- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के प्रतिभागियों में से एक गायक राहुल वैद्य का कहना है कि हिंदी संगीत जगत में पहचान बनाने के लिए सिर्फ प्रतिभा और योग्यता ही काफी नहीं है, बल्कि इसके साथ बहुत सारी अन्य चीजें भी करनी होती हैं। वैद्य गायन से जुड़े रियलिटी शो इंडियन आइडल के पहले सीजन के दूसरे रनर-अप रहे थे।वैद्य के काम की सूची में तेरा इंतजार एलबम और रेस 2 फिल्म का 'बेइंतहा गीत शामिल है। वैद्य का कहना है कि फिल्मी दुनिया में सक्रिय रूप से अभी काम कर रहे ज्यादातर गायकों ने संगीत निर्देशकों के सहायकों के तौर पर काम किया है या वे किसी म्यूजिक लेबल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिसाल के तौर पर गायक अरिजीत सिंह संगीत निर्देशक प्रीतम के सहायक रहे हैं, अरमान मलिक संगीतकार अमाल मलिक के भाई हैं जबकि जुबिन नौटियाल संगीत क्षेत्र की कंपनी टी-सीरीज से जुड़े हैं।उन्होंने कहा, किसी भी गायक को फिल्मी गाने मिलने के पीछे कई चीजें काम करती हैं। सिर्फ प्रतिभा और योग्यता से काम नहीं चलता है, कई अन्य चीजें भी काम करती हैं। जैसे कि तरफदारी, किसी को प्राथमिकता दिया जाना, आप इसको लॉबिइंग भी कह सकते हैं। बॉलीवुड (संगीत उद्योग) में कई खेमे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार बिग बॉस की पेशकश हुई थी लेकिन वह इसके लिए हां नहीं कर सके क्योंकि यह साल के अंतिम समय में आता है और यह प्रस्तुति देने वालों (परफॉर्मर्स) के लिए व्यस्त समय होता है। उन्होंने कहा कि इस साल कोविड-19 महामारी की वजह से बाहर होने वाले कार्यक्रम रद्द हैं, इसलिए बिग बॉस में आने का यह सही समय था। वैद्य का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड में गाना पाने के लिए कभी किसी तरह की पैरवी नहीं कराई है और उनका कहना कि वह खुद का प्रतिनिधित्व स्वयं ही करते हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कई कलाकारों के बच्चें कदम रख रहे हैं। इस लिस्ट में अब सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रिनी सेन का नाम भी जुडऩे जा रहे है, जो बहुत ही जल्द सुट्टाबाजी नाम की फिल्म में नजर आएंगी।कुछ दिनों पहले ही रिनी सेन 21 साल की हुई हैं और अब वो बॉलीवुड में अपना कॅरिअर बनाने की प्लानिंग कर रही हैं। रिपोट्र्स की मानें तो रिनी सेन ने अपनी अपकमिंग फिल्म सुट्टाबाजी की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग की कुछ फोटो सामने आई हैं।फिल्म सुट्टाबाजी की कहानी लॉकडाउन के पीरियड में घर पर लॉक हुई मां-बेटी की है, जिनकी आदतें एकदम अलग-अलग हैं। अब लॉकडाउन के दौरान मां-बेटी की ये जोड़ी क्या-क्या गुल खिलाती है, यह हमें फिल्म में जानने को मिलेगा।फिल्म सुट्टाबाजी में महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा की जाएगी क्योंकि इसमें रिनी एक जिद्दी बेटी का किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म में राहुल बोहरा और कोमल छाबडिय़ा, रिनी सेन के माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खुराना कर रहे हैं, जिनकी यह पहली फिल्म है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिनी, राहुल और कोमल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे सेट पर क्लिक किया गया है। इस तस्वीर में तीनों ही कलाकार काफी खुश नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि रिनी सेन की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी रिनी सेन के एक्टिंग डेब्यू को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। रिनी को सुष्मिता सेन ने 2000 में गोद लिया था।
- मुंबई। बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के गाने हर किसी की जुबान पर रहता है। ऐसा कहा जाता है कि वो जिस गाने को अपनी आवाज दे देती हैं, उसका हिट होना तय हो जाता है और उनके गाने के बिना कोई बॉलीवुड फिल्म पूरी भी नहीं होती है। हालांकि नेहा कक्कड़ की जिंदगी काफी समय से एक साथी के बिना अधूरी थी, जिसकी कमी अब पूरी हो गई है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि गायिका नेहा कक्कड़ की जिंदगी में एक पंजाबी मुंडे की एंट्री हो गई है, जिसके साथ वो सात फेरे लेने की प्लानिंग कर रही हैं।मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो गायिका नेहा कक्कड़ इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है। ये दोनों इसी महीने की 24 तारीख को एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे और घर बसाएंगे। रोहनप्रीत सिंह वही सिंगर हैं, जिन्होंने शहनाज गिल के स्वयंवर शो मुझसे शादी करोगे, में हिस्सा लिया था।
-
जन्मदिन पर विशेष
(सुस्मिता मिश्रा)
70 के दशक के जाने माने और दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म आज ही के दिन साल 1946 में हुआ था। वे पाकिस्तान के पेशावर में पैदा हुए थे। फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत विलेन के तौर पर करने वाले विनोद खन्ना के लुक्स ने उन्हें हीरो बना दिया। एक समय ऐसा आया कि ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ को टक्कर देने लगे। आज जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...
