- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। ओम राउत की डायरेक्टेड मूवी आदिपुरुष का टीजर रिलीज हो चुका है। 2 अक्टूबर की शाम इसको लाइव किया गया। 'रामायण' पर आधारित इस मूवी की पहली झलक देखने के बाद लोगों को काफी कुछ नया देखने को मिला। राम के किरदार में प्रभास, रावण के रोल में सैफ अली खान, सीता के किरदार में कृति सेनन दिखाई दीं। वहीं, हनुमान की भूमिका में देवदत्त गजानन नागे नजर आए हैं। हालांकि उनके शरीर पर चमड़े की बेल्ट होने की वजह से यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मेकर्स का काफी खरी-खोटी सुनाई है। साथ ही इन्हें सबसे कमजोर हनुमान भी बताया जा रहा है और उनकी दारा सिंह समेत अन्य हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर्स से तुलना हो रही है।एक्टर देवदत्त गजानन नागे ने मराठी फिल्मों और सीरीयल्स में काम किया है। उन्हें टीवी सीरियल 'जय मलहार' में भगवान खंडोबा के किरदार में काफी पसंद किया गया था। इसी से उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई थी। इसके लिए उन्हें साल 2015 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।देवदत्त गजानन नागे ने 'वीर शिवाजी', 'देव्यानी', 'बाजीराव मस्तानी' जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उनकी उम्र 41 साल है। देवदत्त ने कलर्स चैनल के सीरियल 'वीर शिवाजी' से टीवी डेब्यू किया था। उन्होंने इसमें 'तानाजी मालुसरे' का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'लागी तुझसे लगन' में भी नजर आए थे।साल 2014 में देवदत्त ने मराठी फिल्मों का रुख किया और 'संघर्ष' से डेब्यू किया। बॉलीवुड में उन्होंने 2013 में ही 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में डेब्यू कर लिया था। फिर वह 2018 में जॉन अब्राहम के साथ 'सत्यमेव जयते' में भी नजर आए थे। इसके अलावा वह 2020 में आई ओम राउत की मूवी 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में भी सौर्याजी मालुसरे का किरदार निभाए थे। फिर दो साल बाद देवदत्त ने जी यूवा चैनल पर प्रसारित हुए सीरियल 'डॉक्टर डॉन' से छोटे पर्दे पर कमबैक किया था।देवदत्त सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 25 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यहां वह अपनी एक-से-एक बेहतरीन तस्वीरें डालते रहते हैं। साथ ही जिम में पसीना बहाते हुए भी दिखाई दे जाते हैं।
-
वाशिंगटन. अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तथा भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भारत से अपने जुड़ाव को साझा करते हुए विवाह एवं वेतन में समानता और जलवायु परिवर्तन समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। अब लॉस एंजिलिस मे रह रहीं अदाकारा एवं निर्माता प्रियंका को ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी' के ‘वीमन लिडरशिप फोरम' ने उपराष्ट्रपति हैरिस का साक्षात्कार करने के लिए आमंत्रित किया था। गायक निक जोनस से शादी के बाद से प्रियंका अमेरिका में बस गई हैं। अभिनेत्री ने इस साक्षात्कार की शुरुआत दोनों के भारत से जुड़े होने के बारे में बात करते हुए की।
प्रियंका ने डेमोक्रेटिक पार्टी के देशभर के कुछ प्रख्यात लोगों की मौजूदगी के बीच कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि एक तरह से हम दोनों ही भारत की बेटी हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ आप अमेरिका की एक बेटी हैं, जिनकी मां भारतीय और पिता जमैका से थे। मैं एक भारतीय माता-पिता की बेटी हूं, जो हाल ही में इस देश में आ बसी।'' उन्होंने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया के लिए आशा, स्वतंत्रता की एक किरण के रूप में पहचाना जाता है और ‘‘ इस समय इन सिद्धांतों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।'' अभिनेत्री ने कहा कि 20 साल तक काम करने के बाद पहली बार इस साल उन्हें पुरुष कलाकार के बराबर पैसे मिले। उन्होंने वैवाहिक जीवन में समानता पर भी बात की। वहीं, हैरिस ने भी माना कि हम एक अस्थिर दुनिया में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं एक उपराष्ट्रपति के तौर पर दुनियाभर की यात्रा कर रही हूं। मैंने 100 विश्व नेताओं से मुलाकात की है या फोन पर बात की है। '' उन्होंने कहा, ‘‘ वे चीजें जिन्हें हम लंबे समय से हल्के में ले रहे थे, उन पर अब चर्चा की जा रही है।'' हैरिस ने कहा, ‘‘ यूक्रेन में बिना किसी उकसावे के रूस के युद्ध को देखिए...हमें लगता था कि क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का मुद्दा एक दम सुलझा हुआ है..लेकिन अब उस पर ही बहस जारी है..'' हैरिस ने अमेरिका की बात करते हुए कहा, ‘‘ हम अपने देश में भी यही देखते हैं। हमें लगता था कि मताधिकार अधिनियम के साथ हर एक अमेरिकी का मतदान का अधिकार सुरक्षित है ..'' उन्होंने कहा कि 2020 चुनाव के बाद जो हुआ ...कुछ लोग जानबूझकर लोगों के लिए मतदान करना मुश्किल बना रहे हैं। हैरिस ने कहा, ‘‘ हमें लगता था कि एक महिला का अधिकार - संवैधानिक अधिकार, अपने शरीर के बारे में फैसला करने का अधिकार सुरक्षित है, लेकिन अब ऐसा नहीं है।'' प्रियंका के साथ सहमति जताते हुए हैरिस ने कहा, ‘‘ आप एकदम सही कह रही हैं अभी कई चीजों पर बात करने की जरूरत है।'' इस दौरान प्रियंका और हैरिस ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भी अपने विचार साझा किए। - मुंबई। साउथ की फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। अभी हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म ने तमिलनाडु सबसे तेज 100 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद इस फिल्म कमाई के नए आंकड़ें हमारे सामने आ गए है। मणिरत्नम की फिल्म कमाई बॉक्स ऑफिस पर तेजी से बढ़ रही है। इस फिल्म की 5वें दिन कमाई देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। ्र साउथ की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1 जब से रिलीज हुई है, तब से चर्चा में बनी हुई है। मणिरत्नम की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़ें हमारे सामने आ गए है। रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम की फिल्म ने 5वें दिन 27.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 165.50 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म ने खाली तमिलनाडु में 5वें दिन लगभग 18.50 करोड़ रुपये कमाए है। इस की के साथ फिल्म ने तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है।चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन और कार्थी की लीड रोल वाली 'पोन्नियिन सेल्वन' ने प्रभास की बाहुबली 2 का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पोन्नियिन सेल्वन तमिलनाडु में सबसे जल्दी 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है।
