- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग/ जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने शनिवार को प्रातः 9 बजे जिला अस्पताल दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिले में पदभार सम्हालने के बाद जिला अस्पताल का यह पहला निरीक्षण है। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउन्टर एवं डॉक्टरों की सभी ओपीडी, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड, डिलीवरी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष सहित सभी वार्डाें का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डाें में भर्ती मरीजों से उपचार के संबंध में रु-ब-रु चर्चा भी की। कलेक्टर श्री सिंह ने आईसीयू, ब्लड बैंक, एनआरसी, एसएनसीयू, डीईआईसी और प्रसव विभाग का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दवाई वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया और मरीज को मिल रहे दवाइयों का भी निरीक्षण किया। साथ ही सिविल सर्जन को रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. एच.एस. साहू, डॉ. ओ.पी. वर्मा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
- दुर्ग/ कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा दुर्ग ’अ’ में 03 से 08 मार्च 2025 तक नर्सरी प्रबंधन पर ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डॉ. एस.एस. टूटेजा, निदेशक विस्तार सेवायें, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा नर्सरी प्रबंधन का छत्तीसगढ़ में संभावनायें एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ‘अ‘ दुर्ग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन ने नर्सरी हेतु स्थल चुनाव, अधोसंरचना स्थापना, शोभायमान एवं फूलों की नर्सरी प्रबंधन, कटिंग व बडिंग द्वारा पौध तैयार करना आदि में विस्तृत जानकारी प्रदान किये। कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ’अ’ के विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यानिकी डॉ. कमल नारायण ने प्रशिक्षणार्थियों को गुटी द्वारा पौध तैयार करना, ग्राफ्टििंग की विभिन्न तकनीक से फलदार नर्सरी पौध तैयार करना, नर्सरी से सिंचाई प्रबंधन, नर्सरी स्थापना हेतु मातृत्व बगीचा स्थापना, विभिन्न प्रकार के नर्सरी प्रबंधन आदि पर विस्तृत जानकारी दिये। डॉ. ललिता रामटेके ने नर्सरी में उर्वरक एवं खाद प्रबंधन तथा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन पर विस्तृत जानकारी दिये। डॉ. विनय कुमार नायक नें नर्सरी में उपयोग होने वाले विभिन्न लघु उपकरणों के बारे में जानकारी दिये। डॉ. ईश्वरी साहू ने नर्सरी पौध में लगने वाले कीट एवं व्यााधि के लक्षण एवं उनके निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दिये। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 28 युवाओं ने भाग लिया एवं अंतिम दिवस प्रमाण पत्र वितरित किया गया। यह कार्यक्रम नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट हैदराबाद द्वारा प्रयोजित था। डॉ. दीप्ति झा वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी निदेशालय विस्तार सेवाऐं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
- रायपुर। पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित, इंदौर की सुप्रसिद्ध संगीतमय नृत्य- नाटिका 'कलांजलि' का भव्य मंचन सोमवार,10 मार्च को संध्या 6.30 बजे मुक्ताकाश मंच संस्कृति विभाग परिसर में होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कॉस्मिक क्रियेशन सोसाइटी, महाराष्ट्र मंडल रायपुर और संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से कर रही है।भव्य सांस्कृतिक संध्या ‘कलांजलि’ इंदौर की सुप्रसिद्ध नृत्य नाटिका देवी अहिल्या बाई होल्कर की शौर्यगाथा, उनके सामाजिक कार्यों को नृत्य के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत करेगी। सवा घंटे चलने वाले इस नृत्य नाटिका में अहिल्या बाई के जीवन के हर पहलु को दिखाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं महापौर मीनल चौबे, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला और महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काले विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने और देवी अहिल्याबाई की शौर्यगाथा और सामाजिक कार्यों को समझने और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की है।
- - भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने और भी कई संस्थाओं की नारी शक्तियों का किया सम्मानरायपुर। महाराष्ट्र मंडल में समाजसेवा के लिए दिन- रात एक करने वाली मेहनतकश महिला कर्मचारियों का भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने शनिवार को चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र भवन में अभिनंदन किया। इसी तरह बीएमएस के पदाधिकारियों ने और भी कई संस्थाओं- संगठनों में जाकर वहां कार्यरत महिला कामगारों व अधिकारियों को सम्मानित किया।भारतीय मज़दूर संघ जिला रायपुर के कोषाध्यक्ष पवन ओगले ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी बीएमएस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गृहणियों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, स्व- सहायता समूह की महिलाओं, मितानिनों, रेलवे ऑटो यूनियन की महिला सदस्यों, समाज सेवी संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं से उनके कार्यस्थल पर जाकर संपर्क किया एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। संघ ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके स्वावलंबी होने के साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।इस कार्यक्रम में जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे, शिव कुमार साहू, पवन ओगले, चित्रसेन साहू, संतोष तिवारी, संदेश गनवीर, महाराष्ट्र मंडल के सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, प्रबंधक बीएन नायडू मैडम, मेस व सखी निवास प्रभारी मंजरी बक्षी, दिव्यांग बालिका विकास गृह इंचार्ज रमा नाहरगढकर समेत संघ के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।
