- Home
- छत्तीसगढ़
- -सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल : विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब-कृषकों का हुआ सम्मान, मत्स्य पालन के लिए पट्टा वितरण, फल एवं फूल के पौधों का वितरणरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूर्ण होने पर आरंग ब्लाॅक में कृषक सम्मेलन का आयोजित हुआ। सम्मेलन में किसानों को "विष्णु की पाती" का वितरण किया गया। "विष्णु की पाती" पाने वाले किसानों में उमंग और उत्साह दिखाई दिया। सम्मेलन में आरंग विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब शामिल हुए। विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब ने किसान को अन्नदाता बताते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास मूल मंत्र पर कार्य कर रही है, तथा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के मुताबिक₹3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रही है तथा खरीफ सीजन में किसान भाइयों के खातों में करीब 49000 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार हर वर्ग के विकास के साथ किसानों को उन्नत बनाना एवं उनकी आय को दुगना करने के लिए संकल्पित है उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला सशक्तिकरण, महतारी वंदन योजना एवं रामलला दर्शन योजना पर भी फोकस किया, इस दौरान कृषकों का शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। साथ ही किसानों को मत्स्य पालन के लिए पट्टा वितरण, फल एवं फूल के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इफको के द्वारा कंसोरटिया का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप एवं एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।सम्मेलन में किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ और इस संगोष्ठी में किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्नत किसानों ने जैविक खेती और कृषि के अनुभव साझा किए। किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी साझा की। सम्मेलन स्थल पर विभागों के द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंधी में प्रदर्शनी लगाई गई और प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं के बारे में विस्तार से बताए गए।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूर्ण होने पर सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज जिले के तिल्दा ब्लाॅक में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। सम्मलेन में किसानों को कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मत्सय विभाग, उद्यानिकी विभाग की योजनाओं और विगत एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की "विष्णु की पाती" का वाचन के साथ भेंट भी किया गया।हाथों में "विष्णु की पाती" पाने के बाद किसानों में उमंग और उत्साह देखा गया। विष्णु की पाती में मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्नदाता किसान भाईयों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पिछले साल शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर ही धान के दो वर्ष के बकाया बोनस की राशि देने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गांरटी को भी पूरा किया। पाती में यह भी बताया गया कि किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। इसके अलावा किसानों को विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी भी दी गई। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री केयूर भूषण शर्मा उपस्थित थे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आशुतोष देवांगन एवं बड़ी संख्या में किसान व विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।
- -दो दिवसीय आयोजन में ज्ञान-विज्ञान एवं तकनीक का रहा बेहतर समागम-उत्कृष्ट माॅडल निर्माण करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने वाले शिक्षकों एवं संस्थानों का किया गया सम्मानबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय बालोद में 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित ’बालोद टेक्नोफेस्ट 2024’ का आयोजन छत्तीसगढ़ के दशा और दिशा को बदलने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं निर्णायक कदम साबित होगा। श्री चन्द्रवाल जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित ’बालोद टेक्नोफेस्ट 2024’ के समापन अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंनेे इस सफल आयोजन की भूरी-भूरी सराहना करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस ’बालोद टेक्नोफेस्ट’ के माध्यम से हमारे बाल वैज्ञानिक अपने प्रतिभा का उन्मुखीकरण कर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न स्कूलों के पंजीकृत कुल 824 माॅडलों में से उत्कृष्ट 200 माॅडलों को प्रदर्शित किया गया था। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा बहुत ही ज्ञानवर्धक, रोचक एवं उत्कृष्ट माॅडलों का निर्माण किया गया था। जिसके फलस्वरूप इस दो दिवसीय आयोजन में ज्ञान-विज्ञान एवं तकनीक का बेहतर समागम परिलक्षित हो रहा था। