- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु दुर्ग जिला अंतर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अंतर्गत गठित उड़नदस्ता दल (एफएसटी), स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के दल प्रभारियांे की बैठक 24 अप्रैल 2024 को दोपहर 12 बजे से कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित की गई है। निर्वाचन व्यय प्रेक्षक द्वारा आयोजित इस बैठक में पुलिस प्रेक्षक एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और नोडल/सहायक नोडल अधिकारी ईईएम अपने एफएसटी एवं एसएसटी के दल प्रभारियों सहित बैठक में उपस्थित रहेंगे।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आज ग्राम अंजोरा के मतदान केंद्र 33 व 34 में मतदाता पर्ची वितरण की कार्यवाही का अवलोकन सहायक रिटर्निंग अधिकारी 63 दुर्ग ग्रामीण श्री मुकेश रावटे एसडीएम दुर्ग एवं श्री उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर द्वारा किया गया। निरीक्षण के साथ-साथ कुछ मतदाताओं के घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया गया। मतदान करने के लिए अपील एवं प्रोत्साहित किया गया। मतदान के दिन मतदाता पर्ची के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता कार्ड, आधार कार्ड या फोटोयुक्त कोई भी पहचान पत्र (12 प्रकार ) लेकर जा सकते है वोट करने के लिए। घर के सभी व्यस्क सदस्यों को जिनका नाम मतदाता सूची में है उनसे मतदान दिवस को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है। 30 अप्रैल के पूर्व तक मतदाता पर्ची का वितरण पूर्ण कर लिया जाएगा। दुर्ग लोकसभा में 7 मई को मतदान दिवस निर्धारित है।
-
-घर लौटने लगे श्रमिक, श्रम विभाग द्वारा स्टेशन में स्वागत
बिलासपुर / मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ' घर आजा संगी मतदान करे बर' के सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आज उसलापुर स्टेशन में 18 परिवार अपने गांव लौटे हैं जिनमें 30 सदस्य मतदाता हैं। श्रम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 1106 श्रमिकों को फोन पर मतदान के लिए घर आने का निमंत्रण दिया गया। विभाग के प्रयासों से श्रमिक परिवार मतदान का महत्व समझकर अपने गांव वापस आ रहे हैं। आज उसलापुर स्टेशन पहुंचे श्रमिक परिवारों का श्रम विभाग के कर्मचारियों ने स्वागत किया। उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। -
प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में स्टैण्डिंग कमेटी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न
रायपुर/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए रायपुर लोेकसभा क्षेत्र में अभ्यर्थियों के नामांकन मान्य होने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। आज इन सभी अभ्यर्थियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ प्रतिनिधियों को लोकसभा निर्वाचन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने स्टेण्डिंग कमेटी व अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान निर्वाचन प्रेक्षक, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह सहित निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि वे चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन होता हो। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को यदि किसी प्रकार की शिकायत हो तो वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लांच किए गए सी-विजिल एप में उसकी शिकायत कर सकता है या लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर या जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित कर सकता है।
डॉ. सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए सभी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी एक-एक अभिकर्ता की नियुक्ति कर सकते हैं जो अभ्यर्थी के स्थान पर कार्य कर सकेंगे। व्यय अभिकर्ता के रूप में भी एक व्यक्ति की नियुक्ति अभ्यर्थी कर सकते हैं।
तीन बार प्रस्तुत करना होगा व्यय लेखा- अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए व्ययों का लेखा तीन बार प्रस्तुत करना होगा तथा वे अपने द्वारा किए जा रहे व्ययों के लेखों को प्रतिदिन रजिस्टर में दर्ज कर समुचित रिकार्ड रखेंगे। व्यय प्रेक्षक यदि जरूरी समझेंगे तो वे अभ्यर्थी के व्यय रजिस्टर को तलब कर उसका परीक्षण कर सकेंगे।
अनुमतियां आनलाईन के अलावा मैन्युअली भी- कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के तहत अभ्यर्थी विभिन्न अनुमतियां आनलाईन के अलावा मैन्युअली भी प्राप्त कर सकेंगे तथा इस हेतु उन्हें अनुमति प्राप्त करने से संबंधित आवेदन विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।
निःशुल्क सामग्री, राशि का वितरण गंभीर मामला- अभ्यर्थियों को बताया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी अभ्यर्थी, उनके प्रतिनिधि या राजनैतिक दलों तथा उनसे सम्बद्ध व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क सामग्री या राशि आदि का वितरण करना गंभीर मामला है। यदि इस प्रकार के प्रकरण सामने आते हैं तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