- -बालोद एवं दल्लीराजहरा नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीबिलासपुर.। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि बालोद और दल्लीराजहरा शहर की नई सरकार नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी। गंगा मइया के आशीर्वाद से दोनों नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। शहर के लोगों ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरेंगे। श्री साव ने आज बालोद जिला मुख्यालय तथा दल्लीराजहरा नगर पालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सासंद श्री भोजराज नाग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।दल्लीराजहरा के बीएसपी स्कूल क्रमांक-6 में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू एवं पार्षदों को अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा ने शपथ दिलाई। वहीं बालोद के पुराना टाउन हाॅल परिसर में आयोजित समारोह में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी एवं पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। उन्हें एसडीएम एवं पीठासीन अधिकारी श्री सुरेश साहू ने शपथ दिलाई।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दोनों नगर पालिकाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शहर के चहुँमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करने को कहा। उन्होेंने कहा कि बालोद एवं दल्लीराजहरा केवल शहर ही नहीं हैं, यहाँ के सभी निवासी हमारा परिवार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नगर पालिकाओं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी पार्षदगण शहर के सर्वांगीण विकास तथा बुनियादी सुविधाओं से युक्त स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित शहर के निर्माण के लिए पूरी लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करेंगे।श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के सभी नगरीय निकायों में वर्तमान जरूरतों के अनुरूप जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्पित है। पूर्व विधायकों सर्वश्री प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू, डॉ. दयाराम साहू, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन सहित बालोद और दल्लीराजहरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन की दी शुभकामनाएँरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले में कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 353 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वैदिक रीति-रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रत्येक जोड़े को उपहार भेंट कर सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने नवविवाहित जोड़ों पर की पुष्प वर्षामुख्यमंत्री श्री साय ने सभी विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे समाज में विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों का मिलन है। उन्होंने सभी नवदम्पतियों को प्रेम, विश्वास और समर्पण को अपने वैवाहिक जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।महिलाओं को सर्वोच्च स्थान, नारी शक्ति को नमनमुख्यमंत्री श्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी माताओं और बहनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से ही महिलाओं को सम्मान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आज देश के सर्वोच्च पद पर भी एक महिला विराजमान हैं, खेल से लेकर अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी शक्ति का परिचय दिया है।जशपुर के विकास को मिलेगा नया आयाम, मेडिकल कॉलेज और खेल सुविधाओं की घोषणामुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए एक संतुलित और दूरदर्शी बजट तैयार किया गया है, जिसमें जशपुर के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि कुनकुरी में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल की घोषणा के बाद अब मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना होगी। सिरिमकेला (जशपुर) में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कोतबा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन किया जाएगा। जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम, बैडमिंटन कोर्ट, मिनी स्टेडियम एवं इंडोर हॉल का निर्माण होगा। कस्तूरा तहसील दुलदुला में आईटीआई की स्थापना होगी। पंडरापाट, मयाली, कैलाशगुफा, मैनपाट आदि को पर्यटन सर्किट में शामिल किया जाएगा। साथ ही मधेश्वर महादेव पर्वत के निकट मयाली पर्यटन क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स विकसित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जशपुर में नवीन साइबर थाना की स्थापना होगी।