- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का 7 अगस्त 2024 को दुर्ग आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका अपराह्न 01.50 बजे सड़क मार्ग द्वारा राज भवन रायपुर से प्रस्थान कर अपराह्न 2.35 बजे दुर्ग सर्किट हाउस पहुचेंगे। राज्यपाल अपराह्न 02.45 बजे दुर्ग के भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) सभागार पहुचेेंगे। राज्यपाल श्री डेका यहां पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के पश्चात् अपराह्न 04.25 बजेे सड़क मार्ग द्वारा राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
- -वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध गतिविधियों का होगा आयोजनरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आजादी के पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों के तट पर तिरंगा झण्डा फहराया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों के तटों पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सभी स्थानों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो कि ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग से होकर गुजरेगी। आमजनों में देश प्रेम की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से स्थानीय स्कूलों के बच्चों, आम नागरिकों, समूह में सदस्यों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। स्वतंत्रता के वर्ष को यादगार बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई अभियान का कार्यक्रम का आयोजन एक दिवस पूर्व कर गांव को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का संकल्प दोहराया जाएगा। अमृत सरोवरों का जल संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान है। आम नागरिकों के साथ समन्वय से देशभक्ति, स्वच्छता एवं आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों पर परिचर्चा व सामूहिक गोष्ठी का आयोजन कराया जाएगा। इस दौरान स्कूल और कॉलेज के छात्र- छात्राएं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं स्थानीय कर्मचारियों आदि सहित सभी हितग्राहियों को शामिल किए जाने के निर्देश दिए है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारत के राष्ट्रगान के रचयिता गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 07 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के योगदान को याद करते हुए कहा है कि गुरूदेव रवीन्द्रनाथ जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कई उपन्यास, निबंध, लघु कथाएं, नाटक और कई गाने लिखे। उन्होंने बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूंक दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक कवि, लेखक, नाटककार, संगीतकार, चित्रकार, दार्शनिक और समाज सुधारक, टैगोर जी अपने कविताओं के संग्रह ‘गीतांजलि’ के लिए साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले एशियाई थे। उनके लिखे गीतों ने संगीतबद्ध होकर रविन्द्र संगीत की नई संस्कृति को जन्म दिया। उनकी लेखनी के व्यापक प्रभाव का ही परिणाम है कि उनकी रचनाएं भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रगान बनीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का बहुमुखी व्यक्तित्व और कृतित्व अतुलनीय है, उनका जीवन एवं उनकी अद्भुत रचनाएं हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
- -विद्युत कंपनी अध्यक्ष पी.दयानंद ने कहा-कोताही बर्दाश्त नहींरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री पी. दयानंद ने आज विद्युत अधोसंरचना विकास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। जिन संस्थाओं द्वारा लंबे समय से कार्यों में लापरवाही की जा रही है और जिनके कारण निर्धारित समय सीमा में कार्य नहीं हो पा रहे हैं ऐसी 2 संस्थाओं को तीन वर्षों की लिए ब्लैकलिस्टेड किया गया। एक संस्था के निवेदन पर उसे कार्य पूर्ण करने के लिए 3 माह का समय दिया गया यदि इस समयावधि में उन्होंने कार्य पूरा नहीं किया तो उन्हें भी ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा। इसके अलावा 32 संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। श्री दयानंद ने कड़े तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि विद्युत विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।श्री दयानंद ने आज छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आर.डी.एस.एस.), प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पी.एम. जनमन) तथा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना की समीक्षा की। उन्हें आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत विकास कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए उन्होंने समस्त संस्थाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पी.एम. सूर्यघर बिजली योजना को लोकप्रिय तथा लोगों की पहुंच में लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी ली तथा इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि 33/11 के.वी. उपकेंद्रों तथा लाइनों के निर्माण का कार्य संबंधित ठेकेदारों की लापरवाही के कारण पूरा नहीं हो पा रहे हंै। इसे देखते हुए जशपुर जिले के सोनक्यारी एवं कुडे़केला 33/11 केवी उपकेंद्र के निर्माण कार्य में कोताही के लिए जिम्मेदार संस्था मेसर्स एनकेजेए एंड डेवलपर्स इन्फ्रा रायपुर को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्टेड किया गया। इनका कार्य 4 मार्च, 2024 तक पूर्ण हो जाना था लेकिन बहुत कम कार्य किया गया है। जशपुर जिले में अंकिरा से गंजियाडीह के बीच लाईन निर्माण के कार्य में लापरवाही करने वाले मेसर्स सुरेंद्र राठौर को भी ब्लैकलिस्टेड करते हुए उनकी अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिये गये। इसी तरह सरगुजा जिले के चंगोरी 33/11 केवी उपकेंद्र का ठेका लेने वाली संस्था मेसर्स धनंजय कुमार तिवारी द्वारा 24 दिसम्बर 2023 को कार्य पूर्ण किया जाना था, उन्होंने मात्र 40 प्रतिशत काम किया है। इन्हें भी ब्लैकलिस्टेड किया जा रहा था लेकिन इन्होंने तीन माह का समय मांगा है। तीन माह में कार्य पूर्ण नहीं किये जाने पर इन्हें भी ब्लैकलिस्ट किया जायेगा।