- Home
- सेहत
- सहजन की फली को मोरिंगा के नाम से जाना जाता है। जिसे पोषण तत्वों का खजाना कहना शायद गलत नहीं होगा। क्योंकि इमसें कैल्शियम, आयरन और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। आमतौर पर इसकी सब्जी या सांभर बनाया जाता है, यां सहन की पत्तियां का पराठा बनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सहजन की फली का अचार खाया है।हो सकता है बहुत से लोग ये जानते ही नहीं हो कि इसका अचार भी बनता है। लेकिन विलेज कढ़ाही नाम से यूट्यूब चैनल चलने वाली एक गांव की महिला ने आसान रेसिपी से सहजन की फली का अचार बनाने का तरीका बताया है। जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सहजन को डाइट में शामिल करने का अच्छा ऑप्शन भी देता है।सबसे पहले मोरिंगा की फलियों को अच्छी तरह से धो लें। धोने के बाद उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और रेशे को अलग कर दें। कड़क या थोड़ी पुरानी फलियां ली हैं, तो उनके ऊपर के मोटे रेशों को निकालना बहुत जरूरी है। कड़े रेशों के रहने से अचार का स्वाद कड़वा हो सकता है। फली सॉफ्ट हैं तो रेशे निकालने की जरूरत नहीं है। अब कटी हुई फलियों में नमक डालकर 30 घंटे धूप में सुखाएं, इससे फली सॉफ्ट हो जाएंगी।गैस पर कड़ाही रखकर गर्म करने बाद सबसे पहले सौंफ डालकर भूनना है। सौंफ को कड़ाही से निकालकर के एक प्लेट में रख लें। अब जीरा, साबुत धनिया और राई को एक साथ भून लें। इन्हें भी सौंफ वाली प्लटे में निकाल लें। कलौंची और मेथी दाना साथ में डालकर भूनने के बाद अलग कटोरी में निकालकर रखें, क्योंकि इसे पीसना नहीं है। अब भुनी सौंफ, जीरा, साबुत धनिया और काली सरसों को सूखी खड़ी लाल मिर्च के साथ पीस लें।कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। ध्यान रहे कि सरसों का तेल अचार के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह स्वाद को बढ़ाता है और प्रिजर्वेटिव का काम करता है। तेल गर्म होने पर सबसे पहले हींग और हल्दी पाउडर डालें। अब धूप में रखी हुई सहजन की फली डाल दें और थोड़ी देर तक भूनें।फली भून जाने के बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च और भूनकर पीसा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आखिरी में थोड़ा सा नमक और भुना हुआ मेथी दाना व कलौंजी डालें। इन्हें आखिरी में इसलिए डाला जाता है ताकि इनकी खुशबू और क्रंच बरकरार रहे। सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाने के बाद तुरंत गैस बंद कर दें और अचार को पूरी तरह से ठंडा होने दें।जब अचार पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब उसमें अमचूर पाउडर और विनेगर मिलाएं। यहां अमचूर खट्टापन देगा, जबकि विनेगर एक प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव का काम करेगा, जिससे अचार में फंगस नहीं लगेगी। तैयार अचार को किसी भी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। ध्यान रहे कि कंटेनर और चम्मच, जिसका आप उपयोग करें, वह पूरी तरह सूखा होना चाहिए।
- छुहारा एक ड्राई फ्रूट है। छुहारा को मुख्य रूप से खजूर को सुखाकर बनाया जाता है। खजूर में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके साथ ही, खजूर विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैंगनीज और सेलेनियम का भी एक अच्छा सोर्स है। छुहारे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। अगर आप नियमित रूप से छुहारे का सेवन करते हैं, तो ये कई बीमारियों को दूर करता है। छुहारा हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग करता है। छुहारा खाने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा कई गुणा कम हो जाता है।सर्दी के मौसम में भारत में बड़ी मात्रा में छुहारे का सेवन किया जाता है। लोग अपनी सुविधानुसार दूध के साथ भिगोकर और अपनी सुविधानुसार खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना सिर्फ 1 छुहारा खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। जानते हैं रोजाना 1 छुहारा खाने के फायदे और नुकसान ...छुहारे की न्यूट्रिशनल वैल्यू-100 ग्राम छुहारे में 220 कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट - 75 ग्राम, कैल्शियम - 39 मिलीग्राम, मैग्नीशियम - 43 मिलीग्राम, विटामिन B6 – 0.2 मिलीग्राम, आयरन- 1 मिलीग्राम और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।रोजाना 1 छुहारा खाने के फायदे-1. हड्डियों को मजबूत बनाता है: छुहारा में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम होता है। रोजाना सिर्फ 1 छुहारा खाने से दांत और हड्डियां मजबूत बनती है। इससे हड्डियों का दर्द, गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।2. एनीमिया को दूर करता है : छुहारे में आयरन और फोलिक एसिड होता है। रोजाना 1 छुहारा खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। आसान भाषा में कहें तो छुहारा शरीर में खून की कमी को दूर करता है। रोजाना 1 छुहारा खाने से एनीमिया दूर होती है और शारीरिक थकान भी कम होती है।3. आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक : छुहारे में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। छुहारा बढ़ती उम्र में होने वाली मोतियाबिंद की परेशानी को दूर करता है।4. इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है : छुहारा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। बदलते मौसम और सर्दियों में रोजाना एक छुहारा खाया जाए, तो ये सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाव करता है।5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद : छुहारे में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। रोजाना 1 छुहारा खाने से त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है। इससे त्वचा पर होने वाली झाइयां और झुर्रियां कम होती हैं। छुहारा स्कैल्प को पोषण देकर बालों का झड़ना व गिरना रोकते हैं।छुहारा खाने का सही तरीका-छुहारा को आप अपनी सुविधा के अनुसार खा सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे बताए गए तरीके से भी छुहारा खा सकते हैं।-दूध के साथ छुहारा- रात को 1 छुहारे को दूध में भिगोकर सुबह गर्म करके खाया जा सकता है।-भीगा हुआ छुहारा- 1 छुहारा रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।छुहारा खाने का सही समय-सुबह खाली पेट 1 छुहारा खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।-सर्दियों में रात को दूध के साथ छुहारा खाने से बीमारियों से बचाव होता है।रोजाना छुहारा खाने से संभावित नुकसान--दिन में 1 पीस से ज्यादा छुहारा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ज्यादा छुहारा खाने से पेट में गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।-ज्यादा खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे मुंह के छाले और शरीर के विभिन्न अंगों पर दानों की परेशानी होती है।-रोजाना 1 छुहारा खाना वजन बढ़ाने वालों के लिए अच्छा है, लेकिन जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए।
- भारत में पारंपरिक डाइट में घी का विशेष स्थान है। स्वाद और खाना पकाने में इसका इस्तेमाल तो सदियों से होता आया है, लेकिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लोग अक्सर भ्रमित रहते हैं। लंबे समय तक माना जाता था कि घी में संतृप्त वसा होती है, इसलिए इसे ज्यादा खाने से हार्ट की समस्या बढ़ सकती है। लेकिन कुछ लोगों का कहना होता है कि मॉडरेट मात्रा में शुद्ध देसी घी HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। क्या देसी घी खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?घी में मुख्य रूप से संतृप्त वसा (saturated fat) होती है। लंबे समय तक माना जाता था कि संतृप्त वसा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और हार्ट के लिए हानिकारक हो सकते हैं। मॉडरेट मात्रा में शुद्ध घी HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। HDL ब्लड वेसल्स से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को हटा कर लिवर तक ले जाता है, जिससे हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है। हालांकि, यह असर हर व्यक्ति पर अलग होता है और मुख्य रूप से व्यक्ति की लाइफस्टाइल और डाइट पर निर्भर करता है। ज्यादा मात्रा में घी खाने से LDL भी बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बहुत जरूरी है।-रोजाना 1-2 छोटी चम्मच शुद्ध घी खाने से HDL लेवल में सुधार हो सकता है लेकिन ध्यान रखें कि इससे ज्यादा घी का सेवन न करें। ज्यादा मात्रा में घी का सेवन नुकसान कर सकता है।-घी का सेवन अगर साबुत अनाज और सब्जियों के साथ किया जाए तो यह HDL बढ़ाने में मदद करता है। ध्यान रखें कि घी को तलने के लिए इस्तेमाल न करें बल्कि इसको खाने में ऊपर से डालकर खाएं।-घी का सेवन दिन के भोजन में या सुबह के समय करना ज्यादा फायदा करता है।एक्सपर्ट की सलाह-प्रोसेस्ड या बटरफैट वाले घी से बचें, ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।-बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज भी करें, HDL बढ़ाने और हार्ट सुरक्षित रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट जरूरी हैं।-यदि आपका ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो घी का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।-HDL बढ़ाने के नेचुरल तरीके --अखरोट और बादाम का सेवन करें, ये हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं और HDL को बढ़ाते हैं।-ओमेगा-3 से भरपूर फिश और फ्लैक्ससीड का सेवन करें, ये दोनों ही हार्ट के लिए फायदेमंद हैं।-रोजाना वॉक या कार्डियो एक्सरसाइज करें, फिजिकल एक्टिविटी HDL को नेचुरल रूप से बढ़ाती है।निष्कर्ष-घी केवल स्वाद और पारंपरिक भोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि सही मात्रा में खाने पर HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मददगार भी हो सकता है। हालांकि, अधिक मात्रा में या प्रोसेस्ड घी से बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है, इसलिए मॉडरेशन और बैलेंस लाइफस्टाइल सबसे जरूरी हैं। शुद्ध घी, बैलेंस डाइट और नियमित एक्सरसाइज के संयोजन से HDL बढ़ाया जा सकता है और हार्ट हेल्दी रखा जा सकता है।