353 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह में 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। पहले यह राशि 25,000 रुपये थी, जिसे मौजूदा सरकार ने बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया। इसमें 35,000 रुपये की प्रोत्साहन और परिवहन सहायता राशि का चेक नवविवाहित जोड़ों को सौंपा गया, जबकि शेष राशि से वर-वधू को आभूषण, श्रृंगार सामग्री, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ प्रदान की गईं।महान विभूति स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव को नमनमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव का जीवन समाज सेवा, आदिवासी उत्थान और संस्कृति संरक्षण के लिए समर्पित था। उन्होंने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि हम सभी को उनके विचारों और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोरइस अवसर पर विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने 353 नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ दीं। विधायक गोमती साय ने कहा कि आज हम सभी के लिए यह स्मरणीय दिन है, जब हमारी बेटियाँ नवजीवन की ओर अग्रसर हो रही हैं।विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और हम सभी को मातृशक्ति का सम्मान करना चाहिए।इस अवसर पर कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत सदस्य श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी के बाजारडांड़ में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन, योगदान और समाज सेवा को दर्शाने वाली विशेष फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और आदिवासी उत्थान के लिए समर्पित था। उनकी निस्वार्थ सेवा और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के विचार और सेवा कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि फोटो प्रदर्शनी में स्व. जूदेव के सामाजिक कार्यों, जनसेवा और विभिन्न प्रेरणादायक क्षणों को संजोया गया था, जिसे देखने बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री ने प्रति वर्ष 8 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजन करने की घोषणा की-शिविर में एम्स रायपुर के चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का किया जा रहा है उपचाररायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी अंतर्गत सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में उनकी जयंती पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ी महतारी और स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रति वर्ष 8 मार्च को वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के नागरिक स्वस्थ रहें और राज्य समृद्धि की ओर अग्रसर हो। इसी दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए इस वर्ष के बजट में कुनकुरी में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया गया है। साथ ही जशपुर में शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर उपचार मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी मरीज में गंभीर बीमारी का पता चलता है, तो सरकार द्वारा रायपुर में उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के काउंटरों का अवलोकन कर डॉक्टरों से चर्चा करते हुए उनके समर्पण व सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।एम्स रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे है उपचारउल्लेखनीय है कि यह शिविर जिला प्रशासन जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से आयोजित किया गया है। शिविर में एम्स के मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में जांच के दौरान पाए गए गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जा रही है । शिविर में मरीजों के सुविधा के लिए 10 पंजीयन काउण्टर, 7 जनरल ओपीडी काउण्टर, 2 लेबोरेटरी काउण्टर, सभी विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउण्टर सहित जनरल वार्ड की सुविधा उपलब्ध है।मुख्यमंत्री श्री साय ने आयुष्मान कार्ड और टीबी मरीजों को फूड बास्केट का किया वितरणशिविर में मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना अंतर्गत सुंदर यादव, सुनिता बाई, भगवती सिंह, फ्रांसिस तिग्गा, प्लासिदियस केरकेट्टा, खिलासो बाई को आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड वितरण किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 10 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का भी वितरण किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों के सेवा के लिए निक्षय मित्रों को किया सम्मानमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों के सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिये निक्षय मित्रों को सम्मानित किया, जिनमें सीएमएचओ जशपुर डॉ. जी. एस. जात्रा को टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदाय कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिये, डीडीएम श्री निरंजन प्रसाद गुप्ता को जशपुर जिले के विशेष पिछडी जनजाति (पीवीटीजी) पहाडी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय के सभी टीबी मरीजों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदाय कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिये और श्री भरत रत्नम खुटे को टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदाय कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिये सम्मान किया गया।इस अवसर पर विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, जिला पंचायत सदस्य श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्णा राय, श्री राजेश कुमार गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे
- -नक्सल प्रभावित गांव की महिलाओं ने नक्सलियो के डर से छोड़ा गांव, पांच सालों से होली के मौके पर गुलाब बनाकर कमा रही हजारों रूपए-स्व सहायता समूह की महिलाएं बना रही होली के लिए फूलों और सब्जियों से हर्बल गुलालरायपुर / बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पंचायत भैरमगढ़ के शिविर में रहने वाली कई महिलाओं की जिंदगी को जहां नक्सलियों ने बेरंग कर दिया था। अपनी जान बचाने के लिए इन महिलाओं ने अपना गांव छोड़ दिया और अब हर्बल गुलाल बनाकर लोगों की जिंदगी में रंग घोल रही हैं। यह काम ये महिलाएं पिछले पांच सालों से बिना किसी परेशानी के कर रही हैं और आने वाले सालों में इसे करने की बात कह रही हैं।बीजापुर जिले के भैरमगढ़़ में बिहान कार्यक्रम के अंतर्गत माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलएं पिछले पांच सालों से हर्बल गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस बार बीजापुर के लोग इनके बनाए हर्बल रंगों और गुलाल से होली खेलेंगे। इन महिलाओं के बनाए हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी अधिक है। कई लोग इनको गुलाल का ऑर्डर भी दे रहे हैं। इधर जनपद पंचायत सीईओ पुनीत राम साहू ने बताया कि महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसका फायदा उठाते ये महिलाएं पिछले पांच सालों से गुलाल बनाकर बाजार में बेचकर इसका फायदा उठा रही हैं। हर साल करीब 50 किलो से ज्यादा गुलाल बेचकर अपने परिवार का भरण भोषण कर रही हैं। इस समय इस समूह में 10 महिलाएं हैं।अलग-अलग फूलों से तैयार हो रहा हर्बल गुलालइस स्वसहायता समूह की महिलाएं होली के लिए अलग-अलग फूलों और सब्जियों से रंग तैयार कर रही हैं। ये महिलाओं पालक भाजी, लाल भाजी, टेसू के फूल, गेंदा फूलों से हर्बल गुलाल तैयार कर रहीं है। इन महिलाओं को पहले से ही प्रशासन की ओर से ट्रेनिंग दी गई है। पिछले पांच सालों में अब तक ये महिलाएं तकरीबन 150 किलो गुलाल बेच चुकी हैं.। खास बात यह है कि ये हर्बल गुलाल लोगों के चेहरे पर नुकसान नहीं पहुंचाता। यही कारण है कि लोग पहले से ही इसका ऑर्डर दे कर हर्बल गुलाल मंगवा रहे हैं। विकास खंड परियोजना प्रबंधक रोहित सोरी ने बताया कि समूह की महिलाएं इतामपार गांव जो इंद्रावती नदी के उस पार वहां की रहने वाली है। नक्सल हिंसा के चलते इन महिलाओं ने गांव को छोड़ दिया है और इस समय भैरमगढ़ के शिविर कैँप में रह रही हैं। इन महिलाओं को जिला प्रशासन के द्वारा रहने की सुविधा दी गई है। सोरी ने बताया कि इसके अलावा ये महिलाएं अलग- अलग व्यसाय कर जीवन यापन कर रही हैं।हर्बल गुलाल की मांग ज्यादास्व सहायता समूह की अध्यक्ष फगनी कवासी और सचिव अनीता कर्मा ने बताया कि पहले हर्बल गुलाल बनाने की ट्रेनिंग जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी। यहां बनाया गए रंग पूरी तरह से प्राकृतिक हैं। हम फूल की पंखुड़ियां, पालक भाजी, लाल भाजी,हल्दी, बेसन पलाश के फूलों से अलग-अलग रंग तैयार कर रहे हैं। हमारे बनाए हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी ज्यादा है। इसके चलते हम पिछले पांच सालों से यह काम कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि जिला पंचायत के साथ ही मार्केट में भी जगह-जगह स्टॉल लगाकर इनका गुलाल बेचा जा रहा है। इससे अच्छी आमदनी भी हो रही है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत भी उपस्थित रहीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी न केवल प्रखर राष्ट्रवादी थे, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के दृढ़ रक्षक भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से पुनः जोड़ने का कार्य किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जूदेव जी जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के सशक्त प्रहरी थे। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज को उनका गौरव और पहचान लौटाने के लिए उन्होंने अनवरत संघर्ष किया। उनके प्रयासों से समाज में राष्ट्रवादी चेतना का प्रसार हुआ और छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से और अधिक जुड़ने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन में राष्ट्रवादी मूल्यों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य किया। उनकी दृढ़ता, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी हम सभी को प्रेरित करता है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
- कमिश्नर एवं आईजी ने सभास्थल का लिया जायजाबिलासपुर/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर 30 मार्च को आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री जी की विशाल आमसभा होगी। आमसभा के लिए स्थल चयन के साथ ही वहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे एवं आईजी श्री संजीव शुक्ला ने अधिकारियों की टीम साथ लेकर दोपहर में स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर मौजूद थे। मोहभठ्ठा गांव में लगभग 55 एकड़ खुले मैदान में प्रधानमंत्री जी की सभा होगी। अधिकारियों ने इस मैदान के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए स्थल चिन्हांकित कर तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए। अफसरों के निर्देश पर तीन-चार बुलडोजर ने मैदान समतलीकरण का कार्य तुरंत शुरू कर दिया। अधिकारियों ने लगभग दो घण्टे तक मैदान के हर कोने कोने तक भ्रमण कर मैदान का सूक्ष्म निरीक्षण किया। हेलीपेड, मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग,सुरक्षा व्यवस्था आदि छोटी-छोटी जरूरतों पर विचार-विमर्श किया और निर्देश दिए गये। नगर निगम आयुक्त एवं आयोजन के नोडल अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, एसडीएम बजरंग वर्मा सहित आयोजन की तैयारी से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