प्रचार सामग्री पर प्रिटर्स, प्रकाशक का नाम आवश्यक- प्रचार-प्रसार सामग्री की प्रिंटिंग, प्रकाशन पर प्रिंटर्स, प्रकाशक का नाम, प्रिंटिंग संख्या आदि अनिवार्य रूप से अंकित होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को बताया गया कि वीडियो सर्विलेस टीम लगातार कार्य कर रही है तथा अभ्यर्थी द्वारा किए जा रहे चुनावी व्ययों पर पूरी नजर रखी जा रही है। इसी प्रकार वीडियो अवलोकन टीम अभ्यर्थी द्वारा किए गए व्यय का निर्धारण निर्धारित रेट सूची के अनुसार कर रही है। जिसके आधार पर अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत व्यय लेखे की क्रास चेकिंग भी की जायेगी।
शस्त्र साथ में रखना पूर्णतः प्रतिबंधित- बैठक के दौरान बताया गया कि चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान, मतदान केंद्र में या उसके आसपास किसी भी प्रकार का शस्त्र ले जाना या साथ में रखना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य में सभी सहयोग दें- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कहा कि जिले में निर्विघ्न व शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में सभी अभ्यर्थीगण व राजनीतिक दल अपना पूर्ण सहयोग दें। यदि चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव उनके पास हैं तो वे अपने से संबंधित प्रेक्षक के समक्ष रखें, न कि स्वयं कोई कदम उठाएं। प्रेक्षकों ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी या किसी भी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि चुनाव के दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करे जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हो। बैठक के दौरान अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों, उठाई गई शंकाओं का समाधानकारक उत्तर भी दिया गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखें- बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें तथा ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ें। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी को किसी से कोई शिकायत है तो वे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से अपनी शिकायत कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। कोई भी अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि किसी प्रकार की शिकायत पर स्वयं ही कोई कार्यवाही न करें न ऐसा कोई कदम उठाएं जिससे शांति व्यवस्था बाधित होती हो। -
*अब कुल 38 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में*
रायपुर / रायपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 08 में निर्वाचन हेतु दिनांक 12.04.2024 से 19.04.2024 तक प्राप्त नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत कुल 44 विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची जारी किया गया था । जिसमे मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनैतिक दलों से 03 अभ्यर्थी, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों से 16 अभ्यर्थी एवं 25 निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर रायपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 08 से नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत विधिमान्य कुल 44 अभ्यर्थियों की सूची जारी किया गया था। आज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 2024 में विधिमान्य रूप से नामनिर्देशित अभ्यर्थी/अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली हैं। नाम निर्देशित अभ्यर्थता वापस लेने के पश्चात कुल 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर होंगे। जिनके नाम क्रमशःजलेबी कुमारी महानंद, साने बाग, सेमसन जॉन, पिलाराम बंजारे, विक्रम अडवाणी, दिनेश ध्रुव ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली हैं। ग़ौरतलब है नामांकन के बाद आज अभ्यर्थिता वापसी का आख़िरी तारीख़ सुनिश्चित था। -
रायपुर । रायपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 8 के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं और उन्हें चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया गया है। इनमें भारतीय जनता पार्टी से श्री बृजमोहन अग्रवाल को कमल छाप, बहुजन समाज पार्टी से ममता रानी साहू को हाथी छाप, इंडियन नेशनल कांग्रेस श्री विकास उपाध्याय को हाथ, राईट टू रिकाॅल पार्टी से श्री अनिल महोबिया को प्रेसर कुकर, भ्रष्टाचार मुक्ति पार्टी से मो. अमिन को टायर, आप सबकी अपनी पार्टी से श्री आशीष कुमार तिवारी को कमल की निब सात किरणों के साथ, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्री दयाशंकर निषाद को बासुरी, धूं सेना से श्री नीरज सैनी पुजारी को अनूठी, आजाद समाज पार्टी (कांशी) से श्री पिताम्बर जांगड़े को केतली, सुन्दर समाज पार्टी श्री पीलाराम अनंत को कांच का गिलास, भारतीय बहुजन कांग्रेस से भंजन जांगड़े (अधिवक्ता) को ऑटो-रिक्शा, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से श्री याशुतोष लहरे को कोर्ट, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से श्री लखमू राम टंडन को नारियल फार्म, इंजी लाल बहादुर यादव गोडवाना गणतंत्र पार्टी से आरी छाप, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्यूनिस्ट) सेव् विश्वजीत हरोडे को बैटरी टार्च, शक्ति सेना (भारत देष) से सविता शैलेन्द्र बंजारे को गैस-सिलेंडर, हमर राज पार्टी से श्री सुरेश कुमार नेताम को बाल्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (।) से श्री हीरानंद नागवानी (अशोक भैया) को सिलाई की मशीन, निर्दलीय श्री अमरनाथ चंद्रकार को डिश एंटीना, डाॅ. ओमप्रकाश साहू को भालाफेक , मो. इमरान खान को तरबूज, मो. नासीर को ट्रक, नुरी खाॅं को कारपेट , नंदिनी नायक को लेडी पर्स, श्री प्रविशान्त सालोमन को हेडफोन, श्री प्रवीण जैन को गैस का चूल्हा, श्री बोधन लाल फरिकसा को सीसीटीवी कैमरा, इंजी. भानु प्रताप टांण्डे को लैपटॉप, श्री मनोज वर्मा को सेब, याकुब खान को हीरा, श्री राजेश ध्रुव को पानी का जहाज, राधेश्वरी गायकवाड़ को एयर कंडीशनर, रामकृष्ण वर्मा को कड़ाही, रामप्रसाद प्रजापति को अलमारी, रोहित कुमार पाटिल को प्रेस, विनायक धमगाये को गन्ना किसान, सुधांशु भूषण को ब्लैक बोर्ड, सैययद इरशाद को बेबी वाकर का चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।
-
1950 नंबर डायल करने पर मिलेगा मतदान केन्द्र तक
आने-जाने हेतु निःशुल्क परिवहन की सुविधा
बालोद। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के मतदान केन्द्र तक आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान किए जाने हेतु शुरू किए गए दिव्यांग रथ का प्रचार वाहन आज डौंडीलोहारा विकासखण्ड पहुॅचा। प्रचार वाहन के माध्यम से डौंडीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर लोगों को उक्त वाहन के माध्यम से मतदान दिवस पर मिलने वाली सुविधा का प्रचार-प्रसार किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा की गई नई व्यवस्था के फलस्वरूप चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगों एवं 80 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को अब अपने मताधिकार के प्रयोग करने हेतु मतदान केन्द्र तक आने-जाने में किसी प्रकार की भी परेशानी नही होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई नई व्यवस्था के तहत इन मतदाताओं को अब 1950 नंबर डायल कर अपने नाम का पंजीयन कराने के पश्चात् मतदान तिथि को उन्हें अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु मतदान केन्द्र तक आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी। -
बालोद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सुगम संचालन हेतु मतदान कर्मी कल्याण प्रबंधन के अंतर्गत सामग्री वितरण और वापसी केन्द्रों में महिला मतदान कर्मियों के आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता हेतु एवं स्वच्छ प्रसाधनए आवासए भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विधानसभावार संगवारी हेल्प डेस्क में महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सुश्री रितु खरे को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह सहयोगी अधिकारी के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता श्रीमती तृप्ति ठाकुर एवं सुश्री प्रियंका ध्रुवे तथा कृषि उपज मंडी बालोद के उप निरीक्षक श्रीमती कीर्ति धलेन्द्र की ड्यूटी सहयोगी अधिकारी के रूप में लगाई गई है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के लिए नगर पंचायत गुरूर के उप अभियंता श्री लक्ष्मी रात्रे को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग मोंहदीपाट जलाशय के उप अभियंता सुश्री स्वातिए जल संसाधन विभाग खरखरा जलाशय के उप अभियंता सुश्री शारदा कंुजाम एवं कृषि उपज मण्डी बालोद के उप निरीक्षक सुश्री दीपज्योति नेताम की ड्यूटी सहयोगी अधिकारी के रूप में लगाई गई है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता सुश्री योगेश्वरी जोशी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री दिप्ती साहू एवं सुश्री सृष्टि अग्निहोत्री तथा कृषि उपज मंडी बालोद के उप निरीक्षक सुश्री किरण ठाकुर की ड्यूटी सहयोगी अधिकारी के रूप में लगाई गई है।
-
जिला मुख्यालय के जय स्तम्भ चौक मे यातायात कार्यालय के
