- Home
- मनोरंजन
- नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान डीडी नेशनल और डीडी भारती पर अपने पुराने प्रतिष्ठित धारावाहिकों के पुन: प्रसारण के साथ, दूरदर्शन ने फिर से भारतीयों के दिल में राष्ट्रीय प्रसारक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बार्क) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार दूरदर्शन ने पुराने क्लासिक कार्यक्रमों को प्रसारित करके लोगों को घर पर खुद को रखने में मदद करने का अपना उद्देश्य हासिल किया है। बार्क के मुताबिक रामायण के पुन: प्रसारण ने 2015 के बाद से एक हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग हासिल की है।कोविड-19 के प्रकोप से निपटने के लिए 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर, लोक सेवा प्रसारक ने 80 के दशक के पौराणिक धारावाहिकों- रामायण और महाभारत को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है। इन पौराणिक धारावाहिकों के पुन: प्रसारण के लिए सार्वजनिक रूप से मांग की गई थी। यह निर्णय दर्शकों को घर पर आकर्षक मनोरंजन मुहैया कराने के लिए लिया गया था। इसी तरह, सार्वजनिक मांग के आधार पर, लोक प्रसारक ने महाभारत के साथ अपने कुछ अन्य प्रसिद्ध धारावाहिकों मसलन शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती, चाणक्य, देख भाई देख, बुनियाद, सर्कस और ब्योमकेश बख्शी को डीडी नेशनल पर भी पेश किया है। साथ ही डीडी भारती पर अलिफ लैला और उपनिषद गंगा का भी प्रसारण किया जा रहा है।डीडी नेशनल पर 28 मार्च 2020 से दोनों पौराणिक धारावाहिकों- रामायण और महाभारत का प्रसारण किया गया था। दोनों पौराणिक धारावाहिकों के दो एपिसोड रोज प्रसारित किए जा रहे हैं। इनके प्रसारण के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर बड़े बड़े हस्तियों ने इस फैसले की तारीफ की। प्रसारण के बाद इन प्रतिष्ठित धारावाहिकों के सभी स्टार कलाकारों ने दूरदर्शन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अपने स्वयं के वीडियो और टिप्पणियां पोस्ट करना शुरू कर दिया है और लोगों से उन्हें फिर से टेलीविजन पर देखने की अपील की है।डीडी नेशनल पर रोजाना सुबह 9 बजे और रात में 9 बजे रामायण का बिना दोहराव के प्रसारण होता है। इसी तरह दूरदर्शन पर महाभारत रोजाना दिन में 12 बजे और शाम 7 बजे प्रसारित होता है। डीडी नेशनल पर दोपहर में मनोरंजक धारावाहिकों का दौर शुरू होता है। दोपहर बाद 3 बजे सर्कस, 4 बजे श्रीमान श्रीमती, 5 बजे बुनियाद का प्रसारण होता है। इसी तरह शाम में 6 बजे देख भाई देख, 8 बजे शक्तिमान, 9 बजे रामायण और रात में 10 बजे चाणक्य प्रसारित होता है। डीडी भारती पर सुबह 10.30 बजे आलिफ लैला और शाम 6 बजे उपनिषद गंगा का प्रसारण किया जाता है।दूरदर्शन के पुराने कार्यक्रमों में दिलचस्पी और संभावित दर्शकों की महत्वपूर्ण वृद्धि ने भारत के सार्वजनिक ब्रॉडकास्टर को देशव्यापी लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में सक्षम बनाया है।---
- मुंबई। करीब तीन दशक पुराने व अपने जमाने में बेहद लोकप्रिय रहे धारावाहिक रामायण के पुन: प्रसारण के महज चार शो को देश भर में 17 करोड़ लोगों ने देखा है।बार्क ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल) ने बताया कि इससे हिंदी में यह अभी तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया है। सरकार ने देश में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान इस धारावाहिक को पुन: प्रसारित करने का फैसला किया है। इसे पिछले शनिवार से प्रसारित किया जा रहा है। रोजाना इसकी दो कडिय़ों का प्रसारण दूरदर्शन पर राष्ट्रीय चैनल पर किया जा रहा है।
-
मुंबई। बॉलीवुड स्टार जैकलिन फर्नांडिस ने साउथ की फिल्मों का रुख कर दिया है। जैकलिन ने एक तेलुगू फिल्म साइन की है जिसमें वह सुपरस्टार पवन कल्याण के ऑपोजिट नजर आएंगी। कई भाषाओं में बन रही इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर फिल्म डायरेक्टर कृष करेंगे। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इसमें पवन कल्याण का किरदार रॉबिनहुड टाइप का होगा। कृष ने इससे पहले बॉलिवुड में अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक और कंगना रनौत की मणिकर्णिका का डायरेक्शन किया था। इन फिल्मों के अलावा कृष साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए एक सूत्र ने बताया कि यह फिल्म 1870 की एक कहानी होगी जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के डायरेक्टर और कास्ट से मिलने के लिए कई बार हैदराबाद भी आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि जैकलिन ने इस फिल्म के लिए 40 दिन की डेट्स दी हैं और कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के खत्म होते ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले जैकलिन ने प्रभास और श्रद्धा कपूर की साहो में भी एक स्पेशल डांस सॉन्ग में परफॉर्मेंस दी थी। इससे पता चलता है कि जैकलिन ने खुद को साउथ की इंडस्ट्री के लिए भी ओपन रखा है।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को नई दिल्ली में हुआ था और आज वो अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी एक्टिंग करिअर में अब तक 100 फिल्में पूरी कर ली हैं।तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म थी। फिल्म 'फूल और कांटेÓ से अजय देवगन ने बॉलीवुड के एक्शन हीरो के रूप में एंट्री की थी, ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। उस दौरान अजय देवगन का अंदाज युवाओं को काफी पसंद आया था। उनके हेयर स्टाइल से लेकर उनके कपड़ों को भी उनके फैन्स ने कॉपी करना शुरू किया था।'फूल और कांटेÓ के बाद अजय देवगन कई बेहतरीन फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं और आज वो फिल्ममेकर्स के बीच हिट फिल्म का पर्याय बन चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की कोई फिल्म रिलीज होतो है तो फैन्स उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक पहुँचते हैं। शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के लेकर उनके फैंस उनको जन्मदिन की खूब बधाई दे रहे हैं।90 के दशक में अपना एक्टिंग करिअर शुरू करने वाले अजय देवगन कारों के शौकीन हैं, खासकर स्पोट्र्स कार। इस समय उनके पास कई बेहतरीन कारें हैं। अजय देवगन के पास टू-सीटर कार बीएमडबल्यू जेड 4 है। ये गाड़ी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी कीमत 98 लाख बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास रॉल्स रॉयस कलीनन भी है, जिसकी कीमत 6.95 करोड़ रुपए है। खैर बात अगर अजय देवगन की आगे वाली फिल्मों की करें तो, एक्टर बहुत जल्द सूर्यवंशी फिल्म में छोटे लेकिन अहम किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में जब मुंबई में सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज किया था तब वो इवेंट में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ नजर आए थे।
- मुंबई। कोरोना की इस जंग में कई हस्तियां अपने संदेशों के माध्यम से लोगों को इस महामारी से लडऩे के लिए हौसला दे रही हैं।सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले ने अपने संदेश में लोगों से क्या कहा आईये देखें-दिल चीज क्या है आप मेरी जान ले लीजिए, बस एक बार मेरा कहा मान लीजिए। मेरा कहना यही है कि आप अपने घरों से मत निकलिए क्योंकि हमारा भारत देश आज बड़ी लड़ाई लड़ रहा है और इस लड़ाई में हमें जीतना है। कैसे जीतेंगे, आप जब मदद करेंगे, घरों में बैठेंगे, तब जीतेंगे। मुझे विश्वास है कि हम जीतेंगे, जय हिंद।प्रसिद्ध अभिनेत्री विद्या बालन ने भी लोगों से घरों में ही रहकर इस महामारी के खिलाफ लडऩे की अपील की है। उन्होंने कहा -ये बेशक हम सबके लिए ये बहुत ही कठिन और मुश्किल समय है और ये हिन्दुस्तानियों की खासियत है कि कोई मुश्किल आती है तो हम सब साथ खड़े रहते हैं। पर इस वक्त साथ खड़े रहने का मतलब है कि हम एक-दूसरे से दूरी बनाए रखें। घर पर रहें, अपना ख्याल रखें। स्टे होम, स्टे सेफ।---
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म चाणक्य को लेकर काफी चर्चा है। तान्हाजी के बाद इस फिल्म में एक बार फिर से इस एक्टर का दमदार अंदाज दिखने वाला है। खास बात ये है कि इस फिल्म को निर्देशक नीरज पांडे डायरेक्ट करने वाले हैं। निर्देशक नीरज पांडे और अजय देवगन इस फिल्म के लिए पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं।निर्देशक नीरज पांडे स्पेशल 26, बेबी, एम.एस. धोनी और ए वेडनस-डे जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते है। ऐसे में ये क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। खास बात ये है कि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के बावजूद निर्देशक नीरज पांडे अपनी इस फिल्म की तैयारी में जी-जान से जुटे हुए हैं। मीडिया से बात करते हुए निर्देशक ने खुद ये जानकारी दी है। निर्देशक ने बताया है कि 21 दिन के लॉकडाउन के बीच भी वो घर से ही अपनी इस फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं और सभी संबंधित लोगों के साथ फोन और वीडियो कॉल्स के जरिए काम पूरा करने में बिजी है।ये फिल्म कब तक फ्लोर पर जाएगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। निर्देशक ने खुद कहा है कि अभी इस बारे में बात करना काफी जल्दबाजी होगा क्योंकि देश में लगे लॉकडाउन के चलते कब तक चीजें सामान्य होंगी और फिर कब तक शूटिंग शुरू होती है इस बारें में प्लानिंग करनी होगी, लेकिन निर्देशक ने ये जरूरजानकारी दी है कि अजय देवगन ने फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है।---
