- Home
- देश
- कोल्लम । तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू होने के बाद कुल 150 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' केरल के कोल्लम जिले में ठहर गई है और 16 सितंबर को फिर शुरू होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘अभी तक 150 किलोमीटर पूरे हुए हैं।बुधवार को दोपहर बाद राहुल गांधी ने कोल्लम जिले के चाथान्नुर में छात्रों से बातचीत की। शाम में पदयात्रा के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। कल सभी के लिए ठीक से आराम का दिन है और पदयात्रा कोल्लम से एक दिन बार फिर शुरू होगी।'' भारत जोड़ो यात्रा 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी और राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके बाद एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। यात्रा 17 सितंबर को अलप्पुझा पहुंचेगी और 21-22 सितंबर को एर्णाकुलम जिले से गुजरते हुए 23 सितंबर को त्रिशूर पहुंचेगी। पदयात्रा 26 और 27 सितंबर को पलक्कड से निकलेगी और 28 सितंबर को मलप्पुरम पहुंचेगी।
-
नयी दिल्ली । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने छात्रों को केंद्रीय विश्वविदयालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के आवेदन पत्र में अपना विवरण में आनलाइन संशोधन करने का मौका दिया है। इसके लिये सुधार खिड़की 13 सितंबर से खुल गई है और यह 15 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी । एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) साधना पाराशर ने कहा, ‘‘ कुछ छात्रों ने एनटीए से आग्रह किया था कि उन्हें सीयूईटी-यूजी 2022 के आनलाइन आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया जाए । इस आग्रह को देखते हुए यह फैसला किया गया कि छात्रों को आवेदन पत्र के विवरण में सुधार करने का एक और मौका दिया जाए । '' आवेदन पत्र में छात्र अपने नाम, माता और पिता के नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, विश्वविद्यालयों के विकल्प आदि में सुधार कर सकते हैं ।
- श्योपुर ( मध्य प्रदेश) । पूर्व डकैत रमेश सिकरवार, जिसका आतंक मध्य प्रदेश के चंबल के बीहड़ों में कभी रहता था, अब कुनो-पालपुर नेशनल पार्क (केपीएनपी) में अफ्रीका से बसाने के लिए लाए जा रहे चीतों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के मिशन पर काम कर रहे हैं। सिकरवार (72) को मध्य प्रदेश के वन विभाग ने ‘‘ चीता मित्र '' के तौर पर नियुक्त किया है ताकि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत अफ्रीका से केपीएनपी में बसाने के लिए लाए जा रहे चीतों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके। एक अंतर महाद्वीपीय स्थानांतरण परियोजना के हिस्से के रूप में आठ चीतों को 17 सितंबर को अफ्रीका के नामीबिया से राजस्थान के जयपुर लाया जाएगा और उसी दिन मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कुनो-पालपुर नेशनल पार्क (केपीएनपी) में भेज दिया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में चीतों के विलुप्त होने के सात दशक बाद उन्हें दोबारा बसाने के कार्यक्रम के हिस्से के रूप में 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों में से तीन चीतों को उद्यान के बाड़े में छोडेंगे। सिकरवार ने कहा, ‘‘ वन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ समय पहले मुझसे संपर्क किया और बताया कि समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों को ‘‘ चीता मित्र'' के रूप में नामांकित किया जा रहा है। उन्होंने मुझसे चीतों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के अभियान में साथ में आने का अनुरोध किया।'' उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि शनिवार को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते आ रहे हैं, इससे क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ चीता मित्र के रूप में एक टोपी और गमछा पहन रहा हूं और चीतों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए लगातार लोगों से मिल रहा हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लोगों को बता रहा हूं कि चीता कभी इंसान पर हमला नहीं करता और यदि वह जंगल से बाहर भी आ जाता है तो घबराने की जरुरत नहीं है और लोगों को इस बारे में अपने निकट के वन अधिकारियों को तुरंत सूचना देनी है।'' कराहल रेंज की वन रेंजर प्रेरणा दुबे ने कहा, "हमने सिकरवार सहित लगभग 450 'चीता मित्र' नियुक्त किए हैं। ये सभी ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और एक ठोस सूचना नेटवर्क विकसित किया है। वे लगातार लोगों में चीतों के बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।"