- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना, बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयारी कर रही है। फिलहाल वह अभी पढ़ाई कर रही है। सुहाना खान का कल 20वां जन्मदिन था। लेकिन इस बार उनका बर्थडे सेलिब्रेशन परिवार के साथ घर में हुआ। लॉकडाउन के चलते सुहाना खान भी फैमिली संग घर पर ही रही। लेकिन अब कुछ घंटे पहले ही सुहाना खान ने अपने घर मन्नत की बालकनी में खड़ी होकर लेटेस्ट फोटोज से अपने बर्थडे सेलीब्रेशन की एक हल्की सी छलक दिखाई है।सुहाना खान ने अपने बर्थडे के एक दिन बाद अपनी सेंसेशनल फोटोज शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इन फोटोज को शेयर करते हुए सुहाना खान ने लिखा, मैं पूरे 10 साल बाद 30 की हो जाउंगी। बर्थडे के एक दिन बाद सुहाना खान ने अपने घर की बालकनी में खड़े होकर कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है।हाथ में फूल लिए खड़े अपनी इस फोटो के जरिए सुहाना खान ने इशारा दिया कि ये बर्थडे उनके लिए कितना खास रहा। इस दौरान सुहाना खान के छोटे भाई अबराम खान ने उन्हें एक प्यारा सा नोट लिखकर कहा है कि वो दुनिया की बेस्ट सिस्टर हैं।सुहाना खान अपने पापा शाहरुख खान की तरह ही रुल-ब्रेकर हैं। सुहाना खान इंटरनेट पर अपने जीवन से जुड़ी अहम जानकारियां देती रहती हैं और उनकी तस्वीरों से लगता है कि उन्हें ट्रोलर्स की चिंता नहीं है। सुहाना खान की कई सारी बिकिनी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं, जिनकी आलोचनाएं भी हुई हैं। हालांकि सुहाना खान इन चीजों की चिंता नहीं करती हैं।सुहाना खान बचपन से ही एक सफल अभिनेत्री बनना चाहती हैं। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। सुहाना खान विदेश में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने हाल में एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई थी, जिसकी खूब चर्चा हुई थी।सुहाना खान हर साल अपनी फैमिली के साथ एक बार वेकेशन पर जरूर जाती हैं। वहां से सामने आने वाली उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल होती हैं।---
- मुंबई। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता किरण कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसकी पुष्टि 74 वर्षीय अभिनेता ने खुद की है। टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा, मैं कोरोना पॉजिटिव हूं और अपने परिवार से अलग घर में क्वारंटाइन में रह रहा हूं। अभिनेता किरण कुमार ने आगे कहा, कोरोना संक्रमित होने के किसी तरह के कोई लक्षण मेरे अंदर नहीं थे। मुझे न तो बुखार था, नहीं खांसी थी आ रही थी और नहीं सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन जब मैंने अपनी टेस्ट करवाया तो मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया।किरण कुमार ने स्पष्ट किया कि मैं मुंबई में दो फ्लोर में रहता हूं। इस समय मैं अपने परिवार से अलग दूसरे फ्लोर पर रह रहा हूं। परिवार से मैं रोज फोन पर बात करता हूं। इसके साथ ही मैं खुद का भी ख्याल रख रहा हूं। होम क्वारेंटाइन में रहते हुए मैं पौष्टिक खाना खा रहा हूं। अभिनेता ने अपने चाहने वालों को संदेश देते हुए कहा-इस वायरस से डरने या घबराने की जरुरत नहीं है। अगर आप खुद का ठीक से ध्यान रखेंगे तो ये आपका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। हम सभी को मिलकर इस वायरस को हराना है और जीत हासिल करनी है।अभिनेता किरण कुमार को 14 मई को पता चला कि वो कोरोना से संक्रमित है। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने परिवार से दूरी बना ली। अब किरण कुमार 10 दिनों से अपने घर में क्वारंटाइन में रह रहे हैं। उनका अगला कोविड-19 टेस्ट 25 मई को होने वाला है।किरण कुमार से पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, निर्माता करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां जोआ मोरानी और शाजिया मोरानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन अब लेकिन ये सभी बॉलीवुड सेलेब्स ठीक होकर अपने घर चले गए है और परिवार के साथ होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं।----
- मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद से जबसे पुराने शोज शुरु हुए है, टीआरपी लिस्ट में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इस साल के 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। नीचे देखें इस हफ्ते के टॉप 5 शोज की लिस्ट...महाभारत- दूरदर्शन पर रामायण और उत्तर रामायण खत्म होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि महाभारत ही इस लिस्ट में टॉप करेगा और इस बार ऐसा ही हुआ है।श्री कृष्णा- 5.4 प्वॉइंट्स के साथ ही दूरदर्शन के इस पौराणिक शो को टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इन दिनों इस शो में भगवान कृष्ण की बाललीला दिखाई जा रही है।महाभारत- स्टार प्लस पर आने वाले महाभारत को इस बार तीसरा स्थान मिला है। इस हफ्ते शाहीर शेख स्टारर इस शो ने कुल 4.3 प्वॉइंट बटोरे हंै।पीएम मोदी (20 मिनट)- लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी अपने वीडियो मैसेज के द्वारा देशवासियों को संबोधित करते रहते हैं। इस हफ्ते पीएम मोदी के 20 मिनट स्पीच ने टीआरपी लिस्ट में खूब सुर्खियां बटोरी है। पीएम मोदी के 20 मिनट के वीडियो को टीआरपी लिस्ट में चौथा पायदान मिला है।विष्णुपुराण- हाल ही में शुरु हुए इस शो ने टीआरपी लिस्ट में धमाकेदार एंट्री मारी है। बी. आर. चोपड़ा के इस शो को 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 5वां स्थान मिला है।------
- मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के बीच साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती और उनकी गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज की रोका सेरेमनी संपन्न हो गई है। सेरेमनी के दौरान ली गई कपल की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही हैं। राणा के फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।रोका सेरेमनी के समय राणा दग्गुबाती सफेद रंग की आउटफिट में दिखाई दिए, तो वहीं मिहीका बजाज ऑरेंज और पिंक साड़ी में नजर आईं। राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की जोड़ी इन सभी तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही है। सभी रस्मों को पूरा करने के बाद राणा दग्गुबाती अपनी प्रेमिका मिहीका बजाज पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई दिए।ट्रेडिशनल लुक में मिहीका बजाज काफी खूबसूरत लग रही हैं। राणा के फैंस लगातार अपनी भाभी की तारीफ कर रहे हैं। बीते दिनों ही राणा दग्गुबाती ने मिहीका बजाज के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। मिहीका को तस्वीरों में देखने के बाद राणा के फैंस कमेंट करके पूछ रहे हैं कि भाभी को वो दुल्हन के अवतार में कब देख पाएंगे...राणा दग्गुबाती ने अनेक फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्म बाहुबली में उन्होंने भल्लला देवा के रोल में सबको प्रभावित किया था। मिहीका बजाज एक इवेंट प्लानर हैं, जो मुंबई में ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की मालकिन हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर मशहूर प्लेबैक सिंगर लता मंगेशकर तक कई सितारों के निधन की झूठी खबरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। कलाकारों को चाहने वालों की संख्या करोड़ों में होती है, जिस कारण ऐसी खबरें आग की तरह फैलती हैं। कई बार इन सेलेब्स को खुद इंटरनेट के माध्यम से सफाई देने पड़ती है । इस ट्रेंड की ताजा शिकार हैं एक जमाने की मशहूर अदाकारा मुमताज।70 और 80 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी के लिए मशहूर अदाकारा मुमताज को लेकर कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि उनका निधन हो गया है और गुरुवार को भी इन खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। कई लोगों ने मुमताज के निधन की खबर पर भरोसा भी कर लिया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना तक कर डाली। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं राणा गुरमीत जो एक जाने-माने नेता हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, मुमताज जी हमारे बीच नहीं रही! मैं इस बात से काफी दुखी हूं... उनके निधन से मैंने अपने करीबी दोस्त को हमेशा के लिए खो दिया है। हमारी आखिरी मुलाकात लंदन में हुई थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। आप भले ही हमारे बीच नहीं हो लेकिन हम आपको हमेशा याद करेंगे। ईऐसी खबरों से एक्ट्रेस मुमताज का पूरा परिवार दंग रह गया है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि इस तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर किसने फैलाई है? इस खबर को गलत बताते हुए मुमताज के परिवार ने बताया है कि, वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और परिवार के साथ हैं। वो अपना ख्याल रखती हैं। फैंस इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।70 के दशक में मुमताज ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। मुमताज अपने समय में राजेश खन्ना, देव आनंद और धर्मेंद्र जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया, लेकिन काका के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई।
- मुंबई। कोरोना वायरस ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि कोरोना वायरस लॉकडाउन खत्म होने के बाद बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश करना समझदारी नहीं होगी और निर्माताओं को एक-दूसरे की फिल्मों को सपोर्ट करना पड़ेगा ताकि सभी को फायदा हो सके।कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण साल 2020 में रिलीज होने वाली कई सारी बिग बजट फिल्मों को अपनी रिलीज डेट्स बदलनी पड़ रही हैं क्योंकि इनकी शूटिंग पूरी नहीं की जा सकती है। बीते दिन खबर आई थी कि आमिर खान और करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा भी कोरोना वायरस के कारण साल 2021 में रिलीज होगी। आमिर खान अभी तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए हैं और लॉकडाउन खुलने के बाद तुरंत इसको पूरा भी नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में निर्माता लाल सिंह चड्ढा को साल 2021 में रिलीज करने की सोच रहे हैं।लाल सिंह चड्ढा के आगे बढऩे के बाद करण जौहर के बैनर में बन रही ब्रह्मास्त्र क्रिसमस 2020 पर रिलीज हो सकती है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म इस साल दिसम्बर के महीने में ही रिलीज होनी है लेकिन अब लाल सिंह चड्ढा आगे बढ़ चुकी है, इसीलिए मेकर्स ने इसे क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया है।फिल्म से जुड़े एक सूत्र न बताया है कि, ब्रह्मास्त्र का शूट लगभग खत्म किया जा चुका है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर लगातार काम चल रहा है। लॉकडाउन खत्म होते ही मेकर्स इसका बचा हुआ पैचवर्क भी पूरा कर लेंगे और यह फिल्म दिसम्बर के महीने तक तैयार हो जाएगी। ब्रह्मास्त्र करण जौहर के बैनर में बनी एक बिग बजट फिल्म है, जिस कारण मेकर्स इसे क्रिसमस 2020 पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा के आगे बढऩे से अब क्लैश जैसी स्थिति भी नहीं बन रही है।-----
- नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बना चुके सनी देओल इन दिनों राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं। इस समय सनी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं। सनी देओल की फैमिली फोटो इस समय इंटरनेट पर वायरल हुई है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।सनी देओल ने अपनी डेब्यू फिल्म बेताब की रिलीज के ठीक एक साल बाद लंदन की पूजा को अपनी संगिनी बनाया। आज वेे खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। पूजा लाइम लाइट में नहीं रहती और किसी भी फिल्मी कार्यक्रमों का हिस्सा बनने से बचती हैं। सनी देओल ने 1984 में पूजा से शादी की थी। उनके दो बेटे हैं राजवीर और करण देओल। पूजा बेहद खूबसूरत हैंं। वे घर पर ही रहकर अपने परिवार को पूरा समय देती हैं। पूजा को घर का काम करने और किताबें पढऩे का शौक है। वे अपने खाली समय में किताबें ही पढ़ती हैं। खबरों की माने तो वे ऐश्वर्या की जबरदस्त फैन हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे ऐश्वर्या की तरह दिखने की कोशिश करती हैं। इतना ही नहीं वे यमला, पगला, दीवाना फिल्म में अपने परिवार के साथ मेहमान कलाकार के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं। पूजा में सूरत भी है और सीरत भी। सनी देओल हमेशा कहते हैं कि वे पूजा जैसी की जीवन संगिनी चाहते थे।फिल्मी कॅरिअर में सनी देओल का नाम कभी अमृता सिंह तो कभी डिंपल कपाडिय़ा के साथ उछला, लेकिन पूजा ने कभी इस पर कोई बयान नहीं दिया।

- मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर-सुनीता कपूर की शादी को 36 साल पूरे हो गए हैं। अनिल कपूर ने साल 1984 में अपनी गर्लफेंड रह चुकी सुनीता कपूर से शादी रचाई थी। सुनीता कपूर के साथ जब अनिल ने शादी करने का फैसला किया था तब वो अपने कॅरिअर के चरम पर थे और कई लोगों ने उनसे कहा था कि ऐसा करने से उनका कॅरिअर खत्म भी हो सकता है, लेकिन अनिल ने किसी की बात नहीं मानी और सुनीता के साथ घर बसा लिया।अनिल कपूर का मानना है कि यह उनकी जिंदगी के सबसे सफल फैसलों में से एक था, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वक्त के साथ अनिल कपूर और सुनीता कपूर का रिश्ता काफी बदला है और अब ये नौजवान कपल से तीन बच्चों के मां-बाप बन चुके हैं, जिनमें से एक की शादी भी हो चुकी है। हालांकि इतने सालों में अगर कोई चीज नहीं बदली है तो वो है अनिल कपूर का बिंदासपन...।आपको जानकर हैरानी होगी कि अनिल कपूर की दिनचर्या सालों से समान है, जिससे सुनीता कपूर को शिकायत है। असल में अनिल कपूर अपने कॅरिअर की शुरूआत से ही सुबह-सुबह उठकर गले की एक्सरसाइज करते हैं ताकि उनकी आवाज हमेशा जवां रहे। अपनी इस एक्सरसाइज से वो सुबह-सुबह सभी घरवालों की नींद तोड़ देते हैं, जिससे सुनीता कपूर हमेशा नाराज रहती हैं लेकिन यह दोनों का सच्चा प्यार ही है, जो इनके बीच ऐसी छोटी बातों को लेकर गंभीर लड़ाइयां नहीं होती हैं।शादी की 36वीं सालगिरह के मौके पर अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट किया है और अपनी शादी की दिलचस्प यादें फैंस के साथ शेयर की हैं। अनिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, कैसे 19 मई मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन बन गया। मैंने सुनीता को प्रपोज किया और उनसे पत्नी बनने के लिए पूछा। हमारी शादी बहुत टली क्योंकि मैं चाहता था कि उसकी अच्छी तरह केयर कर सकूं जैसा वो डिसर्व करती है। कम से कम मैं चाहता था कि उसके लिए एक घर खरीद सकूं और एक कुक रख सकूं।अनिल कपूर ने आगे लिखा, कई दिक्कतों के बाद हमने शादी की। मुझे आज भी याद है जब मैं उनके घर में गया और दुल्हन को देखा तो वो हंस रही थीं। मेरी आंखों में आंसू आ गए। खुशी और नर्वसनेस के आंसू। हमारी शादी एक दिन की तैयारी में हुई थी। हमारी शादी बड़ी नहीं थी न हम हनीमून पर गए थे जिसके लिए आज भी वो मुझे चिढ़ाती हैं मगर ये मेरी जिंदगी की सबसे बेस्ट चीज थी।अनिल कपूर और सुनीता कपूर अच्छी तरह से समझते हैं कि माता-पिता के रूप में दोनों की जिम्मेदारियां क्या हैं और यही इन दोनों के सफल रिश्ते की मजबूत नींव है।---
- मुंबई। कोरोना वायरस लगातार देश में अपने पैर पसार रहा है और लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार निर्माता बोनी कपूर के घर में भी एक कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया है। यह व्यक्ति बोनी कपूर के घर में काम करता है।जैसे ही यह खबर मीडिया में आई हर तरफ कोहराम मच गया। इसके बाद निर्माता बोनी कपूर ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके घर में काम करने वाले एक सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। निर्माता के घर को क्वारंटीन कर दिया गया है।बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कोरोना वायरस ने शुरूआत में ही अपनी चपेट में ले लिया था। गायिका कनिका कपूर वो पहली बॉलीवुड सेलेब थीं, जिन्हें इस बीमारी ने अपने आगोश में लिया था। उनके बाद मोरानी परिवार के तीन सदस्यों (करीम मोरानी, शजा मोरानी और जोआ मोरानी) के भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आए थे। इन सभी के अलावा कलाकार फ्रेडी दारुवाला के पिता को भी कोरोनावायरस हो गया है।----
- मुंबई। यह तस्वीर आज की एक मशहूर एक्ट्रेस के बचपन की है। जरा दिमाग पर जोर लगाइये और पहचानिये। दादा-दादी से लेकर माता-पिता तक काफी मशहूर रहे हैं। अब ये बॉलीवुड में अपनी पारी खेल रही हैं।ये सारा अली खान ही हैं। सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी, जो आजकल फिल्मों में सक्रिय हैं। सारा बचपन में काफी मोटी हुआ करती थी। फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने अपनी डाइट और फिटनेस पर बहुत ध्यान दिया और एक ग्लैमरस लुक में नजर आकर सबको अपना दीवाना बना दिया। अब वे फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देती हैं। वे अक्सर अपने ट्रांसफोर्मेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आएंगी। फिल्म 1 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।सारा ने 2018 हिंदी फिल्म केदारनाथ के साथ अपनी फि़ल्मी सफऱ की शुरुआत की। उन्होंने रणवीर सिंह के विपरीत सिम्बा में भी काम किया। सारा अली ख़ान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ था। सारा ने 2016 में कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे अपनी मां की तरह ही काफी मस्तमौला हैं। वे अक्षय कुमार के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं।

- मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम में अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है। इस फोटो के साथ अदाकारा ने फैंस को जानकारी दी है कि वो आखिरकार रुटीन लाइफ में लौट आई है। इस बीच अदाकारा ने खुद अपने बाल घर में ही काट डाले हैं।दरअसल आलिया भट्ट इन दिनों आम लोगों की तरह घर में क्वांरटीन का वक्त गुजार रही है। लेकिन इस बीच वो खुद को फिट और फाइन रखने की पूरी कोशिश में भी लगी हुई है। हाल ही में इसकी जानकारी खुद आलिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी है। अदाकारा ने इसके साथ ही एक और चौंकाने वाली बात बता दी है। आलिया ने अपनी एक जिमिंग मूड की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि इस दौरान घर में खुद को फिट रखने के चैलेंज को पूरा करते-करते उन्होंने अपने बाल भी खुद काट लिए है। इसी के साथ आलिया भट्ट अपने हेयर कट को भी फ्लॉन्ट करना नहीं भूली है।दरअसल रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया है। इसके बाद से ही अलिया, कपूर परिवार के सुख-दुख में साथ दे रही थी। इसी के चलते आलिया भट्ट सोशल मीडिया से भी गायब हो गई थी। लेकिन अब आलिया भट्ट दोबारा अपनी रुटीन लाइफ में लौट आई हैं।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी के लिए भट्ट और कपूर परिवार के बीच भी रजामंदी हो गई थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि जल्दी ही दोनों स्टार शादी के बंधन में बंध जाने वाले हैं।
- मुंबई। एक्ट्रेस भाग्यश्री एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं। वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी।भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन की घोषणा होने से पहले ही भाग्यश्री ने प्रभास की फिल्म की शूटिंग पूरी कर दी थी। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया था कि उन्हें दो बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिल रहा है। जिसमें से एक प्रभास के साथ नजर आने वाली फिल्म है।अदाकारा ने अपने ताजा इंटरव्यू में दूसरे बड़े प्रोजेक्ट के बारे में भी खुलासा कर दिया है। भाग्यश्री ने बताया है कि वो जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत की आगामी फिल्म थलाइवी में दिखाई देंगी। फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा है कि, मैं फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हूं और मेरा किरदार थलाइवी के जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ लाता है। मेरे और कंगना के एक साथ कई सीन्स हैं और पूरी टीम को हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। मुझे कंगना के साथ काम करके काफी मजा आया है क्योंकि वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं। काफी लंबे समय के बाद सेट पर जाना मेरे लिए अपने आप में एक अलग अनुभव था।भाग्यश्री ने फिल्म थलाइवी की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा है कि, मैंने पिछले साल सितम्बर के महीने में हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। मुझे लेकर मेकर्स अप्रैल में घोषणा करने वाले थे कि मैं इसका हिस्सा हूं। लेकिन लॉकडाउन के कारण ये हो नहीं पाया है। मुझे फिल्म डायरेक्टर ने परमीशन दे दी है कि मैं अपने फैंस के साथ इस खबर को शेयर कर सकती हूं।इस फिल्म में कंगना रनौत एक्ट्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का किरदार निभाती दिखाई देंगी। यह फिल्म जे जयललिता की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म का फस्र्ट लुक मेकर्स पहले ही रिलीज कर चुके हैं। ए. एल. विजय के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।---
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण भी हर आम और खास की तरह इन दिनों पति रणबीर सिंह के साथ घर में समय बिता रही है। हाल ही में अदाकारा ने फिल्म स्टार आमिर खान के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये फोटो इस वक्त खासा सुर्खियां बटोर रही है।इस फोटो को शेयर करने के साथ ही दीपिका पादुकोण ने एक बेहद मजेदार कैप्शन भी दिया है। दीपिका पादुकोण ने लिखा है, सबसे बड़ा थ्रोबैक... 1 जनवरी 2020, मैं 13 साल की थी.... और ऐसे ही ऑक्वर्ड जैसी अब हूं। वो लंच कर रहे थे। सिर्फ दही और चावल... मैं भी भूखी थी... जैसे कि मैं हमेशा होती हूं... लेकिन उन्होंने ऑफर ही नहीं किया और मैंने मांगा भी नहीं... इसके साथ ही अदाकारा ने आमिर खान को टैग भी किया है।दीपिका पादुकोण के इस मेजर थ्रो बैक फोटो पर रणवीर सिंह ने भी तुरंत ही कमेंट डे डाला है। एक्टर ने लिखा है, वाकई में बहुत बड़ा वाला थ्रो बैक है।इस फोटो में दीपिका पादुकोण आमिर खान के साथ-साथ अपने पापा प्रकाश पादुकोण, मां और बहन अनीषा पादुकोण के साथ बैठी हुई है। फोटो में दीपिका पादुकोण को पहचानना उनके फैंस के लिए भी काफी मुश्किल है। दीपिका ने अपना कॅरिअर शाहरुख के साथ शुरू किया था। शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी को पसंद भी किया गया, लेकिन उन्हें अब तक आमिर खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है।दीपिका की फिल्मों की बात करें, तो दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अदाकारा अपने पति रणवीर सिंह के साथ ऑन स्क्रीन भी पत्नी के ही किरदार में नजर आने वाली है। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस के हाथ हॉलीवुड रीमेक फिल्म द इंटर्न भी है। जिसमें पहले उनके साथ ऋषि कपूर काम करने वाले थे। लेकिन अब ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी जगह फिल्म में कौन एक्टर नजर आएगा इस पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
