- Home
- आलेख
- भारत रत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन पर विशेष, आलेख- मंजूषा शर्माभारत रत्न और सुरों की मलिका लता मंगेशकर यानी सबकी प्यारी लता दीदी आज अपना 91 वां जन्मदिन मना रही हैं। 28 सितंबर, 1929 को उनका जन्म मराठी ब्राम्हण परिवार में, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सबसे बड़ी बेटी के रूप में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। लता दीदी ने गायकी में जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, वहां आज तक कोई पहुंच नहीं पाया है और शायद ही कोई वहीं तक पहुंच पाएगा। लता दीदी हैं ही ऐसी कि उनकी तुलना करना नामुमकिन है। उनके जन्मदिन पर भगवान से यही प्रार्थना है कि लताजी दीर्घायु हों और उनकी पाक-साफ आवाज से पूरी कायनात सुरीली होती रहे...बरसों बरस तक।आज उनके जन्मदिन पर उनके गाये कुछ गानों का हम यहां जिक्र कर रहे हैं, जो लताजी के भी पसंदीदा हैं।1. नैनों में बदरा छाए (फिल्म -मेरा साया- 1966)2. ए मेरे वतन के लोगों (फिल्म हकीकत-1964)3.सत्यम शिवम सुंदरम ( सत्यम शिवम सुंदरम-1978)4. कुछ दिन ने कहा (अनुपमा-1966)5. लग जा गले (वो कौन थी-1964)6. रहे न रहे हम (ममता-1966)7. आएगा आएगा आने वाला (महल- 1949)8. प्यार किया तो डरना क्या (मुगल ए आजम- 1960)9. जरा की आहट (हकीकत- 1964)10. ए दिले नादान (रजिया सुल्तान-1983)11. अजीब दास्तां है ये (दिल अपना और प्रीत पराई-1960)12. वो भूली दास्तां (संजोग-1961)13. तेरे बिना जिंदगी से (आंधी-1975)14. दिखाई दिए यूं (बाजार- 1982)15. क्या जानूं सजन (बहारों के सपने - 1967)इन सब के अलावा मुझे लताजी की गाया एक भजन काफी पसंद है और वो है अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम ....। यह गीत फिल्म हम दोनों का है और इस गाने का फिल्मांकन अभिनेत्री नंदा और लीला चिटनीस पर हुआ है। फिल्म में नंदा, साधना और देवानंद मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में देवसाहब की दोहरी भूमिका थी। फिल्म के हर गाने लोकप्रिय हुए थे। लेकिन इसका भजन अल्लाह तेरो नाम, आज भी फिल्मी भजनों के श्रृंखला में हिट माना जाता है। इसे लिखा साहिर लुधियानवी ने।फिल्म हम दोनों 1961 की फिल्म थी जिसका निर्माण किया था देव आनंद ने अपने नवकेतन के बैनर तले। फि़ल्म का निर्देशन किया अमरजीत ने। निर्मल सरकार की कहानी पर इस फि़ल्म के संवाद और पटकथा को साकार किया विजय आनंद ने। देव आनंद, नंदा और साधना अभिनीत इस फि़ल्म में संगीत दिया था जयदेव का। इस फि़ल्म में लता जी के गाए दो भजन ऐसे हैं कि जो फि़ल्मी भजनों में बहुत ही ऊंचा मुक़ाम रखते हैं। अल्लाह तेरो नाम के अलावा दूसरा भजन है-प्रभु तेरो नाम जो ध्याये फल पाए।दोनों ही भजनों को सुनकर लगता है कि जैसे लता जी ने उन्हें अंतर्आत्मा से गाया है। अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम भजन में धर्मनिरपेक्षता साफ झलकती है। यह भजन राग गौड़ सारंग पर आधारित है। शांत रस इसका भाव ही है। जाहिर है कि इसे सुनने के बाद मन शांत हो जाता है यदि आप इसे दिल से सुने तब। शांत रस मन का वह भाव है, वह स्थिति है जिसमें है सुकून है चैन है। इसलिए यह रस तभी जागृत हो सकता है जब हम ध्यान और साधना से इसे जागृत करें।1962 के चीनी आक्रमण के समय दिल्ली में आयोजित सिने कलाकारों के एक समारोह की शुरुआत लताजी ने इसी भजन से की थी। इस भजन की रिकॉर्डिंग के समय की अपनी एक कहानी है। संगीतकार जयदेव, संगीतकार सचिनदेव बर्मन के सहायक हुआ करते थे। हम दोनों फिल्म में उन्होंने अकेले ही संगीत संयोजन का जिम्मा लिया। उस समय लता और बर्मन साहब के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी और उनके संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। ऐसे में जयदेव इस बात को लेकर असमंजस में थे कि वे लता जी को अपनी फिल्म में लें या न लें । दरअसल न चाहते हुए भी जयदेव इस विवाद का हिस्सा बन गए थे। लता के बिना इस भजन में भला कैसे प्राण फूंका जा सकता था। फिर उनके मन में कर्नाटक संगीत की सुपरस्टार एम. एस. सुब्बूलक्ष्मी से यह भजन गवाने की बात उठी, लेकिन बाद में जयदेव ने मन को कड़ा किया और निश्चय किया कि वे लता से ही ये भजन गवाएंगे। सुलह कराने के लिए जयदेव ने रशीद खान को लता के पास भेजा और अपना संदेश भिजवाया। जाहिर है कि लता ने साफ इंकार कर दिया। ऐसे में देवआनंद सामने आए और उन्होंने लता से कहा कि यदि वे फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगी, तो वे जयदेव को ही हटाकर किसी और को संगीत निर्देशन की जिम्मेदारी सौंप देंगे। यह सुनकर लताजी के समक्ष असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई। लता जी यह भी जानती थीं कि जयदेव ने फिल्म में कमाल की कम्पोजिशन की है। आखिरकार वे मानीं और स्टुडियो रिकॉडिंग के लिए पहुंच गईं। आखिरकार एक लंबे संघर्ष के बाद दोनों भजन रिकॉर्ड किए गए और यह संघर्ष नाकामयाब नहीं रहा। दोनों ही भजन हिट हो गए। जयदेव ने फिल्म में आशा जी से अभी न जाओ छोड़कर, जैसा गीत गवाया।जाने-माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज ने एक बार कहा था कि इस भजन को जब उन्होंने सुना तो उनकी आंखों में आंसू आ गए और अभिभूत होकर वे आधी नींद से जाग गए। लता ने भी 1967 में घोषित अपने दस सर्वश्रेष्ठ गीतों में तो इसे शामिल किया था।लता जी की आवाज में और भी कई भजन हैं, जिनमें 1952 की फिल्म नौ बहार के गाने ए री मैं तो प्रेम दीवानी प्रमुख है। इस गाने को नलिनी जयवंत पर फिल्माया गया था। साथ में अशोक कुमार भी थे। इस गाने का संगीत दिया था संगीतकार रोशन ने। गाने के बोल लिखे थे सत्येन्द्र अत्थैया ने। यह गाना राग तोड़ी पर आधारित है। फिल्म हम दोनों की बात करें, तो इसके सभी गाने लोकप्रिय हुए थे.... जैसे कि अभी न जाओ छोड़कर, मैं जिदंगी का साथ निभाता चला गया...।
- महान गायक महेन्द्र कपूर की पुण्यतिथि पर विशेष आलेख-आरती झातुम अगर साथ देने का वादा करो मैं यूं ही मस्त नगमें लुटाता रहूं ........ यह गीत आज की युवा पीढ़ी भी शौक से गुनगुनाती है। यह इस गाने का जादू ही है कि फिल्म हमराज (1967) के रिलीज होने के 53 बरसों के बाद भी यह गाना आज भी लोकप्रिय है। यह कमाल है गायक कलाकार महेन्द्र कपूर , संगीतकार रवि और गीतकार साहिर लुधयानवी का। इस फिल्म के गाने से ही गायक कलाकार महेन्द्र कपूर के कॅरिअर में जबरदस्त उछाल आया। उनके गाए देशभक्ति गीतों ने भी खासी लोकप्रियता हासिल की।बहुमुखी प्रतिभा के धनी महेन्द्र कपूर हिन्दी फि़ल्म संगीत के स्वर्णकाल की प्रमुख हस्तियों में से एक थे। जब भी देशभक्ति के गीतों का उल्लेख होता है, लोगों के जेहन में सबसे पहला नाम उनका ही आता है। उनके गाये हुए देशभक्ति गीत लोगों को देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना से भर देने की अपूर्व क्षमता रखते हैं। मेरे देश की धरती सोना उगले... भारत का रहने वाला हूं..... , अब के बरस तुझे धरती की... जैसे गीतों के साथ देशभक्ति गीतों का पर्याय बन गए महेन्द्र कपूर ने अपने चार दशक के फि़ल्मी सफर में कऱीब 25 हज़ार गीत गाए। उनकी प्रतिभा सिर्फ़ हिन्दी तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने पंजाबी, मराठी, भोजपुरी आदि क्षेत्रीय भाषाओं के गीतों को भी स्वर दिया।ऐसे शुरू हुआ सफरमहेन्द्र कपूर को गाने का शौक था। उन्होंने 1957 में मेट्रो मर्फी ऑल इंडिया गायन प्रतियोगिता में एक प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के जज के तौर पर संगीतकार नौशाद अली साहब मौजूद थे। नौशाद उनकी गायकी से काफी प्रभावित हुए और उन्हें सोहनी महिवाल के गीत चांद छुपा और तारे डूबे, गाने का मौका दिया। उसके बाद वी. शांताराम की फि़ल्म नवरंग में उनकी प्रतिभा निखर कर आई। इस फि़ल्म में उन्होंने आधा है चंद्रमा रात आधी.... गीत गाया था, जो कि सुपरहिट हुआ। महेन्द्र कपूर की लोकप्रियता में अभिनेता मनोज कुमार की देशभक्तिपूर्ण फिल्मों का अभूतपूर्व योगदान रहा। एक समय महेन्द्र कपूर की आवाज़ भारत की जीवंत आवाज कहलाती थी।महेन्द्र कपूर की आवाज में फोक जोन था और इसी कारण उनके गाए देशभक्ति गीत लोगों के दिल के बेहद करीब हैं। उनका गाया मेरे देश की धरती... गीत सुनने पर लगता है जैसे वह किसी ठेठ पंजाबी गांव से गाया जा रहा हो। उनकी आवाज में वह बात थी जो श्रोताओं को पंजाब के गांवों, खेतों और ढाबों में ले जाती थी और यही कारण है कि उनके गाए देशभक्ति गीत बेहद लोकप्रिय हुए। मनोज कुमार की फिल्म उपकार का गीत मेरे देश की धरती., पूरब और पश्चिम का गीत भारत का रहने वाला हूं जैसे महेन्द्र कपूर के लिए ही लिखे गए थे।सदाबहार गायक महेन्द्र कपूर ने अलग-अलग तरह के गीत गाए, लेकिन उपकार का यह गीत देश के हर कोने में होने वाले सभी देशप्रेम से जुड़े समारोहों में बजाया जाने लगा और बहुत लोकप्रिय हुआ। महेन्द्र कुमार ने फिल्म हमराज के सारे गाने गए और यह फिल्म अपने गानों और कहानी की वजह से चर्चित रही। फिल्म में सुनील दत्त और नई अभिनेत्री विमी ने लीड रोल निभाया था।महेन्द्र कपूर के यादगार गीतों में गुमराह फिल्म का चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाए हम दोनों., हमराज का नीले गगन के तले धरती का प्यार पले., किसी पत्थर की मूरत से., तुम अगर साथ देने का वादा करो... जैसे कई गाने शामिल हैं। महेन्द्र कपूर ने बी आर चोपड़ा की धूल का फूल, हमराज, गुमराह, वक्त, धुंध जैसी बहुत सी फिल्मों को अपनी आवाज दी। इसके अलावा उनकी आवाज से सजा महाभारत सीरियल का शीर्षक गीत अथ श्रीमहाभारत कथा..श्रोताओं के जेहन में आज भी ताजा है।
