नाश्ते और भोजन में बनाएं गार्लिक नान
--सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
नाश्ते और भोजन के लिए नए विकल्प तलाशना मुश्किल नहीं है। बस मौजूदा व्यंजन की विधि में कुछ बदलाव कीजिए और पा लीजिए नई रेसिपी।
क्या चाहिए
आटे के लिए- मैदा- 2 कप, नमक- 1 छोटा चम्मच, मक्खन- 1 बड़ा चम्मच, हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा, पानी- आवश्यकता के अनुसार, पिसी शक्कर- 1 बड़ा चम्मच, लहसुन- 2-3 बड़े चम्मच कटा हुआ।
ऐसे बनाएं
बोल में मैदा, नमक, शक्कर, मक्खन, हरा धनिया और लहसुन मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। मक्खन लगाकर पंद्रह-बीस मिनट के लिए रखें। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलें। नान पर एक तरफ़ पानी लगाएं और गर्म तवे पर रख दें। फिर तवा पलटकर सीधे आंच पर नान पकाएं। जब यह सुनहरा भूरा हो जाए तो नान आंच पर दोनों तरफ़ से पकाएं। अच्छे से मक्खन या घी और हरा धनिया लगाकर गर्मागर्म परोसें।
Leave A Comment