- वूमन कॉमन रूम और झूलाघर "वात्सल्य" की मिली सौगातकार्यालयीन दायित्वों के साथ मां होने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा पाएंगी महिलाएंकलेक्टर ने किया शुभारंभ, महिला कर्मचारियों ने जताया आभारबिलासपुर/जिला कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए यह अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस यादगार साबित हुआ। बरसो पुरानी उनकी मांग आज पूरी हुई। उन्हें कॉमन रूम और झूलाघर "वात्सल्य"की सौगात मिली। जिला कार्यालय के मंथन हॉल के ऊपर कक्ष के एक हिस्से में कॉमन रूम और झूलाघर बनाया गया है। इसे वात्सल्य नाम दिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज इसका शुभारंभ किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी। कॉमन रूम और झूलाघर की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। आज पूरी होने पर महिला कर्मचारियों की खुशी देखते बन रही थी। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन का आभार जताया। नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत सहित बड़ी संख्या में जिला कार्यालय की महिला कर्मचारी मौजूद थी।गौरतलब है कि सितंबर माह में कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की समस्याएं जानने एवं समझने के लिए उनकी बैठक ली थी। बैठक में उनकी समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिलाया था। इस सिलसिले में यह कॉमन रूम और झूलाघर तैयार करवाया गया है।पूरी सुविधाओं से सुसज्जित है वात्सल्य-कॉमन रूम में सोफा, टेबल, एसी, महिलाओं के लिए टॉयलेट की पूरी व्यवस्था की गई है। झूलाघर को बच्चों के अनुकूल बनाया गया है। यहां बच्चों के मन बहलाने के लिए खिलौने एवं बाल सुलभ सुविधाएं मौजूद हैं। यहां एक आंगनबाड़ी सहायिका भी बच्चों की देखभाल के लिए मौजूद रहेगी। कामकाजी महिलाएं यहां अपने शिशुवती माताएं शिशुओं को फीड भी करा सकती है।महिला कर्मचारियों ने जताया आभार-इस अवसर पर मौजूद महिला कर्मचारी श्रीमती अनिता तन्तुवार, श्रीमती चांदनी धु्रव, सुप्रिया कौशिक, पुष्पा सहारे एवं वर्षा चरण सहित अन्य महिलाओं ने इस सुविधा के लिए कलेक्टर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 बरस से इसके लिए हम प्रयास करते आ रहे थे। कामकाजी महिलाओं के लिए काम के साथ-साथ बच्चों की जिम्मेदारी निभाना चुनौतीपूर्ण होता है। कई बार घर में किसी के ना होने पर हमें बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश लेना पड़ता था। अब हमारी यह समस्या दूर हो गई है। अब हम निश्चिंत होकर कार्यालयीन दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कॉमन रूम की आवश्यकता भी काफी समय से महसूस कर रहे थें। यह हमारा अपना कोना होगा।
- कलेक्टर-एसपी ने किया शुभारंभबिलासपुर/पुलिस परिवार कल्याण अस्पताल, रक्षित केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करते हुए डेंटल चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है। जिसका शुभारंभ कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह द्वारा किया गया। कलेक्टर एवं एसपी ने दंत इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने सभी को बेहतर डेंटल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। यह सुविधा अस्पताल में सवेरे 9 बजे से 1 बजे तक मिलेगी। पुलिस एवं उनके परिवार जनों को इसकी सुविधा मिलेगी। दंत ईकाई की स्थापना जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से की गई है। इसमें डेंटल सर्जन एवं दंत सहायक की सविदा पर पदस्थ किया गया साथ ही डेंटल चेयर, डेंटल एक्स-रे भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रय कर उपलब्ध कराया गया है। इस अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधा प्रतिदिन निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
- सभी सौहार्द्र पूर्ण ढंग से और भाईचारे के भाव के साथ त्यौहार मनाएं : एडीएमडीजे व मुखौटे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाहीसभी समाज प्रमुख हुए शामिल, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रहरायपुर । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक ली। इस बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य त्यौहारों के मद्देनजर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के निर्देश दिए गए। एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में होली का त्योहार आने वाला है और इस समय रमजान का महीना भी चल रहा है। नागरिकों से आग्रह है कि सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में और भाईचारे के साथ इसे मनाएं। साथ ही प्रशासन से समन्वय बनाएं रखें। इस दौरान समाज प्रमुखों ने भी अपने-अपने सुझाव रखें। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, परिवीक्षाधीन आईपीएस श्री अमन झा एवं एडिशनल एसपी श्री दौलतराम पोर्ते, अपर कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैकरा तथा डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम रजक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थिति थे।