और इसमें कटा हुआ लहसुन, प्याज, हंग कर्ड, सॉस के साथ नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स करें, मिक्स करते समय चने को भी मैश कर दें। अब पनीर के टुकड़े काटें और थोड़े से तेल में तिल के साथ सेक लें, थोड़ा नमक और काली मिर्च डालकर छिड़कें। अब ब्रेड स्लाइस को टोस्ट करें फिर चना मिक्स, पनीर, टमाटर, खीरा, हरी चटनी की लेयर लगाएं। सैंडविच काटें और मजा लें। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
बच्चों के लिए स्नैक्स बनाना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि उन्हें आए दिन कुछ नई चीजों का स्वाद चखना होता है। एक जैसा खाना खाकर अक्सर वह सबसे जल्दी बोर हो जाते हैं, ऐसे में स्नैक्स को लेकर उनकी अलग-अलग डिमांड रहती है। अगर आपका बच्चा आलू खाने का शौकीन है और उसे चीज भी पसंद है तो आप उसके लिए एक टेस्टी स्नैक आइटम तैयार कर सकते हैं। फटाफट बनने वाला ये स्नैक स्वाद में लाजवाब लगता है। इसे आप बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं। तो पढि़ए इस सुपर टेस्टी डिश को बनाने का तरीका।
चीज मसाला आलू बनाने के लिए आपको चाहिए...
उबले छोटे आलू
चिली फ्लैक्स
ऑरिगेनो
मिक्स हब्र्स
हल्दी
जीरा पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
नमक
काली मिर्च पाउडर
चीज
तेल
कैसे बनाएं
-इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें और फिर छील लें।
- अब एक पैने में तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें उबले हुए आलू डालें।
- आलू को अच्छी तरह से सिकने दें। इन्हें सभी तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
- जब ये पूरी तरह से सिक जाएं तो इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर मिलाएं।
- अच्छे से मिक्स करनें के बाद कद्दूकस की हुई चीज डालें। फिर इस पर चिली फ्लैक्स, ऑरिगेनो और मिक्स हर्ब डालें। बारीक कटा हरा धनिया डालें और फिर इसे सर्व करें। आप चाहें तो इसे हरा प्याज से भी गार्निश कर सकते हैं। ध्यान रखें की उसे बारिक काटकर ही डालें। - जानें रेसिपी सीमा उपाध्याय सेसावन के महीने में भगवान शिव की पूजा के दौरान उन्हें कई चीजों का भोग लगाया जाता है। बात अगर राजस्थान की करें तो यहां सावन में चूरमा बनाने का रिवाज होता है। आपने भी आजतक अलग-अलग तरह के चूरमे का स्वाद चखा होगा लेकिन आज चूरमे की जो रेसिपी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं वो बहुत टेस्टी और यूनिक है। जी हां, इस रेसिपी का नाम है पाइनएप्पल चूरमा। पाइनएप्पल चूरमे की ये रेसिपी बनाने में बहुत ही सरल है। आप इसे घर में आसानी से बना सकती है। चूरमा बनाते समय आपको देसी घी का ही इस्तेमाल करना है वरना आपको इसमें स्वाद नहीं आएगा।पाइनएप्पल चूरमा बनाने के लिए सामग्री-- 1 कप गेहूं का आटा-1/2 कप सूजी- 3 से 4 बड़े चम्मच देसी घी-1 गिलास पाइनएप्पल जूस- आधी कटोरी कद्दूकस किया हुआ पाइनएप्पल-1 बड़ा चम्मच काजू-बादाम-1/2 कप शक्कर का बूरा- दो बूंद पाइनएप्पल एसेंसपाइनएप्पल चूरमा बनाने का तरीका-पाइनएप्पल चूरमा बनाने के लिए सबसे पहले आटे और सूजी को पाइनएप्पल के जूस के साथ गूंथ लें। इसके बाद इस आटे से रोटियां बनाकर उन्हें मिक्सी में पीस लें। अब एक बर्तन में इस मिक्सर को डालकर उसमें कद्दुकस किया हुआ पाइनएपल, एसेंस, शक्कर का भूरा, घी और सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मसलते हुए मिक्स कर लें। आपका टेस्टी पाइनएप्पल चूरमा बनकर तैयार हो चुका है।
-
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
लंच में हर दिन कुछ स्पेशल खाने की डिमांड तो हर घर में होती है। लेकिन अक्सर महिलाओं को यहीं चिंता सताती है कि सबको हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर खाना भी मिले। अगर आपके घर में भी बस कुछ टेस्टी खाने की डिमांड होती है तो बनाएं पालक की टेस्टी दाल। जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा और ये न्यूट्रिशन से भरपूर रेसिपी सेहत भी देगी। यहीं नहीं वेट लॉस के लिए अगर हेल्दी लंच ऑप्शन खोज रहे हैं तो ये दाल परफेक्ट है। चलिए जानें कैसे बनाएं पालक दाल।
पालक दाल बनाने की सामग्री-
100 ग्राम पालक
एक कप चने की दाल
दो से तीन प्याज
4-5 टमाटर
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हरी मिर्ची 3-4
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
धनिया पाउडर
3 साबुत लाल मिर्च
1 चम्मच राई
5-6 बारीक कटा लहसुन
पालक दाल बनाने की रेसिपी-
सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धोकर काट लें।
