- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। सलमान खान जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतने ही वे अपने रिश्तों को लेकर रहते आए हैं। कई बार ये रिश्ते शादी के मंडप तक भी पहुंच, लेकिन फिर भी भाईजान आज तक कुंवारे हैं। सलमान खान ने शादी क्यों नहीं की, इसका जवाब उनके पिता सलीम खान के पास भी नहीं हैं। सलमान के प्रशंसक आज भी आस लगाए बैठे हैं कि उनके पसंदीदा स्टार की शादी कब होगी।सलमान की शादी को लेकर एक दिलचस्प किस्सा निर्माता साजिद नाडियाडवाल ने 'द कपिल शर्मा शो' में शेयर किया था। साजिद नाडियाडवाला ने शो में बताया था कि सलमान खान को साल 1999 में शादी करने का दौरा पड़ा और उन्होंने साजिद से कहा कि चलो शादी कर लेते हैं।इसके बाद सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने शादी के कार्ड छपवाए और लोगों में बांट दिए। लेकिन शादी से 5-6 दिन पहले सलमान खान का मन बदल गया और उन्होंने कार्ड बांटने के बाद शादी कैंसिल कर दी। भाईजान के फैसले के बाद साजिद नाडियाडवाला अकेले फंस गए और उन्हें शादी करनी पड़ी। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, जब मैं स्टेज पर खड़ा था तब सलमान खान मेरे पास आए और उन्होंने मेरे कान में कहा कि अभी भी वक्त है, कार पीछे खड़ी है भाग ले; हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी।साजिद नाडियाडवाला ने किस्सा सुनाते हुए उस लड़की का नाम नहीं बताया, जिसके साथ सलमान खान शादी प्लान कर रहे थे। लेकिन खबरों की मानें तो साल 1999 में संगीता बिजलानी भाईजान की गर्लफ्रेंड थीं। सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के लिए संगीता बिजलानी से कटना शुरू कर दिया था और इसी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। वहीं कहा जाता है कि सलमान अपनी पुरानी गर्लफ्रैंड सोमी अली के साथ भी संपर्क में थे, जो संगीता बिजलानी को नागवार गुजरती थी। सलमान की जिंदगी में आने वाली अभिनेत्रियों में सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, लुलिया आदि नाम शामिल हैं।
- मुंबई। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत जोडिय़ों में से एक है। दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों को पसंद आता है। दोनों ने अब तक 8 फिल्में साथ की हैं। खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों 9वीं फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'गुलाब जामुन' है और फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट करेंगे।इस फिल्म के बारे में अभिषेक ने बताया- 'मुझे नहीं पता कि इस प्रोजेक्ट के साथ क्या हुआ है। मनमर्जियां में काम करते वक्त मेरा अनुराग के साथ अच्छा टाइम बीता। मुझे उस फिल्म पर गर्व है। मैं उनके (अनुराग) साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रहा हूं।'वहीं ऐश्वर्या के साथ काम करने के बारे में अभिषेक ने कहा, 'उनके (ऐश्वर्या) साथ काम करना हमेशा से ही खुशी देता है। वह मेरी फेवरेट को-स्टार हैं। जब भी हम साथ काम करते हैं तो वह मुझे अपना बेस्ट करने के लिए प्रेरित करती हैं। हमने वास्तव में कुछ बेहतरीन काम किए हैं। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों को फिर से एक साथ कास्ट किया जाएगा।फिलहाल अभिषेक अपनी आने वाली फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इससे पहले वे अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।
- मुंबई। अपने अच्छे कामों के लिए देश-विदेश में सम्मान पा चुके एक्टर सोनू सूद को एक और अवॉर्ड से नवाजा गया है। जानवरों के लिए सराहनीय काम करने वाली संस्था पेटा ने इस साल के लिए दो नए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुने हैं। इनमें सोनू सूद और श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है। पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को को साल 2020 के लिए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुना है।सोनू सूद ने पेटा के 'प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन' और 'हग अ वेजिटेरियन डे' में हिस्सा लिया था। इसके अलावा सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम को भी बढ़ावा दिया था जिसमें फास्टफूड आउटलेट चेन कंपनी मैकडॉनल्ड्स से कहा गया कि वे अपने मेन्यू में वीगन बर्गर को बढ़ावा दें। इसके अलावा सोनू सूद ने एक बार कबूतर की जान भी बचाई थी।वहीं श्रद्धा कपूर ने पेटा कुक बुक से प्रेरणा लेकर ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अब श्रद्धा कपूर हर मौके और प्लैटफॉर्म पर जानवरों के बारे में बात करती नजर आती हैं। इस बारे में पेटा ने कहा कि जब भी ये दो स्टार्स खाना खाने बैठते हैं तो दुनिया में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। पेटा ने कहा कि वे दोनों ही हस्तियों के सम्मान करती है। मालूम हो, ये अवार्ड जीतने वाले लोगों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमिताभ बच्चन, रेखा, अनुष्का शर्मा, सुनील छेत्री, कंगना रनौत, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल और मानुषी छिल्लर का नाम शामिल हैं।
- मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार साल 2021 में धमाकेदार वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। अगले साल अक्षय कुमार की बैक टू बैक 6 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में 'सूर्यवंशी', 'राम सेतु', 'बच्चन पांडे', 'अतरंगी रे', 'बेलबॉटम' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। ्रद्यह्यअपनी पिछली रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' दीवाली 2021 के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार सनी देओल भी अपनी मल्टी स्टारर फिल्म 'अपने 2' को दीवाली के मौके पर ही रिलीज करने का मन बना रहे हैं। ये दोनों ही फिल्में दीवाली 2021 के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में फिल्म 'राम सेतु' और 'अपने 2' के बीच कड़ी टक्कर होना तय है।एक समय पर इन दोनों फिल्मों के रिलीज होने से फिल्म 'अपने 2' और 'राम सेतु' दोनों की कमाई पर असर देखने को मिलेगा। यहां अगर बात की जाए 'राम सेतु' की तो इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट करेंगे। वहीं अरुण भाटिया और विक्र मल्होत्रा फिल्म 'राम सेतु' को प्रोड्यूस करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या में करना चाहते हैं। इस मुद्दे पर बात करने के लिए कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।फिल्म 'अपने 2' के जरिए लंबे समय बाद देओल परिवार एक साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाला है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, बॉबी देओल, सनी देओल और करण देओल नजर आने वाले हैं। अपने बेटे करण देओल के कॅरिअर को संवारने के लिए सनी देओल इस फिल्म पर काफी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में ये देखना मजेदार होगा कि दीवाली 2021 पर कौन सी फिल्म किस बॉलीवुड सितारे पर भारी पडऩे वाली है।---
- मुंबई। निर्देशक अभिषेक चौबे रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज के लिये महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।फिल्म का नाम 'ध्यानचंद' होगा, जो अगले साल पर्दे पर आएगी। आरएसवीपी ब्लू मंकी फिल्म्स के साथ मिलकर इसका निर्माण करेगी। फिल्म की कहानी सुप्रतीक सेन और चौबे ने लिखी है। इसके कलाकारों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की मुख्य भूमिका के लिए किसी बड़े अभिनेता को चुने जाने की उम्मीद की जा रही है।ध्यानचंद को हॉकी के इतिहास में महान खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1928 (एम्सटर्डम), 1932 (लॉस एंजिलिस) और 1936 (बर्लिन) ओलंपिक में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीते थे।---
- मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन द्वारा चार वर्ष पहले दर्ज करवाए गए अभिनेत्री कंगना रनोत से जुड़े एक मामले को अपराध खुफिया इकाई के पास स्थानांतरित कर दिया गया है। मुंबई अपराध शाखा के एक अधिकारी ने सोमवार को यह बताया।दरअसल ऋतिक ने 2016 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा था कि एक व्यक्ति उनके नाम पर एक ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करके अभिनेत्री कंगना रनोत से कथित तौर पर बात करता है। अधिकारी ने बताया कि रोशन के वकील ने इस मामले में लंबित जांच को लेकर मुंबई के पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह से मुलाकात की थी। इस शिकायत के संबंध में मामला बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के साइबर पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस के फॉरेंसिक विशेषज्ञ अमेरिका की उक्त ई-मेल आईडी के बारे में कोई तथ्य नहीं जुटा पाए थे।---
- मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड में वरुण धवन, नीतू कपूर और कृति सैनन कोरोना पीडि़त हुए तो वहीं हॉलीवुड में एलन डी जेनेरस को कोविड ने चपेट में ले लिया। अब खबर पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री से आ रही है। मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी कोरोना से पीडि़त हो गई हैं। इस समय वे आइसोलेशन में हैं और उन्होंने सबको इस बारे में सूचना दे दी है।माहिरा ने इंस्टाग्राम के ज़रिए फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की। माहिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही हाल ही के दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों को सूचित भी कर दिया है। यह समय बहुत कठिन है लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा, इंशाअल्लाह। प्लीज, प्लीज मास्क पहनें, खुद और बाकी लोगों के लिए बताए गए सभी नियमों का पालन करें।' साथ ही माहिरा खान ने लोगों से फिल्म रेकमेंडेशन भी मांगे ताकि वे इस समय में अच्छी फिल्में देख सकें।माहिरा खान साल 2017 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में नजऱ आई थीं। ये उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी और लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की थी। वे पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कई सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है।---
- मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज 34 वीं पुण्यतिथि है। 13 दिसंबर 1986 को स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। स्मिता पाटिल केवल 31 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। अपनी मां की पुण्यतिथि के मौके पर प्रतीक बब्बर ने बेहद इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।प्रतीक बब्बर हमेशा अपनी मां को बहुत याद करते हैं और हमेशा कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। प्रतीक ने लिखा, '34 साल पहले आज ही के दिन मेरी मां हमें छोड़कर चली गई थीं...इतने सालो में मैंने अपने दिल और दिमाग में उन्हें इमैजिन करने और उनकी एक परफेक्ट तस्वीर बनाने की कोशिश की है। हम लोग एक खास जगह आ चुके हैं, एक बेहद कीमती जगह। अब वह एक पर्फेक्ट मां हैं... एक पर्फेक्ट महिला...एक पर्फेक्ट रोल मॉडल...हर छोटे बच्चे के लिए प्यारी...एक ऐसी पर्फेक्ट मां जिसके बादे में हर छोटा बच्चा सोचता है और उनके उनके जैसा बनना चाहता है। ऐसी मां जो कभी तुम्हें अकेला नहीं छोड़ती और हमेशा इस वक्त के साथ होने तक साथ रहती है।'प्रतीक ने आगे लिखा, 'और हर साल वह मेरे साथ जवान होती जा रही हैं... अब वह 65 साल की जवान है...वह मेरे साथ जीती रहेंगी मेरे भीतर हमेशा अनंत समय तक और उससे आगे... मेरी सुंदर मां मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण...मेरी सुपरस्टार लेजेंड।'स्मिता पाटिल अपने दौर की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस थी। उन्होंने अपने 10 साल के छोटे से कॅरिअर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के बलबूते 2 नैशनल अवॉर्ड और अन्य अवॉड्र्स भी जीत लिए थे। स्मिता पाटिल की मौत से एक साल पहले 1985 में ही भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था।
- मुंबई। 'तान्हाजी' फिल्म की सफलता के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपने अगले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। इसमें से एक चर्चित फिल्म है मैदान ... जो कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अधर में लटक गई थी। मगर अब अजय देवगन ने ऐलान कर दिया है कि वो अपनी ये फिल्म कब लेकर दर्शकों के बीच पहुंचने वाले हैं। अजय देवगन ने हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए घोषणा की है, कि ये फिल्म साल 2021 के दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली है।अजय देवगन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अब मैदान वल्र्डवाइड सिनेमाघरों में दशहरे 2021 पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 से शुरू हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म भारतीय फुटबॉल के गोल्डन इरा की कहानी सुनाने वाली है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तमिल अदाकारा प्रियमणि लीड रोल में दिखने वाली हैं। एक्टर गजराज राव भी अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करने वाले हैं। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म को बोनी कपूर और जी-स्टूडियो मिलकर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।मैदान फिल्म के अलावा अजय देवगन के हाथ कई दिलचस्प फिल्में हैं। वो जल्दी ही एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही मेगा बजट फिल्म आरआरआर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका लीड रोल नहीं हैं मगर वो फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वो सूर्यवंशी और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आने वाले हैं। जबकि इसके अलावा वो गोलमाल 3 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं, इन दिनों एक्टर अपने होम-प्रोडक्शन फिल्म मेडे को लेकर भी चर्चाओं में हैं। अजय देवगन खुद इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैंं। जबकि फिल्म में अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- चेन्नई। मशहूर अभिनेता रजनीकांत शनिवार को 70 वर्ष के हो गए, इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए। प्रधानमंत्री और कई नेताओं ने रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।