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के विशेष पहल पर बालोद जिला प्रशासन द्वारा विज्ञान एवं नवाचार को प्रेरित करने तथा विद्यार्थियों को अपने तकनीक कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बालोद जिले में पहली बार बालोद टेक्नोफेस्ट 2024 का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत उत्कृष्ट माॅडलों का निर्माण करने वाले विद्यार्थियों तथा इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने वाले संस्थानों, शिक्षकों एवं अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रांश द्विवेदी, एसडीएम बालोद श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बालोद टेक्नोफेस्ट 2024 के सफल आयोजन तथा इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट माॅडलों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं नवाचार को प्रेरित करने तथा विद्यार्थियों को अपने तकनीक कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने हेतु जिले में प्रतिवर्ष बालोद टेक्नोफेस्ट का आयोजन किया जाएगा। श्री चन्द्रवाल ने जिले के विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रांश द्विवेदी ने बालोद जिले में आयोजित बालोद टेक्नोफेस्ट की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इस आयोजन को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के विशेष पहल पर इस आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के भावी भविष्य के निर्माण के लिए इसे अत्यंत निर्णायक कदम बताया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित की गई माॅडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों से उसके संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले माॅडलों का निर्माण करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। श्री चन्द्रवाल ने इन विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम स्थल में विद्यार्थियों के द्वारा स्मार्ट एग्रीकल्चर, ओव्हर लोडिंग सेफ्टी सिस्टम, धान बोने का मशीन, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्मार्ट टाॅयलेट, हेल्थ एंड वेलनेस संेटर आदि विभिन्न विषयों पर बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं उत्कृष्ट माॅडलो का निर्माण किया गया था। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के अलावा सहायक परियोजना अधिकारी श्री लेखराम साहू, नोडल अधिकारी श्री पंकज कुमार सोनी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिका और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
-
- 22 दिसंबर तक चलेगा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ- लोक जागरण की दिशा में प्रयास, धरोहरों और संस्कृति के संरक्षण पर जोरधमधा। 126 तालाबों के लिये प्रसिद्ध ऐतिहासिक धमधा नगर में कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुई। वौदिक मंत्रोच्चारण के साथ देव स्थापना की गई। बूढ़ा तालाब शीतला मंदिर में गंगा आरती के साथ कलश में जल भर यज्ञ स्थल लाया गया। जगह जगह लोगों ने कलश यात्रा में पुष्प वर्षा भी की।गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री साधना केंद्र रिसाली भिलाई के टोली नायक महेंद्र वर्मा, युग गायक पृथ्वीपाल साहू, हारमोनियम वादक पन्नालाल वर्मा एवंतबला वादक सुनील दास ने सर्वप्रथम सुगम युग गायन के साथ कलश यात्रा को रवाना किया। साहू पारा की भजन मंडली मोहन लाल साहू, टोपू सिन्हा सहित वादक भजन गाते हुए आगे चल रहे थे। पीले वस्त्र में महिलाएं कलश लेकर जयघोष करते हुए आगे बढ़ रही थीं। कलश यात्रा गायत्री मंदिर से सोनकर पारा, साहू पारा, कलार पारा, चौखड़िया तालाब होते हुए शीतला मंदिर पहुंचीं, वहां पूजा अर्चना के साथ कलश में जल भरकर यात्रा बूढ़ा तालाब से जयस्तंभ चौक, हटरी बाजार, ढीमर चौक, बजरंग चौक, बस स्टैंड होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची। इसके बाद देव आह्वान कर आरती की गई। इस अवसर पर राधेलाल ताम्रकार, राजेंद्र गुप्ता, उमेश सोनी, सुजीत ताम्रकार, चंद्रेश यादव, शिवकुमार राठौर, खोमन पटेल, बीरेंद्र सोनी, ऊषा केसरा, सुरेंद्र सोनी, मुखराज किशोर यादव शामिल थे।गायत्री परिवार के परिव्राजकों ने कहा कि गायत्री परिवार का आयोजन उत्सव के लिये नहीं किसी प्रयोजन के लिये होता है। हमारा उद्देश्य है मानव में देवत्व का जागरण हो। भली सोच अच्छे कार्य करने वाले हों। घर घर में यज्ञ हो एवं तुलसी की स्थापना हो। इन उद्देश्य के लिये सबका सहयोग आवश्यक है।यज्ञ एवं संस्कार में हर कोई होगा शामिलआयोजन समिति के संयोजक वीरेंद्र देवांगन ने बताया कि 22 दिसंबर को रोज सुबह 9 बजे से यज्ञ होगा, जिसमें मुख्य यजमान के साथ हर कोई आहूति दे सकेगा। इसके अलावा पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, विद्याआरंभ संस्कार, जन्मदिवस संस्कार व दीक्षा संस्कार भी होंगे, जिसके लिए पूर्व से समिति में पंजीयन करना होगा।विनीतगायत्री परिवार धमधाधर्मधाम गौरवगाथा समिति धमधामो. 9098771123, 9893172336 - -केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा की अध्यक्षता में अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री-छत्तीसगढ़ में 7 दिसंबर से अब तक 11 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग-प्रदेश में 963 निक्षय शिविर आयोजितरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा की अध्यक्षता में ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार और निदान के लिए किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक श्री विजय दयाराम के. उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान का संचालन पूरी मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है। 