-फिर दाल को धोएं और प्रेशर कूकर में पलट दें।
-साथ में कटे हुए पालक को मिलाएं।
-इसके साथ कटे हुए टमाटर डालें और साथ में प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
-नमक और हल्दी डालकर पानी मिक्स करें और तीन से चार सीटी तक पकाएं।
-जब चने की दाल पक जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें।
--तड़का लगाने के लिए लहसुन की चार से पांच कलियों को बारीक काट कर रख लें।
-तड़का पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो राई डालें।
-साथ में लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें। साथ में साबुत लाल मिर्ची और धनिया पाउडर भी डाल दें। अच्छी तरह भूनने के बाद दाल के ऊपर से तड़का मिक्स करें।
-बस रेडी है टेस्टी गर्मागर्म पालक दाल। इसे रोटी और चावल के साथ गर्मागर्म परोसें। -
- सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में किचन को स्मार्टली मैनेज करना जरूरी है ताकि जेब हल्की न हो जाए। बजट का ध्यान रखने के साथ स्वाद और सेहत का ध्यान रखना भी अहम है। ऐसे में कुछ ऐसी रेसिपीज बनाई जा सकती हैं जिनके लिए आपको महंगी सामग्री या सब्जी की जरूरत न हो। ऐसी ही एक डिश है तोरई के छिलके का भर्ता। सुनने में आपको भले ही अजीब लग रहा है लेकिन चावल के साथ इसका टेस्ट लाजवाब लगता है। तो अगर आप मार्केट से सब्जी के लिए तोरई लाते हैं तो इसके छिलका का यूज भी कर सकते हैं। यहां सीखें रेसिपी।
सामग्री
तरोई का छिलका (धारीदार मोटे छिलके वाली)
हरी मिर्च
2 चम्मच पानी
तेल
कलौंजी
1 लाल सूखी मिर्च
1 प्याज
2-3 लहसुन बारीक कटे
1/2 चम्मच चीनी
नमक
थोड़ा सा सरसों का तेल ऊपर से डालने के लिए
विधि
तरोई को छील लें। छिलके को पानी में अच्छी तरह धो लें। अब मिक्सर में छिलके के साथ हरी मिर्च तोड़कर डालें। गैस पर पैन गरम करें। इसमें सरसों का तेल डालें। तेल गरम हो जाने पर कलौंजी डालें। इसके बाद बारीक कटा लहसुन डालें। लंबा कटा प्याज डालें। जब प्याज का रंग बदलने लगे तो लौकी के छिलके का पेस्ट डालें। अब ऊपर से चीनी डालें। थोड़ा नामक डालें और भून लें। अब इस भर्ते लाल भुनी मिर्च डालें। चावल के साथ सरसों का तेल डालकर खाएं। कुछ लोग इस लौकी के छिलके को बारीक काटकर इसकी भुजिया भी बनाते हैं। बनाने से पहले एक बार छिलका थोड़ा सा खाकर चेक कर लें। कभी-कभी इसमें कड़वाहट भी निकल सकती है। - - सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपीयदि आप शिमला मिर्च की सब्जी एक या दो तरीके से खाकर बोर हो गई हैं। तो इस बार शिमला मिर्च को बिल्कुल अलग ट्विस्ट के साथ बनाकर तैयार करें। जल्दीबाजी में टिफिन पैक करना हो या फिर सुबह का नाश्ता, पराठों के साथ ये सब्जी काफी टेस्टी लगती है। साथ ही बच्चों और बड़ों हर किसी को पसंद भी आएगी। तो चलिए जानें कैसे बनाएं टेस्टी बेसन वाली शिमला मिर्च की सब्जी।सामग्रीधनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बेसन तीन चम्मच, नमक स्वादानुसार, 8-10 शिमला मिर्च, तिल, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और जीरा एक चम्मच, तेल, सौंफ , आधा चम्मच, राई आधा चम्मच और हींग ।विधि-सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर काट लें।-बेसन को किसी पैन में धीमी आंच पर रोस्ट कर रख लें।-अब पैन में तेल गर्म करें और जीरा चटकाएं।-जीरे के बाद इसमे सौंफ और राई के दाने डालें।-अच्छी तरह से चिटकने के बाद हींग डालें।-कटी हुई शिमला मिर्च को डालें।-गैस की फ्लेम धीमी रखें और ढंककर कुछ देर पकाएं।-जब ये हल्की पक जाए को इसमे धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और सफेद तिल डालें।-साथ में लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें। नमक डालकर कुछ देर और पकाएं।-जब शिमला मिर्च पकने लगे तो इसमे भुने हुए बेसन को अच्छी तरह से दो से तीन चम्मच डालकर मिक्स करें और पकाएं।-जब ये पक जाए को गैस की फ्लेम बंद कर दें और एक से दो मिनट ढंका रहने दें।बस तैयार है बेसन शिमला मिर्च की टेस्टी सब्जी ....इसे पराठे के साथ सर्व करें।