विनोद खन्ना ने शुरुआती पढ़ाई करने के बाद कॉमर्स से ग्रेजुएशन की। उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज से स्नातक परीक्षा पास की। विनोद खन्ना ने सुनील दत्त की साल 1968 में आई फिल्म मन के मीत से बड़े पर्दे पर एंट्री ली। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। विनोद खन्ना ने अपने कॅरिअर की शुरुआती फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाए थे। इनमें सच्चा झूठा, आन मिलो सजना, पूरब और पश्चिम, रेश्मा, परवरिश और शेरा जैसी फिल्में शामिल हैं। बाद में उनके लुक्स के कारण उन्हें हीरो के रोल ऑफर होने लगे। उनके जीवन में मोड़ तब आया जब उनका ध्यान आध्यात्म की ओर मुड़ गया। यह 70 का दशक खत्म होने का दौर था। इस दौरान विनोद खन्ना आचार्य रजनीश (ओशो) के शिष्य बन चुके थे। उस दौरान वे हर हफ्ते मुंबई में शूटिंग करने के बाद वीकेंड में पुणे स्थित ओशो मेडिटेशन रेसॉर्ट चले जाते। उस वक्त वे फिल्म कुर्बानी और द बर्निंग ट्रेन की शूटिंग कर रहे थे। 80 के दशक में अमिताभ बच्चन हिट फिल्मों की गारंटी थे। हर डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहते थे। साल 1980 में आई फिल्म कुर्बानी के मेकर्स पहले अमिताभ बच्चन को लेना चाहते थे, लेकिन अमिताभ से बात नहीं बन पाई तो उनकी जगह विनोद खन्ना के साथ फिल्म बनी। फिल्म में विनोद के अपॉजिट जीनत अमान थीं। फिल्म का गाना आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए लोगों को आज भी याद है और फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
80 के दशक में ओशो अमेरिका गए तो विनोद खन्ना भी उनके साथ चले गए। वहां पर वे माली का काम करते थे। उस वक्त उनकी शादी बचपन की प्रेमिका गीतांजलि से हो चुकी थी। हालांकि खबरों की मानें तो अमेरिका में रहने के दौरान विनोद की ओशो के साथ अनबन हुई और फिर 4 साल अमेरिका में रहकर उन्हें वापस मुंबई आना पड़ा। इस दौरान उनके पास ना पैसा था और ना परिवार। पत्नी से भी तलाक हो चुका था। 1990 में जब वे वापस भारत आए तो उन्होंने कविता से शादी की। कविता से उनके एक बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है।
ओशो से अनबन के बाद वापस भारत आने पर विनोद ने देखा कि काफी कुछ बदल चुका है। जब वे वापस मुंबई आए तो यहां श्रीदेवी नंबर 1 एक्ट्रेस थीं। उनके साथ काम करने के लिए एक्टर्स लाइन लगाते थे। विनोद को किसी ने सलाह दी कि श्रीदेवी के साथ काम करने से ही वे फिर से फिल्मी जगत का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में उन्होंने श्रीदेवी से बात की, लेकिन उधर से जवाब नहीं आया। बाद में जब उन्हें पता चला कि डायरेक्टर यश चोपड़ा श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी बना रहे हैं तो वे उनके पास गए और कहा कि उन्हें रोल चाहिए। हालांकि यश ने पहले ही ऋषि कपूर को बतौर हीरो चुन लिा था। फिर एक छोटे से रोल के लिए विनोद को कहा गया और विनोद ने हामी भर दी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और विनोद खन्ना का कॅरिअर फिर चल निकला।
केवल फिल्मी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि राजनीति में भी विनोद खन्ना का सिक्का चला। साल 1997 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। वह चार बार (1998, 1999, 2004 और 2014) पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे। साल 2002 में उन्हें अटल बिहारी सरकार ने संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनाया। 6 महीने बाद ही उन्हें विदेश राज्यमंत्री बनाया गया।
उन्हें कई अवॉड्र्स मिले। साल 2018 में उन्हें दादा साहब फाल्के जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा उन्होंने 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। सुपरस्टार विनोद खन्ना ने कई हिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार और उनकी फिल्मों के गाने आज भी लोगों को याद हैं। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। इनमें अमर अकबर एंटोनी, मेरा गांव मेरा देश, दयावान, चांदनी, कुर्बानी, मेरे अपने, मुकद्दर का सिकंदर, परवरिश, जुर्म, खून पसीना, हाथ की सफाई, कच्चे धागे, वॉन्टेड और दबंग, दबंग- 2 जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। उनके करिअर की आखिरी बड़ी फिल्म की बात करें तो वे शाहरुख खान की दिलवाले जैसी बड़ी फिल्म में नजर आए थे।
27 अप्रैल 2017 को कैंसर की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने कई सालों तक अपनी कैंसर की बात सबसे छिपाई रखी। इस बात का खुलासा उन्होंने राजनेता बनने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान किया।
- कोलकाता। जाने-माने गायक व अभिनेता शक्ति ठाकुर का आजं उनके निवास पर दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 73 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां मोनाली और मेहुली हैं। मोनाली भी लोकप्रिय गायिका हैं। वह पिछले कुछ साल से उम्र से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त थे।स्विटरजरलैंड में रह रहीं मोनाली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, श्री शक्ति ठाकुर ...मेरे पिता, मेरे सब कुछ... मेरे अस्तिव का मूलाधार, मेरे बहुत बड़े आलोचक और मेरे गुरू... मेरे सिर पर दिव्य हाथ रखने वाले... अमर बाबा... हम सभी से विदा हो गये। उन्होंने लिखा, मैंने अपने जीवन में इतना सहृदय और नम्र व्यक्ति नहीं देखा... वह हरफनमौला तो नहीं, लेकिन कई विधाओं के विशेषज्ञ थे... उनकी नम्रता मुझे पूरे जीवन चकित करती थी... एक ऐसा तेज दिमाग जिसे पकड़ पाना दूसरों के लिए मुश्किल था।दूसरी बेटी मेहुली ने फेसबुक पर लिखा, मेरे पिता नहीं रहे... वह दिल का दौरा पडऩे से चल बसे। मैं कुछ नहीं कर पायी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, शक्ति ठाकुर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। बांग्ला और हिंदी फिल्मों के जाने माने पाश्र्वगायक और अभिनेता ठाकुर ने 80 के दशक में एक आधुनिक संगीत कलाकार के रूप लोकप्रियता हासिल की। उनका देहांत संगीत की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। ठाकुर ने 1976 में तपन सिन्हा की फिल्म हार्मोनियम से पाश्र्वगायन में कदम रखा था। उन्होंने 1980 के दशक में अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने दादर कीर्ति और भालोबासा भालोबासा सहित कई फिल्मों में अभिनय भी किया था।