इस अवसर पर एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है, जो हम सबके जीवन में खुशियां बिखेरते हुए रंगमय बनाता है। होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर मुरूम की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जोन आयुक्तों को निर्देशित किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई किए जाएंगे। साथ ही पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जाएगी।एडीएम श्री देवेंद्र पटेल ने कहा कि अस्त्र-शस्त्र के उपयोग एवं प्रदर्शन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। परीक्षाओं को ध्यान रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमी स्वर में रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। मुखौटे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जबरदस्ती चंदा वसूलने पर कार्यवाही की जाएगी, होलिका दहन सड़क किनारे किया जाएं और होलिका दहन के बाद रेत डलवाने का कार्य किया जाएगा। शराब दुकाने शासन के नीति अनुसार होली के दौरान बंद रहेगी। नगर सेना द्वारा होली त्योहार को देखते हुए फायर ब्रिगेड़ की व्यवस्था सुनिश्चित करें। होली गुलाल एवं रंग से खेली जावेगी। पेंट, कीचड़, वार्निश एवं ऐसे तत्व का उपयोग नहीं किया जाएगा जो शरीर के लिए हानिकारक हो। धार्मिक स्थान पर आने-जाने वालों पर रंग, गुलाल नही डाले जाएंगे। होलिका दहन का कार्य निर्धारित समय से किया जाएगा। खुली जीप अथवा अन्य चार पहिया वाहनों में समूह में एवं दो पहिया वाहनों में तीन सवारी बैठकर हुडदंग न करें और न ही लोंगो के घरों पर रंग डाले। तेज रफ्तार चलाने वाले वाहनों का चिंहाकन किया जाएगा और उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मुखौटा लगाकर घूमने वालों पर भी सख्त कार्यवाही होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी। हुडदंग करने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी, किसी भी तरह का अशांति फैलाने पर भी कार्यवाही होगी। इस बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था का जाना हालबालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज बालोद विकासखण्ड के पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने पीएमश्री स्कूल जगतरा के नन्हें-मुन्हें बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने 5वीं कक्षा के बच्चों से उन्हें कराए जाने वाले माॅक टेस्ट के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न भी पूछा। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने कक्षा तीसरी के विद्यार्थी गुलाब कुमार को उनके जन्म दिन के अवसर पर उपहार भेंटकर उन्हें जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री चन्द्रवाल के मधुर एवं स्नेहिल व्यवहार से पीएमश्री शाला जगतरा के बच्चे बहुत प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को पूरे लगन एवं प्रतिबद्धता के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने को कहा। इस मौके पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों को पौधों की समुचित देखभाल करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार संध्या नामदेव सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
- प्रतिदिन के कुल उत्पादन एवं इस कार्य से होने वाले आमदनी के संबंध में जानकारी लीबालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम जगतरा में गांव के महिला स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित किए जा रहे रूई बत्ती निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों से प्रतिदिन रूई बत्ती के कुल उत्पादन एवं इससे होने वाले आमदनी के संबंध में जानकारी ली। इस कार्य में लगे स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया ने की एक महिला के द्वारा प्रतिदिन लगभग आधा किलो गोल रूई बत्ती का निर्माण कर लेने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन स्व सहायता समूह के 10 महिलाओं के द्वारा इस कार्य का संपादन किया जाता है। इस कार्य के लिए उनके पास वर्तमान में 10 मशीन उपलब्ध है। इस मौके पर अतिरिक्त तहसीलदार संध्या नामदेव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर, । खेल और युवा मामलों के संबंध में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों का राष्ट्रीय "चिंतन शिविर" 7 और 8 मार्च 2025 को कान्हा शांति वनम, हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (MYAS) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मंथन सत्र में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया, विभिन्न राज्यों के खेल मंत्री, खेल विशेषज्ञ और अन्य प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने चिंतन शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री से छत्तीसगढ़ के लक्ष्मीबाई खेल संस्थान एवं बस्तर ओलंपिक के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का विशेष आग्रह किया। खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि यह चिंतन शिविर राज्य में खेलों के विकास के लिए नई नीतियों, संसाधनों और संभावनाओं के द्वार खोलने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। राज्य सरकार खेलो इंडिया और अन्य योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को एक उभरते हुए खेल हब के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह चिंतन शिविर राष्ट्रीय स्तर पर खेल नीति को और अधिक समृद्ध एवं प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।