- -संध्या शर्मा से जानिए रेसिपीभोजन के बीच में कुछ स्नैक्स लेना अच्छा रहता हैं, ताकि थोड़ी भूख को शांत किया जा सके। बच्चों के लिए भी ये काफी जरूरी होता है, क्योंकि ये ना केवल उनकी भूख को शांत करता है, बल्कि ओवरऑॅल न्यूट्रिएंट इंटेक के लिए भी जरूरी है। बच्चे पिज्जा खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में स्नैक्स के लिए आप ब्रेड पिज्जा बॉल्स बना सकती हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-ब्रेड पिज्जी बॉल्स बनाने के लिए सामग्रीब्रेड, चीज, स्वीट कॉर्न, प्याज, शिमला मिर्च, पिज्जा पास्ता सॉस,ऑरिगेनो, चिली फ्लैक्स, पिज्जा सीजनिंग नमक, तेल, पानीविधिब्रेड पिज्जा बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और शिमला मिर्ट को बारीक काट लें। अब एक बर्तन में प्याज, शिमला मिर्च, उबले हुए स्वीट कॉर्न डालें। इसी के साथ इसमें कद्दूकस किया चीज, चीली फ्लैक्स, ऑरिगेनो और नमक डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें पिज्जा पास्ता सॉस मिलाएं । अब ब्रेड स्लाइस लें और फिर इसे चारों तरफ से काट दें। सभी ब्रेड के कोनों को निकाल दें। अब एक ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोएं और फिर इसे दोनों हाथों से दबा दें, ताकि इसका पानी निकल जाए। अब इसमें तैयार किया मिक्स मिलाएं और फिर इसे सभी तरफ से लपेट दें और बॉल बनाएं। सभी ब्रेड का इसी तरह से बॉल बनाएं । अब तेल गर्म करें और फिर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। अब ब्रेड पिज्जा बॉल्स तैयार हैं इन्हें सॉस के साथ सर्व करें।
-
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
शाम की चाय के साथ चटपटा स्नैक्स हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन डीप फ्राई और तेल में बने स्नैक्स हेल्थ को नुकसान पहुंचाते। ऐसे में आप केवल बिस्कुट खाकर काम चला लेते हैं। चाय बिना स्नैक्स के मजा नहीं देती तो दिन के बचे चावलों से आप फटाफट टेस्टी स्नैक्स मठिया बनाकर रेडी कर सकती हैं। बिना तेल में फ्राई किए ये मठिया स्वाद में लाजवाब लगने के साथ ही हेल्दी भी रहती है। तो चलिए जानें कैसे बनेगी टेस्टी पके चावलों की मठिया।
पके चावलों की मठिया बनाने की सामग्री
पके हुए चावल 2 कप
बेसन 1 कप
हरी मिर्च का पेस्ट एक चम्मच
अदरक का पेस्ट एक चम्मच
भुना धनिया-जीरा पाउडर एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार
चीनी एक चम्मच
धनिया बारीक कटी हुई
दही आधा कप
आटा आधा कप
तेल एक चम्मच
बेकिंग सोडा आधा चम्मच
तड़के के लिए
राई के दाने एक चम्मच
जीरा एक चम्मच
हींग आधा चम्मच
सफेद तिल एक चम्मच
करी पत्ता
चावलों की मठिया बनाने की रेसिपी
सबसे पहले पके चावल किसी बाउल में निकाल लें। इसमे बेसन डालें। साथ में हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, जीरा-धनिया पाउडर डालें। हल्दी, नमक, चीनी, दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। साथ में बेकिंग सोडा डालकर हाथों की मदद से इसे अच्छी तरह से बाइंड कर लें।
अब हाथों में तेल लगाएं और ज्यादा मात्रा में मिक्सतर लेकर इसे बेलनाकार आकार में लंबा सा बना लें। सारे मिक्सचर को लंबा-लंबा आकार दें। पानी गर्म करें और भाप में इन सारे मठिया को पका लें। जब ये पक जाएं तो इसे छोटे-छोटे पीस में कट कर लें। बस अब इन तैयार मठिया पर ऊपर से तड़का लगाएं।
तड़का लगाने के लिए
तड़का लगाने के लिए तड़का पैन को गैस पर रखें और तेल डालें इसमे राई, जीरा को चटकाएं। साथ में हींग और करीपत्ता डालें। सबसे अंत में तिल डालकर गैस बंद करें और इस तड़के को मठिया के ऊपर डाल दें। बस तैयार है बिना तेल में फ्राई हेल्दी स्नैक्स। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
हर वीकेंड पर छोले, राजमा, पनीर बनाकर बोर हो गए हैं तो इस बार बनाएं साबुत प्याज की सब्जी। जिसका स्वाद बिल्कुल अलग लगेगा और ये टेस्टी सब्जी बड़ों से लेकर बच्चे तक सब खा लेंगे। साथ ही इसे बनाने के लिए आपको किसी खास तैयारी जरूरत नही है। बस घर में रखे सामान और मसालों से फटाफट बनाकर रेडी कर सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं टेस्टी साबुत प्याज की सब्जी।
साबुत प्याज की सब्जी बनाने की सामग्री
5-6 छोटे आकार के प्याज
4 टमाटर का पेस्ट
लहसुन-अदरक का पेस्ट
लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
धनिया पाउडर एक चम्मच
नमक स्वादानुसार
ग्रेवी मसाला पाउडर एक चम्मच
हरी मिर्च दो से तीन
धनिया की पत्ती
फ्रेश क्रीम
साबुत प्याज की सब्जी बनाने की रेसिपी
साबुत प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें। प्याज को छीलकर इसके ऊपरी सिरे पर क्रॉस का कट बना दें। टमाटर को पीसकर पेस्ट बनाकर रख लें। अब पैन में तेल गर्म हो जाए तो इन कट लगे प्याज को डाल दें। सारे प्याज को अच्छी तरह से सुनहरा होने तक पकाएं। जब ये प्याज पक कर गलने लगें तो इसमे टमाटर का पेस्ट डाल दें। अच्छी तरह से भूनें। भुनने के बाद मसाले डालें।
