- Home
- देश
- राजकोट । गुजरात के राजकोट जिले में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने कथित रूप से ‘गिलोटिन' जैसे उपकरण का इस्तेमाल करके अपना सिर काटकर आत्महत्या कर ली ताकि वे अपने सिर की बलि दे सकें। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दम्पति ने उक्त ‘गिलोटिन' उपकरण घर पर ही बनाया था।विंछिया थाने के उप निरीक्षक इंद्रजीतसिंह जडेजा ने बताया कि हेमूभाई मकवाना (38) और उसकी पत्नी हंसाबेन (35) ने विंछिया गांव में अपने खेत में एक झोपड़ी में उपकरण के ब्लेड से सिर काटकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी ने आत्महत्या की इस योजना को तरह से अंजाम दिया कि उनके सिर कटने के बाद लुढ़क कर अग्निकुंड में चले जाएं। उन्होंने कहा कि मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। जडेजा ने कहा, ‘‘दंपति ने रस्सी से बंधे गिलोटिन जैसे यंत्र के नीचे अपना सिर रखने से पहले एक अग्निकुंड तैयार किया। जैसे ही उन्होंने रस्सी को छोड़ा, लोहे का ब्लेड उन पर गिरा जिससे उनके सिर धड़ से अलग हो गए और अग्निकुंड में लुढ़क गए।'' उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान शनिवार रात किया गया। उन्होंने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। दंपति के परिवार के सदस्यों ने कहा कि दोनों पिछले एक साल से हर दिन झोपड़ी में पूजा कर रहे थे।अधिकारी ने कहा कि दंपति के दो बच्चे, माता-पिता और अन्य रिश्तेदार हैं जो पास ही रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों को इस बारे में सूचना रविवार सुबह हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि दंपति के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदारों से माता-पिता और बच्चों की देखभाल करने का आग्रह किया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मृत्यु का एक मामला दर्ज किया गया है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये गए हैं।
- पणजी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर से सरकार बनाएगी जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। दक्षिण गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभियान की शुरुआत की। शाह ने कहा कि ओडिशा और तेलंगाना में लोगों का मिजाज भाजपा के पक्ष में है।उन्होंने गोवा और उत्तराखंड जैसे “छोटे राज्यों” में भाजपा की जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर उन पर कटाक्ष किया। शाह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के लिए पूर्वोत्तर राज्यों में हुए चुनाव में प्रचार किया, जहां पार्टी का सफाया हो गया। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में अल्पसंख्यकों की अच्छी खासी आबादी होने के कारण कांग्रेस हमेशा पूर्वोत्तर राज्यों को अपना गढ़ मानती थी, लेकिन हाल के चुनावों के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। उन्होंने कहा, "मैंने ओडिशा और तेलंगाना में लोगों का मूड भाजपा के पक्ष में देखा। मैं खरगे जी और राहुल बाबा से कहना चाहता हूं कि भाजपा कर्नाटक में फिर से सरकार बनाएगी।" शाह ने कहा, “जब हमने गोवा और उत्तराखंड में चुनाव जीते तो कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे छोटे राज्य हैं। लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि छोटे राज्य देश के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।” उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों के प्रति केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि वे भारत के महत्वपूर्ण अंग हैं। शाह ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोवा व उत्तराखंड जैसे राज्यों में पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा, “छोटे राज्य हमारे देश की 'धरोहर' हैं और उनका महत्व बड़े राज्यों के बराबर है।”शाह ने कहा, “भाजपा कर्नाटक में फिर से सरकार बनाएगी।” पूर्वोत्तर में हाल ही में हुए चुनावों में कांग्रेस की हार की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व करने के बाद, राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर चुनावों में प्रचार किया। उन्होंने कहा, ''लेकिन इन राज्यों से कांग्रेस पार्टी का सफाया हो गया और लोगों ने भाजपा के पक्ष में अपना फैसला सुनाया।''
