- Home
- धर्म-अध्यात्म
- हर व्यक्ति चाहता है कि वह दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की करे और अपने जीवन में सफलता की सीढिय़ां चढ़े। इसके लिए मेहनत करना तो आवश्यक होती ही है साथ ही यदि कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो आप सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। वास्तु में खुशहाली, तरक्की और उन्नति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो स्वयं के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को भी सफलता व तरक्की प्राप्त होती है। हमारे घर की सीढिय़ां एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। सीढिय़ां हमें ऊपर की ओर लेकर जाती हैं इसलिए माना जाता है कि सीढिय़ों में दोष का प्रभाव हमारी उन्नति पर भी पड़ता है। वास्तु में सीढिय़ों को लेकर भी महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं यदि आपके घर में सीढिय़ां सही प्रकार से बनी हुई हैं तो ये आपको उन्नति के शिखर तक ले जा सकती हैं। यदि घर में सीढिय़ां सही प्रकार से न बनी हो तो कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ता है आर्थिक समस्याएं आने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कैसी होनी चाहिए साढिय़ां।-वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सीढिय़ां बनवाने के लिए नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा उत्तम रहती है या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में साढिय़ां बनवानी चाहिए। इससे घर में के सदस्यों की प्रगति होती है।-सीढिय़ां प्रगति का प्रतिनिधित्व करती हैं इसलिए सीढिय़ों को हमेशा क्लॉकवाइज घुमाव में बनवाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसी सीढिय़ां उन्नति की ओर ले जाती हैं।-इस बात का ध्यान रखना चाहिए की सीढिय़ों की संख्या कभी सम में नहीं होनी चाहिए, सीढिय़ा हमेशा विषम संख्या जैसे 7, 11, 21 आदि। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है।इन बातों का भी रखें ध्यान- यदि आपके मकान में ऊपरी मंजिल पर कोई किराएदार है और आप नीचे रहते हैं तो अपने मुख्य द्वार के सामने सीढिय़ां न बनवाएं। कहा जाता है कि इससे ऊपरी मंजिल पर रहने वालों की तरक्की होती है किंतु आपकी तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं।-घर में बनी हुई सीढिय़ों के नीचे यदि खाली स्थान है तो उसके नीचे कभी भी उसके नीचे बाथरुम, टॉयलेट या रसोई नहीं बनवानी चाहिए। इसके अलावा एक्वेरियम भी सीढिय़ों के नीचे नहीं रखना चाहिए।- सीढिय़ों में यदि कोई वास्तु दोष है और उसे तोड़ा नहीं जा सकता है तो सीढिय़ों के नीचे पिरामिड रखना चाहिए इससे वास्तु दोष की समस्या दूर होती है।
- देश भर में नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस बीच बड़े पैमाने पर भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा अर्चना करते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में अगर विशेष ढंग से पूजा की जाए, तो भक्तों पर माता की कृपा दृष्टि सदा बनी रहती है। उनके बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। आर्थिक मोर्चों पर भी उनको काफी लाभ हासिल होता है। मान्यता है कि नवरात्रि के समय माता स्वयं पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुखों को दूर करती हैं। इस वजह से भक्त माता के 9 रूपों की विशेष रूप से पूजा करते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक अगर आप अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा को फूल अर्पित करते हैं, तो वो काफी प्रसन्न हो जाती हैं और आपकी मनचाही मुराद पूरी होने लगती है।मेष राशि: इस राशि के लोगों को मां के समक्ष लाल रंग के फूल को चढ़ाना चाहिए। इसे काफी शुभ माना गया है।वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को मां दुर्गा को सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे वे काफी खुश हो जाती हैं। इसके अलावा वृषभ राशि के लोग बेला, हरसिंगार और सफेद गुड़हल का भी फूल चढ़ा सकते हैं।मिथुन राशि: इस राशि से संबंधित जातक अगर पीले कनेर या गेंदा का फूल चढ़ाते हैं, तो मां दुर्गा उनसे काफी प्रसन्न हो जाती हैं और उनके ऊपर एक विशेष कृपा दृष्टि बनाकर रखती हैं।कर्क राशि: इस राशि से जुड़े लोगों को नवरात्रि में सफेद या गुलाबी रंग के फूलों को चढ़ाना चाहिए।सिंह राशि: सिंह राशि से संबंधित लोग माता को गुलाब या कनेर का फूल चढ़ा सकते हैं। इससे मां की विशेष कृपा दृष्टि उनके ऊपर रहती है।कन्या राशि: इस राशि के जातकों को गेंदा, गुड़हल और गुलाब के फूलों को चढ़ाना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होकर भक्त की सभी मनोकामनाओं को पूरी करती हैं।तुला राशि: तुला राशि के जातकों को सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा वो मां दुर्गा के समक्ष सफेद कमल, कनेरस बेला या केवड़ा का फूल भी चढ़ा सकते हैं।वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को माता के समक्ष लाल रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।धनु राशि: इस राशि से संबंधित लोग पीले रंग का फूल चढ़ा सकते हैं।मकर राशि: मकर राशि के लोग नीले रंग का फूल माता को अर्पित कर सकते हैं। इसे करने से उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं।कुंभ राशि: इस राशि के लोगों मां दुर्गा के समक्ष नीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।मीन राशि: मीन राशि के लोगों को पीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के रोग और दोष सब कुछ मिट जाते हैं।
- • जगदगुरु कृपालु भक्तियोग तत्वदर्शन - भाग 420
साधक का प्रश्न ::: महाराज जी! साधना में शीघ्र आगे बढ़ने और अपराध से बचने के लिए क्या अभ्यास करना पड़ेगा?
जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा दिया गया उत्तर ::: मनुष्य को तत्त्वज्ञान पर ध्यान रखना चाहिये। सदा उसको मस्तिष्क में रखना चाहिये। जैसे 'मैं' को हम सदा रियलाइज़ करते हैं - मैं, मैं, मैं, मैं। चाहे जहाँ बैठें, लेटें, सोवें, सपना देंखें, गहरी नींद में सोवें, कहीं जाय - मैं हूँ , मैं हूँ। ऐसे ही भगवान् को सदा अपने साथ रियलाइज़ करें। तो फिर गड़बड़ करते समय ये याद आ जायेगा न कि वो देख रहे हैं। और उनकी कृपा माँग रहे हैं हम। कैसे मिलेगी कृपा फिर? संसार में ये जो जितने लोग आज मनुष्य बने हुये हैं बनावटी। ये क्यों? डर से। अगर ये पाप करेंगे तो पकड़े जायेंगे तो सजा मिलेगी, संसार में लोग बुरा कहेंगे, बदनाम होंगे। अन्दर-अन्दर तो पाप कर रहा है लेकिन बाहर नहीं करता डर के मारे। अगर हम भगवान् का डर मान लें हर समय तो फिर हमारी प्राइवेसी कहाँ रहेगी? जो हम प्राइवेट पाप करते हैं, मन में सोचा तो वो वर्क हो जायेगा क्योंकि वो अन्दर की चीज नोट करने वाला बैठा है। और हम गफ़लत में हैं। कोई आदमी चोरी करने जाय किसी के घर में और कोई छुप कर देख रहा है मालिक रिवॉल्वर ले के और चोरी करने वाला सोच रहा है कि हमें कोई नहीं देख रहा है, आराम से सामान उठाया और जब सामान लेकर चलने लगा तो उसने कहा हैण्डसअप। अरे! ये तो देख रहा है।
तो अगर भगवान् को हम सर्वत्र सर्वदा रियलाइज़ करें, अनुभव करें, मानें तो हमारे फिफ्टी पर्सेन्ट तो अपराध समाप्त हो जायें ऐसे ही, बिना साधना के। क्योंकि हम मनुष्य के डर से अपराध कम कर रहे हैं। तो भगवान् का डर मानेंगे तब तो और कम होंगे अपराध। और फिर मनुष्य तो ऐसा है कि अगर जान भी लेगा तो हम कह देंगे - ये झूठ बोलता है। लेकिन भगवान् तो सर्वान्तर्यामी है। वही तो दण्ड देगा हमको मरने के बाद। इसलिये वहाँ तो हम कुछ बोल नहीं सकते कि आप गप्प झोंक रहे हैं। मैंने कब पाप किया था?
तो भगवान् को, गुरु को, उनके वाक्यों को, उपदेशों को हम सदा साथ रखने का अभ्यास करें। ये अभ्यास से होगा। एकदम नहीं हो जायेगा। धीरे-धीरे अभ्यास करते-करते होता है। बच्चा पैदा होता है तो उसका एकदम माँ से प्यार नहीं हो जाता, बाप से प्यार नहीं हो जाता। धीरे-धीरे, धीरे-धीरे आसक्ति होती है। उसी प्रकार संसार में जहाँ-जहाँ आसक्ति हुई है आप लोगों की सब धीरे-धीरे हुई है। स्वार्थ को जानकर के। और जहाँ स्वार्थ हानि समझते हैं हम, वहाँ से डिटैचमेन्ट हो जाता है तुरन्त। हाँ, ये हमारे काम की चीज नहीं। हम बाजार में जा रहे हैं मिठाई के शौकीन हैं गरम-गरम रसगुल्ला बन रहा है। हाँ हाँ! और आगे गये वहाँ माँस बिक रहा है। हूँ! हटा लिया आँख वहाँ से। हमको पसन्द नहीं है माँस खाना। जहाँ-जहाँ हम आगे बढ़ते गये, जो हमारे पसन्द की चीज है वहाँ हमारे मन को अच्छा लगा और जो हमारे पसन्द की चीज नहीं है उसमें हम विरक्त हो गये। ऐसे ही जैसे हम बाजार में घूमते रहते हैं, ऐसे ही इस संसार के बाजार में भी हम करते हैं। चले जा रहे हैं हमारा कोई प्रिय मिला, हलो! अरे कब आये तुम!! अन्दर खुशी हुई। एक दुश्मन जा रहा है, हूँ! जा रहा है बदमाश। अब सामने नहीं बोले वो बात अलग है लेकिन अपराध तो कर बैठे; क्योंकि क्रोध आया, फीलिंग हुई, ईर्ष्या हुई, तो आत्मा की शक्ति नष्ट हुई।
तो अभ्यास करने से ही दीनता हो, नम्रता हो, भगवान् को साथ रखने का, गुरु को साथ रखने का, गुरु के उपदेश को साथ रखने का ये सब अभ्यास करना होगा। जितना अधिक अभ्यास होगा उतने ही अपराध से हम बचते जायेंगे। और ज्यों-ज्यों बचेंगे त्यों-त्यों अपराध अपने आप कम होते जायेंगे। जैसे - एक बच्चा चलना सीखता है तो पहले माँ की उँगली पकड़ता है। उससे जरा खड़ा होता है काँपते हुये, एक-दो कदम रखता है। फिर खाट-वाट पकड़ करके धीरे-धीरे चलता है। फिर बिना पकड़े धीरे-धीरे चलता है। लेकिन पचास बार गिरता है फिर खड़ा होता है। फिर चलने लगता है दौड़ने लगता है। ऐसे ही अभ्यास से जो चीज बड़ी लग रही है इस समय वो अभ्यास करने से कॉमन हो जाती है। साधारण हो जाती है। जिस तरह का अभ्यास बना लो। वही लड़का, वही लड़की नंगी पैदा हुई, नंगा पैदा हुआ, नंगा घूमता रहा, कुछ दिमाग में बीमारी नहीं। उसके दिमाग में बीमारी माँ-बाप ने डालना शुरू किया। ऐ! नंगा है, ऐ! नंगी है, कपड़ा पहन बेशरम। वो बेचारा बच्चा कहता है ये क्या बेशरम-बेशरम करते हैं। क्या है बेशरम-बेशरम। कपड़ा पहन लो। बिचारा पहनता है। फिर अभ्यास करता है धीरे-धीरे कि ऐसा पहनना चाहिये वरना बेशरम होता है वो। अभ्यास करते-करते इतना बेशरम हो गया फिर वो कि आदत पड़ गई वही। दिन भर स्त्रियाँ क्या करती है? बार-बार पल्लू को अपना इधर से उधर करती रहती हैं। आदत पड़ गई है। उनको पता नहीं कि मैं ऐसा कर रही हूँ। किसी से कहो, तुम हर मिनिट में ये क्या करती रहती हो? कहेगी, कुछ तो नहीं। और वो अपना डाले है पल्ला, वो नीचे आया फिर ऊपर, थोड़ी देर में फिर। अरे! क्या खास चीज है तुम्हारे अन्दर? अरे! वही शरीर तो है। उसको मालूम है कि इतना-इतना टाइम, इतना लेबर अनावश्यक है हमारा।
तो हमारी जितनी आदतें खराब हुई हैं ये सब अभ्यास से हुई हैं। इसलिये इनको ठीक करने में भी अभ्यास करना होगा। वो जो भी काम होगा अभ्यास से होगा। इसीलिये भगवान् ने अर्जुन से कहा;अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते।।(गीता 6-35)
अर्जुन! ये कोई हमारे वश की बात नहीं है। हम कुछ नहीं कर सकते। हम तुमको उपाय बता सकते हैं। उपाय तुम करो। अभ्यास करो। और अभ्यास करना सबको मालूम है। ऐसा भी नहीं कि हाँ , कैसे अभ्यास किया जाय? सबको मालूम है। दिन में सौ बार बेटे ने बात मान ली हाँ खुशी हो गई, नहीं माना मूड ऑफ। बाप ने हमारी सुन ली, बड़ा अच्छा बाप है। नहीं मानी हमारी बात, क्या बाप मिला है! अरे मुँह पर न बोला भीतर से फीलिंग हो गई। बच नहीं सकता कोई। तो जहाँ स्वार्थ होता है वहाँ ममता अपने आप हो जाती है तो अगर स्वार्थ को रियलाइज़ करे कि गुरु और भगवान् ही हमारे हैं। उन्हीं से हमारा स्वार्थ सिद्ध होगा।
