ब्रेकिंग न्यूज़

खाली पेट सेब खाने से वेट लॉस ही नहीं आयरन की कमी भी होती है दूर

 बचपन से आप यह कहावत सुनते आए होंगे कि रोजाना एक सेब खाने से व्यक्ति खुद को कई रोगों से दूर रख सकता है। सेब खाने से न सिर्फ व्यक्ति की कब्ज की शिकायत दूर होती है बल्कि बढ़ते वजन से भी छुटकारा मिल सकता है। लेकिन कई बार सेब खाने का सही तरीका और समय पता न होने की वजह से व्यक्ति को फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं खाली पेट सेब खाने से व्यक्ति को मिलते हैं कौन से गजब के फायदे और क्या है इसे खाने का सही समय।  

खाली पेट सेब खाने के फायदे-
खून की कमी-
सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो खून साफ करने के साथ शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन का निर्माण भी करती है। जिससे व्यक्ति के शरीर में खून की कमी दूर होती है। 
कब्ज से छुटकारा-
अगर आप कब्ज, गैस और पाचन क्रिया से परेशान हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करें। सेब में मौजूद फाइबर धीरे-धीरे कब्ज को कम करता है। अगर आप चाहें तो सेब की जगह उसका मुरब्बा भी खा सकते हैं।
ब्लड शुगर रखता है कंट्रोल-
सेब डायबिटीज रोगी के लिए सबसे बढ़िया विकल्प हो सकता है। सेब को छिलके समेत खाने से डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
वेट लॉस में फायदेमंद-
वजन कम करने के लिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में फाइबर भरपूर पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी करें बूस्ट-
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए रोज सुबह खाली पेट सेब का सेवन करें। सेब में मौजूद कई पोषक तत्व इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
सेब खाने का सही तरीका-
कभी भी सेब के छिलके उतारकर नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन  सुबह खाली पेट करें। सेब के छिलके में पेक्टिन पाया जाता है। सेब के छिलके में मौजूद पेक्टिन फाइबर के साथ मिलकर दिल के रोगों और ब्लड वैसल्स में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मददगार है। सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल के रोगों का खतरा कम होता है। ध्यान रखें, सेब का सेवन कभी भी शाम या सोते समय नहीं करना चाहिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english