- मुंबई। पिछले काफी समय से बॉलीवुड केवल गलत खबरों के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नेपोटिजम, ड्रग्स जैसे कई मुद्दों ने फिल्म इंडस्ट्री की साख पर सवाल खड़ा किया। इस मामले पर बॉलीवुड दो भागों में बंटा दिखाई दिया। दो धड़ों के अलावा एक तीसरा धड़ा ऐसा भी रहा जिसने कुछ लोगों के कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री को खराब कहने पर सवाल उठाए।इनमें जया बच्चन का नाम प्रमुख है। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी शामिल हो गए हैं। शनिवार को अक्षय कुमार ने एक वीडियो के जरिए हर मुद्दे पर अपनी राय रखी है। वीडियो में अक्षय ने सुशांत सिंह राजपूत, ड्रग्स मुद्दे से लेकर मीडिया और फैंस तक के बारे में बात की है। अक्षय कुमार ने वीडियो में कहा कि आप (दर्शक) हो तो हम हैं। बस साथ निभाए रहना, साथ बनाए रखना।अक्षय कुमार ने कहा, आज थोड़े भारी दिल से आपसे बात कर रहा हूं। पिछले कुछ हफ्तों में बहुत सारी बातें आईं मन में कहने के लिए, लेकिन हर तरफ इतनी निगेटिविटी है कि समझ में नहीं आता है कि क्या बोलूं, किससे बोलूं, कितना बोलूं? देखिए... स्टार्स भले ही हम कहलाते हैं लेकिन बॉलीवुड को आपने अपने प्यार से बनाया है। हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं हैं। हमने फिल्मों के जरिए हमारे देश के कल्चर, हमारी वैल्यूज को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया है।अक्षय ने आगे कहा, जब-जब हमारे देश की जनता के सेंटिमेंट्स की बात आई जो भी जैसा भी आप महसूस कर रहे थे। इतने सालों से फिल्मों ने उसे ही दिखाने की कोशिश है। चाहे वो एंग्री यंगमैन वाला आक्रोश हो या फिर करप्शन हो, गरीबी हो, बेरोजगारी हो। हर इशू को सिनेमा ने अपने तरीके से दिखाने की कोशिश की है। ऐसे में अगर आज आपके सेंटिमेंट में गुस्सा है तो वो गुस्सा भी हमारे सिर माथे पर है।अक्षय ने कहा ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में ड्रग्स की प्रॉब्लम नहीं है लेकिन इसका मलतब ये नहीं है कि सभी लोग ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा कानून और कोर्ट इस मामले में जांच कर सही फैसला लेंगे। अक्षय ने हाथ जोड़कर विनती की कि इंडस्ट्री को बदनाम दुनिया जैसी नजरों के साथ ना देखा जाए।अपनी बात खत्म करते हुए वह कहते हैं, मुझे मीडिया पर पूरा विश्वास है। मैं उनसे आग्रह करना चाहता हूं कि वो अपनी आवाज उठाना जारी रखें, लेकिन कृपया थोड़ा संवेदनशीलता के साथ क्योंकि एक निगेटिव न्यूज किसी इंसान की सालों की मेहनत और छवि बर्बाद कर सकती है। आपने ही हमें बनाया है। आपका विश्वास जाने नहीं देंगे। आप हो तो हम हैं, बस साथ बनाए रखना।उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया तो वहीं कई फैन्स ने भी कमेंट्स में अपना सपोर्ट दिखाया. करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, अंगद बेदी अन्य ने अक्षय के वीडियो को शेयर किया और उसपर कमेंट किया।
- मुंबई। फिल्म बाहुबली के किरदार कटप्पा को लोग भूले नहीं हैं। यह रोल फिल्म स्टार सथ्यराज आज अपना 66 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सथ्यराज के बर्थडे के इस स्पेशल दिन पर हम आपको वो किस्सा बताने जा रहे हैं जो एक्टर के फिल्मी करिअर का सबसे बड़ा माइलस्टोन साबित हुआ था। साउथ फिल्म स्टार सथ्यराज एक नामी एक्टर हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं जिसमें ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के साथ ही चेन्नई एक्सप्रेस भी शामिल हैं। वे फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण के पिता के रोल में नजर आए थे। साउथ सुपरस्टार सथ्यराज तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में भी खास पहचान बना ली है।फिल्म बाहुबली में उनके किरदार कटप्पा ने उन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया था। दिलचस्प बात ये है कि सथ्यराज पहले इस किरदार के लिए निर्देशक एसएस राजामौली की पहली पसंद नहीं थे। निर्देशक एसएस राजामौली कटप्पा के किरदार के लिए सथ्यराज से पहले मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल को साइन करने वाले थे। हालांकि बाद में मोहनलाल ये फिल्म नहीं कर पाए और इस फिल्म में सथ्यराज की एंट्री हो गई। ये फिल्म उन्हें दरअसल तब मिली जब सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल निर्देशक एसएस राजामौली को तय डेट्स नहीं दे पाए थे। खैर, सथ्यराज ने कटप्पा का किरदार इस कदर निभाया कि ये इतिहास बन गया।साउथ स्टार सथ्यराज निजी जिंदगी में बेहद सरल इंसान हंै। उनके दो बच्चे हैं। सथ्यराज की बेटी जहां एक डॉक्टर हैं और लाइमलाइट की दुनिया से अक्सर दूर ही रहती हैं तो उनका बेटा सिबिराज अपने पिता की तरह एक एक्टर है। सथ्यराज का बेटा सिबिराज तमिल फिल्मों की दुनिया में जाना-माना नाम हैं और एक्टर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। सिबिराज सथ्या और वॉल्टर जैसी कई हिट फिल्में दे चुके हैं।
- मुंबई। साउथ फिल्मों की दुनिया में भी बॉलीवुड की तरह ही कई सितारों के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं। ऐसे ही कुछ साउथ फिल्म कलाकारों के बारे में हम बताने जा रहे हैं। जिनके अफेयर की खबरों ने जमकर हंगामा मचाया था।अनुष्का शेट्टी और प्रभास- बाहुबली स्टार अनुष्का शेट्टी और प्रभास के लिंकअप की खबरें काफी लंबे वक्त से जारी है। इन खबरों को और बल तब मिला जब बाहुबली फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। हालांकि ये दोनों ही स्टार्स बार-बार इन खबरों को झुठला देते हैं।अनुष्का शेट्टी और नागार्जुन- सिर्फ प्रभास ही नहीं, अनुष्का शेट्टी का नाम टॉलीवुड सुपरस्टार नागार्जुन के साथ भी जुड़ चुका है। हैरानी की बात तो तब हुई जब अदाकारा का नाम एक वक्त नागार्जुन के साथ-साथ उनके बेटे नागा चैतन्य के साथ भी जोड़ा गया। इन खबरों पर नागार्जुन ने जमकर भड़ास निकाली थी।