- मुंबई। नवी मुंबई में रविवार 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार समारोह का आयोजन के दौरान तेज धूप के कारण 11 लोगों मौत हो गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हो गया मगर अंत में ये घटना हुई। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए मदद दी जाएगी। जिन लोगों का इलाज जारी है मैंने उनसे मुलाकात की है। मैंने डॉक्टरों को कहा है कि उनका अच्छा इलाज किया जाए। उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार करेगीगौरतलब है कि ये समारोह खुले मैदान में आयोजित किया गया था। जहां हजारों की भीड़ जमा थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इस दौरान तेज धूप की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई , वहीं जबकि 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस संबंध में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई के एक अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि अस्पताल में कम से कम 50 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वहां से छुट्टी दे दी गई। सीएम शिंदे ने इन मौतों को 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।वहीं पुलिस अधिकारी के मुताबिक ठीक होने वाले मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। नवी मुंबई के खारघर में आयोजित इस समारोह में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दोपहर में आयोजित किए जाने की वजह से यहां मौजूद लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। जिस वजह से लोगों की तबीयत खराब हुई।उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और NCP नेता अजीत पवार ने एमजीएम कमोठे अस्पताल पहुंचकर खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की।
-
नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में मीडिया कर्मी बनकर आए तीन हमलावरों द्वारा हत्या किए जाने के बाद पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में पत्रकार बनकर आए तीन हमलावरों द्वारा अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या किए जाने के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। अहमद और अशरफ की शनिवार रात को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान, दोनों भाइयों को करीब से गोली मार दी गई थी। यह घटना तब हुई, जब अतीक और अशरफ को पुलिसकर्मी चिकित्सा जांच के लिए एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे।
-
बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात एक परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि रविवार सुबह जानकारी मिली कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में चुन्नू कुशवाहा (65), उसकी पत्नी कैलशिया (62), भाभी तिजनिया (76) और पोते प्रियांशु (आठ) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। अभिनंदन के मुताबिक, घर में किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले हैं। अभिनंदन ने बताया कि फील्ड यूनिट और खोजी कुत्तों के जरिये साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अभिनंदन के अनुसार, चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
-
आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक युवक ने अपने अपने माता-पिता और बहन की कथित रूप से हत्या कर दी। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव में भानु प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने अपने बेटे आरोपी राजन सिंह को दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर डांटा था, जिससे वह उनसे नाराज हो गया था। आर्य ने बताया कि शनिवार रात को परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गये, तभी देर रात आरोपी राजन सिंह ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने पिता भानु प्रताप सिंह (45), मां सुनीता सिंह (42) और 13 वर्षीय बहन राखी सिंह की कथित तौर पर निर्मम हत्या कर दी। उनके अनुसार सुबह घटना ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। तिहरे हत्याकांड की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी खोजी कुत्ता व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे ले लिया और घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी राजन सिंह फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई हैं।
-