पूर्व दस्यु सरगना ने बताया, ‘‘ चाचा द्वारा पैतृक जमीन हड़पने के कारण मैं बीहड़ो में गया। मेरे पिता अपना हिस्सा चाचा से कभी ले नहीं सके। बड़ा होने पर मैंने अपने चाचा से हमारे हिस्से की जमीन देने का अनुरोध किया, लेकिन उसने न केवल इनकार कर दिया बल्कि मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद मैंने बदला लेने के लिए अपने चाचा की हत्या कर दी और चंबल के बीहड़ों में चला गया।'' सिकरवार ने बताया कि वर्ष 1984 में जब उन्होंने आत्मसमर्पण किया तब उनके गिरोह में 32 डकैत थे। दस साल बीहड़ों में रहने के दौरान सिकरवार के खिलाफ 70-72 हत्या के मामले और 15 से 30 मामले अपहरण के दर्ज हुए। हालांकि, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल के दौरान गांधीवादी कार्यकर्ता पीवी राजगोपाल की अपील ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्होंने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। सिकरवार ने कहा कि रिहा होने से पहले उन्होंने मुरैना जिले के सबलगढ़ जेल में 10 साल बिताए। सिकरवार ने कहा कि वह गांधीवादी मूल्यों का पालन करते रहेंगे और गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। देश में अंतिम चीते की मृत्यु 1947 में कोरिया जिले में हुई थी, जो वर्तमान छत्तीसगढ़ में है। इस प्रजाति को 1952 में भारत से विलुप्त घोषित किया गया था।‘अफ्रीका चीता इंट्रोडक्शन प्रोजेक्ट इन इंडिया'' 2009 से चल रहा है जिसने हाल ही के कुछ सालों में गति पकड़ी है। भारत ने चीतों को लाने के लिए नामीबिया सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक करने के मामले में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने लखनऊ स्थित निजी फर्म के मालिक के भाई को गिरफ्तार किया है। आयोग द्वारा भर्ती परीक्षा के संचालन के लिए आरएमएस टेक्नोसॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं ली गयी थीं। प्रदेश के सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फर्म के मालिक राजेश चौहान के भाई आरोपी संजीव कुमार चौहान को गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी राजेश चौहान पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संजीव चौहान पर आरोप है कि वह ऊधमसिंह नगर जिले से 20 से ज्यादा अभ्यर्थियों को गाजियाबाद स्थित अपने अपार्टमेंट ले गया जहां उसने मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी संदीप शर्मा के साथ मिलकर उन्हें परीक्षा के लीक प्रश्नपत्र हल करने में मदद की। ताजा गिरफ्तारी को मिलाकर कथित भर्ती परीक्षा घोटाले में अब तक 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)। लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में बुधवार शाम एक खेत में दो सगी बहनों के शव पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने निघासन चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। लड़कियों की मां ने पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों पर उसकी बेटियों को अगवा कर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बुधवार की शाम निघासन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते दो किशोरियों के शव मिले। इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने निघासन चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया।पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सूत्रों ने बताया कि मृत लड़कियों की मां का आरोप है कि पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों ने उसकी बेटियों को उनकी झोपड़ी के पास से अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार को घेरने का प्रयास किया।
-
नई दिल्ली। बिहार के बेगूसराय जिले में दो बंदूकधारियों द्वारा की गई हिंसात्मक कार्रवाई के बाद ड्यूटी में चूक के कारण सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जिले में कल कई स्थानों पर बाइक पर सवार चार अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद हमलावर छह थाना क्षत्रों को पार कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती दल की लापरवाही के कारण अपराधियों को पकड़ा नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि चारों अपराधी दो मोटरबाइक पर सवार थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल को हर हाल में अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया है। इस बीच, बेगूसराय, पटना, समस्तीपुर और मुंगेर सहित सात जिलों में अलर्ट जारी किया गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
