- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग / राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़/ शासकीय मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधा संस्थानों में अब मरीजों को ओपीडी पर्ची बनाने के लिए लंबी लाईन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का आभा मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और आभा एप के माध्यम से परिजन एवं मरीज रजिस्ट्रेशन करेंगे तथा ओपीडी काउंटर के पास लगे क्यूआर कोड को स्कैन और शेयर कर लंबी कतारों से बचें। ये सुविधा अब दुर्ग जिला अस्पताल में भी उपलब्ध हो गया है। सभी हितग्राहियों से अपेक्षा है कि इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए।
- -उपमुख्यमंत्री शर्मा ने भटके हुए लोगों से की अपील, मुख्यधारा में लौटकर अपना जीवन संवारेरायपुर /उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉल कर कबीरधाम के उस युवा लिवरु उर्फ दिवाकर से बात की, जो कभी 14 लाख का इनामी नक्सली था, लेकिन अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस के सहयोग से 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बड़ी आत्मीयता के साथ लिवरु से बात की, उनकी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकारमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कृत संकल्पित है । लेकिन हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि यह कार्य बिना खून खराबा के हो । इसके लिए आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए "नियद नेल्लानार योजना" मतलब "आपका अच्छा गांव" योजना की शुरुआत की है। जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्र का विकास शहरी क्षेत्र के समान किया जा रहा है इसके साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से भी नक्सली प्रभावित होकर बंदूक छोड़ रहे हैं। और मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं।उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा है कि हमारे जो भी भाई बहन रास्ता भटककर नक्सली गतिविधियों से जुड़े हैं वे लिवरु उर्फ दिवाकर से प्रेरणा लें और मुख्यधारा में लौटकर अपने जीवन में भी सुखद परिवर्तन लाएं। हमारी सरकार और हमारी पुलिस हर तरह से सहयोग करने को तैयार है।गौरतलब है कि दिवाकर ने महज 16 साल की उम्र में हथियार उठा लिया था। नक्सली के रूप में 17 वर्षों तक जंगल-जंगल भटकने के बाद अपनी पत्नी के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। उनकी पत्नी पर 8 लाख रुपये का इनाम था। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आज वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर काम कर रहे हैं।उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस बात के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है कि कबीरधाम पुलिस की पहल और मदद से जिले के नक्सल प्रभावित गांवों के 105 छात्रों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। श्री शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कबीरधाम पुलिस की सराहना की है। कबीरधाम पुलिस ने जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र और अति नक्सल प्रभावित गांवों के बच्चों को शिक्षित करने और उनकी पढ़ाई लिखाई जारी रखने के लिए 200 से अधिक बच्चों को कक्षा 10वीं व 12वीं का ओपन परीक्षा का फॉर्म भरावाया था। पुलिस विभाग की कड़ी मेहनत और लगन से आज 105 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। ये सभी विद्यार्थी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के चिल्फी, तरेगाव, रेंगाखार झलमला, बोड़ला के सुदूर वनांचल गांव के हैं।
- दिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के के टिप्स, ली क्लासकहा -टू द पॉइंट पढ़िये सफलता अवश्य मिलेगीरायपुर / मोतीबाग़ परिसर स्थित “तक्षशिला” पुस्त्कालय के निरीक्षण करने पहुँचें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह साथ में रहें नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं ज़िला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप। उन्होंने लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे युवाओं से लाइब्रेरी से जुड़े सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की।कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने टैरिस एरिया में लाइब्रेरी के छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे और क्लास ली। जिसमे उन्होंने यूपीएससी एवं पीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को अनेक विषयों पर टू द पॉइंट कैसे तैयारी करना है बताया। ख़ासकर भारतीय सविधान को व्यावहारिक तरीक़े से कैसे समझें एवं मस्तिष्क पटल पर लंबे अंतराल के लिए कैसे रखें इसपर विशेष व्याख्यान दिया साथ है आधुनिक इतिहास के बिंदुओं पर की चर्चा उन्होंने कहा कि विषयों को रटे नहीं बल्कि कॉनसेप्ट क्लीयर करते हुए पढ़ाई करें। युवाओं ने चर्चा-परिचर्चा के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह से सवाल भी किए जिसका उन्होंने ने जवाब भी दिया। ग़ौरतलब है तक्षशिला लाइब्रेरी सभी सदयों के लिए जिन्होंने लाइब्रेरी की सदस्यता ग्रहण की हैं सातो दिन चौबीसो घंटा संचालित है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज इसका औचक निरीक्षण किया।
- स्कूल की गर्मी छुट्टी में समय का सदुपयोग करते हुए बच्चों को रचनात्मकता की ओर ले जाने के लिए बेहतर प्रयास है समर कैम्प: डॉ. गौरव कुमार सिंहछात्र-छात्राओं में भारी उत्साह, बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्साअब तक 600 प्लस छात्र-छात्राओं ने कराया नि शुल्क पंजीयनरायपुर। रायपुर जिले में छात्र-छात्राओं के लिए समर कैंप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज समर कैंप 2024 का शुभारंभ किया जिसमें अब तक 600 से ज़्यादा छात्र-छात्राओं ने निःशुल्क पंजीयन करा लिया है। इस समर कैंप को लेकर बच्चों में भारी उत्साह है, काफ़ी बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल की गर्मी छुट्टी में समय का सदुपयोग करते हुए बच्चों को रचनात्मकता की ओर ले जाने के लिए बेहतर प्रयास है समर कैम्प। उन्होंने कहा कि जून में चिल्ड्रन मार्केट के माध्यम से समर कैम्प से बच्चों द्वारा निर्मित वस्तुओं का विक्रय करेंगे इसका उद्देश्य होगा बच्चों में इंटरपिन्योर्शिप की भावना लाना एवं लोगो से सीधा संवाद करने की विधा में निपुर्णता लाना। उल्लेखनीय है कि जे.आर. दानी शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कालीबाड़ी में पंजीयन सुबह 7 से 10 बजे के मध्य करा सकते है। जिसमें स्पोकन इंग्लिश, कैलीग्राफी, रूबिक्स, साईस मॉडल, हैंडीक्राफ्ट, योगा एवं ध्यान, बेस्ट आउट ऑफ़ बेस्ट, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट, पेंटिग, बांसुरी वादन, नृत्य गायन, कठपुतली, मेहंदी, शतरंज, रोप स्कीपिंग, बॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, ताईक्वाण्डो जैसे अनेक विधाओं को शामिल किया गया है। शुभारंभ अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, ज़िला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, रायपुर अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) श्री नंदकुमार चौबे सहित भारी संख्या में पालक एवं बच्चे उपस्थित रहें।
- रायपुर। जनशिकायत मिलने पर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही एवं नगर निगमजोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू, जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री महेंद्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में जोन 9 के तहत कुशभाऊ ठाकरे वार्ड नम्बर 7 के सड्डू क्षेत्र में वेलकम फ़्रूट जोन में वस्तुस्थिति की जानकारी लेने आकस्मिक निरीक्षण कर सफाई को प्रत्यक्ष देखा. वहाँ स्थल निरीक्षण के दौरान गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत सही पायी गयी. स्थल पर सम्बंधित दुकान के संचालक को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 1500 रूपये का जुर्माना किया गया एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये एवं जोन के स्तर पर प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.