- मुंबई। साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों से नाम कमान वाले एक्टर धनुष काफी चर्चा में बने रहते है। बॉलीवुड और साउथ के साथ-साथ धनुष हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाले है। धनुष इन सब के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते है। धनुष ने जब साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से अलग होने का फैसला लिया था, तब हर कोई हैरान हो गया था। अब ऐश्वर्या और धनुष से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। दोनों तलाक की कार्यवाही रोक रहे हैं। दोनों अपने बीच उपजे विवादों को सुलझाने के कोशिश करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने राजनीकांत के घर पर बैठकर बात की है। अगर सब सही रहता है, तो हो सकता है दोनों का तलाक टल जाए।ऐश्वर्या और धनुष शादी के 18 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हुए थे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक ऐश्वर्या और धनुष के अलग होने की वजह एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाना था। धनुष काम में बिजी रहते थे, जिसकी वजह से वो ऐश्वर्या को टाइम नहीं दे पाते थे। अब कहा जा रहा है कि वे एक - दूसरे को एक और मौका देना चाहते हैं। रजनीकांत भी चाहते हैं कि उनकी बेटी का घर ना टूटे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्या का घर बचाने के लिए बहुत कोशिश की थी। जब धनुष और ऐश्वर्या ने अलग होने का फैसला किया था, उससे पहले भी उन्होंने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की थी। वो ये कोशिश लगातार कर रहे थे। यही वजह है कि अब बेटी और दामाद ने उनकी बात सुनी और तलाक लेने का इरादा बदल गया है।धनुष और ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर 2004 को हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं- यात्रा और लिंगा।
- मुंबई। दशहरे के मौके पर इस हफ्ते ओटीटी पर 8 नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होने वाली हैं। दशहरे के त्योहार का माहौल है। ऐसे में नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर तक ने खास तैयारी की है। इस हफ्ते माधुरी दीक्षित की 'मजा मा' से लेकर अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' और साउथ की सुपरहिट 'कार्तिकेय 2' जैसी नई फिल्में हमारे घर के छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। जबकि 'ग्रे'ज एनाटॉमी' से लेकर 'लव स्टोरी ऑफ कोर्ट इनेमीज' जैसी सीरीज भी लोगों का मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं।कार्तिकेय 2पौराणिक कथाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने पिछले दिनों सिनेमाघरों में खूब वाहवाही लूटी। अब यह फिल्म आज से ओटीटी प्लेटफॉर्र्म ं5 पर नजर आएगी हिंदी के साथ ही इस फिल्म को तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी देखा जा सकेगा।रक्षा बंधनअक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'रक्षा बंधन' को थियेटर्स में दर्शकों के लिए तरसना पड़ा। भाई-बहन के रिश्तों पर बनी यह फिल्म भी 5 अक्टूबर से 'जी 5' पर स्ट्रीम हो रही है।मजा मामाधुरी दीक्षित की यह फिल्म सीधे ओटीटी पर 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में माधुरी दीक्षित एक हाउसवाइफ की भूमिका में हैं। वह परफेक्ट मदर, परफेक्ट वाइफ हैं। लेकिन तभी उनका एक वीडियो वायरल हो जाता है, जिसके बाद उनके बेटे की सगाई टूट जाती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।लव स्टोरी ऑफ कोर्ट इनेमीजएमएक्स प्लेयर पर आ रही इस मैंडरीन सीरीज की कहानी में दो बहनें हैं। दोनों कुछ अजीब हालातों में जुदा हो जाती हैं। अब उन दोनों को अपनी जिंदगी में खुद ही अकेले आगे बढऩा है।प्लेफुल किसएमएक्स प्लेयर पर 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस सीरीज की कहानी एक लड़की की है। उसका घर तबाह हो चुका है और ऐसे में वह अपने क्रश के घर रहने के लिए जाती है। यहां से दोनों के बीच एक अलग कहानी शुरू होती है। दोस्ती आगे बढ़कर प्यार में बदलने लगती है।पिंक लाययह कोरियन डेटिंग शो आज से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू हो रहा है। इसमें लड़के और लड़कियों की टोली अपने सीक्रेट्स के साथ एक पिंक हाउस में कैद हैं। उन्हें अपने लिए प्यार तलाशना है। लेकिन इसी के साथ उनके प्यार की परीक्षा भी होनी है।ग्रेज एनाटोमीगोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत चुकी इस ड्रामा सीरीज का यह 19वां सीजन है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर यह 7 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा। यह टीवी और वेब की दुनिया का सबसे लंबे समय से चली आ रही सीरीज है। इस बार ग्रे की टीम में नए डॉक्टर्स हैं। कहानी में कुछ नए ट्विस्ट हैं।जम्पिंग फ्रॉम हाई प्लेसेजनेटफ्लिक्स पर आज से स्ट्रीम हो रही जम्पिंग फ्रॉम हाई प्लेसेज एक लड़की की कहानी है, जिसे एंग्जाइटी की समस्या है। वह इससे लडऩा चाहती है। अपने डर पर काबू पाना चाहती है।
