- Home
- सेहत
- आज कल हर उम्र के लोगों में हेयर फॉल की समस्या देखने को मिल रही है। बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। आज हम एक ऐसा हेयर स्प्रे घर में बनाने की विधि बता रहे हैं, जिससे निश्चय ही झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।सामग्री-1 गिलास - पानी, 1 कटोरी - कलौंजी पाउडर, 1 कटोरी - मेथी दाना पाउडर,1 कटोरी - रोजमेरी की पत्तियां, मुठ्ठीभर - कड़ी पत्तीबनाने का तरीका जानेंएक पैन लें और उसे गैस पर चढ़ा दें। उसमें पानी डालें और उसे गरम करें फिर उसमें एक-एक कर के सारी सामग्रियां डालती जाएं। पानी में उबाल आ जाए तब गैस बंद कर दें। पानी को ठंडा कर के एक इसे छान लें और स्प्रे बॉटल में भर लें।जब इन सामग्रियों को एक साथ उबाला जाता है, तो उनके सभी पोषक तत्व पानी में निकल जाते हैं, जिससे एक मिश्रण बनता है। इस मिश्रण को आप अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकती हैं। इस मिश्रण का उपयोग बाल धोने या स्प्रे के रूप में आराम से कर सकते हैं।पानी में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं, बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं और नियमित रूप से उपयोग करने पर बालों का गिरना कम करते हैं।इस मिश्रण को आप 30 दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर के रख सकती हैं। इसे हेयर वॉश करने के बाद लगाएं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए लगातार 40 दिनों तक प्रयोग करें।अगर आपके बाल उम्र के साथ पतले हो रहे हैं और आपको उन्हें घना बनाना है तो रोजमेरी फायदेमंद हो सकता है। यह स्कैल्प में जाकर बालों की जड़ में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसमें मेनॉक्सड्रिल नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है।करी पत्ते में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह स्कैल्प को स्वस्थ रखता है। यह अगर किसी भी तेल के साथ मिलाकर लगाया जाए तो एक हेयर टॉनिक का काम करता है। इसमें विटमिन, आयरन, फॉस्फोरस, फोलिक एसिड जैसे गुणकारी तत्व होते हैं, जो हेयर ग्रोथ के साथ साथ सफेद बालों को भी काला करने में मदद करते हैं।मेथी बालों को मजबूत और घना बनाती है। इसमें भारी मात्रा में आयरन और प्रोटीन पाया जाता है। मेथी हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ और ड्राय हेयर के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। आप इसे पाउडर बनाकर सीधे तौर पर भी स्कैल्प पर लगा सकती हैं। स्टडी में भी पाया गया है कि यदि आप मेथी को किसी हर्बल ऑयल के साथ प्रयोग करती हैं तो आपकी हेयर ग्रोथ होगी और बाल मोटे भी होंगे।कलौंजी थाइमोक्विनोन, लिनोलिक और लिनोलेनिक एसिड से भरपूर होता है। इन्हीं तीनों की वजह से कलौंजी एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल मानी जाती है, जो सिर की छोटी-मोटी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है और बालों को कंडीशन करती है।-----
- ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें सभी प्रकार से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए असरदार है। हर सीजन में अलग-अलग प्रकार से ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद माने जाते हैं। इसके साथ ही इनका सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन करना भी जरूरी है। कई लोग बच्चों को ड्राई फ्रूट्स देने के सही तरीके को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं।बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स के फायदे-पाचन तंत्र स्वस्थ बनाए रखेपाचन स्वस्थ बनाए रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद माने जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वहीं इसमें प्रोबायोटिक्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते है, जो गट हेल्थ बेहतर बनाए रखने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।ग्रोथ में मदद करेबच्चों की सही ग्रोथ के लिए डाइट में पोषण होना बेहद जरूरी है। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो सही ग्रोथ और मसल्स मास के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए जरूरी है बच्चों की डाइट में सही मात्रा में ड्राई फ्रूट्स दिये जाए।एनिमिया का खतरा कम करेअक्सर छोटे बच्चों को एनिमिया का खतरा ज्यादा हो सकता है। इसलिए उन्हें शुरुआत से ही पोषक तत्वों से भरपूर डाइट देनी चाहिए। ड्राई फ्रूट्स में आयरन की अधिक मात्रा पायी जाती है, जिससे इसका सेवन एनिमिया का खतरा कम करने में मदद कर सकता है।बोन हेल्थ के लिए फायदेमंदड्राई फ्रूट्स में विटामिन्स और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है। इनका सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, जो बच्चों की इम्यूनिटी बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।बच्चों को ड्राई फ्रूट्स देना कब शुरू करेंबच्चे को शुरुआती 6 माह के दौरान मां का दूध या फार्मूला मिल्क ही देना चाहिए। इस दौरान बच्चे का शरीर दूध के जरिए ही सभी पोषक तत्व ले रहा होता है। एक्सपर्ट की माने तो बच्चों को 6 माह की उम्र के बाद ही ड्राई फ्रूट्स देना शुरू करना चाहिए। इस उम्र के बाद बच्चे का शरीर ठोस पदार्थ को पचाने के लिए तैयार हो जाता है। इसके साथ ही कई बच्चों को ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी भी होती है, इसलिए बच्चों को एक ही ड्राई फ्रूट 3 से 4 दिन तक देने की सलाह दी जाती है।बच्चों को ड्राई फ्रूट्स कैसे देने चाहिए-बच्चों को ड्राई फ्रूट्स सीधा नहीं देना चाहिए। दरअसल, 6 माह की उम्र तक बच्चों के दांत नहीं निकले होते हैं, ऐसे में किसी भी ठोस पदार्थ का सेवन करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए बच्चों के हर चीज पानी के रूप में दी जाती है जिससे बच्चे इसे आसानी से पचा पाएं। एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चों को ड्राई फ्रूट्स पाउडर बनाकर और स्मूदी में मिलाकर दिया जा सकता है। इसके साथ ही शुरुआत में कम मात्रा में ही ड्राई फ्रूट्स देने चाहिए।अगर बच्चे को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो बच्चे को ड्राई फ्रूट्स देने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर करें।
- मौसम के बदलते ही वातावरण में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इस समय जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनको संक्रमण की समस्या होने लगती है। यदि आपको संक्रमण की वजह से गले में खराश या दर्द हो रहा है तो समस्या को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलता है। गले की कई समस्याओं को दूर करने के लिए सालों से अदर का उपयोग किया जा रहा है। इसमें मौजूद एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण से आप संक्रमण के लक्षणों को आसानी से कम कर सकते हैं।गले की खराश में अदरक का इस्तेमाल किस तरह करें?अदरक की चायअदरक की चाय से आप गले की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अदरक के एक टुकड़े को कद्दूकस कर लें। इसे पानी में उबाल लें। जब पानी उबल जाए, तो इसे गैस से उतार ले। इसके बाद इसमें शहद मिला लें। इस चाय को दिन में दो बार पिया जा सकता है।कच्चा अदरक का करें सेवनगले की खराश की समस्या में आप अदरक के टुकड़ें का सेवन कर सकते हैं। इसके मुंह में रखकर इसे चबाते रहे। इसके रस से गले की समस्या में आराम मिलता है। इस उपाय को आप दिन में दो से तीन बार अपना सकते हैं।कैंडी के रूप में करे सेवनगले में खराश होने पर आप अदरक की कैंडी का उपयोग कर सकते हैं। इसकी कैंडी को चूसने से आप खराश की समस्या को कम कर सकते हैंं। आप घर पर भी अदरक की कैंडी को बना सकते हैं।सूखा अदरकआप अदरक को कद्दूकस करके धूप में सुखा लें, ताकि इसे आसानी से स्टोर कर सकें। जब भी आप भोजन तैयार करें, आप भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसके कुछ टुकड़े का उपयोग कर सकते हैं।अदरक का पाउडरआप अदरक को सूखाकर इसका पाउडर बना लें और गले की समस्या होने पर इसे रोज रात को गर्म पानी के साथ पिएं। एक गिलास में आधा चम्मच अदरक का पाउडर को मिलाकर पीने से गले की खराश में जल्द आराम मिलता है।अदरक का सेवन करने से आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहत कर सकते हैं। यदि आपको अदरक का सेवन करने से किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो इसका सेवन बंद कर दें।