- सफल ऑपरेशन कर ग्रामीण महिला के पेट से 10 किग्रा.से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाला गयाजीने की आशा छोड़ चुकी महिला को मिला नया जीवनकलेक्टर एवं डीन ने डॉक्टरों की टीम को दी बधाईबिलासपुर/ सिम्स अस्पताल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। निजी अस्पतालों से थक हार कर सिम्स पहुंची एक ग्रामीण महिला का सफल ऑपरेशन कर पेट से 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाला गया है। स्त्री रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर संगीता रमन जोगी के नेतृत्व में टीम ने आज ऑपरेशन को अंजाम दिया। मरीज ठीक होकर सिम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। सफल ऑपरेशन कर एक गरीब मरीज को नया जीवनदान देने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण और सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे ने डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगी टीम को बधाई दी है।सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर एस नायक ने बताया कि मरीज लगनी बाई पति हरिशंकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चिल्हाटी बिलासपुर, पिछले एक साल से पेट री की समस्या से परेशान थी। 4 महीनो से पेट में सूजन आने लगी, जो कि बढ़ते जा रही थी। प्रायवेट अस्पताल में जांच में पेट में ट्यूमर होना बताया गया, परंतु कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उसे उचित लाभ नहीं मिल पाया। ट्यूमर इतना बढ़ चुका था मानो वह 9 महीने की गर्भवती लग रही थी। मरीज को सांस लेने में परेशानी एवं अन्य परेशानी बढ़ने लगी। जिसके बाद वह सिम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती हुई । सभी जरूरी जाँचो के बाद दिनाँक 18 मई 2024 को सिम्स मे जटिल आपरेशन करके महिला के पेट से 10 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया जो उसके अंडाशय में था। आपरेशन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डा. संगीता रमन जोगी द्वारा किया गया। उनकी टीम में डा. दुर्गा कौशिक, डा. सोमा बैंकट कोटा, डा. वर्णिका पाण्डेय, डा. प्राची तिवारी व अन्य डाक्टर शामिल थे। बेहोशी डॉक्टर राकेश निगम विभागाध्यक्ष ऐनेस्थिसिया और उनकी टीम द्वारा दी गयी। आपरेशन में स्टाफ नर्स दीपा एवं अन्य ओटी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मरीज का आपरेशन सफल रहा एवं वह सिम्स के स्त्री रोग विभाग में स्वास्थ लाभ ले रही है।
- तनाव प्रबंधन में विपश्यना साधना कारगररायपुर। विश्व उच्च रक्त चाप दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रिब्यूशन तथा ट्रांसमिशन कंपनी के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गुढ़ियारी रायपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता श्री सीताराम साहू-मुख्य अभियंता, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी श्री सत्यजीत ठाकुर, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री उमेश कुमार मिश्रा थे।प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने कहा कि तनाव प्रबंधन में ध्यान साधना की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हैं। विपश्यना ध्यान साधना को लेकर सत्यनारायण गोयनका के अनुभवों और योगदान को जन-जन तक पहंुचा कर हम साधकों की संख्या को बढ़ा सकते हैं। यह साधना किसी बीमारी के उपचार के लिए नहीं है बल्कि ऐसी जीवन शैली के लिए है जिससे बीमारियां न हो। श्री उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जब किसी विशेष परिस्थिति को पैदा होने से रोकना नामुमकिन हो तो उसके साथ जीने के लिए विशेष प्रकार के प्रबंधन की आवश्यकता पड़ती हैं। उच्च रक्तचाप होने के कारणों को रोक पाना कठिन होता है तो उसके प्रबंधन से हम अपने जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं। यही प्रबंधन सीखने की जरूरत है।मुख्य अभियंता श्री सीताराम साहू ने बताया कि विपश्यना ध्यान साधना से मानसिक तनाव को रोका जा सकता है। इस तरह तनावरहित जीवन में बीमारियों को रोकना भी संभव होता हैं। उन्होंने पाॅवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विपश्यना ध्यान साधना के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में श्री सत्यजीत ठाकुर के सौजन्य से दो विपश्यना केन्द्र बिलासपुर तथा थनौद (दुर्ग जिला) में संचालित हैं। तीसरे केन्द्र की स्थापना सिंगारभाटा (जिला रायपुर) में की जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनियों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जो तनावमुक्त जीवन का मार्ग प्रशस्त करता हैं। इस अवसर पर पाॅवर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर निरंतर कार्रवाई जारीरायपुर। कलेक्टर डा. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। निमोरा, गोंदवारा और बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की गई है। अवैध प्लाटिंग करते हुए मुरूम का रास्ता बनाया गया था, जिसे जिला प्रशासन की टीम ने नष्ट किया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में राजस्व, पुलिस व ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम का सहयोग रहा है।
- रायपुर/ प्रदेश में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, अप्रैल 2010 से प्रभावशील है। जिसके अन्तर्गत प्रदेश के गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत् आरक्षित सीटों पर कमजोर एवं दुर्बल वर्ग तथा अलाभित समूह के बच्चों को उनकी पहुंच सीमा में प्रवेश दिलाया जाता है। किन्तु यह संज्ञान में आ रहा है कि इन वर्गों के विद्यार्थियों को अधिनियम की मंशा के अनुरूप इस महत्वपूर्ण योजना का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है और वे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में योजना का मैदानी स्तर पर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समय-समय पर शासन द्वारा विभिन्न आदेश, दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी द्वारा आरटीई अधिनियम के अंतर्गत जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर पुनः आपका ध्यान आकृष्ट किया जा रहा है- अधिनियम की धारा 12 (1) (ब) में यह स्पष्ट उल्लेख है कि निजी स्कूलों में प्रारंभिक कक्षा में, दुर्बल वर्ग और असुविधाग्रस्त समूह के उस कक्षा के बालकों की कुल संख्या के कम से कम 25 प्रतिशत् की सीमा तक प्रवेश देगा और निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा की, उसके पूरा होने तक, व्यवस्था करेगा।निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, की धारा 36 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा उक्त अधिनियम की धारा 13 की उप-धारा (2), धारा 18 की उप-धारा (5) एवं धारा 19 की उप-धारा (5) के अधीन दण्डनीय अपराधों का अभियोजन संस्थित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्राधिकार की सीमा में ‘सक्षम प्राधिकारी‘ अधिसूचित किया गया है। सक्षम प्राधिकारी की हैसियत से अधिनियम का निचले स्तर पर पालन कराये जाने का सम्पूर्ण दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी का है।इस योजना के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन हेतु वर्ष 2018-19 से आर.टी.ई. पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसके माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित कर लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन करते हुए उनके द्वारा चाहे गये विद्यालयों में प्रवेश कराया जाता है।सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की पहुंच सीमा की परिधि में संचालित शालाओं की मैपिंग की जाती है। अतः सभी विद्यालयों की आर.टी.ई. पोर्टल में मैपिंग हो, यह आवश्यक है। इस हेतु अपने जिले में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ऐसा प्रयास किया जाये, साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे कि जिले में संचालित सभी गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय आर.टी.ई. पोर्टल में अनिवार्य रूप से पंजीकृत हों जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी योजना अंतर्गत उन विद्यालयों में प्रवेश प्राप्त कर सकें।प्राथमिक शाला के संदर्भ में बसाहट के एक किलोमीटर के भीतर स्थित विद्यालयों को बसाहट सीमा के निर्धारण में शामिल किया जाता है। बसाहट सीमा के निर्धारण में यह संभव है कि क्षेत्र विशेष में एक किलोमीटर के भीतर एक से अधिक अशासकीय, शासकीय या दोनो तरह के विद्यालय हों। यह भी संभव है कि, अशासकीय विद्यालय के एक किलोमीटर के भीतर भौगोलिक रूप से कोई बसाहट न हो। इस स्थिति में ऐसे अशासकीय विद्यालय के लिये उपयुक्त बसाहट सीमा में क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा क्षेत्र का निर्धारण किया जावेगा।निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, के अंतर्गत विद्यालयों के द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं लेखन सामग्री विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना है। कतिपय विद्यालयों के द्वारा स्कूल पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं लेखन सामग्री विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध न कराकर नगद राशि प्रदान की जा रही है, जो कि अधिनियम में उल्लेखित प्रावधान का उल्लंघन है, जिसके लिये दोषी पाये जाने पर वे अधिनियम की धारा 18 (3) के तहत दण्ड के भागी होंगे साथ ही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जनहित याचिका में पारित निर्णय अनुसार अवमानना के दोषी होंगे।यद्यपि कक्षा 9वीं से 12वीं तक शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू नहीं होता है किन्तु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम अन्तर्गत् प्रवेशित छात्रों का कक्षा 8वीं के पश्चात् पढ़ाई में निरन्तरता बनाये रखने हेतु कक्षा 9वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है, जिनके शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा वहन किया जाता है। इसके अंतर्गत प्रति छात्र 15 हजार रूपए एवं शिक्षण सामग्री हेतु एक हजार रूपए देय है।यह संज्ञान में आया है कि अधिनियम अन्तर्गत् प्रवेशित कुछ छात्र पढ़ाई के मध्य में ही विद्यालय का त्याग कर देते हैं परन्तु उन विद्यार्थियों का नाम पोर्टल में प्रदर्शित होता रहता है, ऐसी स्थिति में संबंधित विद्यालय के द्वारा उन विद्यार्थियों को ड्राप आउट मार्क किया जाना अनिवार्य है, परन्तु अधिकांश विद्यालयों के द्वारा आर.टी.ई. पोर्टल में उपरोक्तानुसार कार्यवाही नहीं की जाती है। नोडल प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय में वास्तविक रूप से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों का ही देयक पारित किया जा सके, इस हेतु यह आवश्यक है कि प्रतिवर्ष कम से कम दो बार आर.टी.ई. अन्तर्गत् चयनित विद्यार्थियों का भौतिक सत्यापन किया जावे।योजना का मुख्य उद्देश्य कमजोर एवं दुर्बल वर्ग तथा अलाभित समूह के बच्चों को सामान्य विद्यार्थियों के समान उनके साथ निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना है, इस हेतु सतत् निरीक्षण किया जाना आवश्यक है। जिले में असमानता की स्थिति निर्मित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी संबंधित विद्यालय के विरूद्ध प्रावधानों में उल्लेखित कार्यवाही करने हेतु अधिसूचित हैं तथा उन्हें समस्त अधिकार प्रदत्त हैं।आर.टी.ई. के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों के लिये प्रतिवर्ष कैलेण्डर बनाकर राज्य में प्रसारित किया जाता है। इस वर्ष 2024-25 के लिये जारी कैलेण्डर के अनुसार जिले के समस्त गैर अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्यों की एक बैठक 10 दिवस के भीतर बुलाना सुनिश्चित करें जिसमें यह समीक्षा किया जाना अपेक्षित है कि उनके विद्यालय में प्रारंभिक कक्षा में कितने विद्यार्थियों ने आर.टी.ई. के तहत प्रवेश लिया था तथा उनमें से कितने विद्यार्थियों ने उनके विद्यालय में उपलब्ध अंतिम कक्षा (कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं) तक की पढ़ाई पूर्ण की है और कितने बच्चें बीच में ही पढ़ाई छोड़कर ड्रॉप आउट हो गये है। इस दौरान कृपया यह भी आवश्यक रूप से समीक्षा करें कि कहीं ड्रॉप आउट होने का कारण विद्यालय की महंगी यूनिफॉर्म, पुस्तकें, अन्य शुल्क, असमानता का व्यवहार तो नहीं है।सचिव स्कूल शिक्षा ने विश्वास व्यक्त किया है कि ड्रॉप आउट बच्चों के व्यक्तिशः कारणों की सूची तैयार करने पर जिले में आर.टी.ई. के सफल क्रियान्वयन हेतु योजना तैयार करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी अपेक्षा की है कि इस तरह की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठकों का आयोजन एवं इन विद्यालयों के सघन निरीक्षण का तंत्र विकसित कर इस योजना के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