नागार्जुन और तबू- नागार्जुन और तबू के अफेयर के किस्से भी अतीत में खूब रहे हैं। कहा जाता है कि इनका रिलेशनशिप करीब 10 साल तक चला था। हालांकि दोनों ही स्टार्स इन अफेयर की खबरों को झुठला देते हैं। एक वक्त को नागार्जुन की पत्नी आमला ने तबू को अपने घर पर बुलाकर बिल्कुल जया बच्चन स्टाइल में इन अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की। जिसके बाद कहीं जाकर ये मामला थमा।नयनतारा और प्रभुदेवा- साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा का कभी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभुदेवा के साथ अफेयर रहा था। इनकी शादी भी करीब-करीब होने ही वाली थी। लेकिन प्रभुदेवा की पहली पत्नी लता ने इनके रिश्ते की भनक लगते ही नयनतारा के खिलाफ हल्ला बोल दिया और एक्ट्रेस की खूब जलालत हुई। लता ने नयनतारा के विरोध में न सिर्फ महिला संगठन में गुहार लगाई बल्कि अदाकारा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले भी फूंके। जिसके बाद ये कपल हमेशा के लिए अलग हो गया। लेकिन इसके बाद प्रभुदेवा ने अपनी पहली पत्नी से भी तलाक ले लिया था।राणा दग्गुबाती - साउथ स्टार राणा दग्गुबाती और तृषा कृष्णनन के अफेयर की खबरों ने भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि ये कपल हमेशा ही इन खबरों का खंडन करता रहा। लेकिन कॉफी विद करण में करण जौहर के सामने राणा दग्गुबाती ने एक इंटरव्यू के दौरान ये कबूल कर ही लिया था कि वो तृषा के साथ शॉर्ट टर्म रिलेशन में रहे थे। लेकिन जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। राणा अब अपनी नई शादीशुदा जिदंगी से काफी खुश हैं।तमन्ना भाटिया- साउथ स्टार तमन्ना भाटिया का नाम यूं तो कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन फिल्मी हलकों में ये अफवाह जोरों पर थी कि अदाकारा तमिल स्टार कार्थी को डेट कर रही हैं। इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए तमन्ना भाटिया ने इसे गलत और झूठा बताया था। अदाकारा ने यहां तक कहा कि वो जब भी किसी के प्यार में होंगी तो खुलकर बताएंगी।श्रुति हासन और धनुष- रजनीकांत के दामाद धनुष के अदाकारा श्रुति हासन के साथ लिंकअप की खबरें उस वक्त उठी जब वो एक फिल्म के लिए साथ आए। इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी और धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ही प्रोड्यूस कर रही थी। कहा जाता है कि दोनों के अफेयर की खबरों के से धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता तक हिल गया था। हालांकि बाद में दोनों ही स्टार्स ने इन खबरों को बकवास बताया और आज धनुष अपनी शादीशुदा जिंदगी बेहद मजे से जी रहे हैं।समांथा अक्किनेनी और सिद्धार्थ- नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ शादी रचाने से पहले समांथा अक्किनेनी का नाम रंग दे बसंती फेम एक्टर सिद्धार्थ के साथ खूब उछला था। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से गिरफ्तार थे। खबरों की मानें तो कथित तौर पर ये दोनों एक साथ लिव इन में भी रहे थे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया।राम चरण और नेहा शर्मा- राम चरण की फिल्म चिरुथा के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा का कथित तौर पर चिरंजीवी के बेटे के साथ अफेयर रहा था। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आ गए थे। फिर खबरें ऐसी भी आईं कि दोनों शादी भी कर सकते हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली और राम चरण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड उपासना के साथ घर बसा लिया।राई लक्ष्मी और श्रीसंथ- एक वक्त क्रिकेटर श्रीसंथ और राई लक्ष्मी के अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में आए थे। कहा जा रहा था कि दोनों चुपके-चुपके एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये अफवाह उस वक्त फैली जब क्रिकेटर श्रीसंथ राई लक्ष्मी से मिलने कभी-कभी उनके सेट पर पहुंच जाते थे। हालांकि बाद में खुद श्रीसंथ ने इन रिपोट्र्स को बकवास बताते हुए उन्हें महज एक अच्छा दोस्त बताया था।
- मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कोरोना वायरस महामारी के बीच सोशल मीडिया पर अपना डेब्यू किया था। अदाकारा अक्सर सोशल मीडिया हैंडल पर सेल्फी और थ्रोबैक फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर बेहद खूबसूरत सेल्फी पोस्ट करते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म थलाइवी के लिए सात महीनों बाद काम पर वापस लौट रही हैं।कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा है डियर फ्रेंड्स आज एक बहुत ही खास दिन है। 7 महीने के बाद फिर से काम शुरू कर रही हूं। मेरी सबसे महत्वाकांक्षी द्विभाषी परियोजना थलाइवी की शूटिंग के लिए दक्षिण भारत की यात्रा कर रही हूं। इस महामारी के समय में आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से इसकी शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था, लेकिन अब एक फिर इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है।फिल्म थलाइवी अभिनेत्री और राजनेता जे. जयललिता की आत्मकथा पर आधारित है। जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थीं। इस फिल्म के अलावा कंगना जल्द ही तेजस फिल्म में भी दिखाई देंगी। फिल्म में कंगना भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका में नजर आएंगी।
