ब्रेकिंग न्यूज़

  2024 में ट्रेंड में रहेंगे लड़कियों के ये 5 नाम, बहुत खास है इनका अर्थ

 2024 में कई कपल्स पेरेंट्स बनने वाले हैं। घर में बच्चे का जन्म जितना खास होता है उससे भी कहीं ज्यादा खास होता है उसका नाम। वो नाम जो बच्चे के लिए पेरेंट्स सेलेक्ट करते हैं और ताउम्र उसे उसी से जाना जाता है। बच्चे का नाम सुनने में प्यारा और अर्थ में खूबसूरत हो इसके लिए पेरेंट्स  कई किताबें, बेवसाइट और न्यूज पेपर को छान जाते हैं। खासकर जब बात लड़कियों के नाम की आती है, तो पेरेंट्स को ज्यादा उत्सुकता होती है। नए साल में आप भी घर में नन्ही परी की उम्मीद लगाए बैठे हैं और उसके लिए किसी नाम की तलाश कर रहे हैं, तो वो खत्म होने वाली है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं 2024 में ट्रेडिंग रहने वाले लड़कियों के नाम और उसके अर्थ।

आम्या

आप अपनी बेटी का नाम अ यानी की A से रखने की सोच रहे हैं तो आम्या नाम रख सकते हैं। आम्या का अर्थ होता है मुलायम या कोमल। आम्या नाम की लड़कियां बहुत ही शांत स्वभाव की होती हैं और अपने आसपास खुशियां बिखेरती हैं।
 इन्द्राक्षी
इन्द्राक्षी नाम बहुत ही यूनिक है। इंद्राक्षी नाम का मतलब सुंदर आंखों का होना होता है। इन्द्राक्षी नाम वाली लड़कियां स्वाभिमानी स्वभाव की होती हैं। इन्हें खुद पर विश्वास करना और आत्मनिर्भर रहना ही पसंद होता है।
 वैदेही
वैदेही नाम का अर्थ विदेहों की राजकुमारी है। राजा जनक की बेटी और श्रीराम की पत्नी माता सीता का एक नाम वैदेही भी था। इसलिए वैदेही नाम लड़कियों के लिए काफी खास होता है।
 दक्षता 
दक्षता नाम का अर्थ होता है कौशल। जो लोग अपनी लड़कियों को कौशल से भरपूर देखना चाहते हैं वो दक्षता नाम का चुनाव कर सकते हैं। कहा जाता है कि दक्षता नाम की लड़कियां एक मुद्दे के सभी पक्षों को देखने में सक्षम होती हैं। वह सभी स्थितियों में सामंजस्य पूर्ण परिणाम की तलाश करती हैं। 
 फ्रेया
फ्रेया एक स्कैंडिनेवियाई नाम है जिसका अर्थ होता है एक महान महिला। फ्रेया नाम की लड़कियां हमेशा दूसरों की मदद करती हैं। इस नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व में प्यार, भरोसा और दूसरों की मदद करना देखा जाता है।
 गिन्नी
2000-2002 के करीब गिन्नी नाम टीवी सीरियल्स में काफी फेमस हुआ था। यह नाम लड़कियों के लिए बहुत ही खास है। गिन्नी नाम का अर्थ होता है सोना। कहा जाता है कि गिन्नी नाम की लड़कियां अपने जीवन में बहुत शौर्य और प्यार कमाती हैं। 
 लाखी
लाखी नाम सुनने में थोड़ा छोटा जरूर है, लेकिन इसका अर्थ बहुत ही खूबसूरत है। लाखी नाम का कनेक्शन माता लक्ष्मी से है। मान्यता है कि लाखी नाम की लड़कियों के जीवन में धन-धान्य की कमी कभी नहीं होती है। 
 आद्रिका
अपने घर पर नन्ही परी के लिए आपने अभी से बड़े-बड़े सपने देख लिए हैं तो आद्रिका नाम आपके लिए बेस्ट है। आद्रिका नाम का अर्थ होता है गगनचुंबी यानी की आसमान को छूने वाली। 
  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english