अभिनेता के आवास के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों में से कई ने टी शर्ट पहनी हुई थी जिस पर रजनीकांत की तस्वीर बनी हुई थी और ‘‘ अभी नहीं तो कभी नहीं'' जैसे उनके राजनीतिक विचार लिखे हुए थे। रजनीकांत ने अगले वर्ष की शुरूआत में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा हाल ही में की है। उनके राजनीति में आने के कयास यूं तो कई वर्ष से लग रहे थे लेकिन अब उन्होंने इसकी बाकायदा घोषणा कर दी है। प्रशंसकों ने अपने अभिनेता के जन्मदिन पर केक काटा और ‘दीर्घायु हों' के नारे लगाए, साथ ही कई स्थानों पर उन्होंने मिठाइयां भी बांटी। हालांकि प्रशंसकों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब वे रजनीकांत से मिलने की आस में उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें बताया गया कि वह घर पर नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय रजनीकांत जी, जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'' मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने ट्वीट करके रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी अच्छी सेहत की कामना की। द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने भी रजनीकांत को फोन करने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और तमिलनाडु प्रभारी सीटी रवि भी रजनीकांत को शुभकामनाएं देने वाले नेताओं में शामिल हैं।
- मुंबई। दक्षिण कोरिया के जाने-माने डायरेक्टर किम की डुक अब हमारे बीच नहीं रहें। किम की डुक 59 साल के थे और हाल ही में वो लातविया पहुंचे थे।कोरियन हेराल्ड में किम की डुक के निधन की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि किम की डुक पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई थी। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि लातविया आने के बाद से किम की डुक की हालत और भी नाजुक हो गई थी।साल 1996 में फिल्म 'क्रोकोडाइल' से किम की डुक ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद किम की डुक ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साउथ कोरियन फिल्म 'स्प्रिंग, समर, फॉल, विंटर एंड स्प्रिंग' के जरिए किम की डुक ने सिनेप्रेमियों को एक ऐसी फिल्म दी है, जिसे जेहन से निकाल पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इस फिल्म ने कई फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड झटके थे।किम की डुक के निर्देशन से फिल्मों में चार चांद लग जाते थे। उन्होंने 'स्मारीटन गर्ल', 'अरिरंग', 'वन ऑन वन', '3-आयरन' और 'रेड फैमिली' जैसी कई ऐसी सुपरहिट फिल्में बनाई है, जिसे क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने खूब सराहा था।
- मुंबई। 'द डर्टी पिक्चर' और 'लव सेक्स और धोखा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्या बनर्जी का शव दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित उनके फ्लैट में मिला है। उनका शव खून से लथपथ था।बताया जा रहा है कि नौकरानी आर्या बनर्जी के घर काम करने गई थी लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर वह झील पुलिस स्टेशन गई और मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आर्या बनर्जी का फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने घर के अंदर बिस्तर पर ऐक्ट्रेस की लाश पड़ी हुई थी। उनके नाक से खून बह रहा था और मुंह से उल्टी हुई थी।आर्या बनर्जी का असली नाम देवदत्ता बनर्जी था। वह प्रसिद्ध सितार वादक पंडित निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं। उन्होंने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में डेब्यू किया और फिर उन्होंने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में काम किया है। आर्या की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।--