-
कच्चा सिंघाड़ा खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनमें वजन घटाना, पाचन सुधारना, थायरॉयड को नियंत्रित करना और शरीर को ऊर्जा प्रदान करना शामिल है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, जिंक और आयोडीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को बेहतर बनाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
कच्चा सिंघाड़ा खाने के मुख्य फायदे-वजन घटाने में मददगार: सिंघाड़े में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे कैलोरी सेवन कम होता है।-पाचन दुरुस्त करता है: फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है, कब्ज से राहत दिलाता है और आंतों को साफ रखता है, जिससे अपच और पेट संबंधी अन्य समस्याएं दूर होती हैं।-थायरॉयड के लिए फायदेमंद: सिंघाड़े में मौजूद आयोडीन थायरॉइड ग्रंथि के सही कार्यप्रणाली में मदद करता है।-ऊर्जा का अच्छा स्रोत: इसमें कार्बोहाइड्रेट, आयरन और अन्य खनिज होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और कमजोरी दूर करते हैं।-त्वचा के लिए लाभदायक: कच्चे सिंघाड़े में पर्याप्त पानी और विटामिन होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और झुर्रियों, झाइयों और मुहांसों जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।-एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: इसमें डायोस्मेटिन, ल्यूटोलिन और फाईसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं और सूजन कम करते हैं।-रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: सिंघाड़े के एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं और शरीर को संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं।-हड्डियों को मजबूत करता है: सिंघाड़े में मैंगनीज जैसे खनिज होते हैं, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाकर हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। - कई बार बिना किसी कारण न सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी मूड स्विंग की समस्या होती है। लेकिन क्या आपको पता है मूड स्विंग का एक बड़ा कारण शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी हो सकती है। विटामिन्स की कमी के कारण थकान और कमजोरी ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसमें मूड स्विंग की समस्या भी शामिल है।किस विटामिन की कमी से मूड स्विंग्स होते हैं?शरीर में कई विटामिन्स की कमी से मूड स्विंग की समस्या हो सकती है, जिनमें-1. विटामिन B12 की कमीविटामिन B12 हमारे दिमाग और नर्व सिस्टम के बेहतर तरीके से काम करने के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से दिमाग में ऐसे केमिकल घट जाते हैं, जो मूड को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इसलिए विटामिन बी12 की कमी होने पर व्यक्ति को चिड़चिड़ापन, थकान, डिप्रेशन, याददाश्त कमजोर होना आदि समस्या होने लगती है। विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर, अंडे और फोर्टिफाइड अनाज शामिल कर सकते हैं।2. विटामिन D की कमीशरीर में विटामिन डी न सिर्फ हड्डियों के लिए जरूरी है, बल्कि मूड को कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से व्यक्ति में डिप्रेशन और सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर जैसे मानसिक समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है, जो अक्सर सर्दियों के मौसम में ज्यादा होता है। इसलिए, विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए आप सुबह की हल्दी धूप में बैठे, मशरूम, अंडे की जर्दी और विटामिन डी सप्लीमेंट्स लें।3. विटामिन B6विटामिन B6 हमारे दिमाग में सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे मूड को कंट्रोल करने वाले केमिकल के निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी से व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए, विटामिन बी6 की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में केला, नट्स, मछली, चने और साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं।4. विटामिन बी9विटामिन बी9, जिसे फोलेट के रूप में भी जाना जाता है, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में काफी मददगार होता है। शरीर में विटामिन बी9 की कमी से मनोदशा, थकान और एकाग्रता में कमी की समस्या हो सकती है। इसलिए आप अपने शरीर में विटामिन बी9 की कमी पूरी करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, संतार और नींबू जैसे खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं।मूड स्विंग्स से निपटने के टिप्स-मूड स्विंग्स की समस्या को दूर करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं--संतुलित डाइट लें, जिसमें सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स शामिल हों।-रोजाना पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें, जिसमें कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद शामिल हो।-स्मोकिंग या शराब जैसी आदतों से दूरी बनाएं।-नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करें।-मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन और प्राणायाम करें।निष्कर्षमूड स्विंग्स सिर्फ एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या नहीं है, बल्कि ये आपके शरीर में होने वाली समस्याओं का एक लक्षण होता है। इसलिए, मूड स्विंग की समस्या को नजरअंदाज न करें। हालांकि, अगर आपको भी बार-बार मूड स्विंग की समस्या होती है तो डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं और इसके सही कारणों का पता लगा सकते हैं।
- प्रकृति में ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिनके सेवन से हम निरोगी जीवन जी सकते हैं। हमारे पूर्वज प्रकृति के अधिक करीब थे, पेड़ पौधों से मिलने वाली चीजों का सेवन करते थे। यही कारण था कि वे गंभीर बीमारियों से बचे रहते थे। हेल्थ एक्सपर्ट और डाइटिशियन भी यही मानते हैं कि प्राकृतिक चीजों के अधिक सेवन से शरीर निरोगी रहता है। हम क्या खाते हैं इसका सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। आज इस लेख में ऐसे ही 5 हरी पत्तियों के बारे में जानेंगे जिनके सेवन से आप गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।तुलसी के पत्तेतुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है। क्योंकि इसे घर में उगाना बेहद आसान है। आसानी से उगने वाला यह पौधा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यही कारण है कि सर्दी जुकाम होने पर तुलसी के पत्ते का काढ़ा बनाकर पीने से आराम मिलता है। तुलसी की पत्तियों को चाय में डालकर पीने से दिमाग फ्रेश होता है और स्ट्रेस कम होता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। तुलसी का पत्ता हार्ट और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर उस पानी को समय-समय पर पीते रहने से शरीर से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।नीम की पत्तियांनीम का पूरा पार्ट बेहद उपयोगी होता है। इसकी छाल, डाल और पत्ते सभी फायदेमंद हैं। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर इसकी पत्तियां बेहद लाभकारी होती हैं। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल कई दवाओं को बनाने में किया जाता है। बैक्टीरियल इनफेक्शन, स्किन इन्फेक्शन और फोड़ा फुंसी होने पर नीम की पत्तियों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। रोज सुबह खाली पेट एक दो नीम की कोमल पत्तियों को चबाने से पेट से संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं, दांत मजबूत होते हैं और शरीर से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।पुदीने के पत्तेपुदीने का पत्ता भी सेहत के लिए बेहद लाभप्रद होता है और इसे आसानी से घर पर उगाया भी जा सकता है। खाने के स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पुदीने के पत्तों का औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। पुदीने के पत्तियों में विटामिन ए, आयरन, फोलेट और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही सांसों को ताजा करने में भी मदद करता है। गर्मियों में पुदीने के पत्ते को पानी में डालकर रख दें और इस पानी को पीते रहें इससे शरीर में ताजगी बनी रहती है।करी पत्तेकरी पत्ता को भी घर के गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है। इसमें सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधि गुण भी होता है। करी पत्ता खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है और पेट से संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती हैं। करी पत्ता में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट 4 से 5 करी पत्ता खाने से ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।पालक के पत्तेखाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पालक का पत्ता हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। नियमित रूप से पालक खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, बाल मजबूत होते हैं और शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