अनन्त बाप बना चुके। हर जन्म में बनाते हैं माँ, बाप, बेटा, बीबी, पति, सब बदलते जाते हैं हर जन्म में। कौन है , कुछ याद ही नहीं रहा कि पिछले जन्म में हमारा बाप कौन था, बीबी कौन थी? सब खतम। शरीर छोड़ा सब खतम। और जो बचे भी हैं वो भी कुछ दिन तक थोड़ा बहुत याद किया उसके बाद उनका भी खतम। किसी का बाप मरे, बेटा मरे, पति मरे, बीबी मरे कितना हल्ला मचाता है वो। दूसरे दिन हल्ला कम, तीसरे दिन और कम, चौथे दिन और कम, एक महीने बाद बिल्कुल खतम। फिर खाना खा रहा है, हँस रहा है, खेल रहा है। वो गया, मर गया, खतम हो गई बात। हाँ, कौन किसको याद करेगा? क्यों करेगा? स्वार्थ तक सब याद है। स्वार्थ ही नहीं हल होगा तो किस बात की ममता। तो अभ्यास करना होगा। अभ्यास से ही काम बनेगा।
• सन्दर्भ ::: प्रश्नोत्तरी, भाग - 2, प्रश्न संख्या - 23
★★★ध्यानाकर्षण/नोट (Attention Please)- सर्वाधिकार सुरक्षित ::: © राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली।- जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा प्रगटित सम्पूर्ण साहित्यों की जानकारी/अध्ययन करने, साहित्य PDF में प्राप्त करने अथवा उनके श्रीमुखारविन्द से निःसृत सनातन वैदिक सिद्धान्त का श्रवण करने के लिये निम्न स्त्रोत पर जायें -(1) www.jkpliterature.org.in (website)(2) JKBT Application (App for 'E-Books')(3) Sanatan Vaidik Dharm - Jagadguru Kripalu Parishat (App)(4) Kripalu Nidhi (App)(5) www.youtube.com/JKPIndia(उपरोक्त तीनों एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर Android तथा iOS के लिये उपलब्ध हैं.) -
मां दुर्गाजी की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती हैं। दुर्गापूजा के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन सहस्रार चक्र में स्थित रहता है। इसके लिए ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है। कहा जाता है कि कालरात्रि की उपासना करने से ब्रह्मांड की सारी सिद्धियों के दरवाजे खुलने लगते हैं और तमाम असुरी शक्तियां उनके नाम के उच्चारण से ही भयभीत होकर दूर भागने लगती हैं। नाम से अभिव्यक्त होता है कि मां दुर्गा की यह सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है अर्थात जिनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है। नाम से ही जाहिर है कि इनका रूप भयानक है। सिर के बाल बिखरे हुए हैं और गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है। अंधकारमय स्थितियों का विनाश करने वाली शक्ति हैं कालरात्रि। काल से भी रक्षा करने वाली यह शक्ति है।
इस देवी के तीन नेत्र हैं। यह तीनों ही नेत्र ब्रह्मांड के समान गोल हैं। इनकी सांसों से अग्नि निकलती रहती है। यह गर्दभ की सवारी करती हैं। ऊपर उठे हुए दाहिने हाथ की वर मुद्रा भक्तों को वर देती है। दाहिनी ही तरफ का नीचे वाला हाथ अभय मुद्रा में है। यानी भक्तों हमेशा निडर, निर्भय रहो। बायीं तरफ के ऊपर वाले हाथ में लोहे का कांटा तथा नीचे वाले हाथ में खड्ग है। इनका रूप भले ही भयंकर हो लेकिन यह सदैव शुभ फल देने वाली मां हैं। इसीलिए यह शुभंकरी कहलाईं। अर्थात इनसे भक्तों को किसी भी प्रकार से भयभीत या आतंकित होने की कतई आवश्यकता नहीं। उनके साक्षात्कार से भक्त पुण्य का भागी बनता है।कालरात्रि की उपासना करने से ब्रह्मांड की सारी सिद्धियों के दरवाजे खुलने लगते हैं और तमाम असुरी शक्तियां उनके नाम के उच्चारण से ही भयभीत होकर दूर भागने लगती हैं। इसलिए दानव, दैत्य, राक्षस और भूत-प्रेत उनके स्मरण से ही भाग जाते हैं। यह ग्रह बाधाओं को भी दूर करती हैं और अग्नि, जल, जंतु, शत्रु और रात्रि भय दूर हो जाते हैं। इनकी कृपा से भक्त हर तरह के भय से मुक्त हो जाता है।मंत्र- एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥कथापौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक बार चण्ड-मुंड और रक्तबीज नाम राक्षसों ने भूलोक पर हाहाकार मचा दिया था तब देवी दुर्गा ने चण्ड - मुंड का संहार किया परन्तु जैसे ही उन्होंने रक्तबीज का संहार किया तब उसका रक्त जमीन पर गिरते ही हज़ारों रक्तबीज उतपन्न हो गए। तब रक्तबीज के आतंक को समाप्त करने हेतु मां दुर्गा ने लिया था मां कालरात्रि का स्वरुप। मां कालरात्रि काल की देवी हैं। मां दुर्गा यह स्वरुप बहुत ही डरावना है।मां कालरात्रि की पूजा विधिनवरात्रि के सप्तम दिन मां कालरात्रि की पूजा करने से साधक के समस्त शत्रुओं का नाश होता है। हमे माता की पूजा पूर्णतया नियमानुसार शुद्ध होकर एकाग्र मन से की जानी चाहिए। माता काली को गुड़हल का पुष्प अर्पित करना चाहिए। कलश पूजन करने के उपरांत माता के समक्ष दीपक जलाकर रोली, अक्षत से तिलक कर पूजन करना चाहिए और मां काली का ध्यान कर वंदना श्लोक का उच्चारण करना चाहिए। तत्पश्चात मां का स्त्रोत पाठ करना चाहिए। पाठ समापन के पश्चात माता जो गुड़ का भोग लगा लगाना चाहिए। तथा ब्राह्मण को गुड़ दान करना चाहिए।माता को गुड़हल का फूल करें अर्पितमाता काली एवं कालरात्रि को गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। इन्हें 108 लाल गुड़हल का फूल अर्पित करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जिन्हें मृत्यु या कोई अन्य भय सताता हो, उन्हें अपनी या अपने सम्बन्धी की लंबी आयु के लिए मां कालरात्रि की पूजा लाल सिन्दूर व ग्यारह कौडिय़ों से सुबह प्रथम पहर में करनी चाहिए। मां कालरात्रि की इस विशेष पूजा से जीवन से जुड़े समस्त भय दूर हो जाएंगे। - आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी का बहुत ही खास महत्व रहता है। इस दिन दशहरा और विजयादशी का पर्व मनाया जाता है। कई लोग इस दिन साधना करते हैं और कई लोग इस दिन ज्योतिष के उपाय करके अपने जीवन को संकटों से उभारते हैं। आज हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं, माना जाता है कि इसका पालन करने से जातक को हर क्षेत्र में विजय और समृद्धि प्राप्त होती है।1. धन-समृद्धि के लिए : दशहरे के दिन शाम को माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाडू दान करें इससे धन और समृद्धि बढ़ती है।2. नौकरी-व्यापार के लिए : नौकरी और व्यापार में परेशानी हो तो दशहरे के दिन माता का पूजन कर उन पर 10 फल चढ़ाकर गरीबों में बाटें। देवी पर सामाग्री चढ़ाते समय ओम विजयायै नम:' का जाप करें। ये उपाय मध्याह्न शुभ मुहूर्त में करें। निश्चित ही हर क्षेत्र में विजय मिलेगी। ऐसा माना जाता है कि श्रीराम ने भी रावण को परास्त करने के बाद मध्यकाल में पूजन किया था।3. कोर्ट-कचहरी से मुक्ति के लिए : दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सभी तरह के केस से मुक्ति मिलती है। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।4. शुभता और विजय के लिए : श्रीराम ने रावण का वध करने के पूर्व नीलकंठ को देखा था। नीलकंठ को शिवजी का रूप माना जाता है। अत: दशहरे के दिन इसे देखना बहुत ही शुभ होता है।5. कारोबार के लिए : कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो दशहरे के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी राम मंदिर में चढ़ा दें। तत्काल ही व्यापार चल निकलेगा।6. सेहत के लिए : बीमारी या संकट से मुक्ति के लिए एक पानीदार नारियल लें और उसे अपने ऊपर से 21 बार वारकर किसी रावण दहन की आग में डाल दें।7. आर्थिक उन्नति के लिए : दशहरे के दिन से लेकर लगातार 43 दिनों तक कुत्ते को प्रतिदिन बेसन के लड्डू खिलाएं। इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी।8. संकट से मुक्ति के लिए : दशहरे पर सुंदरकांड की कथा कराने से सभी रोग और मानसिक परेशानियां दूर हो जाती है।9. सकारात्मक ऊर्जा के लिए : दशहरे के दिन एक फिटकरी के टुकड़े को सभी घर के सदस्यों पर से वार कर उसे छत या सुनसान जगह पर खुद से पीछे की ओर अपने ईष्टदेव का ध्यान करते हुए फेंक दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।10. शुभता के लिए : दशहरे पर रावण दहन के बाद गुप्त दान करना बेहद शुभ माना गया है।
- • जगद्गुरु कृपालु भक्तियोग तत्वदर्शन - भाग 419
जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा वर्णित अहंकार और प्रेम में अंतर के कुछ बिन्दु ::::::
(1) जगत की ओर देखने वाला अहंकार से भरता है, प्रभु की ओर देखने वाला प्रेम से पूर्ण होता है।
(2) अहंकार सदा लेकर प्रसन्न होता है, प्रेम सदा देकर संतुष्ट होता है।
(3) अहंकार को अकड़ने का अभ्यास है, प्रेम सदा झुक कर रहता है।
(4) अहंकार जिस पर बरसता है उसे तोड़ देता है, प्रेम जिस पर बरसता है उसे जोड़ देता है।
(5) अहंकार दूसरों को ताप (दुःख) देता है, प्रेम मीठे जल सा तृप्ति देता है।
(6) अहंकार संग्रह में लगा रहता है, प्रेम बाँट बाँटकर बढ़ता है।
(7) अहंकार सबसे आगे रहना चाहता है, प्रेम सबके पीछे रहने में प्रसन्न है।
(8) अहंकार बहुत कुछ पाकर भी भिखारी है, प्रेम अकिंचन रहकर भी पूर्ण धनी है।
• सन्दर्भ ::: अध्यात्म सन्देश, जुलाई 1997 अंक
★★★ध्यानाकर्षण/नोट (Attention Please)- सर्वाधिकार सुरक्षित ::: © राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली।- जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा प्रगटित सम्पूर्ण साहित्यों की जानकारी/अध्ययन करने, साहित्य PDF में प्राप्त करने अथवा उनके श्रीमुखारविन्द से निःसृत सनातन वैदिक सिद्धान्त का श्रवण करने के लिये निम्न स्त्रोत पर जायें -(1) www.jkpliterature.org.in (website)(2) JKBT Application (App for 'E-Books')(3) Sanatan Vaidik Dharm - Jagadguru Kripalu Parishat (App)(4) Kripalu Nidhi (App)(5) www.youtube.com/JKPIndia(उपरोक्त तीनों एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर Android तथा iOS के लिये उपलब्ध हैं.) - कुछ ऐसी राशियों वाले लोग हैं जिन्हें हमेशा किसी से धोखा मिलने का डर लगा रहता है. उन्हें अगर धोखा दिया जाता है तो वो बर्दाश्त नहीं कर सकते. इन चीजों से वो बहुत डरते हैं. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बेवफाई को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते. उनके लिए रिश्ते प्रतिबद्धता और वफादारी के बारे में हैं. पार्टनर को किसी और के साथ शेयर करने या उनके पार्टनर के साथ विश्वासघात करने के विचार से ये कभी भी शांति नहीं बना पाते हैं. वो सच्चे प्यार में विश्वास करते हैं जो शुद्ध, बिना शर्त और केवल उनके लिए आरक्षित है. वो प्यार में पड़ने के लिए बहुत उत्सुक नहीं होते हैं क्योंकि उन्हें पार्टनर के धोखा देने का ये डर होता है. इस तरह वो किसी के लिए गिरने और उनके साथ संबंध बनाने में बहुत अधिक समय लेते हैं. लेकिन जब वो ऐसा करते हैं, तो कोई पीछे नहीं हटता. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 राशियों वाले लोग ऐसे होते हैं जो अपने साथी को किसी और के साथ नहीं देख सकते हैं. नीचे इन संकेतों पर एक नजर डालें.मेष राशिमेष राशि के जातक अपने प्रियजनों के मामले में बेहद स्वामित्व वाले होते हैं. उनके लिए किसी के साथ रिश्ते में होने का मतलब है सब में रहना. अगर उन्हें पता चलता है कि उनका साथी उन्हें धोखा दे रहा है, तो वो उनके साथ सभी संबंधों को तोड़ने से पहले दो बार नहीं सोचेंगे.सिंह राशिसिंह राशि वाले लोगों को लगता है कि वो दुनिया और सबसे अच्छे साथी के लायक हैं. वो किसी के प्यार में तभी पड़ते हैं जब उन्हें उन पर पूरा यकीन हो जाता है और अगर वो व्यक्ति धोखेबाज निकला तो उन्हें अपनी जगह पर रखने से कभी पीछे नहीं हटते.कन्या राशिकन्या राशि वालों को लोगों पर भरोसा करने और उनके साथ संबंध बनाने में समय लगता है. लेकिन जब वो ऐसा करते हैं, तो वो पीछे नहीं हटते. जब वो किसी व्यक्ति के प्रति अत्यधिक प्रतिबद्ध होते हैं और उन्हें पता चलता है कि वो व्यक्ति उन्हें धोखा दे रहा है, तो वो उन्हें अपने जीवन से काट सकते हैं.धनु राशिधनु राशि के लोग अपने पार्टनर को धोखा देने के विचार से कभी नहीं निपट सकते. वो ऐसे मामलों में अपने साथी को हमेशा के लिए छोड़ने जैसे अत्यधिक उपाय करने की संभावना रखते हैं.