- आयुर्वेद में हरड़ (हरीतकी) के कई फायदों का जिक्र मिलता है। इसका इलाज पेट फूलन, पेट में गैस, कपच और बुखार आदि में भी किया जाता है। इसके फायदों के कारण हरड़ का इस्तेमाल त्रिफला में भी किया जाता है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है। आयुर्वेदाचार्य अनिल बंसल से जानते हैं कि खाली पेट हरड़ का सेवन करने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं।खाली पेट हरड़ का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं -बॉडी को करें डिटॉक्सहरड़ में बॉडी को डिटॉक्स करने वाले गुण होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाने का काम करते हैं। इसके सेवन से लिवर स्वस्थ रहता है। इसके लिए अपने दिन की शुरुआत एक कप गर्म पानी में एक चम्मच हरड़ पाउडर मिलाकर पीने से करें। इस उपाय से आपकी बॉडी के टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे और आपको बीमारियों का खतरा कम होगा।खाली पेट हरड़ खाने से वजन को करें कंट्रोलयदि आप अपना अतिरिक्त वजन कम करना चाहते हैं, तो खाली पेट हरड़ का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। हरड़ में ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपकी भूख नियंत्रित रहती है, जिसेस अनावश्यक खाने की वजह से आपका वजन नहीं बढ़ता है। हरड़ के छोटे टुकड़े को पीसकर पाउडर बना लें. इसके बाद इसे गर्म पानी के साथ पिएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने को मिलेगा।पाचन क्रिया को करें बेहतरखाली पेट हरड़ का सेवन करने से पाचन क्रिया में काफी सुधार हो सकता है। यह जड़ी बूटी पाचन एंजाइमों को बढाने में मदद करती है। साथ ही, पोषक तत्वों के टूटने और अवशोषण की प्रक्रिया को बेहतर करती है। यह सूजन, अपच और कब्ज जैसी सामान्य पाचन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है। इसके लिए आप हरड़ का एक छोटा सा टुकड़ा सुबह खाली पेट चबा लें।एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूरहरड़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं,जो शरीर की सूजन को कम करने में फायदेमंद होते हैं। गठिया और जोड़ों के दर्द में होने वाली सूजन को कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट हरड़ का सेवन कर सकते हैं। आप हरड़ का सेवन सब्जी में भी कर सकते हैं।इम्यूनिटी को करें मजबूतखाली पेट हरड़ खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है। इसके एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। हरड़ के नियमित सेवन आपके शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। आपको संक्रमण से सुरक्षित रहते हैं।खाली पेट हरड़ का सेवन कैसे करें --रात में एक कटोरी में थोड़ी से हरड़ को भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी का सेवन करें।-सुबह के समय एक कप गर्म पानी में एक चम्मच हरड़ मिलाकर सेवन करें।-सलाद में आप ऊपर से हरड़ का छिड़काव कर सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।-आयुर्वेद में हरड़ के कई फायदों के बारे में बताया गया है। लेकिन, यदि आपको पहले से कोई समस्या हो, तो ऐसे में आप आयुर्वेदाचार्य की सलाह के बाद इस औषधि की सेवन करें।
- लौकी का सेवन कई बीमारियों में किया जाता है। दरअसल, लौकी पौष्टिक गुणों से भरपूर होने के साथ ही पचाने में भी आसान होती है। इस वजह से मरीजों को लौकी दी जाती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, लौकी में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और ई के साथ ही ही फोलेट, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज और हार्ट रोगियों के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है और आपके लिवर भी मजबूत बनता है। इलौकी के जूस से लिवर को होने वाले फायदेलिवर को करें डिटॉक्सलौकी का जूस एक नेचुरल डिटॉक्सीफायर के रूप में कार्य करता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में लिवर की सहायता करता है। लौकी के जूस में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है। लोकी के जूस का नियमित सेवन करने से लिवर का कार्य बेहतर होता है।एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूरलिवर में लंबे समय से होने वाली सूजन से अन्य रोग होने की संंभावना बढ़ सकती है। लौकी के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। लौकी में फ्लेवोनोइड्स जैसे नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने और डैमेज करने से बचाते हैं।फैटी लिवर को कम करने में सहायकलौकी के जूस से लिवर की डिटॉक्स होने की प्रक्रिया बेहतर होती है। इससे लिवर का फैट कम होने लगता है। जिससे व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या में आराम मिलता है। लौकी का जूस नियमित पीने से व्यक्ति को नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर होने का खतरा कम हो जाता है।डायबिटीज को करें कंट्रोलब्लड शुगर के अनियंत्रित होने से व्यक्ति के लिवर के कार्य पर प्रभाव पड़ता है। लौकी के जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में लौकी का जूस पीने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है और आपका इंसुलिन स्तर सही बना रहता है। इससे लिवर पर दबाव नहींं पड़ता है।एंटीऑक्सीडेंट से भरपूरफ्री रेडिकल्स लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लौकी के जूस में विटामिन सी, विटामिन ए व कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की वजह से लौकी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर के फ्री रेडिकल्स को दूर करने में सहायक होते हैं। लौकी के जूस के नियमित सेवन से लिवर डैमेज होने के खतरा कम होता है।कैसे करें लौकी के जूस का सेवन --लौकी का जूस बनाने से पहले आप चेक कर लें, की लौकी कड़वी न हो। क्योंकि कड़वी लौकी से आपको अन्य समस्याएं हो सकती हैं।लौकी को छीलें और इसे बड़े-बड़े पीस में काट लें।-इसके बाद मिक्सी में इसका जूस निकाल लें।-अब इस जूस में थोड़ी सी काली मिर्च और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पिएं।-रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं।अगर, आपको पहले से कोई रोग है, तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही लौकी का जूस पिएं। इसके जूस के अलावा, आप लौकी का सूप या सब्जी का भी सेवन कर सकते हैं।
-
आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है। अधिकतर बनने वाली सब्जियों में आलू का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। । लेकिन क्या आप जानते हैं आलू हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है? जी हां, आलू का सेवन करने के साथ इसे चेहरे पर लगाया भी जा सकता है। त्वचा की कई समस्याओं के लिए आलू असरदार हो सकता है। वहीं अगर आलू से फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल किया जाए, तो यह झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है।
चेहरे पर आलू लगाने के फायदे
आलू में अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो चेहरे की रंगत सुधारने में फायदेमंद माना जाता है। आलू के रस में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे इसका इस्तेमाल करने पर डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन, सूजी आखों की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन-सी, जिंक और कॉपर भी पाया जाता है, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या से छुटकारा देने में असरदार हो सकता है।
आलू का फेस मास्क कैसे बनाएं
सामग्री- आलू - 1 उबला हुआ. शहद - 1 चम्मच. दही - 2 चम्मच
बनाने की विधि
आलू का फेस मास्क बनाना बेहद आसान है। आप पीसे हुए आलू या आलू का रस दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस विधि में हम उबले आलू का इस्तेमाल करने वाले हैं -
सबसे पहले एक उबला आलू लीजिए। अब इसे एक बाउल में डालकर पीस लें। अगले स्टेप में इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच दही मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर गाढा पेस्ट तैयार कर लें।
आलू का फेस मास्क कैसे लगाएं
आप आलू का फेस मास्क ब्रश या हाथ दोनों की मदद से लगा सकते हैं। सबसे पहले किसी क्लींजर का इस्तेमाल करते हुए चेहरा साफ कर लें। अब इस फेस मास्क की थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक लगाएं रखें और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। आखिर में किसी लाइट मॉइस्चराइजर लगा लें।
इस तरह से आप आलू का फेस मास्क घर पर ही तैयार कर सकते हैं। यह झुर्रियां और फाइन लाइंस की समस्या को कम करने में मदद करेगा, साथ ही चेहरे पर प्राकृतिक निखार भी बनाए रखेगा।
-
चेहरे के डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद हैं। लेकिन, इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप दादी और नानी के घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए फायदेमंद है शहद और केसर का फेस पैक। जानिए इसके फायदे-----
एंटीइंफ्लेमेटरी गुण
केसर और शहद में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसकी वजह से आपकी स्किन पर होने वाली सूजन को कम करने में सहायक होता है। केसर और शहद का फेस पैक आंखों के नीचे नियमित रूप से लगाने से डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है। साथ ही, इसके उपयोग से त्वचा हाइड्रेट होती है और उसका रंग ठीक होने लगता है।