7 दिसंबर को अभियान की शुरूआत के बाद अब तक 11 लाख 23 हजार 924 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों के बैंक खातों में पोषण आहार के लिए 1000 रूपए की राशि का भुगतान किया जा रहा है। टीबी मरीजों के पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में अब तक 10,447 निक्षय मित्र पंजीकृत हुए हैं। सुकमा जैसे दूरस्थ जिले में सभी 66 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बस्तर अंचल के तोकापाल क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी स्थानीय बोली हल्बी में गीत-संगीत के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अभियान के तहत 963 निक्षय शिविर आयोजित किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार तय समय में अभियान के लक्ष्य पूरे किए जाएंगे। अभियान में निजी क्षेत्र की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे टीबी मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निजी क्षेत्र की भागीदारी एवं जन भागीदारी के तहत मॉलबाओ डायग्नोस्टिक्स द्वारा 2 हेंड हेल्ड एक्स-रे मशीन और 2 ट्रू-नॉट मशीन, मोबाइल यूनिट्स में उपयोग किए जा रहे हैं। इस वाहन का उपयोग निक्षय वाहन के रूप में किया जा रहा है।
- रायपुर / भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट (ISFR) 2023 के अनुसार छत्तीसगढ़ ने संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का कुल वन आवरण क्षेत्र 55,812 वर्ग किलोमीटर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सतत संरक्षण और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। साथ ही यह प्रदेशवासियों की जागरूकता और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है, जो छत्तीसगढ़ को हरित और समृद्ध बनाने में योगदान दे रहे हैं।यह उपलब्धि स्थानीय समुदायों की भागीदारी और संरक्षण कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 की तुलना में देश के वन और वृक्ष आवरण में 1445 वर्ग कि.मी. की वृद्धि हुई है, जिसमें वनावरण में 156 वर्ग कि.मी. और वृक्ष आवरण में 1289 वर्ग कि.मी. की वृद्धि शामिल है। वन एवं वृक्ष आवरण में अधिकतम वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष चार राज्य छत्तीसगढ़ (684 वर्ग कि.मी.), उत्तर प्रदेश (559 वर्ग कि.मी.), ओडिशा (559 वर्ग कि.मी.) और राजस्थान (394 वर्ग कि.मी.) हैं।
- -कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्रीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर के कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। हमने प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। हमने स्कूलों में शिक्षक-पालक मीटिंग और न्यौता भोज जैसे अभिनव पहल शुरू की है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के पोषण को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 341 स्कूलों का चयन पीएमश्री स्कूल के रूप में किया गया है। यह शिक्षा के लिए अच्छी अधोसंरचना तथा स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थान संचालित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को अहमियत दी जा रही है। यहां बच्चों को मेडिटेशन भी कराया जाता है। उन्होंने बच्चों को यह संदेश भी दिया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियां उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं।विधायक पद्मश्री श्री अनुज शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य भी हो रहा है। व्यक्तित्व के निर्माण में शिक्षा की बड़ी भूमिका होती है। यह भविष्य की सफलताओं का आधार होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर अकादमी के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिग और फाईन आर्ट की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 22 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने श्री रामानुजन को याद करते हुए कहा कि रामानुजन जी आधुनिक काल में न केवल भारत बल्कि विश्व के महानतम गणितज्ञों में से एक थे, जिन्होंने गणित के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिया। उनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि गणित के महान जादूगर श्रीनिवास रामानुजन को गणित के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा ।
- -श्री साव डागा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुए शामिलरायपुर /अपनी मंजिल तय करते वक्त खुद को किसी सीमा में न बांधें, आत्मविश्वास के साथ शत प्रतिशत मेहनत करें। जो युवा आत्मविश्वास और उत्साह से भरा होता है वही सफल होता है और इतिहास बनाता है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, प्रयत्न करने से सफलता अवश्य मिलती है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में कही।उप मुख्यमंत्री श्री साव आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए वार्षिक उत्सव का विशेष महत्व होता है। कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलता है एवं उनमें आत्मविश्वास की वृद्वि होती है।इस दौरान कार्यकम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन दास डागा मदन लाल तालेडा, सचिव श्री अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री राज किशोर नत्थानी, श्री देवीचंद श्रीमाल, श्री रूपचंद श्रीमाल, श्री सुरेश शुक्ला, डागा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संगीता घई के साथ अन्य प्राध्यापकगण के अलावा कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी।