- नई दिल्ली। दूरदर्शन ने टेलीविजन पर उसके स्वर्णिम युग को फिर से लौटाकर लॉकडाउन के दौरान घरों में रह रहे लोगों के मनोरंजन की पूरी तैयारी कर ली है। रामायण, महाभारत अैर सर्कस जैसे सीरियलों के बाद दूरदर्शन अपने दौर के लोकप्रिय सीरियल चाणक्य, शक्तिमान जैसे कई धारावाहिकों को वापस लाने की तैयारी कर रहा है। इनका प्रसारण अप्रैल महीने से होगा।आइये जानें कौन- कौन से सीरियल फिर से लौट रहे हैं -1. चाणक्य- अप्रैल के पहले सप्ताह से डीडी भारती पर दोपहर में रोजाना चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक का प्रसारण शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके 47 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।2. उपनिषद गंगा -अप्रैल के पहले सप्ताह से डीडी भारती पर दोपहर के समय चिन्मय मिशन ट्रस्ट द्वारा निर्मित और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक का प्रसारण शुरू किया जाएगा। चैनल पर इसके 52 एपिसोड दिखाने की योजना है।3. शक्तिमान- डीडी नेशनल नेटवर्क पर अप्रैल से रोजाना दोपहर 1 बजे से एक घंटे के लिए मुकेश खन्ना अभिनीत चर्चित धारावाहिक का प्रसारण शुरू करने की योजना है।4. श्रीमान श्रीमती -डीडी नेशनल पर अप्रैल से दोपहर 2 बजे से मार्कंड अधिकारी द्वारा निर्मित इस हास्य धारावाहिक का प्रसारण एक बार फिर से शुरू होगा।5. कृष्णा काली- डीडी नेशनल पर रात 8.30 बजे से रोजाना इस धारावाहिक का प्रसारण शुरू होगा। इसके 18 एपिसोड दिखाए जाने की योजना है।इससे पहले 28 मार्च से जिन टीवी धारावाहिकों का प्रसारण शुरू हो चुका है, उनके नाम हैं-1. रामायण- रामानंद सागर द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक के 78 एपिसोड (प्रत्येक 35 मिनट का) और 30 एपिसोड (प्रत्येक 30 मिनट का) का प्रसारण रोजाना डीडी नेशनल पर सुबह 9 बजे और रात 9 बजे किया जा रहा है।2. महाभारत -इस धारावाहिक के 97 एपिसोड (45 मिनट) दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे डीडी भारती पर प्रसारित किए जा रहे हैं।3. ब्योमकेश बख्शी-इसके 52 एपिसोड पूर्वाह्न 11 बजे रोज एक घंटे के लिए प्रसारित किए जा रहे हैं।4. सर्कस -शाहरुख खान अभिनीत इस धारावाहिक के 19 एपिसोड शाम को 8 बजे प्रसारित किए जा रहे हैं।5. हम हैं ना-इसके 60 एपिसोड का प्रसारण डीडी नेशनल नेटवर्क पर रोज रात 10 बजे किया जा रहा है।6. तू तोता, मैं मैना - इस धारावाहिक के 26 एपिसोड का प्रसारण डीडी नेशनल नेटवर्क पर रोजाना रात 10 बजे से शुरू हो गया है।अगर दर्शक इच्छित डीडी चैनल नहीं देख पा रहे हैं तो वे इस संबंध में निकट के दूरदर्शन केंद्र के प्रमुख से या ई-मेल [email protected] पर शिकायत कर सकते हैं। इस संबंध में सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक पत्र जारी कर दिया गया है।---
-
मुंबई। कोरोना वायरस से एक तरफ जहां लोगों के मरने की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। वहीं, इस वायरस की वजह लगे लॉकडाउन से पलायन का संकट भी पैदा हो गया है। यातायात की सुविधा ना होने के कारण ये लोगों मीलों पैदल चलकर अपनी मंजिल को हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सड़कों पर मुश्किलों में अपने सफर को तय कर रहे लोगों को देखकर भावुक हो गई हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पलायन कर रहे लोगों से जुड़ी खबरों को साझा किया है। जिसमें उन्होंने मुश्किलों से अपने सफर को पूरा कर रहे लोगों के लिए दुख प्रकट किया, साथ ही इन लोगों की मदद करने वालों की तारीफ भी की है। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक गर्भवती महिला और उसके पति के बारे में खबर साझा की, जिसमें बताया गया है कि रुपये ना होने के कारण इन दोनों को मालिक ने अपने घर से निकला दिया था। इसके बाद इन दोनों ने 100 किलोमीटर तक बिना खाना खाए अपना सफर तक किया। अपनी पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'ऐसी कहानियां आपका दिल तोड़ देती हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने एक और खबर साझा की जिसमें लिखा था कि हैदराबाद के एक कॉन्ट्रेक्टर ने शरणार्थियों के लिए शेल्टर होम बनाया है। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की ओर से साझा की कई इन दोनों खबरों की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर्स फंड को रुपये दान किए हैं।