एंटीऑक्सीडेंट गुण से युक्त
केसर और शहद के फेस पैक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन के इंफेक्शन को दूर करने में लिए मदद करते हैं। इस पैक से स्किन के बैक्टीरिया साफ होते हैं और त्वचा में निखार आने लगता है। दाग-धब्बों को करें दूर केसर और शहद के पैक के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे तेजी से दूर होने लगते हैं। साथ ही, मुंहासे भी कम होने लगते हैं। इस पैक के इस्तेमाल से आप डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है।
केसर और शहद का फेस पैक कैसे उपयोग करें - -इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में करीब एक चुटकी केसर लें।
-इसके बाद इसमें करीब एक चम्मच शहद मिलाएं।
-इन दोनों ही चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके अलावा आप इसमें आधा चम्मच गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
-अब, चेहरे को साफ पानी से धोने के बाद पैक को आंखों के नीचे लगाएं। -दोनों आंखों के नीचे पैक की एक लेयर को करीब 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
-जब यह थोड़ा सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।
-कुछ ही दिनों में आपको डार्क सर्कल कम होते नजर आएंगे।
बेहतर और जल्द रिजल्ट पाने के लिए आप इस उपाय को सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। पैक को साफ करते समय आंखों के नीचे की स्किन को न रगड़ें। इससे त्वचा में जलन हो सकती है। किसी भी उपाय को करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें। यदि स्किन पर कोई समस्या महसूस हो, तो इस उपाय को पर्सनल एक्सपर्ट की सलाह पर ही उपयोग करें।
- बारिश के दिनों में लोग काफी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। क्योंकि जब मौसम में परिवर्तन होता है, तो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मौसम के अनुसार बदलने में थोड़ा समय लगता है। मानसून में खुद को स्वस्थ रखने के लिए सबसे आसान काम जो आप कर सकते हैं वह है दिन में 2-3 बार कुछ स्पेशल चाय का सेवन करना। लेकिन हम सामान्य दूध वाली चाय की बात नहीं कर रहे हैं, कुछ ऐसी हर्बल चाय हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने में बहुत मदद करती हैं।"बरसात के मौसम में हेल्दी रहने के लिए 5 चाय-1. मसाला चायइस चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा, यह फ्लू के आम लक्षण जैसे मतली, सिरदर्द और खराब पेट आदि की समस्या से भी राहत प्रदान करती है। इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत लाभकारी साबित हो सकती है।2. तुलसी की चायतुलसी को सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं से राहत के लिए एक रामबाण उपाय माना जाता है। यह गले व छाती की सूजन कम करने, छाती में जमा बलगम को बाहर निकालने और खांसी से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। संक्रमण के खिलाफ अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप दिन में 2-3 बार तुलसी की चाय पी सकते हैं।3. नींबू और शहद की चायनींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। वहीं शहद की बात करें, तो इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। इन दोनों की चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह शरीर में मौजूद हानिकारक कण और बैक्टीरिया को बेअसर करती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करने से आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।4. ग्रीन टीइस हर्बल चाय में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है। यह भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। यह संक्रमण से लड़ने में मदद करती है और आपको बारिश के दिनों में भी सेहतमंद रखती है।5. लेमनग्रास और अदरक की चायमानसून में लोगों को उल्टी, बुखार, पेट दर्द, थकावट और खांसी जैसी समस्याएं बहुत परेशान करती हैं। इस तरह की समस्याओं के लिए लेमनग्रास और अदरक की चाय एक रामबाण उपाय है। यह इन समस्याओं को ठीक करने और बचाव में भी मदद करती है।
-
मुनगा, सहजन या मोरिंगा के पाउडर में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसका उपयोग कई बीमारियों को लिए किया जा सकता है। फाइबर और अन्य पोषक तत्वों के कारण मोरिंगा पेट संबंधी समस्या को दूर करने और इम्यून सिस्टम को बेहतर करने का काम करता है। मुनगा पाउडर का इस्तेमाल कर किडनी के स्वास्थ्य को भी बेहतर किया जा सकता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर गुर्दे की बीमारियों में सूजन होना एक मुख्य कारक मानी जाती है। मुनगा पाउडर में आइसोथियोसाइनेट्स जैसे शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो किडनी में सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। मुनगा पाउडर किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर करने में सहायक होता है और किडनी डैमेज को रोकने में मदद करता है। किडनी को डिटॉक्स करें मुनगा पाउडर एक नेचुरल रूप से ड्यूरेटिक (मूत्रवर्धक) के रूप में कार्य करता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है। यह हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, किडनी पर पडऩे वाला दबाव को कम करता है और किडनी को डिटॉक्स करने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मुनगा पाउडर में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो किडनी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और हानिकारक फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं। जिससे किडनी संबंधी रोग होने का जोखिम कम होता है। यूटीआई का संक्रमण कम होना मुनगा पाउडर में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो यूरिनरी ट्रैक के संक्रमण (यूटीआई) को रोकने में मदद कर सकते हैं। यूटीआई किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली एक आम समस्या है। इसके नेचुरल गुण यूरिनरी ट्रैक में बैक्टीरिया होने के जोखिम को कम करते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। बीपी को करें बैलेंस किडनी के स्वास्थ्य के लिए बीपी को बैलेंस रखना महत्वपूर्ण है। मुनगा पाउडर में हाइपोटेंशन गुण पाए जाते हैं, जो बीपी के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। बीपी को प्रभावी ढंग से मैनेज करके, मोरिंगा पाउडर किडनी पर दबाव कम करता है और किडनी के कार्य को बेहतर करता है। मुनगा पाउडर का सेवन कैसे करें? -आप आटे में मुनगा पाउडर मिलाकर, उसकी रोटियों का सेवन कर सकते हैं। -आप सलाद के साथ मुनगा पाउडर का सेवन कर सकते हैं। -मुनगा पाउडर को एक कप गर्म पानी में मिलाकर भी पिया जा सकता है। -आप सब्जी बनाते समय भी मुनगा पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। मुनगा पाउडर का सेवन नियमित और निश्चित मात्रा में करने से फायदे मिलते हैं। यदि किडनी संबंधी कोई रोग है, तो डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही मुनगा पाउडर का सेवन करें।
- जंक फूड और ज्यादा तला भुना खाना शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। इससे हमारे शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल धमनियों में प्लाक बनाने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। धमनियों में प्लाक बनने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है औरइ इससे आपको हार्ट संबंधी समस्याएं होने का जोखिम बढ़ जाता है। लेकिन, यदि आप अपने आहार में कद्दू के जूस को शामिल करें, तो कोलेस्ट्रॉल की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।एंटीऑक्सीडेंट से भरपूरकद्दू के जूस में मौजूद बीटा-कैरोटीन इसे एंटीऑक्सीडेंट बनाता है। कद्दू का जूस फ्री रेडिकल्स से होने वाले प्रभावों को कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो सकती है। डाइट में कद्दू का जूस शामिल करने से आप एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त करते हैं। जिससे आपका हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।फाइबर की उच्च मात्राफाइबर कोलेस्ट्रॉल के साथ जुड़कर उसके शरीर से बाहर करने में सहायक होता है। साथ ही, इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। कद्दू के जूस में डाइट्री फाइबर होते हैं, जो आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को धीमा करने में मदद करते हैं। इससे आपके ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर कम हो जाता है।हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यकहार्ट रोग की वजह से लोगों को जान को जोखिम अधिक होता है। इसमें हाई कोलेस्ट्रॉल की मुख्य कारक हो सकता है। कददू का रस हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करने में सहयाक होते हैं। जिससे आपकी हार्ट हेल्थ सही रहती है।