-
नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कुष्मांडा देवी के स्वरूप की ही उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन अदाहत चक्र में अवस्थित होता है।
नवरात्रि में चौथे दिन देवी को कुष्मांडा के रूप में पूजा जाता है। अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा अण्ड यानी ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कुष्मांडा नाम से अभिहित किया गया है। जब सृष्टि नहीं थी, चारों तरफ अंधकार ही अंधकार था, तब इसी देवी ने अपने ईषत हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसीलिए इसे सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति कहा गया है।इस देवी की आठ भुजाएं हैं, इसलिए अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में क्रमश: कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। इस देवी का वाहन सिंह है और इन्हें कुम्हड़े की बलि प्रिय है। संस्कृत में कुम्हड़े को कुष्मांड कहते हैं इसलिए इस देवी को कुष्मांडा। इस देवी का वास सूर्यमंडल के भीतर लोक में है। सूर्यलोक में रहने की शक्ति क्षमता केवल इन्हीं में है। इसीलिए इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की भांति ही दैदीप्यमान है। इनके ही तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में इन्हीं का तेज व्याप्त है। अचंचल और पवित्र मन से नवरात्रि के चौथे दिन इस देवी की पूजा-आराधना करना चाहिए। इससे भक्तों के रोगों और शोकों का नाश होता है तथा उसे आयु, यश, बल और आरोग्य प्राप्त होता है। यह देवी अत्यल्प सेवा और भक्ति से ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। सच्चे मन से पूजा करने वाले को सुगमता से परम पद प्राप्त होता है। विधि-विधान से पूजा करने पर भक्त को कम समय में ही कृपा का सूक्ष्म भाव अनुभव होने लगता है। यह देवी आधियों-व्याधियों से मुक्त करती हैं और उसे सुख समृद्धि और उन्नति प्रदान करती हैं। अंतत: इस देवी की उपासना में भक्तों को सदैव तत्पर रहना चाहिए।मंत्र- सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे॥मां कुष्मांडा की कथापौराणिक कथा के अनुसार मां कुष्मांडा का अर्थ होता है कुम्हड़ा। मां दुर्गा असुरों के अत्याचार से संसार को मुक्त करने के लिए कुष्मांडा का अवतार लिया था। मान्यता है कि देवी कुष्मांडा ने पूरे ब्रह्माण्ड की रचना की थी। पूजा के दौरान कुम्हड़े की बलि देने की भी परंपरा है। इसके पीछे मान्यता है ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और पूजा सफल होती है।मां कुष्मांडा की पूजा विधिनवरात्रि के चौथे दिन सुबह स्नान करने के बाद मां कुष्मांडा स्वरूप की विधिवत करने से विशेष फल मिलता है। पूजा में मां को लाल रंग के फूल, गुड़हल या गुलाब का फूल भी प्रयोग में ला सकते हैं, इसके बाद सिंदूर, धूप, गंध, अक्षत् आदि अर्पित करें। सफेद कुम्हड़े की बलि माता को अर्पित करें। कुम्हड़ा भेंट करने के बाद मां को दही और हलवा का भोग लगाएं और प्रसाद में वितरित करें। - जगदगुरु कृपालु भक्तियोग तत्वदर्शन - भाग 418
★ भूमिका - आज के अंक में प्रकाशित दोहा तथा उसकी व्याख्या जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा विरचित ग्रन्थ 'भक्ति-शतक' से उद्धृत है। इस ग्रन्थ में आचार्यश्री ने 100-दोहों की रचना की है, जिनमें 'भक्ति' तत्व के सभी गूढ़ रहस्यों को बड़ी सरलता से प्रकट किया है। पुनः उनके भावार्थ तथा व्याख्या के द्वारा विषय को और अधिक स्पष्ट किया है, जिसका पठन और मनन करने पर निश्चय ही आत्मिक लाभ प्राप्त होता है। आइये उसी ग्रन्थ के 15-वें दोहे पर विचार करें, जिसमें आचार्यश्री ने यह बताया है कि भगवान का वास्तविक दास कभी भी उनसे पाँच प्रकार की मुक्ति न चाहकर एकमात्र भगवान श्रीराधाकृष्ण की सेवा तथा उनके सुख में ही सुखी होने की कामना करता है....साँचो दास न कबहुँ चह, पाँचहुँ मुक्ति बलाय।चहइ युगल सेवा सदा, तिन सुख सुखी सदाय।।15।।भावार्थ - श्री कृष्ण का वास्तविक दास 5 प्रकार की मुक्ति नहीं चाहता। वह तो केवल श्यामा श्याम के सुख के लिये ही उनकी सेवा चाहता है। एवं उन्हीं के सुख में सुखी रहता है।व्याख्या - शास्त्रों में भुक्ति एवं मुक्ति को पिशाचिनी के समान बताया गया है। यथा;भुक्ति मुक्ति स्पृहा यावत् पिशाची हृदि वर्तते ......।इन दोनों में भुक्ति का अभिप्राय है ब्रह्मलोक तक के सुख। यह सुख इंद्रिय जन्य मायिक विषयों का है। पूर्व में बताया जा चुका है कि माया का जहाँ तक आधिपत्य है, वह सब सुख अनित्य, सीमित एवं परिणाम में घोर दुःखप्रद हैं। इन सुखों की 3 कक्षायें हैं। सात्विक, राजस, तामस । यथा वेद;
पुण्येन पुण्य लोकं नयति पापेन पापं ......।अर्थात् सात्विक कर्म का फल सात्विक, राजस का राजस एवं तामस का फल तामस मिलता है। तीनों ही मायिक हैं अनादिकाल से भुक्ति सुख ने जीव को मूर्ख बना रखा है अतः इसे चुड़ैल कहा है। यह पीछा ही नहीं छोड़ती। किंतु मुक्ति के विषय में बुद्धिमानों को भी आश्चर्य होता है कि उसे चुडैल क्यों कहा? मुक्ति तो भुक्ति रूपी चुडैल से छुटकारा दिलाकर ब्रह्मानंद प्रदान करती है। कृपा द्वारा ही करोड़ों जीवन्मुक्त परमहंसों में किसी बड़भागी को ही प्रेमानंद प्राप्त होता है। यथा मुक्तानामपि ......।यथा - वेदव्यास, सनकादिक, शुकादिक। उपर्युक्त सायुज्य मुक्ति को चैतन्य देव ने कैतव माना है। यथा;अज्ञानतमेर नाम कहिये कैतव .........।अर्थात् धर्म अर्थ काम की कामना रखने वाले अज्ञानियों से भी बड़ा अज्ञानी सायुज्य मुक्ति चाहता है। भागवत के प्रारंभ में ही यथा - 'धर्मः प्रोज्झित कैतवः' अर्थात् भागवत में कैतव रहित (5 मुक्ति) धर्म ही है। शंकरानुयायी श्रीधर ने भी यह माना है। यह तो ठीक है कि सायुज्य मुक्ति में प्रेमानंद नहीं मिलता। अतः निंदनीय है । किंतु शेष 4 मुक्ति में तो प्रेमानंद मिलता है। इसकी निंदा या त्याग क्यों कहा जा रहा है ? दोहा लेखक का आशय यह है कि वास्तविक दास वही है जो कोई भी कामना अपने सुख के लिये न करे। और मुक्ति की कामना तो अपने लिये है। निष्काम भक्त तो श्री कृष्ण सुखैक तात्पर्यमयी भक्ति ही करता है। श्री कृष्ण के सुख के लिये ही सेवा चाहता है । एवं उनके सुख में ही सुख मानता है। अतः भागवत;साष्टि सामीप्य सालोक्य ......।अर्थात् उपर्युक्त पाँचों मुक्तियों को श्री कृष्ण के देने पर भी नहीं लेता। ब्रजांगनायें ही ऐसे निष्काम प्रेम की आचार्या हैं। उन्हीं की कृपा से ही ऐसा उच्चतम रस प्राप्त हो सकता है। आप सोच नहीं सकते कि ब्रजगोपियों की विरहावस्था क्या रही होगी। राधा विरह के वर्णन में संकेत किया गया है। यथा;
और्वस्तोमात्कटुरपि कथं .......।अर्थात् यदि राधा विरह की आग के धुयें का आभास भी हृदय से बाहर निकल जाय तो समस्त विश्व भस्म हो जाय। इतनी विरहावस्था में भी वे कहती हैं। यथा;सौख्यं नः स्याद्यदपिबलवद् .......।अर्थात् यदि मेरे प्राणवल्लभ को मथुरा में रहकर ही सुख मिलता हो, तो वे कभी मेरे पास न आवें। भागवत में कितना अद्भुत प्रेम निरूपण है। यथा;यत्ते सुजात चरणांबुरुहं स्तनेषु ....।अर्थात् विरह ज्वाला को शांत करने के लिये जब गोपियाँ श्यामसुंदर के चरण के तलुओं को अपने हृदय से लगाती हैं तो अत्यंत संभाल कर धीरे से रखती हैं कि कहीं मेरे कठोर स्तन उनके कोमल चरणों में चुभ न जायँ। यह प्रेम की निष्कामता की पराकाष्ठा है। कूड़ा कबाड़ा संसारी मां-बाप स्त्री-पति आदि के प्रेमालिंगन में भी हम यह नहीं सोच सकते एक मां 10 दिन के विमुक्त शिशु को जोर से चिपटा लेती है । शिशु छटपटा जाता है। तब मां को ध्यान आता है कि मैंने स्वार्थ के लिये शिशु को कष्ट दिया। अस्तु वास्तविक एवं अंतिम रस निष्काम प्रेम में ही मिलता है।• सन्दर्भ - 'भक्ति शतक' ग्रन्थ, दोहा संख्या 15★★★ध्यानाकर्षण/नोट (Attention Please)- सर्वाधिकार सुरक्षित ::: © राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली।- जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा प्रगटित सम्पूर्ण साहित्यों की जानकारी/अध्ययन करने, साहित्य PDF में प्राप्त करने अथवा उनके श्रीमुखारविन्द से निःसृत सनातन वैदिक सिद्धान्त का श्रवण करने के लिये निम्न स्त्रोत पर जायें -(1) www.jkpliterature.org.in (website)(2) JKBT Application (App for 'E-Books')(3) Sanatan Vaidik Dharm - Jagadguru Kripalu Parishat (App)(4) Kripalu Nidhi (App)(5) www.youtube.com/JKPIndia(उपरोक्त तीनों एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर Android तथा iOS के लिये उपलब्ध हैं.) -
वास्तु शास्त्र एक बहुत ही प्राचीन शास्त्र है। जीवन को सुगम और खुशहाल बनाने के लिए इसका सदियों से प्रयोग किया जा रहा है। वास्तु शास्त्र घर से लेकर कार्यस्थल के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। यहां तक की वास्तु शास्त्र में ये भी बताया गया है कि कौन सी वस्तु किस स्थान पर रखना सही रहता है। यदि घर के निर्माण से लेकर वस्तुओं के रख-रखाव तक वास्तु के नियमों का सही प्रकार से पालन किया जाए तो व्यक्ति जीवन में सुख-समृद्धि और कामयाबी प्राप्त करता है। वहीं अगर वास्तु के नियमों को ध्यान में न रखा जाए तो जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आने लगती हैं क्या आपको पता है कि आपके घर के फर्नीचर से भी घर की खुशहाली का संबंध होता है। घर में यदि यह ध्यान न रखा जाए कि कौन सा फर्नीचर किस स्थान पर और किस तरह का रखना है तो यह आपके घर की शांति और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकता है।
वास्तु के अनुसार फर्नीचर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फर्नीचर के कोने या किनारे नुकीले नहीं होने चाहिए। गोल किनारों वाला फर्नीचर रखना शुभ माना जाता है। फर्नीचर की तेज धारों के कारण चोट तो लगने का डर रहता ही है इससे घर में मतभेद भी होने लगते हैं।
आजकल बाजार में कई तरह के फर्नीचर आने लगे जैसे प्लास्टिक और लोहे का फर्नीचर लेकिन वास्तुशास्त्र कहता है कि घर में हमेशा लकड़ी का बना फर्नीचर रखना ही शुभ रहता है।लोहे या प्लास्टिक के बने फर्नीचर से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढऩे लगता है। जिसके कारण आपके घर में कलह बढ़ सकती हैं और मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ता है।