मोतिहारी/पटना । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में संदिग्ध जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 14 हो गयी। पूर्वी चंपारण के जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘जिला पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि तुरकौलिया, हरसिद्धि, सुगौली और पहाड़पुर में कुछ लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है।'' ग्रामीणों ने पुलिस को यह भी बताया कि इन लोगों की मौत कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई है। पुलिस जब शनिवार सुबह तुरकौलिया और पहाड़पुर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि पीड़ितों ने शुक्रवार और शनिवार की रात में शराब का सेवन किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत शहर के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। अंत में अधिकारियों को पता चला कि मोतिहारी निवासी दो लोगों की इलाज के दौरान मुजफ्फरपुर में और एक अन्य की मोतिहारी सदर अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा, पुलिस को यह भी सूचना मिली कि संभवत: जहरीली शराब के सेवन के कारण 11 और लोगों की मौत हुई है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किए बिना उनके शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 और गंभीर रूप से बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है।
इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के धंधे में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग के अधिकारी भी घटना की जांच कर रहे हैं। -
कानपुर (उप्र)। कानपुर देहात जिले के बरोर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने शनिवार को अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बरोर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी इन्द्रपाल निषाद (40) गुजरात में एक फैक्ट्री में काम करता था, जिसका शव शनिवार शाम फंदे से लटका हुआ मिला जबकि उसकी पत्नी निशा निषाद (38), बेटा प्रवेश (13) और बेटी जाह्नवी (आठ) के शव फर्श पर पड़े मिले। शवों पर चोट के निशान थे। सामूहिक हत्या और आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर परिक्षेत्र) प्रशांत कुमार और पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) बीबीजीटीएस मूर्ति सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एसपी मूर्ति ने कहा कि इस गुत्थी को सुलझाने के वास्ते वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ दिन पहले गुजरात से लौटे इंद्रपाल ने अपनी पत्नी और बच्चों को पीट-पीटकर मार डाला और खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आईजी प्रशांत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि इंद्रपाल ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक लाइव वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का किसी मुकेश के साथ विवाहेतर संबंध है, जो उसके घर अक्सर आता-जाता रहता है। आईजी ने कहा कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। -
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भाजपा नेता प्रताप करोसिया को मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिये गठित आयोग है। करोसिया इंदौर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं।
नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि करोसिया को मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। -
नयी दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्र शिकायत निवारण समितियों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के प्रतिनिधियों को अध्यक्ष या सदस्यों के रूप में नियुक्त करना अनिवार्य कर दिया है। यूजीसी (छात्रों की शिकायतों का निवारण) विनियम 2023 को 11 अप्रैल को अधिसूचित किया गया था और यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है। ये 2019 के दिशानिर्देशों की जगह लेगा। आयोग ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को नए नियमों का पालन करने के लिए कहा, जो किसी भी संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ संस्थानों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों की शिकायतों के निवारण के अवसर प्रदान करे। संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्र शिकायत निवारण समिति का कम से कम एक सदस्य या उसकी अध्यक्ष एक महिला हो और कम से कम एक सदस्य या अध्यक्ष अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से हो। यूजीसी के प्रमुख जगदीश कुमार ने कहा, “ छात्र शिकायत विनियम 2023, जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ शिकायतों के निवारण के लिए एक अतिरिक्त मंच प्रदान करता है।” उन्होंने कहा कि ये नियम यूजीसी द्वारा समय-समय पर बनाए गए या जारी किए गए अन्य नियमों या दिशानिर्देशों की जगह नहीं लेते हैं जो यह सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए थे या जारी किए गए थे कि जाति, नस्ल, धर्म, भाषा, जातीयता, लिंग या दिव्यांगता के आधार पर किसी भी छात्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाए। साल 2019 के नियमों की तरह, यूजीसी ने छात्र निवारण समितियों को बरकरार रखा है जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, दिव्यांग या महिलाओं से संबंधित विद्यार्थियों के साथ कथित भेदभाव की शिकायतों को देखेगी।
-
नयी दिल्ली। शोधकर्ताओं ने टी-कोशिकाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक कृत्रिम बुद्धिमता से तैयार टीके की प्रभावशीलता का प्रदर्शन किया है। अमेरिका में स्थित पेंसिल्वेनिया स्टेट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा कि इस तरह का टीका भविष्य में उभरने वाले स्वरूपों के खिलाफ लंबे समय तक प्रतिरक्षा प्रदान कर सकता है और इसे फ्लू जैसी अन्य मौसमी वायरल बीमारियों के लिए एक ‘मॉडल' के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सार्स-सीओवी-2 स्पाइक प्रोटीन के प्रति एंटीबॉडी प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए तैयार किये मौजूदा कोविड-19 टीके ‘म्यूटेशन' के प्रति संवेदनशील थे जो समय के साथ टीके को कम प्रभावी बना सकते थे। जब किसी जीन के डीएनए में कोई स्थाई परिवर्तन होता है तो उसे उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) कहा जाता है।
उन्होंने अध्ययन पर डेनमार्क स्थित एक बायोटेक्नोलॉजी फर्म ‘एवैक्सियन बायोटेक' के साथ भागीदारी की, जो ‘फ्रंटियर्स इन इम्यूनोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने पाया कि टी-कोशिका (सेल) आधारित टीका जिन चूहों को लगाया गया उनमें से 87.5 प्रतिशत बच गये। बचे हुए सभी चूहों को 14 दिनों के भीतर संक्रमण से मुक्त पाया गया। पेन स्टेट में पशु एवं जैव चिकित्सा विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश किरीमंजेश्वर ने कहा, ‘‘हमारा टीका चूहों में गंभीर कोविड-19 को रोकने में बेहद प्रभावी था, और इसे मनुष्यों में भी इसका परीक्षण शुरू करने के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।'' किरीमंजेश्वर के अनुसार, सार्स-सीओवी-2 वायरस के स्पाइक प्रोटीन से उत्परिवर्तन हो सकता है।
उन्होंने कहा कि एंटीबॉडी-आधारित टीके की तुलना में टी-कोशिका-आधारित टीके का निर्माण करना कठिन और अधिक समय लेने वाला है। -
मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में जिला मुख्यालय सदर मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के चियांकी चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से सात क्विंटल डोडा चूरा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये से अधिक है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले में ट्रक के मालिक आरोपी शहजाद और आरोपी चालक मो. फैजान को गिरफ्तार किया गया है। गर्ग ने बताया कि उक्त डोडा चूरा झारखंड के खूंटी से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था।
-
नयी दिल्ली। नीति आयोग ने अपनी सिफारिश में कहा है कि दवाओं के नियमन का भारतीय मानदंड ना सिर्फ वैश्विक मानकों के बल्कि ‘अंतरराष्ट्रीय सामंजस्य परिषद' के निर्देशों के अनुरूप भी होना चाहिए ताकि व्यापार में आसानी हो। नीति आयोग ने देश में मेडिकल उपकरणों के नियमन के लिए अलग संस्था के गठन की सलाह दी है। फिलहाल देश में दवाओं और मेडिकल उपकरणों का नियमन भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) द्वारा किया जाता है। नयी औषधि, मेडिकल उपकरणों और प्रसाधन विधेयक, 2023 पर अंतर-मंत्रालयी विचार के दौरान यह सिफारिशें की गई हैं। नयी औषधि, मेडिकल उपकरणों और प्रसाधन विधेयक, 2023 का मसौदा संसद में पारित होने के बाद मौजूदा औषधि और प्रसाधन कानून, 1940 की जगह लेगा। इस विधेयक के मसौदे को पिछले साल जुलाई को सार्वजनिक मंच पर रखा गया और सभी पक्षों से सलाह मांगी गई थी। विधेयक को अब समीक्षा के बाद अंतर-मंत्रालयी चर्चा के लिए भेजा गया है। क्लीनिकल परीक्षण पर नीति आयोग का कहना है कि विधेयक के मसौदे में वैश्विक मानकों के प्रति भारतीय मानदंडों की झिझक को दूर करने, क्लीनिकल परीक्षणों, समय पर फैसले लेने और नए उपचार/दवाओं को भारतीय जनता तक जल्दी पहुंचाने के लिए आईसीएच के दिशा-निर्देशों को अपनाने और उसके अनुरूप बनाने तथा व्यापार में आसानी की मंशा नजर आनी चाहिए। -