- -उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में शामिल हुए-तात्कालिक और लम्बे समय तक मिल सकता है होम्योपैथी का लाभ: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवालरायपुर /सैकड़ो किताबें पढ़ने से जो ज्ञान नहीं मिल पाता वो विशेषज्ञों के वक्तव्य से मिल जाता है। जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी चिकित्सा के क्षेत्र को समर्पित कर दिया, रोगों को समझने में अपना बहुमूल्य समय दिया और रोगियों के उपचार में जिनका जीवन व्यतीत हुआ, सेमिनार के जरिए उनका अनुभव सुनने को मिलता है। लोगों के बीच भ्रांति है कि होम्योपैथी जल्दी असर नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। होम्योपैथी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम है। होम्योपैथी में बिना साइड इफेक्ट के सस्ते में अच्छा इलाज उपलब्ध है। बस हमें इसे प्रचारित करने की आवश्यकता है। उक्त बाते मेडिकल स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने राजधानी रायपुर के सिंधु पैलेस में होम्योपैथी रिसर्च एवं डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में कही। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और भगवान राम का ननिहाल है। यहां की संस्कृति और परंपरा की अलग पहचान है और सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक रूप से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का उल्लेख मिलता है। श्री साव ने कहा कि देश के अच्छे रिसर्च एवं मेडिकल संस्थान का अध्ययन करके हम छत्तीसगढ़ में भी होम्योपैथी का एक अच्छा मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर छत्तीसगढ़ में स्थापित करने का मजबूत प्रयास करेंगे।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास और विस्तार हमारा उद्देश्य है। होम्योपैथी चिकित्सा के बारे में लोगों के मन में एक धारणा बनी हुई है, लोग जान एलोपैथी के इलाज से थक जाते हैं तब वह होम्योपैथी की ओर आते हैं। होम्योपैथी, नैचुरोपैथी, एलोपैथी सभी के बीच होम्योपैथी का अपना महत्व है। हमें होम्योपैथी का तात्कालिक और लम्बे समय तक लाभ मिल सकता है। इस अवसर पर श्री पवन साय, डॉ सुनील कुमार दास, डॉ विजय शंकर मिश्रा, डॉ संजय शुक्ला, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप के. पात्रा, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. सुशील हरीरमानी, डॉ. धीरेंद्र तिवारी सहित एशोसिएसन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
- रायपुर / महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के एक निजी स्कूल के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह का आयोजन विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है। मंच पर सबके सामने प्रस्तुति देने से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है व रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है। शिक्षा से हमें न केवल ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि यह हमें सोंच, समझ और विश्लेषण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है। यह हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। इस अवसर पर विद्यार्थीगण, उनके अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
- -धान परिवहन की गति बढ़ाएं : संभागायुक्तबिलासपुर / बिलासपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने कोरबा जिले के पाली धान ख़रीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने माइक्रो एटीएम का अधिक से अधिक उपयोग हेतु प्रचार करने कहा ताकि लोगों की भीड़ बैंकों में ज़्यादा ना लगे | संभागायुक्त ने मॉइस्चर मीटर से धान का मॉइस्चर नपवाया, साथ ही धान को अपने समक्ष तौलवाया, सीसीटीवी बैकअप भी चेक किया । अभी इस केंद्र में 53 हज़ार बारदाने उपलब्ध हैं, 13 हज़ार 753 क्विंटल धान में से 6672 क्विंटल धान परिवहन किया गया। संभागायुक्त ने धान परिवहन की गति बढ़ाने एसडीएम को निर्देश दिए| निरीक्षण दौरान एसडीएम पाली , तहसीलदार एवं प्रबंधक भी उपस्थित थे ।