मसालों में नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, ग्रेवी मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह के मिक्स करें। साथ में क्रीम डाल दें। धीमी आंच पर मसालों को भूनें और ढंक दें। जब ये अच्छी तरह से भुन जाएं तो इसमे साबुत हरी मिर्च डाल दें। बारीक कटी हरी धनिया से सजाएं और रोटी या चावल के साथ सर्व करें। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
टमाटर के बढ़ते दामों के चलते लोगों ने इसे खरीदना कम कर दिया है। वहीं कुछ घरों की रसोई से तो ये पूरी तरह गायब हो गया है। छोले की ग्रेवी को बनाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो यहां बताई गई रेसिपी से छोले बना सकते हैं, क्योंकि इसे बनाने में टमाटर का इस्तेमाल नहीं किया जाता। किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप फटाफट टेस्टी छोले तैयार कर सकती हैं। तो जानिए बिना टमाटर के छोले बनाने का तरीका-
सामग्री
छोले
प्याज
लहसुन
खड़े मसाले
दही
चाय पत्ती
जीरा
नमक
मिर्ची पाउडर
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
हींग
गरम मसाला
छोले मसाला
हरा धनिया
नींबू का रस
सरसों तेल
कैसे बनाएं
बिना टमाटर के छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोटे को कुछ देर के लिए भिगो दें। फिर इन्हें अच्छे से उबाल लें और एक तरफ रख दें। ग्रेवी बनाने के लिए आप प्याज और लहसुन को अच्छे से छील लें और फिर ब्लेंड कर लें। प्याज से एक अच्छा स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे के साथ दो कप पानी में एक चम्मच चायपत्ती को अच्छे से उबाल लें और पानी को छान कर रख लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा के साथ खड़े मसाले डालें और फिर इसे भुनने दें। फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें हींग, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया डालें और कम से कम 10 मिनट के लिए कम आंच पर मसाले को पकने दें। जब मसाला अच्छे से पक जाए तो इसमें दही मिलाएं। ध्यान रखें दही की कंसिस्टेंसी ज्यादा पतली ना हो। अच्छे से मिक्स करें। जब दही डाल कर उबाल आ जाए तो इसमें उबले हुए छोले डालें। इसी के साथ इसमें चायपत्ती के पानी को भी डाल दें। अब छोले को अच्छे से पकने दें। जब ये पक जाएं और थोड़े गाढ़े होने लगें तो इसमें छोले और गरम मसाला डालें। अच्छे से मिक्स करें और आंच बंद कर दें। फिर ऊपर से धनिया और नींबू का रस डालकर मिलाएं और सर्व करें। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
बच्चों को हर वक्त कुछ टेस्टी खाने को चाहिए होता है। कई बार तो सुबह उठते ही बच्चे स्पेशल खाने की डिमांड करने लगते हैं। लेकिन कम समय में अगर आप कुछ स्पेशल नहीं बना पा रहीं तो उन्हें टेस्टी पराठा बनाकर खिला सकती हैं। जिसे वो जरूर पसंद करेंगे। चीनी और मलाई से बना ये पराठा, मीठा होने के साथ ही टेस्टी लगता है और बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आ जाता है। जानें चीनी और मलाई के इस पराठे की रेसिपी।
चीनी और मलाई का पराठा बनाने की सामग्री
1 कप गेहूं का आटा
बारीक कटा बादाम
बारीक कटा काजू
बारीक कटा पिस्ता और अखरोट
थोड़ा सा इलायची पाउडर
सेंकने के लिए देसी घी
चीनी और मलाई का पराठा बनाने की विधि--
-सबसे पहले गेहूं के आटे को बिल्कुल नर्म गूंथ लें।
-फिर किसी बाउल में फ्रेश मलाई लें और इसमे चीनी मिला लें। अगर फ्रेश मलाई नही है तो आप खोवे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन मलाई ज्यादा टेस्टी लगती है।
-बाउल में चीनी के साथ मलाई को मिक्स करें और इसे ड्राई फ्रूट्स डालकर ड्राई कर लें। जिससे कि ये पेस्ट जैसा बन जाएं और स्टफ हो सके।
-अब छोटे आकार की लोई लेकर बेलें और इसमे स्टफिंग को बीच में रख दें। दोनों तरफ से लोई को फोल्ड करें। फिर इसे चौकोर पार्सल का आकार फोल्ड कर दें।
-अब सूखा आटा लगाकर हल्के हाथ से बेल लें। बेलने के दौरान थोड़ा मलाई का पेस्ट बाहर आ सकता है।
-बस तवे को गर्म करें और देसी घी डालकर पराठा सेंक लें। मिनटों में बच्चों के लिए टेस्टी ब्रेकफास्ट बनकर तैयार हो जाएगा। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
सावन महीने में महिलाएं उपवास भी रखती हैं।गर्मी के मौसम में व्रत रखने से समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि व्रत के दौरान आप अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके लिए समय-समय पर पानी पीती रहें और एक हेल्दी डायट खाएं। व्रत के दौरान आपको तला भुना खाने से बचना चाहिए। यहां हम बता रहे हैं मखाना खीर बनाने का तरीका। इस खीर को व्रत के दौरान खाने पर आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी। यहां जानिए इसे बनाने का तरीका।
मखाना खीर बनाने के लिए आपको चाहिए....