भाजपा ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की है ।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बेगूसराय के सांसद ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। श्री सिंह ने अस्पतालों में इलाज करा रहे घायलों से भी मुलाकात की। घटना की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपराधियों ने कई लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और 30 किलोमीटर का सफर तय किया लेकिन वे पुलिस द्वारा पकड़े नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गोलीबारी की घटना पर बयान देना चाहिए।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनने के बाद बिहार में अराजकता फैली है।नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने कई बार कहा कि अगर राष्ट्रीय जनता दल सत्ता में आता है तो राज्य में भय का वातावरण वापस आएगा। -
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार गढ़वाल क्षेत्र के कुमाऊं और आस-पास के जिलों में तेज से बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि महाराष्ट्र में मुम्बई, ठाणे और सिंधुदुर्ग में येलो अलर्ट जारी किया है।बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात और अरब खाड़ी की तरफ से चल रही सर्द हवाओं की वजह से मानसून एक्टिव हुआ है। यही कारण है कि आखिरी पड़ाव में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी गुरुवार से तीन दिन तक यूपी , उत्तराखंड , राजस्थान व हिमाचल में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात और अरब खाड़ी की तरफ से चल रही सर्द हवाओं की वजह से मानसून एक्टिव हुआ है। यही कारण है कि आखिरी पड़ाव में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी गुरुवार से तीन दिन तक यूपी , उत्तराखंड , राजस्थान व हिमाचल में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र व गोवा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो यहां सुबह से बादल छाए हुए है। कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
यूपी में मानसून की जोरदार वापसी हो गई है। लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 42 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मऊ, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा, आयोध्या, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, झांसी, जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, मेरठ, नोएडा, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, सोनभद्र, आगरा, जालौन, गाजियाबाद, पीलीभीत, फैजाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है।राजस्थान में आज से तीन दिनों तक बादल जमकर बरसने का अनुमान है। जिसका असर सबसे ज्यादा पूर्वी जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा तथा उदयपुर संभाग में अधिकांश स्थानों पर तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होगी। जो कुछ इलाकों में भारी से अति भारी गति से बरसेगी। आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।रिपोर्ट में आज यानि गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व धौलपुर में भारी से अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी राजस्थान के अलवर, बारां, दौसा, झालावाड़, करौली और सवाई माधोपुर में भारी तथा अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा,बूंदी, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक व उदयपुर के अतिरिक्त पश्चिमी राजस्थान के पाली जिले में गरज के साथ बादलों के हल्की गति में बरसने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज झोंकेदार हवा भी चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान और गिरकर क्रमश: 30 और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार तक कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार 28 जिलों में गुरुवार को मेघ गर्जन व व्रजपात के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के 12 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है। राज्य के पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह 12 से 15 किमी प्रतिघंटा रहेगा। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
-
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई को बोर्ड के नियमों में संशोधन करने की अनुमति दे दी है। इसके अनुसार बोर्ड अपने अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों से संबंधित कूलिंग-ऑफ अवधि के बारे में संशोधन कर सकता है। संशोधन के बाद बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह बीसीसीआई में लंबे कार्यकाल के लिए अपने पद पर रह सकते हैं। न्यायालय बीसीसीआई द्वारा बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों के लिए कूलिंग ऑफ अवधि से संबंधित नियमों में संशोधन के मामले पर सुनवाई कर रहा था। न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की खंडपीठ ने बीसीसीआई को इसके विधान में संशोधन की अनुमति दे दी। बीसीसीआई ने इसके लिए शीर्ष अदालत से मांग की थी। याचिका में बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और इसके सचिव जय शाह का कार्यकाल बढ़ाने की भी शीर्ष अदालत से अनुमति मांगी गई थी।
-