-
मुंबई। कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर की दोस्ती अब नया गुल खिलाने जा रही है। चर्चा है कि अली, कैटरीना के साथ एक सुपरहीरो फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में कैटरीना मुख्य किरदार में नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जी स्टूडियोज के साथ मिलकर अली अब्बास ने मिस्टर इंडिया 2 बनाने का मन बनाया था। हालांकि यह प्रोजेक्ट विवादों के लपेटे में आ गया। शेखर कपूर और अनिल कपूर के विरोध दर्ज कराने के बाद अब जी स्टूडियोज नया पैंतरा आजमाते हुए नजर आ रहा है। वह कैटरीना कैफ की इस सुपरहीरो फिल्म की आड़ में बिना शोर-शराबा किए मिस्टर इंडिया की अगली किस्त परोसने के मूड में है। इस सूरत में कैटरीना, अनिल कपूर वाले लीड किरदार में नजर आएंगी जिसका नाम मिस इंडिया भी रखा जा सकता है।
-
भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपना नया गाना 'एक लाख का लहंगा' जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज करने वाली हैं। गाने का टीजर यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। अक्षरा सिंह ने इस गाने के जल्द ही रिलीज होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जो अपनी सुरीली आवाज के लिए भी जानी जाती हैं। अक्षरा फैन्स को अपने नए गाने से सरप्राइज देने जा रही हैं। अक्षरा सिंह अपने नए गाने से जल्द ही दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाली हैं। इस गाने के बोल हैं एक लाख का लहंगा। गाने में अक्षरा सिंह लहंगा पहने हुए काफी हसीन दिखाई दे रही हैं, गाने का टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है जबकि इसके बोल पकंज ने लिखे हैं। गाने को संगीत विनय विनायक ने दिया है। इस गाने का टीजर सोनी म्यूजिक रिजनल ने शेयर कर दिया है। बता दें कि अक्षरा सिंह अगली बार भोजपुरी फिल्म 'डोली' में दिखाई देंगी। मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रितेश पांडेय, विपिन सिंह, नीलिमा सिंह, निशा पांडे, रश्मि श्रीवास्तव, नरेश सिंह, अशोक गुप्ता, कृष्ण कुमार और रागिनी यादव हैं। 'डोली' की कहानी अरविंद तिवारी द्वारा लिखी गई है और संगीत अविनाश झा ने बनाया है। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने इस मूवी के रिलीज डेट का अभी कोई खुलासा नहीं किया है। इस लॉकडाउन के बीच लोग इन दिनों अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म 'इश्क' को लोग खूब देख रहे हैं। इस भोजपुरी फिल्म में अक्षरा सिंह के ऑपोजिट पवन सिंह दिखाई दे रहे हैं,जो भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। नवरात्रि पर सुनें अक्षरा सिंह का ये देवी गीत 'झूमे माई के दीवाने'आज यानी 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरु है। ऐसे में अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी देवी गीत 'झूमे माई के दीवाने' का वीडियो भी दर्शकों के बीच रिलीज हो चुका है। विडियो में अक्षरा सिंह देवी मां के लिए शानदार डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं। इस देवी गीत अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है जबकि इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।
- मुंबई। कोरोना वायरस के चलते इस समय भारत में पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है। इस वजह से आम से लेकर खास इंसान तक घर में कैद हो गए हैं। सभी अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टाइम स्पैंड कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली के बाल किचन कैंची से काटती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा- इस दौरान घर में। अनुष्का और विराट का इस वीडियो पर उनके चाहने वाले अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
