- Home
- छत्तीसगढ़
- -बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं सह प्रभारी नितिन नबीन ने दिया महत्वपूर्ण मार्गदर्शन-11 की 11 सीटे जीतेंगे:किरण सिंहदेवरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विधायक धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, नारायण चंदेल, राम प्रताप सिंह, श्रीमती शालिनी राजपूत, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,रामजी भारती ,रामू रोहरा , भरत वर्मा मौजूद रहे।भाजपा चुनाव समिति की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में जीत हासिल करेंगे। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुलेगा। भाजपा की तैयारी जोरो से चल रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटों में कमल खिलाकर इस बार 400 से अधिक सीट जीत कर केंद्र में फिर से एक बार मोदी जी की सरकार बनाएंगे। पिछले 10 वर्षों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में देश की जनता को केंद्र की सरकार ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत सशक्त बनाने का काम किया है जिसके चलते देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता देश की जनता में बढ़ी है और जनता देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए आतुर है इस बार कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में भी साफ होने वाला है।श्री किरण सिंहदेव ने कहा श्री ओम माथुर श्री नितिन नबीन जी ने आगामी लोकसभा को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया,आने वाले समय में लोकसभा वार कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई ,चुनाव की संपूर्ण रणनीति पर विचार किया गया।
- -सौर ऊर्जा का यह उत्कृष्ट मॉडल जिला राजनांदगांव में है स्थापित-संयंत्र से रात्रि में भी बिजली प्रदाय की सुविधा-प्रतिदिन 5 लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन-लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहनरायपुर / सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ रोड पर ग्राम ढ़ाबा के आस-पास के 4-5 गांव के पहाड़ी क्षेत्र में स्थापित किया गया है। संयंत्र के साथ स्थापित बैटरी सिस्टम के माध्यम से रात्रि में भी बिजली प्रदाय की सुविधा रहेगी। इससे प्रतिदिन 5 लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा और लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, इससे हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।क्रेडा द्वारा राजनांदगांव में ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापना का कार्य सोलर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) एवं छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सौंपा गया। इस कंपनी द्वारा 01 फरवरी 2024 को संयंत्र स्थापना कार्य पूर्ण कर कार्यशील किया गया। यह देश का पहला ऑनग्रिड सोलर सिस्टम है, जिसमें 100 मेगावॉट का सोलर संयंत्र स्थापित किया गया है। इस प्लांट की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें 660 वॉट क्षमता के कुल 2 लाख 39 हजार बाईफेसियल सोलर पैनल स्थापित किये गये हैं, जिससे पैनल के दोनों ओर से प्राप्त सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली का निर्माण किया जा रहा है। इसकी कुल परियोजना लागत 960 करोड़ रूपये हैं, जो कि सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर आगामी सात वर्षों तक प्राप्त हो जाएगी।इस पार्क के माध्यम से प्रति दिन लगभग 5 लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिल रहा है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में यह परियोजना देश एवं प्रदेश में उत्कृष्ट मॉडल के रूप में देखा जाएगा। साथ ही ऐसे अनेक परियोजनाओं पर क्रेडा द्वारा कार्य किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के बैरन पहाड़ी क्षेत्र के उत्तम उपयोग के दृष्टिकोण से देश एवं प्रदेश के प्रथम सोलर पार्क की स्थापना का निर्णय लिया गया। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रारंभ वर्ष 2016 में हुआ। इसके तहत् ग्रिड कनेक्टेड मेगा साईज सोलर पावर प्लांट की स्थापना हेतु छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के द्वारा दो चरणों में सोलर पार्क की स्थापना का कार्य प्रस्तावित किया गया तथा इस हेतु कुल 17 गांव की 626.822 हेक्टेयर शासकीय भूमि की मांग की गई थी जिसमें कुल 09 गांव की 377.423 हेक्टेयर भूमि जिला प्रशासन, राजनांदगांव द्वारा आबंटित की गई।सोलर पार्क स्थापना के प्रथम चरण में 05 गांव के (16 खसरे) कुल 181.206 हेक्टेयर शासकीय भूमि का सर्वे कर आबंटन प्राप्त किया गया, इनमें प्रमुखतः ग्राम ढाबा, कोहका, रेंगाकठेरा, डुंडेरा, अमलीडीह तहसील व डोंगरगांव सम्मिलित थे तथा द्वितीय चरण में 04 गांव के 196-217 हेक्टेयर शासकीय भूमि का सर्वे कर आबंटन प्राप्त किया गया। इनमें प्रमुखतः ग्राम ओडारबंध, गिरगांव, टोलागांव, घुघुवा तहसील डोंगरगांव सम्मिलित थे।
- रायपुर /महतारी वंदन योजना के फॉर्म वितरण के तीसरे दिन भी महिलाओं में उत्साह दिखा। महिला एवं बाल विकास विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा ने बताया ने बताया कि अब तक जिले मे 1 लाख 87 हजार 209 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज 08 फरवरी को 85 हजार 748 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें रायपुर शहरी 01 से 4 हजार 409, रायपुर शहरी 02 से 10 हजार 482, धरसींवा 01 से 27 हजार 280, धरसींवा 02 से 7 हजार 760, मंदिर हसौद से 6 हजार 249, आरंग से 9 हजार 077, अभनपुर से 11 हजार 447 और तिल्दा से 9 हजार 044 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही अबतक 15 हजार 851 आवेदन अपलोड किए गए हैं।
