ब्रेकिंग न्यूज़

जन्माष्टमी पर घर में बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद
 जन्माष्टमी यानी श्रीकृष्णजन्मोत्सव आ रहा है। इस बार भगवान श्रीकृष्ण को घर में बने स्वादिष्ट कलाकंद का भोग लगाएं।  इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही लाजवाब होते हैं और इसी कारण से कलाकंद मशहूर है।जानें इसकी रेसिपी.....
 हेल्दी कलाकंद बनाने के लिए आपको चाहिए
    दूध- 2 लीटर फुल क्रीम दूध,
    मेपल सिरप- चार बड़े चम्मच,
    इलायची पाउडर एक छोटी चम्मच,
    देसी घी 1 बड़ा चम्मच,
    कटे हुए बादाम – 1 चम्मच,
    कटा हुआ पिस्ता 1 चम्मच
    छैना बनाने के लिए नींबू का रस-1 चम्मच।
ऐसे बनाएं हेल्दी कलाकंद
स्टेप 1 : 
सबसे पहले दूध का छेना बनाकर तैयार करना है। छेना तैयार करने के लिए एक बर्तन में 1 लीटर दूध को मीडियम आंच पर उबालें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें और गुनगुने दूध में नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा करके मिलाते जाएं और लगातार चलाते रहें। कुछ ही देर में दूध फटकर छेना तैयार हो जाएगा।
स्टेप 2 : 
अब एक साफ़ सूती कपड़े में फटे हुए दूध को डालकर छेना अलग कर लें। अब साफ पानी से छेना को अच्छी तरह धो लें जिससे छेना में से नींबू की खटास निकल जाए।
स्टेप 3 : 
छेना को हथेलियों से चूर कर मैश कर लें। (यदि आप चाहे तो बाजार के तैयार छेने का प्रयोग कर सकती हैं या फिर इस तरह घर पर छेना बना सकती हैं)
स्टेप 4 : 
अब दूसरे बर्तन में 1 लीटर दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब दूध में उबाल आने लगे तब लगातार चम्मच से चलाते हुए दूध को आधा होने तक पकाएं।
स्टेप 5 : 
जब दूध आधा हो जाए तब छेना डालकर चम्मच से चलाते रहे, थोड़ी देर में दूध सूखकर गाढ़ा बेटर तैयार होने लगेगा।
स्टेप 7 : 
दूध का गाढ़ा पेस्ट सा तैयार हो जाए, तब इसमें मेपल सिरप और इलायची पाउडर मिलाकर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए।
स्टेप 8 : 
कुछ देर बाद आप देखेंगे कि दानेदार दूध का मिश्रण बन चुका है। अब इसमें देसी घी मिलाकर 2 मिनट और पकाएं। बेटर परफेक्ट बन जाए तो गैस बंद कर दें।
स्टेप 9 : 
एक चौकोर आकार के बर्तन (टिन का ट्रैक) में घी लगाकर ग्रीस करें और  मिश्रण को इसमें डालें।चम्मच की मदद से मिश्रण टिन में एकसार फैलाएं।
स्टेप 10 : इस पर बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता  डाल कर चम्मच से हल्का दबा दें। ताकि वे मिठाई पर चिपक जाएं। इसे 2 घंटे सेट होने फ्रिज में रख दें और फिर तय समय के बाद अपने मनचाहे आकार में काट लें। तैयार कलाकंद को फ्रीज में स्टोर कर सकती हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english