खेलो इंडिया और राज्यों की भूमिका पर गहन समीक्षाचिंतन शिविर में "खेलो इंडिया योजना" की विस्तार से समीक्षा की गई। चर्चा के दौरान खेलो इंडिया और राज्यों के बीच प्रभावी समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। शिविर में खेल अधोसंरचना को बेहतर बनाने और इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। शिविर में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनके प्रशिक्षण के सम्बन्ध में राज्य के सफल प्रयासों का प्रस्तुतिकरण किया गया। शिविर में बताया गया कि राज्यों ने अपनी उत्कृष्ट रणनीतियों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चिंतन शिविर के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय खेल भंडार प्रणाली (NSRS) पर गहन चर्चा हुई। खेल संगठनों की कार्यक्षमता बढ़ाने और खेल नीतियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में चिंतन शिविर में विस्तार से चर्चा की गई।
- जल संचय एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के संबंध में पखवाड़ा चलाने के दिए निर्देशबालोद/ कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जल जतन अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने भू-जल स्तर में वृद्धि किए जाने हेतु जल जतन अभियान पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश दिए। सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान के लिए जल वाहिनी का गठन, महिला कमाण्डो, मितानिन एवं स्व-सहायता समूह की सक्रिय महिलाओं को शामिल करने को कहा है। इसके साथ ही एनसीसी, स्काउट-गाइड के स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य युवाओं का जल मित्र तथा प्रत्येक ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधि, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं किसान को शामिल कर जल जतन समिति का गठन करने को कहा। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि जल जतन पखवाड़ा के तहत विशाल जन समुदाय के माध्यम से विभिन्न रूपों, रैली, वॉल-पेंटिंग, सोकपिट निर्माण, बच्चों की निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं जन भागीदारी के तहत बोरी बंधान को बढ़ावा देना है। जिससे निकट भविष्य में भूमिगत जल की सुरक्षा एवं ग्रीष्म ऋतु में पेय जल की कमी को रोका जा सके। बैठक में उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- बालोद/ कार्यालय आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आदेश जारी कर जिले में 14 मार्च 2025 को होली (जिस दिन रंग खेला जाए) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार 14 मार्च को जिला बालोद मंे संचालित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्य भण्डागार को पूर्णत बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- बालोद/ छत्तीसगढ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की चतुर्थ बैठक 10 मार्च 2025 को आयोजित की गई है। उप पंजीयक एवं संयोजक सदस्य जिला सहकारी विकास समिति ने बताया कि सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने एवं उसकी जमीनी स्तर पर पहुँच बनाने हेतु ’जिला सहकारी विकास समिति’ का गठन किया गया है। जिसकी चतुर्थ बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 10 मार्च को शाम 04 बजे आयोजित की गई है। बैठक में सर्व संबंधितों को उपस्थित होने को कहा है।
- बालोद/ भारत सरकार के प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्किम 2.0 में 01 वर्षीय इन्टर्नशिप हेतु पंजीकरण एवं आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप स्किम के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य शासकीय पाॅलीटेक्निक बालोद ने बताया कि इन्टर्नशिप स्किम हेतु आवेदक की आयु 21 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक 10वीं, 12वी, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक अथवा किसी महाविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। आवेदक वर्तमान में किसी काॅलेज या संस्था में नियमित अध्ययनरत् नही होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक कोई पूर्णकालिक रोजगार में संलग्न न हो। उन्होंने बताया कि पात्र आवेदक12 मार्च 2025 तक वेब साइट http://pminternship.mca.gov.in/ पर अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन कर सकते हैं।
- बालोद/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही एवं गुरूर मंे प्रधानमंत्री इंटर्नशिप 2.0 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 10 मार्च 2025 को किया गया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही के प्राचार्य ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा 1.25 करोड़ युवाओं को देश के 500 शीर्ष कम्पनियों में इंटर्नशीप के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप 2.0 शुरू की गई है। जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के पंजीयन हेतु संस्था में 10 मार्च 2025 को कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 21 से 24 वर्ष के आईटीआई उत्तीर्ण सभी व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थी उक्त दिवस को संपूर्ण दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीयन कर सकते है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को दसवीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, आधार कार्ड, एवं राशन कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट फोटो के साथ उपस्थित होने कोेे कहा है।