- मुंबई। बॉलीवुड में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कुछ समय पहले ही वरुण धवन की फिल्म 'जुग-जुग जियो' के सेट पर कोरोना का हमला हो गया था। टेस्टिंग के दौरान फिल्म की टीम के कई लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इस लिस्ट में वरुण धवन, नीतू कपूर, कृति सैनन और एलन डी जेनेरस का नाम शामिल है।इसी बीच खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। इस बात की जानकारी नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने दी है। कुछ समय पहले ही रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।इस पोस्ट में रिद्धिमा कपूर ने लिखा, 'अपना आशीर्वाद और प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया...। मेरी मां की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।' इस पोस्ट के साथ रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस सैल्फी में रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर की स्माइल देखने लायक है।रिद्धिमा कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर रिद्धिमा कपूर की ये पोस्ट सामने आने के बाद से ही नीतू कपूर के फैंस काफी खुश हैं। कोरोना को मात देने के लिए फैंस नीतू कपूर को बधाई दे रहे हैं।बता दें कि फिल्म जुग जुग जीयो से नीतू कपूर एक बार फिर फिल्मी परदे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर हैं।----
- मुंबई। मशहूर कोरियॉग्राफर और फिल्मकार रेमो डिसूजा को आज दिला का दौरा पडऩे के बाद कोकिलाबेन अस्पताल में दाखिल कराया गया है।मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, कोकिलाबेन अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है और वे आईसीयू में हंै। इस दौरान रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल और उनका पूरा परिवार उनके साथ हैं। रेमो डिसूजा की खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियॉग्राफर अहमद खान ने की है।रेमो डिसूजा कई फिल्मों में गानों को कोरियॉग्राफ कर चुके है। इसके अलावा वह कई फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं। इसके अलावा रेमो डिसूजा कई रिऐलिटी शो भी जज कर चुके हैं।रेमो डिसूजा ने साल 1995 में बॉलीवुड में बतौर कोरियॉग्राफर अपने करियर की शुरुआत की थी। रेमो डिसूजा अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में डांस कोरियॉग्राफ कर चुके हैं। उन्हें 'तहजीब', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'ये जवानी है दीवानी', 'एबीसीडी 2', 'बाजीराव मस्तानी' और 'कलंक' के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है।---
- मुंबई। शाहरुख खान ना केवल एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि वे एक अच्छे सामाजिक इंसान भी हैं। वे समय-समय और समाज के लिए काम करते रहते हैं। जब देश और महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना फैल रहा था तो उन्होंने अपने मुंबई ऑफिस को कोविड सेंटर बनाने की पेशकश की थी। फिर उन्होंने 'कोरोना वॉरियर्स' के लिए 25 हजार पीपीई किट्स भी डोनेट किए थे। अब किंग खान फिर से मदद के लिए आगे आए हैं।शाहरुख खान ने दिल्ली सरकार को 500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन डोनेट किए हैं। इसकी जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी। सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर शाहरुख खान और मीर फाउंडेशन को शुक्रिया कहा। सत्येंद्र जैन ने लिखा, 'हम शाहरुख खान और मीर फाउंडेशन को दिल से धन्यवाद कहते हैं। उन्होंने हमें 500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन दिए जब हमें उनकी बहुत जरूरत थी। हम जरूरत के समय आपके इस सहयोग के लिए आभारी हैं।इससे पहले शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के जरिए कई बार कोरोना से लडऩे में अलग-अलग राज्यों की सरकारों की मदद की है। शाहरुख खान ने कोरोना से लड़ रहे डॉक्टर्स के लिए भी 25 हजार पीपीई किट डोनेट किए थे। शाहरुख खान के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। लोगों का कहना है कि यूं ही उन्हें 'बादशाह' नहीं कहा जाता है।
- मुंबई। दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार आज यानी 11 दिसंबर को 98 साल के हो गए हैं। इस मौके पर हर साल उनकी पत्नी सायरा बानो बर्थडे पार्टी का आयोजन करती हैं। हालांकि इस साल ऐसा नहीं होगा। हाल ही में खबरें आई थीं कि दिलीप कुमार की तबीयत ज्यादा ही खराब है। साथ ही यह साल उनके दो भाइयों को भी छीन चुका है। इसी कारण सायरा बानो ने इस बार बर्थडे पार्टी का आयोजन ना करने का फैसला किया है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये वक्त बहुत कठिन है और ऐसे समय में जश्न मनाने का सवाल नहीं उठता है। ना तो दिलीप साहब की तबीयत सही है और ना ही मेरी, इस साल दिलीप साहब ने अपने दो छोटे भाई भी खो दिए हैं। इस कारण हम जन्मदिन पार्टी नहीं आयोजित करेंगे। इससे पहले एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत को लेकर सब कुछ साफ किया था। उन्होंने बताया था कि दिलीप कुमार की तबीयत इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रही है और उनके परिवार को फैंस की दुआओं की जरूरत है।सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में कहा, 'साहब इन दिनों काफी कमजोर हो गए हैं और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही है। कभी-कभी वो चलकर हॉल में पहुंच जाते हैं और फिर अपने कमरे में लौट आते हैं। उनकी इम्युनिटी बहुत कम है। फैंस उनके लिए दुआएं करें। हम हर दिन खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं।' सायरा बानो ने आगे कहा था, 'मैं दिलीप साहब की देखभाल दिल से करती हूं। ऐसा नहीं है कि मेरे ऊपर कोई दवाब है। मैं उनका ख्याल इसलिए नहीं रखती कि लोग मेरी तारीफ करें। मैं उन्हें छू पाती हूं और उन्हें गले लगा पाती हूं, यह मेरे लिए सबसे खूबसूरत बात है। मैं उनसे मोहब्बत करती हूं और वो मेरी जिंदगी हैं।' ्रमालूम हो, इसी साल दिलीप कुमार के दो भाइयों अहसान और असलम का निधन हो गया है। इस कारण दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह भी नहीं मनाई थी। इसे लेकर सायरा बानो ने ट्वीट किया था, '11 अक्टूबर, हमेशा मेरे जीवन का सबसे सुंदर दिन होता है। दिलीप साहब ने इस दिन मुझसे शादी की और मेरे सपनों को साकार किया। इस साल हम जश्न नहीं मना रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि हमने अपने दो भाइयों अहसान भाई और असलम भाई को खो दिया है।---
- मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर विराट ने अनुष्का के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। साथ में विराट ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।तीन साल पहले आज ही के दिन 11 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस मौके पर विराट कोहली ने अनुष्का के साथ शादी की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें अनुष्का शर्मा विराट को देखकर मुस्कुरा रही हैं।यह खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'तीन साल और जिंदगी भर का साथ।' विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर किया। दोनों की यह प्यारी तस्वीर फैंस को खासी पसंद आ रही है।अनुष्का और विराट दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों की शादी इटली की एक होटल में हुई थी। इस समय अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और जनवरी में मां बनने वाली हैं। दोनों ने अगस्त के महीने में फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया था।
- मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रूथ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का जो पहला लुक सामने आया है उससे लग रहा है कि फिल्म में सलमान एक सिख पुलिसकर्मी का चरित्र निभा रहे हैं।सलमान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म में सलमान की छवि की झलक देने वाली एक वीडियो क्लिप साझा की। आयुष भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस वीडियो में सलमान पगड़ी पहने सब्जी बाजार में नजर आ रहे हैं।शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा," 'अंतिमÓ की शूटिंग शुरू हो रही है। भाई का 'अंतिमÓ से पहला लुक।"खबर है कि यह फिल्म 2018 की हिट मराठी फिल्म मुल्शी पैटर्न की रिमेक है। यह गैंगस्टर और पुलिस के बीच दमदार लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान अपने बहनोई आयुष के साथ दो-दो हाथ करते नजर आने वाले हैं।
- मुंबई। अभिनेत्री नीतू कपूर ने आज कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है और फिलहाल वह 'बेहतर महसूस' कर रही हैं।गौरतलब है कि चंडीगढ़ में फिल्म 'जुग जुग जीयोÓ की शीटिंग के दौरान 62 वर्षीया अभिनेत्री कोविड-19 से संक्रमित हो गई थीं। अपने अभिनेता-बेटे रणबीर कपूर द्वारा जरूरी इंतजाम किए जाने के बाद मुंबई लौटी नीतू कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपने स्वास्थ्य के बारे में यह जानकारी साझा की। उन्होंने एक बयान में कहा,"इस सप्ताह की शुरुआत में मैं कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थी।'उन्होंने कहा'सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है और तत्काल मदद के लिए मैं अधिकारियों का आभार व्यक्त करती हूं। मैं पृथकवास में हूं और अपने डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रही हूं और फिलहाल बेहतर महसूस कर रही हूं।" उन्होंने कहा,"कृपया सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें। ध्यान रखें।" नीतू कपूर के अलावा फिल्म जुग जुग जीयो के अभिनेता वरुण धवन और फिल्म निदेशक राज मेहता भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
-
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' इस साल की सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फिल्म बनी है। गूगल ने साल 2020 के लिए अपने प्लैटफॉर्म एक्विविटीज की लिस्ट जारी कर दी है।