- मुंबई। 97 साल के महान अभिनेता दिलीप कुमार को अपने पुश्तैनी घर की याद आई है। इसे लेकर दिलीप कुमार ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोगों से एक खास गुजारिश की। दिलीप कुमार ने पाकिस्तानी लोगों से अनुरोध किया कि वे उनके पुश्तैनी घर की तस्वीरें खींचकर उन्हें टैग करते हुए पोस्ट करें।मंगलवार को पाकिस्तानी पत्रकार शिराज हसन ने अपने अकाउंट पर दिलीप कुमार के पुश्तैनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, पेशावर में दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर। इसे देखकर दिलीप कुमार भावुक हो गए। इस ट्वीट को कोट करते हुए दिलीप कुमार ने लिखा, इसे साझा करने के लिए धन्यवाद। पेशावर में रहने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि अगर आपने मेरे पुश्तैनी घर की फोटो खींची हैं तो उन्हें शेयर करें और दिलीप कुमार को टैग करें।देखें दिलीप कुमार की पोस्ट...मालूम हो कि दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को अविभाजित भारत में हुआ था। फिलहाल वह इलाका पाकिस्तान के पेशावर प्रांत के किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित था। यहीं उनका बचपन बीता और यहीं पर उनकी पुश्तैनी हवेली भी है। हाल ही में खैबर पख्तूंख्वा सरकार ने ऐलान किया था कि वह दिलीप कुमार के घर को खरीदकर उसे संरक्षित करेगी और उसे एक ऐतिहासिक इमारत घोषित करेगी।इस खबर के बाद से दिलीप कुमार काफी खुश हैं। इससे पहले दिलीप कुमार ने बुधवार को पत्नी सायरा बानो के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। दिलीप कुमार ने लिखा, गुलाबी। पसंदीदा शर्ट। भगवान की दया हम सब पर हो।
- मुंबई। खूबसूरत रेखा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। रेखा ने भले ही फिल्मों में काम करना कम कर दिया है लेकिन अब भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। यही वजह है जो फैंस लंबे समय से रेखा के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो रेखा स्टार प्लस को शो गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा बनने जा रही हैं।कुछ समय पहले ही स्टार प्लस पर रेखा के सो का प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में रेखा गुम है किसी के प्यार में गाने को गुनगुनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में रेखा हमेशा की तरह काफी एवरग्रीन नजर आ रही हैं। रेखा के शो का पहला प्रोमो सामने आते ही उनके फैंस खुशी से झूम रहे हैं। वह बात अलग है कि अब तक रेखा ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे स्टार प्लस के इस शो में नजर आएंगी या नहीं या फिर वे केवल शो के प्रोमो का हिस्सा हैं।----
- मुंबई। बॉलीवुड में अफेयर रहना आम बात है। हर किसी को इन एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है? जानने की बेताबी रहती है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 40 की उम्र पार होने के बाद शादी की है। आइए देखे ये लिस्ट-पूजा बत्रा-पूजा बत्रा ने पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता नवाब शाह से शादी की है। दोनों स्टार्स की शादी ने सभी फैंस को चौंका दिया था। शादी के समय पूजा की 42 साल थीं।उर्मिला मातोंडकर- उर्मिला मातोंडकर अपने जमाने की बोल्ड और खूबसूरत अदाकाराओं में एक रही हैं। एक्ट्रेस ने 42 साल की उम्र में मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी।लीजा रे- अभिनेत्री और मॉडल लीजा रे ने भी 40 की उम्र में एक्स मैनेजमेंट कंसलटेंट जैसोन से शादी की। लीजा रे कैंसर से भी जंग जीत चुकी हैं।सुहासिनी मुले- अभिनेत्री सुहासिनी मुले अपनी अदाकारी से सभी दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुकी हैं। सुहासिनी ने 16 जनवरी, 2011 को 61 साल की उम्र में डॉक्टर अतुल से शादी की थी।नीना गुप्ता- इस लिस्ट में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता भी शामिल हैं। नीना गुप्ता का अफेयर वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के स्टार बैट्समैन विवियन रिचड्र्स के रहा। हालांकि, उन्होंने 49 साल की उम्र में फेमस चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की थी।प्रीति जिंटा- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी लंबे समय तक नेस वाडिया के साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन बात शादी तक नहीं बनी पहुंची। बाद में प्रीति ने 39 साल की उम्र में 2016 में जीन गुडेनफ से शादी की। दोनों की शादी की फोटोज काफी वायरल हुईं थी।फराह खान- फराह खान बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर्स में से हैं। फराह खान ने 39 साल की उम्र में शिरीष कुंदर से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं।रानी मुखर्जी- रानी मुखर्जी के सफल कॅरिअर की तरह ही उनकी लव-लाइफ भी सफल रही। रानी ने 2014 में इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की। उन दिनों रानी 36 साल की थीं।---
- एनएमडीसी के पूर्व सीएमडी एन. बैजेंद्र कुमार ने ट्वीट कर दी बधाई-मुंबई। कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड और साउथ स्टार सोनू सूद ने करोड़ों देशवासियों का दिल जीत लिया था। ऐसे वक्त में जब देश में लॉकडाउन लागू था। देश के कोने-कोने से लोग अपने घर से लिए पैदल ही मीलों का सफर तय कर रहे थे जब सोनू सूद ने आगे बढ़कर मदद का ऐसा हाथ बढ़ाया कि शायद ही कोई कभी कर पाएगा या उनकी कोशिशों को भूल पाएगा। सोनू सूद ने इस मुश्किल की घड़ी में आगे बढ़कर लाखों लोगों को बस के जरिए उनके-उनके घर तक भिजवाया जिसके लिए देश के करोड़ों लोग सोनू सूद को दुआएं देते नहीं थक रहे हैं।अब सोनू सूद के नाम की धमक पूरी दुनिया में गूंज रही है। सोनू सूद के इन महान कामों को देखते हुए अंतराष्ट्रीय मंच यूनाइटेड नेशन्स ने स्पेशल ह्यूमैनेटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। अभिनेता को यह अवार्ड वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान किया गया।सम्मानित किए जाने पर सोनू ने कहा, यह एक दुर्लभ सम्मान है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मिला यह सम्मान बहुत खास है। मैंने बिना किसी उम्मीद के अपने देशवासियों के लिए वो किया जो मुझसे हो सका। हालांकि इस तरह से सम्मान मिलने से अच्छा लगता है। मैं 2030 तक एसडीजी (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) हासिल करने के प्रयासों में यूएनडीपी का पूरा समर्थन करता हूं। इन लक्ष्यों के कार्यान्वयन से पृथ्वी और मानव जाति को बहुत फायदा होगा।प्रकाश राज ने भी किया सम्मानितबता दें कि साउथ फिल्म स्टार प्रकाश राज ने भी सोनू सूद को उनके इस महान सामाजिक काम के लिए सम्मानित किया है। प्रकाश राज से मिले इस सम्मान के बाद सोनू सूद ने उन्हें धन्यवाद देते हुए लिखा, दोनों हाथों को जोड़कर आपका धन्यवाद भाई प्रकाश राज... इतने सारे प्यार के लिए... ये बहुत मायने रखता है।एनएमडीसी के पूर्व सीएमडी एन. बैजेंद्र कुमार ने ट्वीट कर दी बधाई-यूएन सम्मान मिलने के बाद सोनू सूद को बधाइयों का तांता लग गया है। एनएमडीसी के पूर्व सीएमडी एन. बैजेंद्र कुमार ने भी सानू सूद को ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि आप इसके हकदार हैं-