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के सभी संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो मतदाता सूचियों में विशेष संशोधन के आदेश दिए हैं। समेकित मतदाता सूची का प्रारूप आज प्रकाशित किया जाएगा और अगले महीने की 25 तारीख तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। दावों और आपत्तियों का निपटान 10 नवम्बर को होगा जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 25 नवम्बर को किया जाएगा।
फोटो मतदाता सूची 2022 का प्रारूप जिला मुख्यालयों, तहसील कार्यालयों, श्रीनगर और जम्मू नगर निगमों के कार्यालयों और मतदान केंद्र के स्तर पर बूथ अधिकारियों के पास उपलब्ध होगा। इनके अलावा यह प्रारूप जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी की वेबसाइट www.ceojk.nic.in. पर भी उपलब्ध होगा।दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी कश्मीरी विस्थापितों के दावों और आपत्तियों पर विचार करेंगे। अगले महीने की एक तारीख को 18 वर्ष और इससे अधिक आयु के हो चुके सभी लोग मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रपत्र और मतदाता सूची का प्रारूप www.ceojk.nic.in. वेबसाइड से डाउनलोड किया जा सकता है। -
नयी दिल्ली। भारत के परिवहन क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन कम करने में हरित परिवहन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) परमेश्वरन अय्यर ने बुधवार को यह बात कही। अय्यर ने ‘शून्य फोरम' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने के लिए वित्तपोषण की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण से जुड़े जोखिमों को कम करने के तरीके खोजने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत का तेजी से शहरीकरण हो रहा है और इस तरह छोटे शहरों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। नीति आयोग और रॉकी माउंटेन इंस्टिट्यूट (आरएमआई) इंडिया द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में इलेक्ट्रिक वाहन वित्तपोषण बाजार का आकार बढ़ाने की पर्याप्त क्षमता है। यह बाजार 2025 तक 40,000 करोड़ रुपये और 2030 तक बढ़कर 3.7 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया कि ईवी खरीदने के लिए बैंकों और एनबीएफसी द्वारा दिए जाने वाले कर्ज को रिजर्व बैंक के प्राथमिकता-क्षेत्र ऋण (पीएसएल) दिशानिर्देशों में शामिल किया जाना चाहिए। -
सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने चार साधुओं पर कथित रूप से हमला कर दिया। हालांकि, साधुओं ने मंगलवार को हुई घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद भी इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घटना जाट तहसील के लवंगा गांव में उस समय हुई, जब उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोग एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से पंढरपुर शहर की ओर जा रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग सोमवार को गांव के एक मंदिर में रुके थे और मंगलवार को यात्रा शुरू करते समय उन्होंने एक लड़के से रास्ता पूछा, जिससे कुछ स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि वे बच्चों का अपहरण करने वाले आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं। अधिकारी के मुताबिक, “दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई और स्थानीय लोगों ने साधुओं को कथित तौर पर लाठियों से पीट दिया।” अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि साधु उत्तर प्रदेश के एक अखाड़े के सदस्य हैं। -
मानसबल (जम्मू कश्मीर)। भारतीय नौसेना ने जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित मानसबल झील में अपने प्रशिक्षण क्षेत्र को 33 साल बाद फिर शुरू किया है। तत्कालीन राज्य में आतंकवाद शुरू होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के नौसेना प्रशिक्षण के लिए मानसबल झील की सुविधा उत्कृष्ट थी। हालांकि, सुरक्षा स्थिति खराब होने के कारण 1989 में इसे छोड़ना पड़ा और प्रशिक्षण केंद्र को जम्मू में मानसर झील में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति में सुधार के साथ, 33 साल बाद नौसैनिक प्रशिक्षण क्षेत्र को फिर से शुरु किया गया है। मानसबल विकास प्राधिकरण द्वारा पर्याप्त बुनियादी ढांचे के साथ एक उपयुक्त शिविर भी मुहैया कराया है तथा दो प्रशिक्षण नौकाएं मानसर से यहां लाई गई हैं। श्रीनगर एनसीसी ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर के. एस. कलसी ने प्रशिक्षण स्थल पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है एवं कश्मीर घाटी में एनसीसी के लिए एक खास दिन है। उन्होंने कहा कि 33 साल के अंतराल के बाद मानसबल झील के इस खूबसूरत स्थान पर एनसीसी प्रशिक्षण गतिविधियां फिर शुरू हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न कॉलेज की लड़कियों सहित 100 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं।" ब्रिगेडियर कलसी ने कहा कि एनसीसी राष्ट्र निर्माण का एक प्रमुख अंग है और इसका मकसद देश के युवाओं को अनुशासित करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा, "हम उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रशिक्षण देते हैं।