- रायपुर/ निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई.) अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयो में आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन, भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण में लॉटरी एवं आबंटन की कार्यवाही 20 मई से 30 मई तक की जाएगी और उसके बाद स्कूल में दाखिला की प्रक्रिया 1 जून से 30 जून तक होगी।आर.टी.ई. के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही के लिए निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार द्वितीय चरण के लिए नवीन स्कूल पंजीयन (आवेदन) और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन कार्य 15 जून से 30 जून तक किया जाएगा। छात्र पंजीयन (आवेदन) 1 जुलाई से 8 जुलाई तक होगा। इसके बाद नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच 9 जुलाई से 15 जुलाई तक की जाएगी। लॉटरी एवं आबंटन का कार्य 17 जुलाई से 20 जुलाई तक किया जाएगा। इसके बाद स्कूल में दाखिला की प्रक्रिया 22 जुलाई से 31 जुलाई तक की जाएगी। वर्ष 2023-24 के लिए ऑनलाईन दावा प्रक्रिया 1 अगस्त से 30 अगस्त तक किया जा सकेगा।लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों, संभागीय शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि आर.टी.ई. अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने इस संबंध में अधिनियम के प्रावधान के अंतर्गत नोडल अधिकारी की जानकारी, क्षेत्र का निर्धारण, मान्यता संबंधी कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। आरक्षित सीटों का निर्धारण, प्रवेश एवं सूचना के लिए आवेदन प्राप्त करना, आवेदन पत्रों की समीक्षा एवं प्रचार-प्रसार, आबंटन प्रक्रिया एवं शुल्क की प्रतिपूर्ति व प्रक्रिया समय-सारिणी अनुसार संपादित की जाए।
-
*जन सहभागिता से तालाब गहरीकरण के लिए चलेगा अभियान*
*जल जीवन मिशन के कामों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने दिए निर्देश*
*काम में देरी करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई*
बिलासपुर,l/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और जल जीवन मिशन के काम-काज की बारीकी से समीक्षा की। ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने स्कूल खुलने के पहले 15 जून से पूर्व स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने जन सहभागिता से गांवों में निस्तार के लिए तालाब गहरीकरण का कार्य अभियान चलाकर करने कहा। बिगड़े हैंडपंपों के मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता से करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीइओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान, सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर ने सबसे पहले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कामों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण के कामों को बारिश के पहले प्लिंथ लेवल तक पूरा करने के निर्देश दिए। शुरू हो चुके सभी कामों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने कहा। तालाब गहरीकरण के ऐसे काम जो शुरू हो चुके है उन्हे बारिश के पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। एनआरएलएम के तहत 30 जून तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। समूह की दीदीयों को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने कहा ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके। बैंक में किसी भी स्थिति में प्रकरण लंबित न रहे।
*जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा -*
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि चिन्हित सभी ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराने किए जा रहे कार्यो को समय-सीमा मेें पूरी गुणवत्ता से पूरा किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों द्वारा कार्यो में रूचि नहीं ली जा रही है, कामों को लटकाया जा रहा है। ऐसे ठेकेदारों पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि हर घर नल कनेक्शन देने के काम में तेजी लाएं। जहां कार्य पूरे हो चुके है वहां नलों से जल की आपूर्ति हो रही है कि नहीं इसका भी निरीक्षण जरूर करें। सभी एसडीएम को जल जीवन मिशन के कार्यों की सतत निगरानी करने कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यो में गुणवत्ता होनी चाहिए और लोगों के घरों में समय पर पानी पहुंचना चाहिए। कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए की जल जीवन मिशन के कार्यो की सतत समीक्षा करें और कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करें। ऐसे गांव जिनमें 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है उन्हें पहले सेच्युरेट किया जाए। बैठक में बताया गया कि 668 गांवों में जल जीवन मिशन का काम किया जाना है। इनमें से 33 गांवों में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। 153 गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। -
*कहा - एकलव्य की तरह ध्यान केन्द्रित कर साधें जीवन का लक्ष्य*
*प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को दिए सफलता के टिप्स*
*विद्यालय की व्यवस्था को और बेहतर बनाने दिए कई निर्देश*
बिलासपुर/आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज बिलासपुर के रमतला में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने 12 वीं उत्तीर्ण होने के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। श्री बोरा ने इन बच्चों को एकलव्य की तरह ध्यान केन्द्रित कर संपूर्ण ताकत के साथ अपने लक्ष्य पर निशाना साधने के लिए प्रेरित किया। उनकी दिक्कते और जरूरतों के बारे में भी जानकारी लेकर उन्हें पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। प्रमुख सचिव ने शहर के चांटीडीह में संचालित शासकीय पोस्ट मेट्रिक कर्मचारी पुत्री छात्रावास एवं वृहस्पति बाजार में संचालित आदर्श पीजी एससी कन्या छात्रावास का भी दौरा कर उपलब्ध सुविधाओं का मुआयना किया। पढ़ाई कर रहे बच्चों की मांग पर आचार संहिता के बाद झण्डा फहराने के लिए चबूूतरा, सायकिल स्टेण्ड एवं एक बड़ा फ्रीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि प्रयास आवासीय विद्यालय में इस साल 439 बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। नक्सल हिंसा प्रभावित जिलों के गरीब बच्चों को रखकर यहां पढ़ाई एवं खाने -पीने की निःशुल्क सुविधा मुहैया कराई जाती है। फिलहाल कला एवं वाणिज्य संकाय में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक पठन-पाठन की सुविधा है। उन्हें क्लेट, सीए, सीमेट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है। श्री बोरा ने प्रयास विद्यालय में कीचन, लाईब्रेरी, कम्पयूटर लैब, टॉयलेट आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई घर की डिजाइन में कुछ सुधारकर रिबिल्डिंग करने के निर्देश दिए। आर्किटेक्ट की सलाह लेकर बच्चों के कमरों को वास्तु के अनुरूप कुछ बदलाव करने को भी कहा है। बालक प्रखंड में साफ-सफाई एवं अव्यवस्था को लेकर प्राचार्य के प्रति नाराजगी प्रकट की और नियमित रूप से सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयास प्रबंधन से यहां की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लिखित में कुछ सुझाव भी मांगे।