- मुंबई। रोहित शेट्टी अभिनेता अजय देवगन को लेकर फिल्म सिंघम की तीसरी कड़ी बना रहे हैं। खबर आ रही है कि अभिनेता अक्षय कुमार भी फिल्म का हिस्सा होंगे। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है।अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी जल्दी ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म बनकर तैयार है और दर्शक फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर देख भी चुके है। इस फिल्म को 24 मार्च को रिलीज होना था लेकिन देश में फैले कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब मेकर्स इस फिल्म को इस महामारी के खत्म होने के बाद ही रिलीज करने वाले है।सूर्यवंशी के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म सिंघम 3 की प्लानिंग में जुट जाएंगे। इस फिल्म में फिर अजय देवगन हीरो होंगे। खबर आ रही है कि फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार की जुगलबंदी दर्शकों को देखने के लिए मिल सकती है। सामने आ रही रिपोट्र्स की मानें तो रोहित शेट्टी फिल्म सिंघम 3 में अक्षय कुमार का एक कैमियो करवाने की प्लानिंग हैं। ठीक वैसे है जैसा फिल्म सूर्यवंशी में अजय देवगन को लेकर किया गया है।
- मुंबई। कोरोनावायरस के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है, जिस वजह से सभी इन दिनों अपने घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक वीडियो शेयर कर अपनी आप बीती बताई।अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ने बताया है, मैं और मेरा 7 महीने का बेटा वायरस की वजह से मुंबई से 80 किमी दूर करजत में हैं। मैं यहां शूटिंग के सिलसिले में आया था लेकिन लॉकडाउन की वजह से मैं करजत में फंस गया हूं। अर्जुन रामपाल ने इस वीडियो में अपील की है कि इस समय सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहना चाहिए। अर्जुन के साथ उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला और 7 माह का बेटा भी है।
- मुंबई। आज सुबह 9 बजे दूरदर्शन पर रामायण का पहला एपिसोड ऑनएयर किया गया। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में बंद हैं, यही वजह है कि, जब ये खबर सामने आई थी कि सरकार दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण दिखाने जा रही है, तो फैंस खुशी से झूम उठे और रामायण का पहला एपिसोड देखने के बाद तो फैंस अपने इमोशन्स पर काबू ही नहीं कर पा रहे हैं। इस बात का सबूत सोशल मीडिया ट्रेंडिंग है, जिसमें रामायण ने नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है।रामायण से जुड़े कई हैशटैग भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनमें से रामायण का पहला एपिसोड देखने के बाद एक दर्शन ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, रामायण का पहला एपिसोड देखते ही मेरे रोंगटे खड़े हो गए। ऐसा लगा कि, जैसे मैं पुराने समय में चला गया हूं।तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, रामानंद सागर की रामायण देखने का मजा आज भी वैसा ही है जैसा बरसों पहले था। इसको देखते ही हम सबकी भक्ति जाग उठती है। इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा कि, रामायण देखकर मैं तो जैसे मेरे बचपन में चला गया हूं। उस जमाने में हमें इस शो के आने का बड़े ही बेसब्री से इंतजार होता था।एक यूजर ने लिखा-आज 10 बजे जब रामायण समाप्त हुआ तो मंगल भवन अमंगल हारी .. सुन के कसम से बचपन याद आ गयी।ट्वीटर पर रामायण के प्रसारण को लेकर लगातार प्रतिक्रिया आ रही हैं। लोग दूरदर्शन के इस निर्णय की काफी तारीफ कर रहे हैं।लोगों के रिएक्शन से साफ है कि रामायण देखकर उनको काफी मजा आया है। फैंस के साथ-साथ रामायण के सीता-राम यानी दीपिका और अरुण गोविल भी काफी खुश हैं। रामायण के अलावा महाभारत और शाहरुख खान का सुपरहिट शो सर्कस भी टीवी पर दस्तक देने वाले हैं।दरअसल कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सरकार ने यह फैसला किया है कि दूरदर्शन के सुपरहिट शोज को दोबारा प्रसारित किया जाएगा।