- -समय सीमा की बैठक में निर्माण कार्यों के प्रगति की होगी पड़ताल-सड़क पर निर्माण सामग्री मिली तो होगी कार्यवाही, मलबे के प्रबंधन के भी निर्देशरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा के साथ बैठक लेकर प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्य एजेंसियों से कहा है कि तय समय सीमा में सभी कार्य पूरे कर लिए जाए। उन्होंने स्मार्ट सिटी अधिकारियों से कहा है कि प्रत्येक सप्ताह समय सीमा की बैठक में कार्य की प्रगति की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होकर ब्रीफ करें। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी कार्य की गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो विधि अनुरूप सख्त कार्यवाही होगी।कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सभी परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली, साथ ही कार्य एजेंसियों से विलंब के कारणों को जानना चाहा। अंतर्विभागीय समन्वय के कार्यों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग से फोन पर स्वयं चर्चा कर अवरोध को दूर किया, साथ ही एजेंसियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट की मियाद नहीं बढ़ाई जाएगी एवं प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरे किए जाए। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व इंजीनियरों से भी उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षण इस तरह से करें कि कार्य में आने वाली कोई रूकावट तत्काल विभागीय समन्वय से दूर किया जा सकें एवं समय सीमा में गुणवत्ता के साथ योजनाओं का संपूर्ण लाभ आम नागरिकों को मिल सकें। उन्होंने कार्य एजेंसियों से कहा है कि निर्माण सामग्रियां प्रोजेक्ट के भीतर ही रखे जाए और सड़कों पर फैलाकर यातायात को बाधा न पहुंचाए। उन्होंने नगर निगम से भी कहा है कि सड़क या सार्वजनिक स्थल पर रखी सामग्रियों को जब्त करें, साथ ही निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे के प्रबंधन की दिशा में पहल भी करें। बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल, महाप्रबंधक (ई. एंड टी.) श्री पी.के. पंचायती, उप प्रबंधक संजय अग्रवाल , अमित मिश्रा , शुभम् तिवारी , नेहा पटेल , योगेन्द्र साहू सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी सभी एजेंसी प्रमुख उपस्थित थे।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर आज मंथन सभाकक्ष में पर्यावरण स्वीकृति का री अप्रेसल, खान सुरक्षा के प्रावधानों एवं पर्यावरण की शर्तों का पालन तथा खनिज के परिवहन के सम्बन्ध में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ।आज कार्यशाला में श्री आर पी वासुदेव, वैज्ञानिक, पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर के द्वारा वासरी मे कोयला लोडिंग या अनलोडिंग के समय, कोयला की धुलाई के समय पानी छिड़काव की व्यवस्था आवश्यक रूप से करने की बात कहते हुए यह बताया की जिन कोयला अनुज्ञप्ति धारियों का काम बड़ा है या जो वाशरी संचालक है उन्हें वाहन प्रवेश मार्ग मे ही एक गढ्ढा नुमा संरचना बना कर उसमे पानी भर कर रखना चाहिए जिससे की कोयला परिवहन कर रहे वाहनों के टायर मे चिपका कोयला पानी से रुक जाय, परिवहन करने के पहले कोयला को पूरी तरह से ढक कर परिवहन करवाने, ग्रीन ने से ढक कर परिवहन नहीं किया जाना चाहिए अपितु तिरपाल ढक कर ही परिवहन किया जाना आवश्यक हैस भण्डारण क्षेत्र मे पानी छिड़काव की व्यवस्था करने, प्लांटेशन आवश्यक रूप से करने की बात कही गई।परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी यह बताया गया की खनिज ओवरलोड करके परिवहन करने से खनिज परिवहन के दौरान गिरता है और तिरपाल नहीं ढकने से डस्ट उड़ता भी है इस लिए ओवर लोड ना करें स उन्होंने यह भी बताया की ज्यादातर खनिज परिवहन करने वाले वाहन काफी पुराने होते है उनका फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं लिया जाता, वो ज्यादा धुँवा छोड़ते है इस लिए खनिज परिवहन मे लगे सभी वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट अवश्य प्राप्त करें स वाहनों मे टेल लाइट और रिफ्लेक्टर अवश्य लगावें तथा उन्हें साफ रखें जिससे दुर्घटना ना हों सउप संचालक खनिज दिनेश मिश्रा ने सभी कोयला भण्डारण अनुज्ञप्तिधारियों को अपने अनुज्ञप्ति क्षेत्र के बाहर अनुज्ञप्तिधारी का नाम, स्वीकृत अनुज्ञप्ति की अवधि, अनुज्ञप्ति क्षेत्र का रकबा, खनिज की मात्रा सम्बन्धी बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने कहा जिससे उनकी वैधता की जानकारी सभी को हो सके स उपसंचालक खनिज के द्वारा भंडारण क्षेत्र की बॉउंड्री ऊँची रखने, तौल कांटा तथा कंप्यूटर सिस्टम रखने की अनिवार्यता पर जोर दिया तथा आग से सुरक्षा का उपाय, मेडिकल किट रखना अनिवार्यता है यह भी बताया। कार्यशाला के दूसरे दिन दिनेश मिश्रा, उपसंचालक खनिज, आर पी वासुदेव, वैज्ञानिक क्षेत्रीय पर्यावरण मण्डल बिलासपुर, परिवहन विभाग, खनिज विभाग के अधिकारीयों तथा जिला के विभिन्न कोयला भंडारण अनुज्ञप्तिधारी उपस्थित थे।इस कार्यशाला उपस्थित सभी खनिज पत्तेधारियों तथा कोयला भंडारण अनुज्ञप्तिधारियों के द्वारा कलेक्टर बिलासपुर के जागरूकता हेतु कराये गए इस प्रयास की बहुत सराहना करते हुये उन्हें धन्यवाद दिया गया।
-
निजी अस्पताल व पैथौलाॅजी लैब की आकस्मिक जांच
न्यू वंदना अस्पताल को 20 हजार रूपए जुर्माना
बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज फिर शहर के निजी क्षेत्र में संचालित समर्थ नर्सिंग हाॅस्पिटल एवं अरिहंत पैथौलाॅजी लैब की आकस्मिक जांच की। जांच मंे मिली गंभीर खामियों के चलते अरिहंत पैथोलाॅजी को तत्काल बंद कराकर लैब सील कर दिया। वहीं समर्थ नर्सिंग हाॅस्पिटल के संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। न्यू बंदना हास्पिटल को 20 हजार रूपये का जुर्माना ठोंका गया है। टीम ने गत 5 तारीख को निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधन को खामियों के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर उन्हें चेतावनी के साथ 20 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज मुंगेली रोड स्थित समर्थ नर्सिंग होम एवं नगोई चैक स्थित अरिहंत डायग्नोस्टिक्स का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों संस्थानों में अनेक खामियां पाई गई। समर्थ नर्सिग होम के निरीक्षण के दौरान कोई भी ड्यूटी डाॅक्टर कार्य पर नहीं पाये गये। डाॅ. नीरू व्ही पटेल निरीक्षण के दौरान स्टाॅफ के बुलाने पर हाजिर हुई। अस्पताल में इस दौरान एएनएम अनिमा लकड़ा और जीडीए रीना तिग्गा उपस्थित थीं। जबकि संस्थान में प्रशिक्षित एवं नर्सिंग कौंसिल से पंजीकृत स्टाॅफ नर्स का होना जरूरी है। जनरल वार्ड में छह बिस्तर संचालित हैं जबकि मानक रूप में इसके लिए जगह उपलब्ध नहीं हैं। नर्सिंग होम परिसर में डाॅ. मृणालिनी का बोर्ड प्रदर्शित होना पाया गया। जबकि इस संबंध में कार्यालय को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है। इसलिए संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।