श्री दयानंद ने पीएम जनमन योजना के तहत 7 हजार 77 घरों में बिजली कनेक्शन देने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की योजनाएं व्यापक जनहित के लिए होती है। यदि उनका लाभ सही समय पर संबंधित क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पाये तो यह लापरवाही वे बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन पर जोर देते हुए जनहित के कार्याें को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं जिससे लोगों को जल्दी से जल्दी न्याय मिल सके और उनके विकास के रास्ते आसान हो सके।
- रायपुर /‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के तहत आज नवा रायपुर स्थित जेल मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना था। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जेल महानिदेशक श्री राजेश मिश्रा, जेल उपमहानिरीक्षक श्री एस एस तिग्गा सहित जेल मुख्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिनमें जेल महानिदेशक द्वारा कटहल का पौधा, उपमहानिरीक्षक द्वारा आम और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर जेल प्रशासन ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ट्री गार्ड एवं फेंसिंग नेट लगाने की व्यवस्था की।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 4 करोड़ पौधारोपण किए जाने का लक्ष्य है।
- रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इन पाठ्यक्रमों में पी.ई.टी. प्रवेश नियम 2024 के अनुसार मेरिट के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग मे माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। फॉर्म भरने की प्रक्रिया सहित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर उपलब्ध है।ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू होकर 14 अगस्त 2024 को रात 12ः00 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों की मेरिट सूची 18 अगस्त 2024 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सूची निम्नलिखित श्रेणियों में होगी - छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए पीईटी 2024 मेरिट सूची, छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए जे.ई.ई. मेन्स 2024 मेरिट सूची, छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए 12वीं (गणित समूह) मेरिट सूची, और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 12वीं (गणित समूह) मेरिट सूची।काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह 09ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित की जाएगी। पी.ई.टी. 2024 योग्य उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग 20 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत जे.ई.ई. मेन्स 2024 के योग्य उम्मीदवारों के लिए 22 अगस्त 2024 को सुबह 09ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसी तरह 12वीं (गणित समूह) के छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए काउंसलिंग 23 अगस्त 2024 को और अन्य राज्यों के 12वीं (गणित समूह) के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 24 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।अधिक जानकारी और अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igkv.ac.in पर या इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रवेश कार्यालय (अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर एवं अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्याल, रायपुर) से संपर्क कर सकते हैं।
- -कलेक्टर, अपर कलेक्टर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी बैठक में हुए शामिल-बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा गुणवत्ता सुनिश्चित कराने हेतु दिया गया आवश्यक सुझावबालोद । राज्य शासन के निर्देशानुसार पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उन्हें विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की प्रगति से अवगत कराने एवं बच्चों में भविष्य की संभावनाओं का आंकलन कर पालकों के साथ-साथ समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षा को परिणाम उन्मुखी बनाने हेतु आज जिले के सभी 173 सकंुलों में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक में जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के पालक, शिक्षक एवं जन प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आज आयोजित संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक में शामिल होकर बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित कराने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान जिले के सभी संकुलों के माॅनिटरिंग हेतु नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारियों के द्वारा संबंधित शालाओं की बुनियादी व्यवस्थाओं का आंकलन कर इसका रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को पे्रषित किया।