- 27 सितंबर- यश चोपड़ा की जयंती पर विशेष - आलेख- भारती मनीष तिवारी, दुर्गफिल्म निर्माता, निर्देशक यश चोपड़ा हिन्दी फिल्मों के किंग ऑफ रोमांस कहे जाते हैं। आज उनकी जयंती है। दीवार, कभी कभी, डर, चांदनी, सिलसिला, दिल तो पागल है, वीर जारा जैसी अनेक बेहतरीन और रोमांटिक फि़ल्में बनाने वाले यश चोपड़ा ने पर्दे पर रोमांस और प्यार को नए मायने दिए हैं।अपनी फिल्मों में गाने के फिल्मांकन में यश चोपड़ा काफी खर्च किया करते थे। स्विटजरलैंड तो कभी कश्मीर की खूबसूरत वादियां, शिफान की साड़ी में नायिका की खूबसूरती और सुपरहिट संगीत, उनकी फिल्मों का अहम हिस्सा हुआ करते थे। यश चोपड़ा ने अपनी हर नायिका को बड़ी ही खूबसूरती के साथ प्रस्तुत उनके कॅरिअर को नई ऊंचाइयां दीं। यही उनकी फिल्मों की खासियत भी थी। वे संगीत पर भी काफी जोर देते थे। उनकी फिल्मों की एक और खास बात थी कि वे अपने मूल स्थान पंजाब और वहां के संगीत को भी जरूर स्थान दिया करते थे।यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर, 1932 को लाहौर में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। स्वतंत्रता के बाद वह भारत आ गए। उनके बड़े भाई बी. आर. चोपड़ा बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता निर्देशक थे। बड़े भाई की प्रेरणा पर ही उन्होंने भी फि़ल्मों में हाथ आजमाया और आज यश चोपड़ा का परिवार बॉलीवुड के प्रतिष्ठित बैनरों में से एक है। उनके बेटे आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा भी फि़ल्मों से ही जुड़े हुए हैं। यश चोपड़ा ने अपने भाई के साथ सह निर्देशक के तौर पर काम करना शुरू किया। अपने भाई बी. आर चोपड़ा के बैनर तले उन्होंने लगातार पांच फि़ल्में निर्देशित की। इन फि़ल्मों में एक ही रास्ता, साधना और नया दौर शामिल हैं। वर्ष 1965 में आई फि़ल्म वक्त यश चोपड़ा की पहली हिट फि़ल्म साबित हुई। इस फि़ल्म का गीत ऐ मेरी जोहरा जबीं तुझे मालूम नहीं दर्शकों को आज भी याद है। फि़ल्म इत्तेफाक उनकी उन चुनिंदा फि़ल्मों में से है जिसमें उन्होंने कॉमेडी और रोमांस के अलावा थ्रिलर पर भी काम किया था।1973 में उन्होंने फि़ल्म निर्माण में कदम रखा और यश राज बैनर की स्थापना की। इसकी शुरूआत राजेश खन्ना अभिनीत दाग जैसी सुपरहिट फि़ल्म से की। इस फि़ल्म की कामयाबी ने उन्हें बॉलीवुड में नया नाम दिया। इसके बाद आई 1975 की फि़ल्म दीवार जिसमें अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया था। इस फि़ल्म की सफलता ने यश चोपड़ा को कामयाब निर्देशकों की श्रेणी में ला खड़ा किया। जहां उनकी फि़ल्मों में काम करने के लिए अभिनेता उनके घर के चक्कर लगाने लगे। इसके बाद तो यश चोपड़ा ने सिलसिला,'कभी-कभी जैसी फि़ल्मों में अमिताभ के साथ ही काम किया। हालांकि 80 के दशक की शुरूआत में यश चोपड़ा को असफलता का कड़वा स्वाद भी चखना पड़ा पर 1989 में आई चांदनी ने उन्हें दुबारा एक सफल और हिट निर्देशक बना डाला। 1991 में आई लम्हे भी इसी दौर की एक सुपरहिट फि़ल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 1995 में बतौर निर्माता फि़ल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में दांव लगाया। शाहरुख खान और काजोल के अभिनय से सजी यह फि़ल्म बॉलीवुड में नया इतिहास रच गई। इसके बाद 1997 में उन्होंने फि़ल्म दिल तो पागल है का निर्देशन किया। कुछ सालों तक वह निर्देशन से दूर रहे और फिर लौटे 2004 की सुपरहिट फि़ल्म वीर जारा का निर्देशन किया।बॉलीवुड में रोमांस के अलग-अलग स्वरूप को परदे पर ढालने वाले यश चोपड़ा ने रोमांस को जितने रंगों में दिखाया उतना बॉलीवुड का कोई निर्देशक नहीं दिखा सका, इसीलिए यश चोपड़ा को बॉलीवुड का रोमांस किंग यानी 'किंग ऑफ़ रोमांसÓ कहा जाता है। यश चोपड़ा ने सिल्वर स्क्रीन पर प्यार और रोमांस की नई परिभाषा गढ़ी।यश चोपड़ा को अब तक 11 बार फि़ल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें 1964 में प्रदर्शित फि़ल्म वक्त के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फि़ल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद वह 1969 में फि़ल्म इत्तेफाक सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, 1973 में दाग सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, 1975 में दीवार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, 1991 में लम्हे सर्वश्रेष्ठ निर्माता, 1995 में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सर्वश्रेष्ठ निर्माता, 2001 में वह फि़ल्म जगह के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फालके पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। 2005 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया। फि़ल्म निर्माता यश चोपड़ा को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए फ्रांस का सर्वोच्च ऑफिसियर डी ला लेजन पुरस्कार भी प्रदान किया गया। स्विस सरकार ने उन्हें स्विस एंबेसडरर्स अवार्ड 2010 से सम्मानित किया है।
- गुजरा जमाना- आलेख मंजूषा शर्माआज हम एक ऐसे गीत की चर्चा कर रहे हैं, जो अपने दौर का एक लोकप्रिय भजन है, इसे बने 63 साल हो गए हैं। हालांकि इसके रचनाकार को लेकर मत विभाजन रहा है।भजन है- दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अंखियां प्यासी रे। इसे वर्ष 1957 में बनी फिल्म नरसी भगत में शामिल किया गया था। गाने के बोल गोपाल सिंह नेपाली ने लिखे और धुन बनाई संगीतकार रवि ने। गाने को आवाज दी हेमन्त कुमार, सुधा मल्होत्रा और मन्ना डे साहब ने।नरसी भगत फिल्म जैसा कि इसके नाम से जाहिर है, एक व्यक्तिपरक फिल्म थी। नरसी भगत पन्द्रहवीं शताब्दी में गुजरात के प्रसिद्ध भक्त कवि हुए हैं। उन्हें नरसी या नरसिंह मेहता के नाम से भी जाना जाता है। उनके कृष्ण भक्ति के पद गुजरात में जनमानस के बीच आज भी लोकप्रिय हैं। उनकी सारी रचनाएं गुजराती भाषा में हैं। गुजराती में होने पर भी उनका एक भजन पूरी दुनिया में महात्मा गांधी की वजह से लोकप्रिय हुआ...वैष्णव जन तो तैने कहियेजे पीड परायी जाणे रेपर दु:खे उपकार करे तोये मन अभिमान न आणे रे।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का यह प्रिय भजन था। कई गायकों ने इसे अपने अपने ढंग से गाया है - एम एस सुब्बुलक्ष्मी, लता मंगेशकर, मन्ना डे, जगजीत सिंह जिनमें प्रमुख हैं। इसे कई फि़ल्मों में भी शामिल किया गया है जैसे गांधी (1982), वाटर (2005), रोड टू संगम (2009 ), हे राम (2000), नरसी भगत (1940, 1957) आदि। हम बात कर रहे हैं नरसी भगत फिल्म के भजन दर्शन दो घनश्याम..... की। हिन्दी में नरसी भगत के नाम से दो बार फि़ल्में बनी हैं। विजय भट्ट (निर्देशक विक्रम भट्ट के पिता) के निर्देशन में बनी 1940 की फि़ल्म में दुर्गा खोटे, विष्णु पंत पगनीस, अमीर बाई कर्नाटकी ने अभिनय किया था। वहीं 1957 में इसी नाम से एक और फिल्म बनी जिसमें शाहू मोडक, निरूपाराय जैसे कलाकारों ने काम किया। फिल्म के निर्देशक देवेन्द्र गोयल थे। इसी फिल्म में गीतकार गोपाल सिंह नेपाली और संगीतकार रवि ने कुछ बड़े प्यारे भक्ति गीत बनाये थे - सबकी नैया पार लगैया कृष्ण कन्हैया सांवरे, रामधुन लागी गोपाल धुन लागी (मन्ना डे, आशा भोंसले), जय गोविन्दा गोपाला (मोहम्मद रफी), राधा के रसिया गोकुल के बसिया (सुधा मल्होत्रा)। इनके साथ नरसी मेहता का भजन वैष्णव जन तो तैने कहिये (मन्ना डे) और दर्शन दो घनश्याम नाथ (हेमन्त कुमार, सुधा मल्होत्रा, मन्ना डे) जैसे गाने भी शामिल किए गए। दर्शन दो घनश्याम गीत के दो वर्शन हैं - पहला वर्शन हेमन्त कुमार, मन्ना डे, सुधा मल्होत्रा की आवाज़ों में है तथा दूसरा सोलो वर्शन मन्ना डे के स्वर में है। दोनों की अपनी अलग विशेषताएं हैं।