जांच टीम ने नर्सिंग होम एक्ट के तहत बैमा नगाई चैक सीपत रोड स्थित अरिहंत पैथोलाॅजी लैब के निरीक्षण में भी कई खामियां पाई। संस्थान में पैथोलाजिस्ट का चेम्बर नहीं पाया गया। पैथोलाॅजिस्ट का नाम एवं अर्हता प्रदर्शित नहीं की गई। लैब में कुमारी लता मरावी कार्यरत पायी गई जो कि वर्तमान में डीएमएलटी की पढ़ाई कर रही है। लैब टेक्निशियन प्रफुल्ल कुर्रे का पैरामेडिकल कौंसिल में पंजीकृत होना नहीं पाया गया। प्रयोगशाला उपकरण मानक के अनुरूप नहीं पाये गये। संस्थान में मरीजों के उपयोग के लिए प्रसाधन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इस प्रकार पायी गई कमियां छग राज्य रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन नियम 2013 का गंभीर उल्लंघन है। जिसके चलते पैथोलाॅजी लैब का संचालन बंद करते हुए लैब सील कर दी गई। - -किसी दूसरे का सहारा अब नहीं लेना पड़ेगा-मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर दिव्यांग श्री कलीराम सोरी को उनकी अपनी नई ट्रायसाइकिल मिल गई है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे अपना काम अब आसानी से कर सकेंगे। श्री सोरी ने ट्रायसाइकिल के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया था। उनका आवेदन परीक्षण उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम खरीपथरा निवासी श्री कलीराम सोरी को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत नई ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई। श्री सोरी ने ट्रायसाइकिल मिलने पर कहा कि उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले वे कहीं आने-जाने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहा करते थे। अब वे अकेले अपने दैनिक जीवन के कार्यों को ट्रायसाइकिल के माध्यम से कर सकेंगे।
- रायपुर / राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 106 लाख 04 हजार 237 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 100 लाख 94 हजार 945 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। file photo
- स्वामी आत्मानंद स्कूल अब शिक्षा विभाग के जिम्मेआर.डी. तिवारी स्कूल मरम्मत में अनियमितता की होगी जांचरायपुर / स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की महान विभूति, शिक्षाविद् और समाज सुधारक और जन जागरण के पुरोधा स्वामी आत्मानंद जी के नाम पर तत्कालीन सरकार ने राज्य भर में अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल खोल कर न सिर्फ शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, बल्कि स्वामी आत्मानंद जी के नाम को भी धूमिल किया है। इन स्कूलों के संचालन की जिम्मेदारी कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के जिम्मे सौंप कर तत्कालीन सरकार ने इसका भविष्य कलेक्टरों की इच्छा पर सौंप दिया है। यह राज्य की शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा की वर्तमान स्थिति, अनियमितता और कुप्रबंधन को देखते हुए हमारी सरकार ने इसके संचालन के लिए कलेक्टरों की अध्यक्षता में गठित समितियों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा-दीक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अब शिक्षा विभाग की होगी।शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज विधानसभा में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के कुप्रबंधन एवं वहां व्याप्त अनियमितता के संबंध में ध्यानाकर्षण का जवाब देने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उक्त बातें कही। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद पूरे देश में पूज्यनीय हैं। हम सभी के मन में उनके लिए सम्मान है। पहले ये स्कूल जिन महान हस्तियों के नाम से जाने जाते थे, उनका नाम फिर से स्वामी आत्मानंद से पहले जोड़ा जाएगा।मंत्री श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर अगर कोई अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के पुनर्निर्माण और अन्य मदों में लगभग 800 करोड़ रुपए घोटाले की आशंका है। जहां भी शिकायत प्राप्त होगी, उसकी जांच कराई जाएगी। अकेले राजधानी रायपुर के आर.डी. तिवारी स्कूल में ही लगभग 4.5 करोड़ रुपए बिल्डिंग मरम्मत पर खर्च किए गए, जबकि इतनी राशि में एक नई बिल्डिंग का निर्माण हो जाता।
- -चीफ जस्टिस ने ग्राम खेढ़ा में निर्माण कार्य का किया वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यासरायपुर, / किसी भी जिले में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नयी उर्जा का संचार करने वाली होती है, जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता में वृद्धि होती है, जिले के नये कॉलोनी ऐसा बने जो राज्य के लिये एक मिसाल साबित हो, इस आशय के उद्गार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा के द्वारा मुंगेली जिले के ग्राम खेढ़ा में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण के लिये रहवासी आवासीय कॉलोनी के वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर कही।चीफ जस्टिस श्री सिन्हा ने आवास गृह निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ताकि आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए। श्री सिन्हा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों को भी इस परियोजना की सतत् निगरानी रखने के लिए भी कहा।भूमिपूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफालियो जज श्री नरेन्द्र कुमार व्यास द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि जिला मुंगेली के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये विभिन्न श्रेणी के शासकीय आवास गृह निर्माण की 04 करोड़ 84 लाख रूपए आबंटित की गई है। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण तय समय पर गुणवत्तापूर्वक किये जाने से जिला प्रशासन की विश्वसनीयता बढ़ती है, इसलिए निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक तय समय पर की जानी चाहिए।गौरतलब है कि न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिये विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम खेढ़ा में आवास गृह निर्माण किया जाना है, जिसका छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा एवं मुंगेली जिला के पोर्टफोलियो जज श्री व्यास द्वारा आज सुबह 9.45 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्रकुमार अजगल्ले द्वारा मुख्य न्यायाधिपति और पोर्टफोलियो जज का स्वागत करते हुए मुंगेली जिला को नई सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया गया।कार्यक्रम में जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीश, कलेक्टर श्री राहुल देव, नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- -सुरक्षा के उपाय मजबूत करने और माॅकड्रिल करने के दिए निर्देशरायपुर /कलेक्टर डाॅ गौरव कुमार सिंह ने आज अभनपुर तहसील में ग्राम भेलवाडीह में स्थित स्टार पाइरोटेक पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह एवं एसडीएम श्री नवीन ठाकुर भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने परिसर में पटाखा के निर्माण, रख-रखाव सुरक्षा संबंधित मानदण्ड और उनके लाइसेंस का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने कहा कि कारखानें में आग बुझाने के पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र और रेत का इंतेजाम किया जाए। परिसर में विभिन्न स्थानों में पानी का पाइंट और पाईप लाईन चिन्हांकित करें, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित पानी का उपयोग कर आग बुझाया जा सके। परिसर में एंबुलेंस सेवा, फायर ब्रिगेड, नजदीकी पुलिस थाना और जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण अधिकारियों और उनके कार्यालयों के संपर्क नंबर लिखवाए जाएं। डाॅ गौरव सिंह ने कहा कि वहां कार्यरत श्रमिकों को पटाखा बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल और उसके बचाव की जानकारी दें। साथ ही समय समय पर उन्हे प्रशिक्षण भी प्रदान करें। कलेक्टर ने कहा कि निश्चित अवधि के अंतराल में कारखाने में माॅकड्रिल कराया जाए जिसमें आपदा की स्थिति में त्वरित उपाय अपनाए जा सके। साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच भी कराई जाए।कलेक्टर ने परिसर में स्थित विभिन्न कक्षों के भीतर जाकर अवलोकन किया और सभी जगह पर टीनशेड हटाकर उनकी जगह एस्बेट्स शीट इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक स्वास्थ्य के अधिकारियों को कारखाने के लाइसेंस का केन्द्र सरकार के एजेंसी से समन्वय कर निरीक्षण करने को कहा। इस अवसर पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के सहायक संचालक श्री विवेक चेलकर सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि जिले में स्थित पटाखा कारखानों की सुरक्षा जांच करने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर टीम का भी गठन कर दिया गया है। मंदिरहसौद के ग्राम बकतरा स्थित क्लासिक र्स्पालर्स, एवं ग्राम नवागांव स्थित सबीर अहमद संस कारखानें की जांच एसडीएम आरंग श्री पुष्पेन्द्र शर्मा की टीम करेगी जिसमें सीएसपी सुश्री कल्पना वर्मा, औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक श्री अश्वनी पटेल सदस्य होंगे। साथ ही मंदिर हसौद ग्राम दरबा मंडी में स्थित मुनीर अहमद एंड ब्रदर्स कारखानें की जांच भी आरंग एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा की टीम करेगी। इसमें सीएसपी सुश्री कल्पना वर्मा, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक श्री विवेक चेलकर सदस्य होंगे। इसी तरह अभनपुर के ग्राम भेलवाडीह स्थित स्टार पाइरोटेक कारखानें की जांच अभनपुर के एसडीएम श्री नवीन कुमार ठाकुर की टीम करेगी। जिसमें सीएसपी श्री जितेन्द्र चन्द्राकर, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक श्री विवेक कुमार चेलकर सदस्य होंगे।
- बालोद। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य मंे प्रारंभ की गई ’महतारी वंदन योजना’ के अंतर्गत बालोद जिले में पात्र विवाहित महिलाओं का फाॅर्म भराने का कार्य निरंतर जारी है। जिले में इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस कार्य की सतत् माॅनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के विवाहित पात्र महिलाओं को फाॅर्म भराने के कार्य में सहयोग के लिए ग्राम पंचायतों के सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा रोजगार सहायकों और बिहान की दीदियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विपिन जैन के द्वारा डौण्डी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसुमकसा एवं पथराटोला सहित नगर पंचायत चिखलकसा मंे आयोजित महतारी वंदन योजना के शिविर में पहुँचकर कार्यों का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर फाॅर्म भरने के कार्य के संबंध में जानकारी ली।
- बालोद ।भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संदर्भ में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज 08 फरवरी 2024 को कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन अनुसार जिले में कुल 06 लाख 89 हजार 22 मतदाता है। जिनमें से 03 लाख 38 हजार 529 पुरुष मतदाता एवं 03 लाख 50 हजार 486 महिला मतदाता तथा 07 तृतीय लिंग के मतदाता है। उन्होंने बताया कि जिले में 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के 20 हजार 161 युवा मतदाता हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले में कुल 814 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद में 258 मतदान केंद्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा में 270 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही में 286 मतदान केन्द्र है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र कांकेर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 11 (अ.ज.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