दूध, मखाना, घी, इलायची पाउडर, शक्कर या गुड़, काजू, पिस्ता और बादाम
कैसे बनाएं
खीर बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर उसमें मखाना डालकर अच्छे से रोस्ट कर लें। इसे कुरकुरा होने तक भून लें। फिर इसे एक बर्तन में निकाल कर साइड में रख दें। इसी के साथ ड्राई फ्रूट्स को दरदरा पीस लें और एक तरफ रख दें। अब एक बर्तन में दूध को गर्म होने दें। दूध को कुछ देर के लिए अच्छे से उबालना है। जब ये गाढ़ा होना शुरू हो जाए तो इसमें शक्कर या गुड़ डाल दें। आप मिल्कमेड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जब शक्कर या गुड़ घुल जाए, तब इसमें रोस्ट किए मखाने डालें। अब खीर को अच्छे से पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब गाढ़ी हो जाए तो मेवा से गार्निश करें और फिर सर्व करें। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
सावन महीने में भोलेबाबा के भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा और व्रत करते हैं। इस व्रत में लोग फलाहार करने के लिए कुट्टू के आटे से बनी कई चीजों का सेवन करते हैं। अगर आप भी सावन के व्रत के दौरान फलाहार करने के लिए कोई रेसिपी खोज रहे हैं तो झटपट बनाएं कुट्टू के आटे के पकौड़े। ये रेसिपी न सिर्फ बनने में बेहद आसान है बल्कि खाने में टेस्टी भी है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है कुट्टू के पकौड़े की ये रेसिपी।
कुट्टू के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री-
-200 ग्राम आलू
-200 ग्राम कुट्टू का आटा
-एक टी स्पून काली मिर्च
-एक टी स्पून हरा धनिया
-3-4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
-पकौड़े तलने के लिए तेल
-स्वादानुसार सेंधा नमक
कुट्टू के आटे के पकौड़े बनाने का तरीका-
कुट्टू के आटे के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आटे को एक बर्तन में निकालकर पकौड़े के लिए घोल बना कर अच्छी तरह फैटकर उसमें काली मिर्च, सेंधा नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाने के बाद घोल को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। ताकि आटा अच्छी तरह फूलकर तैयार हो जाए। इसके बाद आलू छीलकर धोने के बाद पतले टुकड़ों में काट लें। अब एक कढ़ाही में घी या तेल गर्म करके कुट्टू के आटे के घोल में कटे हुए आलू अच्छे से लपेटकर कढ़ाही में डालकर ब्राउन होने तक तल लें। तले हुए पकौड़े प्लेट में निकालकर हरी चटनी और दही के साथ सर्व करें। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
बारिश के सुहावने मौसम में घूमने का मन तो खूब करता है साथ ही कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में आप टेस्टी और क्रिस्पी टिक्की बना सकते हैं। वैसे तो लोग आलू की टिक्की खाना पसंद करते हैं। लेकिन यहां हम बता रहे हैं पोहा से बनने वाली टेस्टी टिक्की की रेसिपी। इस रेसिपी को आप भी ट्राई करें और हरा धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए...
उबले आलू
पोहा
बारीक कटी शिमला मिर्च
बारीक कटी प्याज
बारीक कटी हरी मिर्च
लाल मिर्च पाउडर
काली मिर्च पाउडर
नमक
काला नमक
अदरक-लहसुन पेस्ट
जीरा पाउडर
अमचूर पाउडर
धनिया पाउडर
हरा धनिया
कॉर्न फ्लोर
कैसे बनाएं
पोहा से बनी टिक्की बनाने के लिए उबले आलू को अच्छे से मैश करें। फिर पोहा को पानी में भिगोकर छान लें। जब पोहा से सारा पानी निकल जाए तो इसे आलू के साथ मिक्स करें। अब आलू में प्याज, शिमला मिर्ची, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और चावल का आटा डालें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और हरा धनिया डालें। अब कॉर्न फ्लोर की स्लरी बनाएं और नमक-काली मिर्च मिलाएं। अब आलू के मसाले से छोटी-छोटी टिक्की बनाएं और फिर इन्हें स्लरी में डिप करें। इसके बाद इसके ऊपर सूखा पोहा लगाएं। गर्म तेल में इन टिक्की को सेक लें और फिर हरी चटनी के साथ सर्व करें। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
लहसुन किसी भी सब्जी के स्वाद को बढ़ा सकता है। इसकी मदद से सब्जी और दाल का स्वाद बढ़ाया जा सकता है। वहीं खाने के स्वाद को डबल करने के लिए आप इसकी मदद से राजस्थानी स्टाइल में चटनी बना सकते हैं। इसे आप बहुत ही कम सामान में तैयार कर सकते हैं। यहां जानिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका-
सामग्री
- लहसुन
- सफेद तिल के बीज
- आमचूर पाउडर
- शक्कर
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- हल्दी
- पानी
- तेल
- जीरा
- नमक
-ताजा धनिया