घर में पीपल, चंदन और बरगद की लकड़ी का बना हुआ फर्नीचर नही रखना चाहिए क्योंकि इन तीनों पेड़ों में को पूजनीय माना गया है। माना जाताहै कि पीपल व बरगद में देवी-देवाताओं का वास होता है इसलिए इन्हें देव वृक्ष भी कहा जाता है। मान्यता है कि यदि इन पेड़ों की लकड़ी काटकर फर्नीचर बनवाया जाए तो देवता नाराज होते हैं, जिसके कारण आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। चंदन की लकड़ी का मंदिर बनवाकर लगाया जा सकता है।घर में शीशम, नीम, साल, अशोक, अर्जुन, सागवान और साल के पेड़ की लकडिय़ों से बने फर्नीचर सही रहता है। - हर कोई चाहता है कि उसका घर देखने में सुंदर लगे, ताकि सभी उनके घर की तारीफ करें इसलिए हम सभी अपने घरों को सजाने संवारने के लिए कई तरह के शोपीस और मूर्तियां आदि लाते हैं। इनमें से कई प्रतिमाएं घर के लिए बहुत शुभ होती हैं तो वहीं कुछ नकारात्मकता को बढ़ाती हैं। वास्तु के अनुसार घर के निर्माण से लेकर साज-सजावट का संबंध भी आपकी तरक्की, आर्थिक स्थिति और खुशहाली से होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ होता है। इन मूर्तियों को घर में रखने से तरक्की और आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है। आपके घर में सकारात्मकता आती है और आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी मूर्तियां घर में रखने से पा सकते हैं लाभ।हाथीवास्तु के अनुसार, हाथी ऐश्वर्य का प्रतीक होता है। तो वहीं ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी हाथी की प्रतिमा रखना बहुत शुभ माना जाता है। आप अपने घर में हाथी की पीतल या चांदी की मूर्ति रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शयनकक्ष में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु से संबंधित सभी दोष से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। चांदी का ठोस हाथी घर में रखने से घर में धन, समृद्धि आती है।हंसवास्तु के अनुसार, घर के अतिथिगृह में हंस के जोड़ों की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विवाहित दंपति जीवन में यदि परेशानियां आ रही हो तो अपने शयनकक्ष में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रख सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।कछुआफेंगशुई वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखने से धन वृद्धि होती है। इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कछुआ, भगवान विष्णु का रूप माना जाता है इसलिए मान्यता है कि जिस स्थान पर कछुआ होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। धन वृद्धि के लिए घर के ड्राइंग रूम में पूर्व और उत्तर दिशा में कछुए की स्थापना करनी चाहिए। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कछुआ अंदर की ओर जाता हुआ रखना चाहिए।गायहिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घर पर पीतल की बनी हुई गाय की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। जिन दंपति को संतान प्राप्ति की कामना है उन्हें पीतल से बनी गाय की प्रतिमा रखनी चाहिए। मान्यता है कि इससे संतान सुख प्राप्ति की कामना पूरी होती है। पढ़ाई करने वालों के लिए भी गाय की प्रतिमा रखना अच्छा रहता है। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।ऊंटवास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर पर ऊंट की मूर्ति रखने से सुख सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसे घर के ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे आपकी नौकरी और व्यवसाय से संबंधित समस्याओं का समाधान हो जाता है। आपके कॅरिअर को फायदा पहुंचता है।
- आरती हिन्दू उपासना की एक विधि है। इसमें जलती हुई लौ या इसके समान कुछ खास वस्तुओं से आराध्य के सामाने एक विशेष विधि से घुमाई जाती है। ये लौ घी या तेल के दीये की हो सकती है या कपूर की। इसमें वैकल्पिक रूप से, घी, धूप तथा सुगंधित पदार्थों को भी मिलाया जाता है। एक पात्र में शुद्ध घी लेकर उसमें विषम संख्या (जैसे &, 5 या 7) में बत्तियां जलाकर आरती की जाती है। इसके अलावा कपूर से भी आरती कर सकते हैं। सामान्य तौर पर पांच बत्तियों से आरती की जाती है, जिसे पंच प्रदीप भी कहते हैं। आरती पांच प्रकार से की जाती है। पहली दीपमाला से, दूसरी जल से भरे शंख से, तीसरी धुले हुए वस्त्र से, चौथी आम और पीपल आदि के पत्तों से और पांचवीं साष्टांग अर्थात शरीर के पांचों भाग (मस्तिष्क, हृदय, दोनों कंधे, हाथ व घुटने) से। पंच-प्राणों की प्रतीक आरती मानव शरीर के पंच-प्राणों की प्रतीक मानी जाती है।आरती के समय कई सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। पूजा में न केवल कलश का प्रयोग करते हैं, बल्कि उसमें कई प्रकार की सामग्रियां भी डालते जाते हैं। इन सभी के पीछे धार्मिक एवं वैज्ञानिक आधार भी हैं।कलश- कलश एक खास आकार का बना होता है। इसके अंदर का स्थान बिल्कुल खाली होता है। मान्यतानुसा इस खाली स्थान में शिव बसते हैं। यदि आरती के समय कलश का प्रयोग करते हैं, तो इसका अर्थ है कि भक्त शिव से एकाकार हो रहे हैं। समुद्र मंथन के समय विष्णु भगवान ने अमृत कलश धारण किया था। इसलिए कलश में सभी देवताओं का वास माना जाता है।जल- जल से भरा कलश देवताओं का आसन माना जाता है। जल को शुद्ध तत्व माना जाता है, जिससे ईश्वर आकृष्ट होते हैं।नारियल-आरती के समय कलश पर नारियल रखते हैं। नारियल की शिखाओं में सकारात्मक ऊर्जा का भंडार पाया जाता है। जब आरती गाते हैं, तो नारियल की शिखाओं में उपस्थित ऊर्जा तरंगों के माध्यम से कलश के जल में पहुंचती है। यह तरंगें काफी सूक्ष्म होती हैं।स्वर्ण- ऐसी मान्यता है कि स्वर्ण धातु अपने आस-पास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। इसीलिये सोने को शुद्ध कहा जाता है। यही कारण है कि इसे भक्तों को भगवान से जोडऩे का माध्यम भी माना जाता है। तांबे में सात्विक लहरें उत्पन्न करने की क्षमता अन्य धातुओं की अपेक्षा अधिक होती है। कलश में उठती हुई लहरें वातावरण में प्रवेश कर जाती हैं। कलश में पैसा डालना त्याग का प्रतीक भी माना जाता है। यदि कलश में तांबे के पैसे डालते हैं, तो इसका अर्थ है कि भक्त में सात्विक गुणों का समावेश हो रहा है।सप्तनदियों का जल- सप्तनदियों का जल-गंगा, गोदावरी, यमुना, सिंधु, सरस्वती, कावेरी और नर्मदा नदी का जल पूजा के कलश में डाला जाता है। सप्त नदियों के जल में सकारात्मक ऊर्जा को आकृष्ट करने और उसे वातावरण में प्रवाहित करने की क्षमता होती है। क्योंकि अधिकतर योगी-मुनि ने ईश्वर से एकाकार करने के लिए इन्हीं नदियों के किनारे तपस्या की थी।पान-सुपारी- यदि जल में सुपारी डालते हैं, तो इससे उत्पन्न तरंगें रजोगुण को समाप्त कर देती हैं और भीतर देवता के अ'छे गुणों को ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है। पान की बेल को नागबेल भी कहते हैं। नागबेल को भूलोक और ब्रह्मलोक को जोडऩे वाली कड़ी माना जाता है। इसमें भूमि तरंगों को आकृष्ट करने की क्षमता होती है। साथ ही, इसे सात्विक भी कहा गया है। देवता की मूर्ति से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा पान के डंठल द्वारा ग्रहण की जाती है।तुलसी- आयुर्वेद में तुलसी का प्रयोग सदियों से होता आ रहा है। अन्य वनस्पतियों की तुलना में तुलसी में वातावरण को शुद्ध करने की क्षमता अधिक होती है।
-
मां दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है। इस दिन साधक का मन मणिपूर चक्र में प्रविष्ट होता है। इस देवी की कृपा से साधक को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है और कई तरह की ध्वनियां सुनाई देने लगती हैं।
देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी माना गया है। इसीलिए कहा जाता है कि हमें निरंतर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखकर साधना करना चाहिए। उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है। इस देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्र है। इसीलिए इस देवी को चंद्रघंटा कहा गया है। इनके शरीर का रंग सोने के समान बहुत चमकीला है। इस देवी के दस हाथ हैं। वे खड्ग और अन्य अस्त्र-शस्त्र से विभूषित हैं। सिंह पर सवार इस देवी की मुद्रा युद्ध के लिए उद्धत रहने की है। इसके घंटे सी भयानक ध्वनि से अत्याचारी दानव-दैत्य और राक्षस कांपते रहते हैं। इस देवी की कृपा से साधक को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है और कई तरह की ध्वनियां सुनाईं देने लगती हैं। इस देवी की आराधना से साधक में वीरता और निर्भयता के साथ ही सौम्यता और विनम्रता का विकास होता है। यह देवी कल्याणकारी है।पूजन विधि- माता की चौकी (बाजोट) पर माता चंद्रघंटा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद गंगा जल या गोमूत्र से शुद्धिकरण करें। चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में जल भरकर उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें। इसके बाद पूजन का संकल्प लें और वैदिक एवं सप्तशती मंत्रों द्वारा मां चंद्रघंटा सहित समस्त स्थापित देवताओं की षोडशोपचार पूजा करें। इसमें आवाहन, आसन, पाद्य, अध्र्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, बिल्वपत्र, आभूषण, पुष्प-हार, सुगंधित द्रव्य, धूप-दीप, नैवेद्य, फल, पान, दक्षिणा, आरती, प्रदक्षिणा, मंत्र पुष्पांजलि आदि करें। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर पूजन संपन्न करें।मंत्र- पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥माता चंद्रघंटा की कथादेवताओं और असुरों के बीच लंबे समय तक युद्ध चला. असुरों का स्वामी महिषासुर था और देवताओं के इंद्र। महिषासुर ने देवाताओं पर विजय प्राप्त कर इंद्र का सिंहासन हासिल कर लिया और स्वर्गलोक पर राज करने लगा। इसे देखकर सभी देवतागण परेशान हो गए और इस समस्या से निकलने का उपाय जानने के लिए त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पास गए। देवताओं ने बताया कि महिषासुर ने इंद्र, चंद्र, सूर्य, वायु और अन्य देवताओं के सभी अधिकार छीन लिए हैं और उन्हें बंधक बनाकर स्वयं स्वर्गलोक का राजा बन गया है। देवताओं ने बताया कि महिषासुर के अत्याचार के कारण अब देवता पृथ्वी पर विचरण कर रहे हैं और स्वर्ग में उनके लिए स्थान नहीं है। यह सुनकर ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शंकर को अत्यधिक क्रोध आया। क्रोध के कारण तीनों के मुख से ऊर्जा उत्पन्न हुई। देवगणों के शरीर से निकली ऊर्जा भी उस ऊर्जा से जाकर मिल गई। यह दसों दिशाओं में व्याप्त होने लगी। तभी वहां एक देवी का अवतरण हुआ। भगवान शंकर ने देवी को त्रिशूल और भगवान विष्णु ने चक्र प्रदान किया। इसी प्रकार अन्य देवी देवताओं ने भी माता के हाथों में अस्त्र शस्त्र सजा दिए। इंद्र ने भी अपना वज्र और ऐरावत हाथी से उतरकर एक घंटा दिया। सूर्य ने अपना तेज और तलवार दिया और सवारी के लिए शेर दिया। देवी अब महिषासुर से युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार थीं। उनका विशालकाय रूप देखकर महिषासुर यह समझ गया कि अब उसका काल आ गया है। महिषासुर ने अपनी सेना को देवी पर हमला करने को कहा। देवी ने एक ही झटके में ही दानवों का संहार कर दिया। इस युद्ध में महिषासुर तो मारा ही गया, साथ में अन्य बड़े दानवों और राक्षसों का संहार मां ने कर दिया। इस तरह मां ने सभी देवताओं को असुरों से अभयदान दिलाया। -