राग केदार पर आधारित भजनसंगीतकार रवि ने इस भजन को शास्त्रीय राग केदार में स्वबद्ध किया। राग केदार भारतीय शास्त्रीय संगीत इतना पौराणिक है कि इसके विकास के साथ साथ कई देवी देवताओं के नाम भी इसके साथ जुड़ते चले गए हैं। शिवरंजनी और शंकरा की तरह राग केदार भी भगवान शिव को समर्पित है। भारतीय शास्त्रीय संगीत की रागदारी में जितने भी मौलिक स्तंभ हैं, राग केदार के अलावा शायद ही कोई राग होगा जिसमें ये सारी मौलिकताएँ समा सके। राग केदार की खासियत है कि यह हर तरह के जौनर में आसानी से घुलमिल जाता है जैसे कि ध्रुपद, धमार, खय़ाल, ठुमरी वगैरह। पारंपरिक तौर पर राग केदार के प्रकार हैं शुद्ध केदार, मलुहा केदार और जलधर केदार। इनके अलावा केदार के कई वेरियशन्स् हैं जैसे कि बसंती केदार, केदार बहार, दीपक केदार, तिलक केदार, श्याम केदार, आनंदी केदार, आदम्बरी केदार, और नट केदार। केदार राग केवल उत्तर भारत तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका प्रसार दक्षिण में भी हुआ, कर्नाटक शैली में यह जाना गया हमीर कल्याणी के नाम से। फि़ल्म संगीत में इस राग का प्रयोग बहुत सारे संगीतकारों ने किया है। 1971 की फि़ल्म गुड्डी में वाणी जयराम की आवाज़ में संगीतकार वसंत देसाई ने गाना बनाया- हमको मन की शक्ति देना । वहीं संगीतकार ओ. पी. नय्यर ने 1961 की फि़ल्म एक मुसाफिऱ एक हसीना में आप युंही अगर हम से मिलते रहे देखिए एक दिन प्यार हो जाएगा ....गीत को इसी राग पर स्वरबद्ध किया, जो आज भी लोकप्रिय है। संगीतकार सचिन देव बर्मन दादा ने फि़ल्म मुनीमजी में इसी राग पर आधारित गीत- साजन बिना नींद ना आए... लता मंगेशकर से गवाया था। इसी तरह उनके बेटे पंचम दा यानी राहुल देव बर्मन ने फि़ल्म घर के लिए राग केदार पर आधारित गाना कम्पोज़ किया -आपकी आंखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं (गीतकार गुलजार)। जब केदार राग की चर्चा चल रही है, तो संगीतकार नौशाद साहब को कैसे भुलाया जा सकता है। उन्होंने 1949 की फि़ल्म अंदाज़ में इसी राग को लेकर एक गीत बनाया उठाए जा उनके सितम , यह गीत लता मंगेशकर की आवाज में है। यह भी अपने दौर का सुपरहिट गाना है।जब दर्शन दो घनश्याम भजन का उल्लेख हो रहा है, तो फिल्म स्लमडाग मिलियेनेयर ( 2008 ) का जिक्र भी लाजिमी होगा। इस फि़ल्म में अनिल कपूर, इरफ़ान खान, देव पटेल, फ्रिडा पिण्टो, मधुर मित्तल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। स्लमडाग मिलियेनेयर फि़ल्म में कौन बनेगा करोड़पति जैसी प्रश्नोत्तर की प्रतियोगिता में एंकर अनिल कपूर प्रतियोगी देव पटेल से प्रश्न पूछते जाते हैं । अनिल कपूर द्वारा पूछे गये प्रश्नों में एक प्रश्न था कि दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अंखियां प्यासी रे भजन किसने लिखा है? फि़ल्म में इस भजन को भक्त सूरदास द्वारा रचित बताया जाता है। दरअसल यह जवाब ग़लत था। इस भजन के असली गीतकार गोपाल सिंह नेपाली हैं जिन्होंने फि़ल्म नरसी भगत (1957) के लिए इस गीत को लिखा था। कुछ जगह इस भजन को स्वयं नरसी मेहता द्वारा लिखित बताया गया है। लेकिन नरसी मेहता केवल गुजराती भाषा में गीत रचना किया करते थे। अमीन सयानी के एक इंटरव्यू में संगीतकार रवि ने इस बात की पुष्टि की थी कि इस भजन को गोपाल सिंह नेपाली ने लिखा था। फिल्म के रिकॉर्ड में भी इस गीत के गीतकार का नाम गोपाल सिंह नेपाली है।खैर हम लौटते हैं अपने आज के गीत-भजन दर्शन दो घनश्याम...पर। हालांकि इस पूरे भजन के रचयिता का नाम सूरदास लिखा हुआ है। अब इसमें कहां तक सच्चाई है.. यह शोध का विषय है। फिलहाल आप पूरा भजन पढि़ए....दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी, अंखियां प्यासी रेमन मंदिर की जोत जगा दो, घाट घाट वासी रे
मंदिर मंदिर मूरत तेरी, फिर भी न दीखे सूरत तेरीयुग बीते ना आई मिलन की पूरनमासी रे
द्वार दया का जब तू खोले, पंचम सुर में गूंगा बोलेअंधा देखे लंगड़ा चल कर पहुंचे काशी रे
पानी पी कर प्यास बुझाऊं, नैनन को कैसे समझाऊंआंख मिचौली छोड़ो अब तो मन के वासी रे
निर्ब$ल के बल धन निर्धन के, तुम रखवाले भक्त जनों केतेरे भजन में सब सुख़ पाऊं, मिटे उदासी रे
नाम जपे पर तुझे ना जाने, उनको भी तू अपना मानेतेरी दया का अंत नहीं है, हे दु:ख नाशी रे
आज फैसला तेरे द्वार पर, मेरी जीत है तेरी हार परहर जीत है तेरी मैं तो, चरण उपासी रे
द्वार खडा कब से मतवाला, मांगे तुम से हार तुम्हारीनरसी की ये बिनती सुनलो, भक्त विलासी रे
लाज ना लुट जाए प्रभु तेरी, नाथ करो ना दया में देरीतिन लोक छोड़ कर आओ, गंगा निवासी रे
- अमर गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम का सफरनामाएसपी बाला सुब्रमण्यम के लोकप्रिय हिन्दी गीतआलेख-मंजूषा शर्माआज एक बड़ी दुखद खबर आई, कि मखमली आवाज से धनी और जाने-माने गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम अब इस दुनिया में नहीं रहे। फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने अपनी शानदार आवाज से न केवल दक्षिण भारतीयों को अपना दीवाना बनाया, बल्कि हिन्दी फिल्मों में भी उन्होंने एक लंबी सफल पारी खेली।श्रीपति पण्डितराध्युल बालसुब्रमण्यम (एसपी बाला सुब्रमण्यम) का जन्म नेल्लोर, मद्रास में 4 जून 1946 को हुआ था। वे न केवल एक बेहतरीन पाश्र्वगायक थे, बल्कि अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक और फि़ल्म निर्माता भी थे। उन्हें कभी-कभी एसपीबी अथवा बालु के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छ: बार सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायन के लिए राष्ट्रीय फि़ल्म पुरस्कार और आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा 25 बार तेलुगू सिनेमा में नन्दी पुरस्कार भी जीता। उन्हें पद्मश्री (2001), पद्म भूषण (2011), राष्ट्रीय फि़ल्म पुरस्कार जैसे कई सम्मान प्राप्त हुए। उनके परिवार में पत्नी सावित्री और दो बच्चे बेटी पल्लवी और बेटा चरण हैं। उनका बेटा चरण भी प्लेबैक सिंगर और फिल्म प्रोड्यूसर है।एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने इंजीनियंरिंग की पढ़ाई की। इसी दौरान उन्होंने संगीत की शिक्षा भी ली। एसपी ने 15 दिसंबर, 1966 को तेलुगु फिल्म श्री श्री मर्यादा रमन्ना से गाने की शुरुआत की थी। पिछले 5 दशक में एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने करीब 16 भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने गाए। येसुदास के बाद वे बेस्ट मेल सिंगर का नेशनल अवॉर्ड पाने वाले दूसरे सिंगर हैं। सलमान ख़ान के साथ ही साथ उन्हें साउथ के सुपर स्टार कमल हासन की भी आवाज़ माना जाता है। एसपी बाला सुब्रमण्यम ने पहली हिंदी फिल्म एक दूजे के लिए (1981) में कमलहासन के लिए गाने गाए थे। फिल्म सुपर हिट हुई और इसके सभी गाने लोकप्रिय। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर मिला था। 1989 में उन्होंने सलमान खान के लिए गाना शुरू किया और उनकी आवाज बन गए। सलमान के लिए उन्होंने पहली बार मैंने प्यार किया, फिल्म के लिए गाने गाए। यह फिल्म भी सुपर-डुपर हिट रही। वे एक उम्दा डबिंग स्टार भी थे। बालासुब्रमण्यम ने अनिल कपूर, गिरीश कर्नाड़, मोहनलाल से लेकर रजनीकांत के लिए तमिल या तेलुगु में डबिंग की। करिअर के शुरु से लेकर अब तक उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया। दक्षिण भारत में पैदा हुए और कई भाषाओं में गाने वाले एसपी बालासुब्रामण्यम स्पष्ट कहते थे कि गाना गाने का भाव और प्रेरणा उन्हें हिंदी गानों से मिली, खासकर मोहम्मद रफी के वो बड़े फैन थे। 60 के दशक से गाते आ रहे एसपी बालासुब्रमण्यम 74 साल की उम्र तक सक्रिय बने रहे और दर्शकों को दीवाना बनाते रहे। बालासुब्रमण्यम के संगीत सफर की सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने कभी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा नहीं ली थी। एसपी बालासुब्रामण्यम के बारे में ये मशहूर है कि उन्होंने एक दिन में 21 कन्नड गानों को आवाज देकर रिकॉर्ड बनाया था और ये भी दावा किया जाता है कि सबसे ज्यादा गाना गाने का रिकॉर्ड करीब 40 हजार भी उनके नाम है, लेकिन खुद एसपी बालासुब्रामण्यम ने 2016 में कहा था कि अब तो वो खुद भी गिनती भूल चुके हैं।मुख्य हिन्दी फि़ल्में - एक दूजे के लिए , मैंने प्यार किया , साजन , पत्थर के फूल, हम आपके हैं कौन और रोजा आदि।एसपी बाला सुब्रमण्यम के लोकप्रिय हिन्दी गीत1. तेरे मेरे बीच में कैसा है बंधन अनजाना2. पहला पहला प्यार है पहली पहली बार है3. बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम4. ये हंसी वादियां ये खुला आसमां5, मेरे रंग में रंगने वाली परी हो या परियों की रानी6. जिए तो जिए कैसे7. देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार8. दीदी तेरा देवर दीवाना9. दिल दीवाना बिन सजना के माने ना10. रोजा जानेमन तू ही मेरा मन11. मेरे जीवन साथी प्यार किए जा12. रूप सुहाना लगता है चांद पुराना लगता है13. आके तेरी बाहों में हर शाम लगे सिंदूरी14, हम बने तुम बने एक दूजे के लिए15. ओ मारिया ओ मारिया