- मुंबई। एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल कहानी घर घर की, में नजर आ चुके टीवी एक्टर सचिन कुमार 15 मई को निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक सचिन कुमार का देहांत कार्डियक अरैस्ट की वजह से हुआ है। सचिन कुमार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के कजिन थे।सचिन कुमार ने 13 मई को ही अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया था। सचिन कुमार के देहांत की खबर आने के बाद टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।इसी बीच टीवी एक्टर राकेश पॉल ने सचिन कुमार के देहांत की खबर पर दुख जताया है। एक एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल से बात करते हुए राकेश पॉल ने कहा कि, मुझे बताया गया है कि रात में सचिन कुमार बिल्कुल ठीक थे। अगले दिन सुबह जब सचिन कुमार ने दरवाजा नहीं खोला तो उमके माता-पिता घबरा गए। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तब तक सचिन कुमार का निधन हो चुका था। सोते समय कार्डियक अरैस्ट आने की वजह से उनको बचाया नहीं जा सका।राकेश पाल ने कहा कि, सचिन कुमार के जाने से मुझे बहुत दुख हो रहा है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते मैं सचिन कुमार को आखिरी बार देख भी नहीं पाया। जब तक मुझे सचिन कुमार के देहांत की जानकारी मिली तक तक उनका अंतिम संस्कार हो चुका था। इसके अलावा टीवी एक्टर जुल्फी सैय्यद ने भी फेसबुक के जरिए इस खबर की पुष्टि की है। सचिन एक अच्छे फोटोग्राफर भी थे।---
- मुंबई। पूत के पैर पालने में ही पता चल जाते हैं, यह कहावत भारतीय संस्कृति में काफी मशहूर है। इसका मतलब है कि बच्चा बड़ा होकर क्या करेगा, इसका अंदाजा वो बचपन में ही दे देता है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले कलाकारों की बचपन की तस्वीरें देखकर भी आप यह अंदाजा आराम से लगा सकते हैं कि वो आज करोड़ों दिलों पर राज क्यों कर रहे हैं ? कई कलाकारों की बचपन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती हैं, जिनमें उनके क्यूट से एक्सप्रेशन नजर आते हैं।ऐसी ही एक तस्वीर इस समय इंटरनेट पर जमकर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में एक छोटी सी बच्ची बेहद गंभीर मुद्रा में किसी को देखती नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखकर लोग अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि यह बच्ची कौन है ? अगर आप भी अभी तक सोच में पड़े हुए हैं तो हम आपको बता दें कि यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट है, जो आज इंडस्ट्री की नम्बर 1 अदाकारा बन गई हैं।आलिया भट्ट बचपन से ही अदाकारा बनना चाहती थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने जी टीवी के एक शो में दी थी, जहां उनके पिता महेश भट्ट गेस्ट के रूप में आए थे। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड कलाकारों की ओल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से फैल रही हैं। इसी सिलसिले में आलिया भट्ट की यह क्यूट सी फोटो भी वायरल हो गई है, जिसमें वो अपने पिता के हाथों में खेलती दिखाई दे रही हैं।----
- मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, लेकिन वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।इस समय सैफ पत्नी करीना कपूर , बेटे तैमूर के साथ खुशहाल जिदंगी बिता रहे हैं। सैफ ने पहले अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। सैफ ने अमृता सिंह से शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया था। जानना चाहेंगे कि सैफ ने एलिमनी के तौर पर अमृता को कितनी रकम दी थी?सैफ अली खान ने साल 1991 में एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी जो उम्र में उनसे करीब 12 साल बड़ी हैं। तब सैफ की उम्र मात्र 21 साल की थी। दोनों के दो बच्चे भी हुए, सारा और बेटा इब्राहिम। लेकिन सैफ और अमृता की शादी बहुत ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और शादी के 13 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया और उस दौरान अमृता ने दोनों बच्चों की कस्टडी मांग ली। इसके साथ ही उन्होंने एलिमनी के तौर पर सैफ से बड़ी कीमत मांगी।अमृता से अलग होने के करीब एक साल बाद यानी 2005 में सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी टूटने से वो परेशान थे। उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चों सारा और इब्राहिम की फोटो अपने वॉलेट में रखते थे और अक्सर इन तस्वीरों को देखकर रो पड़ते थे। इसके साथ ही सैफ ने बताया कि अमृता ने एलिमनी के तौर पर उनसे 5 करोड़ रुपये मांगे थे और इसके साथ ही सैफ को हर महीने भी अमृता को तब तक एक लाख रुपये देने थे जब तक कि उनका बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता।अमृता से अलग होने के करीब 8 साल बाद सैफ ने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी कर ली और दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान है। करीना उम्र में सैफ से 10 साल छोटी हैं। सारा और इब्राहिम की सैफ के साथ ही करीना और तैमूर के साथ अच्छी बॉडिंग हैं।