- मुंबई। अभिनेत्री काजोल ने परिवार के साथ मिलकर हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से दुर्गा पूजा सेलिब्रेट किया। इस साल नॉर्थ मुंबई में सर्वोजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा काजोल भी बनीं और इस मौके का एक प्यारा सा वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस काजोल अपने बेटे युग के साथ सबको खाना खिलाती दिख रही हैं। यह एक ऐसा मौका होता हैं जहां ये सिलेब्रिटीज़ आम लोगों के बीच आम लोगों की ही तरह इस फेस्टिवल का हिस्सा बनकर इसे साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं।दुर्गा पूजा पंडाल के इस वीडियो में काजोल के हाथ में खाने का बर्तन है, जिससे सब्जी निकालकर उनका बेटा सबकी थालियों में परोसता दिख रहा है। काजोल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें इस मोमेंट को देखकर काफी गर्व हो रहा है। वीडियो में काजोल ट्रडिशनल पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं और बेटा युग भी पिंक कुर्ते में दिख रहा है। काजोल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ट्रडिशन आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर काजोल की पूरी फैमिली मौजूद थी। काजोल के अलावा रानी मुखर्जी, तनुजा, तनीषा मुखर्जी सभी माता के दर्शन करने पहुंचे थे। काजोल के कजिन भाई-बहन रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी भी दुर्गा पूजा पंडाल में साल के सबसे बड़े त्योहार को साथ सेलिब्रेट करते नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही वेब सीरीज 'द गुड वाइफ-प्यार', 'कानून', 'धोखा' में नजर आएंगी और बेव सीरीज की दुनिया में डेब्यू करेंगी। इसे डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
- मुंबई। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में जल्द ही हैंडसम हंक की एंट्री होने वाली है जो आगे चलकर शो में किंजल का हाथ थाम सकता है। यह हैंडस हंक कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर जैन इमाम हैं।स्टार प्लस का दमदार सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों टीवी पर खूब धूम मचा रहा है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में भी तूफान मचा रखा है। बीते सप्ताह शो की टीआरपी 3.1 रही। इसे लेकर माना जा रहा है कि किंजल और पारितोष से जुड़ा ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अनुपमा में इन दिनों किंजल और पारितोष के तलाक की बातें चल रही हैं, इसी बीच शो 'अनुपमा' से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर भी सामने आई है। दरअसल, रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को लेकर कहा जा रहा है कि जल्द ही इसमें टीवी के एक हैंडसम मुंडे की एंट्री होने वाली जो आगे चलकर निधि शाह के साथ कास्ट हो सकता है।एंटरटेनमेंट से भरपूर 'अनुपमा' में एंट्री करने वाला यह हैंडसम मुंडा कोई और नहीं बल्कि जैन इमाम हैं, जो कि पहले भी नामकरण के जरिए स्टार प्लस का हिस्सा रह चुके हैं। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो जैन इमाम जल्द ही 'अनुपमा' में एंट्री कर सकते हैं और वह शो में निधि शाह के साथ अहम भूमिका निभाएंगे। जिस प्रकार वनराज से तलाक के बाद अनुपमा की जिंदगी में अनुज की एंट्री हुई थी, उसी तरह माना जा रहा है कि पारितोष से तलाक के बाद किंजल की जिंदगी में भी कोई हैंडसम मुंडा एंट्री कर सकता है।अनुपमा सीरियल में इस सप्ताह भी दर्शकों को ढेर सारे ट्विस्ट आएंगे। दरअसल, शो में दिखाया जाएगा कि पारितोष पंडाल में से अपनी ही बेटी को किडनैप कर लेता है और वहां पर चि_ी छोड़कर चला जाता है। खबरों के अनुसार तोषू के इस कदम के बाद किंजल उससे तलाक ले लेगी और अपनी जिंदगी की नए सिरे से शुरुआत करेगी।
- मुंबई। सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सारे गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। 'चांद छुपा बादल में' गाने में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की केमेस्ट्री ने तो यूं जलवा बिखेरा था कि कई साल के बाद भी इसकी धुन और लिरिक्स फीके नहीं पड़े। वीना फैन नाम के यूट्यूब चैनल के लिए कुछ इंडोनेशियन कलाकारों ने इस गाने को रीक्रिएट किया है। रीक्रिएट करते हुए इन कलाकारों ने ओरिजनल गाने के फील को बरकरार रखा है। वीना फैन यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया है और कुछ ही देर के अंदर इस वीडियो ने धूम मचा दी है। गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन की भूमिका खुद वीना फैन ने निभाई है। वहीं सलमान के रोल में रिजल आर्गा नजर आए हैं। यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।-----
- मुंबई। टीवी की दुनिया का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' इन दिनों लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। शो के शनिवार वाले एपिसोड में टॉप 15 कंटेस्टेंट में से कुछ ने द ड्रीम डेब्यू के तहत परफॉर्म किया। इस दौरान ना सिर्फ तीनों जज विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया मौजूद थे बल्कि फिल्मी दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां भी थीं। 'इंडियन आइडल 13' में 'द ड्रीम डेब्यू' में इस्माइल दरबार, जावेद अली, अरमान मलिक, जतिन पंडित, सुभाष घई, अरुणा ईरानी, मंदाकिनी सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने कंटेस्टेंट को मनोबल बढ़ाया। इस दौरान सुभाष घई ने कोलकाता से आईं बिदिप्ता चक्रवर्ती से ऐसी बात कही कि सभी लोग हैरान रह गए।'इंडियन आइडल 13' के 'द ड्रीम डेब्यू' में शिवम सिंह, ऋषि सिंह, विनीत सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोटवाल, प्रीतम रॉय और संचारी सेनगुप्ता ने अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाया। सभी ने एक से बढ़कर एक परफॉर्म किया और जज के साथ ही जानी-मानी फिल्मी हस्तियों से तारीफें बटोरीं। बिदिप्ता चक्रवर्ती ने एक बार फिर अपनी आवाज से सभी को दीवाना बनाया। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी खूबसूरती से सुभाष घई का दिल जीत लिया। सुभाष घई उनकी आवाज से इंप्रेस होने के साथ उनकी खूबसूरती से भी इंप्रेस हो गए और अपनी फिल्म में बतौर हीरोइन का ऑफर दे दिया।सुभाष घई ने कहा कि कई बार उनके अंदर से आवाज आती है और वह उसे करते हैं। वह गलत भी होते हैं और सही भी, लेकिन अधिकतर सही ही होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिदिप्ता चक्रवर्ती को देखकर उनके अंदर से ये आवाज आई है कि उन्हें अपनी फिल्म में हीरोइन लिया जाए। सुभाष घई ने पुराना किस्सा याद करते हुए कहा कि उन्होंने जैकी श्रॉफ और महिमा चौधरी को भी अपनी फिल्म ऑफर की थी वह भी चौंक गए थे और आज वह क्या कर रहे हैं ये सबके सामने हैं।------