दो दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर ने साल 2020 के लिए अपने आंकड़े जारी किए थे। इनमें सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा पर सबसे अधिक ट्वीट किए गए थे। वहीं दिल बेचारा हैशटैग पूरे साल का नंबर 1 मूवी हैशटैग बना था। अब गूगल ने भी साल 2020 के लिए अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं। कमाल की बात है कि इसमें भी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' ने बाजी मार ली है।गूगल ने इस साल सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पहले नंबर पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' है। दूसरे नंबर पर साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु', तीसरे नंबर पर अजय देवगन और सैफ अली खान की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' रही। वहीं चौथे, पांचवे और छठे नंबर पर क्रमश: विद्या बालन की 'शंकुतला देवी', जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी की 'गुंजन सक्सेना' और अक्षय-कियारा की फिल्म 'लक्ष्मी' रही।बात करें टॉप-10 के आखिरी चार पायदानों की इन पर क्रमश: संजय दत्त और आलिया भट्ट की 'सड़क-2', टाइगर श्रॉफ की 'बागी-3', रणदीप हुड्डा की 'एक्सट्रैक्शन' और अमिताभ-आयुष्मान की 'गुलाबो सिताबो' रही।गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने इस साल जून महीने की 14 तारीख को अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनकी अंतिम फिल्म दिल बेचारा जुलाई के महीने में 'हॉटस्टार' पर रिलीज की गई थी। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने ओटीटी इंप्रेशन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।--- - मुंबई। भारतीय सिनेमा के हीमैन और पंजाब के पुत्तर धर्मेंद्र देओल हाल ही में 85 साल के हुए हैं। धरम पाजी ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को अपने जीवन के लगभग 6 दशक दिए हैं और दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। इन 6 दशकों में धरम पाजी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और खूबसूरत यादें बटोरी।धरम पाजी को यारों का यार कहा जाता है, लेकिन उनके बारे में यह बात भी मशहूर है कि वो थोड़े गरम मिजाज के हैं। अगर कोई बात उन्हें बुरी लग जाती है तो वो सामने वाले का तेल भी निकाल देते हैं। धरम पाजी ने एक ऐसा ही किस्सा 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान फैंस को बताया था।धरम पाजी ने यादों का पिटारा खोलते हुए कहा कि डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'आनंद' के लिए वो पहली च्वाइस थे। एक बार जब वो फ्लाइट से सफर कर रहे थे तब ऋषिकेश मुखर्जी ने उन्हें फिल्म 'आनंद' की स्क्रिप्ट सुनाई थी और कहा था कि वो इस फिल्म में उन्हें लेना चाहते हैं। हालांकि कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि फिल्म 'आनंद' के लिए ऋषिकेश मुखर्जी ने धर्मेंद्र को नहीं बल्कि राजेश खन्ना को साइन किया है। बस फिर क्या था, धरम पाजी ने एक रात शराब पीने के बाद ऋषिकेश मुखर्जी को कॉल लगा दिया।धर्मेंद्र के अनुसार, 'ऋषि दा ने मुझे फ्लाइट में आनंद की कहानी सुनाई थी। हम लोग बैंगलोर से वापस आ रहे थे। उन्होंने मुझे बताया था कि वो कैसे इस फिल्म को बनाने वाले हैं। लेकिन एक दिन मुझे पता चला कि आनंद में राजेश खन्ना लीड रोल निभा रहे हैं। फिर मैंने उस रात ऋषि दा को पीने के बाद कॉल लगा दिया और पूछने लगा कि आपने मेरी फिल्म राजेश को क्यों दी ? आप मेरे साथ यह फिल्म बनाने वाले थे। क्योंकि मैं नशे में था तो मैं लगातार उन्हें फोन करता रहा और वो कहते रहे कि धरम सो जा हम बाद में बात करेंगे, लेकिन मैं उनसे पूछता रहा कि आपने मेरी फिल्म उसे दी क्यों ? मैंने रातभर उन्हें कॉल किया और ऋषि दा को सोने नहीं दिया।ऋषिकेश मुखर्जी और धर्मेंद्र की जोड़ी भारतीय सिनेमा के सुपरहिट डायरेक्ट-एक्टर जोड़ी में गिनी जाती है। इन दोनों ने साथ में मिलकर 'गुड्डी', 'चुपके-चुपके' और 'मंझली दीदी' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं, जिन्हें दर्शक आज भी पसंद करते हैं।
- मुंबई। सर्च इंजन गूगल ने साल 2020 के लिए भारतीयों की एक्टिविटीज के आंकड़े उजागर कर दिए हैं। इस साल लोगों ने घरों में रहकर गूगल पर क्या-क्या सर्च किया, इन सबके बारे में गूगल ने अलग-अलग कैटिगरीज में लिस्ट जारी की है। अगर बात करें सबसे अधिक खोजी जाने वाली पर्सनैलिटी की तो इसमें अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बाजी मारी है। वहीं दूसरे नंबर पर नामी एंकर अर्नब गोस्वामी रहे हैं।अगर बात करें फिल्मी हस्तियों की तो टॉप 10 में 5 हस्तियां फिल्मी जगत से जुड़ी हुई हैं। इस लिस्ट में 'बेबी डॉल मैं सोने दी' सिंगर और सबसे पहले कोविड पॉजिटिव होने वाली हस्ती कनिका कपूर टॉप पर हैं। वे लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद 5वें नंबर पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नंबर है। 