- मुंबई। रामायण, महाभारत के बाद अब दूरदर्शन पर पौराणिक सीरियल विष्णु पुराण की वापसी हुई है। 14 मई से यह सीरियल डीडी भारती पर शुरू हुआ है।दूरदर्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शो के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है,- देखिए चक्रधर भगवान श्री विष्णु के अवतारों और महिमा की कथा विष्णु पुराण रात 7 बजे से सिर्फ डीडी भारती पर।विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय,कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय...बी. आर. चोपड़ा निर्देशित धारावाहिक विष्णु पुराण में भगवान विष्णु की महिमा और अवतारों की कथा का चित्रण किया गया है।
गौरतलब है कि दूरदर्शन पर रामायण ने पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो का रिकॉर्ड अपने नाम किया है और महाभारत ने भी टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई। इस सफलता के बाद दूरदर्शन ने अपने एक और पौराणिक शो विष्णु पुराण को रीटेलीकास्ट करने का फैसला किया।अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने महाभारत में जहां श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था, तो वहीं वे विष्णु पुराण सीरियल में भगवान विष्णु बने हैं। नीतीश भारद्वाज ने विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के साथ-साथ राम का किरदार भी निभाया था।वैदेही अमृते ने इस सीरियल में माता लक्ष्मी का किरदार निभाया है। वैदेही कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर हैं। वहीं अभिनेता समर जय सिंह ने पहली बार सीरियल ओम नम: शिवाय में भगवान शिव का रोल किया था। 1997 में आया ये शो काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद समर जय सिंह ने कई सीरियल में भगवान शिव का किरदार निभाया। वे विष्णु पुराण में भी भगवान शिव बने हैं।वो रहने वाली महलों की सीरियल में बहू का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में राज करने वाली रीना कपूर ने कई टीवी शोज में काम किया है। विष्णु पुराण शो में वह माता सीता के किरदार में हैं। इसमें भगवान राम का किरदार नीतीश भारद्वाज ने ही निभाया हैं।विष्णु पुराण सीरियल में दैत्य गुरु शुक्राचार्य का किरदार अभिनेता सुरेंद्र पाल ने निभाया है। पुराणों के अनुसार शुक्राचार्य दैत्यों के गुरु तथा पुरोहित थे। सुरेंद्र पाल जाने माने अभिनेता हैं। तो वहीं 81 वर्षीय सुधीर दलवी वहीं एक्टर हैं जिन्होंने रामायण में राम के गुरु यानी गुरु वशिष्ठ का रोल प्ले किया था। विष्णु पुराण में वे ब्रह्मा के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।कुबूल है सीरियल फेम शालिनी कपूर टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। शालिनी ने विष्णु पुराण में रेणुका का किरदार निभाया है। रेणुका राजा प्रसेनजित अथवा राजा रेणु की कन्या, परशुराम की माता और जमदग्नि ऋषि की पत्नी थीं।-- - मुंबई। लॉकडाउन के कारण सिनेमाघरों में ताले लगे हैं। जिसके कारण फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। कुछ फिल्मों की रिलीज आगे बढ़ गई है, तो कुछ निर्माता अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं।आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो के बाद अब विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी भी थियेटर में रिलीज ना होकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह फिल्म इस साल 8 मई को रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह रिलीज नहीं हो सकी जिसके बाद फिल्म को लेकर यह बड़ा फैसला लिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर अनु मेनन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी फिल्म का मशहूर ओटीटी पर वल्र्ड प्रीमियर होगा।इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा सान्या मल्होत्रा भी हैं जो उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी। इसके साथ ही फिल्म में अमित साध विद्या बालन के दामाद और जिश्शू सेनगुप्ता उनके पति की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में विद्या बालन शकुंतला देवी के किरदार में हैं, जो मानव कम्प्यूटर के नाम से विख्यात हुई थीं।गौरतलब है कि इससे पहले आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म गुलाबो सिताबो को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है। यह फिल्म इस साल 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी जिसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12 जून को रिलीज किया जाएगा। खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम और सूर्यवंशी, जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल, ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की खाली पीली, अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म लूडो भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है।---
- मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते टीवी शोज की शूटिंग बीते एक महीने से रुकी हुई है। नए एपिसोड्स की कमी के चलते पुराने सीरियल्स एक- एक करके टीवी पर दस्तक दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक नाम और शामिल होने जा रहा है। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के सीरियल दूसरा केवल की जो दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला है।कुछ समय पहले ही दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में शाहरुख खान का सीरियल दूसरा केवल अब लोगों का मनोरंजन करने आ रहा है। दूरदर्शन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सीरियल दूसरा केवल का एक प्रोमो भी शेयर कर दिया गया है।दूरदर्शन के इस ऐलान के बाद से ही शाहरुख खान के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सीरियल दूसरा केवल से पहले किंग खान का सर्कस भी टीवी पर दोबारा प्रसारित हो चुका है। शाहरुख खान का शो दूसरा केवल अपने समय का सुपरहिट धारावाहिक रह चुका है। सीरियल में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभाई थी। इसका प्रसारण 1989 में हुआ था।शाहरुख खान ने टीवी शो दूसरा केवल में लीड रोल निभाया था। शो की कहानी एक गांव में रहने वाले लड़के केवल की थी। जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए शहर जाता है। यहां केवल का एक दोस्त ही उसकी हत्या कर देता है, क्योंकि केवल ने अपने दोस्त का गैरकानूनी काम में साथ नहीं दिया था। सीरियल की पूरी कहानी केवल और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।----