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने बच्चों से चर्चा करते हुए उनका कैरियर मार्गदर्शन भी किया। नौकरी और कारोबार के विभिन्न उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि यदि आप तरक्की कर समाज में स्थापित हो जाएं तो समाज के वंचित लोगों का भी मदद करें। पढ़ाई के दौरान हमेशा अपने माता-पिता के सपनों को ध्यान में रखकर उसे प्राप्त करने का संपूर्ण प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों का व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है। शहर के नामी गिरामी लोगों को विद्यालय में बुलाकर उनका व्याख्यान कराएं ताकि बच्चे उनके अनुभव और देश-दुनिया के बारे में जान सके। उन्होंने प्रयास विद्यालय में बरसात के मौसम में पौधे लगाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर कई दिशा-निर्देशभी दिए। डिप्टी कमिश्नर आदिवासी विकास श्री सीएल जायसवाल, ईई पीडब्ल्यूडी सीके पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। - दुर्ग / ग्राम बोड़ेगांव (ननकट्ठी) में उल्टी-दस्त की आऊटब्रेक होने पर 14 मई 2024 से नियमित रूप से सक्रिय सर्वेलेंस किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. एस.के. मेश्राम, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट श्रीमती रितीका मसीह, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक निकुम श्री राजेन्द्र वर्मा, श्री संदीप वर्मा, आर.एम.ए., श्री टेमेन्द्र देशमुख एवं सुश्री महेश्वरी बघेल, आरएचओ, सुपरवाईजर व स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित काम्बेट टीम के अन्य सदस्यों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में चिकित्सकीय उपचार एवं दवाईयों का वितरण कर ग्रामीण जनता को चिकित्सकीय लाभ दिया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम ने बताया कि 17 मई 2024 को प्रभाावित क्षेत्र ग्राम बोड़ेगांव में उल्टी दस्त के 04 नये मरीज मिले है। जिनमें से 01 पुरूष को डायरिया व दस्त के उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ननकट्ठी रिफर किया गया जहां चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है। इसी तरह 01 महिला 42 वर्ष जिनका श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज जुनवानी में चिकित्सकीय उपचार करा रहे हैं, उनकी स्थिति सामान्य है। 14 मई से 17 मई तक ग्राम बोड़ेगांव में कुल 51 प्रकरण में 04 मरीज विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकीय उपचार ले रहे हैं व अन्य 47 मरीजों का घर पर चिकित्सकीय उपचार चल रहा है व स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। काम्बेट टीम व मितानिन द्वारा संक्रमित क्षेत्र का सर्वे किया जा चुका है। मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रभावित क्षेत्र में सतत् निगरानी किये जाने निर्देशित किया गया है एवं 24ग7 स्वास्थ्य केन्द्रों में ड्यूटी लगायी गयी है। कुल 229 घरों का भ्रमण किया गया 55 ओ.आर.एस. पैकेट, मैट्रोनिडाजोल के 16 टेबलेट वितरित किये गये है एवं ग्राम पंचायत में सरपंच की सहायता से गांव में उल्टी-दस्त होने पर सूचना देने की मूनादी करायी जा रही है। स्थानीय चिकित्सा अधिकारी, आर.एम.ए., विकासखंड कार्यकम प्रबंधक, एरिया सुपरवाईजर, सी.एच.ओ., एन.एन.एम., स्टाफ नर्स, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा संक्रमित क्षेत्र की सतत् निगरानी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त दवाईयों का भंडारण किया गया है। गंभीर मरीजों को तत्काल हायर सेंटर रिफर किया जा रहा है। ग्राम बोड़ेगांव से रवेलीडीह पानी सप्लाई होने वाली पाईपलाईन का मरम्मत किया जा रहा है। वर्तमान में उल्टी-दस्त के प्रभावित क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण पर है।(सांकेतिक फोटो)
- -समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि मेें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे की आम जनता को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों को समीक्षा बैठक में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों से उनके न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अधिकतम 06 माह की अवधि में राजस्व प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विशेष परिस्थिति में 06 माह की अवधि में राजस्व प्रकरणों का निराकरण नही होने पर उनका वाजिब कारण भी उल्लेख की जाए। श्री चन्द्रवाल ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियोें को शासकीय कार्यालयों के लिए भूमि आबंटन जैसे लोक कल्याण से जुड़े प्रकरणों के निराकरण हेतु शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, नामांतरण, खाता विभाजन सहित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उक्त सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों को आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र बनाए जाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को लोक सेवा केन्द्र आदि का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को आरबीसी 6/4 के प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जिससे की प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करने में किसी भी प्रकार का विलंब या कठिनाई न हो।कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को अवैध प्लाॅटिंग की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर पंजीयन कार्यालय में पहुँचकर जमीन रजिस्ट्री कार्य का भी मुआयना करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वृक्ष कटाई के अनुमति हेतु प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। श्री चन्द्रवाल ने राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सर्पदंश से होने वाले जन हानि को रोकने हेतु अस्पतालों में एंटीवेनम आदि की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने तहसील परिसर को साफ-सुथरा, हरा-भरा एवं व्यवस्थित रखने वाले तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत करने की भी जानकारी दी।