- नई दिल्ली। जाने माने फिल्म निर्माता शेखर कपूर को भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान सोसाइटी- एफ.टी.आई.आई. का अध्यक्ष और एफ.टी.आई.आई. शासी परिषद का प्रमुख बनाया गया है।श्री कपूर ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है जिनकी काफी सराहना हुई है। इनमें मासूम, मिस्टर इंडिया, बेंडिट क्वीन और एलिजाबेथ प्रमुख हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि श्री कपूर को फिल्म जगत का व्यापक अनुभव है। जिससे वे इस संस्थान को और आगे ले जाएंगे।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार शेखर कपूर का कार्यकाल 3 मार्च 2023 तक रहेगा। फि़ल्म इंस्टीट्यूट को संचालित करने के लिए इसके प्रबंधन को चार भागों में बांटा गया है- फि़ल्म सोसाइटी, गवर्निंग काउंसिल, एकेडमिक काउंसिल और स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी। शेखर इन सभी अंगों को हेड करेंगे।
- मुंबई। सोमवार को अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन का आगाज हुआ है। कोरोना वायरस पेंडमिक के चलते इस शो को लंबे गैप के बाद ऑनएयर किया गया है। कौन बनेगा करोड़पति 12 के पहले एपिसोड के ऑनएयर होते ही फैंस ने धमाकेदार अंदाज में बिग बी का स्वागत किया। वहीं इस शो के पहले एपिसोड से जुड़े कई आइकॉनिक मोमेंट्स को भी फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। कौन बनेगा करोड़पति 12 के पहले एपिसोड में जिस तरह से अमिताभ बच्चन ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया, उसे देखकर एक बार फिर से लोगों की आंखें नम हो गईं।दरअसल, अमिताभ बच्चन ने शो की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप से सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से जुड़ा सवाल पूछा था। सवाल था कि इस फिल्म से किस एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू किया है? इसके बाद बिग बी ने सुशांत को याद करते हुए लंबी सांस ली और उनके निधन को दर्दनाक बताया। अमिताभ बच्चन ने सुशांत को जिस तरह से याद किया है, अब सोशल मीडिया पर लोग उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि काश बिग बी ने सुशांत को लेकर पहले कुछ कहा होता।एक यूजर ने लिखा, केबीसी 12 में आज दिल बेचारा की बात करते हुए जब अमिताभ बच्चन सर ने सुशांत के नाम के आगे स्वर्गीय लगाया तो दिल बहुत दुखा।----
-
मुंबई। गूगल ने दिवंगत अदाकारा एवं नृत्यांगना जोहरा सहगल को आज को विशेष डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी। जोहरा सहगल की फिल्म नीचा नगर 1946 में आज ही दिन कान्स फिल्म समारोह में रिलीज हुई थी। गूगल के अनुसार यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिली थी।
डूडल में वे मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म दिल से के गीत जिया जल की नृत्य मुद्रा में दिखाई देती हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 27 अप्रैल, 1912 को एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में जन्मीं सहगल उत्तराखंड के चकराता में पली-बढ़ीं और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए लाहौर भेजा गया। सहगल ने नृत्यांगना के रूप में अपने कॅरिअर की शुरुआत 1935 में उदयशंकर के साथ की थी। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा की फिल्मों के अलावा टेलीविजन धारावाहिक और नाटकों में भी काम किया। उन्होंने इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (आईपीटीए) और पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के साथ 14 साल तक काम किया। वह 1962 में एक नाट्य छात्रवृत्ति पर लंदन चली गईं और ब्रिटेन में डॉक्टर हू तथा द ज्वेल इन द क्राउन जैसे टेलीविजन कार्यक्रमों में काम करने के बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनायी। जोहरा सहगल 1990 के मध्य में भारत लौट आईं और रंगमंच तथा बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय जारी रखा।उन्होंने चीनी कम , दिल से, वीर जारा और हम दिल दे चुके सनम जैसी फीचर फिल्मों में काम किया। उनकी अंतिम बड़ी फिल्म 2007 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया थी। जोहरा सहगल को कला और सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री (1998), कालिदास सम्मान (2001) और पद्म विभूषण (2010) से सम्मानित किया गया। वर्ष 2014 में 102 साल की उम्र में दिल्ली में उनका निधन हो गया। -
मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट क्यूट एक्टर्स में शुमार रणबीर कपूर सोमवार यानी 28 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिलहाल वे आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं और चर्चा है कि जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि ऐसी चर्चा कई हसिनाओं के साथ होती रही है।
अवंतिका मलिक- सबसे पहले रणबीर के साथ अंवतिका मलिक का नाम जुड़ा। रणबीर और अवंतिका एक साथ पढ़े हैं। कम ही लोग जानते हैं कि अवंतिका मलिक एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान की पत्नी हैं। रणबीर और अवंतिका के रिश्ते के वक्त रणबीर फिल्मी दुनिया में नहीं आए थे। रिपोट्र्स की मानें तो दोनों करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में थे।