- पुण्यतिथि पर विशेषसाउथ की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी रामचंद्रन को लोग भूले नहीं हैं। फिल्म जिस देश में गंगा बहती है और मेरा नाम जोकर में उनका अभिनय और डांस कमाल का था। इन दोनों फिल्मों का निर्माण राजकपूर ने किया था। राजकपूर की फिल्मों से सही मायने में उन्हें लोकप्रियता मिली , लेकिन कहा जाता है कि उन्हीं के कारण वे हिन्दी फिल्मों से दूर भी हुईं।पद्मिनी अपनी बहनों रागिनी व ललिता के साथ त्रावणकोर सिस्टर्स के नाम से मशहूर हुई। तीनों ही बहनें प्रशिक्षित भारतनाट्यम डांसर थीं। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई स्टेज प्रोग्राम किए। वे कथकली और केरल नाट्यम स्टाइल में भी पारंगत थीं।पद्मिनी का जन्म 12 जून 1932 को तिरुवनन्तपुरम में हुआ था। जिसे पहले त्रावणकोर कहते थे। इसी वजह से अपनी बड़ी बहन ललिता तथा छोटी बहन रागिनी के साथ इनकी नृत्य तिगड़ी त्रावणकोर सिस्टर्स (त्रावणकोर बहनें) के नाम से काफ़ी प्रसिद्ध हुई । पद्मिनी ने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया। उन्होंने साल 1989 में एक फिल्म मोहब्बत का पैगाम का निर्देशन भी किया।साल 1948 में उनकी पहली हिंदी फिल्म कल्पना आई। इसके बाद पद्मिनी ने काजल, जिस देश में गंगा बहती है, मेरा नाम जोकर, आशिक, अफसाना, चंदा और बिजली, भाई-बहन, दर्द का रिश्ता, मस्ताना, रागिनी , अमरदीप, राजतिलक, परदेसी जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया। 24 सितंबर, 2006 को तमिलनाडु में हार्टअटैक की वजह से 74 साल की उम्र में पद्मिनी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने कॅरिअर में उन्होंने डांस और अभिनय के लिए कई पुरस्कार और सम्मान हासिल किए। जिस देश में गंगा बहती है, के लिए उन्हें 1960 में बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। 1966 में फिल्म काजल के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।अभिनेत्री पद्मिनी रामचंद्रन दक्षिण की फिल्मों में काफी मशहूर रही। हिंदी में पद्मिनी की कामयाबी का सिलसिला शुरू हुआ राज कपूर की फिल्म जिस देश में गंगा बहती है , से । फिल्म में उन्होंने बोल्ड किरदार निभाया था। फिल्म हिट रही और पद्मिनी को बॉलीवुड में एक नया आयाम मिला। पद्मिनी ने राज कपूर के साथ फिल्म मेरा नाम जोकर में भी काम किया था। इस फिल्म में भी पद्मिनी ने बोल्ड सीन भी किए। बतौर एक्ट्रेस पद्मिनी का करिअर आगे बढ़ रहा था, लेकिन कहा जाता है कि राज कपूर की निजी दिलचस्पी ने पद्मिनी के कॅरिअर पर ब्रेक लगा दिया। कहा जाता है कि राज कपूर पद्मिनी को बाहर की फिल्मों में काम करने से मना करते थे।पद्मिनी ने भी राज साहब की खुशी के लिए दूसरे बैनर की फिल्मों को स्वीकार करना बंद कर दिया। कम ही लोगों को मालूम होगा कि फिल्म मदर इंडिया का प्रस्ताव पहले पद्मिनी को ही मिला था, लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। जल्द ही पद्मिनी को भी अहसास हो गया कि राजकपूर के साथ उनके रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। इसलिए उन्होंने यूएस के एक डॉक्टर रामचंद्रन से शादी कर सिनेमा जगत और भारत देश को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। पद्मिनी ने राजकपूर, एम जी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, राजकुमार, प्रेम नासिर , शम्मी कपूर, एस. एस. राजेन्द्रन और देवानन्द जैसे मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया। पद्मिनी ने सबसे अधिक 59 फिल्में शिवाजी गणेशन के साथ की। पद्मिनी ने अपने कॅरिअर में ज्यादातर तमिल फिल्में ही कीं।अमरीका के फिजिशियन रामचंद्रन से शादी करने के बाद वे न्यूजर्सी में बस गईं। उनका एक बेटा है प्रेमनाथ रामचंद्रन। शादी के 16 साल के बाद पद्मिनी ने न्यूजर्सी में एक डांस स्कूल खोला पद्मिनी स्कूल ऑफ फाइन ऑट्र्स। आज उनका यह स्कूल अमरीका के सबसे बड़े भारतीय क्लासिकल डांस इंस्टीट्यूट में से एक है। (छत्तीसगढ़आजडॉटकॉम विशेष)
-
- कोई भी अनजान दवा, फॉर्मूले पर यकीन न करें
कोरोना को एक चुनौती की तरह लेने की जरूरत है, यह एक ऐसा युद्ध है, जिसमें सामने एक ऐसा शत्रु है जो नजर नहीं आता पर पूरी दुनिया पर कहर बन के छा गया है ,जिससे हर हाल में जीतना है। लाखों डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मी, प्रशासन, पुलिस, सफाई कर्मी जो मरीजों का इलाज, देखभाल, व्यवस्था, सफाई जैसे कामों में अपनी जान खतरे में डाल कर भी लगे हुए है और अनेक अपने प्राण निछावर भी कर चुके हैं , एक बार उनके परिश्रम, हौसले ,हिम्मत ,समर्पण को याद कर सिर्फ अपने को अपने परिवार को बचाने के लिए खुद आगे आएं ,सावधानी रखें ,संक्रमण की चेन को रोकने में योगदान दें।एक छोटे से वायरस ने सारी दुनिया में कहर बरपा कर रखा है। सिर्फ भारत में ही 53 लाख से अधिक मामले ,86 हजार मौतें, छत्तीसगढ़ में 84 हजार से अधिक मामले ,दिन प्रतिदिन बढ़ते हजारों मरीजों की संख्या चिंता का विषय बनती जा रही है। यह तो एक राहत की बात है इस बीमारी में मृत्यु का प्रतिशत बहुत कम है तथा पुन: स्वस्थ होने वालों की दर अधिक है ,उसके बाद भी हमारे देश में जनसंख्या ,और सघन आबादी क्षेत्र की बहुलता होने के कारण सरकारों के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।बहुत सारे लोग जो कोरोना का मज़ाक़ उड़ा रहे थे, कोरोना को सामान्य सर्दी बुख़ार बता रहे थे वो, उनमें से ही अनेक ख़ुद या उनके परिजन इसका शिकार बन चुके हैं। कुछ लोग जो अपनी और अपने परिजनों की जान की भी परवाह न कर इस मसले पर भी राजनीति, चुटकुले बाजी कर रहे थे, आज उनमें से ही कुछ अस्पताल के एक बेड के लिए लाचार और बेबस नजऱ आ रहे हैं।याद रखें वायरस किसी का सगा नहीं है ,वह किसी बड़े छोटे, स्त्री, पुरूष, वीआईपी ,आम व्यक्ति में भेदभाव नहीं करता । आप कोई भी हों, अधिक ओवर कॉन्फिडेंस में मत रहें। जो बीमारी इतनी ज़्यादा संक्रामक हो, जिसका कोई इलाज न पता हो, जिम्मेदारी ने जिसके सामने लगभगअपने हाथ खड़े कर रखे हों, उससे बचना ही एकमात्र उपाय है। और बचाव का एक मात्र तरीक़ा है सोशल डिस्टेन्स मेंटेन करना , लॉकडाउन से कुछ हद तक संभव है। लोगों को स्वयं अपने आपको अपने घरों में क़ैद करना होगा, बिना काम के तो मत ही निकलिए और अगर काम हो तो भी उसे जब तक टाल सकते हैं टालिए। कम से कम में काम चलाइए...लेकिन घर से बाहर कम से कम जाइए।ख़ास तौर पर रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी शहरों की स्थिति बहुत खऱाब होती जा रही है। रोज़ सामान्य से कई गुना मौतें हो रही हैं, रोज़ाना हजारों मरीज़ सामने आ रहे हैं, लेकिन पूरे देश में असली संख्या इससे कई गुना हैं जो पकड़ में तो नहीं ही आ रहे, बल्कि साथ में कई लोगों को और बीमारी बांट रहे हैं। अस्पतालों में बेड ख़ाली नहीं हैं, आप बड़े से बड़े आदमी से फ़ोन लगवा लीजिए फिऱ भी नहीं मिल रहे लोगों को बेड। इसीलिए अगले कम से कम दो सप्ताह निर्णायक होंगे, अगर जनता खुद संयम रख लेती है ,तो शायद स्थिति सुधर जाए, वरना सबको बुरी से बुरी स्थिति का सामना करना पड़ेगाआप ख़ुद ही देखिए पिछले कुछ दिनों से रायपुर, जबलपुर, नागपुर सहित अनेक शहरों के अखबार मौत की खबरों से भरे है। यहां तक श्मशानगृहों में अंतिम संस्कार के लिए लाइन लग रही है ,डर ऐसा कि परिजनों की लाश लेने तक लोग नहीं पहुंच रहे है। आठ दस दिनों तक शव चीरघर में ही पड़े हैं। प्रशासन को ही अंतिम संस्कार तक करना पड़ रहा है। इससे अधिक दु:खद स्थिति और क्या हो सकती है, कि व्यक्ति अपने परिजन के अंतिम संस्कार में जाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।ऐसे में हमारे सामने सिर्फ एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि यथासम्भव कोरोना से अपना ,अपने परिवार का बचाव के लिए मास्क पहिनने, हाथ धोने, सोशल डिस्टेन्स, सहित जितने तरीके बताये जा रहे है उनका खुद कड़ाई से पालन करें। अपने डॉक्टर के सम्पर्क में रहे, बीमार होने पर टेस्ट कराएं और बिना किसी भ्रम में रहे इलाज कराएं। कोई भी अनजान दवा, फॉर्मूले पर यकीन न करें। कोरोना से संक्रमित लोग वापस स्वस्थ भी होते जा रहे हैं। बीमारी छिपाने से, लापरवाही ,इलाज न कराने से गम्भीर होने लगती है। स्वस्थ रहे ,सुरक्षित रहे।डॉ. दिनेश मिश्रनेत्र विशेषज्ञअध्यक्ष अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति. -
छत्तीसगढ़ में रामायणकालीन संस्कृति की झलक आज भी देखने मिलती हैं। जिससे यह साबित तो होता है कि भगवान श्रीराम के अलावा माता सीता और लव-कुश का संबंध भी इसी प्रदेश से था। घने जंगलों के बीच स्थित तुरतुरिया में महर्षि वाल्मीकि का आश्रम इसी बात की याद दिलाता है कि रामायण काल में छत्तीसगढ़ का कितना महत्व रहा होगा। प्राचीन जनश्रुतियों के अनुसार त्रेतायुग में यहां महर्षि वाल्मीकी का आश्रम था और उन्होंने सीताजी को भगवान राम के द्वारा त्याग देने पर आश्रय दिया था।
रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर ठाकुरदिया नाम स्थान से सात किलोमीटर की दूरी पर घने जंगल और पहाड़ों पर स्थित है तुरतुरिया। यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 113 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां जाने का रास्ता शायद पहले आसान नहीं रहा होगा, क्योंकि सुरम्य और घनी पहाडिय़ों के बीच स्थित इस स्थान में जगह-जगह पहाड़ी कछार, छोटे-छोटे नाले और टीलें हैं । इन्हीं पहाडिय़ों के बीच बहती है बालमदेही नदी जिसका पाट तुरतुरिया के पास काफी चौड़ा हो गया है। पहाड़ी नदी होने के कारण वर्षा ऋतु में इसका तेज प्रवाह तुरतुरिया तक पहुंचने के रास्तों को और कठिन बना देता है। यह नदी आगे चलकर पैरागुड़ा के पास महानदी में मिल जाती है।
छत्तीसगढ़ के पृथक राज्य बनने के बाद यहां के ऐतिहासिक और पौराणिक साक्ष्यों से संबंधित क्षेत्रों के विकास में तेजी आई है। इन क्षेत्रों का लगातार विकास कर इन्हें पर्यटन क्षेत्रों के रूप में उभारा जा रहा है। तुरतुरिया को ही ले लीजिए। जहां पहुंचना पहले आसान नहीं था, लेकिन अब इसके रास्तों को आसान बना दिया गया है। छोटे-छोटे मोड़दार नालों पर छोटी-छोटी पुलियां बन गई हैं। अब वहां पर्यटकों का पहुंचना और ठहरना आसान तथा आरामदायक हो गया है। तुरतुरिया तीन मुख्य रास्तों से जाया जा सकता है, एक सीधे रायपुर से बारनवापारा जंगल होते हुए, सिरपुर से या फिर बलौदाबाजार से।
तुरतुरिया की वन विभाग की चौकी पार करने के बाद दो सौ कदम के फासले पर ही स्थित है महर्षि वाल्मीकि का आश्रम। सामने ही एक पहाड़ी पर वैदेही कुटीर नजर आती है। वहां तक पहुंचने के लिए पहाडिय़ों को काटकर सीढिय़ां बना दी गई हैं। सीढिय़ों के किनारे-किनारे जंगली मोगरे के छोटे-छोटे पौधे बिखरे पड़े हैं। गर्मियों और बारिश में जब ये फूल खिलते हैं, तो वातावरण और खुशनुमा हो जाता है। ऊपर पहुंचने पर एक पक्की कुटीर नजर आता है। यदि आपकी किस्मत अच्छी है, तो आपको ऊपर पहुंचने पर हिरणों का झुंड भी विचरण करता नजर आ सकता है। हालांकि पर्यटकों की आहट से चौकन्ना होकर येे हिरण कुंलाचे भरते हुए पल भर में पेड़ों के झुुरमुट में गायब भी हो जाते हैं। रात में और भी जानवर यहां पर देखे जा सकते हैं। इसी पहाड़ी से लगी एक अन्य पहाड़ी है, जहां पर महर्षि वाल्मीकी का आश्रम स्थित है।
प्राचीन जनश्रुतियों के अनुसार त्रेतायुग में यहां महर्षि वाल्मीकि का आश्रम था और यहीं पर उन्होंने सीताजी को रामचंद्र जी द्वारा त्याग देने पर आश्रय दिया था। जनश्रुति है कि वैदेहि सीता को लक्ष्मण फिगेंश्वर के पास सोरिद अंचल के ग्राम रमई पाठ में छोड़ गए थे। वहीं पर सीताजी ने अपना निवास स्थान बनाया था। माता सीता की वहां पर आज भी प्रतिमा मौजूद है। जब माता सीता के बारे में महर्षि वाल्मीकि को जानकारी मिली, तो वे माता को अपने तुरतुरिया के आश्रम में ले आए थे। यहीं पर सीताजी के दोनों पुत्र लव और कुश ने जन्म लिया था। वैदेही कुटीर के नीचे ठीक बाएं एक संकरा रास्ता पैदल जाता है। सामने ही कलात्मक खंभे दिखाई देते हैं, जो विखंडित हो चुके हैं। पहाड़ी पर ही कुछ पक्के मंदिर अब बन गए हैं, जिन पर निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले लोगों के नाम भी अंकित हैं।
इसी क्षेत्र में बौद्ध भग्नावेश भी मिलते हैं, जो 8 वीं शताब्दी के हैं। यहीं पर कई उत्कृष्ट कलात्मक खंबे भी नजर आते हैं, जो किसी स्तूप के अंग हैं। यहीं पर माता सीता और लव- कुश की एक प्रतिमा भी नजर आती है, जो 13-14 वीं शताब्दी की बताई जाती है। पाषाण निर्मित ये मूर्तियां कलात्मक तो नहीं कही जा सकती, लेकिन इससे यह बात स्पष्ट होती है कि प्राचीन काल में भी इस जगह को वाल्मिकी के आश्रम के रूप में मान्यता मिली हुई थी। इस प्रतिमा में लव कुश को एक घोड़े के साथ दिखाया गया है। बताया जाता है कि यहीं पर लव और कुश ने भगवान राम के राजसूर्य यज्ञ के घोड़े को रोका था।
इसका तुरतुरिया नाम पडऩे का कारण यह है कि चट्टïानों के बीच से जब यह निर्धरिणी का उद्गम एक लंबी संकरी गुफा से होता है। जहां से वह बड़ी दूर तक भूमिगत होकर बही है। इस झरने का नाम ही तुरतुरिया हैं, जिसे सुरसुरी गंगा के नाम से भी जाना जाता है। घने जंगलों से घिरा है यह क्षेत्र। इस गुफा से उसका जल ईंटों से निर्मित एक कुंड में एकत्र होता है। कुंड में उतरने के लिए सीढिय़ां बनी हुई हैं। पहाड़ों के समीप एक छोटा सा जल कुंड बना हुआ है, जिसमें पानी पहाड़ों से आकर गिरता है। बारहों महीने इसकी जलधारा प्रवाहित होती रहती है। गर्मियों में भी ठंडे शीतल जल की धारा धाराप्रवाह प्रवाहित होती रहती है। यहां पर रहने वाले लोगों के अनुसार पिछले करीब 50 बरसों से वे इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। इतने बरसों में उन्होंने कभी इस धारा को सूखते नहीं देखा है। पानी कुंड में गोमुख से होकर नीचे गिरता है। कुंड के निकट दो शूरवीर की मूर्तियां हैं, जिनमें से एक तलवार उठाए हुए है जो उस सिंह को मारने के लिए उद्घत है जो उसकी दाहिनी भुजा को फाड़ रहा है। दूसरी मूर्ति एक जानवर का उसकी पिछली टांगों पर खड़ा होकर उसका गला मरोड़ रहा है। यहीं पर भगवान विष्णु की एक स्थानक प्रतिमा भी है। एक प्रतिमा पद्मासन की मुद्रा में है जिसमें भगवान विष्णु की योगमुद्रा है जिसके कारण इसे देखकर लोगों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा होने का भान होता है। यहां पत्थर के कई स्तंभ यत्र-तत्र बिखरे हुए हैं, जिन पर उत्कृष्टï खुदाई का काम किया गया है।
स्त्री और बौद्घ विहार-
यह स्थान कुंड से कुछ दूरी पर नाले के दूसरे किनारे पर पहाड़ पर स्थित ऋुषियों के कुटियों में जाने के लिए बनाए गए पहाड़ी सीढिय़ों के समीप है। जहां पर अब मात्र जैन एवं बौद्घ भिक्षुणियों की मूर्ति है जो कि उपदेश देने की मुद्रा में दिखाए गए हैं। साथ ही उनकी शिक्षाएं भी यहीं उत्कीर्ण हैं, जो आठवी-नवीं शताब्दी की हंै। इस स्थान की विशेषता है कि यहां पुजारिनें स्त्री ही नियुक्त की जाती थीं, जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि यह बौद्घ भिक्षुणियों का विहार था। भारत में केवल बौद्घ भिक्षुणियों के लिए विहार का निर्माण किया गया था या नहीं यह शोध का विषय है। इन अवशेषों से इस बात का स्पष्ट पता चलता है कि इस क्षेत्र पर 8-9 वीं शताब्दी में बौद्ध धर्म का प्रभाव था और यह प्रमुख बौद्ध स्तूप और स्थल रहा होगा। इस क्षेत्र की खुदाई और शोध से कई बातें और सामने आ सकती हैं। वर्ष 1914 में तत्कालीन अंग्रेज कमिश्नर ए. ए. लारी ने इस स्थान पर खुदाई कराई थी, जिसमें यहां पर अनेक मंदिर और प्राचीन मूर्तियां मिली थीं। लारी का नाम शिलालेश गोमुख के ऊपर आज भी देखने को मिल जाता है।
यहां के कुछ प्राचीन भग्र मंदिरों में बौद्घ मूर्तियां खंडित अवस्था में हंै तथा समीप ही शैव वैष्णव धर्म की कुछ मूर्तियां पाई जाती हैं, जिनमें शिवलिंगों की अधिकता है। इनमें विष्णु और गणेश जी की मूर्तियां हैं। ऐसा जान पड़ता है कि अधिकांश शिवलिंगों का निर्माण बौद्घ विहार के स्तंभों को तोड़कर किया गया है।
छेरछेरा पर लगता है मेला
इस क्षेत्र का महत्व छेराछेरा के मौके पर और बढ़ जाता है, जब यहां पर मेला भरता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस स्थान पर लव कुश का जन्म हुआ था इसलिए पूष माह में यहां पर तीन दिनों का मेला भरता है। छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार है , जो पूर्णिमा यानी पुन्नी के दिन धान कटाई के बाद मनाया जाता है। इस दिन गांव-गांव में घर - घर जाकर छोटे-छोटे बच्चे गुहार (आवाज) लगाकर कहते हैं- छेरा-छेरा , कोठी के धान ल हेर हेरा। धान का दान देना इस दिन शुभ माना जाता है। इस दिन लगने वाले मेले में आस-पास के हजारों लोग जुटते हैं। तब तक बालमदेही नदी का पाट काफी सिमट जाता है और गांव -गांव से आने वाले लोग नदी के रेतीले तट पर अस्थायी चूल्हे बनाकर अपने खाने-पीने का इंतजाम करते हैं।
इस क्षेत्र से सबसे समीप का गांव है बफरा, जहां कच्चे-पक्के मकान बने हुए हैं। यह गांव तुरतुरिया से 10-12 किमी की दूरी पर स्थित है। तुरतुरिया जाने के मार्ग पर पडऩे वाले गांव काफी बिखरे हुए हैं। इसकी वजह शायद इसका पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होना है।