कोलकाता। विश्व भारती ने शनिवार को कहा कि उसे आशा है कि नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन विश्वविद्यालय की जमीन पर से अवैध कब्जा छोड़ने संबंधी नोटिस पर अगले सप्ताह तक जवाब देंगे। विश्वविद्यालय का दावा है कि सेन ने उसकी 13 डिसमिल जमीन पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा किया हुआ है। केन्द्रीय विश्वविद्यालय का कहना है कि वह ‘‘अवैध तरीके से कब्जाई गयी जमीन'' को वापस पाने के लिए उचित कदम उठाएगा। सेन के शांतिनिकेतन वाले आवास के मुख्य दरवाजे पर चस्पा और ईमेल से उन्हें भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि ‘‘अंतिम आदेश के जरिए 19 अप्रैल को मामले का निपटारा कर दिया जाएगा।'' सेना (89) फिलहाल देश से बाहर हैं।विश्व भारती की प्रवक्ता महुआ बनर्जी ने ‘ कहा, ‘‘उनसे अभी तक नोटिस का जवाब नहीं मिला। हम और कुछ दिन इंतजार करेंगे... जैसा कि नोटिस में है, अगले सप्ताह के मध्य तक इंतजार करेंगे।
-
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। खनन सचिव अमित शर्मा ने सलाल-हैमना क्षेत्र स्थित लिथियम रिजर्व साइट का दौरा किया और धातु की निकासी को लेकर समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा, “उपराज्यपाल (मनोज सिन्हा) और मुख्य सचिव (ए के मेहता) के नेतृत्व में प्रशासन लीथियम निकालने के लिए जल्द से जल्द अगले कदम उठाए जाने की उम्मीद कर रहा है।” सचिव ने कहा, "59 लाख टन लिथियम के इस संभावित समृद्ध भंडार को निकालने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए लेनदेन सलाहकार और नीलामी मंच नियुक्त करने की दिशा में प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।" उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार लिथियम की इस खोज को जल्द ही वास्तविकता में बदलने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
-
चंडीगढ़। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शनिवार को कहा कि ‘मार्शल ऑफ द इंडियन एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल' हॉकी टूर्नामेंट वास्तव में अंतरराष्ट्रीय मानकों की तुलना में खेल को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी स्तर तक बढ़ाने की अपनी उम्मीदों पर खरा उतरा है। वायुसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘यह जानकर खुशी हो रही है कि पिछले कुछ वर्षों में प्रतिभागी टीमों के खेल मानकों और कौशल के स्तर में काफी वृद्धि हुई है। यह टूर्नामेंट वास्तव में हॉकी के खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तुलना में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी स्तर तक ले जाने की अपनी उम्मीदों पर खरा उतरा है। '' टूर्नामेंट के चौथे चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे चौधरी ने रेलवे और चंडीगढ़ एकादश दोनों टीमों को रोमांचक फाइनल खेलने के लिये बधाई दी। इस करीबी मैच में रेलवे ने 5-4 से जीत दर्ज की।
-
गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना रोड पर करीब 250 किलोग्राम भैंस का मांस ले जा रही नकली नंबर प्लेट वाली एक कार पलट गई, जिसके बाद वाहन में सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ‘हुंदै वेन्यू' कार जिस समय पलटी, तब वह तेजी से सड़क की विपरीत दिशा में जा रही थी। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारियों को ‘ कार में से भैंस का करीब 250 किलो मांस मिला। बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कार में सवार लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। -