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को छील लें और फिर इसे कद्दूकस कर लें। अब एक बर्तन में लहसुन के साथ लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया मिलाएं। इसे थोड़े से पानी में घोल लें। अब एक पैन में सरसों का तेल बनाएं और फिर इसमें जीरा और सफेद तिल को चटकाएं। अब पानी में मिले हुए लहसुन को इस तेल में डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर गाढ़ा होने तक के लिए पकाएं। इसमें शक्कर और अमचूर पाउडर मिलाएं। गाढ़ा होने के बाद हरा धनिया से गार्निश करें और फिर खाने के साथ सर्व करें। -
-संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
भोलेबाबा के भक्तों को सावन के महीने का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होकर 31 अगस्त तक बना रहेगा। कहा जा रहा है कि सावन में ऐसा शुभ संयोग 19 साल बाद बन रहा है। सावन में भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाते हैं। जिसमें से एक नाम बेर का भी शामिल है। आपने बेर का फल तो कई बार खाया होगा। लेकिन हम आज आपके साथ बेर से बनने वाली चटपटी सब्जी की रेसिपी शेयर करने वाले हैं। इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको भूरे रंग के बेर की जरूरत पडे़गी। यह रेसिपी न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि बनने में भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है बेर की चटपटी सब्जी।
बेर की चटपटी सब्जी बनाने के लिए सामग्री-
-1 कप बेर टुकड़ों में कटे हुए
-सेंधा नमक स्वादानुसार
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
-1/4 टी स्पून धनिया पाउडर
-1/2 टी स्पून अमचूर
-1 टी स्पून पंच फोरन
-1 टेबल स्पून सरसों का तेल
-चुटकी भर गरम मसाला
बेर की चटपटी सब्जी बनाने का तरीका-
बेर की चटपटी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले बेर को अच्छी तरह धोने के बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें पंच फोरन डाल दें। इसके बाद उसमें कटे हुए बेर डालकर अच्छी तरह से 2-3 मिनट भून लें। इसके बाद कड़ाही में सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर और अमचूर डालकर अच्छे से मिला दें। अब कड़ाही में थोड़ा-सा पानी डालकर 5-7 मिनट के लिए ढककर पकाएं। इसके बाद सब्जी में गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला दें। आपकी टेस्टी बेर की सब्जी बनकर तैयार है। -
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
पंजाबी शादियां हो या घर पर कोई पार्टी, खाने के मेन्यू में लच्छे पराठे के साथ दाल मखनी को जरूर शामिल किया जाता है। दाल मखनी का स्वाद सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं रह गया है। देशभर में लोग इसका स्वाद और क्रीमी टेक्सचर बेहद पसंद करते हैं। दाल मखनी के लिए लोगों की दीवानगी के बावजूद समस्या तब हो जाती है जब लाख कोशिश के बावजूद घर पर बनने वाली दाल मखनी में रेस्त्रां जैसा स्वाद और खुशबू नहीं आती है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो आज आपकी परेशानी दूर करते हुए आपको बताते हैं दाल मखनी बनाने के लिए घर पर कैसे तैयार करें उसका मसाला।
दाल मखनी के मसाले के लिए जरूरी चीजें-
-3 टेबल स्पून जीरा
-2 टेबल स्पून साबुत धनिया
-2 स्टिक दालचीनी
-3-4 फूल जावित्री
-1 टेबल स्पून हल्दी
-2 टी स्पून कसूरी मेथी
-4 कश्मीरी लाल सूखी मिर्च
-5-6 लौंग
-1 टी स्पून काली मिर्च
-4-5 तेजपत्ता
-1 टी स्पून गार्लिक पाउडर
-1/2 टी स्पून हींग
दाल मखनी का मसाला बनाने का तरीका-
दाल मखनी का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सभी मसालों को ड्राई रोस्ट करने के लिए एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करके उसमें जीरा, साबुत धनिया, दालचीनी, जावित्री और कश्मीरी लाल सूखी मिर्च डालकर 2 मिनट के लिए भून लें। अब इन ड्राई रोस्ट मसालों को एक अलग प्लेट में निकालकर ठंडा करने के बाद इसमें लौंग और काली मिर्च डालकर रोस्ट करें। इसे भी बाकी मसालों के साथ मिला दें। एक बार पिर उसी पैन में तेज पत्ता कुछ सेकंड के लिए ड्राई रोस्ट करके बाकी मसालों के साथ रखते हुए उन्हें ठंडा करने के लिए रख दें। मसाले ठंडे होने के बाद उन्हें मिक्सी में डालकर पीस लें। इसके बाद उसमें गार्लिक पाउडर, हींग, हल्दी और कसूरी मेथी डालकर फिर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। ध्यान रखें, आपका दाल मखनी मसाला दरदरा नहीं बल्कि बिल्कुल बारिक पीसा हुआ होना चाहिए। आपका खुशबूदार रेस्त्रां जैसा दाल मखनी मसाला बनकर तैयार है। -
- संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