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के भरदा लो, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने ग्राम भेड़िया नवागांव, संयुक्त कलेक्टर श्री अजय किशोर ने जुंगेरा एवं कोहंगाटोला, सयंुक्त कलेक्टर श्री दरबारी राम ठाकुर ने बालोद विकासखण्ड के ग्राम करहीभदर एवं कन्नेवाड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल ने बालक एवं कन्या शाला बालोद में आयोजित शिक्षक-पालक बैठक में शामिल होकर बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षा को परिणाम उन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए। इसके अलावा जिले के सभी राजस्व अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संकुल स्तरीय शिक्षक-पालक बैठक में शामिल होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने हेतु अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, जन प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों के द्वारा भी विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था एवं शिक्षा गुणवत्ता के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार आज जिले के सभी संकुलों में आयोजित मेगा शिक्षक-पालक बैठक के सफल आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। सभी संकुलों में सुबह 10 बजे माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जन प्रतिनिधियों, प्रभारी अधिकारियों, शिक्षकों एवं पालकों ने राजस्व शासन के इस अभिनव प्रयासों के फलस्वरूप आयोजित कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना की।
- -बड़ी संख्या में पालक एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु दिए आवश्यक सुझावबालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार आज बालोद विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा ज में संकुल स्तरीय मेगा शिक्षक-पालक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के सरपंच श्री अरूण साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा ज के प्राचार्य श्री तिलक ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सांकरा ज की सरपंच श्रीमती वारुणी देशमुख, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री घासी राम दीपक, श्री सी आर साहू, श्री बी एस ठाकुर, श्री मनोहर साहू, श्री निर्मल ठाकुर, श्री नोहरु चंद्राकर, व्याख्यता श्री लोचन देशमुख एवं खिलेश गंगासागर सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच श्री अरूण साहू ने शिक्षक-पालक बैठक के आयोजन के शासन की इस सराहनीय प्रयास की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस शिक्षक-पालक बैठक के माध्यम से बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों का विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन एवं अन्य गतिविधियों से समुचित भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर ने कहा कि विकास का मार्ग शिक्षा से ही प्रारंभ होता है। इसलिए शिक्षण संस्थानों के माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त एवं परिणाम उन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। जिससे कि हमारे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। श्री ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के विकास एवं उन्हें शिक्षा और संस्कार प्रदान करने में शिक्षकों के अलावा उनके माता-पिता, परिवार एवं समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी मंशा के अनुरूप राज्य सरकार के द्वारा विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था अन्य गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु शिक्षक-पालक बैठक के आयोजन का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं भावी भविष्य के निर्माण हेतु शिक्षकों की भूमिका कोे अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी शिक्षकों से पूरे लगन, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। कार्यक्रम को प्राचार्य श्री तिलक राम ठाकुर, सांकरा ज के सरपंच श्रीमती वारूणी देशमुख, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री घासीराम दीपक एवं श्री सीआर ठाकुर, श्री नोहरू राम चन्द्राकर एवं अन्य अतिथियों ने एवं विशेषज्ञ शिक्षकों ने संबोधित करते हुए शिक्षा गुणवत्ता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों के पालकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था एवं अन्य क्रियाकलापों की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा को परिणाम उन्मूखी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। बैठक में श्री छगन पटेल, श्री गिरीश हरमुख, श्री हंसराज देशमुख, श्री भोलाराम साहू, श्री नीलमति मारकण्डे, एमएल गौतम, विवेक धूर्वे, कोमल देशमुख, जीआर देशमुख, ईश्वर लेडिया, संध्या देशमुख सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिका तथा बच्चों के पालकगण उपस्थित थे।
- -सारागांव स्कूल में मेगा पालक शिक्षक बैठक में शामिल हुए विधायक और संभागायुक्त-शाला परिसर में पौधे रोपे, 55 छात्राओं को साइकिलों का भी किया वितरण-स्कूल में एनसीसी एयरविंग शुरू करने होंगे प्रयासरायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर पूरे प्रदेश में आज से शुरू हुए मेगा पालक शिक्षक बैठक अभियान के तहत आज जिले के सारागांव स्कूल में विधायक पद्मश्री श्री अनुज शर्मा और रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे शामिल हुए। बैठक में सारागांव सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पालक भी मौजूद रहे। इस बैठक में शाला के हर एक विद्यार्थी की पूरी रिपोर्ट शिक्षकों ने उनके पालकों को दी। बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उनके व्यक्तित्व विकास समय प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने से लेकर शासकीय योजनाओं से लाभ लेने तक के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी बड़े सपने बुने और उन्हें साकार करने के लिए अभी से कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें। श्री शर्मा ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी पैरेट्स-टीचर्स मीटिंग शुरू हो गई है। अब हर विद्यार्थी की पूरी रिपोर्ट उसके पालकों को दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़कर भी आईएएस, आईपीएस अधिकारी, अच्छे राजनीतिज्ञ और अन्य दूसरे क्षेत्रों में भी भविष्य बनाया जा सकता है। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने और आत्मविश्वास के साथ मेहनत करने की जरूरत है। विधायक श्री शर्मा ने इस अवसर पर स्कूल में एनसीसी की एयरविंग शुरू करने के लिए जरूरी प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कक्षा 10 वीं में सारागांव स्कूल के विद्यार्थी ऋषभ देवांगन के प्रावीण्य सूची में नौंवा स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रूपए का पुरस्कार देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री दीपक वर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री राजेंद्र विश्वकर्मा, सारागांव ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पुन्नी देवांगन सहित स्कूल के शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।सरकारी स्कूलों, आश्रम-शालाओं में पढ़ने वाले भी आईएएस, आईपीएस बन सकते हैं-संभागायुक्त श्री कावरेसारागांव शासकीय स्कूल में आयोजित संकुल स्तरीय पालक शिक्षक बैठक में संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूलों के ही नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों और आश्रम-शालाओं में रहकर पढ़ने वाले वनांचलों के विद्यार्थी भी आईएएस, आईपीएस जैसे बड़े अधिकारी बन सकते हैं। बच्चों से बात करते हुए संभागायुक्त श्री कावरे ने अपने बचपन की कई घटनाएं और पढ़ाई से जुड़े अनुभव भी साझा किए उन्होंने बताया कि बीजापुर जैसे दूरस्थ वनांचल में रहकर सरकारी स्कूल में पढ़कर भी वे आज आईएएस अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले ऐसी पालक-शिक्षक बैठकें नहीं होती थीं। शिक्षकों की पूरी जिम्मेदारी विद्यार्थियों को पढ़ाने की थी और शिक्षक विद्यार्थियों को अपने तरीको से पढ़ाते थे। श्री कावरे ने सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर खूब मेहनत करने की समझाईश दी। उन्होंने शिक्षा के विकास और विस्तार के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और कार्यक्रमों-योजनाओं की जानकारी भी पालकों को दी। श्री कावरे ने शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील विद्यार्थी और पालकों से की।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शाला परिसर में हुआ पौधरोपण, नफीसा बनीं विधायक प्रतिनिधि- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक श्री अनुज शर्मा और संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने सारागांव शासकीय स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। श्री शर्मा ने स्कूल की छात्रा कुमारी नफीसा को स्कूल के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। उन्होंने नफीसा के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल करने, उन्हें खाद पानी देकर बड़ा वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी।55 छात्राओं को मिली साइकिलें, सचेत होकर साइकिल चलाने विधायक ने दी समझाईश- सारागांव सरकारी स्कूल में आयोजित पालक-शिक्षक बैठक में विधायक श्री अनुज शर्मा ने 55 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिलें भी दी। उन्होंने छात्राओं को सचेत होकर, संभलकर साइकिल चलाने की समझाईश दी। श्री शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। हर एक विद्यार्थी अपने परिवार, गांव, प्रदेश और देश की आस है। इसलिए स्वयं को सुरक्षित रखना और मन लगाकर पढ़ना, देश के विकास में भागीदारी बनना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।इन्हें मिले पुरस्कारसारागांव शासकीय स्कूल में आयोजित पालक-शिक्षक बैठक के दौरान मेघावी विद्यार्थियों सहित आदर्श शिक्षकों और पालकों को भी पुरस्कृत किया गया। स्कूल के मेघावी विद्यार्थी कुमारी दुर्गा साहू, कुमारी धरा पाल, प्रतीक वर्मा, पूर्वी वर्मा को पुरस्कृत किया गया। आदर्श पालक के रूप में श्री आक्रमण सिंह और आदर्श शिक्षकों के रूप में श्री बिसौहा देवांगन एवं श्री मंगलराम साहू को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में पढ़ने वाले सेरीब्रल पाल्सी रोग से पीड़ित 6 वीं कक्षा के विद्यार्थी शिवम कुमार साहू को पढ़ाई के लिए विशेष किट भी प्रदान की गई।
- -अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन-जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी-श्रद्धालुओं का स्टेशन पर भव्य स्वागत, श्री राम के जयकारों से गूंजा बिलासपुरबिलासपुर / श्री रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान , निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 225 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने सरकार का आभार जताया।बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज भारत गौरव ट्रेन से श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पारंपरिक नृत्य और बाजे-गाजों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना किया गया। स्टेशन परिसर श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। बिलासपुर की जोरापारा सरकण्डा निवासी श्रीमती रमा तिवारी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें यह अवसर प्राप्त हुआ हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते है,और हम श्री राम लला के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं। कोरबा के श्री प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना आस्था का सम्मान है। इस योजना के तहत आम लोगों को श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया। रायगढ़ जिले की श्रीमती राजकुमारी पटेल नेने कहा कि हमें अयोध्या दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है जिसके लिए हम सरकार के आभारी है।उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल की दूसरी ट्रेन संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