मुंबई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को भरोसा जताया कि सरकार और रसायन निर्यात प्रोत्साहन परिषद (केमेक्सिल) के सतत नीतिगत समर्थन से रसायन निर्यात में वृद्धि की गति को बनाए रखने में मदद मिलेगी। केमेक्सिल के 47वें निर्यात पुरस्कार समारोह में पटेल ने कहा, “केमेक्सिल निर्यात को बढ़ावा देने वाली नीतियों के निर्माण और भारत से रसायनों के निर्यात को बढ़ाने के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाने में सरकार का उद्योग के साथ संवाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।” उन्होंने कहा, “इस तेजी से बदलती दुनिया में आगे चुनौतियां हैं और सरकार के लगातार नीतिगत समर्थन के साथ परिषद और उद्यमी निर्यातक समुदाय निश्चित रूप से बने रहेंगे और निर्यात वृद्धि में अपनी बढ़ी हुई गति को भी पार करेंगे।” केमेक्सिल ने वित्त वर्ष 2022-23 में कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन क्षेत्र के निर्यात में 30 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया, जिसमें से 27 अरब डॉलर का निर्यात अप्रैल, 2022 से फरवरी, 2023 के बीच हुआ।
- बरेली (उप्र) । बरेली जिले की मीरगंज थाने की पुलिस ने जिस युवक की कथित हत्या के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था, वह युवक जीवित बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि युवक के जीवित मिलने के बाद आरोपी बनाए गए लोगों को रिहा कराने की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शनिवार को ‘कथित विकास सिंह अपहरण-हत्याकांड' मामले की गुत्थी सुलझाते हुए विकास को चंदौसी से बरामद कर लिया।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार-शनिवार की रात को विकास सिंह को मीरगंज पुलिस ने उसके तहेरे (ताऊ का बेटा) भाई चंदौसी निवासी अनुज के घर से सकुशल बरामद कर लिया। इससे पहले विकास सिंह मामले में पुलिस ने मंगलवार को मीरगंज के भाजपा के जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, उनकी पत्नी मंजू यदुवंशी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से कथित तौर पर अपहृत विकास के मोबाइल फोन की डिस्प्ले, उसकी हवाई चप्पल और घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार बरामद करने का दावा किया था। अग्रवाल ने बताया था कि विकास सिंह की मां मीरा सिंह ने आरोप लगाया था कि जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने साजिश के तहत उनके बेटे विकास सिंह (23) का अपहरण कर हत्या के बाद उसके शव को छुपा दिया है। उन्होंने बताया कि बीती तीन अप्रैल को विकास सिंह के मोबाइल पर फोन आया था। इस दौरान वह फोन पर बात करता हुआ घर के बाहर चला गया था, जिसके बाद से ही उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि पुलिस द्वारा बरामद किये जाने के बाद विकास ने पूछताछ में बताया कि मंजू ने उसे फोन किया था और उसके बुलावे पर वह ग्राम ठिरिया खुर्द गया था, जहां आरोपियों ने उससे मारपीट की, उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मोबाइल को तोड़ दिया। इसी दौरान वह मौका पाकर अपनी पहनी हुई चप्पल छोड़कर वहां से भाग निकला। अग्रवाल ने बताया कि मीरगंज पुलिस ने विकास से जुड़े मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद विज्ञप्ति जारी करके बताया था कि घटनास्थल ठिरिया खुर्द से विकास के अपहरण के संबंध में साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी निरंजन यदुवंशी सहित उसकी पत्नी नथपुरा निवासी मंजू यदुवंशी तथा मीरगंज थाना क्षेत्र के जाम निवासी समरपाल एवं विनोद को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि विकास सिंह की बरामदगी के बाद आरोपी बनाए गए लोगों को रिहा कराने की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- नयी दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नये नियमों के अनुसार किसी भी स्वायत कॉलेज के लिए अब संविदा पर संकाय सदस्यों की भर्ती की अधिकतम 10 प्रतिशत सीमा का पालन करना अनिवार्य नहीं है। इससे पहले, स्वायत्त कॉलेज संकाय सदस्यों के कुल पदों का अधिकतम 10 फीसदी ही संविदा कर्मियों की भर्ती कर सकते थे। संबद्ध और अंगीभूत कॉलेज अपने विश्वविद्यालय को माध्यम बनाए बगैर अब साल में किसी भी समय शैक्षिक और प्रशासनिक स्वायत्तता के लिए यूजीसी से सीधा संपर्क साध सकते हैं। आयोग ने यूजीसी (कॉलेजों को स्वायत्त दर्जा देना और स्वायत्त कॉलेजों में मानक बनाए रखने संबंधी कदम) नियमन, 2023 के तहत नये नियमों को अधिसूचित किया है। इन दिशा-निर्देशों ने 2018 में जारी पुराने नियमों की जगह ली है और यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप है। संशोधित दिशा-निर्देशों के मसौदे को पिछले साल अक्टूबर में पहली बार सार्वजनिक मंच पर रखा गया था। साल 2018 के पुराने दिशा निर्देश के तहत स्वायत्त कॉलेजों में संकाय सदस्यों के लिए स्वीकृत कुल पदों का अधिकतम 10 प्रतिशत ही संविदा पर भरा जा सकता था।