नवरात्र पर्व के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को मां के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इस देवी को तपश्चारिणी अर्थात ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया।
कहते हैं मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से सर्वसिद्धि प्राप्त होती है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन देवी के इसी स्वरूप की उपासना की जाती है। इस देवी की कथा का सार यह है कि जीवन के कठिन संघर्षों में भी मन विचलित नहीं होना चाहिए।मंत्र- दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥कथा- पूर्वजन्म में इस देवी ने हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लिया था और नारदजी के उपदेश से भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इन्हें तपश्चारिणी अर्थात ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया। एक हजार वर्ष तक इन्होंने केवल फल-फूल खाकर बिताए और सौ वर्षों तक केवल जमीन पर रहकर शाक पर निर्वाह किया। कुछ दिनों तक कठिन उपवास रखे और खुले आकाश के नीचे वर्षा और धूप के घोर कष्ट सहे। तीन हजार वर्षों तक टूटे हुए बिल्व पत्र खाए और भगवान शंकर की आराधना करती रहीं। इसके बाद तो उन्होंने सूखे बिल्व पत्र खाना भी छोड़ दिए। कई हजार वर्षों तक निर्जल और निराहार रहकर तपस्या करती रहीं। पत्तों को खाना छोड़ देने के कारण ही इनका नाम अपर्णा नाम पड़ गया। कठिन तपस्या के कारण देवी का शरीर एकदम क्षीण हो गया। देवता, ऋषि, सिद्धगण, मुनि सभी ने ब्रह्मचारिणी की तपस्या को अभूतपूर्व पुण्य कृत्य बताया, सराहना की और कहा हे देवी आज तक किसी ने इस तरह की कठोर तपस्या नहीं की। यह तुम्हीं से ही संभव थी। तुम्हारी मनोकामना परिपूर्ण होगी और भगवान चंद्रमौलि शिवजी तुम्हें पति रूप में प्राप्त होंगे। अब तपस्या छोड़कर घर लौट जाओ। जल्द ही तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाने आ रहे हैं।पूजा विधि- देवी को पंचामृत से स्नान कराएं, फिर अलग-अलग तरह के फूल, अक्षत, कुमकुम, सिन्दूर, अर्पित करें। देवी को सफेद और सुगंधित फूल चढ़ाएं। इसके अलावा कमल या गुड़हल का फूल भी देवी मां को चढ़ाएं। मिश्री या सफ़ेद मिठाई से मां का भोग लगाएं आरती करें एवं हाथों में एक फूल लेकर उनका ध्यान करें।1. या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।2. दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।देवी की पूजा करते समय सबसे पहले हाथों में एक फूल लेकर प्रार्थना करें-
इधाना कदपद्माभ्याममक्षमालाक कमण्डलुदेवी प्रसिदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्त्मा
मां ब्रह्मचारिणी का स्रोत पाठतपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥शंकरप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणीप्रणमाम्यहम्॥"मां ब्रह्मचारिणी का कवच"त्रिपुरा में हृदयं पातु ललाटे पातु शंकरभामिनी।अर्पण सदापातु नेत्रो, अर्धरी च कपोलो॥पंचदशी कण्ठे पातुमध्यदेशे पातुमहेश्वरी॥षोडशी सदापातु नाभो गृहो च पादयो।अंग प्रत्यंग सतत पातु ब्रह्मचारिणी।स्वरूपमाता अपने इस स्वरूप में बिना किसी वाहन के नजर आती हैं। मां ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल है।महत्त्वमाता ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती हैं कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योग-शास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है। - शारदीय नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो चुका है। हर साल शारदीय और चैत्र नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे 9 दिनों तक मां शक्ति स्वरूपा दुर्गा की आराधना की जाती है। जानें 9 दिनों का क्या है महत्व-1. दरअसल इन नौ दिनों में प्रकृति में विशेष प्रकार का परिवर्तन होता है और ऐसे समय हमारी आंतरिक चेतना और शरीर में भी परिवर्तन होता है। प्रकृति और शरीर में स्थित शक्ति को समझने से ही शक्ति की आराधना का भी महत्व समझ में आता है।2. असल में चैत्र और आश्विन के नवरात्रि का समय ऋतु परिवर्तन का समय है। ऋतु-प्रकृति का हमारे जीवन, चिंतन एवं धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसीलिए हमारे ऋषि-मुनियों ने बहुत सोच-विचार कर सर्दी और गर्मी की इन दोनों महत्वपूर्ण ऋतुओं के मिलन या संधिकाल को नवरात्रि का नाम दिया।3. यदि आप उक्त नौ दिनों अर्थात साल के 18 दिनों में अन्य का त्याग कर भक्ति करते हैं तो आपका शरीर और मन पूरे वर्ष स्वस्थ रहता है।4. माता के 9 रूप है- 1.शैलपुत्री 2.ब्रह्मचारिणी 3.चंद्रघंटा 4.कुष्मांडा 5.स्कंदमाता 6.कात्यायनी 7.कालरात्रि 8.महागौरी 9.सिद्धिदात्री। इसीलिए नवरात्रि के 9 दिन होते हैं।5. माता वैष्णोदेवी ने नौ दिनों तक एक गुफा में साथना की थी और दसवें दिन भैरव बाहर निकलकर भैरवनाथ का सिर काट दिया था।6. माता दुर्गा ने 9 दिन तक महिषासुर से युद्ध करके उसका वध कर दिया था और दसवें दिन इसी की याद में विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है।7. अंकों में नौ अंक पूर्ण होता है। नौ के बाद कोई अंक नहीं होता है। ग्रहों में नौ ग्रहों को महत्वपूर्ण माना जाता है। फिर साधना भी नौ दिन की ही उपयुक्त मानी गई है।8. किसी भी मनुष्य के शरीर में सात चक्र होते हैं जो जागृत होने पर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में से 7 दिन तो चक्रों को जागृत करने की साधना की जाती है। 8वें दिन शक्ति को पूजा जाता है। नौंवा दिन शक्ति की सिद्धि का होता है। शक्ति की सिद्धि यानि हमारे भीतर शक्ति जागृत होती है। अगर सप्तचक्रों के अनुसार देखा जाए तो यह दिन कुंडलिनी जागरण का माना जाता है। इसीलिए इन नौ दिनों को माता के नौ रूपों से जोड़ा है।9. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार एक बार देवी पार्वती, भगवान भोलेनाथ से प्रश्न करती हैं कि "नवरात्र किसे कहते हैं!" भगवान शंकर ने उन्हें प्रेमपूर्वक समझाया- नव शक्तिभि: संयुक्त नवरात्रं तदुच्यते, एकैक देव-देवेशि! नवधा परितिष्ठता। अर्थात् नवरात्र नवशक्तियों से संयुक्त है। इसकी प्रत्येक तिथि को एक-एक शक्ति के पूजन का विधान है।
- रसोई घर में कई बार हम कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जिससे घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है और कई प्रकार के कष्ट, मानसिक अशांति, कलह आदि होने लगते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको रसोई घर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए...दवाई का डिब्बारसोई में काम करते समय अक्सर थोड़ा बहुत कटना या जलना जैसी मामूली चोंटे लगती रहती हैं इसलिए कई बार लोग रसोई में ही दवाओं का डिब्बा रख लेते हैं ताकि समय पडऩे पर जल्दी से खोजा जा सके, लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि रसोई में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके घर के सदस्यों की सेहत पर पड़ सकता है, जिसमें आपका आकस्मिक खर्च बढऩे की संभावना बढ़ जाती है।फ्रिज में गुथा आटाअक्सर लोग रात को बचा हुआ गुथा आटा फ्रिज में रख देते हैं और सुबह उठकर उसे इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन वास्तु में इसे सही नहीं बताया गया है। यह सेहत के लिए तो हानिकारक होता ही है साथ ही में माना जाता है कि इससे शनि व राहु का नकारात्मक प्रभाव पडऩे लगता है। जिससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी फ्रिज में रखे आटे का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।रसोई में न बनाएं मंदिरवैसे तो रसोई अन्नपूर्णा का स्थान होता है लेकिन वास्तु कहता है कि रसोई में भूलकर भी किसी देवी-देवता की प्रतिमा या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए और न ही मंदिर बनाना चाहिए। इसके पीछे कारण है कि रसोई में तामसिक और सात्विक दोनों तरह का भोजन बनाया जाता है। इसके अलावा खाने के झूठे बर्तन भी ज्यादातर रसोई में ही साफ किए जाते हैं। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं जिससे आपके घर की सुख-शांति और समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।जूते-चप्पलवैसे तो रसोई में जूते-चप्पल का स्थान कोई नहीं बनाता है लेकिन कई बार हम रसोई में जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश कर लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह मां अन्नपूर्णा का स्थान होता है। इससे आपके घर मेें तंंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके जूते-चप्पलों के साथ आए बैक्टीरिया रोगों का कारण भी बनते हैं।टूटे-चटके बर्तनअक्सर यदि कोई बर्तन थोड़ा बहुत चटक या टूट जाए तो हम उसे रसोई में इस्तेमाल करते रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आपकी आर्थिक स्थिति में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। माना जाता है कि इससे घर के मुखिया के ऊपर कर्ज की स्थिति और परिवार में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तु कहता है कि टूटे और चटके बर्तनों को रसोई में बिलकुल नहीं रखना चाहिए।