- एक साथ छह आश्रितों को मिली अनुकम्पा नियुक्तिबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासकीय कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन होने पर दी जाने वाली अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ और तेजी से निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्देश का जिला पंचायत बिलासपुर ने तत्परता से अमल किया है। उन्होंने एक साथ छह आश्रितों को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं टीएल की बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों में प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करते हैं।जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान ने बताया कि 2 अगस्त को छह आवेदकों के मामले का निराकरण करते हुए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। उन्हें नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए पन्द्रह दिवस की समय-सीमा दी गई है। उन्होंने बताया कि इनमें श्री विकास कुमार ग्राम खपरी पो ओखर तहसील मस्तुरी को मस्तुरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गिधपुरी में पंचायत सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार अभिलेश कुमार धीवर ग्राम गिरजाबंद नवागांव कर्रा थाना रतनपुर की पोस्टिंग ग्राम पंचायत कुवारीमुड़ा, जनपद पंचायत कोटा, दुगेश कुर्रे ग्राम पचपेड़ी तहसील मस्तुरी की पदस्थापना बकरमुड़ा जनपद पंचायत मस्तुरी, विवेक कुमार श्रीवास ग्राम रानीबछाली पोआ मझवानी की पोस्टिंग ग्राम पंचायत लिटिया जनपद पंचायत कोटा, प्रवीण कुमार कंवर ग्राम जोगीसार तहसील पेण्ड्रारोड की पदस्थापना ग्राम पंचायत बेलपत जनपद पंचायत गौरेला जीपीएम तथा गुरूचरण सावले ग्राम पोस्ट अमारू की पदस्थापना ग्राम पंचायत पदगंवा जनपद पंचायत पेण्ड्रा जीपीएम में की गई है। अनुकम्पा नियक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों ने त्वरित पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद दिया है।
- -सरकंडा कन्या शाला में आयोजित बैठक में कलेक्टर हुए शामिल-कलेक्टर ने पैरेंट्स से चर्चा कर दिए उपयोगी टिप्स-पहली बार ऐसे आयोजन से अभिभावकों में दिखा उत्साह-आईपीएस पूजा कुमार ने स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोजबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आज पूरे में जिले में प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन 198 संकुलों में हुआ जहां बड़ी संख्या मे पालकों ने हिस्सा लिया। पहली बार आयोजित इस तरह के बैठक में अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अवनीश शरण शामिल हुए। पालकों में उनके बच्चों एवं विद्यालय की संपूर्ण गतिविधियों के संबंध में जागरूकता लाने ओैर शिक्षकों-पालकों के मध्य समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा यह मेगा बैठक आयोजित किया जा रहा है।कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य एवं नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सीएसपी पूजा कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आरपी चौहान, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग सीएल जायसवाल, जनप्रतिनिधि श्रीमति पुष्पा तिवारी, एस.एम.डी.सी. एवं एस.एम.सी. के सदस्य, पालकगण, मेधावी छात्र एवं उनके पालक और शिक्षकगण सम्मिलित हुए। बैठक में उपस्थित पालकों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आप अपने बच्चे के बारे में कुछ बताइए इस पर पालकों ने अपने बच्चों के विषय में खुलकर बात की। एक पालक ने अपनी बेटी के विषय में स्वरचित एक मुक्तक भी सुनाया। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के मन में एक संकल्प एक उद्देश्य होना चाहिए जब तक यह नही होगा तब तक बच्चा लक्ष्य निर्धारित नही कर पायेगा और जब तक लक्ष्य निर्धारित नही होगा तब तक जीवन में अनुशासन नही आयेगा। शिक्षकों को भी हफ्ते या 15 दिन में कम से कम एक बार कैरियर गाइडेंस की क्लास लेनी चाहिए। नंबर लाना उद्देश्य नही होना चाहिए बल्कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होना चाहिए। जो बच्चा जीवन में समाज में करियर में अच्छा करता है उसके पीछे उसके शिक्षक और पालक का विशेष योगदान होता है। पालकों को अपने बच्चे को स्कूल भेजने के आलावा लगातार इसके साथ जुड़े रहना होगा। बच्चा आज स्कूल में क्या सीखा,आज क्या क्या पढ़ाई हुई उसके दोस्त कौन-कौन है यह ध्यान देते रहना होगा। कार्यक्रम को नगर निगम कमिश्नर, सीईओ जिला पंचायत एवं सीएसपी पूजा कुमार ने भी सम्बोधित किया।चर्चा के बिंदु-चर्चा हेतु मुख्य 12 बिन्दु निर्धारित थे जिसमें मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों की आयु/कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, नेवता भोजन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं/छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा तथा विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना आदि शामिल रहा।शिक्षक तृप्ति शर्मा ने खोला जादुई पिटारा-जादुई पिटारा के विषय में जानकारी देते हुए श्रीमती तृप्ति शर्मा ने विभिन्न जादुई खेल का प्रदर्शन किया जो की पालकों को बहुत पसंद आया तब शिक्षिका तृप्ति शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार यह जादू देखकर मजा आया वैसे ही बच्चे भी इसमें बड़ा मजा लेते हैं और यह सीखने सिखाने की गतिविधि से जुड़ा हुआ है।आईपीएस पूजा कुमार ने बच्चों को दिया न्योता भोज-आईपीएस श्रीमती पूजा कुमार ने बच्चों को अपने जन्म दिवस पर न्योता भोज दिया। कलेक्टर सहित मौजूद आला प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा स्कूल में आयोजित मेगा पालक शिक्षक बैठक में शिक्षा विभाग की ओर से डीएमसी समग्र शिक्षा, श्रीमती अनुपमा राजवाड़े, एपीसी जुंजानी, प्रयास विद्यालय के प्राचार्य श्री जी वाय अश्वनी, संकुल प्राचार्य श्रीमती गायत्री तिवारी, यूआरसी बिलासपुर श्री वासुदेव पाण्डेय शामिल रहे।