- नयी दिल्ली । दिल्ली आ रहा लुफ्थांसा का एक विमान उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद तकनीकी समस्या के कारण फ्रैंकफर्ट वापस लौट गया। एक विमान में मौजूद यात्री ने यह जानकारी दी।फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एलएच-0760 उड़ान बोइंग 747-400 विमान के माध्यम से संचालित की जा रही थी। उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद चालक ने घोषणा की कि हाइड्रोलिक प्रणाली की देखभाल के लिए विमान को वापस फ्रैंकफर्ट ले जाया जा रहा है। अपराह्न 1.40 बजे उड़ान भरने वाले विमान में देरी हुई और इसने अपराह्न करीब 2.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी।
-
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद लखनऊ, प्रयागराज और 73 अन्य जिलों में धारा 144 लगा दी है। यह निर्णय राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लिया गया है। पूरे राज्य में पुलिस हाई-अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल रात अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद से राज्य की कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में नियमित अंतराल पर जानकारी ले रहे हैं। सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रख रही है और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। प्रयागराज में चकिया, बेनीगंज और धूमनगंज सहित अन्य क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। प्रयागराज जिले में इंटरनेट सेवाएं बद कर दी गई हैं।
पूर्व सांसद अतीक अहमद और अशरफ की कल रात प्रयागराज में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम किया गया । प्रयागराज में चिकित्सा जांच के लिए ले जाते समय केल्विन मेडिकल कॉलेज के निकट इन दोनों पर हमला किया गया था। हत्या के बाद तीनों हमलावरों ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। - प्रयागराज/लखनऊ। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस से कहा कि वे अतीक और अशरफ गिरोह का सफाया कर प्रदेश में अपनी पहचान बनाना चाहते थे। इस हत्याकांड के संबंध में दर्ज की गई प्राथमिकी में इस बात का उल्लेख है।पुलिस ने बताया कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश कुमार मौर्य ने शाहगंज थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में आरोपी लवलेश तिवारी (बांदा), आरोपी मोहित उर्फ सनी (हमीरपुर) और आरोपी अरुण मौर्य (कासगंज-एटा) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस हमले के दौरान गोलीबारी में आरोपी लवलेश तिवारी को भी गोली लगी है और उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। प्राथमिकी के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने कहा, ‘‘हम अतीक और अशरफ गिरोह का सफाया कर प्रदेश में अपने नाम की पहचान बनाना चाहते थे, जिसका लाभ भविष्य में निश्चित रूप से मिलता। हम पुलिस के घेरे का अनुमान नहीं लगा पाए और हत्या करने के बाद भागने में सफल नहीं हो पाए। पुलिस की तेजी से की गई कार्रवाई में हम लोग पकड़े गये।’’दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने कहा, ‘‘जब से हमें अतीक व अशरफ को पुलिस हिरासत में भेजे जाने की सूचना मिली थी, हम तभी से मीडियाकर्मी बनकर यहां की स्थानीय मीडिया की भीड़ में रहकर इन दोनों को मारने की फिराक में थे, किंतु सही समय और मौका नहीं मिल पाया। शनिवार को मौका मिलने पर हमने घटना को अंजाम दिया।’’ पुलिस की प्राथमिकी में यह भी उल्लेख है कि इसी दौरान गोलीबारी में आरोपी लवलेश को भी गोली लगी है और उसका इलाज स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में चल रहा है। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब पुलिस दोनों को यहां एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी।
-
