बिंदी लगाकर बढ़ जाती है चेहरे की सुंदरता, जानिए सही साइज...
भारतीय महिलाएं अक्सर ट्रेडिशल आउटफिट कैरी करती हैं। एथनिक आउटफिट मे साड़ी, सलवार कुर्ता या लहंगा शामिल है। ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के वैसे तो काफी चीजों को पहनना पड़ता है। लेकिन बिंदी के बिना एथनिक लुक कभी पूरा नहीं हो सकता। बिंदी लगाने से चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं और लुक भी काफी हद तक इंहेंस हो जाते हैं। लड़कियां एथनिक लुक के साथ बिंदी लगाना पसंद करती हैं, इस आर्टिकल में जानिए फेस शेप के मुताबिक बिंदी का सही साइज कैसे चुनें।
कैसे चुनें सही शेप वाली बिंदी
ओवल शेप के लिए बिंदी
लंबे या ओवल चेहरे पर हर तरह की बिंदी अच्छी लगती है। आप छोटे साइज की स्टोन वाली बिंदी लगा सकती हैं। ज्यादा बड़ी या मीडियम साइज की बिंदी ओवल शेप के आकार पर अच्छी नहीं लगती है।
गोल चेहरे के लिए बिंदी
अगर आपका चेहरा गोल है तो आप लंबे डिजाइन वाली बिंदी चुनें। चाहें तो आप बारीक स्टोन वाली बिंदी लगा सकती हैं, गोल चेहरा देखने में थोड़ा चबी होता है, ऐसे में इन दोनों तरह की बिंदी अच्छी लगती है। गोल चेहरे पर आप फुल साइज वाली बिंदी भी अच्छी दिखती है।
चौकोर चेहरे के लिए बिंदी
चौकोर चेहरे की शेप में माथा, गाल की हड्डियां, साथ ही जबड़े की रेखा समान चौड़ाई की होती है। अगर आपका चेहरा चौकोर आकार का है, तो वी-आकार की बिंदी और गोलाकार बिंदी अच्छी लगेगी। आप महाराष्ट्रियन आधे चांद वाली बिंदी लगा सकती हैं।
Leave A Comment