- मुंबई। टीवी शो 'मेरे साईं' में अहम रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस अनाया सोनी को किडनी संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अनाया सोनी जब 'मेरे साईं' के सेट पर शूटिंग कर रही थीं तो वह अचानक ही बेहोश होकर गिर गईं। अनाया सोनी को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया और शूटिंग रोक दी गई। बताया जा रहा है कि अनाया सोनी की हालत अभी भी ठीक नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक, अनाया सोनी की एक किडनी खराब हो गई है। उनकी किडनी को बदलना पड़ेगा। अनाया सोनी अभी डायलिसिस पर हैं। अनाया सोनी के पिता ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इतने पैसे नहीं हैं कि अनाया का इलाज करवा सकें।वहीं अनाया सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी हालत के बारे में बताया है। अनाया सोनी ने लिखा है, 'डॉक्टर्स कह रहे हैं कि मेरी किडनी फेल हो गई है और मुझे डायलिसिस पर जाना होगा। मेरा creatinine 15.67 पर आ गया है और हीमोग्लोबिन 6.7 है। स्थिति बहुत ही गंभीर है। सोमवार को मैं अंधेरी ईस्ट स्थित होली स्पिरिट में एडमिट हो रही हूं। मेरे लिए प्रार्थना करिए। मेरी जिंदगी आसान नहीं रही है। लेकिन मैं आज में जीकर इसे आसान बनाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन हां, टाइम आने वाला था, पता था मुझे। लेकिन यह भी जल्द गुजर जाएगा। जल्द ही मेरा किडनी ट्रांसप्लांट होगा। डायलिसिस के बाद किडनी के लिए अप्लाई करूंगी।'अनाया सोनी पहले भी बीमार पड़ चुकी हैं। उनका परिवार पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अनाया सोनी ने 2021 में आर्थिक मदद मांगी थी। साथ ही खुलासा किया था कि वह 2015 से सिर्फ एक किडनी पर जी रही हैं। कुछ साल पहले जब अनाया सोनी की दोनों किडनी खराब हो गई थीं तो पिता ने उन्हें एक किडनी डोनेट की थी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। पिता ने अनाया सोनी को जो किडनी डोनेट की थी, वह भी खराब हो गई। तब अनाया सोनी का किडनी ट्रांसप्लांट करने की जरूरत पड़ी है।
- मुंबई। अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में है। बाहुबली के बाद दुनियाभर में मशहूर होने वाले प्रभास अब 'आदिपुरुष' को सुपरहिट करवाने की तैयारी में जुट चुके हैं। नवरात्रि के मौके और 2 अक्टूबर को 'आदिपुरुष' का ग्रैंड इवेंट आयोजित हुआ। राम नगरी अयोध्या में 50 फीट लंबा पोस्टर और 'आदिपुरुष' का टीजर लॉन्च हुआ। इसकी धूम सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है।श्रीराम की नगरी अयोध्या में सरयू नदी के तट पर मेकर्स ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर प्रभास और कृति सेनन भी पहुंचे। साथ ही मीडिया से रूबरू हुए। 'आदिपुरुष' का फस्र्ट लुक पहले ही मेकर्स ने दिखा दिया था मगर इस बार का धमाकेदार टीजर का सरप्राइज दिया है। प्रभास का शानदार अवतार भी काफी आकर्षक है।'आदिपुरुष' के मेकर्स ने भव्य तैयारियां की है। सरयू नदी के बीचो बीच खास पोस्टर लॉन्च किया गया। इस दौरान पानी से पोस्टर निकलता हुआ ऊपर आया और फिर आदिपुरुष का धमाकेदार अवतार देखने को मिला। टीजर को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। आदिपुरुष में श्रीराम का अवतार प्रभास तो सीता मैया का रोल कृति सेनन निभा रही हैं। इस टीजर में पहली बार मेकर्स ने सैफ अली खान का लुक भी दिखाया है। सैफ अली खान रावण की भूमिका में हैं और उनका ये लुक काफी प्रभावित करने वाला है।
- मुंबई। अभिनेता अन्नू कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता से करीब 4 लाख 36 हजार की ऑनलाइन ठगी हुई है। एक प्रमुख प्राइवेट बैंक का अधिकारी बन केवाईसी डीटेल्स को अपडेट करने के बहाने अन्नू कपूर को ठग लिया गया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय पर की गई कार्रवाई की वजह से अभिनेता को उनकी ठगी गई राशि से 3 लाख 8 हजार रुपये वापस मिल जाएंगे।ओशिवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 'अन्नू कपूर को गुरुवार को बैंक के कर्मचारी के रूप में एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि अभिनेता को अपने केवाईसी फॉर्म को अपडेट करने की जरूरत है। इसके बाद अभिनेता ने अपनी बैंक डिटेल्स और वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी उसके साझा किया।' उन्होंने आगे कहा, 'कुछ समय बाद, फोन करने वाले ने अन्नू कपूर के अकाउंट से दो अन्य खातों में दो बार पैसे ट्रांसफर किए। किए गए इन ट्रांसफर्स में 4.36 लाख रुपये की ट्रांजैक्शन की गई। हालांकि, बैंक ने फोन कर तुरंत अभिनेता को इन ट्रांजेक्शन के बारे में सूचित किया और उन्हें यह भी बताया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई थी।'बैंक से फोन आने के तुरंत बाद ही अन्नू कपूर ने बिना देर किए पुलिस से संपर्क किया और जिन बैंकों में पैसा ट्रांसफर किया गया था, उनसे भी संपर्क किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इन दोनों खातों को बैंकों ने फ्रीज कर दिया है और अभिनेता को 3.08 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले को पकडऩे के प्रयास जारी हंै।"
- -80 साल की हुई सदाबहार आशा पारेखमुंबई। जानी-मानी एक्ट्रेस आशा पारेख आज अपना 80 वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही उन्हें हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1992 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।आशा पारेख के जन्मदिन के अवसर पर हम उनसे जुड़ा एक किस्सा सुना रहे हैं, जिसका खुलासा उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान किया था। आशा पारेख ने बताया था कि किस तरह उससे छुटकारा पाने के लिए उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ी थी।आशा पारेख का 60 और 70 के दशक में खूब जलवा था। उन्होंने कई साल तक फिल्मी पर्दे के साथ-साथ लोगों के दिलों पर राज किया। आशा पारेख अपने दौर की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक रहीं। आशा पारेख को शुरुआत में फिल्मों में रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन 'दिल देके देखो' ने उनकी ऐसी किस्मत लिखी कि हर कोई उन्हें 'मिडास टच' वाली हीरोइन कहने लगा। आशा पारेख के प्रति दीवानगी फिल्म इंडस्ट्री तक ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैल गई थी। दुनिया के कोने-कोने में आशा पारेख के फैन रहे। एक फैन तो ऐसा रहा जो आशा पारेख से शादी करने के लिए चीन से मुंबई आ गया और उनके घर के बाहर धरना देकर बैठ गया।