- भारत में कई चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर हैं। इनमें कई ऐसे मंदिर हैं जिनके रहस्यों को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। ऐसा ही एक भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर है जो दक्षिण भारतीय राज्य केरल के थिरुवरप्पु में स्थित है। माना जाता है कि यह प्रसिद्ध मंदिर करीब 1500 साल पुराना है। आईए जानते हैं इस मंदिर के रहस्यों के बारे में...भगवान श्रीकृष्ण के इस मंदिर से कई किवदंतियां जुड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि वनवास के दौरान पांडव, भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की पूजा करते और उन्हें भोग लगाते थे। पांडवों ने वनवास समाप्त होने के बाद तिरुवरप्पु में ही इस भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को छोड़कर चले गए थे, क्योंकि यहां के मछुआरों ने मूर्ति को यही छोडऩे का अनुरोध किया था। मछुआरों ने भगवान श्रीकृष्ण की ग्राम देवता के रूप में पूजा करनी शुरु कर दी। हालांकि मछुआरे एक बार संकट से घिर गए, तो एक ज्योतिष ने उनसे कहा कि आप सभी पूजा ठीक तरह से नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को एक समुद्री झील में विसर्जित कर दिया।मान्यता है कि केरल के एक ऋषि विल्वमंगलम स्वामीयार नाव से एक बार यात्रा कर रहे थे, लेकिन उनकी नाव एक जगह अटक गई। लाख कोशिशों के बाद भी नाव आगे नहीं बढ़ पाई, तो उन्होंने पानी में नीच डुबकी लगाकर देखा तो वहां पर एक मूर्ति पड़ी हुई थी। ऋषि विल्वमंगलम स्वामीयार ने मूर्ति को पानी में से निकाली और अपनी नाव में रख ली। इसके बाद वह एक वृक्ष के नीचे आराम करने के लिए रुके और मूर्ति को वहीं रख दी। जब वह जाने लगे तो मूर्ति को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह वहीं पर चिपक गई। इसके बाद वहीं पर मूर्ति स्थापित कर दी गई। इस मूर्ति में भगवान कृष्ण का भाव उस समय का है जब उन्होंने कंस को मारा था तब उन्हें बहुत भूख लगी थी। इस मान्यता की वजह से उन्हें हमेशा भोग लगाया जाता है।दिन में 10 बार लगाता है भोगमान्यता है कि यहां पर स्थित भगवान के विग्रह को भूख बर्दाश्त नहीं होती है जिसकी वजह से उनके भोग की विशेष व्यवस्था की गई है। भगवान को दिन में 10 बार भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि अगर भोग नहीं लगाया जाता है तो उनका शरीर सूख जाता है। यह भी मान्यता है कि प्लेट में से थोड़ा-थोड़ा करके चढ़ाया गया प्रसाद गायब हो जाता है। यह प्रसाद भगवान श्रीकृष्ण खुद ही खाते हैं।ग्रहण काल में भी नहीं बंद होता है मंदिरपहले इस मंदिर को आम मंदिरों की तरह ही ग्रहण काल में बंद कर दिया जाता था, लेकिन एक बार जो हुआ उसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। ग्रहण खत्म होते-होते उनकी मूर्ति सूख जाती है, कमर की पट्टी भी खिसककर नीचे चली जाती थी। इस बात की जानकारी आदिशंकराचार्य को हुई तो वह खुद इस स्थिति को देखने और समझने के लिए वहां पहुंचे। सच्चाई जानकर वह भी आश्चर्यचकित हो गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि ग्रहण काल में भी मंदिर खुला रहना चाहिए और भगवान को समय पर भोग लगाए जाए।सिर्फ 2 मिनट के लिए बंद होता है मंदिरआदिशंकराचार्य के आदेश के मुताबिक, यह मंदिर 24 घंटे में सिर्फ 2 मिनट के लिए ही बंद किया जाता है। मंदिर को 11.58 मिनट पर बंद किया जाता है और उसे 2 मिनट बाद ही ठीक 12 बजे खोल दिया जाता है। मंदिर के पुजारी को ताले की चाबी के साथ ही कुल्हाड़ी भी दी गई है। पुजारी से कहा गया है कि अगर ताला खुलने में समय लगे तो वह कुल्हाड़ी से ताला तोड़ दे, लेकिन भगवान को भोग लगने में देरी ना हो। कहा जाता है कि भगवान का जब अभिषेक किया जाता है, तो विग्रह का पहले सिर और फिर पूरा शरीर सूख जाता है। क्योंकि अभिषेक में समय लगता है और उस समय भोग नहीं लगाया जा सकता है। इस घटना को देखकर लोगों को अचरज होता है।
- • जगदगुरु कृपालु भक्तियोग तत्वदर्शन - भाग 417
(भूमिका - हमारे घर, परिवार, समाज, देश और उसके आगे विश्व में अनेक झगड़े, तनाव और अशान्ति का माहौल दिखलाई पड़ता है, जिनसे अक्सर हम परेशान हो जाया करते हैं। जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज इस संसार के संबंध में समझा रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है? क्यों लोग क्षण क्षण में अनुकूल-प्रतिकूल हो जाते हैं और हम क्या करें कि इनकी अनुकूलता-प्रतिकूलता का प्रभाव हमारी मानसिक शान्ति पर न पड़ सके......)
....यह तो संसार है, इसमें सब कुछ कहने वाले लोग हैं - सही भी और गलत भी। फिर गलत कहने वाले तो, निन्यानवे प्रतिशत हैं और यह ईश्वर के खिलाफ वाली पार्टी है। मायाबद्ध लोग जो न कहें वह थोड़ा ही है। सत्यगुणी बुद्धि हो गई, तो सत्यगुणी बात कहने लगे। रजोगुणी बुद्धि हो गई तो हमारा निर्णय रजोगुणी हो गया। तमोगुणी बुद्धि हुई कि तमोगुणी बात बोलने लगे। इसलिये जब हमारी स्वयं की बुद्धि ही एक सी नहीं रहती तो दूसरों से हम क्यों आशा करते हैं कि वह हमारी बात का समर्थन ही करे। यह कभी सतयुग में नहीं हुआ, त्रेतायुग में नहीं हुआ, द्वापर में नहीं हुआ फिर आज क्या होगा?
सारे संतों ने इसीलिये लिखा 'तुम मत देखो किसी की ओर, न किसी की सुनो, बस अपना काम करो'।
यह संसार तो सत्व, रजो व तमोगुण में पागल हो रहा है इसलिये 'तिन कर रहा करिय नहि काना'। लोगों को, समाज को खुश करना, याने लोकरंजन - यह एक बहुत बड़ा रोग लगा लिया है हमने कि लोग हमें अच्छा कहें। यदि अच्छा कहलवाने की बीमारी हम समाप्त कर दें तो घर के परिवार में, और विश्व के पचास प्रतिशत झगड़े, मानसिक अशान्ति ऐसे ही समाप्त हो जाये।
• सन्दर्भ - अध्यात्म संदेश पत्रिका, जुलाई 1997 अंक
★★★ध्यानाकर्षण/नोट (Attention Please)- सर्वाधिकार सुरक्षित ::: © राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली।- जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा प्रगटित सम्पूर्ण साहित्यों की जानकारी/अध्ययन करने, साहित्य PDF में प्राप्त करने अथवा उनके श्रीमुखारविन्द से निःसृत सनातन वैदिक सिद्धान्त का श्रवण करने के लिये निम्न स्त्रोत पर जायें -(1) www.jkpliterature.org.in (website)(2) JKBT Application (App for 'E-Books')(3) Sanatan Vaidik Dharm - Jagadguru Kripalu Parishat (App)(4) Kripalu Nidhi (App)(5) www.youtube.com/JKPIndia(उपरोक्त तीनों एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर Android तथा iOS के लिये उपलब्ध हैं.) - मां दुर्गा हिन्दुओं की प्रमुख देवी हैं जिन्हें देवी, शक्ति और जग्दम्बा कहा जाता हैं। मां दुर्गा की तुलना परम ब्रह्म से की जाती है। मां दुर्गा को आदि शक्ति, प्रधान प्रकृति, गुणवती योगमाया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकार रहित बताया गया है। मां दुर्गा शक्ति का अवतार है। नवरात्रि में आप उनके मंत्र का श्रद्धा पूर्वक जाप करेंगे और आपके जीवन में आने वाली सब परेशानियां दूर होंगी।1. मां दुर्गा के इस मंत्र का जाप प्रार्थना करते हुए प्रसन्नता वापस लाने के लिए करेंप्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि ।त्रैलोक्यवासिनामीड्ये लोकानां वरदा भव।।2.मां दुर्गा के इस मंत्र द्वारा मोक्ष और स्वर्ग की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिएसर्वभूता यदा देवी स्वर्गमुक्तिप्रदायिनी।त्वं स्तुता स्तुतये का वा भवन्तु परमोक्तय: ।।3.अपने समस्त पापों का नाश करने के लिए मां दुर्गा की प्रार्थना इस मंत्र के द्वारा करनी चाहिए।हिनस्ति दैत्यतेजांसि स्वनेनापूर्य या जगत्।सा घण्टा पातु नो देवि पापेभ्योन: सुतानिव ।।4.जीवन को निरोगी और अपने जीवन में सौभाग्य लाने के लिए मां की प्रार्थना इस मंत्र द्वारा करेंदेहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ।।5.जीवन में आने वाली समस्त विपत्तियों से बचने के लिए मां की प्रार्थना इस मंत्र द्वारा करनी चाहिए।रक्षांसि यत्रोग्रविषाश्च नागा यत्रारयो दस्युबलानि यत्र।दावानलो यत्र तथाब्धिमध्ये तत्र स्थिता त्वं परिपासि विश्वम् ।।---
-
Happy NAVRATRI(शारदीय नवरात्रि की शुभकामनायें...)
भक्तियोगरस के परमाचार्य जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के श्रीमुखारविन्द से निःसृत श्री दुर्गा-तत्व तथा गोपियों के माँ कात्यायनी देवी पूजन सम्बन्धी प्रवचन, सभी भगवत्प्रेमपिपासु भावुक पाठक समुदाय को 'शारदीय नवरात्रि' की हार्दिक शुभकामनायें :::::::
जय जय जय जय दुर्गा मैया गोविन्द राधे।कृपा करि मोहे कृष्ण प्रेम दिला दे।।(स्वरचित दोहा)
प्रेम की अन्तिम आचार्या ब्रजांगनाएँ हैं, ब्रजगोपियाँ हैं जिनकी चरणधूलि ब्रम्हा, शंकर, सनकादिक, जनकादिक, उद्धवादिक समस्त परमहंस चाहते हैं। वृक्ष बन-बनकर ब्रज में उनकी चरणधूलि के लिये गये थे। वो ब्रजगोपियाँ प्रेम की आचार्या हैं। उनके प्रेम के आगे और किसी का प्रेम न हुआ था, न होगा। महाभाव कक्षा पर पहुँची हुई हैं ब्रजगोपियाँ। उसमें दो प्रकार की गोपियाँ थीं - एक ऊढ़ा एक अनूढ़ा। एक विवाहिता और एक कन्यायें। जो विवाहिता गोपियाँ थीं, उनका प्रेम अधिक उच्च कक्षा का था और नम्बर दो की कन्यायें थीं। विवाहिता का प्रेम परकीया भाव का प्रेम कहलाता है और कन्याओं का प्रेम स्वकीया भाव का प्रेम है।
स्वकीया माने जिसका और किसी से संबंध न हो और परकीया माने जिसका विवाह हो चुका है, पति है लेकिन चोरी चोरी प्यार करती है श्यामसुन्दर से। तो ब्रजांगनाओं का परकीया भाव का प्रेम सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ये दो प्रकार की गोपियाँ थीं और दो प्रकार की वेद ऋचायें भी थीं इनकी दासियाँ यानी विवाहिताओं की दासियाँ। ऐसी वेद की ऋचायें थीं जो इन्द्र, वरुण, कुबेरादि देवताओं की वाचिका थीं।
इन्द्रो जातो वसितस्य राजा, अग्निर्देवता, वायोर्देवता सूर्यो देवताचन्द्रमा देवता वसवो रुद्रादेवता वृहस्पते देवतेन्द्र इन्द्रोदेवता।
इत्यादि तमाम वेद मंत्र हैं जो डायरेक्ट भगवान के लिये नहीं हैं, उनका नाम लिखा है इन्द्र वरुण कुबेरादि। और कुछ ऐसी वेद की ऋचायें हैं जो डायरेक्ट भगवान की वाचिका हैं;
सत्यंज्ञानमनंतम् ब्रम्ह।
इत्यादि। तो जो अनंत वाचिका हैं यानी अनूढ़ा हैं यानी कन्यायें हैं वे स्वकीया भाव की हैं और जो अन्य पूर्विका हैं, ऊढ़ा हैं, विवाहिता हैं, वे परकीया भाव की हैं। तो ये दोनों प्रकार की गोपियों के प्रेम सर्वोच्च प्रेम कहलाता है। उन दोनों ब्रजगोपियों ने दुर्गा की उपासना की थी;
कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।नन्दगोपसुतम् देव पतिं मे कुरुते नमः।।(भागवत 10-22-4)
कात्यायनी नाम है। दुर्गा के बहुत नाम हैं, बहुत रुप हैं, चार भुजा की दुर्गा, आठ भुजा की, हजार भुजा की। तो उन्हीं दुर्गा का एक रुप कात्यायनी देवी था, उसी को योगमाया कहते हैं। श्रीकृष्ण की बड़ी बहन है ये योगमाया जो यशोदा की पुत्री हैं। यशोदा की पुत्री हुई थी और देवकी के पुत्र हुये थे श्रीकृष्ण। तो श्रीकृष्ण को वसुदेव ले जाकर यशोदा के बगल में लिटा दिये थे और योगमाया को यानि यशोदा की पुत्री को उठा लाये थे और देवकी को दे दिया था। उसी को कंस ने चट्टान पर पटका था। लेकिन चट्टान पर गिरने के पहले ही वो आकाश को चली गईं और आठ भुजा से प्रकट होकर कंस को डाँटा, 'तुझे मारने वाला आ गया है तू मुझे क्या मारेगा?'