- -
नयी दिल्ली। दिल्ली की ‘वन अप लाइब्रेरी' ने देश भर में स्कूलों के पुस्तकालय अध्यक्षों के काम को मान्यता और पहचान देने के लिए एक नयी मासिक पुरस्कार शृंखला शुरू की है। इस पुरस्कार शृंखला के माध्यम से ‘वन अप लाइब्रेरी', ‘लर्निंग लैब' और ‘बुक स्टूडियो' नये युग के पुस्तकाल अध्यक्षों द्वारा उपयोग किये जाने वाले नवीन तरीकों को प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। पुरस्कार का मकसद पुस्तकालय को युवा छात्रों की कल्पना और गहन सोच को बढ़ावा देने की क्षमता में विस्तार के मद्देनजर एक स्थान के रूप में विकसित करने के उनके प्रयासों की सराहना करना भी है। ‘वन अप लाइब्रेरी' ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार देश भर के उन स्कूलों के पुस्तकालय अध्यक्षों को सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया है, जो पुस्तकालय में नवीन और मूल कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में पढ़ने के जुनून और प्यार को बढ़ावा देते हैं। इस पुरस्कार के तहत विजेता को 5,000 रुपये नकद इनाम के साथ ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। पहले विजेता की घोषणा सात अक्टूबर को की जाएगी। ‘वन अप लाइब्रेरी' की संस्थापक निदेशक दलबीर कौर मदान के अनुसार, पुस्तकालय अध्यक्षों द्वारा किए जा रहे कार्यों को सामने लाने और उन्हें पहचान दिए जाने की जरूरत है।
- - नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी जिसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र के हट्टी समुदाय को अधिसूचित अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति की सूची में बिझिया समुदाय तथा तमिलनाडु के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नारिकुर्वन और कुरिविकरण समुदाय को भी इस सूची में शामिल करने के प्रस्ताव वाले संविधान संशोधन विधेयकों को भी मंजूरी प्रदान की गई । मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022 के कानून बनने के बाद सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र में रहने वाले हट्टी समुदाय के करीब 1.6 लाख लोगों को अनुसूचित जनजाति के लिये बनाई गई सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा । सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र के हट्टी समुदाय के लोग लम्बे समय से यह मांग कर रहे थे कि उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाए । उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में जौनसार क्षेत्र में ऐसे ही लोगों को यह दर्जा प्राप्त है । ऐसे में यह ऐतिहासिक निर्णय किया गया है। वहीं, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बिझिया समुदाय को ओडिशा और झारखंड में अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में रखा गया है लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। इसे राज्य से सिफारिश आने, भारत के महापंजीयक से सलाह करने और अंतर मंत्रालयी विमर्श के बाद मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया और इसे मंजूरी मिली । मुंडा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नारिकुर्वर और कुरूविकरण को भी इस सूची में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी ।
- अहमदाबाद ।गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत का एलिवेटर गिरने के बाद आठ मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इमारत यहां गुजरात विश्वविद्यालय के निकट बनाई जा रही है। पुलिस उपायुक्त जोन-1 लवीना सिन्हा ने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि मजदूरों को ले जा रहा एलिवेटर सातवें तल से नीचे गिर गया, जिसके चलते आठ मजदूरों की मौत हो गई।”
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल से वहां के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। वे उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिरजीयोयेव के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बैठक में संगठन के नेता पिछले दो दशकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा और भविष्य में बहुपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि शंघाई सहयोग संगठन शिखर बैठक में सदस्य देश, प्रेक्षक देश, संगठन के महासचिव, संगठन के क्षेत्रीय आतंकरोधी ढांचे के कार्यकारी निदेशक, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति और अन्य आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे।
-