इस बारे में आशा पारेख ने कहा था, 'मेरे घर के बाहर एक चीनी आदमी आकर रहने लगा। लोग जब उसे वहां से जाने के लिए कहते तो वो उन्हें छुरी निकालकर दिखा देता। पता चला कि वो मुझसे शादी करना चाहता था।'आशा पारेख उस फैन का जुनून देख हैरान थीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उसे अपने घर के बाहर से हटाने के लिए वह क्या करें। कोई रास्ता न देख आशा पारेख ने मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर को फोन किया और फैन को जेल में डलवा दिया। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैंने पुलिस कमिश्नर को फोन किया। उन्होंने उसे जेल में डाल दिया। उसने मुझे जेल से लेटर लिखा कि मुझे जेल में डाला है। मुझे बाहर निकालो। अब भई मैंने तो आपको अंदर डाला है। तो मैं बाहर कहां से निकालूं तुमको।'आशा पारेख ने 1999 तक फिल्मों में काम किया और फिर एक्टिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आशा पारेख चूंकि एक क्लासिकल डांसर भी हैं। इसलिए बाद में उन्होंने अपनी एक डांस अकेडमी खोली। अब आशा पारेख उसी में मशगूल रहती हैं। हालांकि वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर वे टीवी पर किसी रियलिटी शो में विशेष मेहमान के तौर पर भी नजर आ जाती हैं।आशा पारेख जब महज 17 साल की उम्र में थीं, तब उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी और इसके बाद धीरे-धीरे उनकी शोहरत इस कदर बढ़ी कि अभिनेत्री को सिनेमा की जुबली गर्ल कहा जाने लगा।आशा पारेख का फिल्म सफर बहुत लंबा रहा है। उन्होंने दस वर्ष की उम्र में अपने अभिनय के करियर की शुरआत की थी। दरअसल, उन्हें निर्देशक बिमल रॉय ने डांस करते हुए देखा था और 1952 में फिल्म मां में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साइन कर लिया। इसके बाद उन्हें बेबी आशा पारेख के नाम से जाना गया।आशा पारेख ने साल 1958 में आई नासिर हुसैन की फिल्म 'दिल देके देखो' में नीता नारायण के नाम से मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता शम्मी कपूर नजर आए थे। यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी और पहली फिल्म के बाद से ही आशा पहचानी जाने लगीं।साल 1971 में आई फिल्म कटी पतंग में आशा पारेख ने एक विधवा का किरदार अदा किया था। फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और आशा पारेख के किरदार को समीक्षकों द्वारा भी खूब सराहना मिली थी। यहां तक कि इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
- मुंबई। फिल्म बाहुबली को पूरे भारत भर में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी बंपर कमाई की थी। इस फिल्म को जिस प्रकार शरद केलकर ने अपनी आवाज में डब किया था, वह दर्शकों की कानों में लंबे समय तक गूंजता रहा है। अब एक बार फिर शरद केलकर बाहुबली बने प्रभास की आवाज बनेंगे। वह आदिपुरुष हिंदी में प्रभास की भूमिका के लिए वॉइस ओवर करेंगे।आदिपुरुष में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सनी कौशल और सैफ अली खान की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। सन 2015 में आई प्रभास की फिल्म बाहुबली दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। एक बार फिर वह बाहुबली 2 के माध्यम से सिनेमाघरों में आए और देश को अपना दीवाना बना दिया। 5 वर्षों बाद प्रभास एक बार फिर भारतीय सिनेमा को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। उनकी जल्द फिल्म आदिपुरुष रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार ने किया है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने बॉडी डबल (सितारों के स्थान पर एक्शन दृश्य करने वाले कलाकार) सागर पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके लिए एक भावुक पोस्ट लिखी है। मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, पांडे की शुक्रवार को मुंबई के एक जिम में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वह ‘बजरंगी भाईजान', ‘ट्यूबलाइट' और ‘दबंग' सहित कई अन्य फिल्मों में सलमान के बॉडी डबल के रूप में काम कर चुके थे। खबरों के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद पांडे को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सलमान ने 2015 में प्रदर्शित फिल्म ‘बजरंगी भाईजान' के सेट पर पांडे के साथ खिंचवाई गई एक तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “मेरे साथ रहने के लिए आपका दिल से शुक्र अदा कर रहा हूं। ऊपरवाला आपकी आत्मा को शांति दे सागर भाई। शुक्रया सागर पांडे।” अभिनेता अनुपम खेर और रॉनित रॉय, अभिनेत्री संगीता बिजलानी सहित कई अन्य हस्तियों ने सलमान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडे की मौत पर शोक जताया।
- मुंबई। आज टीवी में कितने ही सीरियल प्रसारित हो रहे हैं, लेकिन लोग अभी भी 80 के दशक में प्रसारित होने वाले रामानंद सागर के सीरियल रामायण और उसके पात्रों को भूले नहीं हैं। आज भी लोग सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को भगवान राम की तरह पूजते हैं। वहीं सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया को भी माता सीता की तरह सम्मान और पूजा जाता है।इसका ऐसा ही उदाहरण हाल ही में सामने आया जब सोशल मीडिया में इसका एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में इस शो के कलाकारों के प्रति लोगों का प्यार और सम्मान साफ नजर आ रहे है। दरअसल, एक्टर अरुण गोविल हाल ही में संभाजीनगर (महाराष्ट्र) पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर अभिनेता को देखते ही एक महिला इतनी भावुक हो गई कि उनके पैरों में झुककर उन्हें प्रणाम करने लगी। वीडियो में उस महिला के भावों को देख ऐसा लग रहा है मानो उसे राम मिल रहे हों। इतना ही नहीं अभिनेता को देख महिला की आंखों से आंसू भी बहने लगे। वहीं, वीडियो में एक्टर उस महिला से उठने का अनुरोध करते भी नजर आए। इसके बाद उन्होंने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई।यह पहली बार नहीं है जब अरुण गोविल को देख लोगों इस तरह की प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले भी कई बार उनके साथ ऐसे वाक्ये होते रहे हैं। रामायण के बाद से ही लोग उन्हें राम के रूप में ही देखते हैं। इतना ही नहीं अभिनेता खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि एक बार उन्हें सिगरेट पीते देख एक व्यक्ति उनसे काफी नाराज हुआ था, जिसके बाद एक्टर ने सिगरेट छोड़ दी थी। रामायण की लोकप्रियता को देखते हुए ही 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर दोबारा रामायण का प्रसारण शुरू किया था। उस समय भी इस सीरियल की लोकप्रियता ने झंडे गाड़ दिए थे।