- बढ़ता हुआ वजन हर किसी के लिए परेशानी की वजह बन जाता है। यह सिर्फ आपकी बॉडी को बाहरी तौर पर ही नहीं, बल्कि अंदरूनी तौर पर भी बहुत अधिक प्रभावित करता है। मोटापा कई बीमारियों की जड़ भी हो सकता है। ऐसे में वजन कम करना एक फैशन या कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि जरूरत है। हालांकि, कई बार सिर्फ एक्सरसाइज वेट लॉस के लिए काफी नहीं होती है, खान-पान पर भी खास ध्यान देना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी देसी घरेलू ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेट की चर्बी को पिघलाने में कारगर होती हैं।शहद और नींबू से घटाएं बेली फैटशहद और नींबू के रस को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीने से बहुत तेजी के साथ वेट लॉस होने लगता है। दरअसल, यह ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। इसे खाली पेट पीना फायदेमंद रहेगा।जीरे का पानी वजन करे कमजीरे का पानी भी वजन कम करने और गट हेल्थ को सुधारने में बहुत कारगर होता है। जीरे में मौजूद फाइबर और क्यूमिन कंपाउंड वेट लॉस करने में मदद करता है। इसे आप अपनी मॉर्निंग डाइट में जरूर शामिल करें।फैट लॉस करे आंवला शॉट्सविटामिन सी से भरपूर आंवला के जूस के सेवन से इम्यूनिटी अच्छी होती है, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और बॉडी डिटॉक्स भी होती है। इससे आपका वजन काफी तेजी से कम हो सकता है।मेथी दाने का पानी वजन घटाने में है असरदारजल्दी से वजन घटाने के लिए मेथी दाने का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच मेथी दाने को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रखो। सुबह होने पर इस पानी को छानकर पी लो। इससे भूख कंट्रोल होती है।दालचीनी ड्रिंक वेट लॉस को करे तेजदालचीनी का पानी भी आपके वेट लॉस को तेजी दे सकता है, क्योंकि इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से ब्लड शुगर का संचार होता है और इससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है। ऐसे में दालचीनी का पानी पीने से आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जो वेट लॉस और फैट लॉस में असरदार होता है।एलोवेरा का जूस वजन तेजी से करे कमवेट लॉस के लिए एलोवेरा का जूस भी पिया जा सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंजाइम मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। इससे वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।ग्रीन टी पीने से वजन होगा कमग्रीन टी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह के समय खाली पेट एक कप ग्रीन टी पीते हैं, तो यह आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकती है।
- सर्पगंधा को आमतौर पर सांप भगाने वाला पौधा माना जाता है, क्योंकि इसकी खुशबू के कारण सांप इस पौधे से दूर भागता है। वहीं आयुर्वेद में सर्पगंधा को चंद्रभद्र और अंग्रेजी में Indian Snakeroot या Rauwolfia serpentina के रूप में जाना जाता है। यह एक आयुर्वेदिक औषधीय पौधा है। आज के इस लेख में जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार सर्पगंधा के क्या फायदे और नुकसान हैं और इसके इस्तेमाल का क्या तरीका है?सर्पगंधा के फायदेआयुर्वेद के अनुसार सर्पगंधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जिसे लेने से आपको निम्न फायदे हो सकते हैं-1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करेंसर्पगंधा हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद होता है। यह नर्वस सिस्टम पर प्रभाव डालकर ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।2. नींद के लिए फायदेमंदसर्पगंधा एक नेचुरल नींद लाने वाली औषधि के रूप में काम करती है, जो आपके दिमाग की उत्तेजना को शांत करके नींद लाने में मदद करती है। खासकर उन लोगों के लिए जो अनिद्रा की समस्या से पीड़ित हैं।3. दिमाग पर टॉनिक की तरह करता है कामसर्पगंधा को कुछ हद तक ब्रेन टॉनिक के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह मानसिक तनाव, घबराहट, बेचैनी और चिड़चिड़ापन को शांत करने में मदद करता है।4. मानसिक तनाव कम करेंइस औषधि को साइकोसिस, सिजोफ्रेनिया, और अन्य मानसिक समस्याओं में भी उपयोगी माना जाता है और इसका इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की देखरेख में ही करने की सलाह दी जाती है।5. पुरुषों के लिए फायदेमंदऐसा भी माना जाता है कि सर्पगंधा पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह तनाव के कारण होने वाली यौन दुर्बलता को कम करने और अनिद्रा के कारण होने वाली थकावट को दूर करने में मदद करता है।सर्पगंधा के नुकसानऔषधीय गुणों से भरपूर सर्पगंधा के साइड इफेक्ट्स भी हैं, आइए जानते हैं--अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कम है तो सर्पगंधा लेने से उसकी स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है, जिसके कारण चक्कर आना, बेहोशी आदि जैसी स्थिति आ सकती है।ऐसा माना जाता है कि अगर सर्पगंधा को लंबे समय तक एक्सट्रैक्ट फॉर्म में लिया जाए तो यह नेगेटिव सोच को बढ़ावा दे सकता है, खासकर मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों को इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए।-लंबे समय तक और ज्यादा मात्रा में सर्पगंधा का सेवन आपके फेफड़ों पर नकारात्मक असर डाल सकता है, जो फेफड़ों के काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।-ज्यादा मात्रा में सर्पगंधा का सेवन लिपिड लॉस का कारण बन सकता है, जो पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या को बढ़ा सकता है।सर्पगंधा का उपयोग किसे नहीं करना चाहिए?सर्पगंधा का इस्तेमाल हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है, इसलिए इन लोगों को उपयोग से बचना चाहिए--जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम होता है, उन्हें सर्पगंधा का उपयोग नहीं करना चाहिए।-अगर आपको रात में सांस लेने में समस्या होती है, तो भी इसके इस्तेमाल से बचें।-जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारी होती हैं उन्हें भी इस जड़ी-बूटी के उपयोग से बचना चाहिए।-प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को सर्पगंधा से बचना चाहिए।-बच्चे और बुजुर्गों को बिना डॉक्टर सलाह के इसे देने से बचना चाहिए।सर्पगंधा का उपयोग कैसे करना चाहिए?सर्पगंधा का उपयोग आप कई तरह से कर सकते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। आप मरीज को चूर्ण या टैबलेट के रूप में सर्पगंधा खिला सकते हैं, चूर्ण को गुनगुने पानी या शहद के साथ देना ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन, ध्यान रहे एक दिन में 500 mg से 1 ग्राम चक दिन में एक या दो बार आप इसे दे सकते हैं।क्या सर्पगंधा ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा है?सर्पगंधा ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में ब्लड प्रेशर की औषधि के रूप में किया जाता है। इसका प्रभाव शरीर पर धीरे-धीरे होता है, लेकिन सुरक्षित और लंबे समय तक रहता है। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति पहले से ब्लड प्रेशर कम करने के लिए किसी तरह की दवा लेता है तो उसे सर्पगंधा लेने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।निष्कर्षसर्पगंधा एक बहुउपयोगी आयुर्वेदिक औषधि है, जो आमतौर पर ब्लड प्रेशर और नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर होता है। लेकिन, इसका उपयोग सोच-समझकर करना और किसी एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही करना सुरक्षित माना जाता है। यह आपके लिए जितना फायदेमंद है, इसके उतने ही नुकसान भी हैं। खासकर, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को सर्पगंधा लेने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।
- बालों का कमजोर होना, हेयर फॉल या सूखापन होने के पीछे के कारण कई बार सामान्य ही होते हैं। बढ़ता प्रदूषण, गलत खानपान, केमिकल युक्त या ज्यादा स्ट्रॉन्ग हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना या फिर शरीर के अंदर होने वाली कोई बीमारी। स्वस्थ और खूबसूरत बाल हर किसी की चाहत होती है, लेकिन इसके लिए मेहनत भी जरूरी है। ऐसे में हम आपके लिए एक आसान और प्राकृतिक तरीका लेकर आए हैं, जिससे आप घर पर ही नेचुरल हेयर ऑयल बना सकते हैं। इसमें छत पर उगे हुए एलोवेरा और करी पत्ते जैसे पौधे भी इस्तेमाल होंगे, जो बालों को घना, मजबूत और सिल्की बनाने में मदद करेंगे। यह तरीका न सिर्फ सस्ता है, बल्कि बालों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित भी है। तो आइए कैसे करना है इसका इस्तेमाल।नारियल तेल का पोषणनारियल तेल बालों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है, जिससे बाल मुलायम, सिल्की और चमकदार बनते हैं। यह स्कैल्प के सूखेपन और खुजली को भी दूर कम करने में मददगार होता है। साथ ही नारियल तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों को संक्रमण से बचाते हैं। नारियल तेल की नियमित मालिश से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और डैंड्रफ की समस्या कम होती है। ऐसे में इसके साथ कुछ और नेचुरल चीजें मिला ली जाएं तो बालों के स्वस्थ्य को लाभ मिलता है।नेचुरल हेयर ऑयल के लिए जरूरी सामग्रीइसके लिए आपको आमतौर पर 1 कप नारियल तेल, 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 10-12 करी पत्ते, 1 प्याज कद्दूकस, 1 चम्मच कलौंजी और 1 चम्मच मेथी दाना आदि की जरूरत पड़ेगी। इन सभी को एक बर्तन में डालकर धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक पकाएं। फिर ठंडा होने पर छान लें और किसी साफ शीशी में भर लें।नारियल तेल में इस्तेमाल की जाने वाली ये सभी सामग्री बालों के लिए अलग-अलग काम करती हैं, जैसे एलोवेरा बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और स्कैल्प की सूजन कम करता है। करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को झड़ने से बचाते और घना बनाते हैं। प्याज में सल्फर होता है, जो बालों के रोम को मजबूत करता है।उपयोग का तरीका व फायदेइस तेल को हफ्ते में 2-3 बार बालों की जड़ों में अच्छी तरह मालिश करें। मालिश के बाद कम से कम 1 घंटे तक तेल को लगे रहने दें ताकि पोषक तत्व अच्छी तरह से बालों में समा जाएं। इसके बाद शैम्पू से बाल धो लें। इसे आप हफ्ते में कम से कम दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।नेचुरल ऑयल बनाकर बालों की देखभाल करना न सिर्फ सस्ता है, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी भी। नारियल तेल, एलोवेरा, करी पत्ते, प्याज, कलौंजी और मेथी दाने के फायदे मिलकर आपके बालों को दे नए जीवन की ऊर्जा।
-
सौंठ का इस्तेमाल हमारे घरों में अलग-अलग तरीके से किया जाता है। आज हम बात करेंगे कि फेफड़ों में जमी कफ को साफ करने में सौंठ का इस्तेमाल कैसे कारगर है? सौंठ खांसी और जकड़न से राहत दिलाने में बेहद मददगार है। सौंठ की सबसे अच्छी बात ये है कि ये कफ और पित्त दोनों की प्रकृति वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। कफ की प्रकृति वाले लोग सौंठ का सेवन कर सकते हैं लेकिन पित्त प्रकृति वाले लोग अक्सर गर्म चीजों के सेवन से बचते हैं और सौंठ इतना गर्म नहीं है कि ये पित्त प्रकृति वाले लोगों को नुकसान पहुंचाए। इसके अलावा भी कफ साफ करने में सौंठ अपनी अहम भूमिका निभा सकती है। जैसै कि