मोटापा करें कंट्रोलकोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए वजन को कंट्रोल करना आवश्यक है। कद्दू का रस वजन घटाने में सहायक हो सकता है। इस जूस में कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही, फाइबर की अधिकता के कारण आपको कम भूख लगती है और मोटापा कंट्रोल होने लगता है। इसकी वजह से वजन का स्तर सही रहता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना कम होती है।पोषक तत्वों से भरपूरकद्दू के जूस में आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन ए, सी और ई होते हैं, जो बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके अलावा, जूस में मौजूद मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे मिनरल्स आपके बीपी को कंट्रोल में रखते हैं। इससे आपको अन्य बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है।कद्दू का जूस कैसे बनाएं?-कदूद का जूस बनाने के लिए आप करीब 300 से 400 ग्राम कद्दू लें।-अब इसे काटकर इसे मिक्सी में पीस कर जूस निकाल लें।-इसके बाद इसें छानकर गिलास में डालें।-इस जूस में एक चम्मच शहद मिलाएं और खाली पेट सेवन करें।कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एक सरल उपाय हो सकता है। लेकिन, यदि आपको इसे पीने से किसी तरह से समस्या हो रही है, तो इसका सेवन तुरंत बंद करें और डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे दोबारा शुरू कर सकते हैं।
- अगर आप रोज नारियल पानी पीकर बोर हो गए हैं, तो आप इसकी जगह नारियल के शेक का सेवन भी कर सकते हैं। नारियल का शेक शरीर को ठंडक देने में फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं,बल्कि इसका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए समाधान भी साबित हो सकता है।सेहत के लिए नारियल शेक के फायदेपोषक तत्वों से भरपूरनारियल के तेल में हेल्दी फैट्स, मिनरल्स, विटामिन -सी, ई, बी1,बी3, बी6 की अधिक मात्रा पायी जाती है। इसके साथ ही इसमें आयरन, सेलेनियम, सोडियम, कैल्शियल, मैग्नीशियम और फोस्फोरस भी पाया जाता है, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।इम्यूनिटी बेहतर बनाए रखेंकोकोमट मिल्क में लौरिक एसिड पाया जाता है, इसके एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करता है।वीगन डाइट का परफेक्ट ऑपशनकोकोनट मिल्क उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो लैक्टोज अवॉइड करते हैं या पूरी तरह से शाकाहारी आहार लेना पसंद करते हैं। कोकोनट मिल्क में लैक्टोज नहीं होता है, जिससे इसे कई व्यंजनों में दूध की इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही कोकोनट शेक में फास्फोरस की अधिक मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है।हार्ट हेल्थ बनाए रखेनारियल के दूध में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी) होता है, जोहार्ट हेल्थ बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि एमसीटी गुडकोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) बढ़ाने के साथ-साथ बेड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) कम करने में मदद कर सकता है।वजन घटाने में मदद करेंनारियल के शेक में हेल्दी फेट्स पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकता है। इसके सेवन के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप अपने अगले मील में कम कैलोरी का सेवन करते हैं।इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करेनारियल के दूध में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ पाचन बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।पाचन तंत्र दुरूरत रखेंनारियल शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। पर्याप्त हाइड्रेशन मिलने से पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है। इससे आपको गैस या कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। वहीं नारियल पानी में फाइबर की मात्रा भी ज्यादा पायी जाती है, जो पाचन बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है।त्वचा और बाल बेहतर बनाएंनारियल में मौजूद आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स त्वचा और बालों में नमी बनाए रखते हैं। नारियल का दूध स्कैल्प को नमी देकर खुजली और इरीटेशन से राहत दे सकता है। इसलिए कई लोग नारियल के दूध को चेहरे और बालों पर लगाना पसंद करते हैं।नारियल शेक बनाने की विधिसामग्रीनारियल पानी - 2 कपदूध - 1 कपनारियल - आधा कप नारियलदेसी खांड - 2 चम्मचबनाने की विधिनारियल का शेक तैयार करने के लिए एक कोकोनट का पानी निकालकर अलग रख लें। अगर आपको क्रीमी शेक चाहिए तो आप इसकी मलाई भी साथ में इस्तेमाल कर सकते हैं।अब मिक्सी में फेट फ्री मिल्क डालें और इसके साथ 2 चम्मच देसी खांड मिला लें। इसे ग्राइंड कर लें।अगले स्टेप में इसमें नारियल पानी और आधा कप नारियल का बरूदा डालें। अब अपनी जरूर अनुसार इसमें आइस क्यूब्स डालें और ग्राइंड कर लें।नारियल के मिल्क शेक को ठंड़ा-ठंड़ा सर्व करें और इसका आनंद लें।याद रखें कि कोकोनट मिल्कशेक का सेवन कम मात्रा में करें क्योंकि इनमें कैलोरी और फैट्स अधिक होती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को नारियल से एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए इसका ध्यान रखना जरूरी है
-
मानसून का महीना बैक्टीरिया के पनपने के लिए सबसे अच्छा होता है। चारों तरफ फैली नमी वायरस और बैक्टीरिया के लिए बिल्कुल परफेक्ट माहौल बना देती है। जिसकी वजह से काफी सारे इफेक्शन वाली बीमारियों का खतरा हो जाता है। पानी से फैलने वाली बीमारी तो कभी ठंड और गर्मी से सर्दी-जुकाम होने का डर बना रहता है। खासतौर पर बच्चों के लिए ये मौसम काफी नाजुक होता है। इसलिए उनकी बारिश के मौसम में ठीक से देखभाल करनी चाहिए। पानी में पनपने वाले मच्छर और कीड़े भी डेंगू, मलेरिया फैला देते हैं। ऐसे में जरूरी है अपने बच्चे की सेहत का इस तरह से बचाव करें।
पानी और नमी वाली जगह पर ना जाने दें
अपने बच्चे को ऐसी जगह पर ना जाने दें। जहां नमी हो या फिर पानी रुका हो। ज्यादा पानी वाली जगह बैक्टीरिया का घर हो सकती है। जहां पर मच्छरों के काटने का भी ज्यादा डर होता है। साथ ही ऐसी जगहों पर खुले ड्रेन और मेनहोल होते हैं। जो पानी भरने की वजह से दिखते नही है। इसलिए बच्चों को पानी भरने वाले पार्क और गली में खेलने के लिए बिल्कुल भी ना जाने दें।
बच्चे के फुटवियर का रखें ध्यान
बच्चों के लिए मानसून के मौसम में पहनने के लिए ऐसे शूज दें। जो कि उनके पैरों को अच्छी तरह से ढंककर रखें। और साथ ही उनमे हवा भी पहुंचे। जिससे कि पैरों में होने वाली नमी और पसीना सूखता रहे। बच्चों को ऐसा फुटवियर पहनाएं जो फिसले नहीं और फिसलन वाली जगह पर आराम से वो चल सकें।
मच्छरों से करें बचाव
बारिश के मौसम में जरा सा पानी लगते ही उनमे डेंगू और मलेरिया वाले मच्छर पनपने लगते हैं। इसलिए बच्चों को बच्चों के काटने से बचाएं। मॉस्किटो रेपेलेंट का इस्तेमाल करें। बच्चों के शरीर पर बाहर निकलने पर मॉस्किटो भगाने वाली क्रीम लगाकर रखें। उन्हें फुल बाजुओं वाला कपड़ा पहनाएं और घर में भी जालीदार खिड़की और दलवाजे लगाएं। जिससे कि मच्छरों को घर में घुसने से रोका जा सके।
साफ-सफाई का ध्यान रखें
बारिश के मौमस में बच्चों को साफ-सफाई और हाईजीन का ख्याल रखना सिखाना जरूरी है। बच्चों को हाथ धोना सिखाना, जिससे बच्चों के मुंह में बैक्टीरिया ना जाएं। -
हेल्दी और फिट रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है। कुछ लोग मोटापा घटाने के लिए रोजाना गर्म पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी गर्म पानी के कुछ बेहतरीन फायदे हैं।
गर्म पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकता है, पाचन में सुधार कर सकता है, दर्द को कम कर सकता है और आराम को बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा यहां जानिए इसके 5 अनोखे फायदे.-
गर्म पानी के फायदे
1) दांत होंगे बेहतर
गर्म पानी पीने से दांतों की सेहत को भी फायदा मिलता है। दांतों में दर्द, सेंसिटिविटी और दर्द से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी मदद कर सकता है। गर्म पानी पीने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है। ऐसे में ये मसूड़ों के लिए भी अच्छा होता है।
2) हेयर हेल्थ के लिए फाययदेमंद
गर्म पानी पीने के फायदे में से एक बालों के स्वास्थ्य में सुधार शामिल है। गर्म पानी खोपड़ी में ब्लड फ्लो को बूस्ट करने में मदद कर सकता है, जो बालों की ग्रोथ में बढ़ावा दे सकते हैं और बालों की ओवरऑल हेल्थ में सुधार कर सकता है।
3) स्किन के लिए फायदेमंद
