ब्रेकिंग न्यूज़

शिवरात्रि के व्रत में बनाएं मखाने की ये डिश, उपवास में रहेंगे ऊर्जावान

महाशिवरात्रि के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं। जिसकी तैयारियां अभी से शुरु हो गईं हैं। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि  मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन पूजा-पाठ करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन व्रत भी रखते हैं। व्रत के दिन फलाहार खाया जाता है। कई लोग व्रत के समय काफी कमजोरी महसूस करते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप व्रत में पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे। इस डिश का नाम है मखाने के लड्डू।

आज हम आपको मखाने के लड्डू बनाना सिखाएंगे। इसे आप शिवरात्रि से पहले भी बनाकर रख सकती हैं। ये कई दिनों तक खराब नहीं होते। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं। आइए आपको सरल तरीके से मखाने के लड्डू बनाना सिखाते हैं।
 
मखाने के लड्डू बनाने की जरूरी सामग्री--
    सौ ग्राम मखाना
    50 ग्राम काजू
    50 ग्राम बादाम
    एक गरी का गोला या सूखा नारियल
    चार चम्मच देसी घी
    पिस्ता दो चम्मच बारीक कटे हुए
    किशमिश बारीक कटा हुआ
    सफेद तिल दो चम्मच
    गुड़ दो सौ ग्राम
    पानी आधा कप
    इलायची पाउडर

विधि---
मखाने से लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छे से भून लें। इसके लिए कड़ाही में देशी घी डाल कर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मखाना डालकर इसे अच्छे से भून लें। मखाने भूनने के बाद इसे थोड़ी देर रख दें, जिससे ये कुरकुरे हो जाएं। अब इसे मिक्सी में डाल कर पीस लें।

इसके बाद कड़ाही को एक बार फिर से गर्म करें और इसमें ड्रई फ्रूट डालकर इसे रोस्ट करें। इस सभी को प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें। इनको भी मिक्सी के जार में अच्छे से पीस लें। अब पीसे हुए मखाने और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर एक साथ रख लें। इसके बाद इसमें बिना पिसे रोस्ट मेवे, तिल और इलाइची पाउडर को अच्छे से मिला लें। अब एक बार फिर से गैस पर कड़ाई रखकर इसमें गुड़ डालें। गुड़ में अब पानी डालकर इसे पिघलाएं।

इसे तब तक उबालें जब तक चाशनी ना बन  जाएं। अब एक तार की चाशनी बन जाने पर इसमें मखाने का सारा मिश्रण डाल दें। इसके बाद इसे अच्छे से मिलाएं। ठंडा होने के बाद आप इसके लड्डू बना सकती हैं। इसे आप दो हफ्ते तक स्टोर करके रख सकते हैं

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english