-सोंठ में मौजूद सक्रिय यौगिक जिंजरोल में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो गले की तकलीफ और जलन को कम कर सकते हैं। जिंजरोलखांसी-जुकाम से जुड़े तमाम लक्षणों को कम करने में असरदार है और ये कफ की वजह से छाती में महसूस होने वाले भारीपन को भी कम करने में मदद कर सकता है।- सोंठ श्वसन तंत्र से बलगम और कफ को साफ करने में मदद करने के लिए जाना जाता है, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है और कंजेशन में कमी आती है। जो भी लोग अस्थमा, निमोनिया और तमाम प्रकार के फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं उनके लिए ये खांसी और कंजेशन को कम करने वाला है।-सौंठ का गर्म और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला प्रभाव काफी हद तक कारगर है। इसकी गर्म प्रकृति पसीना लाने में मदद करती है, जो बुखार कम करने और सर्दी-जकाम व वायरल के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।-सोंठ में एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो शरीर को सर्दी के लक्षणों का कारण बनने वाले रोगाणुओं से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इससे फेफड़ों में होने वाली इंफेक्शन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।कफ साफ करने के लिए सौंठ का इस्तेमाल-सर्दी-जुकाम में आप सौंठ का इस्तेमाल कई प्रकार से कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इसका सेवन आप सही मात्रा में और सही समय पर करें। जैसे कि आप सबसे पहले तो सौंठ का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं जो कि सीने में जमे कफ को साफ करने में मददगार है।शहद में मिलाकर खाएं सौंठशहद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर है और जब आप इसे शहद में मिलाकर खाते हैं तो ये फेफड़ों को आराम देने के साथ बलगम और कफ को साफ करने में मदद कर सकता है। तो आपको करना ये है कि 1 चम्मच शहद लें और इसमें सौंठ मिलाकर खा लें। आप इसे खाने के बाद ले।सौंठ और पिपली का इस्तेमाल करेंसौंठ और पिपली का इस्तेमाल फेफड़ों की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। ये दोनों ही फेफड़ों में जमी कफ और कंजेशन को दूर करने में मददगार है तो पिपली और सौंठ कोगुड़ और घी में पका लें और फिर इनका सेवन करें।सौंठ और सुहागा का सेवन करेंसौंठ और सुहागा का सेवन उन तमाम लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि कंजेशन, कफ और खांसी-जुकाम की समस्या से गुजर रहे हों। ऐसे में जरूरी ये है कि सौंठ और सुहागा दोनों का काढ़ा बनाएं और फिर इनका सेवन करें। ये फेफड़ों की सफाई में मददगार साबित होगा।सौंठ और मुलेठी का सेवन करेंसौंठ और मुलेठी का सेवन कंजेशन कम करने के साथ गले को साफ करने और फेफड़ों की सफाई में मददगार है तो सौंठ पाउडर को मुलेठी के साथ मिलाएं और शहद में मिलाकर इसे खा लें। इसे आप खाना खाने के बाद 2 से 3 बार लें।इस प्रकार से सौंठ का सेवन कफ और कंजेशन कम करने में मदद कर सकता है तो अगर आपने अब तक इस घरेलू उपचार को नहीं अपनाया है तो एक बार अपनाकर जरूर देखें। - नयी दिल्ली. नवरात्र शुरू हो रहे हैं और विशेषज्ञों की सलाह है कि इस दौरान उपवास करने वालों को रात्रि में अचानक भारी भोजन करने से बचना चाहिए। चिकित्सकों का मानना है कि ऐसा करना उनके ‘मेटाबॉलिज्म' और पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आमतौर पर, नवरात्र में उपवास करने वाले श्रद्धालु दिन में फल और रात्रि में आलू-साबूदाना की खिचड़ी, सिंघाड़े के आटे का हलवा, लौकी, कद्दू, दूध, दही या पनीर इत्यादि चीजों का सेवन करते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नौ दिन तक खाने का यह पैटर्न नुकसानदायक साबित हो सकता है। दिनभर भोजन न करने से शरीर की ऊर्जा की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है और शाम या रात्रि में भारी भोजन लेने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। इससे अपच, एसिडिटी और पेट में भारीपन की शिकायत हो सकती है।दिल्ली स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल के ‘डायटिक्स एंड न्यूट्रिशन विभाग' की वरिष्ठ कंसलटेंट दिव्या मलिक ने कहा, “नौ दिन के उपवास में दिनभर कुछ न खाना और रात्रि में एक बार भारी भोजन लेने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। मेटाबॉलिज़्म भी धीमा पड़ सकता है क्योंकि भूखे रहने के बाद एक बार में ज्यादा खाना खाने से शरीर कैलोरी को सही तरीके से जलाने में मुश्किल महसूस करता है।” उन्होंने कहा, “बेहतर यह है कि भोजन थोड़ा हल्का और संतुलित किया जाए तथा पानी पर्याप्त पीया जाए ताकि पाचन सही रहे और शरीर को नुकसान न हो।” इसके अलावा, व्रत के दौरान सही मात्रा में प्रोटीन न लेने पर शरीर में फैट बढ़ सकता है और लंबे समय में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए व्रत के दौरान शारीरिक ऊर्जा बनाए रखना और अधिक चुनौतीपूर्ण होता है।दिल्ली की पटपड़गंज निवासी, ई-रिक्शा चलाने वाली फूलवती ने कहा, “नौ दिन नौ रात व्रत के साथ सौ-सौ बार माता रानी का नाम जपती हूं .....नौ दिन माता इतनी शक्ति देती हैं कि मैं पानी भी ना पीऊं तो भी मस्त रिक्शा चलाऊंगी। खैर, शाम को वापस घर जाकर पूजा करती हूं और माता को जो भोग चढ़ाती हूं वही खाती हूं।” पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 की रहने वाली शिक्षिका सुनीता भारद्वाज ने कहा, “मैं हर साल नवरात्र का उपवास करती हूं। सुबह-सुबह स्कूल जाना होता है और घर के कामकाज की भी जिम्मेदारियां होती हैं, इसलिए सुबह के समय व्रत वाला खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि मैं दिन में केला या सेब खा लेती हूं और रात में माता रानी की आरती के बाद आलू-साबूदाने की खिचड़ी खा लेती हूं।” निजी बैंक में काम करने वाली अंजलि तिवारी ने कहा, “दिनभर की व्यस्त जीवनशैली के कारण व्रत में अपने आहार का ध्यान रखना मुश्किल है। व्रत के दौरान कमजोरी हो जाती है लेकिन मैं पूरे नौ दिन माता रानी के लिए उपवास करती हूं।'' उपवास के दौरान संतुलित आहार नहीं लेने से शरीर में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना और हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। व्रत के दौरान धार्मिक मान्यताओं और अच्छी सेहत का संतुलन कैसे बनाया जाए, इस सवाल पर नोएडा जिला अस्पताल की डायटिशियन खुशबू सिंह ने कहा, ‘‘दिन की शुरुआत गर्म पानी और कड़ी पत्ते से करें। इसके बाद नाश्ते में हल्के फल और मेवे खा सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि व्रत रखने वाले लोग इसी तरह दोपहर, शाम और रात का अपना भोजन संयमित और हल्का रखें।स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, उपवास में लोग तीन-चार आम गलतियां करते है। पहला, भूखे रहकर अचानक भारी या तला-भुना खाना खाना, जिससे पाचन में समस्या हो सकती है। दूसरा, प्यास लगने पर पानी कम पीना, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। तीसरा, पर्याप्त और संतुलित पोषण न लेना, जिससे कमजोरी और थकान हो सकती है। चौथा, नींद पूरी न करना, जिससे ‘मेटाबॉलिज्म' और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है।
-
आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। कई लोग नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति में और श्रद्धा से पूरे 9 दिनों तक उपवास रखते हैं, जिसमें वे सिर्फ व्रत की चीजों का सेवन करते हैं और फलाहार करते हैं। उपवास रखना न सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा होता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने का एक तरीका भी माना जाता है। हालांकि, बहुत बार लोग उपवास के दौरान तले-भुने, ज्यादा तेल और मसाले वाले फूड्स का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी कारण बन सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के व्रत के दौरान पौष्टिक आहार कैसे लेना चाहिए?
1. तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचें
व्रत रखने के समय अक्सर लोग पूड़ी, पकौड़ी, साबूदाना वड़ा आदि तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। ये चीजें खाने में स्वादिष्ट तो होती हैं, लेकिन इनमें ज्यादा तेल और कैलोरी होती है, जो पाचन क्रिया पर नकारात्मक असर डाल सकती है और वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। इसके स्थान पर आप व्रत में खाने के लिए हेल्दी विकल्प को चुन सकते हैं। आप मखाने के हल्का भूनकर खा सकते हैं जो फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, या फिर सिंघाड़े या कुट्टू के आटे से बने चीले को भी शामिल कर सकते हैं।
2. भरपूर मात्रा में पानी पिएं
उपवास के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसके कारण थकान, सिरदर्द और चक्कर आने की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और इसके अलावा आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नींबू पानी, नारियल पानी और फलों का ताजा जूस आपके शरीर को हाइड्रेट रखने और पोषण देने में मदद करेगा।
3. स्नैकिंग के लिए हेल्दी विकल्प चुनें
बहुत सारे लोग व्रत के दौरान फलाहार के नाम पर पैकेज्ड चिप्स, नमकीन या पापड़ का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होता है। इन चीजों में ट्रांस फैट, ज्यादा नमक और प्रिजर्वेटिव्स से भरपूर होते हैं। इसलिए, इनके स्थान पर आप खीरे, गाजर, ककड़ी जैसी हाइड्रेट सब्जियां, फ्रूट सलाद और साबूदाना खिचड़ी शामिल कर सकते हैं, जो हेल्दी होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
4. छोटे और बार-बार भोजन करें