गर्म पानी पोर्स को खोलने में मदद कर सकता है, ये त्वचा से टॉक्सिन और गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह त्वचा में ब्लड फ्लो को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जिससे त्वचा के सेहत में सुधार हो सकता है और उम्र बढ़ने के लक्षण कम हो सकते हैं। गर्म पानी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है, जो शुष्कता को रोक सकता है। इसी के साथ ये चेहरे को शाइनी बनाता है।
4) स्किन के लिए फायदेमंद
गर्म पानी रोम छिद्रों को खोलने में मदद कर सकता है, जो त्वचा से टॉक्सिन और गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है। यह त्वचा में रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जिससे त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और उम्र बढ़ने के लक्षण कम हो सकते हैं। गर्म पानी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है, जो शुष्कता को रोक सकता है और एक स्वस्थ चमक को बढ़ावा दे सकता है।
5) सोने से पहले पीने पर मिलेंगे फायदे
गर्म पानी पीने पर तनाव के लेवल को कम करने में मदद मिलती है, जिससे नींद की क्वालिटी में सुधार करने में मदद मिल सकती है। गर्म पानी पीने से पाचन में भी मदद मिल सकती है और पेट की परेशानी या सूजन को रोका जा सकता है, जो नींद में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है। - आमतौर पर हम पानी इसलिए पीते हैं, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे, शरीर में पानी की कमी न हो। क्योंकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो जाए यानी शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। परिणामस्वरूप आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे चक्कर आपना, बेहोश होना, सिरदर्द होना आदि। हालांकि ये सब बातें हम जानते हैं। क्या आप यह जानते हैं कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का बालों पर बेहतरीन असर पड़ता है? डॉक्टर्स की मानें, तो अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। जिस तरह पानी पीने से हमारे शरीर के सभी फंक्शन सही तरह से काम करते हैं, जिसमें पाचन शक्ति से लेकर इम्यूनिटी तक शामिल हैं। इसी तरह पानी पीने से हेयर ग्रोथ पर भी बेहतर असर पड़ता है। वैसे भी हम सभी इस तथ्य से वाकिफ हैं कि बॉडी हाईड्रेट रहने से स्किन ग्लोइंग होती है और स्किन से जुड़ी परेशानियों में भी कमी आती है। अमेरिकी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग और मेडिसिन, की मानें, तो पुरुषों को एक दिन में लगभग लगभग 15.5 कप (3.7 लीटर), वहीं महिलाओं को एक दिन में लगभग 11.5 कप (2.7 लीटर) फ्लूइड इनटेक लेना चाहिए। दरअसल, किसी शरबत या जूस के जरिए भी पानी की आपूर्ति की जा सकती है। इस तरह, शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और बालों पर भी इसका अच्छा असर नजर आएगा।आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो इससे बालों के जड़ों को फायदा होता है। इस वजह से बालों का टूटना कम होता है और दो-मुंहे बालों पर भी अच्छा असर पड़ता है। आपको बता दें कि पानी पीने से शरीर में तमाम आवश्यक तत्व एक जगह से दूसरे जगह तक आसानी से सर्कुलेट हो पाते हैं, क्योंकि पानी का सर्कुलेटरी सिस्टम पर असर पड़ता है। इस कारण, आपके शरीर में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों तक पहुंच पाते हैं, जिस कारण बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।बालों की चमक बढ़ती हैपानी में कई आवश्यक मिनरल्स होते हैं, जैसे आयरन, जिंक, कॉपर और कैल्शियम। ये सभी तत्व बालों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। कॉपर की मदद से बालों का रंग बरकरार रहता है और बालों में हुई किसी तरह की कमजोरी या नुकसान, से भी बचाता है। वहीं, कैल्शियम की मदद से बालों की चमक बढ़ती है। इतना ही नहीं, आयरन की कमी से हेयर लॉस होने लगता है। ये सभी जरूरी चीजें आपको पानी पीने से मिल सकती हैं और बालों से संबंधित इन बताई गई समस्याओं को कम किया जा सकता है।बालों को डिटॉक्स करता हैपर्याप्त मात्रा में पानी की वजह से पेशाब के जरिए शरीर में मौजूद सभी टॉक्सिंस बाहर हो जाते हैं और इस तरह से शरीर डिटॉक्स हो जाता है। शरीर का डिटॉक्स होना, अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि अगर शरीर में टॉक्सिंस होंगे, तो इससे बाल कमजोर होने लगेंगे, झड़ने लगेंगे और दो-मुंहे बालों की संख्या बढ़ जाएगी। वहीं, अगर आप पानी पीकर खुद को डिटॉक्स रखेंगे, तो बालों की सेहत पर बहुत अच्छा असर पड़ेगा।
- खानपान की गलत आदतें और पर्याप्त नींद न लेना, खून की कमी, रात में ज्यादा समय तक मोबाइल चलाना, एजिंग, डिहाइड्रेशन की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने की समस्या हो जाती है। इसके अलावा आज के समय में काम का प्रेशर भी डार्क सर्कल्स की एक बड़ी और मुख्य वजह माना जाता है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से आप डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर कर सकते हैं। अगर काले घेरों को दूर न किया जाए तो ये आपकी खूबसूरती कम कर सकते हैं। इस लेख में आपको डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए हल्दी और एलोवेरा के उपयोग के तरीका बताया गया है।हल्दी और एलोवेरा से डार्क सर्कल्स की समस्याएं में पाएं आरामएलोवेरो और हल्दी से आप डार्क सर्कल्स को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इस जेल में करीब एक चुटका हल्दी मिला दें। दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रात को सोने से पहले आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें, जब ये हल्का सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें।हल्दी, एलोवेरा और दही करता है डार्क सर्कल्स को दूरहल्दी, एलोवेरा और दही को एक साथ इस्तेमाल करने से आपको डार्क सर्कल्स की समस्या में आराम मिलता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप करीब दो चुटकी हल्दी ले लें। इसके अलावा एक चम्मच एलोवेरा का फ्रेश जेल और एक चम्मच दही लें। इन सभी को एक बाउल में मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को डार्क सर्कल्स पर अप्लाई करें। पेस्ट को करीब 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। जब ये सूखने लगे तो साफ पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।हल्दी , ऐलोवेरा और नींबू से डार्क सर्कल्स होंगे कमयदि आप डार्क सर्कल्स को तेजी दूर करना चाहते हैं, तो आप हल्दी, ऐलोवेरा और नींबू के पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसके बाद आप एक चुटकी हल्दी और एक नींबू का रस ले लें। इन सभी को एक बाउल में मिला लें। इसके मिश्रण को आप डार्क सर्कल्स पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा का रंग हल्का होने लगता है। साथ ही डार्क सर्कल्स की समस्या भी तेजी से दूर होती है। आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या में आप घरेलू उपायों को अपनाने से तेजी से आराम पा सकते हैं। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए ऊपर बताएं गए उपायों को सप्ताह में दो से तीन बार अपना सकते हैं।
- शरीर में कोई भी समस्या होने पर लक्षण बाहरी रूप से नजर आने लगते हैं। जैसे कि पेट खराब होने पर मुह में छाले आना या चोट लगने पर सूजन आ जाना। इसी तरह कई समस्याओं के बारे में हमें जीभ से पता चल सकता है। आपने ध्यान दिया होगा कई बार डॉक्टर जीभ देखकर समस्या का पता लगाने की कोशिश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई समस्याओं के बारे में जीभ के रंग से पता लगाया जा सकता है। आज इसी विषय पर विस्तार से बात करते हुए हम जानेंगे कि जीभ को देखकर समस्या का पता कैसे लगाया जा सकता है।जीभ पर सफेद धब्बेअगर आपको जीभ पर सफेद धब्बे नजर आ रहे हैं, तो यह ल्यूकोप्लाकिया का कारण हो सकता है। अधिकतर तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में यह समस्या हो सकती है। इसे ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण भी कहा जा सकता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के 2020 के लेख के मुताबिक ल्यूकोप्लाकिया की समस्या में जीभ पर मिश्रित लाल और सफेद धब्बे के रूप में दिखाई दे सकता है।गहरा लाल रंगअधिकतर मामलों में जीभ के घीसने या चोट लगने के कारण लाल हो जाती है। लेकिन अगर बिना किसी कारण जीभ का रंग लाल है, तो यह जीभ के इंफेक्शन और विटामिन बी12 की समस्या के कारण हो सकता है। वहीं इसके अलावा कुछ आंतरिक बीमारियों का कारण भी हो सकता है।जीभ में सूजनजीभ में सूजन आने से इसका टेक्सचर खराब हो सकता है। इसके कारण जीभ पर लाल, गोल पैच नजर आ सकते हैं। ऐसे में जीभ नक्शे जैसी दिखने लगती है। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर रेयर डिसऑर्डर के मुताबिक इस समस्या का मुख्य कारण बैक्टिरियल और फंगल इंफेक्शन हो सकता है। लेकिन यह समस्या कम समय के लिए ही हो सकती है।जीभ पर छाले आनाहमारी ओरल हेल्थ का सीधा सम्बन्ध जीभ से हो सकता है। जीभ पर सफेद छाले निकलने यानी पाचन का खराब होना। अक्सर कब्ज की समस्या के कारण जीभ पर सफेद और लाल रंग के छाले नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अचानक कुछ गर्म खाने के कारण भी जीभ पर छाले हो सकते हैं।जीभ पर लाल और सफेद स्पॉट्स होनापेट में एसिड की मात्रा ज्यादा होने से जीभ पर समस्या नजर आ सकती है। इसके अलावा तंबाकू, सुपारी या अत्यधिक तला-भुना खाने से भी जीभ पर छाले हो सकते हैं।जीभ का पीला होनाज्यादातर जीभ की ढंग से सफाई न करने के कारण जीभ हल्की पीली नजर आ सकती है। लेकिन अगर जीभ का रंग ज्यादा पीला और मोटी परत है, तो यह यीस्ट इंफेक्शन का कारण हो सकता है। इस तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।जीभ पर नजर आने वाला हर संकेत आपके स्वास्थ्य से जुड़ा हो सकता है। जीभ पर छाले या पीला होना साधारण समस्याओं में शामिल है, जिसे साफ-सफाई और हेल्दी लाइफस्टाइल से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन अगर इसके अलावा जीभ पर कोई भी असाधारण लक्षण आए, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें।
- गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल बड़ी संख्या में लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं। , हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आपको संतुलित डाइट लेनी चाहिए और रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ नट्स को शामिल कर सकते हैं। इनमें मौजूद गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। आईये जानते हैं ऐसे 5 नट्स के बारे में, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।1. बादामबादाम का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है। बादाम के सेवन से मेटाबॉलिक रेट में सुधार होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को रोज सुबह 3-4 भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए।2. अखरोटहाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो बैड कोलेस्टॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से ट्राइग्लिसराइड लेवल कम होता है, जिससे धमनियों में ब्लॉकेज का जोखिम कम होता है। इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।3. मूंगफलीमूंगफली का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी 3, प्रोटीन, फाइबर, नियासिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह फाइटोस्टेरॉल और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड का समृद्ध स्त्रोत है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। मूंगफली में मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मदद करते हैं। हालांकि, इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।4. काजूहाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए काजू का सेवन भी लाभकारी होता है। इसमें विटामिन-के, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ-साथ गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो आपको नियमित रूप से काजू का सेवन करना चाहिए।5. पिस्तापिस्ता का सेवन दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें फाइटोस्टेरॉल पाया जाता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल और वजन को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अपनी डाइट में इन नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट से पूछकर ही इनका सेवन करें। इसके अलावा, ध्यान रखें कि नट्स का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इनके ज्यादा सेवन से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।
- सफेद चावल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ पचाने में भी काफी आसान होते है। सफेद चावल बच्चों से लेकर बुजुर्गों को दिया जा सकता है। अधिकतर लोगों को ये काफी पसंद होता हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, आयरन, विटामिन बी1, प्रोटीन, सोडियम, पोटेशियम और विटामिन सी आदि। इसके सेवन से हार्ट हेल्दी रहने क साथ ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। सफेद चावल खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और ये डाइजेस्ट भी आसानी से हो जाता है। सफेद चावल में ग्लूटन नहीं पाया जाता है। ऐसे में ये फूड उन लोगों के लिए लाभदायक है, जिनको ग्लूटन से एनर्जी होती है। इसके सेवन से फ्री रेडिकल्स से भी बचाव होता है। आइए जानते हैं सफेद चावल खाने के अन्य फायदों के बारे में डाइटीशियन सुमन से।शरीर को एनर्जी देजी हां, सफेद चावल खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ थकावट भी दूर होती है। सफेद चावल में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को ऊर्जो देने के साथ मेटाबॉलिक एक्टिविटी को बढ़ाते हैं। इसके सेवन से थकावट भी दूर होती है।ब्लड प्रेशर कम करेसफेद चावल खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई तरह की समस्याएं भी दूर होती है। इसमें पाए जाने वाले सोडियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखती है। सफेद चावल खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और हार्ट संबंधी बीमारियां भी कम होती है।पाचन तंत्र के लिए फायदेमंदसफेद चावल खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। ये आसानी से पच जाता है और गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को भी नहीं बढ़ने देता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो पाचन तंत्र को लंबे समय तक हेल्दी रखता है।वजन घटाने में सहायकसफेद चावल खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिस कारण इसके सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती है और आप ओवरइटिंग से बच जाते है। ऐसे में सफेद चावल खाने से वजन कंट्रोल में रहता है।स्किन के लिए फायदेमंदसफेद चावल खाने से स्किन की कई समस्याए दूर होती है और स्किन हेल्दी रहती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो पिंपल्स, झाइयां और दाग-धब्बों को कम करते है और स्किन को चमकदार बनाते है। सफेद चावल स्किन में होने वाली सूजन को भी कम करता है।
-
कोलेस्ट्रॉल एक गंदा पदार्थ होता है, जो खून की नसों में जम जाता है। जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो इससे हृदय संबंधी समस्या, हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बिमारियों की वजह बन सकता है। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं, इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट करवाया जाता है। खैर, कोलेस्ट्रॉल को कम करने या बैलेंस रखने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाए जाते हैं। आप चाहें, तो इसके लिए अश्वगंधा नाम की जड़ी-बूटी का भी उपयोग कर सकते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बेहतरीन तरीके से काम करती है। जानिए, अश्वगंधा कोलेस्ट्रॉल के लिए किस तरह फायदेमंद है।
कोलेस्ट्रॉल के लिए अश्वगंधाअगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो इसके लिए अवश्गंधा का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम किया जा सकता है। अश्वगंधा का कोलेस्ट्रॉल से क्या संबंध है, इस पर एक अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में स्वस्थ लोगों को अश्वगंधा के हाई डोज दिए गए है। इसमें, शुरुआती दस दिनों में 750 मिलीग्राम, इसके बाद 1000 मिग्रा और इसके बाद 1250 मिलीग्राम। प्रत्येक डोज 10-10 दिनों के लिए दिए गए। अध्ययन में पता चला कि स्वस्थ लोगों में अश्वगंधा के हाई डोजेज की वजह से कोलेस्ट्रॉल का स्तर लगभग 10 फीसदी तक कम हुआ। इसी तरह एक अन्य अध्ययन में पता चला कि जब हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों ने अश्वगंधा के 250 से 500 मिलीग्राम सेवन किया तो उन्हें एलडीएल कोलेस्ट्रॉल में उन लोगों की तुलना में कमी देखी गई, जो लोग इसके लिए किसी तरह की खास दवा ले रहे थे। वैज्ञानिक रूप से यह कमी कम है, बावजूद इसके यह महत्वपूर्ण कमी है, जिसकी अनेदखी नहीं की जा सकती है। इसके अलावा, इस संबंध में एक और अध्ययन हुआ है। इसमें पता चला है कि मेटाबॉलिक सिंड्रॉम (एक तरह की स्वास्थ्य स्थिति) से जूझ रहे लोगों ने 30 दिनों के लिए अश्वगंधा के 1200 मिलीग्राम लिया, उनमें 12 फीसदी तक ट्राइग्लिसराइड्स (खून में मौजूद एक प्रकार का वसा) की कमी का अनुभव किया गया। हालांकि, जिन लोगों का सामान्य ट्राइग्लिसराइड्स था, उनमें इसका कोई विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिला।अश्वगंधा की खुराकअश्वगंधा का सेवन करने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि एक दिन में इसकी कितनी खुराक पर्याप्त होती है। ज्यादातर शोधों से पता चला है कि कम से कम एक महीने के लिए प्रतिदिन 250-500 मिलीग्राम लेना फायदेमंद हो सकता है।