- बालोद। बालोद जिले में निर्यात संबंधी गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड एण्ड डेवलपमेंट कमिश्नर (डीजीएफटी) नागपुर द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 15 फरवरी को सुबह 11 बजे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बताया कि कार्यशाला में सभी उद्योगपति, व्यापारी, स्व सहायता समूह, कृषक उत्पादक संगठन और कंपनी (एफपीओ या एफपीसी), सहकारी संस्थाएं और ईच्छुक व्यक्ति सम्मिलित होकर आयात-निर्यात संबंधी भारत शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही कार्यशाला में कृषि, उद्यानिकी, वन, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय, बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक, नाबार्ड के अधिकारियों द्वारा भी जानकारी प्रदान की जाएगी। इस कार्यशाला में निर्यात संवर्धन संबंधी सभी बिन्दुओं जैसे डीजीएफटी की योजनाएँ, आईईसी कार्यप्रणाली तथा एमएसएमई, बैंक, डाक विभाग द्वारा सुविधाओं आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी।
- भिलाईनगर। शासन द्वारा जारी सभी तरह के राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जाना आवश्यक है। नवीनीकरण का कार्य 15 फरवरी तक किया जायेगा, जिसके लिए हितग्राही को उचित मूल्य दुकान में अथवा खाद्य विभाग के वेबसाईट में उपलब्ध राशन कार्ड नवीनीकरण एप को अपने एंड्रायड मोबाईल में डाउनलोड कर नवीनीकरण का कार्य कर सकते है।नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र में जारी ए.पी.एल. राशन कार्ड 43062, सामान्य परिवार तथा बी.पी.एल. श्रेणी के कुल 83746 राशन कार्डधारी परिवार है। जिसमें अंत्योदय कार्ड, निराश्रित कार्ड, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता निःशक्तजन के कार्डधारी शामिल है। इसमेें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 59828 परिवार भी शामिल है। इन सभी राशन कार्डधारी हितग्राहियों को अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण करना होगा। कुल 126868 राशन कार्ड में से अभी तक 46200 कार्ड का नवीनीकरण किया जा चुका है तथा 80606 अभी भी शेष है। जिसे 15 फरवरी तक पूर्ण करना होगा। जिसके लिए निगम भिलाई द्वारा मुनादी करा कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।कैसे होगा नवीनीकरणराशन कार्ड नवीनीकरण के लिए हितग्राही 2 विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकते है। हितग्राही द्वारा सीधे आवेदन करने के लिए खाद्य विभाग के वेबसाईट https://khadya.cg.nic.in में उपलब्ध राशन कार्ड नवीनीकरण के नाम एप को अपने एंड्रायड मोबाईल फोन में डाउनलोड कर राशनकार्ड में उपलब्ध क्यूआरकोड को स्कैन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है अथवा उचित मूल्य दुकान संचालक के टेबलेट में एप के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही हितग्राही संचालक खाद्य के नाम पर लिखित आवेदन भी उचित मूल्य दुकान में प्रस्तुत करेगें। राशन कार्ड के नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत करने के 30 दिवस के भीतर निकाय के माध्यम से राशन कार्ड प्राप्त होगा। ए.पी.एल. कार्ड के लिए 10 रूपया शुल्क निर्धारित किया गया है। शेष सभी राशन कार्ड का नवीनीकरण निःशुल्क किया जायेगा। नये राशन कार्ड प्राप्त करते समय पुराने राशन कार्ड को जमा करना होगा। शासन के निर्देश को उचित मूल्य दुकान के संचालको द्वारा पालन करवाने के लिए जिला खाद्य नियंत्रक ने निगम सभागार में बैठक आहूत कर दुकानदारो का सक्त हिदायत दी है कि सम्पूर्ण राशन कार्ड का नवीनीकरण समय सीमा में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।
- बिलासपुर /निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत तखतपुर के ग्राम गनियारी में महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले में लोकसभा चुनाव के पहले वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में तखतपुर ब्लाॅक के ग्राम गनियारी में मतदाता जागरूकता अभियान में समूह की महिलाओं को मतदान करने व बिना डर-भय के अपने मतदान का उपयोग निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से वोट देने की शपथ दिलाई गई व अपने आस-पास के लोगों को मतदान के लिए प्रेेरित करने कहा गया। सभी सदस्यों ने ‘शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान‘ का उद्घोष भी किया।
- भिलाईनगर। महतारी वंदन योजना का आवेदन निगम द्वारा बनाये गये 6 काउंटर में तेज गति से जमा किया जा रहा है। जिसकी प्रगति एवं व्यवस्था को देखने महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव शम्मी आबदी, एवं संचालक तुबिका प्रजापति शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन-4 कार्यालय में लगे काउंटर का निरीक्षण करने पहुॅची और व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आवेदन जमा करने में कोई असुविधा न हो। उन्होने आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव से कहा कि जमा किये जा रहे फार्म की नम्बरिंग एवं पंजीकरण करना आवश्यक होगा तथा आवेदनो की आनलाईन प्रविष्टि का कार्य भी साथ साथ प्रारंभ हो। 20 फरवरी तक प्राप्त आवेदनो का प्रविष्टि कर दावा आपत्ति का प्रकाशन पश्चात अनंतिम सूची जारी किया जायेगा। सचिव ने इस बाद का विशेष ध्यान रखने को कहा कि आवेदन के साथ बैंक खाते की छायाप्रति जमा कि जा रही है वह अनिवार्य रूप से आधार से लिंक हो, आवेदन के साथ प्राप्त हितग्राहियो के सभी दस्तावेज सुरक्षित रहे यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि योजना का आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है। आवेदनो का आनलाईन अपलोड करने के लिए फर्जी वेबसाईट की भी शिकायत सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचारित हो रही है महिलाओं को इस तरह के धोखाधडी से बचना होगा।