व्रत के दौरान कई बार आप एक बार में ही अपना पेट भर लेते हैं, जो ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकता है। पेट देर तक खाली रहने से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, कोशिश करें कि दिन भर छोटे-छोटे और संतुलित आहार लें। सुबह के समय एक फल खाएं और पानी पिएं। इसके बाद दोपहर में चीला या साबूदाना खिचड़ी खाएं, शाम को नारियल पानी पिएं या मखाना खाएं और रात को हल्का फ्रूट सलाद या दूध लें। इससे न सिर्फ आपके शरीर में एनर्जी का स्तर बना रहता है, बल्कि पाचन तंत्र पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। उपवास के दौरान खानपान में थोड़ी सी समझदारी और हेल्दी बदलाव न सिर्फ आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है, बल्कि पौष्टिक होता है। इसलिए उपवास के दौरान तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें, हेल्दी विकल्पों को अपनी डाइट में शामिल करें और खुद को हाइड्रेट रखें।
- दोपहर की नींद यानी नैपिंग जहां शरीर को आराम देती है वहीं ये ब्रेन को ब्रेक देने का काम करती है। इतना ही नहीं, ऑफिस में भी ली गई 15 मिनट की नींद आपको बेहतर महसूस करा सकती है और इसकी वजह से आपका स्ट्रेस कम होता है और बीपी मैनेज रहता है लेकिन तब क्या जब आपको डायबिटीज हो? डायबिटीज के मरीजों के लिए हर एक चीज शुगर से जुड़ी होती है और कई बार लापरवाही शुगर स्पाइक की वजह बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि डायबिटीज के मरीज हर काम को सोच समझकर करें और इसमें डॉक्टर की राय ले लें। ऐसे में एक सवाल ये आता है कि क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए दोपहर की नींद शुगर बढ़ाने का काम कर सकती है? जानते हैं इस बारे -NIH की इस रिपोर्ट के अनुसार झपकी लेना डायबिटीज के जोखिम को प्रभावित कर सकता है। अध्ययन नियमित रूप से दिन में झपकी लेने और T2D विकसित होने की अधिक संभावना के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध दर्शाते हैं। 30 मिनट की छोटी झपकी तो ठीक है लेकिन लंबी झपकी लेने से जोखिम काफी बढ़ जाता है। दोपहर की नींद से शुगर बढ़ने का जोखिम विशेष रूप से उन व्यक्तियों में और भी बढ़ जाता है जो बार-बार झपकी लेते हैं और रात में कम नींद लेते हैं। इससे बीपी बढ़ सकता है, मोटापे की समस्या हो सकती है और डायबिटीज असंतुलित हो सकता है।दोपहर में लंबा सोने का नुकसानदोपहर में लंबी झपकी सूजन और मोटापे की समस्या पैदा कर सकती है जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक झपकी लेने से रात की नींद में बाधा आ सकती है और शरीर के नेचुरल नींद लेने और जागने के चक्र में व्यवधान आ सकता है, जो डायबिटीज के जोखिम का एक प्रमुख कारक है।शुगर पेशेंट को दिन में लगभग 7 से 8 घंटे की पूरी और नियमित नींद लेने की सलाह दी जाती है।NIH की इस रिपोर्ट के अनुसार पर्याप्त नींद शरीर को स्वयं की मरम्मत करने और हार्मोन को संतुलित करने में मदद करती है जिससे ब्लड शुगर स्थिर हो जाता है। नींद की कमी से शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाती हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। नियमित और गुणवत्तापूर्ण नींद शरीर को स्वस्थ चयापचय क्रिया बनाए रखने में मदद करती है, जो डायबिटीज की रोकथाम और प्रबंधन दोनों के लिए जरूरी है। कम नींद भूख और चयापचय को नियंत्रित करने वाले हार्मोन के स्तर को बाधित कर सकती है, जिससे वजन बढ़ता है और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है।इस प्रकार से पर्याप्त और अच्छी नींद से शरीर का मेटाबोलिज्म सही रहता है और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इसलिए, दोपहर की नींद को नियंत्रित रखें और रात की नींद को प्राथमिकता दें। नींद संबंधी कोई समस्या हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
- कच्चा पपीता खाने के फायदे: कच्चा पपीता कई प्रकार के पोषक तत्वो से भरपूर होता है जिसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। खासकर जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं या फिर बवासीर या पुराने कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए कच्चा पपीता खाना कई प्रकार से फायदेमंद है।कच्चा पपीता खाने से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं क्यापपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद कर सकता है, खासकर डेंगू, कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट या प्रतिरक्षा समस्याओं के कारण कम प्लेटलेट्स वाले लोगों में। अध्ययनों से पता चलता है कि पपीते के पत्तों का रस या अर्क शरीर को अधिक प्लेटलेट्स बनाने में मदद करता है और उन्हें टूटने से बचाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पत्तियों में फ्लेवोनोइड्स, ग्लाइकोसाइड्स और पपैन जैसे स्वस्थ प्राकृतिक पदार्थ होते हैं। दूसरी ओर, पके और कच्चे पपीते के फल विटामिन ए, सी, ई, फोलेट और एंटीऑक्सिडेंट जैसे अच्छे पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। लेकिन अध्ययनों के अनुसार, फल खाने से प्लेटलेट्स बढ़ाने में स्पष्ट रूप से मदद नहीं मिलती है। लेकिन प्लेटलेट के स्तर को बढ़ाने की बात करें तो इसका पत्ते के रस जैसा प्रभाव नहीं होता है।प्लेटेलेट्स बढ़ाने में कच्चा पपीता खाने के फायदे-माना जाता है कि कच्चे पपीते में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के संभावित लाभ हैं। जैसे कि कच्चे पपीते का अर्क प्लेटलेट उत्पादन को बढ़ाने के लिए माना जाता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि कच्चे पपीते का अर्क डेंगू बुखार या अन्य स्थितियों वाले रोगियों में प्लेटलेट काउंट बढ़ा सकता है। आप कच्चे पपीते का रस पी सकते हैं। आप कच्चे पपीते की सब्जी खा सकते हैं। आप कच्चे पपीते को उबालकर इसका चोखा बनाकर खा सकते हैं जो कि आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। संभावित लाभों में प्लेटलेट उत्पादन में वृद्धि और समग्र स्वास्थ्य में सुधार शामिल है।कच्चे पपीते में विटामिन ए, सी और ई भी होता है जो कि शरीर के काम काज को बेहतर बनाने में मददगार है। इन विटामिनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और कोलेजन उत्पादन का समर्थन जिससे स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं में भी कमी आती है। इसलिए अलावा अगर आप अपनी डाइट में फाइबर का साइज बढ़ाना चाहते हैं तो कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने के साथ पाचन क्रिया तो तेज करने में मदद कर सकता है। इसलिए आपको कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए।इन बातों का रखें ध्यान-गर्भावस्था के दौरान कच्चे पपीते का सेवन करने से बचें, क्योंकि यह गर्भाशय के संकुचन को उत्तेजित कर सकता है। कुछ लोगों को पपीते से एलर्जी हो सकती है, इसलिए इसके एलर्जी प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दें और इससे बचें। अगर आप दवाएं ले रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लें, क्योंकि पपीता कुछ दवाओं के साथ अंतःक्रिया कर सकता है। इससे आपको दिक्कत हो सकती है।बेहतर अवशोषण के लिए खाली पेट कच्चा पपीता खाएं। हालांकि कच्चा पपीता फायदेमंद हो सकता है, लेकिन व्यक्तिगत सलाह के लिए डॉक्टर से बात करें खासकर अगर आपको पहले से कोई चिकित्सा समस्या है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि प्लेटलेट काउंट के लिए कच्चे पपीते को आप बाकी दवाओं के साथ खा सकते हैं। पपीते में सूजनरोधी गुण होते हैं तथा इसमें टैनिन और एल्कलॉइड जैसे फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स होते हैं जो खून की कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करते हैं और प्लेटलेट की संख्या बढ़ाते हैं।
- बच्चों के साथ अक्सर देखा जाता है वह टेस्टी चीजें पसंद करते हैं न कि न्यूट्रिशनल चीजें। इस स्थिति में आप अपने बच्चे को चना, केला और खजूर से बनी इस स्मूदी को पिला सकते हैं जो कि उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है। इस स्मूदी में वह तमाम गुण हैं जो कि बच्चे के ग्रोथ फेज मददगार हो सकते हैं।बच्चों के लिए चना, केला और खजूर की स्मूदी-साबुत चना या चना दाल से बनी स्मूदी का सेवन बच्चों को प्रोटीन, कार्ब्स और तमाम प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करता है। चना जो कि फाइबर से भरपूर है बच्चों को प्रोटीन देना है जिससे उनकी ग्रोथ और हाइट बढ़ती है। इसके अलावा केले का पोटेशियम मसल्स बिल्डिंग में मददगार है और बच्चों के लिए फायदेमंद है। केले में कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है और इनमें कार्बोहाइड्रेट भी काफी ज्यादा होता है। यह पोटेशियम से भी भरपूर होता है और शरीर को तमाम प्रकार के विटामिन और खनिज प्रदान करता है। तो केला विकास के चरण के बच्चों के लिए एक अच्छा फल है जो उन्हें अच्छे कार्बोहाइड्रेट के साथ काफी एनर्जी देने में मददगार है। अब बात खजूर की करें तो यह ड्राई फ्रूट वास्तव में कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है। खजूर में कुछ मात्रा में आयरन और विभिन्न प्रकार के खनिज भी होते हैं। इसलिए खजूर विकास के चरण के बच्चों के लिए शुगर का एक बेहतर विकल्प होगा। इसके अलावा भी बच्चों के लिए चना केला और खजूर के फायदे कई हैं। जैसे कि-इस स्मूदी को पीकर मांसपेशियों, हड्डियों और टिशूज के निर्माण और मरम्मत में मदद मिलती है।-केले जटिल कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो स्वस्थ पाचन के लिए निरंतर ऊर्जा और फाइबर प्रदान करते हैं। इससे बॉवेल मूवमेंट सही रहता है और फिर बच्चों मेंकब्ज की समस्या नहीं होती।-खजूर एक प्राकृतिक स्वीटनर है, जो फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इससे बच्चों का पेट भरा रहता है और उन्हें क्रेविंग नहीं होती।-यह स्मूदी विटामिन सी और बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन का एक अच्छा स्रोत है। तो इसे पीने आपको यह तमाम फायदे मिल सकते हैं।-केले का प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य खनिज तत्व हड्डियों के विकास में मदद करते हैं।- केले और खजूर में मौजूद पोटेशियम की मात्रा स्वस्थ मस्तिष्क कार्य और संज्ञानात्मक विकास में सहायता कर सकती है।स्मूदी बनाएं और बिना छाने पिएंतो अगर आपको स्मूदी के तमाम फायदे को पाना है तो आप इसे बिना छाने पिएं। यानी कि इस दरदरा बनाएं और अगर कोई चीज साबुत रह जाती है तो इसे वैसे ही रहने दें। इससे बच्चों को ज्यादा न्यूट्रिएंट्स, विटामिन औरफाइबर मिलेंगे।सावधानियांअगर आपके बच्चे को चने या केले से एलर्जी है, तो उन्हें इसे देने से बचें। साथ ही ध्यान रखें कि खजूर एक प्राकृतिक स्वीटनर है इसलिए इसमें ऊपर से और अलग से चीनी मिलाने की गलती न करें। अगर आपका बच्चा यह स्मूदी न पीना चाहे तो आप उसे यह तमाम चीजें साबूत ही खिला सकते हैं।
