घर पर इन 3 तरह से बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशनर, दीपावली पर बाल दिखेंगे बेहद सॉफ्ट
बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए हम सभी लोग बाजार के हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप घर पर नेचुरल हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1) नारियल तेल, दही और शहद कंडीशनर
इसे बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल, एक बड़ा चम्मच शहद, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो बड़े चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल लें। इन सब चीजों को अच्छे से मिलाकर शैंपू किए हुए बालों में लगाएं। इस कंडीशनर को 15-20 मिनट के लिए लगा रहने होने दें और फिर इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
2) एलोवेरा हेयर कंडीशनर
इसे बनाने के लिए चार बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इसे अपने शैंपू किए हुए बालों में लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें।
3) एप्पल साइडर विनेगर कंडीशनर
इसे बनाने के लिए दो बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, एक बड़ा चम्मच शहद और दो कप पानी लें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक चिकना पेस्ट बनाएं। इसे अपने शैंपू किए हुए बालों की लेंथ पर लगाएं। इसे स्कैल्प पर न लगाएं। 15-30 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
Leave A Comment