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी मातृत्व पोशाक श्रृंखला शुरू करने के लिये तैयार हैं। आलिया ने दो साल पहले एड-ए-मम्मा के नाम से बच्चों के परिधान की श्रृंखला शुरू की थी और अब वह मातृत्व पोशाक श्रृंखला लेकर आ रही हैं। आलिया खुद भी गर्भवती हैं और पति रणबीर कपूर के साथ अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। अभिनेत्री (29) ने अपने नवीन उद्यम की घोषणा ‘इंस्टाग्राम' पर की।उन्होंने एक नोट में कहा, “दो साल पहले, मैंने बच्चों के कपड़ों का ब्रांड शुरू किया। सभी ने पूछा कि जब मेरे बच्चे नहीं हैं तो मैं बच्चों का ब्रांड क्यों लेकर आ रही हूं ? अब, मैं मातृत्व पोशाक की अपनी श्रृंखला शुरू कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई पूछेगा कि क्यों। लेकिन फिर भी मैं आपको बता दूं।” “ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा” की अभिनेत्री ने कहा कि मातृत्व का अनुभव प्राप्त करने जा रही महिलाओं को कई बार पहनने के लिये सही कपड़े नहीं मिलने पर तनाव महसूस होता है। उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैंने पहले मातृत्व संबंधी कपड़े खरीदे हैं। लेकिन जब मैंने यह किया तो मुझे काफी खुशी हुई। आप नहीं जानते कि आप अगले कुछ महीनों में कैसा दिखने या महसूस करने जा रहे हैं और आइए ईमानदार रहें, पहनने के लिए सही चीज नहीं ढूंढ पाना तनावपूर्ण हो सकता है।” आलिया ने कहा, “क्या मैं जो ब्रांड पहले से पहनती हूं उन्हीं की बड़ी साइज लेती हूं? क्या मुझे रणबीर की अलमारी में कपड़े तलाशने चाहिए? मेरे शरीर में बदलाव आ रहा है इसका यह मतलब नहीं की मेरी स्टाइल में भी बदलाव आए, सही है न?” रणबीर (40) से विवाह के दो महीने बाद आलिया ने जून में इंस्टाग्राम पर अपने गर्भवती होने की जानकारी साझा की थी।
- नई दिल्ली। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों के बीच एक ऐसी लोक गायिका ने सबका ध्यान खींचा वो थीं बेस्ट प्लेबैक सिंगिग के लिए इस बार का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली ननचम्मा। केरल की लोक गायिका 60 साल की ननचम्मा, जो एक आदिवासी समुदाय से हैं, ने सच्चिदानंदन केआर (सची) द्वारा निर्देशित फि़ल्म 'अय्यपणम कोशियुमÓ के लिए 68वें राष्ट्रीय फि़ल्म पुरस्कार में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड जीता है।इतना ही नहीं ननचम्मा ने फि़ल्म में कन्नम्मा की मां के किरदार के रूप में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। इस फि़ल्म में वह अभिनेता बीजू मेनन द्वारा निभाए गए किरदार अय्यप्पन नायर की पत्नी बनी थीं। बीजू मेनन ने 'अय्यपणम कोशियुम' फि़ल्म के लिए 68वें राष्ट्रीय फि़ल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता है।ननचम्मा ने फि़ल्म में 'कलक्कथाÓ गाना गाकर मलयाली दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गाने के लिए उन्होंने काफी सराहना भी बटोरी थी। यूट्यूब पर इस गाने के रिलीज होने के बाद खूब लोकप्रियता मिली थी, और एक महीने में ही इस गाने को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। यह गीत खुद ननचम्मा ने इरुला भाषा में लिखा था और जेक बिजॉय ने कंपोज किया था। ननचम्मा को इससे पहले फिल्म 'अय्यपणम कोशियुमÓ के लिए साल 2020 में केरल राज्य फि़ल्म पुरस्कार में एक विशेष पुरस्कार मिला था।ननचम्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं पुरस्कार जीतकर काफी खुश हूँ, लेकिन यह बेहद दुख की बात है कि वह (फिल्म निर्देशक सची) यह खबर सुनने के लिए हमारे साथ नहीं हैं। उन्होंने ही मुझे गाने के लिए कहा था और मैंने गाया। " वहीं फि़ल्म निर्माता अदूर गोपालकृष्णन ने ननचम्मा को मिले पुरस्कार पर खुशी व्यक्त की.। उन्होंने कहा, "आमतौर पर लोक-गायन को मुख्यधारा के सिनेमा में जगह नहीं मिलती है। यह वाकई में एक दुर्लभ उपलब्धि है। "ननचम्मा आज़ाद कला समिति की लोकगायिका हैं, जिसका नेतृत्व अट्टपाड़ी के आदिवासी कलाकार पज़ानी स्वामी करते हैंै। ननचम्मा की आजीविका का साधन खेती और मवेशी हैंै। वह ज्यादातर लोक गीत गाती हैं जो पीढिय़ों से चले आ रहे हैं। उन्होंने पहली बार सिंधु साजन द्वारा निर्देशित एक डॉक्यूमेंट्री के लिए गाया था।ननचम्मा ने केरल सरकार के आवास कार्यक्रम लाइफ मिशन के लिए प्रचार गीत गाया और यह पहली बार था जब केरल में जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए इरुला भाषा का इस्तेमाल किया गया था। वहीं 'अय्यपणम कोशियुमÓ फि़ल्म को चार पुरस्कार मिले है। इनमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (सची), सहायक अभिनेता (बीजू मेनन), महिला पाश्र्व गायिका (ननचम्मा) और स्टंट कोरियोग्राफी- थिंकलाज़्चा निश्चयम का नाम शामिल है। सेना हेगड़े की छोटे बजट की यह फि़ल्म ओटीटी पर रिलीज़ हुई थी और दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसे सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म का पुरस्कार मिला है। हेगड़े ने इसके लिए दर्शकों का आभार जताया।
- मुंबई। दिल्ली के विज्ञान भवन में बीते शुक्रवार को 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है। अजय देवगन को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के लिए मिला है। अजय देवगन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में काजोल भी थीं। बताते चलें कि अजय देवगन के साथ फिल्म 'सोरारई पोटरु' के लिए सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पति अजय देवगन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अजय देवगन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ले रहे हैं। इसके साथ काजोल ने लिखा है, 'घर पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार लाना और अच्छा दिखना मुश्किल है।' ्रबताते चलें कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। वहीं, इस फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही फिल्म को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का भी अवॉर्ड मिला है। इस तरह से फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले हैं।बता दें कि अजय देवगन को तीसरी बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' से पहले साल 1998 में फिल्म 'जख्म' के लिए और साल 2022 में फिल्म 'द लीजेंड भगत सिंह' के लिए अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