तो वो कात्यायनी देवी योगमाया दुर्गा हैं, उनकी उपासना किया था ब्रजगोपियों ने और उनसे वर माँगा था कि हमारे वर श्रीकृष्ण बनें।
पतिं मे कुरुते नमः।(भागवत 10-22-4)
हे कात्यायनी! हम तुमको नमस्कार करते हैं। ऐसा वरदान दो कि श्रीकृष्ण हमारे पति बनें, प्रियतम बनें। और यही दुर्गा रामावतार में पार्वती के रुप में थीं जिनकी सीता ने, राम ने सबने इनकी उपासना की थी।
मनजाहि राच्यो मिलहिं सो वर सहज सुन्दर साँवरो।
और वहाँ वर दिया था पार्वती ने सीता को कि जाओ तुमको तुम्हारे पति राम मिलेंगे, वो पति बनेंगे। तो दुर्गा की उपासना करके हम उनसे वर माँगें, हमको श्रीकृष्ण प्रेम दे दो।
• सन्दर्भ : साधन साध्य पत्रिका, अक्टूबर 2009 अंक
★★★ध्यानाकर्षण/नोट (Attention Please)- सर्वाधिकार सुरक्षित ::: © राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली।- जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा प्रगटित सम्पूर्ण साहित्यों की जानकारी/अध्ययन करने, साहित्य PDF में प्राप्त करने अथवा उनके श्रीमुखारविन्द से निःसृत सनातन वैदिक सिद्धान्त का श्रवण करने के लिये निम्न स्त्रोत पर जायें -(1) www.jkpliterature.org.in (website)(2) JKBT Application (App for 'E-Books')(3) Sanatan Vaidik Dharm - Jagadguru Kripalu Parishat (App)(4) Kripalu Nidhi (App)(5) www.youtube.com/JKPIndia(उपरोक्त तीनों एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर Android तथा iOS के लिये उपलब्ध हैं.) - ज्योतिष में नव ग्रहों के बारे में बताया गया है। इन सभी ग्रहों का अपना प्रभाव होता है और ये अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। जब ये ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका प्रभाव मनुष्य के जीवन पर भी पड़ता है। प्रत्येक ग्रह के लिए ज्योतिष में रत्न बताए गए हैं, यदि राशि और ग्रह के अनुसार रत्न धारण किया जाए तो ग्रहों को अनुकूल बनाया जा सकता है और इनकी प्रतिकूलता के कारण होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। माना जाता है कि रत्न धारण करने जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के मार्ग भी प्रशस्त होते हैं। इन्हीं रत्नों में से एक बताया गया है 'पुखराज रत्न'। पीले रंग का चमकीला ये रत्न बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति अनुकूल हो उनके लिए पुखराज बहुत ही शुभ फल प्रदान करनता है। यदि किसी की कुंडली में बृहस्पति शुभता प्रदान नहीं कर रहे हैं तो उन्हें भी इस रत्न को धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से विवाह की रुकावट दूर होती हैं साथ ही धन-संपत्ति और मान-सम्मान में वृद्धि भी प्राप्त होती है। रत्न बहुत ही प्रभावशाली माने जाते हैं इसलिए इन्हें धारण करने से पहले आपको भलिप्रकार से जानकारी होना बहुत आवश्यक होता है, तो चलिए जानते हैं पुखराज पहनने के फायदे और विधि।पुखराज पहनने के फायदेपुखराज बृहस्पति ग्रह का रत्न होता है इसलिए यह रत्न धारण करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। बृहस्पति की प्रतिकूल स्थिति के कारण जिनके विवाह में रुकावटे आ रही हैं, उनके लिए पुखराज धारण करना फायदेमंद रहता है। इस रत्न को धारण करने से कमजोर पाचन में भी फायदा मिलता है। इसके अलावा आध्यात्मिक वा धार्मिक विषयों में रुचि रखने वालों के लिए भी पुखराज फायदेमंद रहता है।पुखराज पहनने के नियम व विधि-पुखराज को हमेशा सोना धातु में पहनना चाहिए। इसी के साथ आपको वजन का ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक होता है। पांच से सात कैरेट के पुखराज को सोने की अंगूठी में जड़वाकर धारण करना चाहिए। पुखराज धारण करने के लिए बृहस्पितवार का दिन और पुष्य नक्षत्र शुभ रहता है। पुखराज को धारण करने के लिए सबसे पहले अंगूठी को दूध और फिर गंगाजल में डाल दें। इसके बाद शक्कर और शहद के घोल में अंगूठी डालें। अब बृहस्पतिदेव की पूजा अर्चना करने के बाद ' ऊं ब्रह्म ब्र्हस्पतिये नमः' मंत्र का एक माला जाप करें। इसके बाद अंगूठी को बृहस्पतिदेव के चरणों से स्पर्श करवाकर धारण कर लेें। पुखराज को तर्जनी (index finger) में धारण किया जाता है, क्योंकि इस उंगली को नीचे ही बृहस्पति पर्वत होता है।कौन सी राशि के लोग धारण कर सकते हैं पुखराज-रत्न को राशि के अनुसार पहनना भी बहुत आवश्यक होता है। मिथुन, कन्या और वृषभ राशि के जातकों के लिए पुखराज रत्न पहनना शुभ साबित होता है। धनु व मीन राशि वालों को लिए भी ये रत्न पहनना भाग्यवृद्धि करता है तो वहीं वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर व कुम्भ लग्न वाले लोगों को पुखराज नहीं पहनने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पुखराज को हमेशा किसी योग्य ज्योतिष की सलाह से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति के अनुसार धारण करना चाहिए।
- नवरात्रि का पावन पर्व इस बार 7 अक्टूबर से है। नौ दिनों के इस पर्व में मां दुर्गा भक्तों के घर पर आती हैं और नौ दिनों तक आपके घर पर वास करती हैं। इस दौरान भक्त माता के सभी स्वरूपों की पूजा करते हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना से लेकर भोग, भजन व बंगाली नृत्य तक करते हैं। पूरे देश में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। सभी जगह माता की पूजा के अलग अलग तरीके और मान्यताएं हैं। कहीं दुर्गा पूजा का आयोजन होता है, तो कहीं गुजराती गरबा खेला जाता है। अगर आप भी नवरात्रि मनाते हैं और मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो एक आसान तरीका भी है। इस तरीके से नवरात्रि में आप मां के नौ स्वरूपों को खुश कर सकते हैं। इसके लिए आपको नौ दिन तक नव देवियों के पसंदीदा रंग में रंग जाना होगा। यानि कि आप हर दिन माता रानी के पसंदीदा रंग के कपड़े पहन कर उनके सामने जाएं और माथा टेंके। आपको अपने मनपसंद रंग के कपड़ों में देख माता दुर्गा का मन भी खुश हो जाएगा। महिलाएं हों या पुरुष सभी नवरात्रि में इन 9 रंगों के परिधानों को पहन सकते हैं।नवरात्रि का पहला दिन- पीला रंगनवरात्रि में मां के प्रिय कपड़े पहन ही रहें हैं तो पारंपरिक परिधान पहनें। महिलाएं साड़ी, सूट और लहंगा पहन सकती हैं तो वहीं पुरुष कुर्ता कैरी करें। नवरात्रि के पहले दिन मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। उन्हें पीला रंग पसंद हैं और इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन लोग कलश स्थापना या मां का अपने घर में स्वागत करते हैं। ऐसे में पीले रंग के परिधान का चयन करें।महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पहले दिन साड़ी लुक ट्रेडिशनल और पूजा के लिए एकदम परफेक्ट होगा। अगर साड़ी नहीं पहनना चाहती तो सूट या स्कर्ट भी पहन सकती हैं। पीले रंग का सूट न हो तो मिक्स एंड मैच कैरी कर सकती हैं। पुरुष पीले रंग का लॉन्ग या शॉर्ट कुर्ता पहन सकते हैं। पीली शर्ट भी अच्छी लगेगी।नवरात्रि का दूसरा दिन- हरा रंगनवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के एथेनिक वियर को कैरी करें। महिलाएं ग्रीन साड़ी, लहरिया प्रिंट की हरी साड़ी या सूट पहन सकती हैं। दो रंगों के कॉम्बिनेशन वाला पारंपरिक परिधान भी जंचेगा और माता का पसंद आएगा। लड़के ग्रीन शर्ट, कुर्ता या फिर ग्रीन रंग का दुपट्टा अपने किसी भी कुर्ते के साथ आप टीमअप कर सकते हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन हरा रंग शुभ माना जाता है।नवरात्रि का तीसरा दिन - ग्रे रंगनवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती हैं। कहा जाता हैं कि इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनकर मां की उपासना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ग्रे रंग का एथेनिक वियर इस दिन आपको फेस्टिव लुक देगा। आप ग्रे रंग के साथ मिक्स एंड मैच भी करेंगे तो सुंदर लगेगा।नवरात्रि का चौथा दिन- ऑरेंज कलरनवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा -अर्चना की जाती है। कहते हैं कि इस दिन ऑरेंज रंग पहनना शुभ होता है। महिलाएं और पुरुष ऑरेंज रंग के परिधान को पहन सकते हैं। आप कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन के कपड़े भी पहन सकते हैं। मां आपको सजा-संवरा देख बहुत खुश होंगी।नवरात्रि का पांचवा दिन -सफेद रंगपांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता को सफेद रंग प्रिय है। इस दिन आप सफेद रंग के पारंपरिक परिधान पहन कर माता रानी को प्रसन्न कर सकते हैं। आप सफेद रंग के सूट पर अलग रंग का दुपट्टा या सफेद फ्लोरल प्रिंट की साड़ी और सूट पहन सकती हैं। लड़के भी सफेद कुर्ता पजामा पहन कर अच्छे दिखेंगे।नवरात्रि का छठा दिन -लाल रंगलाल रंग तो माता का सबसे प्रिय रंग है। छठे दिन मा कात्यायनी की पूजा लाल रंग के कपड़ों में करें। लाल रंग को लकी माना जाता है। आप लाल सिफाॅन की साड़ी या बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। इसके अलावा आप लाल चुंदरी या दुपट्टा सिर पर डालकर ही पूजा करें। मां की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। लाल चूड़िया माता का बहुत भाती हैं, महिलाएं इसे भी नवरात्रि में पहने। लड़के लाल कुर्ता, शर्ट, टी शर्ट पहन सकते हैं।नवरात्रि का सातवां दिन- नीला रंगइस दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है। नीले रंग के कपड़े पहनना इस दिन लकी होता है। आप ब्लू रंग के परिधान पहन कर माता की पूजा करें। नीले रंग का कोई भी एथिनिक वियर नवरात्रि का ये दिन शुभ बना देगा।नवरात्रि का आठवां दिन -गुलाबी रंगगुलाबी रंग को हमेशा लड़कियों से जोड़ा जाता है। मां के आठवें स्वरूप महागौरी को भी गुलाबी रंग पसंद है। इस दिन महागौरी की पूजा होती है। महिलाएं या पुरुष दोनों ही नवरात्रि के आठवें दिन गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान पहन कर माता की पूजा करें। गुलाबी रंग की साड़ी, सूट पहन सकते हैं। लड़के गुलाबी रंग में मिक्स एंड मैच करके कोई भी ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी कर सकते हैं।नवरात्रि का आखिरी दिन- जामुनी रंगनवरात्रि के आखिरी दिन यानी नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। आपके मन की मुरादें पूरी करने के लिए मां को प्रसन्न करने का ये दिन सबसे शुभ होता है। इस दिन जामुनी रंग के कपड़े पहनना लकी हो सकता है। आज जामुनी रंग की साड़ी-सूट, स्कर्ट या लहंगा पहन सकती हैं। लड़कों पर भी जामुनी रंग के परिधान काफी जंचेगा।
- जगदगुरु कृपालु भक्तियोग तत्वदर्शन - भाग 415
★ भूमिका - निम्नांकित पद भक्तियोगरसावतार जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा विरचित 'प्रेम रस मदिरा' ग्रन्थ के 'सिद्धान्त-माधुरी' खण्ड से लिया गया है। 'प्रेम रस मदिरा' ग्रन्थ में आचार्य श्री ने कुल 21-माधुरियों (सद्गुरु, सिद्धान्त, दैन्य, धाम, श्रीकृष्ण, श्रीराधा, मान, महासखी, प्रेम, विरह, रसिया, होरी माधुरी आदि) में 1008-पदों की रचना की है, जो कि भगवत्प्रेमपिपासु साधक के लिये अमूल्य निधि ही है। इसी ग्रन्थ के 'सिद्धान्त माधुरी' का यह पद (77) है, जिसमें मनुष्य शरीर की महत्ता और इसके उद्देश्य का वर्णन है.....