लातूर. महाराष्ट्र के लातूर जिले को जिला स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों के माध्यम से बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चुना गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार 21 अप्रैल को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा। आज लातूर के कलेक्टर पृथ्वीराज बीपी को एक पत्र मिला है, जिसमें इसकी सूचना दी गई है। लातूर में केंद्र सरकार की प्रमुख ‘आयुष्मान भारत योजना' के तहत 233 'आरोग्यवर्द्धनी' (कल्याण) केंद्र हैं, जिनमें गर्भवती महिलाओं, बच्चों, किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, संक्रामक रोगों, कैंसर, मधुमेह के उपचार के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली के बारे में सलाह दी जाती है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.वी. वडगवे ने कहा, " लातूर में दवा स्टॉक, एंबुलेंस, शिविरों सहित स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, कैंसर निदान के लिए 'संजीवनी अभियान', मातृ मृत्यु दर को रोकने के लिए 'जीवनरेखा कक्ष' जैसी अभिनव योजनाओं पर विचार करने के बाद यह पुरस्कार दिया गया है।" विभिन्न सार्वजनिक विभागों में लोगों की भलाई के लिए प्रशासकों, अधिकारियों के कामकाज को लेकर उन्हें सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 21 अप्रैल को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1947 में इसी दिन भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने सिविल सेवा परिवीक्षार्थियों को संबोधित किया था और नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का आह्वान किया था।
-
अहमदाबाद. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि भारत दुनिया के कल्याण के लिए बना है और देश को अपनी ताकत और प्रतिष्ठा में वृद्धि के बीच अपने ज्ञान को एक कर्तव्य के तौर पर साझा करना चाहिए। यहां गुजरात विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए, भागवत ने भारतीयों से कहा कि वे देश की प्राचीन ज्ञान व्यवस्था के प्रति अपने संदेह और अविश्वास दूर करें और इसके बजाय यह पता लगाने के लिए शोध करें कि क्या प्रासंगिक है और इसे सभी के साथ साझा करें। भागवत ने अहमदाबाद स्थित और आरएसएस से जुड़े विचार मंच पुनरुत्थन विद्यापीठ द्वारा तैयार प्राचीन भारतीय ज्ञान व्यवस्था और संबंधित विषयों के 1,051 संस्करणों के विमोचन के बाद कहा, ‘‘हमारा राष्ट्र हमारे पूर्वजों की तपस्या से बना था, जो दुनिया का कल्याण चाहते थे। इसलिए (ज्ञान साझा करना) हमारा कर्तव्य है।'' भले ही भारत की ताकत और प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ रही है, लेकिन हमारे लिए यह आवश्यक है कि हम अपनी ज्ञान व्यवस्था के साथ-साथ दुनिया में मौजूद लोगों की समीक्षा करें ताकि ‘‘ज्ञान के नए स्तर खोजें और इसे दुनिया को पेश करें।'' भागवत ने कहा कि भारतीयों को पहले स्वयं ज्ञान प्राप्त करना चाहिए और उसके बाद इसे दुनिया के साथ साझा करने के लिए काम करना चाहिए क्योंकि बहुत से लोग "संदिग्ध हैं और इस ज्ञान के बारे में अविश्वास रखते हैं।'' आरएसएस के सरसंघचालक ने दावा किया कि वास्तविक ज्ञान रखने वाले लोग हैं लेकिन उनके बारे में हमारा अविश्वास है क्योंकि ‘‘हमारे मस्तिष्क को इस तरह का आकार दिया गया है।'' भारतीयों को शोध के बाद इसे साझा करने का आह्वान करते हुए, भागवत ने कहा, "हमें पहले यह देखना चाहिए कि अतीत में क्या मौजूद था, फिर इसे फिर से सीखना चाहिए और देश, समय और स्थिति के लिए प्रासंगिक भारतीय ज्ञान परंपरा के आधार पर दुनिया के समक्ष ज्ञान का एक समग्र रूप प्रस्तुत करना चाहिए।'' उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी को ज्ञान का अधिकार है। मनुष्य ज्ञान के लिए पैदा हुआ है। ज्ञान के लिए कड़ी मेहनत करें और ज्ञान प्राप्त करें जो आपको मुक्त करेगा।'' आयुर्वेद और योग जैसी प्राचीन भारतीय प्रणालियों को दुनिया द्वारा स्वीकृति की सराहना करते हुए भागवत ने कहा कि कुछ लोगों ने उनके कुछ पहलुओं को पेटेंट कराने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हम ऐसा (पेटेंट) कभी नहीं करेंगे। ज्ञान सभी के लिए है। यह उन सभी के लिए है जो कड़ी मेहनत करते हैं। यह जन्म, जाति, राष्ट्र, भाषा और क्षेत्र से सीमित नहीं है।'' उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद दुनिया चीजों को देखने का एक नया तरीका चाहती है और इस तरह की पेशकश करना भारत का उद्देश्य होना चाहिए। भागवत ने कहा कि "विज्ञान" और "ज्ञान" के बीच अंतर दृष्टि से जुड़ा है और नयी शिक्षा नीति (एनईपी) को "दृष्टि परिवर्तन" के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘विज्ञान हमें विनाश के करीब ला सकता है लेकिन यह विज्ञान की गलती नहीं है बल्कि हमारी प्रवृत्ति है।'' आरएसएस प्रमुख ने कहा कि सच्चा ज्ञान अंदर से आता है ‘‘जहां हमारा झुकाव निहित है।

.jpg)

















.jpg)
.jpg)