- आज की लाइफस्टाइल में घुटनों का दर्द एक बेहद आम समस्या बन चुकी है। यह सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं और यहां तक कि किशोरों में भी देखने को मिल रही है। लंबे समय तक बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, मोटापा और आर्थराइटिस इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। विटामिन D को 'सनशाइन विटामिन' कहा जाता है क्योंकि इसका प्रमुख सोर्स सूरज की रोशनी है। यह शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। अगर शरीर में विटामिन D की कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और सबसे पहले असर घुटनों जैसे भार सहने वाले जोड़ों पर पड़ता है।क्या विटामिन D की कमी से घुटनों में दर्द होता है?विटामिन D शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को कंट्रोल करता है। पर्याप्त कैल्शियम न मिलने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जब हड्डियां कमजोर होती हैं तो सबसे पहले असर घुटनों जैसे भार सहने वाले जोड़ों पर पड़ता है। यही वजह है कि विटामिन D की कमी से घुटनों में दर्द और जकड़न महसूस हो सकती है।घुटने केवल हड्डियों से नहीं बने होते, बल्कि मांसपेशियां, लिगामेंट और टेंडन भी उन्हें सपोर्ट करते हैं। विटामिन D की कमी मांसपेशियों को कमजोर बना सकती है, जिससे घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और दर्द शुरू हो जाता है।विटामिन D की कमी से मांसपेशियों की रिकवरी भी धीमी हो जाती है।जिन लोगों में विटामिन D का लेवल कम होता है, उनमें ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) होने का खतरा ज्यादा रहता है। आर्थराइटिस में घुटनों के जोड़ों में सूजन और घिसाव होता है, जिससे दर्द बढ़ जाता है। पर्याप्त विटामिन D लेने से इस खतरे को कम किया जा सकता है।विटामिन D के लक्षण कैसे पहचानें?विटामिन D की कमी हमेशा तुरंत नजर नहीं आती। इसके शुरुआती लक्षण थकान, हड्डियों में हल्का दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और बार-बार घुटनों में अकड़न हो सकते हैं। लंबे समय तक इसकी कमी रहने पर हड्डियां भुरभुरी होने लगती हैं और फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ सकता है।डॉक्टर की सलाहघुटनों के दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर यह दर्द लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर की सलाह अनुसार ब्लड टेस्ट जरूर कराना चाहिए। अक्सर पाया जाता है कि विटामिन D की कमी ही दर्द की मुख्य वजह होती है और सही डाइट व सप्लीमेंट से इसमें राहत मिल सकती है।बचाव और उपाय-रोजाना सुबह की हल्की धूप में 15-20 मिनट तक रहना शरीर में विटामिन D बनाने का नेचुरल तरीका है।-दूध, अंडे की जर्दी, फिश और मशरूम विटामिन D के अच्छे सोर्स हैं।-गंभीर कमी होने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना जरूरी हो सकता है।-नियमित वॉक, योग और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।निष्कर्षविटामिन D की कमी को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह घुटनों के दर्द और हड्डियों की कमजोरियों की बड़ी वजह बन सकती है। समय पर जांच, बैलेंस डाइट, धूप और एक्सरसाइज से न केवल इस कमी को पूरा किया जा सकता है बल्कि घुटनों के दर्द से भी बचाव संभव है।
- जब दांत में तेज दर्द उठता है तो इंसान का रोजमर्रा का जीवन काफी मुश्किल हो जाता है। यह दर्द कभी हल्का-फुल्का झनझनाने जैसा हो सकता है तो कभी इतना तेज कि सिर तक चढ़ जाए। अक्सर लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में दांत का दर्द शरीर में किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है। सिरदर्द और कान दर्द के कई सामान्य कारण हो सकते हैं, जैसे माइग्रेन, साइनस या कान का इंफेक्शन। लेकिन अगर यह दर्द दांत के दर्द या चेहरे की सूजन के साथ जुड़ा हो, तो यह दांत के इंफेक्शन से उत्पन्न हो सकता है।क्या दांतों के इंफेक्शन से सिर और कान दर्द हो सकता है?डॉक्टर सुरभि श्रीवास्तव बताती हैं कि दांत में दर्द होना आम समस्या है, लेकिन कई बार दांत का इंफेक्शन सिर्फ मुंह तक ही सीमित नहीं रहता। यह सिरदर्द, कान दर्दऔर अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। दांत का इंफेक्शन तब होता है जब दांत की जड़ (Root) या उसके आसपास की टिशूज में बैक्टीरिया की वजह से सूजन या पस जमा हो जाता है। इसे डेंटल अब्सेस भी कहा जाता है। इस स्थिति में दर्द तेज होता है और बिना इलाज के यह आसपास की हड्डियों, मांसपेशियों और नसों तक फैल सकता है। सिरदर्द और कान दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे माइग्रेन, साइनस, कान का इंफेक्शन, या गर्दन की समस्या, लेकिन अगर यह दर्द दांत में दर्द के साथ जुड़ा हो और मसूड़ों या चेहरे में सूजन भी हो, तो दांत का इंफेक्शन मुख्य कारण हो सकता है।सिरदर्द और कान दर्द का कनेक्शन -साइनस और दांत की नसेंऊपरी जबड़े (Upper Jaw) के दांत साइनस और चेहरे की नसों के करीब होते हैं। अगर दांत में इंफेक्शन है, तो यह नसों के माध्यम से सिर और साइनस में दर्द पहुंचा सकता है।नर्वस कनेक्शनचेहरे की नसें दांतों, कान और माथे से जुड़ी होती हैं। इसलिए दांत का इंफेक्शन सिरदर्द या कान दर्द का कारण बन सकता है।ऊपरी और निचले जबड़े के दांतखासकर दाढ़ के दांत का इंफेक्शन कान के पीछे दर्द, गले में खराश या कंधे में दर्द भी पैदा कर सकता है।दांत में इंफेक्शन का इलाज1. डेंटल चेकअपदांत में दर्द या इंफेक्शन महसूस होने पर तुरंत डेंटिस्ट से मिलें। समय पर इलाज से सिरदर्द और कान दर्द जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।2. एंटीबायोटिक थेरेपीडेंटिस्ट की सलाह से एंटीबायोटिक दवाएं लेने से बैक्टीरिया खत्म होते हैं और सूजन कम होती है।3. रूट कैनाल या एक्सट्रैक्शनअगर दांत में गहरा इंफेक्शन है तो रूट कैनाल ट्रीटमेंट या जरूरत पड़ने पर दांत निकालना पड़ सकता है।निष्कर्षदांत का इंफेक्शन सिर्फ मुंह तक सीमित नहीं रहता। यह सिरदर्द, कान दर्द और चेहरे में सूजन जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए दांत में दर्द, सूजन या संक्रमण के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर डेंटिस्ट से चेकअप, उचित इलाज और ओरल हाइजीन अपनाने से सिरदर्द और कान दर्द जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
- हमारे शरीर के लिए विटामिन बी7 भी एक महत्वपूर्ण विटामिन है, जिसे बायोटिन के रूप में भी जाना जाता है। शरीर में विटामिन बी7 की कमी तो बहुत कम लोगों को होती है, लेकिन इसकी कमी के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। विटामिन बी7 पानी में घुलनशील विटामिन है, जो विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स ग्रूप का हिस्सा होता है। यह विटामिन शरीर में फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के मेटाबॉलिज्म में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर में विटामिन बी7 की कमी से क्या होता है?विटामिन B7 की कमी से क्या होता है? -हमारे शरीर में विटामिन बी7 की कमी से न सिर्फ शारीरिक समस्याएं होती है, बल्कि ये मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं कैसे-1. बालों का झड़नाविटामिन बी7 की कमी का सबसे ज्यादा और पहले असर बालों पर नजर आता है। इस विटामिन की कमी से बालों का झड़ना, बाल पतले होना और कभी-कभी गंजेपन की समस्या भी हो सकती है।2. त्वचा से जुड़ी समस्याएंविटामिन बी7 की कमी से स्किन पर भी लाल चकत्ते, ड्राईनेस, खुजली या स्किन पर पपड़ी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इस विटामिन की कमी से आपका चेहरा सबसे ज्यादा प्रभावित होता है, जिसमें आंखों, नाक और मुंह के आसपास की स्किन शामिल है।3. थकान और कमजोरीविटामिन बी7 यानी बायोटिन की कमी से व्यक्ति बिना किसी काम के थका-थका महसूस करता है, उसके शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती हैं और मांसपेशियां कमजोर हो सकती है।4. मानसिक स्वास्थ्य पर असरविटामिन बी7 की कमी का असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।, जिससे मूड में बदलाव, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशर, भ्रण या याददाश्त कमजोर होने की समस्या शामिल है।5. नाखून का कमजोर होनाविटामिन बी7 की कमी न सिर्फ आपकी स्किन और बालों पर असर डालते है, बल्कि ये आपके नाखूनों को भी कमजोर करते हैं, जिससे वे टूटने लगते हैं और नाखून के आसपास की स्किन में बदलाव और सूजन की समस्या हो सकती है।बायोटिन की कमी से कैसे बचें?विटामिन बी7 से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे अंडा, दालें, नट्स, सीड्स, केला और साबुत अनाज का सेवन करें। लेकिन, ध्यान रहे बायोटिन की कमी होने पर कच्चे अंडे का सेवन करने से बचें, क्योंकि ये विटामिन बी7 की कमी का कारण बन सकता है। इसके अलावा अगर आपके शरीर में ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर से कंसल्ट करें और डॉक्टर की सलाह पर जरूरत पड़ने पर बायोटिन सप्लीमेंट लें।निष्कर्षविटामिन बी7 यानी बायोटिन की कमी बहुत कम लोगों में होती है, लेकिन जब होती है तो इसकी कमी आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करती है। इसलिए, इसके लक्षणों को पहचान कर समय पर इलाज करवाने की कोशिश करें और इस कमी को दूर करें।