- -काउंटिंग हेतु नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षणबालोद। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी माइक्रो आब्जर्वरों को पूरी निष्ठापूर्वक तथा त्रुटिरहित ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत काउंटिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशिक ने कहा कि मतगणना के दौरान प्रत्येक गणना टेबल में एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। सभी माइक्रो आब्जर्वर अपने संबंधित टेबल पर मतगणना प्रक्रिया की शुचिता के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर उन्हें सौंपी गई टेबल पर प्रत्येक राउंड में सीयूएस द्वारा प्रदर्शित वोटों की गिनती का विवरण नोट करेंगे। इसके लिए माइक्रो आब्जर्वर को एक पूर्व-मुद्रित विवरण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर के दायित्वों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि माइक्रो आब्जर्वर द्वारा मतगणना का निरीक्षण तथा मतगणना हाॅल में डाटा प्रविष्टी की निगरानी किया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों के द्वारा माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी तरूणा साहू, प्रशिक्षकों के अलावा माइक्रो आब्जर्वर तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक ए.एच.पी. तथा बी.एल.सी. के जुनवानी, खपरी एवं कुरूद में निर्माणाधीन 2423 भवनों का कार्य पूर्ण कर हितग्राहियो को आबंटित किया जा सके, इसके लिए आवश्यक है कि प्रगतिरत कार्याे को निर्माण एजेंसी शीध्र पूर्ण कर मकान निगम को सौपे। निगम क्षेत्र में कुल 3702 मकान ए.एच.पी. स्वीकृत है जो निर्माणाधीन है।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने शुक्रवार को जुनवानी सूर्या विहार के पीछे प्रधानमंत्री योजना के तहत बन रहे ए.एच.पी. के 1120 मकान तथा 493 मकान निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किये। इसी प्रकार आयुक्त ने खम्हरिया में ए.एच.पी. के तहत बन रहे 810 मकान जिसमें बिजली एवं नल फिटिंग कार्य तथा बाह्य विकास नाली, सेप्टिक टेंक, सड़क, मार्ग प्रकाश के कार्य शेष रह गये है। उसे बरसात के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिये है। कुरूद क्षेत्र में बी.एल.सी. के तहत स्वीकृत लगभग 80 मकानो मे से निर्माणाधीन 15 मकान का अवलोकन आयुक्त श्री ध्रुव ने मौके पर पहुंचकर किया और हितग्राहियो से उनके आवास हेतु आबंटित होने वाले किश्त की राशि की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण की गुणवत्ता से अवगत हुए।आयुक्त ने भ्रमण के दौरान अपने साथ चल रहे कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता एवं निर्माण एजेंसी की प्रतिनिधियों से कहा कि प्रगतिरत मकान का कार्य शीध्र पूर्ण करे तथा निर्माण गुणवत्ता युक्त हो यह भी सुनिश्चित अवश्य कर लेवें ।
- -धरमजयगढ़ पुलिस ने किया खुलासा- मौत का कारण सडक़ हादसा नहीं- एक आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गयारायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को डिप्टी रेंजर संजय तिवारी की आकस्मिक मौत के कारण का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह सडक़ हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से वाहन से कुचलकर हत्या करने का मामला है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपी बसंत यादव ने डिप्टी रेंजर संजय तिवारी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार गुरुवार 16 मई को दोपहर करीब 03.00 बजे धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर कृषि उपज मंडी के पास एक अज्ञात बोलेरो वाहन की चपेट में आने से बाइक में सवार सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय तिवारी को गंभीर चोंटे आयी थी जिन्हें सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । थाना धरमजयगढ़ में मर्ग पश्चात अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरम्यान प्रत्यक्षदर्शी गवाहों एवं सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात बोलेरो वाहन का पता लगाया गया जिसमें बोलेरो द्वारा घटना कारित करने के साक्ष्य मिले । पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम बेहरापारा में दबिश देकर वाहन के चालक आरोपी बसंत कुमार यादव को हिरासत में लिया गया । पुलिस के अनुसार आरोपी बसंत कुमार यादव की पूर्व से मृतक संजय तिवारी से रंजिश थी । एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी द्वारा धरमजयगढ़ पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए । जांच अधिकारी द्वारा आरोपी बसंत यादव से वैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ करने पर आरोपी ने पुरानी रंजिश पर संजय तिवारी को बोलेरो वाहन से कुचल कर हत्या करना बताया।आरोपी बसंत कुमार यादव पिता बालमुकुंद यादव उम्र 50 साल निवासी बेहरापारा थाना धरमजयगढ़ ने अपने मेमोरेंडम बयान में बताया कि उसकी पूर्व से संजय तिवारी से झगड़ा विवाद चला आ रहा था । वह संजय तिवारी की हत्या की साजिश रच कर मौके की तलाश में था । 16 मई के दोपहर बसंत यादव बोलेरो वाहन से नागदरहा जा रहा था । उसी समय उसने मोटरसाइकिल पर संजय तिवारी को धरमजयगढ़ की ओर से आते देखा । तब इसने बोलेरो को मोडक़र संजय तिवारी का पीछा किया और कृषि उपज मंडी के पास संजय तिवारी के बाइक को बोलेरो वाहन से ठोकर मारी जिससे संजय तिवारी सडक़ में गिर गए। इस टक्कर मेें संजय तिवारी के सिर, माथे में गंभीर चोटें आईं । घटना के बाद आरोपी फरार हो गया । पुलिस ने प्रकरण में धारा 304 ए आईपीसी हटाकर आरोपी द्वारा हत्या कारित करना पाए जाने पर धारा 302 आईपीसी विस्तारित कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन एवं वाहन के दस्तावेज जप्त किए गए हैं । आरोपी को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सतत पर्यवेक्षण में हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर पटाक्षेप में चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक मनीष कांत, सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, अमृत मिंज, आरक्षक संतलाल पटेल और विजय राठिया की विशेष भूमिका रही है ।