मिलत नहिं नर तनु बारम्बार।कबहुँक करि करुणा करुणाकर, दे नृदेह संसार।उलटो टाँगि बाँधि मुख गर्भहिं, समझायेहु जग सार।दीन ज्ञान जब कीन प्रतिज्ञा, भजिहौं नंदकुमार।भूलि गयो सो दशा भई पुनि, ज्यों रहि गर्भ मझार।यह 'कृपालु' नर तनु सुरदुर्लभ, सुमिरु श्याम सरकार।।
भावार्थ - यह मनुष्य का शरीर बार-बार नहीं मिलता। दयामय भगवान् चौरासी लाख योनियों में भटकने के पश्चात् दया करके कभी मानव देह प्रदान करते हैैं। मानव देह देने के पूर्व ही संसार के वास्तविक स्वरूप का परिचय कराने के लिए गर्भ में उल्टा टाँग कर मुख तक बाँध देते है। जब गर्भ में बालक के लिए कष्ट असह्य हो जाता है तब उसे ज्ञान देते हैं और वह प्रतिज्ञा करता है कि मुझे गर्भ से बाहर निकाल दीजिये, मैं केवल आपका ही भजन करूँगा। जन्म के पश्चात् जो श्यामसुन्दर को भूल जाता है, उसकी वर्तमान जीवन में भी गर्भस्थ अवस्था के समान ही दयनीय दशा हो जाती है। 'श्री कृपालु जी' कहते हैं कि यह मानव देह देवताओं के लिए भी दुर्लभ है, इसीलिए सावधान हो कर श्यामसुन्दर का स्मरण करो।
• सन्दर्भ : 'प्रेम रस मदिरा', सिद्धान्त माधुरी, पद संख्या - 77
★★★ध्यानाकर्षण/नोट (Attention Please)- सर्वाधिकार सुरक्षित ::: © राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली।(- जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा प्रगटित सम्पूर्ण साहित्यों की जानकारी/अध्ययन करने, साहित्य PDF में प्राप्त करने अथवा उनके श्रीमुखारविन्द से निःसृत सनातन वैदिक सिद्धान्त का श्रवण करने के लिये निम्न स्त्रोत पर जायें -*(1) www.jkpliterature.org.in (website)(2) JKBT Application (App for 'E-Books')(3) Sanatan Vaidik Dharm - Jagadguru Kripalu Parishat (App)(4) Kripalu Nidhi (App)(5) www.youtube.com/JKPIndia(उपरोक्त तीनों एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर Android तथा iOS के लिये उपलब्ध हैं.) - ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ये प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा ग्रह उल्टी और सीधी चाल से भी चलते हैं। क्रूर ग्रह माने जाने वाले शनि अभी मकर राशि में वक्री गति यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं। शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री हैं। अब थोड़े ही दिनों के बाद शनि की चाल वक्री से मार्गी हो जाएगी। 11 अक्तूबर 2021 को शनि मकर राशि में 141 दिनों के बाद मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने के तुरंत बाद इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पडऩे लगेगा। कष्ट कम होंगे और कार्यों में चली आ रही बाधाएं खत्म होने लगेगी। आइए जानते हैं शनि की सीधी चाल से किन राशियों की खुलेगी किस्मत।मिथुन राशिशनि की वक्री चाल खत्म होने पर मिथुन राशि के जातकों को सबसे पहले राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। इस राशि पर शनि का ढैय्या चल रही है। शनि के 141 दिनों तक वक्री रहने के कारण इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जैसे ही शनि मार्गी चाल से चलना आरंभ करेंगे मिथुन राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने लगेंगे। बीमारियां जो काफी दिनों से पीछा कर रही हैं अब आपको इनसे छुटकारा मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।तुला राशिमिथुन राशि के अलावा तुला राशि के जातकों पर जनवरी 2020 से शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के प्रकोप से तुला राशि के जातकों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जो अब कुछ उसमें कमी आना आरंभ हो जाएगी। नौकरी में पदोउन्नति होगी। रूके हुए काम पूरे होने लगेंगे। परिवार वालों का साथ मिलने से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा पहले की तुलना में ज्यादा होने लगेगा।धनु राशिइस समय धनु राशि पर शनि का प्रकोप चल रहा है। धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि के वक्री होने के कारण इस राशि के जातकों पर शनि का अशुभ छाया बनी हुई है। 11 अक्तूबर 2021 के बाद शनि के मार्गी होने के बाद इनकी परेशानियां कम होने लगेंगी। अच्छे मौके मिलना शुरू हो जाएंगे। आर्थिक परिशानियों का दौर अब बहुत जल्द खत्म होगा जिस कारण से धनु राशि के जातकों के चेहरे पर मुस्कान दोबारा से लौट आएगी।
- 'जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज - अवतरण दिवस'(अंग्रेजी तिथि - 5 अक्टूबर 1922, भक्तिधाम मनगढ़ में)
अंग्रेजी तिथि के अनुसार आज 5 अक्टूबर को विश्व के पंचम मूल जगदगुरुत्तम स्वामी श्री कृपालु जी महाराज जी की जयंती है, इस अवसर पर आप सभी सुधी पाठक जनों को हार्दिक शुभकामनायें। 5 अक्टूबर 1922 की मध्यरात्रि को भारतवर्ष के उत्तर प्रदेश राज्य में इलाहाबाद के निकट मनगढ़ नामक ग्राम में आपका अवतरण माता भगवती की गोद में हुआ था। यह पावन रात्रि शरद-पूर्णिमा की थी। समस्त विश्व में अपने प्रेम, ज्ञान तथा कर्मयोग की सर्वश्रेष्ठता सिद्ध करते हुये जनमानस को समस्त दुःखों से मुक्ति तथा अनंतानंत आनन्द जो कि भक्ति के द्वारा भगवान को प्राप्त कर ही मिल सकता है; का महत्वपूर्ण दिग्दर्शन दिया है।
इस श्रृंखला के अंतर्गत आज से कुछ हफ्तों तक हम उनके विषय में अनेक महत्वपूर्ण पठन-सामग्री प्रकाशित करेंगे। साथ ही उनके साहित्य व प्रवचन के महत्वपूर्ण अंश भी प्रकाशित होंगे। आज विशेष रूप में उनके निखिलदर्शनसमन्वयात्मक स्वरूप व विश्व के प्रति उनकी 'वसुधैव कुटुंबकं' की भावना के परिचय के रूप में उनके कुछ उद्धरण प्रकाशित किये जा रहे हैं। आशा है कि इससे किंचित रूप में ही सही, उनकी अगाध महिमा का कुछ झाँकी प्राप्त कर सकेंगे साथ ही आत्मा और जीवन की उन्नति के लिये मार्गदर्शन भी....
★ (1) 'सभी धर्मियों का भगवान एक ही है'
'...कोई भी मजहब हो, कोई भी धर्म हो, सबका धर्मी बस एक ही है, जिसे हिन्दू धर्म में 'ब्रह्म' 'परमात्मा' 'भगवान' आदि कहते हैं, इस्लाम में उसी को 'अल्लाह' कहते हैं, फारसी में उसी को 'ख़ुदा' कहते हैं। पारसी लोग उसी को 'अहुरमज्द' कहते हैं। उसी एक भगवान के ये सब नाम हैं। लाओत्सी धर्म वाले 'ताओ' कहते हैं, बौद्ध लोग 'शून्य' कहते हैं। जैन लोग 'निरंजन' कहते हैं, सिक्ख लोग 'सत श्री अकाल' कहते हैं और अंग्रेज लोग 'गॉड' कहते हैं। ये सब उसी एक के अपनी अपनी भाषाओं में नाम हैं...'
★ (2) 'समस्त विश्व के प्रति अपनत्व की भावना'
'...मैं पंजाबी नहीं, गुजराती नहीं, बंगाली नहीं, ब्राह्मण भी नहीं, क्षत्रिय भी नहीं, वैश्य भी नहीं, शूद्र भी नहीं, हिन्दू भी नहीं, सिक्ख भी नहीं, मुसलमान भी नहीं। मैं सबका हूँ, सब मेरे अपने ही हैं, कोई मुझे अपना माने या न माने मैं सबको अपना ही मानता हूँ। भगवान एक ही है। ईश्वर, परमात्मा, ख़ुदा, अल्लाह, गॉड, वाहेगुरु सब उसी के नाम हैं। अनन्त नाम रुपाय...'
★ (3) 'विश्व-शान्ति के लिये दिया गया उनका संदेश'
'...यदि विश्व के सभी मनुष्य श्रीकृष्णभक्ति रूपी शस्त्र को स्वीकार कर लें तो समस्त देशों का, समस्त प्रांतों का, समस्त नगरों का, समस्त परिवारों का झगड़ा ही समाप्त हो जाय। केवल यही मान लें कि सभी जीव, श्रीकृष्ण के पुत्र हैं। अतः परस्पर भाई भाई हैं। पुनः सभी जीवों के अंतःकरण में श्रीकृष्ण बैठे हैं। यथा;
ईश्वरः सर्वभूतानां हृद्देशेर्जुन तिष्ठति। (गीता)
अतएव किसी के प्रति भी हेय बुद्धि, निन्दनीय है। वर्तमान विश्व में इस सिद्धान्त पर राजनीतिज्ञों का ध्यान ही नहीं जाता अतएव अन्य भौतिक उपायों से शान्ति के स्थान पर क्रान्ति उत्तरोत्तर बढ़ती जा रही है। केवल उपर्युक्त भावों के भरने से ही विश्वशान्ति संभव है...'
• सन्दर्भ ::: 'भगवत्तत्व' पत्रिका (यह पत्रिका 'जगदगुरु दिवस स्वर्ण जयंती समारोह' के रूप में वर्ष 2007 का विशेष संस्करण है.)
★★★ध्यानाकर्षण/नोट (Attention Please)- सर्वाधिकार सुरक्षित ::: © राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली।- जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा प्रगटित सम्पूर्ण साहित्यों की जानकारी/अध्ययन करने, साहित्य PDF में प्राप्त करने अथवा उनके श्रीमुखारविन्द से निःसृत सनातन वैदिक सिद्धान्त का श्रवण करने के लिये निम्न स्त्रोत पर जायें -(1) www.jkpliterature.org.in (website)(2) JKBT Application (App for 'E-Books')(3) Sanatan Vaidik Dharm - Jagadguru Kripalu Parishat (App)(4) Kripalu Nidhi (App)(5) www.youtube.com/JKPIndia(उपरोक्त तीनों एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर Android तथा iOS के लिये उपलब्ध हैं.)