- बिलासपुर /जनजातीय उपयोजना एवं अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत मशरूम उत्पादन से आय संवर्धन एवं आजीविका सुरक्षा पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम पंचायत खोंधरा विकासखंड मस्तूरी में दिनांक 16 से 20 दिसंबर 2024 तक किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर एवं भा.कृ.अनु.परिषद. - राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर के संयुक्त तत्वाधान से सम्पन्न हुआ। पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मशरूम के विभिन्न किस्मों, उनका पोषण महत्व, मशरूम प्रसंस्करण एवं मशरूम उत्पादन के उपरांत प्रबंधन विषयों पर तकनीकी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुल 60 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को कृषि यंत्र स्प्रेयर, मिक्सर ग्राइंडर, माइक्रोवेव ओवन, तथा तकनीकी बुलेटिन प्रदान की गई। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.अरुण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ । इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन के वैज्ञानिक डॉ . विनोद चौधरी ( प्रमुख वैज्ञानिक), डॉ . ममता चौधरी ( प्रमुख वैज्ञानिक), डॉ. जे. श्रीधर ( वरिष्ठ वैज्ञानिक), तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जयंत साहू, डॉ निवेदिता पाठक, डॉ स्वाति शर्मा, डॉ शिल्पा कौशिक, इंजी.पंकज मिंज, डॉ अमित शुक्ला, डॉ एकता ताम्रकार, डॉ चंचला रानी पटेल एवं राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन के बोर्ड मेंबर श्री द्वारिकेश पांडे उपस्थित रहकर प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित विषयों की तकनीकी जानकारी प्रदान की।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। वे छत्तीसगढ़ में हुए प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुंदरलाल जी ने छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। श्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा का देश की स्वतंत्रता और छत्तीसगढ़ के सामाजिक विकास में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह छत्तीसगढ़ में श्रमिक और सहकारी आंदोलन के प्रणेता माने जाने जाते हैं। वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। उन्होंने जन-जागरण के लिए भी कई काम किये। छत्तीसगढ़ के इतिहास में अपने अमूल्य योगदान के लिए ठाकुर प्यारेलाल सिंह हमेशा याद किये जाएंगे।
- -कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों का होगा सम्मानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 दिसंबर को राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है। किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के लाभान्वित किसानों और प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया जाएगा। कृषि संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है। इसके साथ ही, समर्थन मूल्य और आदान सहायता को मिलाकर किसानों को प्रति क्विंटल धान का मूल्य 3100 प्रदान किया जा रहा है।बीते वर्ष छत्तीसगढ़ ने 145 लाख मेट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की थी। इस साल खरीफ की फसल के बेहतर उत्पादन के कारण 160 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमान है। छत्तीसगढ़ केंद्रीय पूल में धान का दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता राज्य है। छत्तीसगढ़ सर्वाधिक किसानों से धान खरीदने के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है।कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही भूमिहीन किसानों की सहायता के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर सहायता योजना के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया है। छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प किसानों को सशक्त बनाना और राज्य की अर्थव्यवस्था को कृषि आधारित विकास के माध्यम से सुदृढ़ करना है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने ब्लॉक के किसान सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
- रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की माटी में उनका स्वागत और अभिनंदन किया।इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता श्री जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।
- -स्वास्थ्य विभाग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्रीरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस के आडिटोरियम में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। शुक्रवार को शुरू हुई ये समीक्षा बैठक दो दिनों तक चलेगी। समीक्षा बैठक के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि सभी अधिकारी एवं चिकित्सक आम जन के स्वास्थ्य को देखते हुए निस्वार्थ भाव से काम करें।उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार करने का काम किया जा रहा है। बिलासपुर मे 200 करोड़ की लागत से बनने वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर के मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन का 231 करोड़ रूपए का ई टेंडर, चार नवीन मेडिकल कालेजों के लिए 1 हजार 20 करोड़ का ई टेंडर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से एक वर्ष के भीतर 8 सौ से ज्यादा चिकित्सा अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती, राज्य में एमबीबीएस की हिन्दी में पढ़ाई जैसे निर्णय से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है। श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन के जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित होना चाहिए। विभागीय समीक्षा बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिलों से आए अधिकारी भी उपस्थित थे।