तुरतुरिया से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है मातागढ़। बालमदेही नदी के पश्चिम में स्थित इस स्थान पर देवी मां का एक प्राचीन मंदिर है। जिसकी बड़ी मान्यता है। इस मंदिर में पहुंचकर मन को शांति मिलती है। - जन्मदिन पर विशेष - आलेख मंजूषा शर्माजानी-मानी गायिका आशा भोंसले ने आज अपने जीवन के 88 वें साल में प्रवेश किया है। आजकल वे भले ही फिल्मों के लिए नहीं गा रही हैं, लेकिन संगीत उनकी रग-रग में बसता है। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने चिर-परिचित अंदाज में वे नए कलाकारों को हमेशा प्रोत्साहित करती हैं। आज अपने जन्मदिन पर आशा भोंसले ट्वीट किया -आज मैंने 87 साल पूरा कर 88 वर्ष में कदम बढ़ाया है, लेकिन मैं अपने आप को 40 साल का ही महसूस करती हूं। उम्मीद है कि आप सभी भी जिदंगी को लेकर इसी तरह की सकारात्मक सोच रखेंगे। हमेशा मुस्कुराते रहें। मेरी सलाह है कि कृपया अपने आस-पास के लोगों के लिए सकारात्मक सोच रखें - खुशियां फैलाएं। आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।आशा भोंसले ने अपने कॅरिअर में हर तरह के गाने गाए हैं। नायिका से लेकर बच्चों तक और खलनायिका के लिए भी उन्होंने अपनी आवाज दी। ये भी सच है कि जानी-मानी गायिका आशा भोसले को बरसों-बरस लता की छोटी बहन के तौर पर जाना जाता रहा। जाहिर है एक गायिका के रूप में उन्हें अपनी मौलिक पहचान बनाने में बड़ी दिक्कतें आईं। 1940 के दशक में जब आशा ने पाश्र्व गायन की दहलीज पर कदम रखा, तब लता मंगेशकर अपनी पहचान बना चुकी थीं। उस वक्त नौशाद की तूती बोलती थी। नौशाने के गाने की शुरुआत लता से ही होती थी।उस दौर में शमशाद बेगम और गीता दत्त से बहुत प्रभावित हुई आशा। नौशाद ने आशा को मौका यही सोचकर दिया कि वह भी लता की तरह गाने में असर पैदा कर पाएंगी, लेकिन आशा ने दीदी की नकल करने की बजाय अपनी पहचान को महत्व दिया। बाद में आशा नौशाद की मुख्य गायिका बन गई और उनके संगीत निर्देशन में उन्होंने अनगिनत हिट गाने गाये। नौशाद ने आशा की आवाज में पहला गाना तब रिकॉर्ड करवाया, जब उन्हें आशा पर भरोसा नहीं था। वहीं लता के लिए समर्पित संगीतकार सज्जाद और सी. रामचंद्र ने भी जब आशा को मौका दिया तो उन्हें निराश नहीं होना पड़ा। सज्जाद तो लता के बिना रुखसाना फिल्म बनाना ही नहीं चाहते थे। इस फिल्म के गानों को उन्होंने आशा से गवाया और फिर खुद सज्जाद सभी से आशा की तारीफ करने लगे। इस फिल्म में आशा-किशोर का युगल गीत यह चार दिन बहार के आज भी हमारे दिलों दिमाग में बसा हुआ है।अनिल विश्वास के आशा के लिए शब्द थे- आशा की आवाज देह के साथ उपस्थित होती है तो लता की आवाज आत्मा के साथ अनिल विश्वास अपने रिकॉर्डिंग रूम में लता के अलावा किसी को देखना नहीं चाहते थे, वे भी आशा के मुरीद हो गए। पर आशा खुद कहती हैं- अनिल दा के साथ काम करते समय उन्हें बड़ा डर लग रहा था। उन्हें भी दिल की गहराइयों में डूबकर आत्मा से सुर निकालना पड़ा। सी. रामचंद्र लता के प्रशंसक होने के साथ-साथ उनके काफी करीब थे। आशा ने कभी सोचा ही नहीं था कि उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन सी. रामचंद्र ने उन्हें मौका दिया और उन्होंने जब सो जा रे चंदा सो जा ( फिल्म आशा) का शास्त्रीय गाना भी आशा से ही गवाया तो आशा आश्चर्य में पड़ गईं। इस गाने से आशा को एक नया मकाम हासिल हुआ।संगीतकार रोशन के लिए लता पसंदीदा गायिका बनी रहीं। हालांकि उस वक्त तक आशा के कई एकल और युगल गीत हिट हो चुके थे। रोशन राजकुमारी या गीता दत्त से भी गाना गवाने के बारे में सोच सकते थे, पर आशा के बारे में नहीं। उन्हें इस बात का भी अंदाज नहीं था कि दिल ही तो है का यमन राग में लयबद्घ हिट कव्वाली निगाहें मिलाने को जी चाहता है आशा इतनी बखूबी गाएंगी। बाद में रोशन ने आशा की काबिलियत को पहचाना और उन्हें कई मौके दिए। 'ताजमहलÓ की कव्वाली चांदी का बदन सोने की नजर ....आज भी भुलाएं नहीं भूलती।मदन मोहन एक ऐसे संगीतकार थे जो लता के पर्याय माने जाते रहे। अगर उनके संगीत में लता की आवाज निकाल दी जाए तो कुछ भी नहीं बचेगा। मदन मोहन के संगीत में आशा ने वही गाने गवाये जिन्हें लता ने गाने से मना कर दिया। लता और आशा की आवाज का फर्क उन्होंने फिल्म अदालत की इस गाने में बखूबी बताया- जा जा रे जा साजना, काहे सपनों में आये जाके देस पराए... नरगिस के लिए लता की गंभीर और दर्दभरी आवाज का इस्तेमाल और चुलबुली सह नायिका के लिए आशा की आवाज। अश्कों से तेरी हमने तस्वीर बनाई है.. गीत में मदन मोहन ने आशा की काबिलयित स्वीकार की थी।वहीं शंकर जयकिशन की सफलता में लता का बहुत बड़ा हाथ था। उन्होंने आशा की आवाज या तो बच्चों के लिए इस्तेमाल की या तेज गति से गानों के लिए जैसे- श्री 420 फिल्म का मुड़-मुड़ के न देखÓ गीत। जब शंकर-जयकिशन ने करोड़पति फिल्म का हाय! सावन बन गए नैन .. गीत आशा को गाने दिया तो इसके पीछे उनकी लता से चल रही अनबन ही मुख्य वजह थी। यह गीत आशा के कालजयी गीतों में से एक जाना जाता है। लता से उखड़ी यह संगीतकार जोड़ी फिर आशा के साथ ही बंधकर रह गई।सलिल चौधरी का संगीत आशा को बेहद पसंद था पर अन्य संगीतकारों की तरह सलिल चौधरी के लिए आशा दूसरी पसंद रहीं। खय्याम की हस्ती लता से ही थी, लेकिन आशा ने भी उन्हें हिट गाने दिए। लता मंगेशलर के प्रशंसक खय्याम ने जब उमराव जान के संगीत की कमान संभाली तो सभी ने सोचा कि लता ही उनकी मुख्य गायिका होंगी, लेकिन खय्याम ने आशा का चुनाव करके सबको हैरत में डाल दिया। इस फिल्म के गीतों में एक नई आशा लोगों के सामने आई। खय्याम ने आखिर आशा में कैसे यह चमत्कार पैदा किया? इस फिल्म के लिए आशा ने राष्टï्रीय पुरस्कार जीता।गुलजार की फिल्म इजाजत में आशा की कलात्मक गायिकी लोगों के सामने आई। मेरा कुछ सामान ...गीत आशा ने इतनी खूबसूरती से गाया कि यह आशा की भी पसंद बन गया। इस गाने की मुरकियां सुनते ही बनती हैं। इस फिल्म के लिए भी आशा ने राष्टï्रीय पुरस्कार जीता।आशा भोंसले का जिक्र ओ.पी. नैयर के बिना अधूरा है। नैयर के संगीत में आशा ने एक से बढ़कर एक गाने दिये। लता से खटपट ओ. पी. नैयर को आशा के इतना करीब ले आई कि वे आशा के बिना अपने संगीत की कल्पना भी नहीं करते थे। पॉप की दुनिया में आर.डी. बर्मन ने आशा की आवाज का अच्छा इस्तेमाल किया, लेकिन उन्होंने मेरा कुछ सामान ,,, जैसे गाने भी गवाकर आशा की काबिलीयत की सही परख भी की। आशा पंचम दा की जीवन संगिनी भी बनी और पंचम दा के संगीत को आशा से जो सुर दिए, वह शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। पंचम के साथ शादी उन्हें एस.डी. बर्मन के संगीत से जरूर दूर ले गईं। हालांकि एस.डी. बर्मन का साथ आशा ने 1957 के बाद हमेशा दिया। बर्मन दादा 1963 में बिमल राय की फिल्म बंदिनी के लिए लता को वापस बुलाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपना विचार बदला और आशा पर अपनी सारी आशाएं लगा दीं। अब के बरस भेज भइयां को बाबुल गाने में आशा ने अपनी सारी प्रतिभा उड़ेल दी। ज्वैलथीफ के गीत रात अकेली है गीत के लिए बर्मन दादा आशा की तारीफ करते नहीं थकते थे।---
- संगीतकार सलिल चौधरी की पुण्यतिथि पर विशेष1958 में साउथ कैलिफोर्निया (लॉस एंजेल्स) में एक भारतीय संगीत वाद्य यंत्रों (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स) की एक बहुत फेमस दुकान हुआ करती थी.. वो एकमात्र दुकान थी जो पूरे अमेरिका में प्रामाणिक भारतीय वाद्य यंत्रों को बेचती थी.. डेविड बर्नाड इसके मालिक हुआ करते थे।एक दिन एक 36 वर्षीय भारतीय नौजवान इस दुकान में आया और वाद्य यंत्रों को बड़े ध्यान से देखने लगा..... साधारण वेशभूषा वाला ये आदमी वहां के सेल्स के लोगों को कुछ ख़ास आकर्षित नहीं कर सका, मगर फिर भी एक सेल्स गर्ल क्रिस्टिना उसके पास आ कर बनावटी मुस्कान से बोली कि मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ ?उस नौजवान ने सितार देखने की मांग की और क्रिस्टिना ने उसको सितारों के संग्रह दिखाए.. मगर उस व्यक्ति को सारे सितार छोड़ कर एक ख़ास सितार पसंद आई और उसे देखने की जि़द की.. क्योंकि वो बहुत ऊपर रखी थी और शोकेस में थी इसलिए उसको उतारना मुश्किल था.. तब तक डेविड, जो की दुकान के मालिक थे, वो भी अपने केबिन से निकलकर आ गए थे, क्योंकि आज तक किसी ने उस सितार को देखने की जि़द नहीं की थी.. बहरहाल सितार उतारी गयी तो क्रिस्टिना शेखी घबराते हुए बोली -इसे बॉस सितार कहा जाता है और आम सितार वादक इसे नहीं बजा सकता है। ये बहुत बड़े-बड़े शो में इस्तेमाल होती है।वो भारतीय बोला -आप इसे बॉस सितार कहते हैं मगर हम इसे सुरबहार सितार के नाम से जानते हैं.. क्या मैं इसे बजा कर देख सकता हूं?अब तक तो सारी दुकान के लोग वहां इकठ्ठा हो चुके थे..