- नई दिल्ली। जनता की मांग पर एक बार फिर दूरदर्शन में क्लासिक सीरियलों की वापसी हो रही है। रामानंद सागर के सीरियल रामायण के साथ ही कल से दूरदर्शन पर बी. आर. चोपड़ा के भव्य सीरियल महाभारत का प्रसारण शुरू किया जा रहा है।दूरदर्शन से मिली जानकारी के अनुसार महाभारत का प्रसारण डीडी भारती पर दिन में दो बार दोपहर 12.00 बजे और शाम 7.00 बजे किया जाएगा।साल 1987 में रामानंद सागर ने रामायण सीरियल बनाया था। ठीक इसके एक साल बाद 1988 में बी.आर. चोपड़ा ने महाभारत को पर्दे पर उतारा। टीवी के इस नए दौर में भारतीयों घरों में इन दोनों ही मैथालॉजी शोज़ ने धूम मचा दी। उस समय इस शो को देखने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगा करती थीं। हालांकि बाद में दूसरे चैनलों पर भी इसका प्रसारण हो चुका है।यह सीरियल बी आर चोपड़ा द्वारा निर्मित और उनके पुत्र रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित था। यह विश्व के सर्वाधिक देखे जाने वाले धारावाहिकों में से एक था। 94-कडिय़ों के इस धारावाहिक का प्रथम प्रसारण 1988 से 1990 तक दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर किया गया था। प्रत्येक धारावाहिक 45 मिनट का था। इसका प्रसारण एक अन्य सफ़ल पौराणिक धारावाहिक रामायण के बाद किया गया था जो 1987-1988 में प्रसारित किया गया था।ब्रिटेन में इस धारावाहिक का प्रसारण बीबीसी द्वारा किया गया था जहां इसकी दर्शक संख्या 50 लाख के आंकड़े को भी पार कर गई, जो दोपहर के समय प्रसारित किए जाने वाले किसी भी धारावाहिक के लिए एक बहुत बड़ी बात थी। सीरियल में नितीश भारद्वाज, रूपा गांगुली, रूपा गांगुली, मुकेश खन्ना, पुनीत इस्सर, पंकज धीर, अर्जुन, सुदेश बैरी जैसे कलाकारों ने काम किया था।----
- मुंबई। देश में कोरोना वायरस के संकट से लडऩे के लिए साउथ स्टार पवन कल्याण ने 2 करोड़ रु. की राशि दान की है। पवन ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 का लाख का दान किया है। वहीं, वे प्रधानमंत्री राहत कोष में भी 1 करोड़ की राशि दान करेंगे।पवन कल्याण ने इस बात की पुष्टि अपने ट्विटर अकाउंट पर की है। उन्होंने लिखा, मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राहत कोष में 50-50 लाख रु. का दान दे रहा हूं। जल्द ही मैं प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रु. का दान करूंगा ताकि नरेंद्र मोदी जी का इस संकट की घड़ी में साथ दे सकूं। उनकी बेहतरीन लीडरशिप में देश कोरोना आपदा से बाहर निकलने में सफल होगा। पवन राजनीतिक पार्टी जन सेना के प्रमुख भी हैं।पवन कल्याण ने आम जनता से 21 दिनों के लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील भी की है।
- मुंबई। लोगों की मांग पर दूरदर्शन पर प्रसारित हुए क्लासिक सीरियलों का दोबारा प्रसारण किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया है कि 28 मार्च से रामानंद सागर के सीरियल रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया जाएगा।श्री जावडेकर ने ट्वीट कर बताया है कि सीरियल का पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे प्रसारित होगा।गौरतलब है कि रामायण का टेलिकास्ट दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था। उस वक्त टीवी पर आने वाला यह सबसे लोकप्रिय मेगा सीरियल था। उस दौर में भारत के हर घर में टीवी नहीं हुआ करता था। जब रामायण-महाभारत का प्रसारण होता था तो पूरे मोहल्ले के लोग उस घर में इक_े होते थे जहां टीवी मौजूद होता था। उस समय रामायण का लोगों के दिलो-दिमाग पर ऐसा जादू छाया हुआ था कि प्रसारण के समय सड़कें विरान हो जाया करती थीं। इस सीरियल को देखकर लोग भावुक भी हो जाते थे।इस सीरियल के कलाकारों की लोकप्रियता ऐसी थी कि राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया कहीं सड़कों पर निकल जाते थे तो लोग उनकी पूजा करने करने लगते थे। सीरियल में हनुमान का किरदार दारा सिंह और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था।---
- मुंबई। गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का मुंबई में निधन हो गया है। निम्मी ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कल रात आखिरी सांस ली। वो 87 साल की थी। उनकी भतीजी ने निम्मी के निधन की जानकारी देते हुए कहा- 'वो बढ़ती उम्र के चलते कई बीमारियों से पीडि़त थी। जिसके चलते वो लगातार अस्पताल जा रही थी। पिछले कुछ समय से वो चल नहीं पा रही थी और वो व्हीलचेयर पर ही जिंदगी गुजार रही थी। बीमारियों के कारण उन्होंने ने बुधवार देर शाम को आखिरी सांस ली। बात अगर निम्मी की करें तो, उन्होंने ने अपने कॅरिअर की शुरुआत बरसात से की थी। ये फिल्म साल 1949 में रिलीज हुई थी। 50 और 60 के दशक में निम्मी काफी पॉपुलर हुई थी और उनका स्टारडम था। निम्मी फिल्म निर्माता और निर्देशक राज कपूर की खोज थी। उनका असली नाम नवाब बानो था। लेकिन फिल्मों में कॅरिअर शुरू करने के साथ राज कपूर ने उनको निम्मी नाम दिया। बरसात फिल्म के बाद वो 1950 और 60 के दशक में कई फिल्मों ने दिखाई दी। जिसमें अमर, दाग, बसंत बहार, मेरे महबूब, दीदार और कुंदन जैसी फिल्मों का नाम शामिल था। निम्मी ने राज कपूर के साथ काम करने के अलावा देवानंद और दिलीप कुमार के साथ भी स्क्रीन शेयर की। एक्ट्रेस निम्मी ने दिलीप कुमार, प्रेम नाथ और नादिरा में काम किया था। इसके साथ निम्मी साल 1952 में महबूब में दिखाई दी थी। ये फिल्म बिग बजट होने के साथ- साथ लोगों को भी काफी पसंद आई थी। निम्मी ने कुछ सालों बाद लेखक अली राजा के साथ शादी की जिनका साल 2007 में निधन हुआ। ---
- मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस फिल्म को यशराज बहुत बड़े बजट में बना रहा है, जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकार हैं।भारत के महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में अक्षय कुमार , संजय दत्त और मानुषी छिल्लर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखेंगे। अब इसमें दो और धाकड़ कलाकारों की एंट्री हुई है। अब इस फिल्म में सोनू सूद और आशुतोष राणा भी अहम रोल निभाने जा रहे हैं।सूत्र के अनुसार सोनू सूद फिल्म पृथ्वीराज में कविराज चंद्र बरदाई का किरदार निभाते दिखेंगे, जो पृथ्वीराज चौहान के दरबार के कवि थे। चंद्र बरदाई ने ही पृथ्वीराज की मोहम्मद गोरी की हत्या करने में मदद की थी। सोनू सूद को दर्शकों ने आखिरी बार रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सिम्बा में खलनायक की भूमिका में देखा था। हालांकि पृथ्वीराज में वो एक पॉजिटिव किरदार निभाते दिखेंगे।फिल्म पृथ्वीराज में मानव विज खलनायक मोहम्मद गोरी के किरदार में नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि वो मोहम्मद गोरी के किरदार को बाकी ऐतिहासिक फिल्मों के खलनायकों से अलग पेश करेंगे।
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र शुरुआत से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। सुपरहीरो यूनिवर्स की कहानी पर आधारित इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता है। लेकिन कुछ न कुछ ऐसा होता जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट में बार-बार अड़चन आ रही है। नई अड़चन कोरोना वायरस का फैला प्रकोप है जिससे पूरी दुनिया के साथ-साथ देश में भी हंगामा मचा हुआ है।इस फिल्म को मेकर्स पहले साल 2019 के आखिर में रिलीज करने वाले थे। लेकिन शूटिंग में लगतार होती देरी और ग्राफिक्स वक्र्स में लगते समय के चलते इस फिल्म को पूरा होने में समय ज्यादा लगता रहा और फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव आते रहे।अंतिम दफा मेकर्स ने इस फिल्म को साल 2020 के दिसंबर में रिलीज करने का ऐलान किया था। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शनंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म को मेकर्स 4 दिसंबर 2020 में रिलीज करने वाले थे। लेकिन अब लगता है कि ये फिल्म साल 2021 तक पोस्टपोन्ड होने वाली है।एंटरटेनमेंट पोट्र्ल बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सूत्र ने कहा है, अभी फिल्म का फाइनल शिड्यूल पैंडिंग हैं जिसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नागार्जुन को शूटिंग करनी है। इस शिड्यूल को अगले नोटिस तक के लिए रोक दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट 4 दिसंबर है लेकिन लगता नहीं कि इस डेडलाइन तक फिल्म पूरी हो सकेगी।अगर ऐसा होता है तो ये रणबीर कपूर के कॅरिअर के लिए दिक्कत वाली बात हो सकती है। दरअसल, संजू की सुपरसक्सेस के बाद अभी तक फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। लेकिन साल 2018 के बाद रणबीर कपूर दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर नहीं दिखे है। उनकी इस फिल्म का इंतजार भी फैंस को बेकरार किए हुए है। लेकिन लगातार टलती रिलीज डेट उनके उत्साह को ठंडा कर सकती है।---
-
मुंबई। ऋतिक रोशन भारतीय सिनेमा जगत के वो कलाकार हैं जिन्होंने तकरीबन प्रत्येक जॉनर में अपना करिश्मा दिखाया है। उनके फैंस में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने वाले ऋतिक ने ढेरों ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन निजी तौर पर ऋतिक को दो हीरो और मल्टीस्टारर फिल्मों में अधिक आनंद आता है। इस वजह से उन्होंने बीते दिनों जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, धूम 2 और वॉर को ऐसी फिल्में बताया जिनमें वह फिर से काम कर सकते हैं। अपनी इन चुनिंदा फिल्मों के चुनाव पर प्रकाश डालते हुए ऋतिक ने बताया, 'मैंने जितनी भी दो हीरो वाली फिल्में या फिर मल्टीस्टारर फिल्में की हैं उनमें मुझे सबसे अधिक आनंद आया है। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, धूम 2 और वॉर ऐसी ही फिल्में हैं। वे सभी फिल्में जहां पर कई कलाकार, दोस्त की तरह एक साथ आकर काम करते हैं, उनमें मैं फिर से काम करना पसंद करूंगा।