बालोद। जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तम्भ चौक मे यातायात कार्यालय के समाने २२ अप्रैल को म्युजिकल नाइट स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता कार्यक्रम रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम से सराबोर रहा। कार्यक्रम मे मतदाता जागरूकता पर आधारित भरथरी गीत, उड़ीसी नृत्य आदि की सुमधुर प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर जय स्तम्भ चौक से घड़ी चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम मे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल ने उपस्थित लोंगो को अनिवार्य रूप से अपना मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम मे सीईओ जिला पंचायत डॉ. संजय कनौजे, अतिरिक्त् पुलिस अधीक्षक श्री जोशी, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल साहित अन्य अधिकारी उपस्थिति थे। -
सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्याें एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई
बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि सेक्टर अधिकारी सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्हांेने कहा कि सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रवाल ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत नियुक्त किए गए जिले के सभी सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिससे की बालोद जिले में निर्विघ्न रूप से एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न हो सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित सभी सहायक रिटर्निंग आॅफिसर, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के अलावा सेक्टर अधिकारीगण उपस्थित थे।
श्री चन्द्रवाल ने सभी सेक्टर अधिकारियों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने को कहा। जिससे की उन्हें कार्य संपादन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों के अंतर्गत जिले में किसी भी स्थिति में लाॅ एंड आॅर्डर की स्थिति निर्मित नही होनी चाहिए। इसके लिए निर्वाचन संबंधी कार्यों को शत प्रतिशत सही एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। श्री चन्द्रवाल ने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने अधिनस्थ सभी मतदान केन्द्रों के साथ-साथ संगवारी एवं दिव्यांग मतदान केन्द्रों का तत्काल निरीक्षण कर वहाँ सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों मंे मोबाईल नेटवर्क का भी जाँच करने के निर्देश दिए। जिससे की मतदान के दौरान जानकारी पे्रषित करने तथा संपर्क स्थापित करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान दिवस से 72 घण्टे पूर्व की तैयारियों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं के अंतर्गत अपने प्रभार वाले सभी मतदान केन्द्रांे में रैम्प, पेयजल, बिजली की सुविधा के अलावा शौचालय, छांव, पर्याप्त फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को मतदान दिवस से 48 घण्टे पूर्व की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके अंतर्गत उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान दलों के ठहरने, रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने मतदान दिवस से 24 घण्टे पूर्व की जाने वाली तैयारियों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अंतर्गत उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन सामग्री वितरण केन्द्र पर अपने जोन के सभी मतदान केन्द्रों के सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने एवं सामग्री वितरण काउंटर से सामग्री प्राप्त करवा लेने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्हांेने अपने जोन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर, वेब कास्टिंग दल और वीडियोग्राफी की जानकारी भी एकत्र करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने जोन क्षेत्र के रूट चार्ट के अनुसार मतदाताओं को लेकर जाने वाले वाहनों और संबंधित वाहन प्रभारियों की जानकारी भी प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने भी सेक्टर अधिकारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध मंे महत्वपूर्ण जानकारी दी। -
कहा-आदर्श आचरण संहिता के दायरे में करें चुनाव -प्रचार
बिलासपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने प्रतीक चिन्ह आवंटन के बाद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की पहली बैठक मंथन सभाकक्ष में ली। उन्होंने आदर्श आचरण संहिता के दायरें में रहकर चुनाव प्रचार-प्रसार करने को कहा है। चुनाव आयोग के सामान्य प्रेक्षक श्री अभय ए महाजन एवं व्यय प्रेक्षक श्री श्रीकांत नामदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शरण ने आदर्श आचरण संहिता सहित प्रत्याशियों के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियम-कायदों से अवगत कराया और उन्हें पालन करने का आग्रह किया। प्रत्याशियों को इस अवसर पर आदर्श आचरण संहिता की पुस्तिका, निर्वाचन व्यय रजिस्टर एवं अन्य उपयोग अनुदेशों की प्रतियां भी दी गई। बैठक के बाद व्यय लेखा संधारण का प्रशिक्षण भी दिया गया। चुनाव संबंधी प्रत्याशियों द्वारा पूछे गये शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। एसपी रजनेश सिंह सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारी, प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे। -