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 17 से 19 सितंबर तक लंदन का दौरा करेंगी।
ब्रिटेन की पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का इस महीने की 8 तारीख को निधन हो गया था। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया। भारत में 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक रखा गया था । विदेश मंत्रालय ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध विकसित और मजबूत हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। - जयपुर। राजस्थान के बीकानेर जिले में घरेलू विवाद के चलते एक दंपती ने कथित तौर पर तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नोखा थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद ने बताया कि घटना जिले के नोखा कस्बे के टंटा गांव में हुई जहां दंपती ने मंगलवार देर रात तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मदन मेघवाल (25) और उनकी पत्नी राजा देवी (23) के रूप में हुई है । पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को तालाब से निकाल पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।उन्होंने कहा कि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामला सीआरपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।(प्रतीकात्मक फोटो)
-
सुलतानपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बुधवार को सुबह अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग-330पर कूरेभार बाजार में तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक टायर फट जाने के बाद अनियंत्रित हो कर एक अन्य ट्रक से टकराया और फिर सड़क के किनारे चाय की एक दुकान जा घुसा, जिससे दो स्थानीय लोगों और ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद ली गई। कूरेभार के थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि कूरेभार बाजार में पवन नामक व्यक्ति की चाय की दुकान है। रोज की तरह बुधवार को सुबह भी उसने 5 बजे के आसपास दुकान खोला। तभी अयोध्या की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित हो कर दूसरे ट्रक से टकराने के बाद सीधे पवन की दुकान में जा घुसा। मिश्र के अनुसार, हादसे में दुकान पर मौजूद राजेश अग्रहरी (38), निवासी कस्बा कूरेभार, राजन तिवारी (58), निवासी चमुरखा कूरेभार और राकेश कसौधन (35), निवासी कस्बा कूरेभार की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों में पवन (25), निवासी कूरेभार, महदीप पांडे (50), निवासी पलिया थाना हैदरगंज अयोध्या, राधेश्याम (47) निवासी कूरेभार और दूसरे ट्रक का क्लीनर शिवम बारा, निवासी प्रयागराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- पणजी। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिसे विपक्षी दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके साथ ही 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई है। आठ विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानवड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।भाजपा ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी । भाजपा के पहले 20 विधायक थे । अब कांग्रेस विधायकों की संख्या 11 से गिरकर तीन रह गई है।कांग्रेस के आठ विधायक- कामत, माइकल लोबो, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस के औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने से पहले एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वे सावंत के साथ बैठे दिख रहे हैं।इससे पहले, लोबो ने कहा कि यहां कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में भाजपा के साथ विलय का प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस के तीन अन्य विधायक युरी अलेमाओ, एल्टोन डि’कोस्टा और कार्लोस एल्वेयर्स फरेरा प्रस्ताव पारित किए जाते समय उपस्थित नहीं थे।सावंत ने पत्रकारों से कहा कि सदन में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 28 हो जाने की पृष्ठभूमि में मंत्रिमंडल में फेरबदल पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।सावंत ने कहा कि कांग्रेस के आठ विधायक बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब 28 विधायक हैं और उसे विधानसभा में कुल मिलाकर 33 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सावंत ने कहा कि “कांग्रेस छोड़ो यात्रा” गोवा से शुरू हो गई है।