- दुर्ग / जिले में 01 जून से 06 अगस्त तक 443.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 750.0 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 308.1 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 384.6 मिमी, तहसील बोरी में 329.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 401.8 मिमी और तहसील अहिवारा में 489.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 06 अगस्त को तहसील दुर्ग में 0.0 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 6.0 मिमी, तहसील बोरी में 7.3, तहसील भिलाई-3 में 1.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 3.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- -शासकीय हाई स्कूल भरदा लो में आयोजित मेगा पालक-शिक्षक बैठक में शामिल होकर शिक्षा गुणवत्ता हेतु दिए महत्वपूर्ण सुझाव-जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने हेतु आने वाले कठिनाईयों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र व समाज की विकास की बुनियाद एवं मेरूदण्ड होता है। उन्होंने कहा कि बिना शैक्षणिक उन्नति के राष्ट्र के विकास की परिकल्पना करना सर्वथा असंभव है। श्री चन्द्रवाल आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल भरदा लो में आयोजित सकंुल स्तरीय शिक्षक-पालक मेगा बैठक कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित कराने हेतु शिक्षक और बच्चों के माता-पिता एवं उनके अभिभावक तथा समाज की भागीदारी को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षकों के साथ-साथ पालकों की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के भविष्य की संभावनाओं का आंकलन कर पालकों के साथ-साथ समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षा को परिणाम उन्मुखी बनाने हेतु आज जिले के सभी 173 सकंुलों में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर श्री चन्द्रवाल जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल भरदा लो में आयोजित संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक में शामिल होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को परिणाम उन्मुखी बनाने हेतु महत्वपूर्ण टीप्स दिए। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बैठक में पालकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बैठक में उपस्थित पालकों से चर्चा कर बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने हेतु आवश्यक सुझाव लिया। कलेक्टर ने पालकों से चर्चा कर बच्चों के शिक्षा-दीक्षा के संबंध में आने वाली कठिनाईयों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को विद्यार्थियों के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में आने वाले कठिनाईयों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कालखण्ड एवं अत्यंत निर्णायक समय बताते हुए कहा कि इस दौरान विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन करना अत्यंत आवश्यक है। जो उनके भावी भविष्य के निर्माण के लिए कारगर सिद्ध हो सके। इस दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों का भी उल्लेख किया। श्री चन्द्रवाल ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए पूरे निष्ठा, लगन एवं मनोयोग के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना राष्ट्र व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में पौध रोपण कर संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों को इसकी समुचित देखभाल करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने शिक्षक-पालक बैठक के उद्देश्य एवं एजेंडा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षकों के द्वारा पालकों के न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री घनश्याम मारकण्डे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा, ग्राम पंचायत के सरपंच श्री देवनारायण साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षक तथा पालकगण उपस्थित थे।
- बालोद। डौण्डीलोहरा विकासखण्ड के ग्राम नाहंदा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन सोमवार 12 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा। पूर्व में इसकी तिथि शनिवार 10 अगस्त को निर्धारित की गई थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर सोमवार 12 अगस्त को कर दी गई है।
- बिलासपुर, / प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत बैगा आदिवासियों को आज निःशुल्क बैल जोड़ी वितरित किया गया। कोटा विकासखण्ड के ग्राम शिवतराई में आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मनोहर राज ने बैलजोड़ी वितरित किये। योजना का लाभ शिवतराई के 21 बैगा आदिवासी किसान परिवारों को मिला। खेती किसानी की उन्नति में वे इन बैल जोड़ियों उपयोग करेंगे। ये वे घुमन्तु बैल हैं जिन्हें सड़क से उठाकर मोपका गोठान में रखा गया था। उनके मालिकों को सूचना देने के बावजूद उनके द्वारा नहीं ले जाया गया। इसलिए इन बैलों को जब्त कर बैगा किसान आदिवासियों में इनका वितरण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ.जीएसएस तंवर, वेटेरिनरी शल्य चिकित्सक डॉ आनंद रघुवंशी, डॉ. अनिमेश जायसवाल एवं डॉ.राजकमल कुर्रे सहित शिवतराई सरपंच प्रतिनिधि सहित नगर निगम बिलासपुर के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