रायपुर। श्रीमती लोभा प्रधान (90), खारुन रेल विहार, फाफाडीह का 22 अप्रैल को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे देवेंद्र नगर मुक्तिधाम, रायपुर में किया जाएगा। वे पत्रकार कैलाश प्रधान की माता, एएनआई के विशेष संवाददाता संदीप और विनाल प्रधान की दादी थीं।
-
रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार शरणजीत सिंह तेतरी की माता नरेंदर कौर तेतरी (75) का 22 अप्रैल को निधन हो गया है।
-
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री शशिकांत कोन्हेर का सोमवार को निधन हो गया। मंगलवार 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे देवकीनंदन दीक्षित मुक्तिधाम सरकंडा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे व्याख्याता प्रशांत कोन्हेर के बड़े भाई तथा प्रतीक कोन्हेर, परितोष कोन्हेर के पिता थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया शोक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकस्वर टीवी के पूर्व संपादक श्री शशिकांत कोन्हेर के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। - रायपुर । ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत आई.टी.एम. यूनिवर्सिटी रायपुर के स्टूडेंट्स ने रिंग रोड स्थित मैग्नेटो मॉल में फ्लैश मॉब किया। स्टूडेंट्स ने अलग अलग फ़ॉर्मेट में नुक्कड़ नाटक एवं डांस के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिये। इस दौरान रायपुर जिला प्रशासन की स्वीप टीम भी रही शामिल। स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप एवं नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा,आईटीएम यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर जनरल लक्ष्मी मूर्ति उपस्थित रहे।
- -बिना पूर्व सूचना दिए प्रशिक्षण पर अनुपस्थित रहे कुल 53 लोगो को चेतावनी पत्र जारी किया गयारायपुर / ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज एन आई टी एवं पंडित रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय परिसर में पीठासीन अधिकारी के प्रशिक्षण सत्र रखा गया, प्रशिक्षण दो-दो पाली में दी गई। दोनो केंद्र के दोनों पाली में मतदान कर्मियों की कुल 96.34 % उपस्थिति रही। बिना पूर्व सूचना दिए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कुल 53 लोगो को चेतावनी पत्र जारी किया गया। जिसमे क्रमशः एन आई टी में 27 एवंपंडित रवि शंकर शुक्ला में बिना कारण अनुपस्थित 26 लोगों को मिलकर कुल 53 लोगो को चेतावनी पत्र जारी किया गया।
- -मेडिकल किट, शौचालय,, पेयजल, पार्किंग की गई व्यवस्था-25 सीटर के बस मतदान कर्मियों को आने-जाने लगाएंगे फेरेरायपुर । जिला प्रशासन द्वारा इस लोकसभा चुनाव में मतदान में लगेl अधिकारियों व कर्मचारियों की सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जिला प्रशासन द्वारा वह सारी व्यवस्थाएं मुहैया कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे निर्वाचन कर्मियों की ड्यूटी आसान हो और वे उत्साह के साथ अपनी कर्तव्य निर्वहन कर सके।उन्होंने बताया कि इस बार हमारे द्वारा सारे मतदान केंद्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। जिल में 1907 मतदान केंद्र है, जिसमें मेरे द्वारा स्वयं करीब 100 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया और बाकी अन्य मतदान केंद्रों का संबंधित एआरओ द्वारा निरीक्षण किया गया और आवश्यक मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जा रही है।इस बार सेजबहार स्ट्रांग रूम के लिए महिला और पुरूष के लिए पृथक-पृथक 15-15 स्थायी शौचालय एवं यूरिनल बनाए गए है। जहां पर नगर निगम के सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, जो सफाई के लिए उपलब्ध रहेंगे। साथ ही वहां एक नया बोर भी कराया गया है, ताकि पानी की कोई समस्या न हो। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों में भी इसका विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मी विशेष कर महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए इंडोर स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गत निर्वाचन के अनुभव के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से 25 सीटर वाले उचित संख्या में बस की व्यवस्था की गई है, और आटो की व्यवस्था की गई है. जो मतदान कर्मियों को आने-जाने के उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि स्ट्रांग रूम सहित मतदान केंद्र में बिजली, पानी और पेयजल की उचित व्यवस्था रहेगी। डाॅ. सिंह ने कहा कि इस बार विशेष रूप से मेडिकल किट तैयार किए गए है, जिसमें ग्लोकोज, ओआरएस, बेंडेड तथा अन्य आवश्यक दवाईयां रखी गई है।
