महीने में एक बार चादर बदलना सही है, क्या आप जानते हैं बेडशीट धोने का सही तरीका?
जिस बिस्तर पर सोते हैं, उसपर बेडशीट बिछाई जाती है। इसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। चादर का साइज काफी बड़ा होता है, ऐसे में हर कोई इसे धोने के लिए अपनी सहूलियत देखता है। कुछ लोग बेडशीट को हफ्ते में एक या दो बार बदल लेते हैं, वहीं कुछ लोग महीने भर में इसे बदलते हैं। बेडशीट को लेकर ज्यादातर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर इसे कितने दिन में बदलना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कितने दिन में बदलनी चाहिए चादर और इसे धोने का सही तरीका।
गंदी चादर से सेहत को होगा नुकसान
अगर आप एक बेडशीट को काफी लंबे समय तक बिछा रहने देते हैं, तो आपको कुछ बातें जाननी चाहिए। रिपोर्ट्स की मानें तो गंदे बेडशीट पर हजारों की संख्या में डेड स्किन सेल्स, डस्ट, तेल आदि जम जाते हैं जो संक्रमण का कारण बन सकते हैं। वहीं बहुत दिन तक एक ही बेडशीट रहने पर गंदगी और बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में समय समय पर चादर को बदलना जरूरी है।
क्या एक महीने में एक बार चादर बदलना सही है?
बिल्कुल नहीं, अगर आप एक महीने तक एक ही चादर को बिछा रहने देते हैं तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। हफ्ते में एक बार अपनी बेडशीट बदलें। वहीं घर पर कोई पालतू जानवर है तो आप दो दिन में एक बार इसे बदलें।
क्या है बेडशीट धोने का सही तरीका
बेडशीट धोने में ज्यादातर लोग गलती करते हैं। ध्यान रखें कि बाकी सारे कपड़ों के साथ चादरों को ना धोएं। अपनी चादरें हमेशा अलग से धोएं क्योंकि उन्हें सही से धोने की जरूरत होती है। बेडशीट धोने का सही तरीका देख रहे हैं तो सबसे पहले हल्के डिटर्जेंट के साथ गुनगुने पानी में चादरों को भिगो दें। इसे धोने के लिए मशीन में डालें, फिर ड्राई करें और लटकाकर सुखाएं।









.jpg)
Leave A Comment