नंदिता मथानी- मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता मथानी के साथ भी रणबीर का नाम उछला। दोनों के बीच 10 साल का फर्क था और यही उनके ब्रेकअप का कारण बना। मालूम हो, नंदिता, संजय कपूर की पहली पत्नी थीं।सोनम कपूर- सोनम और रणबीर, दोनों ने ही अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की थी। फिल्म के सेट से ही दोनों के बीच रिश्ते की खबरें आईं। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया।दीपिका पादुकोण- फिल्म बचना ए हसीनों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों की नजदीकियों का आलम ऐसा था कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर आरके का टैटू तक बनवा लिया था। हालांकि दोनों का प्यार अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। आखिरकार दीपिका ने दिलफेंक रणबीर से अलग होने की बेहतर समझा और रणवीर सिंह से शादी कर ली।कैटरीना कैफ- इन सबके बाद रणबीर का नाम कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा। दोनों पर फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे का सुरूर चढ़ा। दोनों एक ही साथ एक ही फ्लैट में रहने लगे थे। .हालांकि खबरों के मुताबिक रणबीर के पैरेंट्स को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और इसी कारण दोनों ने राहें जुदा कर लीं।नरगिस फाखरी- इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के बीच केवल ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी अच्छी केमिस्ट्री दिखती थी। हालांकि इस रिश्ते में भी चीजें सही से नहीं चल पाईं और दोनों अलग हो गए।प्रियंका चोपड़ा- प्रियंका और रणबीर के रिश्तों ने भी बॉलीवुड के गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरीं। दोनों फिल्म अंजाना-अंजानी में एक साथ नजर आए थे। बाद में दोनों ने ही अपने रास्ते बदल लिए और रिश्ते को दोस्ती का नाम दे दिया।आलिया भट्ट- आखिरकार रणबीर कपूर की जिंदगी में ऐसी लड़की आई जिसे रणबीर खुद और उनके घरवाले सब पसंद करते हैं। आलिया में रणबीर के पापा दिवंगत ऋषि कपूर को उनकी बहू नजर आई। उन्होंने खुलकर दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। - मुंबई। कोरोना वायरस के कहर ने आम से लेकर खास तक हर किसी का चैन लूट लिया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जहां कई क्रूमेंबर्स को खाने तक के लाले पड़ गए वहीं कुछ लोग वापस अपने घर लौटने पर मजबूर हो गए थे। कुछ दिन पहले ही सीरियल बेगुसराय के कलाकार राजेश करीर ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की गुजारिश की थी। राजेश करीर की माली हालत इतनी खराब हो गई थी कि वो मुंबई से अपने होमटाउन भी नहीं लौट पा रहे थे। अब ऐसा ही कुछ हाल टीवी के सुपरहिट सीरियल बालिका वधू के डायरेक्टर रामवृक्ष गौड़ का हो गया है। कोरोना महामारी के बीच रामवृक्ष सब्जी बेचकर परिवार का पेट भर रहे हैं।रामवृक्ष अब तक 25 बड़े सीरियल्स को डायरेक्ट कर चुके हैं। इस लिस्ट में बालिका वधू के अलावा सुजाता, कुछ तो लोग कहेंगे और ज्योति जैसे सीरियल्स के नाम शामिल है। रामवृक्ष गौड़ इस समय अपने होमटाउन आजमगढ़ में है। रामवृक्ष अपनी बेटियों को परीक्षा दिलवाने के लिए ही आजमगढ़ आए थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यहीं पर फंसकर रह गए थे। रामवृक्ष बताते हैं कि बालिका वधु, में बतौर यूनिट डायरेक्टर इन्होंने काम किया, इसके बाद इस प्यार को क्या नाम दूं, कुछ तो लोग कहेंगे, हमार सौतन हमार सहेली, झटपट चटपट, सलाम जिंदगी, हमारी देवरानी, थोड़ी खुशी थोड़ा गम, पूरब पश्चिम, जूनियर जी जैसे धारावाहिकों में भी इन्हें काम करने का अवसर मिला। एक भोजपुरी व एक हिन्दी फिल्म का काम रामवृक्ष के पास है, वे कहते हैं कि अब इसी पर वह फोकस कर रहे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से यह प्रोजेक्ट अटके हुए हैं। रामवृक्ष बताते हैं कि मुंबई में उनका अपना मकान है।कुछ दिन पूर्व एक फिल्म की रेकी के लिए वे आजमगढ़ आए। वे काम कर ही रहे थे कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लग गया। इसके बाद उनकी वापसी संभव नहीं हो पाई। काम बंद हुआ तो आर्थिक संकट खड़ा हो गया। फिर उन्होंने अपने पिता के कारोबार को अपनाने का फैसला किया और आजमगढ़ शहर के हरबंशपुर में डीएम आवास के पास सड़क के किनारे ठेले पर सब्जी बेचने लगे। इससे परिवार आसानी से चल जा रहा है। बचपन में भी वे अपने पिता के साथ सब्जी के कारोबार में मदद करते थे, इसलिए यह काम उन्हें सबसे बेहतर लगा, वे अपने काम से संतुष्ट हैं।---
- देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास में रविवार को इंडियन सिनेफिले, फिल्म एवं मेन स्ट्रीम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म कुतुब मीनार का मुहूर्त शॉट दिया । इस फिल्म के निर्देशक राज आशू, निर्माता पंचम सिंह, निर्मला सिंह एवं मनोज वोहरा तथा प्रमुख कलाकार संजय मिश्रा, करनवीर बोहरा तथा मिनीषा लांबा हैं। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखण्ड में होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मांकन के लिए फिल्म निर्माताओं का ध्यान उत्तराखण्ड की ओर बढ़ा है और यहां का प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मकारों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी सरल फिल्म नीति बनाई है और फिल्मों की शूटिंग के लिए तीन दिन के अन्दर अनुमति दी जा रही है। फिल्मांकन के दौरान राज्य वासियों के सहयोग को भी फिल्मकारों ने सराहा है। पिछले तीन साल में राज्य में बॉलीवुड के अलावा अनेक दक्षिण भारतीय फिल्मों की भी शूटिंग हुई है।----
- चेन्नई। विख्यात पाश्र्व गायक एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ चेन्नई के पास तिरूवल्लूर जिले के थमाराइपक्कम में उनके फार्म हाउस पर किया गया। बालसुब्रह्मण्यम का कल चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें 5 अगस्त को कोविड के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनके निवास स्थान पर बड़ी संख्या में कई नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। पुलिस को लोगों की भीड नियंत्रित करने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जो अपने प्रिय गायक के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ी थी। उनके पार्थिव शरीर को ले जा रही वैन के फार्महाउस से निकलने पर सड़क किनारे दोनों ओर खड़े सैकड़ों लोगों ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। थमाराइपक्कम के फार्महाउस में उनके पुत्र एस.पी.बी. चरन ने अंतिम रस्म अदा की। अंतिम रस्म पूरी किए जाने के साथ ही पुलिस ने उन्हें 72 तोपों की सलामी दी और मशहूर गायक के पार्थिव शरीर को दफना दिया गया। उनकी आवाज भले ही थम गई है, लेकिन उनके गाए गीत दशकों तक याद किए जाएंगे।
- मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान ने खुलासा किया कि उन्होंने बिग बॉस की नई सीजन के लिए कम पैसे लिए हैं, ताकि उनके पारिश्रमिक की वजह से कोविड-19 संकट के दौरान चैनल पर कोई दबाव न पड़े।बिग बॉस सीजन 14 के वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने कहा कि महामारी के बीच शो में लौटने का उनका फैसला जरूरतमंद लोगों की मदद करने की इच्छा से प्रेरित है। खान ने संवाददाताओं से कहा, यही कारण है कि मैं बिग बॉस का यह सीजन कर रहा हूं। यह लोगों को रोजगार प्रदान करेगा- शो के लिए काम करने वाले कर्मियों की बहुत बड़ी इकाई है, उन्हें उनका वेतन मिलना शुरू हो जाएगा, वे अपने घरों के लिए राशन खरीद सकेंगे प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ अभिषेक रेगे ने कहा, हालांकि नए सामान्य दिशा निर्देश के अनुसार, कुछ लोगों को ही सेट पर आने की अनुमति है, वे लोगों को शिफ्ट में काम पर बुला रहे हैं ताकि रोजगार की संख्या कम न हो। हालांकि, इससे शो के निर्माण की लागत में वृद्धि हुई है।रेगे ने कहा, जाहिर है कि आप वेतन में बहुत बढ़ोतरी नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम पूरा वेतन दे रहे हैं। इसको लेकर खान ने कहा, मेरे बारे में क्या? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसे कम करने से ज्यादा खुश हूं, ताकि बाकी सभी लोगों को भुगतान हो जाए।
- एक दूजे के लिए , मैंने प्यार किया जैसी कई हिन्दी फिल्मों के लिए गाने गाएमुंबई। जाने-माने गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम का आज दोपहर निधन हो गया है। वे 74 वर्ष के थे। उनके बेटे एस.पी. चरण ने यह जानकारी दी।अगस्त के महीने में उनको कोरोना का संक्रमण हुआ था और उन्हें चेन्नई के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर कई उतार-चढ़ाव आ रहे थे। गुरुवार को अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया था कि उनकी हालत काफी नाजुक है।बीते 5 अगस्त को उनके अस्पताल में ऐडमिट होने की खबर आई थी। एसपी बाला सुब्रमण्यम ने एक वीडियो के जरिए बताया था कि उनको खास लक्षण नहीं हैं। उन्हें खास दिक्कत नहीं है , लेकिन परिवार के कहने पर ऐडमिट हो रहे हैं। उन्होंने फैन्स से कहा था कि चिंता न करें वह जल्द ठीक होकर लौटेंगे। इसके बाद उनकी हालात लगातार बिगड़ती गई। वहीं 14 सितंबर को उनके बेटे की तरफ से अपडेट था कि उनकी हालत में सुधार है।बाला सुब्रमण्यम ने दक्षिण भारतीय. फिल्मों के अलावा हिन्दी फिल्मों में भी अनेक हिट गाने दिए हैं। उन्हें सलमान खान की आवाज के रूप में भी जाना जाता था। गुरुवार को उनकी हालत गंभीर होने की खबर के बाद सलमान खान ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की थी। सलमान ने ट्वीट किया था, बाला सुब्रमण्यम सर, आप जल्द ठीक हों इसके लिए दिल की गहराइयों से पूरी ताकत और दुआएं देता हूं। आपने जो भी गाना मेरे लिए गाया उसे खास बनाने के लिए धन्यवाद, आपका दिल दीवाना हीरो प्रेम, लव यू सर।
- मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किया गया लॉकडाउन उनके लिए तनावपूर्ण रहा क्योंकि इसके चलते उन्हें जबरन करीब छह महीने की छुट्टी मनानी पड़ी। मार्च में लॉकडाउन लागू होने से पहले सलमान फिल्म राधे की शूटिंग कर रहे थे। अब वे रियल्टी शो बिग बॉस के होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे।कलर्स चैनल के शो को लेकर आयोजित ऑनलाइन प्रेसवार्ता में खान ने कहा कि अनिवार्य अवकाश के बाद वह काम पर लौटने को लेकर खुश थे। उन्होंने कहा, पिछले छह महीने में काम नहीं करना मेरे लिए सबसे अधिक तनावपूर्ण रहा है। मैंने पिछले 30 वर्षों में भी इतनी छुट्टियां नहीं मनायीं। हालांकि, मुझे जबरन यह अवकाश लेना पड़ा। सलमान ने कहा कि इससे पहले उन्होंने साल के अंत में छुट्टी मनाने का निर्णय लिया था लेकिन अब बिग बॉस कार्यक्रम को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के चलते उन्हें इन तय छुट्टियों में कटौती करनी पड़ेगी। लॉकडाउन की घोषणा होने पर सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल स्थित फार्म हाउस चले गए थे। सलमान ने कहा कि माता-पिता की सेहत के मद्देनजर उन्होंने यह निर्णय लिया था जो कि उनके साथ बांद्रा के अपार्टमेंट में रहते हैं।
- मुंबई। भारत के सबसे लोकप्रिय टीवी शो रामायण में सीता मैया का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया टोपीवाला एक नई फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर बनी फिल्म में अहम किरदार अदा करेंगी।इस बारे में दीपिका ने ट्वीट कर जानकारी दी। दीपिका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर उनको मेरा प्रणाम। इस फिल्म का नाम दीनदयाल: एक युगपुरुष है। फिल्म को मनोज गिरी डायरेक्ट और रेशम साहू प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म के मेकर्स ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। देखिए फिल्म का ट्रेलर... ।फिल्म में अभिनेत्री अनिता राज भी नजर आएंगी।फिल्म 1 मिनट और 58 सेकेंड का यह ट्रेलर काफी सस्पेंस से भरा हुआ है। यह फिल्म दीनदयाल की रहस्यमयी मौत पर सवाल उठाती है।-----
- मुंबई। टीवी सीरियल बालिका वधू की दादीसा यानी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी अब स्वस्थ हो चुकी हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि सुरेखा सीकरी ब्रेन स्टोक से जूझ रही हैं। ब्रेन स्टोक के चलते सुरेखा सीकरी अपने घर में ही बेहोश हो गई थीं। जिसके बाद सुरेखा सीकरी को मुंबई के क्रिटिक्ल केयर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। इस दौरान सुरेखा सीकरी को आईसीयू में भर्ती करना पड़ गया था। अब खबर है कि सुरेखा सीकरी पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स के अनुसार सुरेखा सीकरी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब इनकी सेहत पहले से बेहतर हो चुकी है। सुरेखा सीकरी के घर पर एक नर्स का इंतजाम किया गया है जो कि पूरा दिन उनकी देखभाल करेगी। सुरेखा सीकरी ने तेजी से रिकवरी की है।डॉक्टर्स के अनुसार सुरेखा सीकरी सपोर्ट की मदद से चल भी पा रही हैं। काम की शुरुआत करने से पहले सुरेखा सीकरी को अपनी फिजियोथैरेपी करवानी होगी।----