- सीकर (राजस्थान) । जिले के उद्योगनगर थाना इलाके में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन छात्रों की मौत हो गई। उद्योग नगर थाना के थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि मृतको की पहचान हरियाणा के जींद जिला निवासी नितिन (25), झुंझुनूं के काकोडा निवासी प्रतीक (21) तथा चूरू के सिद्धमुख थाना इलाके स्थित तांबाखेड़ी के निवासी रविन्द्र (25) पूनिया के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि हादसा झुंझुनूं बाइपास पर आरटीओ तिराहे पर हुआ, जहां झुंझुनूं की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जांगिड़ ने बताया कि हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि तीनों मृतक दोस्त थे और सीकर में रहकर डिफेंस एकेडमी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। थानाधिकारी ने बताया कि नितिन, नाना से उपहार में मिली कार को कुछ दिन पहले ही हरियाणा से सीकर लाया था और मंगलवार की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। उन्होंने बताया कि तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
-
अहमदाबाद। अहमदाबाद में एक इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर काम चल रहा था और मजदूर लिफ्ट (एलीवेटर) के जरिए सामान ऊपर ले जा रहे थे। इसी दौरान सातवीं मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट टूट गई। लिफ्ट में कुल 8 मजदूर सवार थे।
पुलिस ने बताया कि जो लिफ्ट गिरी है, उसे कंस्ट्रक्शन मटेरियल ले जाने के लिए लगाया गया था। लोहे के ढांचे पर लगाई जाने वाली इस तरह की लिफ्ट को एलीवेटर कहा जाता है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम संजयभाई बाबूभाई नायक, जगदीशभाई रमेशभाई नायक, अश्विनभाई सोमाभाई नायक, मुकेश भरतभाई नायक, राजमल सुरेशभाई खराडी और पंकजभाई शंकरभाई खराडी हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मृतकों को निकाला और घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। -
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव भाड़ावास में चोरों ने सुनार की दुकान का शटर तोड़ कर लाखों रुपए की चोरी की। चोर दुकान से 2 किलो चांदी, सोना और 6 हजार रुपए कैश चोरी करके ले गए। डायल-112 पर सूचना देने के बाद पुलिस आई।
पुलिस ने बताया कि गांव भाड़ावास निवासी रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी बनवारी लाल ने अपने घर के नीचे ही दुकान की हुई है। मंगलवार रात वह दुकान को अच्छी तरह बंद करके सोया था। अर्धरात्रि चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़ दिया। अंदर रखी तिजौरी का भी ताला तोड़ा और उसमें रखी 2 किलो चांदी, लाखों रुपए के सोने के आभूषण और 6 हजार रुपए कैश चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जब बनवारी लाल उठे तो शटर टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। तिजौरी चैक करने पर आभूषण गायब मिले।
पुलिस के अनुसार नबनवारी लाल ने डायल 112 पर सूचना दी गई। डायल 112 से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गांव भाड़ावास चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाए। पुलिस ने मौके से काफी सबूत एकत्रित किए हैं। - चंडीगढ़। ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव' 16 से 19 सितंबर तक कनाडा में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। पिछले छह साल से विदेशों में आयोजित हो रहा यह महोत्सव इस साल कनाडा के ‘लिविंग आर्ट सेंटर मिसिसॉगा' में आयोजित किया जाएगा। बयान में कहा गया, ‘‘मिसिसॉगा में सुबह के सत्र में ‘लिविंग आर्ट सेंटर' में श्रीमद्भगवद गीता पर संगोष्ठी और शाम को श्री कृष्ण कथा कार्यक्रम होगा। 18 सितंबर को टोरंटो के डुडास स्क्वायर में एक ‘शोभा यात्रा' आयोजित की जाएगी और गीता की शिक्षाओं पर 19 सितंबर को ‘ओंटेरियो पार्लियामेंट' में चर्चा की जाएगी। गीता पार्क भूमि पूजन ब्रैम्पटन सिटी, ओंटेरियो में होगा।'' इसमें कहा गया है कि तीन दिवसीय महोत्सव में भारत और विदेशों के 104 धार्मिक और सामाजिक संगठन भगवद गीता की शिक्षाओं पर विचार-मंथन करेंगे।'' हर साल नवंबर-दिसंबर में कुरुक्षेत्र में एक गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
- नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय की स्टार्टअप इकाई एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब और फेसबुक की संचालक फर्म मेटा के बीच मंगलवार को हुए एक समझौते के तहत दोनों मिलकर भारत में 'एक्सटेंडेड रियलिटी स्टार्टअप पारिस्थितिकी' को बढ़ावा देंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस अवसर पर कहा कि एक्सटेंडेड रियलिटी (एक्सआर) स्टार्टअप कार्यक्रम मेटावर्स के क्षेत्र में एक मील का पत्थर है, जो इंटरनेट के उभरते भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की एक पहल एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब (एमएसएच) और मेटा ने भारत में एक्सआर प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया है, जिसके तहत एक उत्प्रेरक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। एक्सआर स्टार्टअप कार्यक्रम को मेटा के एक्सआर कार्यक्रम एवं शोध फंड से समर्थन हासिल है।


.jpg)

.jpg)









.jpg)
.jpg)


.jpg)





.jpg)


