रश्मिका मंदाना इस डाइट को फॉलो करके खुद को रखती हैं फिट और हेल्दी
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्म पुष्पा के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। उनकी फिट और टोंड बॉडी का राज हर कोई जानना चाहता है। खुद को फिट रखने के लिए रश्मिका योग, एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने के साथ ही हेल्दी डाइट भी लेती हैं। वे खान-पान को लेकर भी काफी स्ट्रिक्ट हैं। आइये जानते हैं रश्मिका के फिटनेस सीक्रेट के बारे में।
रश्मिका मंदाना का फिटनेस सीक्रेट
रश्मिका खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज को कभी स्किप नहीं करती हैं। उनका मानना है कि एक्सरसाइज और खुद को शारीरिक रूप से एक्टिव रखकर अच्छा स्वास्थ्य पाया जा सकता है। वे फिटनेस बरकरार रखने के लिए जिम में जाकर एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। अगर वे किसीकारणवश जिम नहीं जा पाती हैं तो ऐसे में बॉक्सिंग, डांसिंग और योगा करती हैं। आमतौर पर वे वेट लिफ्टिंग, ब्रिस्क वॉक और कार्डियो एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। वे फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर भी एक्सरसाइज की वीडियो शेयर करती रहती हैं।
रश्मिका मंदाना का डाइट प्लान
रश्मिका अपनी डाइट को लेकर काफी सख्त हैं। वे बाहर का कुछ भी खाने के बजाय घर का बना खाना खाना पसंद करती हैं। रश्मिका सबसे पहले सुबह उठकर एक लीटर पानी, नारियल पानी या फिर फलों का जूस पीकर दिन की शुरूआत करती हैं। वे लंच में ज्यादातर साउथ इंडियन खाना जैसे इडली, सांभर, डोसा और उत्पम आदि खाना पसंद करती हैं। रात में वे शकरकंद, चिकन या फिर दाल आदि खाना पसंद करती हैं।
क्या नहीं खाती हैं रश्मिका मंदाना?
रश्मिका बाहर का कुछ भी खाने से परहेज करती हैं। वे बाहर की चीजें खाना काफी कम पसंद करती हैं। रश्मिका जंक फूड, फ्राइड फूड, मैदे से बनी चीजें या फिर प्रोसेस्ड फूड आदि खाने से परहेज करती हैं। यही नहीं वे मीठा खाने से भी बचती हैं।
Leave A Comment