- मुंबई। कोरोना वायरस के कारण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रेड एक्सपस्र्ट के अनुसार कोरोना वायरस के कारण अब तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री 800 करोड़ रुपये का नुकसान उठा चुकी है, जो आने वाले दिनों में और भी बढ़ेगा।ट्रेड एक्सपस्र्ट का यह अंदाजा एकदम सही साबित हो रहा है। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि फिजी, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के देशों ने मई 2020 तक अपने यहां कोई भी इवेंट या फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी है। इन देशों में भारतीय फिल्में अच्छी खासी कमाई करती हैं लेकिन अब मई 2020 तक रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्में यहां नहीं देखी जा सकेगी, जिसका सीधा असर उनकी कमाइयों पर देखने को मिलेगा।---
- मुंबई। कैटरीना कैफ को एक बार फिर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला है। . खबर के अनुसार, ये दोनों बॉलीवुड कलाकार निर्देशक विकास बहल की फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम डेडली बताया जा रहा हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें कैटरीना कैफ को अमिताभ बच्चन की बेटी का रोल निभाने का मौका मिल रहा है। इस फिल्म की कहानी एक अंतिम संस्कार के इर्द-गिर्द घूमेगी।इस समय कोरोना वायरस का डर पूरे देश पर छाया हुआ है। जैसे ही परिस्थिति सामान्य हो जाएंगी मेकर्स फिल्म को लेकर आगे विचार विमर्श करना शुरू करेंगे। आपको बात दें, इस फिल्म की शूटिंग मई महीने से शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण बात आगे नहीं बढ़ी। इस फिल्म की शूटिंग अब कब शुरू होगी इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। अभी तक फिल्म आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को फिल्म की कहानी पसंद आ गई है और इस फिल्म को लेकर वे उत्साहित हैं।
-
फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज चौहान के लीड रोल में होंगे जबकि मानुषी छिल्लर उनकी प्रेमिका संयोगिता के किरदार में होंगे। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म पृथ्वीराज से अक्षय कुमार के साथ अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मानुषी छिल्लर का कहना है कि पर्दे पर संयोगिता के किरदार के साथ न्याय करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मानुषी छिल्लर ने कहा, फिल्म पृथ्वीराज वास्तव में एक बहुत बड़ा अनुभव है। इसे एक बहुत बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और हमने अपने राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस राज्य में शूटिंग करने का अनुभव बेहतरीन रहा, क्योंकि हमने कुछ बेहद ही शानदार दृश्य यहां फिल्माए हैं। यह मेरी पहली फिल्म के लिए मेरा पहला आउटडोर है और इस पूरे अनुभव से मोहित हूं।’ भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताबभारत की सुंदरियों ने दुनिया में एक बार फिर अपनी खूबसूरती का लोहा मनवा लिया है। चीन के सनाया में आयोजित की गई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड मानुषी हरियाणा के सोनीपत के शहर की रहने वाली हैं। मानुषी छिल्लर ने आगे कहा, ‘राजस्थान में शूटिंग के दौरान हमें खूब प्यार मिला। पृथ्वीराज और संयोगिता के लिए लोगों के दिलों में सम्मान है और इसे देखकर बहुत ही अच्छा लगा। ऐसे में संयोगिता के किरदार को पर्दे पर निभाना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हूं कि जब लोग दिवाली में इस फिल्म को थिएटर में देखें, तो उन्हें पूरी तरह से संतोष मिले। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाएंगे। बता दें, पृथ्वीराज चौहान का जन्म वर्ष 1168 में हुआ था। वह अजमेर के राजा सोमेश्वर चौहान के पुत्र थे। पृथ्वीराज ने 13 वर्ष की उम्र में अजमेर के राजगढ़ की गद्दी को संभाला था।
- नई दिल्ली। फिल्म, टीवी अभिनेता मनोज जोशी ने भी लोगों से अपील की है कि वे रेल और बस यात्रा करने से बचें। मुंबई से अपने गांव वापसी की होड़ मची हुई है। ऐसे में इस वायरस का फैलाव गांव तक होने की आशंका को बल मिलता है। इसलिए अपने घर पर ही सुरक्षित रहें।