- - हैप्पी स्ट्रीट में हुआ स्वीप संध्या का रंगारंग आयोजन- सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए दिया गया मतदान का संदेश,दिलाई गई शपथ- इंडियन रोलर ग्रुप ने बांधा समा,देर शाम तक झूमते रहें शहरवासी- जिला प्रशासन,बिलासपुर स्मार्ट सिटी और खेल विभाग का आयोजनबिलासपुर /"मैं भारत हूं,भारत है मुझमें,मैं ताकत हूं,ताकत हैं मुझमें,हम भारत भाग्य विधाता है,हम भारत के मतदाता हैं। "लहरा दो,लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो" ऐसे और कई गानों के जरिए हैप्पी स्ट्रीट में मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन के तत्वाधान में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शनिवार की शाम हैप्पी स्ट्रीट में "स्वीप संध्या एक शाम,लोकतंत्र के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाएं जा रहे मतदाता जागरण अभियान स्वीप के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में आगामी लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने विशेष रुप से रायपुर से आएं इंडियन रोलर ग्रुप की प्रस्तुति ने शहरवासियों का मन मोह लिया। देशभक्ति और अनेक प्रकार के गानों पर देर शाम तक शहरवासी झूमते रहें। इस अवसर पर प्रमुख रुप से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह,निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, जिपं सीईओ श्री आरपी चौहान, सीएसपी श्रीमती पूजा कुमार,सीएसपी श्री उमेश गुप्ता,आईएफएस श्री अभिनव कुमार,निगम अपर कमिश्नर श्री खजांची कुम्हार समेत स्मार्ट सिटी,नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहें।राॅक बैंड ने इन गानों से बांधा समाहैप्पी स्ट्रीट में आयोजित स्वीप संध्या कार्यक्रम में विशेष रुप से रायपुर से आएं इंडियन रोलर ग्रुप ने राक बैंड और गानों के जरिए शनिवार की शाम को खास बना दिया। "वंदे मातरम वंदे मातरम,सुनों गौर से दुनियां वालों बुरी नजर ना हम पे डालों सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी,तेरी मिट्टी में मिल जावां और चक दें इंडिया" जैसे देशभक्ति गानों से लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। वहीं "तेरी दीवानी, सांसों की माला में,रमता जोगी,तू माने या ना माने दिलदारा और मेरे रश्क ए कमर" जैसी गीतों से शहरवासियों में उमंग भर दिए। रात 9.30 बजे तक चलें कार्यक्रम में शहरवासी उमंग और उत्साह के साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहें।इसके अलावा अंध मूक बधिर शाला के छात्र लव सिंह राजपूत एवं साथियों द्वारा स्वीप के ऊपर बनाए गए उनके खुद के गीत को गाया।मतदान की दिलाई गई शपथकार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने उपस्थित जनसमूह को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निर्धारित मतदान तिथि 7 मई को अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन बिलासपुर का ध्येय वाक्य है शत प्रतिशत मतदान,बिलासपुर का अभिमान इसे पूरा करने कलेक्टर ने शहरवासियों से अपील की।हैप्पी स्ट्रीट हो रहा सार्थक
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अरपा नदी के किनारें पचरीघाट के पास हैप्पी स्ट्रीट बनाया गया हैं। लोगों को मनोरंजन और घूमने फिरने के लिए सर्वसुविधायुक्त स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया हैप्पी स्ट्रीट शहर के नागरिक और शहर के लिए काफी उपयोगी और सार्थक सिद्ध हो रहा हैं। यहां स्थाई रुप से बनाएं गए ओपन थियेटर और स्थान पर आसानी से अलग अलग प्रकार के कार्य किए जा सकते हैं। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के फाऊंटेन,वाकिंग ट्रैक,साईकिल ट्रैक आकर्षक लाइटिंग आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं।
- रायपुर। सेन्ट्रल डेपुटेशन से हाल ही में वापस लौटेे 1999 बैच के आईएएस सोनमणि बोरा को राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। सरकार ने उन्हें आदिम जाति ,अनुसूचित जाति विकास विभाग , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है।छत्तीसगढ़ केडर के आईएएस सोनमणि बोरा 2019 से लैंड मैनेजमेंट ज्वाइन सेक्रेटरी थे।आईएएस सोनमणि बोरा छत्तीसगढ़ कैडर के 1999 आईएएस अफसर हैं। वे मूलतः असम के रहने वाले है। सोनमणि बोरा का जन्म माजुली द्वीप में हुआ जो दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है।
- -बहतराई स्टेडियम में विशाल जनसभा में योगी आदित्य नाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलाबिलासपुर/ बिलासपुर लोकसभा अंतर्गत बेलतरा विधानसभा के बहतराइ स्टेडियम में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा -छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया । ननिहाल किसे अच्छा नहीं लगता । 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीरामलला विराजमान हुए हैं । उत्तरप्रदेश में जितना उत्साह और उमंग है उससे ज्यादा उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। ये काम कांग्रेस क्या कर पाती ? कांग्रेस के लोग हमारी विरासत पर ही सवाल उठाते हैं । यहां तक कि कांग्रेस ने तो भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार दिया । भगवान श्रीराम मंदिर बन गया, तो कांग्रेसी कहते है राम तो सबके हैं ।