- मुंबई। साउथ सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने सुपरहिट फिल्में देकर हसीनाओं का दिल जीत लिया है। ये हसीनाएं इन सुपरस्टार्स पर अपनी जान छिड़कती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं साउथ इंडस्ट्री के कई सारे ऐसे स्टार्स हैं जो जबरदस्त फीमेल फॉलोइंग होने के बाद भी कुंवारे हैं।राणा दग्गुबाती- हाल ही में खबर सामने आई है कि बाहुबली फिल्म के खलनायक भल्लादेव यानी राणा दग्गुबाती को प्यार हो गया है और वो अब जल्दी ही घोड़ी चढऩे की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अभी इनकी शादी में वक्त है और तब तक एक्टर हमारी इस कुंवारे स्टार्स की लिस्ट में ही हैं।प्रभास- बाहुबली फिल्म के लीड स्टार प्रभास ने भी अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि उनका नाम साउथ अदाकारा अनुष्का शेट्टी से कई बार जुड़ चुका है लेकिन दोनों ही स्टार्स इन खबरों को झुठलाते आए हैं।विजय देवरकोंडा- अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा भी बैचलर हैं और उनकी शादी भी नहीं हुई है। इसके अलावा उनकी लव लाइफ को लेकर भी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।अक्किनेनी अखिल- नागार्जुन के छोटे बेटे अक्किनेनी अखिल भी अभी तक कुंवारे हैं। हालांकि उनकी एक बार सगाई हो चुकी है लेकिन ये टूट गई।नितिन- साउथ के एक और हैंडसम स्टार हैं नितिन, जिनकी शादी अभी तक नहीं हुई है। लेकिन साउथ के इस दमदार एक्टर की कई लड़कियां दीवानी हैं।साई धरम तेज-साउथ स्टार साई धरम तेज का भी अपना अलग ही स्वैग है। साउथ में इस फिल्म स्टार को काफी पसंद किया जाता है लेकिन ये महाशय भी अभी तक कुंवारे हैं।वरुण तेज-ऐसा ही एक और धांसू सितारा है वरुण तेज, जो मुकुंदा, कांची और लोफर जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों की घंटी बजा चुका है। ये हैंडसम मुंडा अभी कुंवारा है।संदीप किशन- वेंकेटाद्री एक्सप्रेस स्टार संदीप किशन भी साउथ सिनेमा के कृष्ण कन्हैया हैं। जिनकी लाखों लड़कियां दीवानी है लेकिन एक्टर की अभी तक शादी नहीं हुई है।निखिल सिद्धार्थ- हैप्पी डेज फिल्म के लीड एक्टर निखिल सिद्धार्थ की भी अभी तक शादी नहीं हुई है। हालांकि एक्टर ने अपने लुक्स से लाखों लड़कियों को दीवाना बनाया हुआ है।शर्वानंद- रन राजा रन फिल्म स्टार शर्वानंद भी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे धांसू एक्टर हैं जिनकी एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना कर रखा है। वो अपने आपको मीडिया से दूर ही रखते हैं। शर्वानंद ने भी अब तक अपना घर नहीं बसाया है।---
- मुंबई। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल जोडिय़ों में से एक हैं, जिनकी जिंदगी से हम सभी प्रेरणा लेते हैं। 90 के दशक की इस जोड़ी की शादी कई लोगों के लिए मिसाल है, जिसका पूरा श्रेय इन दोनों को ही जाता है।एंटरटेनमेंट जगत की जरूरतों के समझते हुए उन्होंने अपने आप ही कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिससे इनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल है। अक्षय कुमार और ट्विंकल के रिश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि ये पति-पत्नी से पहले एक-दूसरे के दोस्त हैं।अक्षय कुमार जिंदगी में चाहें कितनी भी बिजी रहते हों, लेकिन वो यादगार लम्हें क्रिएट करना नहीं भूलते हैं। ये लम्हे दुख के समय में मुस्कुराने की वजह देते हैं। अक्षय और ट्विंकल साथ में वक्त बिताना पसंद करते हैं। वक्त के साथ इन दोनों ने इसे नियम बना लिया है कि दिन में एक बार ये साथ में जरूर फैमिली टाइम बिताना है। दोनों की सबसे खास बात यह है कि ये अपना बचपन कभी भी नहीं भूलते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी ये दोनों साथ में खूब मस्ती करते हैं। ट्विंकल और अक्षय की जिंदगी में डिनर डेट्स खास स्थान रखती हैं। ये दोनों आज भी साथ में डिनर डेट्स पर जाते हैं इससे इनके रिश्ते में ताजगी बनी रहती है।अक्षय कुमार की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती जा रही थीं। उस समय ट्विंकल ने उनका पूरा साथ दिया और आज मिस्टर खिलाड़ी बॉलीवुड के नम्बर 1 एक्टर हैं।अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। डिंपल ने ट्विंकल के साथ अक्षय की शादी के प्रपोजल पर यह शर्त भी रखी थी कि दोनों को सालभर लिव-इन में रहना पड़ेगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो वे शादी की इजाजत देंगी। मां डिंपल की शर्त पर अक्षय-ट्विंकल साथ रहे और उसके एक साल बाद शादी की। दोनों ने जनवरी, 2001 में शादी की थी। मेहंदी रश्म के दौरान अक्षय ने खुद अपने नाम की मेहंदी ट्विंकल को लगाई थी।ट्विंकल ने बेटे आरव को 2002 में जन्म दिया और बेटी नितारा का जन्म 2012 में हुआ था।---