- कॉफी आज के समय में हर नौकरी पेशा व्यक्ति की साथी है, जिसे वह अक्सर थकान मिटाने और नींद भगाने के लिए पीते हैं। एक कप कॉफी शरीर में ऊर्जा भर जाती है और आप वापस से पूरी क्षमता के साथ काम में जुट जाते हैं। हालांकि कई शोधों से पता चला है कि कॉफी सिर्फ नींद भगाने वाला एक पेय ही नहीं, बल्कि यह हमारे लिवर स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। सालों तक किए गए शोधों से आज यह परिणाम सामने आया है कि नियमित रूप से सीमित मात्रा में कॉफी पीने से लिवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। यह लिवर की सूजन को कम करती है और फैटी लिवर, सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को घटाती है। इस तरह कॉफी स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी साबित हो रही है। तो आइए आज जानते कॉफी के अन्य लाभों के बारे में।कैसे करती है लिवर की सुरक्षा?कॉफी स्वादिष्ट होती है हम सभी जानते हैं। लेकिन इसमें कई गुण मौजूद होते हैं जैसे- एंटीऑक्सिडेंट्स, क्लोरोजेनिक एसिड और कैफीन। यह तत्व लिवर फाइब्रोसिस और लिवर में सूजन के लक्षण को कम करने मदद करते हैं। शोध बताते हैं कि यह नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज, सिरोसिस और यहां तक कि लिवर कैंसर के जोखिम को भी घटा सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, दिन में 2 से 3 कप ब्लैक कॉफी पीने वाले लोगों में लिवर एंजाइम्स बेहतर स्थिति में पाए गए और लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम रहा।कब और कैसे करें सेवन?विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह या दोपहर में कॉफी पीना सबसे बेहतर रहता है। देर शाम या रात में इसे पीना नींद न आने का कारण बन सकता है, क्योंकि कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। वहीं अगर आप दूध वाली कॉफी पीते हैं तो हम आपको बता दे कि ब्लैक कॉफी (बिना चीनी और क्रीम) लिवर के लिए सबसे लाभकारी होती है, न की दूध वाली। वहीं कितनी मात्रा में कॉफी पी जाएं इसके बारे में विशेषज्ञ बताते हैं कि दिन में 2 से 3 कप से अधिक कॉफी न पिएं। अधिक कैफीन से दिल की धड़कन तेज हो सकती है और नींद खराब हो सकती है। वहीं सबसे जरूरी बात कभी भी खाली पेट कॉफी न पिएं। कॉफी को हमेशा किसी हल्के नाश्ते के बाद पीना बेहतर होता है।किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?कॉफी सभी के लिए सही नहीं होती, इसलिए कुछ लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जैसे- गर्भवती महिलाओं को सीमित मात्रा में ही कैफीन लेना चाहिए, क्योंकि अधिक कैफीन से गर्भस्थ शिशु पर प्रभाव पड़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को भी कॉफी का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए, क्योंकि कैफीन हृदय की धड़कन बढ़ा सकता है। वहीं जिन लोगों को कैफीन से एलर्जी या संवेदनशीलता है, उन्हें कॉफी से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। विशेषज्ञ कहते हैं कि कॉफी यदि सही समय और मात्रा में पी जाए, तो यह लिवर के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक का काम कर सकती है। हालांकि किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह के लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
- भारतीय मसालों में से एक सौंफ का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है। इसमें विटामिन-ए, सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इसके पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या सौंफ के पानी को पीने से पेट खराब होने या इससे जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।क्या सौंफ का पानी पीने से दस्त हो सकते हैं?सौंफ में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसके पानी का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने के कारण लोगों को दस्त होने या पेट खराब होने, पेट दर्द होने मतली होने, उल्टी होने और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।अधिक सेवन से बचेंसौंफ के पानी का अधिक सेवन करने से लोगों को पाचन तंत्र में परेशानी होने, मल के नरम होने, हल्की ऐंठन होने और दस्त की समस्या के बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।एलर्जी के कारणकई बार लोगों को सौंफ या इसके पानी से एलर्जी हो सकती है। इसके कारण लोगों को उल्टी, मतली, दस्त होने, पेट में दर्द होने, त्वचा में रेशैज होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में एलर्जी की समस्या महसूस होने पर इसके सेवन से बचें।सावधानियां- सौंफ के पानी का अधिक सेवन करने से बचें- धीरे-धीरे शुरु करें, एकदम से सौंफ के पानी का सेवन करने से बचें- एलर्जी होने पर सौंफ के पानी का सेवन करने से बचेंनिष्कर्षसौंफ के पानी का अधिक सेवन करने से लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके कारण लोगों को हल्की ऐंठन होने, दस्त होने, मल के नरम होने, उल्टी, मतली, पेट में दर्द और त्वचा में एलर्जी होने की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।
- भारत में गुड़ को सिर्फ मिठास का सोर्स नहीं है बल्कि सेहत का खजाना भी माना जाता है। खासकर सर्दियों में तो हर घर की रसोई में गुड़ से बनी मिठाइयां, चाय, लड्डू और चक्की जरूर देखने को मिलती हैं। लेकिन गुड़ को लेकर एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि क्या गुड़ खाने से खून सच में बढ़ता है? हमारी बॉडी में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन बेहद जरूरी है। जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो खून की मात्रा कम हो जाती है और एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है। आयरन से भरपूर भोजन खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।'' ऐसे में गुड़ में नेचुरल रूप से आयरन पाया जाता है और यह शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है। गुड़ में आयरन की मात्रा लोहे के बर्तनों के कारण होती है। दरअसल, पहले गुड़ बड़े लोहे के बर्तनों में बनाया जाता था और इसलिए पुराने तरीकों से बनाए गए गुड़ में आयरन होता है। इसी वजह से कहा जाता है कि नियमित रूप से सीमित मात्रा में गुड़ खाने से खून की कमी पूरी हो सकती है।गुड़ आयरन का अच्छा सोर्स है, लेकिन इसे चमत्कारिक इलाज नहीं माना जा सकता। हल्के एनीमिया या आयरन की कमी वाले लोगों के लिए गुड़ फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना 10–20 ग्राम गुड़ का सेवन सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। गंभीर एनीमिया की स्थिति में सिर्फ गुड़ खाना काफी नहीं है, बल्कि डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट्स और अन्य ट्रीटमेंट भी जरूरी हैं।गुड़ खाने के फायदे-आयरन कंटेंट की वजह से एनीमिया में लाभकारी।-खाना खाने के बाद गुड़ खाने से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या कम होती है।-गुड़ को नेचुरल एनर्जी बूस्टर माना जाता है।-खून साफ करने से स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।-इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत करते हैं।निष्कर्षगुड़ जरूरी मिनरल्स से भरपूर एक नेचुरल स्वीटनर है, जो खून की कमी को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, यह किसी मेडिकल ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं है। यदि किसी को गंभीर एनीमिया या अन्य ब्लड से जुड़ी समस्या है तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। संक्षेप में कहा जाए तो हां, गुड़ खाने से खून बढ़ सकता है, लेकिन संतुलित मात्रा और सही डाइट के साथ ही इसका पूरा फायदा मिलता है।
- कई लोग अपने बालों को काला करने के लिए तरह-तरह की केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे हमारे बाल पहले से ज्यादा रूखे व बेजान हो जाते हैं। साथ ही जब रंग छुटता है तो पहले की तुलना में अधिक बाल सफेद आते हैं। ऐसे में अगर आप सफेद बालों की इस समस्या को अनदेखा कर रहे हैं तो ये बहुत बड़ी गलती है। बालों का सफेद होना सीधे तौर पर दर्शाता है कि आपका शरीर एक विटामिन मिस कर रहा है। आइए आपको बताते हैं ये कौन सा विटामिन है।किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं?हमारे बालों के सफेद होने का कारण है शरीर में विटामिन बी 12 की कमी का होना। विटामिन बी 12 की कमी का सीधा असर हमारे बालों पर पड़ता है, क्योंकि रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को हेल्दी नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर इस विटामिन की कमी हो जाए तो मेलेनिन प्रोडक्शन कम होने लगता है जिससे बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं।विटामिन बी 12 की पूर्ति कैसे करें?जरूरी नहीं है कि आप दवाइयां खाकर ही अपने शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करें। इसके अलावा आप चाहें तो मांस, मछली, अंडा, दूध आदि खाकर इस कमी को पूरा कर सकता है। अगर आप मांस नहीं खाते हैं तो विटामिन बी 12 के सप्लीमेंट्स का सहारा भी ले सकते हैं।बालों को काला करने का नेचुरल तरीकाविटामिन बी 12 की पूर्ति करने के अवाला आप अपनी डाइट में भीगे हुए मेथी के बीज, आंवला, डेयरी प्रोडक्ट, हरी सब्जियां व नट्स खाना शुरू कर दें। इसी के साथ आप समय-समय पर अपने बालों पर तेल लगाएं और उन्हें नरिश रखें। साथ ही बेहतर होगा कि आप केमिकल वाले शैम्पू का कम से कम इस्तेमाल करें।जब हम ज्यादा मात्रा केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये हमारे हेयर फॉलिकल्स को कमजौर करने का काम करता है। ये हमारे बालों को पतला भी करने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप अपने बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाना चाहते हैं तो केमिकल की जगह नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