अश्वगंधा का सेवन कैसे करेंअश्वगंधा मार्केट में पाउडर, कैप्सूल और टैबलेट के रूप में आसानी से मौजूद है। आप कोलेस्ट्रोल के लिए इसका सेवन करने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामार्श अवश्य करें। वह आापको बताएंगे कि आपकी स्थिति के लिए किस तरह से अवश्गंधा का सेवन करना हितकर साबित हो सकता है। साथ ही इसकी खुराक को लेकर भी एक्सपर्ट से जरूर पूछ लें।अश्वगंधा के अन्य फायदे-अश्वगंधा कई तरह की अन्य बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है जैसे--यह संक्रमण और सूजन का जोखिम कम करता है।-सीमित मात्रा में इसके सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है।-इससे एथलेटिक परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है।-अश्वगंधा के सेवन से याद्दाश्त मजबूत होती है और मस्तिष्क बेहतर तरीके से काम करता है।-अश्वगंधा पुरुष प्रजनन क्षमता में सुधार करता है। साथ ही महिलाओं यौन क्षमताओं में भी सुधार करता है।(इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें) - गर्मी में लोगों को शारीरिक तौर पर ठंडक मिल सके इसलिए वह बार-बार चेहरे को पानी से धोते हैं। गर्मी के मौसम में अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो सावधान हो जाइए। हो सकता है बार-बार चेहरा धोने से आपको थोड़ी देर की ठंडक मिल जाए, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। बार-बार पानी और फेस वॉश से चेहरा धोने से स्किन खराब भी हो सकती है। गर्मी के मौसम में अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में।गर्मी में बार-बार चेहरा धोने के नुकसान-1. स्किन को बनाता है ड्राईबार-बार पानी या फेस वॉश से चेहरा धोने से यह स्किन सेल्स को डैमेज कर सकता है। दरअसल, पानी से कई बार स्किन को साफ करने से चेहरे के नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं। जब ऐसा होता है तो स्किन ड्राई हो जाती है। इसकी वजह से कई बार चेहरे पर लाल रैशेज, खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।2. स्किन सेल्स को करता है डैमेजगर्मी या किसी भी मौसम में चेहरे को बार-बार पानी से धोने से स्किन सेल्स डैमेज हो जाते हैं। स्किन सेल्स के डैमेज होने की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां और झाइयों की परेशानी होती है। साथ ही, यह चेहरे पर होने वाले व्हाइट दागों का भी कारण बन सकता है।" एक्सपर्ट के मुताबिक बार-बार पानी से चेहरा धोने से त्वचा का पीएच लेवल भी खराब होता है।3. ब्लैक और व्हाइट हेड्स का कारणगर्मी के मौसम में बार-बार पानी से चेहरे को धोने से ओपन पोर्स की समस्या होती है। जब चेहरे के पोर्स ओपन होते हैं, तो एक्सट्रा ऑयल स्किन में जमा होता है और ब्लैकहेड्स व व्हाइट्स की प्रॉब्लम देखने को मिलती है। वक्त के साथ इस तरह की समस्या बढ़ सकती है, जो कभी खत्म नहीं होती है।4. स्किन का पीएच बैलेंस बिगड़ता हैएक्सपर्ट का कहना है कि चेहरे को कई बार पानी से धोने से स्किन का पीएच बैलेंस बिगड़ता है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्या हो सकती है।
- दूध विटामिन, बायोटिन, पोटैशियम, कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसलिए दूध को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दूध त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। जी हां, दूध चेहरे के दाग-धब्बों, झुर्रियों, मुंहासों और रेडनेस को कम करने में असरदार हो सकता है। इतना ही नहीं, अगर चेहरे पर दूध लगाया जाता है, तो स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट भी बनती है। दूध आपके चेहरे की स्किन को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है।अकसर लोग चेहरे की क्लींजिंग करने के लिए दूध का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो दूध का उपयोग मेकअप रिमूवर, टोनर या फेस पैक के रूप में भी कर सकते हैं। वैसे तो चेहरे की देखभाल करने के लिए आप दूध को किसी भी समय लगा सकते हैं। लेकिन रात में चेहरे पर दूध लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे चेहरे पर जमा सारा डर्ट, मेकअप और प्रदूषण के कण आसानी से रिमूव हो जाते हैं। दूध चेहरे की डीप क्लीनिंग करता है। साथ ही, चेहरे के ग्लो को भी बढ़ाता है। तो आइए, जानते हैं रात में चेहरे पर दूध कैसे लगाएं?1. क्लींजरऑफिस से घर आने के बाद चेहरे से डर्ट हटाने के लिए आप फेस वॉश का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन आपको बता दें कि दूध एक बेस्ट क्लींजर के रूप में काम करता है। इसलिए आप रात को दूध का इस्तेमाल क्लींजर के रूप में कर सकते हैं। दूध मेकअप, एक्स्ट्रा ऑयल और धूल-मिट्टी को आसानी से हटाने में मदद करता है। इसके लिए कच्चा दूध और चुटकीभर हल्दी लें। कॉटन बॉल की मदद से पूरे चेहरे को रगड़ें। इससे चेहरे के डेड स्किन सेल्स भी रिमूव हो जाएंगे।2. मेकअप रिमूवरहेल्दी स्किन के लिए रात को मेकअप रिमूव करके सोना चाहिए। मेकअप हटाने करने के लिए अकसर लोग मार्केट में मिलने वाले मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो दूध से भी चेहरे के मेकअप को हटा सकते हैं। कच्चा दूध लें और कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। दूध चेहरे की गहराई से सफाई करने में मदद करता है।3. मॉइश्चराइजरआप रात को दूध का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के रूप में भी कर सकते हैं। दूध में विटामिन ए और प्रोटीन होता है, जिससे त्वचा को पर्याप्त पोषण मिलता है। अगर आप रात को दूध लगाकर सोएंगे, तो इससे चेहरे की स्किन हाइड्रेटेड रहेगी। चेहरे पर निखार आएगा और चमक भी बढ़ेगी। इसके लिए आप 2 चम्मच दूध में ग्लिसरीन मिलाएं। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सुबह उठकर त्वचा को पानी से साफ कर लें। रोजाना दूध को मॉइश्चराइज की तरह लगाकर सोने से स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स दूर होने लगेंगी।4. टोनरचेहरे पर टोनर अप्लाई करना, स्किन केयर रूटीन का दूसरा जरूरी स्टेप होता है। रात को आप चेहरे पर मिल्क टोनर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में कच्चा दूध डालें। अब इसे अपने चेहरे पर स्प्रे करें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। स्किन का पीएच लेवल भी बैलेंस रहेगा। आप रोज रात को मिल्क टोनर अप्लाई कर सकते हैं।5. फेस मास्करोज रात को चेहरे पर दूध से बना फेस मास्क लगाना भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें कच्चा दूध मिक्स करें और फिर अपने चेहरे पर अप्लाई कर दें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। रोज रात को चेहरे पर मिल्क फेस पैक लगाने से झुर्रियों और झाइयों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, मुंहासों और डैमेज स्किन से भी निजात मिलेगा।
- आज के समय में लोग काम में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उनको एक्सरसाइज व योग के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। योग व एक्सरसाइज की कमी के कारण लोगों को मोटापा का शिकार होना पड़ रहा है। इसके अलावा, शारीरिक गतिविधियों में आई कमी के कारण लोगों को थकान होने लगी है। मोटापा बढ़ने के कारण शरीर कोलेस्ट्रोल और हाई बीपी की समस्या हो सकती है। इसके लिए मोटापे के कारण हार्ट संबंधी रोग होने के जोखिम भी बढ़ जाता है। लेकिन, कुछ आसान से आप वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। इसमें सूर्य नमस्कार बेहद ही फायेमंद होता है। इसको लाइफस्टाइल में शामिल करने से आप मोटापे को तेजी से कम कर सकते हैं। योगा एक्सपर्ट रिप्सी अरोड़ा से जानते हैं कि सूर्य नमस्कार वजन को कम करने के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है।वजन कम करने के लिए सूर्य नमस्कार करने के फायदेसूर्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं, जो शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए आवश्यक माने जाते हैं। सूर्य नमस्कार मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। इसके नियमित अभ्यास से आप मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद मिलती है। इस आसन से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है और मोटापा कम होने लगता है। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करता है, इससे आहार से पोषण का अवशोषण सही तरह से होता है। साथ ही, शरीर के विषैले पदार्थ बाहर होते हैं। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल होने लगता है।सूर्य नमस्कार से होने वाले अन्य फायदेबढ़ाया लचीलापन और एनर्जीसूर्य नमस्कार का प्रत्येक आसन शरीर की सभी मांसपेशी को स्ट्रचे करता है और लचीला बनाता है। इससे एनर्जी बूस्ट होती है। इससे शरीर का दर्द कम होता है, शारीरिक क्षमता बेतर होती है।बेहतर पाचनसूर्य नमस्कार में शामिल आसन पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं। बेहतर पाचन और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होता है। यह कब्ज को रोकने में मदद करता है, सूजन को कम करता है और पेट के अंगों के कामकाज को बढ़ाता है।ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतरसूर्य नमस्कार में गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और एनर्जी का लेवल बहेतर होता है। इसे करने से बाद आपकी थकान जल्द दूर होती है।हार्मोन को बनाएं संतुलनसूर्य नमस्कार हार्मोन को संतुलित करता है। हार्मोन उत्पादन और कार्य को नियंत्रित करता है। यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह मासिक धर्म (पीरियड्स) की अनियमितता को कम कर सकता है और पीरियड्स के लक्षणों को कम कर सकता है।