- मुंबई। मॉडलिंग की दुनिया में अपना एक मुकाम स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रही एक 30 वर्षीय मॉडल ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली है। मॉडल का नाम आकांक्षा मोहन है। आकांक्षा की लाश एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि उसने अवसाद में आकर आत्महत्या जैसा भयानक कदम उठाया क्योंकि सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह खुश नहीं है और शांति चाहती है।मरने से पहले मॉडल ने बहुत ही मार्मिक सुइसाइड नोट लिखा। उसने लिखा कि वह खुश नहीं है और शांति चाहती है इसलिए आत्महत्या कर रही है। वर्सोवा पुलिस थाने में एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना का पता तब चला जब होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया। जब आकांक्षा होटल के कमरे से बाहर नहीं आई तो कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम होटल पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। कमरे के पंखे से आकांक्षा का शव लटकता हुआ मिला। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है 'मुझे माफ करना। कोई भी इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं है। मैं खुश नहीं हूं। मुझे शांति चाहिए।'मिली जानकारी के अनुसार आकांक्षा मॉडलिंग की दुनिया में संघर्ष कर रही थी। वह मुंबई के लोखंडवाला इलाके में यमुना नगर सोसाइटी में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह बुधवार दिन में करीब एक बजे होटल आई थी और वहीं उसने आत्महत्या कर ली। वर्सोवा पुलिस थाने में मॉडल की अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।
- मुंबई। अभिनेता सलमान खान के हमशक्ल और बॉडी डबल सागर सलमान पांडे का निधन हो चुका है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो राजू श्रीवास्तव की तरह जिम में वर्कआउट करते हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका देहांत हो गया। सागर पांडे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हस्ती रहे हैं। उनके ढेरों प्रशसंक हैं और वह सलमान खान की कार्बन कॉपी के नाम से मशहूर थे।मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सागर पांडे मनोरंजन इंडस्ट्री के बॉडी डबल की तरह काम करते थे। शुक्रवार को वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे और इस दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। फिर आनन फानन में जब उन्हें अस्पताल में ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने दुख जताते हुए पोस्ट किया।सागर पांडे को जिम में मौजूद लोगों ने मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट में स्थित हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ट्रामा केयर म्युनिसिपल अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हॉस्पिटल में लाने से पहले ही वह दम तोड़ चुके थे। सागर पांडे उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे जो कि सलमान खान की तरह हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। कई साल स्ट्रगल करने के बाद जब उन्हें काम नहीं मिला तो उन्होंने बॉडी डबल की तरह काम करना शुरू किया। वह अपने चहेते सलमान खान की तरह बैचलर थे। उनके 5 भाई थे और वही घर को संभालते थे।साल 1998 में बॉडी डबल के तौर पर सागर ने कुछ कुछ होता से करियर की शुरुआत की थी। वह दबंग, दबंग 2, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी करीब 50 फिल्मों में काम कर चुके थे। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि काम न मिलने की वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था।
- नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। इस कार्यक्रम में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।वर्ष 2020 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दिया गया। तमिल फिल्म सोरारई पोटरु को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ। हिंदी फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला। अजय देवगन को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। सोरारई पोटरु के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार सूर्या को मिला और अपर्णा बालमुरली को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया।डांगी भाषा की टेस्टिमनी ऑफ एना को सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ। मराठी फिल्म फनरल को सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के सम्मान से पुरस्कृत किया गया।सच्चिदानंदन के.आर. को मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। मराठी फिल्म सुमी को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार मिला। मनोज मुंतशिर को हिंदी फिल्म साइना में सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए पुरस्कृत किया गया। राहुल देशपांडे को मराठी फिल्म मी वसंतराव के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार मिला और नंचम्मा को मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार दिया गया। कन्नड़ फिल्म तलेदंडा को पर्यावरण संरक्षण पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। बंगाली भाषा की फिल्म अविजात्रिक के लिए सुप्रतिम भोल को सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभिनेत्री आशा पारेख की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फिल्म और फिल्म निर्माता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सिनेमा चित्रों के माध्यम से व्यक्त की गई कविता है, जो सभी के लिए चमत्कार तरह है और लोगों को इससे जीवंत तथा मानवीय एहसास होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने पिछले कुछ वर्षों में उत्कृष्टता को मान्यता दी है।