- -धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश-अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी-धान खरीदी के एवज में 13.19 लाख किसानों को 14059 करोड़ रूपए का भुगतान हो चुका है-अब तक के कुल धान खरीदी का 50 प्रतिशत से अधिक धान के उठाव के लिए डिओ और टीओ जारी-लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका उठाव-इस वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानरायपुर / खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ विधानसभा स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था सहित कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव, किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था, टोकन की स्थिति सहित विभिन्न किसान हित से जुड़े मुद्दे की समीक्षा की गई। बैठक में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को विक्रय में सहुलियत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में मंत्री-मंडलीय उप समिति के सदस्य कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल हुए।खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में धान खरीदी सुव्यस्थित हो तथा किसानों को सरलता के साथ बारदाना उपलब्ध हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में धान उठाव और कस्टम मिलिंग, केन्द्रीय पूल और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने तथा परिवहन के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। वर्तमान में राज्य में 2058 सहकारी समितियां तथा 2739 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से आगामी खरीफ विपणन वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया गया है।बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 14 नवम्बर 2024 से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में राज्य 13.19 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14058 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है। धान के उठाव में तेजी लाने के प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किए गए हैं। अब तक कुल धान खरीदी का 50 प्रतिशत से अधिक धान के उठाव के लिए डिओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा अब तक लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती रेणु जी पिल्ले, वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, कृषि विभाग के संचालक डॉ. सरांश मित्तल, मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री रमेश शर्मा, अपेक्स बैंक के ओएसडी श्री अविनाश कुमार श्रीवास्तव, खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री जी.एस. शिकरवार सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर /महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिदंगी संवार रही है। महिलाएं हर महीने मिलने वाले एक हजार रूपए से अपने घर की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। कुछ महिलाएं इस राशि का सदुपयोग कर जीवकोपार्जन की नई राह बनाने की ओर अग्रसर है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड की निवासी पार्वती सोनी ने महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मदद से एक सिलाई मशीन खरीद ली, जिसके माध्यम से वो अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है।श्रीमती पार्वती सोनी ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन से ही आज मेरे बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए आ रहे है। मुझ जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान है। परिवार मे महिलाओं की बेहतर भूमिका सुनिश्चित करने, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य में महतारी वंदन योजना सफल हो रही है।उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मार्च से लेकर दिसम्बर तक हितग्राही महिलाओं को 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 21 दिसंबर को शाम 6 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में काया कल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समारोह में लोक सभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप सहित विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब एवं इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहेंगे।
- -घोर नक्सल इलाकों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हो रही है नई जिंदगियों की शुरुआत-पूवर्ती में तैनात जवान ने नक्सल पीड़िता से रचाई शादी-दंतेवाड़ा में परिणय सूत्र में बंधे 220 जोड़ेरायपुर / छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल इलाकों से अब सुखद तस्वीरें निकलना शुरु हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के एक साल में नक्सल उग्रवाद के कदम पीछे हट रहे हैं, साथ ही नक्सल पीड़ित जिंदगी की नई शुरुआत करने की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा चुकें हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल में नक्सल प्रभावित गांव अब खुशहाल हो रहे हैं।दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के मेंढका डोबरा मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलेभर के 220 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे। इन्हीं में एक जोड़ा पूवर्ती गांव का है। पूवर्ती नक्सली हिड़मा और देवा का गांव है, सरकार बदलने के बाद अब पूवर्ती की तस्वीर बदल रही है। कैम्प खुलने के बाद पूवर्ती के लोग भयमुक्त जी रहे हैं और सरकार की योजनाएं उनका जीवन बदल रही है, जिसके कारण अब पूवर्ती में तैनात जवान ने एक नक्सल पीड़िता के साथ शादी रचाकर नई जीवन की शुरुआत की है। इन 220 जोड़ों में नियद नेल्ला नार गांव के दो जोड़ों ने भी सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार आने बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से ग्रामीणों का हौसला लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर निर्धन परिवारों को विकास की ओर अग्रसर होने का अवसर मिल रहा है। दंतेवाड़ा जिले के दूरस्थ क्षेत्र में यह सामूहिक कन्या विवाह में आज 220 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में कदम रख रहे हैं। यह सब राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से फलीभूत हुआ है, जो सरकार की गरीब परिवारों की सेवा करने की कटिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कर्मचारी भी बधाई के पात्र है जिन्होंने विभिन्न ग्रामों पारा, टोले, मोहल्लों से विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन कर सामूहिक विवाह से लाभान्वित किया।नियद नेल्ला नार ग्राम धुरली के दो जोड़े भी हुए सामूहिक विवाह से लाभान्वितकार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सप्तपदी के पावन वचनों को अंगीकार करने वाले जोड़ों में से दो जोड़े नियद नेल्ला नार ग्राम धुरली के निवासी थे। इनमें सुश्री सीमा भास्कर एवं सुदरी तेलाम भी शामिल थी। सीमा 10वीं पास है और नगर पालिका परिषद बड़े बचेली में कार्यरत है । सीमा का विवाह रेमष भास्कर के साथ हुआ जो कृषक है। इसी प्रकार सुंदरी तेलाम कामगार श्रमिक है, धन्नु कुंजाम भी कामगार श्रमिक है। दोनों नव विवाहितों ने शासन की इस योजना की तारीफ करते हुए इसे गरीब और जरूरतमंद के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल हमें शादी के भारीभरकम खर्च से मुक्ति मिली है, बल्कि शादी के उपरांत कन्या के खाते में 35 हजार रूपये की राशि आने से शादी के बाद के खर्चों के लिए संबल भी मिलता है।
- रायपुर, /राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए श्री सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया है। श्री सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।
- -पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा, 14 करोड़ रुपए की लागत से शिवनाथ नदी पर बन रहा पुलरायपुर। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग को जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में शिवनाथ नदी पर सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच 400 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के 12 गांवों की करीब 20 हजार आबादी के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर जिला मुख्यालय दुर्ग, विकासखंड मुख्यालय धमधा, जालबांधा एवं खैरागढ़ की ओर आने-जाने वालों को फायदा होगा। धमधा, ननकट्ठी, सगनी, लिटिया, बोरी और सिल्ली जैसे कई गांवों के लोग अब नदी के उस पार के गांवों में बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत सिंगलयूज प्लास्टिक पर सामग्री बेचने एवं खरीदने को रोकने पर कार्यवाही लगातार जारी है। वार्ड क्रं. 02 स्मृति नगर में विभिन्न व्यवसासियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर सामग्री बेचने एवं व्यवसाय परिसर, फल ठेला में गंदगी पाए जाने एवं गीला एवं सूखा कचरा पृथक कर नहीं देने वाले व्यापारियो पर चालानी कार्यवाही की गई। प्रमुख रूप से जैकी गारमेंटस 1000, साथी फटका शांप 500, गुरू कलेक्शन शांप 500, एच कुओ सोल्यूशन 1000, एस.एस.रायल ब्यूटी पार्लर 4000, क्यू वर्मा साड़ी सेंटर 500, भारतीय जन औषधि केन्द्र 1000, दिलीप चतुर्वेदी 1000, मां बमलेश्वरी आटो सेंटर 500 एवं महेश सोनकर फल सेंटर से 50 रूपये की चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 10050 रूपये की अर्थदण्ड वसूला गया।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देश दिए है, कि जो भी व्यापारी सिंगलयूज प्लास्टिक में खादय सामग्री विक्रय कर रहे है या व्यवसाय परिसर, फल ठेला के आस-पास गंदगी फैला रहे है या फिर गीला एवं सूखा कचरे को अलग-अलग डस्ट बिन में नही डाल रहे है। उनके पास जाकर उनसे चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला जाए। साथ ही उन्हे समझाया जाए कि सिंगलयूज प्लास्टिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। शहर की साफ-सफाई में जो व्यापारी सहयोग नही कर रहे है। उन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही कर उन्हे समझाईस दी जाए। अगले बार से गंदगी न फैलाये नहीं तो निगम कचरा साफ नहीं करेगा। गुमास्ता लाइसेंस एवं ट्रेड लाइसेंस निरस्त भी कर दी जाएगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी व्यापारी की होगी।कार्यवाही के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी, अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, संतोष हरमुख , अंजनी सिंह, आदि उपस्थित रहे।








.jpg)






.jpg)







.jpg)