- आम आखिर किसे पसंद नहीं होता? बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसके स्वाद का दीवाना होता है। आम का शेक तैयार करके पीना सबसे ज्यादा प्रसिद्ध तरीका है। सड़क तक लगने वाले जूस के स्टाल्स से लेकर महंगे रेस्टोरेंट तक, आपको आम का शेक जरूर मिल जाएगा। अधिकांश लोग इसे घर पर तैयार करके पीना पसंद करते हैं, खासकर रात के समय। लेकिन क्या रात के दौरान आम के शेक का सेवन सुरक्षित है? क्या रात में मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ सकता है?सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है मेंगो शेकमेंगो शेक में विटामिन-ए के साथ आयरन, प्रोटीन और बीटा- केरोटिन पाया जाता है, जो इम्यूनिटी के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-ए और बीटा-केरोटिन आखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह मसल्स क्रैम्प, चिंता, तनाव और दिल से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद है।सही पोषण के लिए मैंगो शेक का सेवन कैसे करना चाहिएमैंगो शेक तैयार करने के लिए फेट फ्री मिल्क का इस्तेमाल न करें अन्यथा यह एक्स्ट्रा कैलोरी बढ़ाने का कारण बन सकता है। रात में दौरान सही मात्रा में ही इसका सेवन करें। यानी अगर आप डिनर के बाद इसका सेवन कर रहे हैं, तो कोशिश करें आधा गिलास ही लें। मैंगो शेक तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर या चीनी का प्रयोग न करें, क्योंकि रात के दौरान यह नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप डिनर के लिए इसका सेवन कर रहे हैं तो कोशिश करें कि सोने से 2 या 3 घण्टे पहले ही मैंगो शेक पी लें।क्या डाइबिटीज के मरीज मैंगो शेक पी सकते हैंअगर मैंगो शेक का सेवन कम मात्रा में किया जाए, तो यह डाइबिटीज के मरीजो के लिए भी नुकसानदायक नही है। डाइबिटीज के मरीज नियमित रूप से 100 ग्राम आम का सेवन कर सकते हैं, अगर इस दौरान उनकी ब्लड शुगर नॉर्मल चल रही है। ध्यान रहे कि इसके सेवन के लिए आप कोई भी आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं करें।
- रीठा एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्राचीन समय से किया जा रहा है। आयुर्वेद में रीठा को बालों के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। बालों में इसका इस्तेमाल करने से बाल लंबे और घने बनते हैं। साथ ही, यह बालों में नई जान भी डालता है। रीठा में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों के विकास में मदद करते हैं। रीठा एक प्राकृतिक क्लींजर भी है। ग्रामीण क्षेत्रो में आज भी बाल धोने के लिए रीठा का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर जमा गंदगी, डैंड्रफ और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करते हैं। रीठा बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में काफी कारगर है। यह हेयर फॉल को कंट्रोल करता है और ड्राई हेयर की समस्या को भी दूर करता है। नियमित रूप से इसे बालों में लगाने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। अब सवाल यह उठता है कि रीठा को बालों में कैसे लगाएं? आज इस लेख में हम आपको बालों में रीठा लगाने के 4 तरीके बता रहे हैं -बाल धोने के लिए इस्तेमाल के रीठारीठा का इस्तेमाल एक नैचुरल क्लींजर के रूप में किया जा सकता है। यानी आप रीठा से अपने बालों को धो सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप रीठा के बीज हटा लें। फिर 2 कप गर्म पानी में इसे रातभर के लिए भिगो दें। अगली सुबह इस पानी को 15-20 मिनट तक उबालें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर रीठा को अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद इस पानी को छान लें। फिर इस पानी को बालों पर डालें और 2-4 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 5-10 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें।रीठा, आंवला और शिकाकाईआप बालों पर रीठा, आंवला और शिकाकाई का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एक-एक चम्मच रीठा, आंवला और शिकाकाई पाउडर लें। अब इसमें पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। आप इस हेयर मास्क को बाल धोने से 1-2 घंटे पहले लगा सकते हैं। उसके बाद बालों को पानी से धो लें। आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं। यह आपके बालों के लिए एक हेयर टॉनिक का काम करेगा। इससे आपको लंबे, घने और मजबूत बाल मिलेंगे।रीठा और नारियल का तेलआप रीठा को नारियल तेल के साथ मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसे गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। अब इसमें 3-4 टुकड़े रीठा और आंवला के डालें। इसे 5-10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें। अब इसे ठंडा कर लें। इस मिश्रण को 1-2 दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर इसे छानकर किसी बॉटल में भरकर स्टोर कर लें। इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। 10-15 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू धो लें। इससे आपके बालों का झड़ना कम होगा और हेयर ग्रोथ भी तेजी से होगी। साथ ही, बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे।रीठा का हेयर मास्कइसके लिए आप एक कटोरी में बराबर मात्रा में रीठा, शिकाकाई और आंवला पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें। अब इसमें धूप में सूखी गुड़हल की पत्तियां और दही मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इस मिश्रण को छान लें और अपने बालों में लगा लें। 1-2 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप इन तरीकों से रीठा का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके बालों लंबे, घने और मजबूत बनेंगे। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या एलर्जी है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
- अनानास फल सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, सी, फास्फोरस, पोटैशियम और सोडियम के साथ-साथ ब्रोमेलैन नामक एंजाइम भी होता है। इसे खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। साथ ही, ब्रोमेलैन शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, अनानास में पानी भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के भीतर मौजूद फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करके शरीर से सभी हानिकारक कणों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।क्या किडनी के लिए अनानास सुरक्षित है?किडनी स्वास्थ्य के लिए भी अनानास का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार के अनुसार, ''अनानास खाने से किडनी फंक्शन में सुधार होता है। यह क्रोनिक किडनी रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है। यह किडनी के खराब फंक्शन के कारण होने वाले रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।'' जैसा कि हम शुरुआत में जिक्र कर चुके हैं, कि इसमें किडनी स्वस्थ रखने के लिए कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह कई खराब किडनी फंक्शन से जुड़ी कई स्थितियों को लड़ने में भी मदद करता है जैसे,खराब पाचनहृदय स्वास्थ्यहाई कोलेस्ट्रॉल लेवलशरीर की सूजनहाई यूरिक एसिडगाउट या गठियाजब कोई व्यक्ति क्रोनिक किडनी रोग की स्थिति से जूझ रहा होता है, तो ऐसे में उसकी किडनी ठीक से काम नहीं करती है। वह अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त तरल पदार्थ को फिल्टर करने का काम ठीक से नहीं कर पाती है। लेकिन अनानास खाने से किडनी फंक्शन में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप अनानास का जूस, पैकेज्ड अनानास या फ्रोजन अनानास का सेवन कर सकते हैं। इससे किडनी को कई लाभ भी मिलेंगे जैसे,-शरीर की सूजन को दूर करने में मदद मिलेगी।-शरीर में पानी की कमी से बचाव होगा और हाइड्रेट रहने में मदद मिलेगी।-किडनी स्टोन से बचाव और इसके उपचार दोनों में ही लाभकारी है।-पेशाब के रास्ते अतिरिक्त कैल्शियम को बाहर निकालता है।-किडनी स्टोन से बचाने और उनके उपचार दोनों में मदद करता है।







.jpg)






.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)