- नयी दिल्ली। गुज़रे ज़माने की बेहतरीन अदाकारा आशा पारेख को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यहां विज्ञान भवन में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 79 वर्षीय पारेख को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। वरिष्ठ अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने 80वें जन्मदिन से एक दिन पहले यह पुरस्कार पाकर धन्य महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, “ दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करना बहुत बड़े सम्मान की बात है। मेरे 80वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मुझे यह सम्मान मिला, मैं इसके लिए आभारी हूं। ” वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पारेख ने कहा, “ यह भारत सरकार से मुझे मिलने वाला सबसे अच्छा सम्मान है। मैं जूरी को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।” भारतीय फिल्म जगत को 'बेहतरीन स्थान' बताते हुए, अभिनेत्री ने कहा कि वह 60 साल बाद भी फिल्मों से जुड़ी हुई हैं। बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली पारेख ने कहा, “ "हमारा फिल्म जगत सबसे अच्छी जगह है। और मैं इस जगत में युवाओं को दृढ़ता, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और जमीन से जुड़े रहने का सुझाव देना चाहती हूं, और मैं आज रात पुरस्कार पाने वाले सभी कलाकारों को बधाई देती हूं।” दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की पांच सदस्यीय चयन समिति ने सम्मान के लिए पारेख का चयन किया। इस समिति में आशा भोंसले, हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लों, उदित नारायण और टीएस नागभरण शामिल हैं । 1960-1970 के दशक में पारेख की शौहरत अभिनेता राजेश खन्ना, राजेंद्र कुमार और मनोज कुमार के बराबर थी। अपने पांच दशक लंबे करियर में अभिनेत्री ने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इनमें “दिल देके देखो”, “कटी पतंग”, “तीसरी मंजिल” , ‘बहारों के सपने,' ‘प्यार का मौसम' और “कारवां” जैसी फिल्में शुमार हैं। उन्होंने 1952 में आई फिल्म “आसमान” से 10 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था और वह दो साल बाद बिमल रॉय की “बाप बेटी' से चर्चा में आई थीं। पारेख ने 1959 में आई नासिर हुसैन की फिल्म “दिल देके देखो” में मुख्य किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने शम्मी कपूर के साथ अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे थे। पारेख ने 1990 के दशक के अंत में एक निर्देशक व निर्माता के तौर पर टीवी नाटक “कोरा कागज” का निर्देशन किया था, जिसे काफी सराहा गया। पारेख 1998-2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की पहली महिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।साल 2017 में उन्होंने अपनी आत्मकथा “द हिट गर्ल” पेश की, जिसका सह-लेखन फिल्म समीक्षक खालिद मोहम्मद ने किया था। उन्हें 1992 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।पिछले साल, 2019 के लिए रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
-
मुंबई। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईफा) के आगामी 23वें संस्करण का आयोजन फरवरी 2023 में अबूधाबी के यास प्रायद्वीप पर किया जाएगा। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म अकादमी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। यह फिल्म महोत्सव लगातार दूसरी बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के इस प्रायद्वीप पर आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव में सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और कीर्ति सैनन जैसी प्रख्यात फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगी। आईफा 2023 का आयोजन अबूधाबी के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग (डीसीटी) और मिराल कंपनी के सहयोग से किया जाएगा। आईफा के उपाध्यक्ष नोरीन खान ने कहा कि यास द्वीप में पहली बार आईफा संस्करण के सफल आयोजन के बाद अगले साल भी इसे इसी स्थान पर आयोजित करने का फैसला लिया गया है। खान ने एक बयान में कहा, “मिराल और डीसीटी के अद्भुत साझेदारों की बदौलत इस साल आईफा का अनुभव बेमिसाल रहा। हम एक बार फिर इस महोत्सव के आयोजन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।” - मुंबई। सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर जिस घड़ी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। वो आखिरकार सामने आ चुकी है। सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनॉन स्टारर फिल्म आदिपुरुष से एक्टर का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। इस पोस्टर में सुपरस्टार प्रभास प्रभु श्रीराम के अवतार में नजर आ रहे हैं। सामने आए इस पोस्टर में प्रभु श्रीराम धनुष बाण को हाथ में थामे आसमान पर निशाना साधते हुए दिख रहे हैं। इस पोस्टर में प्रभास का लुक भी काफी अलग नजर आ रहा है।सुपस्टार प्रभास और कृति सेनॉन की इस फिल्म का फस्र्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए निर्देशक ओम राउत ने लिखा, 'आरंभ... हमारे साथ इस जादुई सफर की शुरुआत करें... उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी पर... आदिपुरुष इन अयोध्या... पहला पोस्टर और टीजर फिल्म का 2 अक्टूबर शाम 7.11 बजे जारी होगा। आदिपुरुष टीजर।'बता दें कि फिल्म में प्रभु श्रीराम के अवतार में प्रभास नजर आने वाले हैं। जबकि उनके साथ लीड रोल में अदाकारा कृति सेनॉन नजर आएंगी। फिल्म में कृति सेनॉन सीता का किरदार निभाती दिखेंगी। वहीं, सैफ अली खान फिल्म में लंकेश के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की इस भारी-भरकम स्टारकास्ट को देखते हुए इसे लेकर फैंस के बीच अभी से ही भारी क्रेज है। प्रभास के साथ लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह दिखाई देने वाले हैं।ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी 2023 को सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने की तैयारी में हैं। फिल्म को तान्हाजी फेम निर्देशक ओम राउत ने बनाया है। तान्हाजी में भी वीएफएक्स वर्क की काफी तारीफ हुई थी। आदिपुरुष के लिए भी निर्देशक ओम राउत ने वीएफएक्स पर काफी ध्यान दिया है। यही वजह है कि इसे 3डी वर्जन में भी रिलीज किया जाएगा।----



.jpg)











.jpg)
.jpg)




.jpg)