- 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन*बिलासपुर / कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने कहा। बैठक में 05 सितंबर शिक्षक दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोनी में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में दवाई दुकान के लिए जगह का चिन्हांकन एक सप्ताह में कर लिया जाए। वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक सदस्य बनाए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने रतनपुर में भी मेडिकल स्टोर के लिए जमीन चिहांकित करने कहा। सिम्स परिसर की दुकान में छत मरम्मत करवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए गए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान, सदस्य सचिव सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव, रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी डॉक्टर एम ए जीवानी, सहायक जेल अधीक्षक सुश्री कोकिला वर्मा,सिम्स अस्पताल अधीक्षक डॉ एस के नायक, जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना सहित अन्य सम्मानीय सदस्यगण मौजूद थे।
- रायपुर/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम को ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकांे एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता समारोह के सुचारू आयोजन के लिए आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजभवन परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई, दीवालों में रंग रोगन, वर्षा को देखते हुए पानी भराव को रोकने के लिए समतलीकरण कार्य, परिसर स्थित उद्यान की साफ-सफाई, राजभवन में रोशनी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण व्यवस्था, सुचारू बिजली व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, अतिथियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।बैठक में राज्यपाल की उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, राजभवन, रायपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, नगर-निगम, लोक निर्माण विभाग, सी.एस ई.बी. एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- एक पेड़ मां के नाम अभियान*महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को पौधों का हो रहा वितरण*रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान का 2 लाखवां पौधा आज बंदरचुंआ की महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती नीलम टोप्पो को सौंपा। गौरतलब है कि जशपुर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण के लिए महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीते विगत् माह 14 जुलाई को दुलदुला से की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय उपस्थित रही।श्रीमती टोप्पो ने बताया कि वह अपने घर के आंगन में अपनी सासु मां के नाम से यह आम का पौधा लगाएंगी। महतारी वंदन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें हर माह 1 हजार की राशि मिल रही है। पिछले माह मिली राशि से उन्होंने अपने बेटे ईशांत टोप्पो के लिए कॉपी, स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री खरीद कर दिया, वह कक्षा 6 वीं का छात्र है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं अपने स्वयं की राशि से यह पहली बार है जब अपने बच्चे को स्कूल के लिए कुछ खरीद कर दिलवायी हूं। यह महतारी वंदन से मिली राशि से ही संभव हुआ है। महतारी वंदन की राशि का उपयोग मैं अपने दैनिक उपयोग की सामग्री क्रय करने पर व्यय करती हूं साथ ही कुछ राशि को भविष्य के लिए बचत करके रखती हूं ताकि आपात स्थिति में उस राशि का उपयोग किया जा सके।
- *प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के शेष राशि 74.69 करोड़ रूपए जारी करने का किया अनुरोध**आदिवासी उप योजना के विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के लिए 162 करोड़ रूपए का दिया अतिरिक्त प्रस्ताव**एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा के लिए 55.14 करोड़ रूपए का दिया प्रस्ताव*रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री ओराम से छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति सहित कमजोर व पिछड़े वर्गाें के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की।आदिम जाति मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2022-23 शेष राशि 74 करोड़ 69 लाख 27 हजार रूपए जारी करने का अनुरोध किया। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1653 करोड़ 71 लाख 20 हजार रूपए का प्रावधान किया गया था।मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री ओराम से आदिवासी उप योजना के विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के तहत 162 करोड़ रूपए और छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा के लिए 55 करोड़ 14 लाख 35 हजार रूपए के प्रस्तावों को वर्ष 2024-25 में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया।मंत्री श्री नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विशेष तौर पर बस्तर संभाग के माओवाद से प्रभावित पांच जिलों में चलाए जा रहे नियद नेल्लानार योजना, प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंशा अनुरूप संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना की प्रगति सहित इन वर्गाें के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
- रायपुर/ कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका से दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने राज्यपाल श्री डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
- रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा की पहल पर कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए 14 जिलों को 1 करोड़ 07 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।आबंटित राशि में जिला राजनांदगांव को 10 लाख रूपए, धमतरी 3 लाख रूपए, दुर्ग 29.50 लाख रूपए, खैरागढ़-छुईखदान 3 लाख रूपए, बलौदाबाजार 46 लाख रूपए, कोण्डागांव 50 हजार रूपए, बलरामपुर 50 हजार रूपए, कबीरधाम 50 हजार रूपए, कोरबा 2 लाख रूपए, बालोद 3 लाख रूपए, बेमेतरा 2 लाख रूपए, महासमुंद 3 लाख रूपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी 3 लाख रूपए, गरियाबंद एक लाख रूपए शामिल है। अनुदान सहायता की इस राशि का वितरण डीबीटी या संबंधित हितग्राही अथवा आश्रित के बैंक खाते के माध्यम से किया जाएगा।