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जब भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा था तब वे आए थे। उस समय भी एक ही संकल्प था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पूछा था कि आप तो अयोध्या से पहले ही रायपुर में श्रीराम मंदिर बनवा दिये ? हां बनवा दिया । इससे यह बात साबित होती है कि अगले तीन वर्षों में अयोध्या में भी भगवान श्रीराम लला का मंदिर बनेगा। अयोध्या में मंदिर बनने के बाद डॉ. रमनसिंह ने उनसे पूछा कि कैसे अनुमान लगा लिया? मैंने कहा कि बच्चा पहले ननिहाल में ही आता है और उसके बाद ही अपने धाम में विराजमान होता है ।योगी आदित्य नाथ ने कहा कि कांग्रेस को कोई भी काम अच्छा नहीं लगता। कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो कांग्रेस उसे अव्यवस्था आराजकता का शिकार बना देती है । देश आजाद हुआ 1947 में और देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो देश को समद्धि की ओर ले जाने के बदले देश को अव्यवस्था, आराजकता, जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की ढकेल दिया । जानबूझ कर देश के संविधान में ऐसे ऐसे संशोधन करने के प्रयास कर बाबा साहेब आंबेडकर की भी अपमानित कर रहे थे । देश के अंदर आतंकवाद, अलगाववाद को बढ़ावा देते रहे। उसी में धारा 370 का जोड़ा गया जो भारत के मूल संविधान में नहीं बल्कि 1952 के संशोधन के माध्यम से कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान कर दिया गया । उसी के खिलाफ भारतीय जनसंघ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आंदोलन करना पड़ा था जिसमें नारा दिया गया था कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता यह नारा लगाता था। 65 वर्ष तक कांग्रेस के लोग कुछ नहीं कर पाए । जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने और अमित शाह गृहमंत्री बने तब धारा 370 समाप्त हुई । कश्मीर भारत की मूल धारा से जुड़कर विकास की ओर गतिशील हुआ और कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा हो गया। देश में कहीं भी जोर से पटाखा भी फूटता हैं तो सबसे पहले पाकिस्तान कहता है, मैंने नहीं किया। पाकिस्तान जानता है कि भारत में अगर कोई आंतकवाद फैला कर पकिस्तान में छुपा होगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा। क्योंकि भय के बिना प्रीति नहीं होती।योगी आदित्य नाथ ने कहा कि 1947 के बाद जब पाकिस्तान बड़ी अकड़ के साथ भारत से अलग हुआ था आज वहां की 20 करोड़ आबादी के पास अनाज का संकट है और मोदी जी करीब साढ़े चार वर्ष से 80 करोड़ जनता को अनाज दे रहे हैं वो भी मुफ्त। ये आगामी 5 साल तक जारी रहेगा। भारत को विकसित और आत्मनिभर्र भारत बनान में कोई श्री हनुमान जी , जाम्बवंत तो कोई गिलहरी के रूप में सहयोग दिया है । अब 2047 तक विकसित भारत और देश की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने की संकल्पना को पूरा करने तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें जीतकर देने का संकल्प लेना होगा। श्री योगी ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं महिलाएं सुरक्षित हैं विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं ये सब मोदी जी की ही देन है। ये नया भारत हैं जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं , एम्स हैं ये सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुकें हैं। हैं। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास 11 , करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। उत्तर प्रदेश में 56 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुकें हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी हैं। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है।बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि युवाओं, महिलाओं,किसान, गरीब मजदूरों के बेहतरी और खुशहाली के लिए मोदी जो को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है । सात मई को सबको मोदी जी को राम राम कहना है और यह दिखाना भी है कि हम अयोध्या में भगवान श्रीराम लला को कितना प्यार करते है।बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज मंच पर योगी आदित्यनाथ के उपस्थिति मात्र से पूरे बिलासपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं में एक आलौकिक ऊर्जा का संचार हो गया है और इसकी परिणीति फलस्वरूप 7 मई के होने वाले चुनाव में बिलासपुर की जनता एक नया इतिहास लिखने जा रही है । मंच में मंत्री दयाल दास बघेल, लखन लाल देवांगन,विधायक अमर अग्रवाल विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू पूर्व सांसद लखन लाल साहू हर्षिता पाण्डे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अरुण सिंह चौहान रामदेव कुमावत, महामंत्री मोहित जायसवाल घनश्याम कौशिक गुलशन ऋषि शंकर दयाल शुक्ला उमेश गौराहा आदि उपस्थित थे
- सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश व खनि अधिकारी हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा भटगांव क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर को जप्त कर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई। टीम द्वारा सरिया क्षेत्र में जांच के दौरान ग्राम पंचायत बोंदा के आश्रित ग्राम जोतपुर में उत्खनन करते पाये जाने पर मौके पर ही 03 जेसीबी, 01 पोकलेन मशीन सहित 02 ट्रैक्टर वाहन जप्त कर आगामी कार्यवाही तक के लिए सरपंच ग्राम पंचायत कटंगपाली के सुपुर्दगी में रखा गया है। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है।
- वन, पुलिस व एसईसीएल की संयुक्त टीम ने की कार्यवाहीजान को दांव में लगाकर कर रहे थे कोयला का अवैध उत्खननकोरिया। जिले के दूरस्थ व वन क्षेत्र में कोयला उत्खनन के लिए अवैध सुरंगों का निर्माण की जानकारी मिलने पर पूरे अमले कार्यवाही में जुटे थे।जानकारी के मुताबिक वनमंडल कोरिया परिक्षेत्र, बैकुंठपुर के ग्राम दामुज, पुटा, मुरमा व देवखोल में अवैध कोयला उत्खनन के लिए सुरंग बनाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग, एसईसीएल व पुलिस की संयुक्त टीम गठन कर कार्यवाही की गई और सुरंगों तत्काल बंद कराया गया।वन मण्डलाधिकारी श्रीमती प्रभाकर खलखो ने बताया कि विगत चार माह में 24 सुरंगों को बंद करने की कार्यवाही की गई है।उन्होंने ग्रामीणों व आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सुरंग बनाना पूर्णतः खतरनाक है, इससे जानमाल की नुकसान होने आशंका बनी होती है, ऐसे में इस तरह अवैध कोयला उत्खनन न करे न ही सुरंग बनाए।इस कार्यवाही में वन विभाग, एसईसीएल, पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम से मंगल साय, कमल सिंह, मानसिंह, सरदार अमोल सिंह, आदित्य कुमार, सुधाकर पुरी व हेड पुलिस कांस्टेबल बृजेश सिंह की भूमिका उल्लेखनीय रहा।
- -स्थैतिक निगरानी दल, उडऩदस्ता दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन टीम के कार्यों की लगातार मानिटरिंग करने के दिए निर्देश-अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें - कलेक्टरजांजगीर-चांपा. । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के निर्वाचन कार्य के सुचारू संपादन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मतदान केंद्रों में पेयजल, बिजली, रैम्प, साफ-सफाई सहित अन्य सभी मुलभूत सुविधाएं सुनिश्चत करने कहा। साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पोस्टल बैलेट (डाकमत पत्र) के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं से कोई मतदाता वंचित न रहे और होम वोटिंग के आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने एवं वीडियोग्राफी करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण में सभी अनिवार्य रूप से उपस्थित हो और गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें।कलेक्टर ने कहा कि स्थैतिक निगरानी दल, उडऩदस्ता दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन टीम के दल के कार्यों की लगातार मानिटरिंग करें। उन्होंने निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सी-विजिल, निर्वाचन के दौरान कंट्रोल रूम, चिकित्सकीय दल, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण के संबंध में जानकारी लेते हुए अवाश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- पर्यावरण संरक्षण और मतदान का दिया संदेशबिलासपुर /स्वीप के तहत आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने बिलासा ताल में पौधारोपण करते हुए कहा कि जिस प्रकार पृथ्वी के लिए हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑक्सीजन के लिए एक-एक पौधे जरूरी है उसी प्रकार लोकतंत्र को शक्तिशाली बनाने के लिए एक-एक मतदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 7 मई को होने वाले लोकसभा मतदान के लिए सभी अपनी सहभागिता निभाएं। तहसीलदार शशि भूषण सोनी ने करंज का पौधा लगाकर शत प्रतिशत मतदान की अपील लोगों से की। वन विभाग द्वारा आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वन मंडल अधिकारी संजय यादव, निगम आयुक्त अमित कुमार, अपर आयुक्त खजांची कुमार, एसडीएम पीयूष तिवारी के द्वारा भी यहां पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाए और लोकतंत्र को मजबूत बनाने अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
-
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 23 व 24 अप्रैल 2024 को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। वे 23 अप्रैल को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इस सिलसिले में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। श्री हरिचंदन ने राजभवन में प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम के लिए की गई तैयारियों का भी स्वयं जायजा लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



















.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)