खैर.. डेविड ने इजाज़त दी बजाने की और फिर उस भारतीय ने थोड़ी देर तार कसे और फिर सुर मिल जाने पर वो उसे अपने घुटनों पर ले कर बैठ गया.. और फिर उसने राग खमाज बजाया .... उनका वो राग बजाना था कि सारे लोग वहां जैसे किसी दूसरी दुनिया में चले गए.. किसी को समय और स्थान का कोई होश न रहा.. जैसे सब कुछ थम गया वहां.. जब राग खत्म हुआ तो वहां ऐसा सन्नाटा छा चुका था जैसे तूफ़ान के जाने के बाद होता है.. लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि वो ताली बजाएं कि मौन रहें..डेविड इतने अधिक भावुक हो गए कि उस भारतीय से बोले कि आखिर कौन हो तुम.. मैंने पंडित रविशंकर को सुना है और उन जैसा सितार कोई नहीं बजाता; मगर तुम उन से कहीं से कम नहीं हो.. मैं आज धन्य हो गया कि आप मेरी दुकान पर आये.. बताईये मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं।उस व्यक्ति ने वो सितार खरीदने के लिए कहा मगर डेविड ने कहा इसको मेरी तरफ से उपहार के तौर पर लीजिये.. क्यों इस सितार का कोई मोल नहीं है, ये अनमोल है, इसे मैं बेच नहीं सकता..क्रिस्टिना जो अब तक रो रही थी, उन्होंने उस भारतीय को एक डॉलर का नोट देते हुए कहा कि -मैं भारतियों को कम आंकती थी और अपने लोगों पर ही गर्व करती थी.. आप दुकान पर आये तो भी मैंने बुझे मन से आपको सितार दिखाया था, . मगर आपने मुझे अचंभित कर दिया.. फिर पता नहीं आपसे कभी मुलाक़ात हो या न हो, इसलिए मेरे लिए इस पर कुछ लिखिए। उस व्यक्ति ने क्रिस्टिना की तारीफ करते हुए अंत में नोट पर अपना नाम लिखा- सलिल चौधरी।उसी वर्ष सलिल चौधरी ने अपनी एक फि़ल्म के लिए उसी सुरबहार सितार का उपयोग करके एक बहुत प्रसिद्ध बंगाली गाना बनाया जो राग खमाज पर आधारित था.. बाद में यही गाना हिंदी में बना जिसको लता जी ने गाया.. गाने के बोल थे---- ओ सजना.. बरखा बहार आई..रस की फुहार लायी.. अंखियों में प्यार लायी फिल्म परख (1959/60)(छत्तीसगढ़आजडॉटकॉम- विशेष)
- पुण्यतिथि पर विशेषमूंछे हों तो नत्थू लाल जैसी वरना ना हों.. शराबी फिल्म में अमिताभ बच्चन का यह डॉयलॉग लोग भूले नहीं हैं। फिल्म में अमिताभ ये डॉयलॉग अभिनेता मुकरी के लिए कहते हैं। छोटे कद के कलाकार मुकरी फिल्म जगत के बेहतरीन हास्य अभिनेताओं में गिने जाते रहे हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनके जुड़ी कुछ बातें....आज से 20 साल पहले 4 सितंबर 2000 को , मुंबई के एक अस्पताल में मुकरी जब जिदंगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के वो तमाम लोग भी उनकी सलामती के लिए दुआ मांग रहे थे, जो उनके प्रशंसक थे। फिर खबर आई कि मुकरी नहीं रहे...। उस वक्त उनकी उम्र 78 साल की थी।मुकरी का जन्म ब्रिटिश इंडिया में बॉम्बे प्रेसिडेंसी के अलीबाग में 5 जनवरी, 1922 को हुआ था। ये एक कोंकनी मुस्लिम फैमिली से संबंधित थे। उनका असली नाम मुहम्मद उमर मुकरी था, लेकिन उनकी पहचान बनी मुकरी के नाम से। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी खूब बनी। शराबी, नसीब, मुक़द्दर का सिकंदर, लावारिस, महान, कुली और फिर अमर अकबर एन्थोनी में तय्यब अली का रोल, मुकरी ने अपनी अदायगी से अमर कर दिया था।मुकरी और अभिनेता दिलीप कुमार स्कूल के जमाने के दोस्त हुआ करते थे। दिलीप कुमार पढ़ाई पूरी करने के बाद पूना की मिलिट्री कैंटीन में नौकरी करने लगे और मुकरी एक मदरसे में बच्चों को इस्लाम की तालीम देने में जुट गए। कहते हैं कि मदरसे की मामूली तनख्वाह से घर परिवार का गुजारा करना मुश्किल था, इसीलिए उनका रुझान फिल्मों की तरफ हुआ। मुकरी बांबे टाकीज में सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे। बांबे टॉकीज की मालकिन मशहूर अभिनेत्री देविका रानी थीं। वे अक्सर मुकरी को देखकर मुस्कुराया करती थीं। उनका छोटा कद, गोल-मटोल चेहरा और उनकी वह अलग-सी मुस्कान, जिसे देखते ही देविका रानी हंसे बिना न रह पाती थीं। वे अक्सर सोचती थीं कि यह आदमी कैमरे के पीछे की बजाय परदे पर ठीक रहेगा। और फिर मुकरी की किस्मत ने पलटा खाया और उन्हें फिल्म प्रतिमा में एक रोल मिल गया। ये 1945 की बात थी। इसी फिल्म से मेगास्टार दिलीप कुमार को भी पहचान मिली थी। इसके बाद बॉम्बे टॉकीज की बहुत सी फिल्मों में मुकरी अभिनेता के रूप में नजर आए। इस तरह कैमरे के पीछे रहने वाले मुकरी अब कैमरा का सामना कर रहे थे। फिर चल पड़ा अभिनय का एक लंबा सिलसिला। उनके खाते में जुड़ती गईं फिल्में और करीब 6 सौ फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी के जौहर दिखाए।दिलीप कुमार ने जिन चंद दोस्तों का जि़क्र अपनी आत्मकथा में किया है, उनमें उन्होंने राजकपूर, प्राण, डायरेक्टर एस.यू.सन्नी के साथ मुकरी की यादें भी सहेजी हैं। मुकरी ने दिलीप कुमार, राज कपूर, देव आनंद, ऋषि कपूर, शशि कपूर और रजनीकांत जैसे बड़े दिग्गजों के साथ काम किया। उन्होंने मुमताज से शादी की, जिनसे इन्हें दो बेटी और तीन बेटे हुए। इनके एक बेटे नसीम मुकरी ने फिल्म धड़कन और हां मैंने भी प्यार किया है के डायलॉग्स लिखे हैं।मुकरी परदे पर जितने संजीदा थे, उतने निजी जिदंगी में भी थे। सीधे-सादे सरल स्वभाव के मुकरी से उनके साथी कलाकार प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते थे। 4 फीट 10 इंच के इस अभिनेता की कॉमिक टाइमिंग का जवाब नहीं था। फिल्म पड़ोसन में उन्होंने किशोर कुमार, सुनील दत्त , कैस्ट्रो मुखर्जी जैसे कलाकारों के बीच भी अपनी शानदार छाप छोड़ी। (छत्तीसगढ़आजडॉटकॉम विशेष)
-
जयंती पर विशेष - आलेख मंजूषा शर्मा
हिन्दी सिनेमा जगत में कुछ ऐसे गाने बन पड़े हैं जिन्हें बार - बार सुनने का मन करता है। इन गानों को सुनकर ऐसे लगता है जैसे यह हमारी जिंदगी का ही हिस्सा हैं और हमारे सुख-दुख में शामिल होकर हमारी ही कहानी कह रहे हों। एक ऐसा ही गाना है लग जा गले, कि फिर ये हसीं रात हो न हो....बड़ा ही खूबसूरत गीत है जिसे लता मंगेशकर ने अपनी प्यारी सी आवाज से सजाया और संगीतकार मदनमोहन साहब ने अपनी रागिनी से संवारा है। यह गीत फिल्म वो कौन थी, में शामिल किया गया था। पिक्चराइजेशन में साधना और मनोज कुमार नजर आते हैं। आज अभिनेत्री साधना यानी साधना शिवदसानी की जयंती पर इसी गाने की चर्चा।लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो... गाने को बने 56 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन जैसे - जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है , यह गाना और भी मीठा होता जा रहा है। यह गाना आज भी बिल्कुल नया और ताजा लगता है।लता मंगेशकर की शहद सी मीठी खनकती आवाज, मदन मोहन की सुरों से खेलने की एक अच्छी आदत और राजा मेहंदी अली खान के दिल को छू लेने वाले बोल और अभिनेत्री साधना की खूबसूरती, जाहिर है कि गाने को तो शानदार बनना ही था। हुआ भी यही और आज भी यह गाना जितना भी सुनो छोटा ही लगता है।राज खोसला की सस्पेंस फिल्म वो कौन थी, वर्ष 1964 में बनी थी। फिल्म भी बहुत से पहाड़ी दृश्यों से भरी पड़ी है। लिहाजा संगीतकार मदन मोहन साहब ने फिल्म की कहानी के मूड को ध्यान में रखा और राग पहाड़ी में ही इस गाने को तैयार किया। अपने जमाने में भी यह गाना सुपर डुपर हिट हुआ।इसका फिल्मांकन भी ज़ोरदार है। ब्लैक एंड व्हाइट में बनी इस फिल्म में साधना बला की खूबसूरत लगी हैं। फिल्म में मनोज कुमार के साथ उनकी जोड़ी को भी लोगों ने पसंद किया। जब यह फिल्म बनी तब गानों के एल.पी. रिकॉर्ड बना करते थे और उस समय कैसेट्स या सीडीज का जमाना नहीं था। ये गीत सम्पादित स्वरुप में उपलब्ध है फिल्म के एल. पी. रिकॉर्ड पर। फिल्म वाला वर्जन थोड़ा लम्बा है और इसमें संगीत के अंश कुछ ज्यादा हैं। शायद उस वक्त फिल्म के निर्देशक राज खोसला को लगा होगा कि सुनने में यह गाना कहीं बोझिल न लगे। हालांकि फिल्म में उन्होंने पूरा गाना रखा , उस वक्त शायद उन्हें भरोसा रहा होगा कि साधना की सुंदरता और फिल्मांकन बोरियत पैदा नहीं करेगा। फिल्म रिलीज हुई और फिल्म में यह गाना सबसे अच्छा साबित हुआ।पूरा गाना है-लग जा गले के फिर ये हसीं रात हो न हो ...शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो ...हमको मिली हैं आज ये घडिय़ां नसीब से ...जी भर के देख लीजिये हमको करीब से...फिर आपके नसीब में ये बात हो न हो ....शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो ...पास आईये के हम नहीं आयेंगे बार बार ...बाहें गले में डाल के हम रो लें ज़ार ज़ार...आंखों से फिर ये प्यार की बरसात हो न हो ...शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो ...लग जा गले के फिर ये हसीं रात हो न हो ...शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो ...गाने के बोल से साफ जाहिर है कि यह काफी रोमांटिक मूड का गाना है। इस गाने के पिक्चराइजेशन में साधना की आंखें प्यार में डूबी नजर आती है जो अपने पति से अपने प्यार का इजहार कर रही है। उनकी आंखेेंं विश्वास और समर्पण जाहिर करती है, लेकिन नायक मनोज कुमार की आंखों में असमंजस झलकता है। वह समझ नहीं पाता कि उसके सामने जो खड़ी है, वह वाकई उसकी पत्नी है या फिर कोई और। गाने का फिल्मांकन नदी के रेतीले तट पर रात में किया गया जिसमें चंद पेड़ नजर आते हैं। पूरा इलाका सूनसान है जो इस रोमांटिक गाने में भी रहस्य का पुट शामिल कर देता है जैसा कि फिल्म की कहानी है। साधना ने इसमें दोहरी भूमिका निभाई थी।