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी अपने लुक्स, खूबसूरती और अपनी निजी जिंदगी के चलते अक्सर ही चर्चाओं में रहती है। एक्ट्रेस ने ये मुकाम काफी मुश्किलों से पाया है। सनी लियोनी करोड़ों की मालकिन है। वो एक एक्ट्रेस, अच्छी पत्नी और अच्छी मां होने के साथ ही एक बिजनेस वुमैन भी है। उनका अमेरिका के लॉस एंजेल्स में फैला 1 एकड़ का बंगला किसी को भी प्रभावित कर देगा।सनी लियोनी का ये बेहद आलिशाना बंगला है जो पूरे 1 एकड़ जमीन में फैला है। खुद सनी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। इस बंगले में 5 बेडरुम प्रॉपर्टी है। सनी लियोनी का ये घर अमेरिका की सबसे महंगी जगहों में से एक बेवर्ली हिल्स से करीब 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। अमेरिका की इस बेहद खूबसूरत जगह पर सनी लियोनी ने अपना आशियाना बसाया है। इसके अलावा वो मुंबई में भी एक आलिशान घर में रहती है। ये घर सनी लियोनी ने खुद को ही गिफ्ट किया था। खास बात ये है कि सनी ने इसकी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर करते वक्त इसके बारे में बताया था। इस बंगले की फोटोज शेयर करते हुए सनी ने लिखा था, हमारा छोटा सा कंट्री स्टाइल घर, मिडिल सिटी की जमीन पर 1 एकड़ का घर। नई शुरुआत।सनी लियोनी के पति डेनियल ने कहा था, सनी और मैं इस घर को काफी लंबे वक्त से खरीदना चाहते ते। इसी हफ्ते हमें अधिकार मिला है। हमने इस घर के लिए चीजें इटली, रोम और स्पेन से खरीदी हैं। घर हमारी पसंद को दिखाता है। हमने घर की चीजें घरीदने के लिए दुनिया घूमी है। हम घर में शिफ्ट हो चुके हैं और अपने पड़ोसियों से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं।सनी लियोनी 3 बच्चों की मां हैं। जिनमें से जुड़वा ऐशर सिंह वेबर, नोआ सिंह वेबर का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है और निशा कौर वेबर को उन्होंने गोद लिया है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म काफी लम्बे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। बॉलीवुड के किंग खान ने जीरो के बाद से कोई भी फिल्म साइन नहीं की है और उनका नाम लगातार देशभर के डायरेक्टर्स के साथ जुड़ रहा है। बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शाहरुख खान ने सैकड़ों स्क्रिप्ट्स पढऩे के बाद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का मन बनाया है, जो अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।किंग खान और राजकुमार हिरानी के इस गठबंधन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि राजू अपनी इस फिल्म को लिखने में अभिजात जोशी के साथ-साथ लेखिका कनिका ढिल्लन की भी मदद लेंगे।एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अपनी खबर में इस बात की जानकारी दी है कि राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ इस फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि, कनिका ढिल्लन ने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी के साथ हाथ मिला लिया है और तीनों मिलकर किंग खान की अपकमिंग फिल्म लिख रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर मुख्यतया कनिका ही काम कर रही हैं, जबकि राजकुमार और अभिजात उनकी मदद कर रहे हैं। ये तीनों मिलकर एक या दो महीने में ये स्क्रिप्ट खत्म कर देंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने से शुरू होनी है लेकिन लॉकडाउन के कारण यह कुछ दिन के लिए आगे बढ़ सकती है।सूत्र ने यह जानकारी भी दी है कि किंग खान की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट काफी धांसू है, राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्म संजू बहुत बड़ी हिट रही थी। ऐसे में वो अपनी अगली फिल्म में भी कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते हैं। किंग खान की अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट धांसू है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।----
- मुंबई। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर गाना तेरे बिना आखिरकार रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों ही स्टार्स की बेहद प्यारी केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को खुद सलमान खान ने ही गाया है। जबकि इसके बोल लिखे हैं शब्बीर अहमद ने और गाने को सुरों से सजाया है अजय भाटिया ने।इस गाने को सलमान खान ने अपने पनवेल फार्म हाउस पर ही शूट किया है। गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की बेहद रोमांटिक केमिस्ट्री दिखी है। ये गाना सलमान खान के फैंस को बेहद पसंद आने वाला है। बता दें कि गाने को सलमान खान एंड टीम ने महज एक दिन में ही शूट कर लिया था। गाने के फिल्मांकन में एक कहानी नजर आ रही है। जिसमें सलमान एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं।-----
- मुंबई। फिल्म और टीवी कलाकार शफीक अंसारी का निधन हो गया है। शफीक लंबे टाइम से टीवी शो क्राइम पेट्रोल में काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक शफीक अंसारी स्टमक कैंसर से जूझ रहे थे।10 मई को शफीक अंसारी ने आखिरी सांस ली है। कई साल से उनका कैंसर का इलाज भी चल रहा था, लेकिन शफीक इस जंग से जीत हासिल नहीं कर सके। शफीक अंसारी को लेकर ये भी जानकारी सामने आई है कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनके घर में एकमात्र शफीक ही कमाने वाले थे। कैंसर के कारण लंबे टाइम से शफीक को काम भी नहीं मिल पा रहा था। इलाज कराने के लिए भी उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे।शफीक अंसारी के परिवार में पत्नी और 3 बेटियां हैं। अब शफीक के दोस्तों ने फेसबुक पर उनका एक पेज बनाया है, जहां पर लोगों से आर्थिक मदद की अपील की जा रही है।शफीक अंसारी एक्टर के साथ-साथ लेखक भी थे। शफीक सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के भी सदस्य थे और पिछले 12 साल से इससे जुड़े हुए थे।

















.jpg)









.jpg)