देसी घी से मक्खन बनाने का तरीका
-संध्या शर्मा
सफेद मक्खन का स्वाद तो बिल्कुल अलग ही होता है। जिसे खाने के लिए लोग दीवाने रहते हैं। लेकिन ये फ्रेश मक्खन घर में बनाना मुश्किल होता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सफेद मक्खन बनाने की एक रेसिपी वायरल हो रही है। जो कि बेहद आसान है और इस तरीके से फटाफट कम समय में ही व्हाइट बटर तैयार किया जा सकता है। तो अब जब भी परांठे के ऊपर मक्खन डालकर खाने का मन हो तो इस तरीके से आप भी मक्खन बनाकर तैयार कर सकती हैं। जानें व्हाइट बटर बनाने का वायरल तरीका।
सफेद मक्खन बनाने के लिए बस दो चीजों की जरूरत होगी और ये मक्खन फटाफट बन जाएगा।
देसी घी
8-10 बर्फ के टुकड़े
देसी घी से मक्खन बनाने का तरीका
देसी घी से मक्खन बनाने के लिए किसी बड़े और चौड़े तले के बर्तन में देसी घी लें। अब इस घी में बर्फ के टुकड़े डाल दें। फिर हाथों की मदद से इसे फेंटे। तेजी से फेंटने की वजह से कुछ ही देर में घी मक्खन में बदलने लगेगा। अगर बर्फ गल जाए तो इसमे कुछ बर्फ के टुकड़े और डालकर खूब तेजी से फेंटे। 15-20 मिनट तक लगातार फेंटने के बाद देसी घी जमकर मक्खन के रूप में आ जाएगी। बस रेडी है टेस्टी और घर का बना हेल्दी मक्खन। आप चाहें तो बटर बनाते वक्त घी में नमक और पीला कलर भी मिला सकती हें। जिससे कि बिल्कुल बाजार जैसा बटर बनकर तैयार हो जाएगा।
Leave A Comment