- नारियल सेहत को तो कई फायदे पहुंचाता है. साथ ही भारतीय संस्कृति में इसे काफी शुभ भी माना जाता है. भारत के अलावा थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों में भी नारियल लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा है. हालांकि, आज भी कई लोग इसके फायदों से अनजान है. ऐसे में कोकोनट का महत्व समझाने और इसके फायदों के बारे में लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 2 सितंबर को ‘वर्ल्ड कोकोनट डे’ मनाया जाता है.नारियल की झाल, इसका गूदा, पानी और यहां तक की पत्तियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और सेहत के लिए लाभकारी भी. नारियल के बारे में कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं नारियल से जुड़ी 5 अहम बातें. साथ ही इसके क्या-क्या फायदे हैं और इसे हम अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं.क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड कोकोनट डे ?इंटरनेट पर मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड कोकोनट डे मनाने की शुरुआत साल 2009 में 2 सितंबर को हुई थी. इस दिन की शुरुआत Asian and Pacific Coconut Community ने की थी. आज भी ये ग्रुप बड़े धूम-धाम से इस दिन को मनाता है. वर्ल्ड कोकोनट डे मनाने का उद्देश्य दुनियभार में नारियल के महत्व और इसके फायदों के बारे में जागरुकता फैलाना है.नारियल से जुड़ी 5 अहम बातें1. ‘जीवन का वृक्ष’ कहलाता है नारियल का पेड़नारियल के पेड़ को Life Of Tree कहा जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि नारियल के पेड़ का हर हिस्सा किसी न किसी काम आता है. चाहे फिर वो नारियल की झाल हो, इसका पानी, गूदा और यहां की पत्तियां भी इस्तेमाल की जाती हैं. इसके अलावा ये भारतीय संस्कृति में शुभ भी माना जाता है. सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में नारियल लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बना हुआ है, जिसे खाने बनाने से लेकर कई तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है.2. नारियल तेल पचने में आसाननारियल तेल को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें MCT यानी Medium-Chain Triglyceride होता है. ये पचने में आसान होते हैं. इसके अलावा नारियल तेल एनर्जी बढ़ाने का एक बेहतरीन स्त्रोत है और मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है. साथ ही हार्ट के लिए भी अच्छा होता है.3. पोषक तत्वों से भरपूर नारियलनारियल पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे ये वजन घटाने के लिए काफी अच्छा है. इसके अलावा इसमें सैचुरेटिड फैट पाया जाता है. मैग्निशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम का भी अच्छा सोर्स है. वहीं, नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होता है.4. कोकोनट नाम कैसे पड़ा?कोकोनट शब्द पुर्तगाली शब्द ‘कोको’ से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है खोपड़ी, सिर या बंदर. नारियल की शेप इसी तरह की होती है, ऐसे में 16वीं शताब्दी में नारियल को कोकोनट नाम पुर्तगालियों द्वारा दिया गया है.5. द्वितीय विश्व युद्ध में IV ड्रिप की तरह हुआ था यूजनारियल से जुड़ी ये रोचक बात आपको हैरान कर सकती है. कहा जाता है कि, वर्ल्ड वॉर II में नारियल पानी का यूज IV ड्रिप की तरह किया गया था. क्योकि उस समय पर्याप्ट मात्रा में ब्लड प्लाज्मा और कई तरह की मेडिकल सप्लाई कम हो गई थी, जिसके बाद नारियल पानी का इस्तेमाल किया गया था. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे पोटेशियम, सोडियम) और विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स पाए जाते हैं.
- अक्सर लोग मुंह से बदबू आने, छाले होने, दांतों से जुड़ी समस्या होने और मसूड़ों से जुड़ी कई ओरल हेल्थ समस्याओं से परेशान रहते हैं। इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को ओरल हेल्थ की खास देखभाल करने और नियमित रूप से दिन में 2 बार ब्रश करने जैसी सलाह दी जाती है। इसके अलावा, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर चिरचिटा के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है।ओरल हेल्थ के लिए चिरचिटा के पत्तों के फायदेचिरचिटा के पत्तों में औषधीय गुण होते हैं, साथ ही, इसमें एटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण भी होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से ओरल हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है।मुंह के छालों से दे राहतआयुर्वेद के अनुसार, चिरचिटा के पत्तों का इस्तेमाल करने या इनको कच्चा चबाने से मुंह के छाले को कम करने, इसके घाव को तेजी से भरने और इसके कारण होने वाली दर्द और सूजन की समस्या से भी राहत देने में मदद मिलती है।मसूड़ों की समस्या से दे राहतचिरचिटा के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से मसूड़ों में बैक्टीरिया के जमाव को रोकने, सूजन को कम करने, दर्द कम करने, इंफेक्शन से बचाव करने और ब्लीडिंग की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।दांतों के पीलेपन से दे राहतचिरचिटा के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से दांतों के दर्द से राहत देने, प्लाक के निर्माण को कम करने, पीलेपन को कम कर नेचुरली सफेद बनाए रखने, कैविटीज से बचाव करने, दांतों की सड़न और दांतों की सेंसिटिविटी को कम करने में मदद मिलती है।मुंह की बदबू से दे राहतचिरचिटा के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से मुंह की बदबू से राहत देने, मुंह के इंफेक्शन से बचाव और मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है।बीमारियों से बचाव करेचिरचिटा के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण ओरल हेल्थ में सुधार करने, बैक्टीरिया को खत्म करने और मुंह से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।ओरल हेल्थ के लिए कैसे करें चिरचिटा के पत्तों का इस्तेमाल?ओरल हेल्थ में सुधार करने के लिए चिरचिटा के पत्तों को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।- सुबह के समय 1-2 चिरचिटा के पत्तों को चबाने से मुंह को साफ करने, मुंह की बदबू को कम करने और मसूड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।- चिरचिटा के पत्तों को पानी में 10 मिनट के लिए उबाल कर, इस पानी को माउथवॉश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे मसूड़ों की सूजन को कम करने, इनसे जुड़ी समस्याओं से राहत देने, दांतों में कैविटीज से बचाने और दांतों के पीलेपन को कम करने में मदद मिलती है।- चिरचिटा की ताजा पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसको सीधे तौर पर मुंह के छाले, दांतों में दर्द और मसूड़ों पर 5 मिनट के लिए लगाया जा सकता है। इसके बाद कुल्ला कर लें।- चिरचिटा के पत्तों के पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर इससे ब्रश भी किया जा सकता है।निष्कर्षचिरचिटा के पत्तों का इस्तेमाल करने से ओरल हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसके इस्तेमाल से बचें। इसके अलावा, किसी मेडिकल कंडीशन से पीड़ित होने, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं और प्रेग्नेंसी के दौरान इसके इस्तेमाल से बचें। ओरल हेल्थ से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरों को लोग अकसर कमजोरी या नींद ना पूरी होने का कारण मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ये काले घेरे आपकी सेहत से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेत भी देते हैं। जी हां, आंखों के नीचे के ये काले घेरे शरीर में कुछ खास विटामिन्स की कमी की ओर इशारा करते हैं। अगर आपकी आंखों के नीचे भी काले घेरे बने हुए हैं और आप हैरान हैं कि पूरी नींद लेने के बावजूद ये काले निशान आपकी आंखों की खूबसूरती को क्यों कम कर रहे हैं तो जान लें इसके पीछे इन विटामिन्स की कमी कारण हो सकती है।विटामिन के की कमीविटामिन के शरीर में उचित रक्त संचार और रक्त के थक्के जमने के लिए आवश्यक होता है। शरीर में इसकी कमी से रक्त जमा हो सकता है, जिससे काले घेरे हो सकते हैं। शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर त्वचा का पतला होना, आसानी से चोट लगना, और काले घेरे का बढ़ना जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इस विटामिन की कमी होने पर डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, केल, मछली, अंडे, और मांस शामिल करें।विटामिन बी12 की कमीविटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए जरूरी होता है। लाल रक्त कोशिकाओं की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे काले घेरे हो सकते हैं। विटामिन बी12 के लक्षणों में थकान, कमजोरी, पीली त्वचा, और सांस फूलना शामिल होता है। शरीर में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में मछली, मांस, अंडे, दूध, और फोर्टिफाइड अनाज शामिल करें।विटामिन सी की कमीविटामिन सी कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी होता है, जो त्वचा की लोच बढ़ाता है। विटामिन सी की कमी होने पर आंखों के नीचे की त्वचा की कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं, जिससे काले घेरे होने लगते हैं। शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर त्वचा में रूखापन, थकान, और बार-बार बीमार पड़ने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इस विटामिन की कमी पूरी करने के लिए डाइट में आंवला, संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च, और टमाटर को शामिल करें।विटामिन ईविटामिन ई त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसकी कमी से त्वचा की चमक कम हो सकती है और आंखों के नीचे काले घेरे बढ़ सकते हैं। विटामिन ई की कमी होने पर त्वचा का रूखापन, झुर्रियां, और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली जैसे लक्षण नजर आते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए डाइट में बादाम, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो, और हरी सब्जियां शामि करें।विटामिन ए की कमीविटामिन ए त्वचा की मरम्मत और रखरखाव के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से त्वचा शुष्क और बेजान हो सकती है, जिससे आंखों के नीचे की त्वचा पतली होकर काले घेरे उभर सकते हैं। इसके लक्षणों में रूखी त्वचा, रतौंधी और आंखों में सूखापन देखा जा सकता है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में गाजर, शकरकंद, कद्दू, पालक, और मछली का तेल शामिल करें।शरीर में इन 5 विटामिन्स के अलावा इन कारणों से भी आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैंआयरन की कमीशरीर में आयरन की कमी होने पर त्वचा के ऊतकों में रक्त संचार और ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी आ सकती है। जिसकी वजह से आंखों के नीचे की त्वचा पीली और काली पड़ सकती है।नींद की कमी7-8 घंटे की अच्छी नींद न लेने की वजह से भी आपका चेहरा पीला पड़ सकता है। लंबे समय तक जागने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।ज्यादा स्क्रीन टाइमफोन और लैपटॉप स्क्रीन का ज्यादा और लंबे समय तक इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। यह नीली रोशनी के संपर्क में आने से होता है।



.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)




.jpg)





.jpg)