7वें नंबर पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और ड्रग्स केस में जेल जा चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हैं।रिया के बाद 9वें नंबर पर सुशांत का पहला प्यार रहीं टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हैं। लिस्ट के आखिर में पूरे साल सोशल मीडिया पर लोगों से 'पंगे' लेने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत का नंबर है। अगर बात करें सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फिल्मों की इसमें सुशांत की 'दिल बेचारा' ने बाजी मारी है। वहीं वेब सीरीज में हंसल मेहता और प्रतीक गांधी की वेब सीरीज 'स्कैम 1992' सबसे अधिक सर्च की गई भारतीय वेब सीरीज है। यह दूसरे नंबर पर है। वहीं पहले नंबर पर 'मनी हाइस्ट' ने कब्जा जमाया है।--
- मुंबई। कथक और कथकली को मिला कर एक अनूठी नृत्य शैली पेश करने लिए मशहूर नर्तक अस्ताद देबू का आज मुंबई में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 73 वर्ष के थे।परिवार ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को उनके निधन की सूचना देते हुए बताया, 10 दिसंबर को तड़के वह दुनिया छोड़कर चले गए। मुंबई में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे।परिवार ने बताया, वह अपने पीछे अविस्मरणीय प्रस्तुतियों की विरासत छोड़ गए हैं। कला के प्रति अपने समर्पण के कारण उन्होंने हजारों दोस्तों, प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई। परिवार ने कहा, परिवार, दोस्त, देश-दुनिया में शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य बिरादरी के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। हमें उनकी कमी महसूस होगी। देबू ने परंपरागत एवं आधुनिक शैली को मिलाकर नृत्य की एक नयी विधा तैयार की।उनका जन्म गुजरात के नवसारी में 13 जुलाई, 1947 को हुआ था। देबू ने युवावस्था में गुरु प्रह्लाद दास से कथक सीखा। बाद में उन्होंने गुरु ई के पाणिकर से कथकली का प्रशिक्षण लिया। अपनी प्रयोगधर्मी शैली में उन्होंने 70 से ज्यादा देशों में एकल, सामूहिक और युगल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था। वह 2007 में पद्मश्री से भी सम्मानित किए गए। देबू ने मणिरत्नम, विशाल भारद्वाज जैसे फिल्मकारों की फिल्मों और मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन की फिल्म मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज के लिए कोरियोग्राफी की थी।
- मुंबई। इस साल फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां कोरोना की चपेट में आईं। इनमें फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। जुलाई के महीने में अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। अब उनकी फैन फॉलोइंग इतनी अधिक है कि उनका ये ट्वीट इस साल का सबसे अधिक कोट किए जाने वाला ट्वीट बन गया है।ट्विटर ने पूरे साल उनके प्लैटफॉर्म पर हुई एक्टिविटी की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अमिताभ बच्चन का ट्वीट साल 2020 का सबसे अधिक कोट किए जाने वाला ट्वीट बना है। इस साल जब अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हुए तो लोगों ने कोट कर उनके लिए प्रार्थना की। उनका यह ट्वीट साल 2020 का मोस्ट कोटेड ट्वीट बना। अमिताभ ने 11 जुलाई को ये ट्वीट किया था।अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हॉस्पिटल शिफ्ट हो गया हूं। हॉस्पिटल वाले अथॉरिटीज को सूचना दे रहे हैं। परिवार वालों और स्टाफ का भी टेस्ट कराया गया है। अभी रिजल्ट आना बाकी है। जो भी बीते 10 दिन में मेरे संपर्क में आए हैं। उनसे अनुरोध है कि कृपया अपनी जांच करवाएं।' ट्विटर ने बताया कि अमिताभ के इस ट्वीट को 43 हजार 600 से अधिक लोगों ने कोट कर अपना रिप्लाई लिखा है।
- चेन्नई। कोरोना काल में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई झटके लग चुके हैं। बुरी खबरों की इस लिस्ट में एक खबर और जुड़ गई है, जिसके अनुसार तमिल टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती वीजे चित्रा की मौत हो गई है। उनकी लाश एक फाइव स्टार होटल में फांसी से लटकती मिली है। चित्रा केवल 28 साल की थीं। चित्रा की मृत्यु की खबर से पूरी साउथ इंडस्ट्री हिल गई है। 'पांडियन स्टोर्स' में निभाए गए मुल्लई के रोल ने चित्रा को लोकप्रियता दिलाई थीपुलिस उनकी मौत की वजह का पता लगा रही है। वहीं कुछ रिपोट्र्स हैं कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चित्रा कई पॉप्युलर सीरियल्स में काम कर चुकी हैं और बड़ी फैन फॉलोइंग है। बताया जा रहा है कि वह रात 2.30 शूटिंग करके होटल लौटी थीं। कुछ ही वक्त पहले उनकी बिजनसमैन हेमंत से सगाई हुई थी।