- 6 अगस्त को जिले में हुई 3.7 मिलीमीटर औसत वर्षारायपुर । भू-अभिलेख कार्यालय जिला रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक रायपुर जिले के धरसींवा तहसील में 1236.5 मिलीमीटर, आरंग तहसील में 1069.8 मिलीमीटर, मंदिर हसौद में 1085.4 मिलीमीटर, अभनपुर में 910.8 मिलीमीटर, गोबरा नवापारा में 980.0 मिलीमीटर, तिल्दा में 985.4 मिलीमीटर, खरोरा में 1096.2, रायपुर तहसील में 1250.2 वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार जिले में अब तक 1076.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर 6 अगस्त को सर्वाधिक वर्षा अभनपुर में 2.3 मिलीमीटर,गोबरा नवापारा में 1.4 मिलीमीटर दर्ज की है। इसके अलावा जिले की अन्य तहसीलों में बारिश के आसार नहीं हैं।
- आदिवासी बच्ची के साथ कैरम खेल में हाथ आजमायाबिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने आज जरहाभांठा स्थित बैगा कन्या परिसर एवं प्री मेट्रिक आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों से मुलाकात कर व्यवस्था की जानकारी ली। उनसे पूछताछ कर उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता परखी। उन्होंने हास्टलों में संचालित लाईब्रेरियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के किताब एवं नोट्स भी रखने के निर्देश दिए। आदिवासी बच्ची के साथ कैरम खेल में हाथ आजमाया। सहायक आयुक्त आदिवासी श्री सीएल जायसवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।कलेक्टर ने प्री मेट्रिक हास्टल परिसर के किनारे से होकर गुजर रहे नाले की सफाई और इसमें आवश्यक सुधार के निर्देश निगम आयुक्त को दिए। इस नाले में अक्सर ओव्हरफ्लों हो जाने के कारण हास्टल परिसर में पानी भर जाता है जिससे बच्चों को काफी दिक्कत होती है। पानी को डायवर्ट करने के लिए कोई अन्य वैकल्पिक उपाय पर भी विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने रसोई घर में बन रहे भोजन का भी अवलोकन किया। बच्चों की संख्या के अनुरूप भोजन एवं सब्जी पर्याप्त मात्रा में परोसने के निर्देश अधीक्षक को दिए। इस हॉस्टल में आदिवासी परिवार के 100 बच्चे रहते हैं। शहर की विभिन्न स्कूलों में कक्षा छठवीं से 10 वीं तक की पढ़ाई करते हैं। कलेक्टर इसके बाद बैगा आवासीय कन्या परिसर पहुंचे। छठवीं से 10 वीं तक एक सौ बैगा सहित आदिवासी बच्चियां इसमें रहकर पढ़ाई करती हैं। कलेक्टर ने आदिवासी बच्चियों को कैरियर मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कन्या हास्टल में संचालित स्मार्ट क्लास एवं इण्टोर गेम कक्ष का भी निरीक्षण किया। आदिवासी बच्ची चन्द्रमणि पैकरा के साथ कैरम खेल में भी हाथ आजमाया। उन्होंने पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों के लिए स्मार्ट क्लास बनाने के प्रस्ताव देने के निर्देश भी सहायक आयुक्त को दिए।
- मानसिक विकलांगता ग्रस्त 25 महिलाओं की हो रही देख-रेखबिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज तिफरा फल मण्डी के समीप आश्रय दत्त कर्मशाला में महिला घरौंदा के लिए नये भवन का शुभारंभ किया। इसके पूर्व यह संस्था डीपूपारा में संचालित थी। उन्हें और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए इस नये सुविधायुक्त भवन में शिफ्ट किया गया है। समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त विकास सेवा संस्थान द्वारा इसका संचालन किया जाता है। वर्तमान में मानसिक विकलांगता से ग्रसित 25 महिलाओं की देख-रेख एवं लालन पालन इसमें किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्रीमती श्रद्धा एस मैथ्यू भी उपस्थित थीं।कलेक्टर ने शुभारंभ के बाद नये भवन एवं परिसर का अवलोकन किया और व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने संस्था अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि दिव्यांग महिला हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घरौंदा संस्था भारत सरकार के राष्ट्रीय न्यास से पंजीकृत एवं समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त है। संस्था की अधीक्षक श्रीमती अंशु गौड़ एवं उपाध्यक्ष अमित भूषण द्वारा कलेक्टर महोदय को संस्था के क्रियाकलापों की पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को फल एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया। इस संस्था के नये भवन में दो बड़े हॉल, डायनिंग कक्ष, रसोई घर, दो थेरेपी कक्ष, सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु कक्ष, कार्यालय एवं अधीक्षक कक्ष, के साथ परिसर में स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए खुली जगह के साथ-साथ बरामदा की व्यवस्था है।कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा एस मैथ्यू को निर्देशित किया कि संस्था की गतिविधियों का नियमित रूप से निरीक्षण कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट दें। कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत घरौंदा परिसर में फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर उप नियंत्रक ब्रेल प्रेस श्री हरीश सक्सेना, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, उत्तम राव, परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती रामेश्री, सुश्री बीना दीक्षित प्रशासनिक अधिकारी आश्रयदत्त कर्मशाला के साथ-साथ घरौदा परिवार के साथ-साथ समाजसेवी संस्था सक्षम के पदाधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

.jpg)
.jpg)












.jpg)










.jpg)
.jpg)