- रायपुर ।- रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम रायपुर क्षेत्र में नगरवासियों को मच्छरों से राहत दिलवाने मच्छरो पर कारगर नियंत्रण हेतु एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फाॅगिंग का कार्य विभिन्न वार्डो एवं जोनो में निरंतर स्वास्थ्य विभाग एवं जोनो के स्वास्थ्य अमले द्वारा जारी है। आयुक्त के निर्देष पर अपर आयुक्तगणों, स्वास्थ्य अधिकारी, उपायुक्तगणों, जोन कमिष्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे फाॅगिंग अभियान एवं एंटी लार्वा ट्रीटमेंट कार्य का सतत निरीक्षण विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कालीमाता वार्ड के खपरा भठ्ठी क्षेत्र में मच्छरों पर नियंत्रण हेतु चलाये गये फाॅगिंग अभियान का निरीक्षण किया ।नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा उषा प्राइड के सामने के क्षेत्र की बस्ती में श्री राम मंदिर मौलश्री विहार क्षेत्र, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड, मिनीमाता गुढियारी, खालबाडा, सोलापुरी माता मंदिर सन्यासीपारा क्षेत्र वार्ड क्रमांक 7 एवं 48 के क्षेत्र, जोन 2 के वार्ड क्रमांक 26 के कुकरी तालाब क्षेत्र के आस पास सहित विभिन्न बस्तियों मार्गो, स्थानों में एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फाॅगिंग का कार्य अभियान पूर्वक किया गया ।
- रायपुर ।रायपुर शहर के प्रमुख मार्गों में स्थित दुकानों के सामने अनाधिकृत रूप से लगे विज्ञापन बोर्ड एवं दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के बाहर सामान रखने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या होती रही है। यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज पुरानी बस्ती से लाखे नगर चैक मुख्य मार्ग एवं जी.ई. रोड में आमापारा चैक से अनुपम गार्डन तक मार्ग के दोनो ओर स्थित ठेले , गुमटियों एवं दुकानो के सामने लगे अनाधिकिृत बोर्ड एवं सामान को जब्त किये जाने की कार्यवाही की गई।लाखे नगर चैक के पास स्थित रेडीमेड वस्त्रों की दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अत्याधिक संख्या में डमी पुतले रखे गये थें। पार्किंग हेतु दुकानों के सामने पर्याप्त स्थल नहीं होने के कारण ग्राहकों द्वारा अपनी गाडियों सड़क पर खड़ी की जा रही थी। जिससे इस क्षेत्र में प्रतिदिन ट्रेफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के यातायात को बाधित कर रहे ऐसे दुकानदारों के विरूद्ध जोन क्र 4, 5, 7 एवं नगर निवेश मुख्यालय के उड़नदस्ता द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। इस दौरान लगभग 35 डमी पुतले, 100 कैरेट, 60 विज्ञापन बोर्ड, 20 स्टैण्ड, 5 ठेले, 12 गद्दे, 8 कुर्सियां इत्यादि को जब्त कर संबंधित जोन कार्यालयों में रखा गया। कार्यवाही के दौरान दुकानदारों द्वारा विरोध भी किया गया किन्तु मौके में उपस्थ्ति पुलिस बल द्वारा कार्यवाही बाधित नहीं होने दी गई। शाम 5 बजे से चालू हुई कार्यवाही रात 9 बजे तक निरंतर चली। अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर श्री विनोद पाण्डेय, जोन आयुक्त जोन क्र. 5 श्री विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता, श्री लाल महेन्द्र सिंह के आलावा जोन क्र. 4, 5, 7 एवं नगर निवेश मुख्यालय के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- -लोकसभा दुर्ग में निर्विवाद एवं शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में अधिकारियों की रही है महत्वपूर्ण भूमिका - संभागायुक्त श्री राठौर-सौंपे गये दायित्यों का अधिकारियों ने किया बेहतर ढंग से निर्वहन- कलेक्टर सुश्री चौधरीदुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग में 07 मई को शांति पूर्वक मतदान संपन्न हुआ। इस अवसर पर निर्वाचन कार्य से जुड़े हुए अधिकारी/कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। विगत रात्रि जटार क्लब दुर्ग में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सादे सम्मान समारोह में संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एस.पी. श्री जितेन्द्र शुक्ला भी शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि लोकसभा क्षेत्र दुर्ग में निर्विवाद एवं शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बेहतर समन्वय के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गये थे। अधिकारियों ने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से किया, जिसकी वजह से कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कते नहीं आई। कलेक्टर ने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि बेहतर कार्यशैली के साथ मतगणना कार्य को भी निर्विवाद सम्पन्न कराने में सभी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। समारोह में संभागायुक्त श्री राठौर, कलेक्टर सुश्री चौधरी एवं एस.पी. श्री शुक्ला ने अपने कर कमलो से अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी सपरिवार मौजूद थे।
- दुर्ग, / लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत सैन्य एवं केंद्रीय सशस्त्र सेवाओं में तैनात सेवा मतदाताओं से ई.टी.पी.बी.एस. के माध्यम से डाक मतपत्र मुख्य जिला दुर्ग को 16 मई 2024 को 654 डाक मतपत्र प्राप्त हुये थे। नोडल अधिकारी डाक मतपत्र शाखा से मिली जानकारी अनुसार 17 मई 2024 को 25 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। अब तक कुल 679 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। अब केवल सेवा मतदाताओं से प्राप्त ई.टी.पी.बी.एस. के माध्यम से डाक मतपत्र मतगणना तिथि 04 जून 2024 को सुबह 7.59 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे । file photo