निरीक्षण के दौरान योजना के नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा परियोजना अधिकारी शिल्पा तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- निमार्ण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गुरामी से कामता तक मुख्यमंत्री सड़क योजना के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि मुख्य मार्ग गुरामी से ग्राम कामता तक 2.05 कि.मी. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मार्ग का नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में डामरीकरण का कार्य जारी है। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से मोटाई मापक यंत्र से सड़क की मोटाई नापकर दिखाने को कहा। अधिकारियों के द्वारा सड़क की मोटाई मापे जाने पर मोटाई सही पाया गया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यलापन अभियंता श्री गणेशराम पवार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- योजना का फायदा लेने उमड़ रही महिलाओं की भीड़बिलासपुर /जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। फार्म भरने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं बड़ी संख्याओं में पहुंच रहीं है। महज तीन दिनों में लगभग 73 हजार 9 सौ से ज्यादा महिलाओं ने फार्म जमा किया हैै। इस योजना से महिलाओं के चेहरे दमक उठे है। योजना की पूरी जानकारी लेने एवं फार्म भरने को लेकर महिलाओं की उत्सुकता देखते बनती है।महिलाओं को आवेदन भरने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए पुख्ता तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जिले में हर तरफ महतारी वंदन योजना का माहौल है। तखतपुर ब्लाॅक के बेलटुकरी गांव की श्रीमती प्रीति सूर्यवंशी ने भी महतारी वंदन योजना का फार्म भरा है। उन्होंने बताया कि उनके पति पेंटिग का काम करते है। उनकी आय से गुजर-बसर करना मुश्किल होता है। उनके दो बच्चे है उनकी पढ़ाई-लिखाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे परिवार के लिए मददगार साबित होगी।श्रीमती संतोषी साहू ने बताया कि उनकी छोटी-छोटी खुशियां अब इस राशि से पूरी हो पाएंगी। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य घरेलू खर्चो में करेंगी। श्रीमती अनुपमा मेहर ने बताया कि वे और उनके पति रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि वे घर में हर माह लगने वाली दवाईयों पर खर्च करेंगी। श्रीमती बिंदिया साहू ने बताया कि तीज त्योहार में उन्हें मायके से जो भेंट मिलती है उसको वह मनचाहा खर्च करती है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा हर माह दी जाने वाली राशि हमें तीज पर मिलने वाले उपहार जैसे लग रही है। उन्होंने योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।
- रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों हेतु नवचयनित 56 सहायक प्राध्यापकों एवं 18 विषय वस्तु विशेषज्ञों के लिए आयोजित 10 दिवसीय प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ। प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रशिक्षार्थियों से कहा कि वे इस दस दिवसीय प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का अपने कार्य क्षेत्र में भली-भांति उपयोग करें तथा विश्वविद्यालय के विकास में योगदान दें। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने तीन अलग-अलग सत्रों में प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 25 वर्षां के लिए निर्धारित संकल्पना के बारे में जानकारी देते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को देश के सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने का आव्हान किया। डॉ. चंदेल ने प्रतिभागियों से कहा कि वे अपने विषय से संबंधित अनुसंधान कार्यां को प्राथमिकता दें। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किये।कृषि महाविद्यालय रायपुर में संचालित इस 10 दिवसीय प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नवचयनित प्रशिक्षुओं को शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें उनकी सेवा संबंधी नियमों, आचरण संहिता, कार्य व्यवहार आदि से संबंधित विभिन्न विषयों के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया। यह प्रशिक्षण देश के जाने-माने प्रशिक्षकों - डॉ. के. हनुमंत राव, डॉ. वी.के.जे. राव, डॉ. एम.एम. अनवर आदि द्वारा दिया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षां तथा प्राध्यापकों द्वारा भी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया गया इसके साथ ही प्रतिभागियों से अनुसंधान प्रस्ताव भी तैयार करवाये गये। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में फीड बैक भी दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के कार्यक्रम निदेशक डॉ. हुलास पाठक, डॉ. जी.के. दास. तथा डॉ. एस.बी. वेरूलकर थे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रामामोहन सावू तथा डॉ. नितीश तिवारी थे। प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभा बैनर्जी ने किया।
-
कहा-पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अवश्य मिलें
निष्क्रिय किसान क्रेडिट कार्ड सक्रिय करने के दिए निर्देश
रायपुर /कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज कृषि एवं संबधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों का अवश्य देवें। पात्र किसानों जिन्होंने आवेदन दिया है यदि उनमें से जिन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन किसानों का विकासखंड वार सूची बनाए। आर.ए.इ.ओ. फील्ड में जाकर ऐसे किसानों से संपर्क करें, अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिलवायें।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल किसान 01 लाख 65 हजार 686 है जिसमें से 01 लाख 44 हजार 486 पंजीकृत है, इनमें से 01 लाख 26 हजार 22 किसानों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक लाख 23 हजार 199 को इसका लाभ मिल रहा है। डॉ. गौरव सिंह ने यह भी कहा कि इस योजना के नेशनल पोर्टल में डाटा अपडेट रहे। इसके लिए पत्र भी लिखा जाए, ताकि सटीक स्थिति की जानकारी हो। उन्होंने कहा कि ई-केवायसी, लेंड सीडिंग और आधार सीडिंग की लंबित स्थिति का जल्द निराकरण करें।
किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिलें में एक लाख 59 हजार 501 केसीसी बनाए गए है। जिसमें से वर्ष 2022-23 में कुल एक लाख 56 हजार 131 और वर्ष 2023-24 में अब तक 3379 केसीसी बनाए गए है। उन्होंने जानकारी दी इनमें 69 हजार 305 केसीसी निष्क्रिय है। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों से इसका कारण पूछा और कहा कि इसका सर्वे कराकर वास्तविक कारण पता करें। गांव में कितने परिवार है जिन्हे केसीसी देना है उनकी स्पष्ट सूची बनाए और निष्क्रिय केसीसी कार्ड को सक्रिय करने के लिए किसानों को प्रेरित करें।
कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वित्तीय वर्ष 2022 में जिन किसानों ने प्रीमियम दिया और उन्होंने यदि इसका क्लेम किया है तो उसका अवश्य भुगतान करें। किसानों को क्लेम की राशि न मिलने की शिकायत होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होेंने कहा कि सॉइल हेल्थ मैनेजमेंट के तहत जितने मृदा के नमूने विश्लेषण के लिए आये है, उसका जल्द परीक्षण कर स्वायल हेल्थ कार्ड जारी करें।
किसान समृद्धि योजना के तहत बताया गया कि 15 किसानों के नलकूप खनन का लक्ष्य मिला है। इनमें से 9 प्रकरण पूर्ण हो गये है। कलेक्टर नेे निर्देश दिया कि जिन किसानों के देयक लंबित है, उन्हें बुलाकर चर्चा कर देयक का भुगतान पूर्ण करें। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जैविक खेती मिशन की चर्चा करते हुए कहा कि जिला स्तर पर जैविक किसान मेला का आयोजन करें और जिनमें जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित करें। इस मेले में ऐसे किसान अपनी सफलता की कहानी भी बतायें और जो प्रशिक्षण उन्होेंने लिया है उसे अन्य किसानों से शेयर करें, ताकि बाकि किसानों भी लाभान्वित हो। कलेक्टर ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना ( रफ्तार) योजना के तहत रागी प्रदर्शन में विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति किसानों को शामिल के निर्देंश दिए। साथ ही कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित मैदानी अमले के कर्मचारियों से उनकी समस्या पूछी और उनके समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डॉ. गौरव सिंह ने उद्यानिकी मत्स्य, पशुपालन विभाग के योजनाओं में प्रगति लाने और लाभान्वित हितग्राहियों की सूची बनाने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, कृषि विभाग के उप संचालक श्री आर. के. कश्यप, मत्स्य विभाग के उप संचालक श्री मनोज कुमार पैकरा, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री कैलाश पैकरा, पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक श्री शंकर लाल उइके सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। -
रायपुर /कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में मुख्यमंत्री कौशल योजना के तहत जिले में 18 से 45 वर्ष के युवाओं को अल्प अवधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी अवधि 3 से 4 माह की होगी। इसके अंतर्गत सोलर पम्प टेक्निशियन, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, रिटेल सेल्स एसोसियेट, सेल्फ इम्प्लायड टेलर, माइक्रो इरिगेशन टेक्निशियन, डोमेस्टिक आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट कोर्स में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कम्प्यूटर स्किल, कम्युनिकेशन स्किल, व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें न्यूनतम योग्यता आठवीं एवं दसवीं कक्षा उत्तीर्ण है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के इस नम्बर पर 0771-2443066 एवं 9109321845, 9399791163 पर संपर्क कर सकते हैं।
-
अबतक जिले में 1 लाख 1 हजार 461 आवेदन प्राप्त हुए
रायपुर /महतारी वंदन योजना के फॉर्म वितरण के तीसरे दिन भी महिलाओं में उत्साह दिखा। कालीबाड़ी नेहरू नगर की निवासी श्रीमती नम्रता सागर बताती हैं कि यह योजना बहुत अच्छी है और उनके पति की मासिक आय 7 से 8 हजार रूपये है जिससे घर खर्च चल जाता है, पर बचत नही हो पाती थी। इस राशि से अब हम बचत भी कर पाएंगे। इसी प्रकार श्रीमती अफरोज परवीन ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस उम्र में जो हमे इस योजना के माध्यम से हर महीने 1 हजार रूपये की राशि मिलेगी, उससे बहुल सहयोग मिलेगा।
महिला एवं बाल विकास विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा ने बताया ने बताया कि अब तक जिले मे 1 लाख 1 हजार 461 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज 07 फरवरी को 58 हजार 335 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें रायपुर शहरी 01 से 2 हजार 566, रायपुर शहरी 02 से 7 हजार 429, धरसींवा 01 से 12 हजार 329, धरसींवा 02 से 5 हजार 997, मंदिर हसौद से 5 हजार 339, आरंग से 8 हजार 357, अभनपुर से 10 हजार 261 और तिल्दा से 6 हजार 57 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही अबतक 3 हजार 950 आवेदन अपलोड किए गए हैं। -
रायपुर / शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की चतुर्थ चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 08 फरवरी दोपहर 12 बजे से 10 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in/ के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है।
उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग में कुल 1342 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। शालाओं के आबंटन पश्चात् अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित संभाग के कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, बस्तर/सरगुजा में किया जाएगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों, अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग में उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आई.डी. तथा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर पृथक से प्रदान की जायेगी। - -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर साझा किए अपने अनुभव-अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष विज्ञान के अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को भेजा गया था अध्ययन भ्रमण पर-अगले शैक्षणिक सत्र से 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क वितरित की जाएगी ‘‘एग्जाम वारियर्स‘‘ किताब-जशपुर के स्कूली बच्चों ने पहली बार देखा विधानसभा भवनरायपुर /इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाईजेशन की एक्सपोजर विजिट से लौटे जशपुर के मेघावी बच्चों ने बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखी। इन बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात की। देश के ख्यातिलब्ध उत्कृष्ट तकनीकी संस्थानों का भ्रमण करने के बाद बच्चे काफी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर आदिवासी बहुल जशपुर जिले के बच्चों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष विज्ञान तथा अनुसंधान के अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इसरो और आईआईटी मद्रास के भ्रमण पर भेजा गया था। बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अध्ययन भ्रमण के दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों और आईआईटी के छात्रों से मुलाकात की और कहा कि हम भी उन्ही की तरह परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षण संस्थान में अध्ययन कर अपने जिले और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।अध्ययन भ्रमण से लौटने के बाद जशपुर जिले के 43 मेघावी छात्र-छात्राओं ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विधानसभा में मुलाकात की। जशपुर जिले के ये छात्र-छात्राएं स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव, बगीचा और जशपुर, संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी और जशपुर तथा उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला बगीचा के कक्षा 11वीं के छात्र हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण करके आप लोग आज यहां विधानसभा का भ्रमण करने आये हैं। इसके लिए आप लोगों को बहुत बहुत बधाई। मुख्यमंत्री ने बच्चों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखी गई किताब ‘‘एग्जाम वारियर्स‘‘ के बारे में पूछा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से 9वी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को ‘‘एग्जाम वारियर्स‘‘ किताब का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि वे लगन और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी में जुटें और अपने परिवार, स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करें।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जशपुर जिले के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक पढ़ाई के साथ साथ बच्चों में सामान्य ज्ञान की जानकारी भी बढ़े, इस पर भी शिक्षक ध्यान दें।छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू हुआ। इस बजट सत्र के दौरान जशपुर जिले के 11वी कक्षा के स्कूली बच्चे भी विधानसभा पहुंचे थे। दूरस्थ वनांचल क्षेत्र जशपुर से राजधानी रायपुर पहुंचे बच्चों ने पहली बार विधानसभा की कार्यवाही देखी।विधानसभा की कार्रवाई देख उत्साहित हुए बच्चेजशपुर के स्कूली बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन का संचालन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को देखा। विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के तर्क वितर्क को देखकर बच्चे उत्साहित थे। राज्य के लोकतंत्र के इस मंदिर को देखकर बच्चों ने कहा उनका सपना पूरा हो गया। जशपुर जिले से पहुँचे बच्चों के लिए आज का दिन यादगार रहा।बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की मुलाकातजशपुर जिले से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। कक्षा 11वीं की छात्रा साक्षी कुजूर एवं छात्र राहुल यादव ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र का एक्सपोजर विजिट किया। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अंतरिक्ष केंद्र के मिशन कमांड सेंटर, कमांड सेंटर में देश के वैज्ञानिकों और रॉकेट लॉन्च, कमांड कंसोल्स के ऑपरेशन, रॉकेट प्रक्षेपण के सभी चरणों, सेपरेशन, सैटेलाइट और डेप्लॉयमेंट के साथ मानव मिशन के एस्ट्रोनॉट लैंडिंग की विस्तृत जानकारी के साथ ऑन बोर्ड कैमरा वीडियो फुटेज को भी देखा। बच्चों ने बताया कि आईआईटी मद्रास के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान हमने हेरीटेज सेंटर आईआईटी मद्रास का अवलोकन भी किया। इस दौरान मद्रास आईआईटी की स्थापना, 1959 से 2023 तक आईआईटी का सफर, सक्सेस स्टोरी, आईआईटी के भौगोलिक क्षेत्र व अंतर्गत वनस्पति, जंतुओं की ऑडियो विजुअल जानकारियां दी गयी।सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच चर्चा और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सदन संचालन को देखाविधानसभा पहुंचे बच्चों को विधानसभा में होने वाली सारी प्रक्रियाएं प्रश्नकाल, शून्य काल, बजट भाषण और सदन में विपक्ष की भूमिका से संबंधित जानकारी दी गई । बच्चों को बताया गया कि लोकतंत्र के स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका होते हैं। विधायिका के स्तंभ विधानसभा के बारे में आज बच्चों को जानने का अवसर मिला।टीवी में विधानसभा देखने वाले बच्चों ने विधानसभा को आज प्रत्यक्ष देखाछात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ अपने इस भ्रमण को यादगार बनाने तस्वीरें भी ली। छात्रा-छात्राओं ने कहा कि आज ऐसा महसूस हो रहा है कि उनका सपना सच हो गया। अभी तक उन्होंने किताबों और टेलीविजन में विधानसभा के बारे में पढ़ा था, आज पहली बार देखने-जानने को मिला। छात्राओं ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनि भगत भी उपस्थित थीं।








.jpg)




.jpg)












.jpg)