आम, नींबू, गाजर, आंवला जैसी कई सब्जियों का अचार बनाकर खाया होगा। बचपन से इन सब्जियों से बनने वाले अचार का स्वाद हर किसी को बेहद पसंद होता है। लेकिन आप अगर खाना बनाने और खाने के शौकीन हैं तो अचार में भी वैरायटी जरूर पसंद करेंगे। जी हां, आपकी पसंद और स्वाद का ख्याल रखते हुए आपके लिए लेकर आए हैं, कटहल के अचार की चटपटी रेसिपी। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है कटहल का अचार।
कटहल का अचार बनाने के लिए सामग्री-
-3 किलो कटहल कटा हुआ
-1 1/4 कप नमक
-1 कप हल्दी
-2 1/2 कप पिसी हुई राई
-1 कप कुटी लाल मिर्च
-2 टेबल स्पून कलौंजी
-2 टेबल स्पून हींग
-2 किलो सरसों का तेल
कटहल का अचार बनाने की विधि-
कटहल का अचार बनाने के लिए सबसे पहले 1/4 कप नमक के साथ कटहल को उबाल लें। इसके बाद कटहल का पानी निकालकर उसे सूखने के लिए छोड़ दें। जब कटहल ठंडा होकर सूख जाए तो नमक, राई, लाल मिर्च, कलोंजी और हींग को अच्छी तरह मिलाकर 4 दिन के लिए ढककर मैरीनेट होने के लिए रख दें। ऐसा करते हुए दिन में एक बार कटहल को जरूर चलाएं। अब कांच की बरनी में कटहल को अच्छी तरह टाइट बंद करके रखें। अब सरसों का तेल अच्छी तरह गर्म करके ठंडा कर लें। इस तेल को कटहल की बरनी में तब तक डालें, जब तक अचार तेल में पूरी तरह डूब नहीं जाता। अचार को पकने में 2 से 3 दिन का समय लगेगा, इसके बाद अचार खाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। कटहल का अचार बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि अचार में तेल अच्छी मात्रा में हो। -
- सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
बनारसी कचौड़ी सब्जी की ये चटपटी रेसिपी न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होती है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है बनारसी कचौड़ी सब्जी की ये टेस्टी रेसिपी।
बनारसी कचौड़ी सब्जी बनाने के लिए सामग्री-
-2 कप आटा
-1/2 कप उड़द दाल
-1/2 कप फ्राई किया हुआ पनीर
-3 उबले हुए आलू
-1/2 कप उबला हुआ चना
-1 टमाटर का पेस्ट
-1 कटा हुआ प्याज
-1 छोटा चम्मच गरम मसाला
-1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
-1 छोटा चम्मच जीरा
-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- जरुरत अनुसार तेल
-स्वादानुसार नमक
बनारसी कचौड़ी सब्जी बनाने का तरीका-
बनारसी कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पहले से भीगी हुई उड़द दाल को पीसकर आटा के साथ मिक्स करें। इसके बाद इसमें एक चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह गूंथकर आटे को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालें। इसके बाद कड़ाही में धनिया पाउडर, कटी हुई प्याज, गरम मसाला, टमाटर प्यूरी और लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाते हुए पकाएं। जब प्यूरी अच्छी तरह से पककर उबलने लगे तो उसमें उबले हुए आलू, फ्राइड पनीर और रातभर पहले से पानी में भीगाकर उबाले हुए चने डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए पका लें। इसके बाद सब्जी में जरूरत अनुसार पानी और स्वादानुसार नमक मिलाकर 10 मिनट तक ढककर पकाएं। सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वो कड़ाही से न लगे। सब्जी पकने के बाद उसमें कसूरी मेथी डालकर ढककर रख दें।
अब कचौड़ी बनाने के लिए आटे को एकबार फिर गूंथकर उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें। कड़ाही में तेल गर्म करके तैयार कचौड़ियों को उसमें डीप फ्राई करें। जब कचौड़ी फ्राई होकर सुनहरे रंग की हो जाएं तो उसे एक प्लेट में निकालकर सब्जी के साथ सर्व करें। -
- संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
घर में रोज बनने वाली सब्जी अक्सर लोगों को पसंद नहीं आती। ऐसे में महिलाएं सोच में पड़ जाती हैं कि हर दिन नया क्या बनाएं। लेकिन आप चाहें तो बस रोजमर्रा की सब्जी को थोड़ी से मेहनत से अलग स्वाद दे सकती हैं। बैंगन की सब्जी को बच्चे और बड़े दोनों ही अगर खाने में नाक-भौं सिकोड़ते हैं। तो इस बार इस सिंपल सी रेसिपी से बनाकर देखें। बच्चे हो या बड़े सब उंगलिया चाटते रह जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनाएं टेस्टी बैंगन और आलू की सूखी सब्जी, जो दाल-चावल के साथ खाने में लाजवाब लगेगी।
आलू-बैंगन की सब्जी बनाने की सामग्री
2-3 मध्यम आकार के बैंगन
2 बड़े आकार के आलू
डेढ़ चम्मच जीरा
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
सूखी लाल मिर्च 2-3
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार
जीरा पाउडर आधा चम्मच
अमचूर पाउडर डेढ़ चम्मच
तेल दो से तीन चम्मच
बारीक कटी धनिया
एक चुटकी हींग
1 बड़े आकार का प्याज
लहसुन की करीब 7-8 कलियां
आलू बैंगन की सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहले आलूओ को लंबाई में काट लें। फिर इसे पानी में भिगो दें। जिससे कि इसका सारा स्टार्च निकल जाए। इसी तरह से बैंगन को भी लंबाई में काटकर पानी में डाल दें। जिससे कि ये काले ना पड़ें। अब पैन में तेल डालें और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरा चटकाएं और साथ में चुटकीभर हींग डाल दें। अब तेल में कटे हुए आलूओं को डालें। साथ में कटे हुए बैंगन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च डालकर दो से तीन मिनट तक चलाएं। थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से पकाएं। साथ में थोड़े से कटे हुए प्याज भी डाल दें। ढंककर करीब दो से तीन मिनट तक पकाएं।
ढक्कन हटाएं और चेक करें कि बैंगन और आलू पक गए हैं कि नहीं। सब्जी पक गई हो तो इसमे मसाले डालें। धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाएं। सबसे आखिरी में बारीक कटी हरी धनिया डालकर पराठे या फिर दाल-चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें। -
- सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
ज्यादातर लोग खाने के साथ अचार खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग आम का अचार खाते हैं तो कुछ लोग नींबू या मिर्ची का अचार खाना पसंद करते हैं। अगर आप तीखा खाने के शौकीन हैं और खाने के साथ अक्सर तीखी मिर्ची खाना पसंद करते हैं तो आप इससे टेस्टी अचार भी डाल सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं तीखी हरी मिर्ची का अचार कैसे डालें।
मिर्ची का अचार बनाने के लिए आपको चाहिए....
हरी मिर्च
सौंफ
धनिया
अजवाइन
मेथी दाना
कलौंजी
राई
हल्दी
नमक
हींग
सरसों का तेल
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह से धो लें। फिर इसे बीच से काट लें और कुछ देर के लिए धूप में सुखाने के लिए रखें । जब तक मिर्ची सूख रही हैं तब तक मसाला तैयार करें। इसके लिए सौंफ, धनिया, अजवाइन और राई को पहले ड्राई रोस्ट करें और फिर पीस लें। अब मिर्ची को एक बर्तन में निकालें और इसमें पीसा हुा मसाला मिलाएं। अब इसमें मेथी दाना, कलौंजी के साथ नमक, हल्दी और हींग मिलाएं। अच्छे से मिक्स कें और फर सरसों का तेल मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें। अचार को किसी कंटेनर में निकालें और फिर इसे कुछ देर के लिए धूप में रखें, वैसे तो इसे दो दिन के लिए धूप में रख सकते हैं। लेकिन अभी गर्मियां हैं तो आप एक दिन के लिए इसे धूप में रखें। -
- संध्या शर्मा से जानिए रेसिपी
बच्चों को केक खूब पसंद आता है लेकिन हर बार इसे मार्केट से लाना मुमकिन नही होता। ऐसे में बच्चे जिद करने लगते है। घर में रखे सामान से आप टेस्टी चीज केक बनाकर तैयार कर सकती हैं। बस इसके लिए दही और बिस्कुट जैसी चीजों की ही जरूरत पड़ेगी। तो चलिए जानें चीज केक की ईजी रेसिपी। जिसे घर में रखे सामान से बनाना बेहद आसान है। सबसे खास बात कि इसका स्वाद बच्चों के साथ ही बड़ों को भी खूब पसंद आता है।
चीज केक बनाने की सामग्री
मीठा बिस्कुट 15-20
100 ग्राम हैंग कर्ड
100 ग्राम बटर
1 चम्मच कोको पाउडर
वनीला एसेंस
बारीक कटा पिस्ता
दो से तीन चम्मच कंडेस्ड मिल्क
दो चम्मच क्रीम
चीज केक बनाने की विधि
चीज केक बनाने के लिए सबसे पहले मीठे बिस्कुट को किसी पॉलीथिन में लें। अब बेलन की सहायता से इसे बारीक क्रश कर लें। अब किसी बाउल में क्रश किए हुए बिस्कुट को लें और इसमे बटर मिलाएं। साथ में कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। चीज बनाने के लिए हैंग कर्ड को किसी बाउल में लें। इसमे कंडेस्ड मिल्क और क्रीम मिलाएं। साथ में वनीला एसेंस की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
ऐसे पकाएं चीज केक
चीज केक को पकाने के लिए ओवन की भी जरूरत नही होगी। बस केक के मोल्ड में बिस्कुट के मिक्स को लें। साथ में दही के मिक्सचर को मिलाएं। अच्छी तरह से दबा दें। अब कड़ाही में पानी गर्म करें और इसमे स्टैंड रखें। केक के मोल्ड को एल्यूमिनियम फॉइल की मदद से बंद कर दें। अब इस केक के मोल्ड को करीब आधे घंटे के लिए पकाएं। फिर ठंडा होने के लिए रख दें। जब रूम टेंपरेचर पर आ जाए तो इसे फ्रिज में रख दें। करीब चार से पांच घंटा तक ठंडा हो जाने दें। फिर तैयार केक को मोल्ड से बाहर निकाल कर पिस्ता से सजाएं।






-copy.jpg)


.jpg)
.jpg)
