- दुर्ग /राज्य शासन के आदेशानुसार वर्ष 2024-25 के लिये दुर्ग जिले की देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न निष्पादन हेतु शेष रहे अहातों की अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिये 18 मई 2024 की प्रातः 10ः30 बजे से 24 मई 2024 सायं 05ः30 बजे तक निविदा आमंत्रित की गई है। ऑनलाईन पद्धति से प्राप्त निविदा/निविदातों में से अनुज्ञप्तिधारियों का चयन की कार्यवाही कलेक्टोरेट सभाकक्ष, दुर्ग में 27 मई 2024, सोमवार को सुबह 11.00 बजे किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के 30 भवन स्वामियों द्वारा लंबे समय से संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने पर आयुक्त ने कुर्की वारंट जारी कर कुर्की अधिकारी की नियुक्ति करते हुए 30 मई तक राशि की वसूली करने के निर्देश दिये है।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम को आर्थिक रूप से सबल बनाने संपत्तिकर की वसूली शतप्रतिशत हो इसके लिए समय-समय पर राजस्व करो की वसूली की समीक्षा करते है। इसी दौरान उन्होने संपत्तिकर विभाग को निर्देशित किये थे कि लंबे समय से निगम का टैक्स जमा नहीं करने वाले भवन स्वामियों की सूची जोनवार प्रस्तुत करे। सूची के आधार पर जोन-03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र के व्यवसायिक एवं आवासीय भवन स्वामी जिसमें अध्यक्ष, सर्कुलर मार्केट व्यापारी संघ, केम्प-2, भिलाई, सुखदेव/नरेश कुमार/नानक राम, सर्कुलर मार्केट, रूखमणी अग्रवाल/रामनिवास, 15/14, सर्केुलर मार्केट, श्रीमती केशर बाई पति श्री रामजी लाल, प्लाट नं., 1, 2, 3, 4 इंदिरा मार्केट, भिलाई, श्री बंशीलाल आ. हस्तीमल, 17/11 सर्कुलर मार्केट, सायरा बेगम पति स्व. लाल खान, सर्कुलर मार्केट, केॅम्प-2, मंगत राम आ. श्री मोहन दास, ईआर-29, जवाहर मार्केट, रमेश पटेल/हरी सिंह, सर्कुलर मार्केट, रघुवीर सिंह/प्रीतम सिंह, 13/16, सरकुलर मार्केट, जलालुद्दीन/अलीहसन, डी/12, सर्कुलर मार्केट, नानक राम/छायादेवी अग्रवाल, 11/6, सर्केुलर मार्केट, बरकतउल्ला आ. अजीजउल्ला, चटाई क्वाटर केम्प-2, शिवनंद सिंह आ. स्व. सत्यनाराण सिंह, चटाई क्वाटर केम्प-2, कुलवंत राय गुप्ता, नंदनी रोड होटल एलासर, आर.मिश्रा आ. स्व. धनुरधारी मिश्रा, नंदिनी रोड, राममनोहर ताम्रकार आ. श्याम लाल, नंदनी रोड, सूरज चौधरी आ. रामकिशुन चौधरी, शीतला काम्पलेक्स केम्प-2, तीरथ दास आ. ईश्वर दास, शाॅप नं.-6/8, सर्कुलर मार्केट, श्रीचंद आ. जसप्रीत सिंह, 13/14, सर्कुलर मार्केट, वरयाम सिंह बग्गा/अमीर चंद बग्गा/शोभा बग्गा, जवाहर मार्केट, पावर हाउस, सुरेन्द्र कुमार वर्मा आ. स्व. श्याम बिहारी वर्मा, चटाई क्वाटर, नंदजी/चितेश्वर प्रजापति आ. चितेश्वर प्रजापति, 114, सब्जी मंडी,, परमात्मा सिंह आ. स्व. कपील देव सिंह, 1/6, सर्कुलर मार्केट, बदरूद्दीन आ. मो0 ईब्राहिम, डी/10, इंदिरा मार्केट भिलाई, एस. महेन्द्रन आ. बी. सलभोराज, नंदनी रोड, नरेन्द्र कुमार वर्मा आ. स्व. श्याम बिहारी वर्मा, रामपुजन शर्मा आ. बाजू शर्मा, कोहका माईनर, नंदनी रोड भिलाई, विमल पाल आ. जगत पाल, भिलाई, सुरेन्द्र सिंह काम्बो आ. स्व. महेन्द्र सिंह काम्बो, कोहका माईनर नंदनी रोड, भिलाई, डी अशोक आ. बाबू लाल, शीतला मंदिर रोड, भिलाई शामिल है।इन भवन स्वामियो द्वारा लंबे समय से संपत्तिकर राशि का भुगतान नहीं किया गया है। निगम द्वारा सभी भवन स्वामी को 174 की नोटिस जारी कर 30 दिवस के भीतर निगम को देय लंबित राशि का भुगतान करने को कहा गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद आयुक्त ने उन सभी 30 भवन स्वामियो के विरूद्व नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन शक्ति पत्र कुर्की वारंट जारी कर कुर्की अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, बी.के. नायडू को आदेशित किये है कि उक्त भवन स्वामियो से 30 मई तक निगम को देय लंबित राशियों का वसूली कर निगम कोष में जमा कराये।
- -साहेब सिंह की कविता से गदगद हुए सीएम साय, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएंरायपुर। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल और देश भर में चौथे नंबर पर आए प्रतिभाशाली छात्र साहेब सिंह होरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुलाकात न केवल साहेब सिंह के लिए यादगार रही वरन् मुख्यमंत्री भी गदगद हुए।श्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि - "होनहार बिरवान के होत चिकने पात"CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.60% प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में पहला और पूरे भारत में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन करने वाले होनहार विद्यार्थी साहिब सिंह होरा से मुलाकात हुई।बेटे साहिब, आपकी इस उपलब्धि ने हम सभी को गौरवान्वित किया है। आपको बहुत-बहुत बधाई एवं आशीर्वाद। आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।साहेब सिंह होरा न केवल पढाई में अव्वल हैं वरन् पेंसिल पेंटिंग पर हाथ आजमाते हैं। कविताएं ऐसी की अच्छे-अच्छे कवियों को भी पीछे छोड़ दें। ऐसी एक कविता उन्होंने मुख्यमंत्री जी को सौंपी है। जिंदगी के संघर्ष को पछाड़ कर सफलता हासिल करने को प्रेरित करती इस कविता की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तारीफ की है। साहेब सिंह ने लिखा है -जिस राह पर तू सवार हैचलते रह उस राह परमंजिल दूर भले ही होगी तेरीपर तू अपनी डगर पार करबढ़ते जा तू अपने लक्ष्य की ओरतोड़ते जा अपने रास्तों के काँटों को और बिछा दे बीज खुशियों के,पीछे मुड़ के देख जराफूल उग गए चारो ओरजीवन में मुसिबतें होंगी अनेकपर तू डरना मततू खड़े रहना निडरमत करना बिल्कुल भी फिक्रतेरा मंज़र धुँधला हो सकता हैपर मंजिल नहींरात काली हो सकती हैपर तेरी जिंदगी नहींअब तेरी मंजिल आसमान में हैअब कर खुदको मज़बूतखोल ले पर अपनेक्योकि बारी तेरी उड़ान की हैमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं से कहा है कि यह उम्र सीखने, खुद को गढ़ कर समाज में अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का समय है। सभी खूब मेहनत करें और असफलता से न घबराएं, क्योंकि लगातार मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है।
- जांजगीर-चांपा.। छात्रावास/आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वस्थ तन स्वस्थ मन (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना वर्ष 2007 के अनुसार छात्रावास/आश्रमों के लिए मानदेय के आधार पर जिला जांजगीर-चांपा के निजी प्रेक्टिसनर (एम.बी.बी.एस/बी.ए.एम.एस.) उपाधि वाले 02 महिला चिकित्सक की माह जुलाई 2024 से अप्रैल 2025 तक के लिए आवश्यकता है, जिसके लिए 31 मई 2024 को शाम 5 बजे तक आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर में आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, रजिस्टर्ड अथवा सीधे जमा कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।





.jpeg)







.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)