- कृषकों से बातचीत कर उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं इस व्यवसाय से होने वाले लाभ के संबंध में ली जानकारीबालोद/अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम भोथली तथा ओरमा में कृषक उद्यानिकी परिक्षेत्र का भ्रमण कर जिले में उद्यानिकी फसलों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान श्री कौशिक ने कृषकों से बातचीत कर उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में लगने वाली कुल लागत, आमदनी एवं इसकी बिक्री की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। बालोद विकासखण्ड के ग्राम ओरमा के कृषक उद्यानिकी परिक्षेत्र में कृषक श्री गिरधारी लाल निषाद ने बताया कि वे 01 एकड़ में टमाटर तथा 01 एकड़ भूमि में करेले की खेती कर रहे हैं। उनके द्वारा ड्रीप एवं माल्चिंग पद्धति से इन फसलों की खेती की जा रही है। कृषक गिरधारी लाल ने बताया कि वर्तमान में करेले की खेती में 35 से 40 क्विंटल का उत्पादन हो रहा है। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रति एकड़ 40 टन टमाटर उत्पादन होने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि करेले की खेती की लागत प्रति एकड़ 80 हजार से 01 लाख तक फसल चक्र में आ जाता है। उन्होंने करेले की खेती से 02 से सवा 02 लाख तक आमदनी होने की जानकारी दी। कृषक ने बताया कि टमाटर एवं करेले की फसल में स्टीकी ट्रेप तथा फेरोमोन टेªप का उपयोग किया जाता है। जिससे कीटों का प्रबंधन होता है और फसल उत्पादन में लागत भी कम आती है। इस दौरान सहायक संचालक उद्यानिकी श्री कंवर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के संडे मार्केट के सामने सुपेला में बड़े नवीन पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। इससे गर्मी के दिनो में वहां के निवासियो को पानी की सप्लाई और बेहतर ढंग से होने लगेगी। अभी वहां पर पानी का प्रेशर कम होने के कारण कुछ जगहो पर पानी ठीक से चढ़ नहीं रहा था। प्रेशर का दबाव कम होने के कारण पानी सप्लाई होने में समस्या आ रही थी। गर्मी के दिनो में पानी का मांग बड़ जाने के कारण टेंकरो से भी पानी की सप्लाई करना पड़ता है। नागरिको की सुविधा के लिए जल्द ही पानी टंकी का निर्माण पूर्ण कर लिया जायेगा।नगर निगम भिलाई द्वारा 1.75 करोड़ की लागत से 1500 किलो लीटर की पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। इससे लगभग 2200 परिवारो को लाभ मिलेगा। इस पानी टंकी के निर्माण से सुपेला राजेन्द्र प्रसाद चैंक से लेकर घड़ी चैंक तक के निवासियों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। जिसमें प्रमुख रूप से पांच रास्ता कान्ट्रेक्टर कालोनी, रामनगर, अम्बेडकर नगर, चिंगरी पारा, गौतम नगर, रावणभाठा, चुड़ी लाईन मार्केट, उड़िया बस्ती, देवांगन पारा आदि क्षेत्रों में पानी का प्रतिपूर्ति किया जा सकेगा। महापौर नीरज पाल ने अधिकारियो को निर्देशित किया कि पानी टंकी का निर्माण समय अवधि में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण हो जाये। जिससे गर्मी के दिनो में क्षेत्र के नागरिको को पानी की प्रतिपूर्ति आवश्यकता के अनुसार किया जा सके।निरीक्षण के दौरान जलकार्य प्रभारी अध्यक्ष केशव चैबे, एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गंवई, जिला कांग्रेश अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव, उपभियंता अर्पित बंजारे, आदि उपस्थित रहे।
- भिलाई। नगर निगम भिलाई में 77 एवं 66 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई पुरे नगर निगम क्षेत्र में की जाती है। पानी के शुद्विकरण के दौरान 4 mld वेस्ट राॅ वाटर भी निकलता है। उसके शुद्विकरण के लिए भी प्लांट लगाये गये है, उसके बाद भी 1mld पानी बच जाता है। जिसका उपयोग तालाबों को भरने के लिए किया जाएगा। अभी वर्तमान में वहां से निकलने वाले वेस्ट वाटर नेहरू नगर भेलवा तालाब में डाला जाता है। वहां से ओवर फ्लो होने के बाद नालियों में प्रवाहित हो जाता है, यह प्रक्रिया प्रतिदिन चलती जाती है। इस प्रकार से उस पानी का दुरूपयोग हो जाता है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, अभियंतागणों को लेकर किस प्रकार से पानी का दुरूपयोग कैसे रोका जाये उसका सदुपयोग होने लगे। उसके लिए निरीक्षण करने गये। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पानी तो बराबर निकल रहा है। गर्मी के दिनो में तालाब सूख जाते है, नेहरू नगर के भेलवा तालाब में हमेशा पानी भरा रहता है। क्योकि उसमे पानी प्रतिदिन भरते रहता है। उसका अतिरिक्त पानी नाली में प्रवाहित होकर बर्बाद हो जाता है। इसका निदान हेतु आर.सी.सी. पाईप के माध्यम से कातुलबोड़ बोगदा पुलिया नहर में प्रवाहित करने का योजना चल रही है। जिसके माध्यम से स्मृति नगर, जुनवानी, खम्हरिया के तालाबों को भरा जावेगा। इसके लिए प्रपोजल बनाया गया है, इसमें लगभग 1.5 से 2.0 करोड़ रूपये की व्यय होने की संभावना है। यह पानी कई दिनो से बह रहा था, इसका संज्ञान आयुक्त पाण्डेय ने लिया।अक्सर देखने में आता कि गर्मी के दिनों में तालाबो को भरने के लिए डेम से पानी छोड़ा जाता है। नहरो के माध्यम से तालाबो को भरा जाता है। फिर भी कुछ तालाब छूट जाते है, जहां तक पानी नहीं पहुचं पाता। यह पानी बोगदा पुलिया के नहर के माध्यम से तालाबो तक जायेगा, इससे पानी का शुद्विकरण भी हो जायेगा। तालाबो के साथ-साथ आस-पास का भूमि के अंदर का जल स्तर भी बढ़ जायेगा। गर्मी के दिनों में हैण्ड पम्प में पानी आने लगेगा।निरीक्षण के दौरान उपअभियंता बसंत साहू, चंदन निर्मलकर, पुरूषोत्तम सिन्हा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।



























.jpg)