मुझे मदनमोहन के अधिकांश गाने पसंद हैं । शायद इसलिए कि उनका संगीत दिल को छूता है या शायद संगीत में बोल कुछ इस तरह उभर कर सामने आते हैं कि बोल और संगीत एक दूसरे के लिए बने हुए से लगते हैं । अपने गानों में मदन मोहन साहब शास्त्रीय रागों का इस्तेमाल इसतरह से किया करते थे कि कठिन से कठिन मुरकियां भी आसान लगती हैंं हालांकि उसे उसी तरह से परफेक्ट गाना किसी पारंगत गायक के ही बस की बात है। दरअसल मदन मोहन साहब के संगीतबद्ध गीत अत्यन्त परिष्कृत हुआ करते थे। आभिजात्य वर्ग के बीच उनके गीत बड़े शौक से सुने और सराहे जाते थे। वे गज़लों को संगीतबद्ध करने में सिद्ध थे। गज़लों के साथ ही अपने गीतों में रागों का प्रयोग भी निपुणता के साथ करते थे। उनके अधिकतर राग आधारित गीतों को लता मंगेशकर और मन्ना डे स्वर प्रदान किए हैं।लग जा गले... गाने में मदन मोहन ने राग पहाड़ी का बखूबी इस्तेमाल किया है। ऐसी मान्यता है कि राग पहाड़ी , देश के पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचलित लोकधुन का शास्त्रीय रूपान्तरण है। यह राग जितना शास्त्रीय है, उससे भी ज़्यादा यह जुड़ा हुआ है पहाड़ों के लोक संगीत से। यह पहाड़ों का संगीत है, जिसमें प्रेम, शांति और वेदना के सुर सुनाई देते हैं। राग पहाड़ी बॉलीवुड में संगीतकारों का पसंदीदा राग रहा है। इस पर आधारित कई हिट गाने बने हैं जैसे, कि -तेरे मेरे होठों पर (चांदनी),2)नूरी (शीर्षक), इन हवाओ में इन घटाओ में (गुमराह), हुस्न पहाड़ों का (राम तेरी गंगा मैली), कैसे जीऊंगा मैं (साहिबा), बहारों मेरा जवान भी सवारों (आखरी खत), दीवाना मुझसा नहीं इस अंबर के (तीसरी मंजि़ल), सखी रे मन उलझे तन डोले(लता), पर्वतों के पेड़ों पर शाम का बसेरा है , एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा , मेरा जीवन कोरा कागज (कोरा कागज), सावली सलोनी तेरी झील सी आंख, आज ना छोड़ेंगे (कटी पतंग -मिश्रित पहाड़ी)लग जा गले , गाने में गीतकार राजा मेहंदी अली ख़ां के शब्दों को लता जी जैसे अपने गायकी का अमृत स्पर्श प्रदान कर रही हैं। ऑर्केस्ट्रा और लताजी की गायकी मदन मोहन के संगीत में कुछ ऐसी होती है कि वे एक दूसरे का पूरक बन जाते हैं। कोई किसी से कम नहीं। संगीत और धुन पर गौर करें, तो मदनजी का मूड सुनाई देता है, लताजी को सुनें तो उनकी वहीं प्यारी सी मीठी खनक सुनाई देती है। कोई एक दूसरे को पीछे छोडऩे की कोशिश नहीं करता है। मदन मोहन के संगीत का एक जादू ऐसा है कि आप गाने के बोल भूल जाएं, लेकिन धुन कभी नहीं भूल सकते।सस्पेंस फिल्मों की शुरूआत फिल्म निर्माता राज खोसला की वर्ष 1964 में रिलीज हुई फिल्म वो कौन थी से मानी जा सकती है। मनोज कुमार, साधना (दोहरी भूमिका), हेलन, प्रेम चोपड़ा के साथ अपने सुरीले संगीत के साथ-साथ क्लाइमैक्स तक दर्शकों को अचंभित करने वाली इस फिल्म ने अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी प्राप्त की थी।खास बात यह है कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी लघु फिल्म बॉम्बे टॉकीज में इस गाने का इस्तेमाल किया है। यही नहीं इस गाने को कई विज्ञापनों में भी इस्तेमाल किया गया है। आज अभिनेत्री साधना जी के जन्मदिन पर आप फिर से ये गाना सुनकर देखिए, निस्संदेह यह और भी मीठा लगेगा। आंखें बंद करेंगे, तो साधना की मोहनी मूरत सामने तस्वीर बनकर जरूर उभरेगी और आप माहौल के साथ गाने में डूबते चले जाएंगे।-------------- - जयंती पर विशेषपुरानी फिल्मों में खलनायकों का अहम किरदार हुआ करता था। अब भी फिल्मों में ऐसे किरदार मिल जाते हैं, लेकिन समय के साथ किरदार और उनका प्रस्तुतिकरण दोनों बदल गए हैं। 40 से 60 के दशक में ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के मशहूर विलेन हुआ करते थे के. एन सिंह। बड़ी-बड़ी आंखें, रौबदार चेहरा , संवाद अदायगी का अपना खास अंदाज। वे बिना नाटकीयता की संवाद अदायगी और आंखों से ऐसा माहौल पैदा करते थे, कि लोग डर जाया करते थे। ये खासियत उन्हें सब लोगों से अलग बनाती थी। आज उनकी जयंती है। इस मौके पर आज उनसे जुड़ी कुछ बातों को हम ताजा कर रहे हैं। उन्होंने 2 सौ से अधिक फिल्मों में काम किया।के. एन. सिंह का पूरा नाम है कृष्ण निरंजन सिंह। उनका जन्म 1 सितंबर, 1908 को देहरादून में हुआ था। उनके पिता चंडी दास एक जाने-माने क्रिमिनल लॉयर थे और देहरादून में कुछ प्रांत के राजा भी थे। कृष्ण निरंजन भी उनकी तरह वकील बनना चाहते थे , लेकिन अप्रत्याशित घटना चक्र से उनका वकालत से मोह भंग हो गया। अभिनेता के रूप में लोकप्रिय होने से पहले के. एन. सिंह वेट लिफ्टर और गोला फेंक के उम्दा खिलाड़ी हुआ करते थे। वे 1936 के बर्लिन ओलंपिक के लिए मेहनत कर रहे थे, लेकिन वे इसका हिस्सा नहीं बन पाए, क्योंकि उस वक्त कोलकाता में उनकी बहन काफी बीमार थी। बहन के लिए के. एन. सिंह ने अपना खेल कॅरिअर दांव पर लगा दिया। शायद यह उनकी किस्मत थी, जो उन्हें बर्लिन जाने से रोक रही थी। उन्हें एक अभिनेता के रूप में नाम जो कमाना था।इसी दौरान कोलकाता में उनकी मुलाकात पृथ्वीराज कपूर से हुई और उन्होंने देबकी बोस से उन्हें मिलवाया। देबकी बोस की बांगला फिल्म सुनहरा संसार (1936)में काम करने का मौका के. एन सिंह को मिल गया। कैमरे का जादू उन्हें इतना पसंद आया कि वे मुंबई के ही होकर रह गए। फिल्म बागवान (1936) में उन्होंने लीक से हटकर खलनायक का किरदार निभाया, जो काफी पसंद किया गया। इस तरह से खलनायक के रूप में उनकी एक सफल पारी की शुरुआत हुई। फिर तो फिल्मों का सिलसिला चल निकला। हुमायूं, आवारा, चलती का नाम गाड़ी, हावड़ा ब्रिज, हाथी मेरे साथी, बाजी, वो कौन थी जैसी फिल्में उन्हें मिली। देखते ही देखते वे अपने दौर के सबसे महंगे खलनायक बन गए। 60-70 के दशक के आते-आते दूसरे खलनायकों की लोकप्रियता ने के. एन. सिंह को चरित्र भूमिकाओं तक सीमित कर दिया। फिर एक दिन ऐसा भी आया कि कैमरे की चकाचौध का सामना करने के लिए उनकी आंखों ने जवाब दे दिए और उनकी आंखों की रोशनी चली गई। अंतिम दिनों में वे अपनी फिल्मों को देखने में अक्षम हो गए थे। 31 जनवरी 2000 को 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने अभिनय से फिल्मी दुनिया में एक ऐसी सुनहरी लाइन खींच दी है, जिसकी चमक बरसों बरस तक फीकी नहीं पड़ेगी। हिन्दी फिल्म जगत में जब भी खलनायकों की बात चलेगी, तो के. एन. सिंह का नाम बड़े अदब से लिया जाएगा।निजी जिंदगी की बात करें, तो के. एन. सिंह की कोई औलाद नहीं हुई तो उन्होंने अपने भाई विक्रम सिंह जो काफी बरसों तक फिल्म फेयर पत्रिका के संपादक रहे, के बेटे पुष्कर को गोद लिया था। आज पुष्कर का अपना होम प्रोडक्शन हाउस है और वे सीरियलों के निर्माण में व्यस्त हैं। (छत्तीसगढ़आजडॉटकॉम विशेष)
- जन्मदिन पर विशेषबीते जमाने की एक्ट्रेस शुभा खोटे आज 80 साल की हो गई हैं। फिल्मी परदे से लेकर टीवी पर अपनी अदायगी से लोगों को प्रभावित करने वाली शुभा खोटे कभी अपने टॉमबॉय लुक को लेकर लोकप्रिय थीं। इसी लुक के कारण उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिले और वे लगातार सफलता की सीढिय़ां चढ़ती चली गईं।शुभा ने अपने दौर से तमाम टॉप के नायकों और नायिकाओं के साथ काम किया। उन पर कई हिट गाने भी फिल्माए गए। उन्हें इस बात का अफसोस जरूर रहा कि खूबसूरत और प्रतिभाशाली होने के बाद भी वे फिल्मी परदे पर सह नायिका के रोल तक ही सीमित रहीं। शुभा खोटे अपनी कॉमिक टाइमिंग को लेकर मशहूर हैं। शुभा ने सबसे ज्यादा फिल्में एक्टर महमूद के साथ की हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था और यही वजह है कि दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था।दिलचस्प बात यह है कि शुभा खोटे फिल्मों में आने से पहले साइक्लिंगऔर स्विमिंग की नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। खेल जगत में वे काफी सक्रिय थीं। प्रतियोगिता जीतने के कारण अक्सर अखबारों में उनकी तस्वीरें छपा करती थीं। इसी दौरान डायरेक्टर अमिय चक्रवर्ती की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने अपने डिस्ट्रीब्यूटर कामथ साहब को उनके पास भेजा और कहलाया कि वे उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। वे आकर स्क्रीन टेस्ट दे दें।कामथ साहब गए तो शुभा को देखकर हैरान रह गए। शुभा टॉमबॉय लुक में थीं। उन्हें देखकर कामथ साहब को लगा कि यह लड़की भला फिल्मों में एक्ट्रेस बन सकती है। उन्होंने सारी बातें अमिय को बतलाई, लेकिन शुभा की किस्मत में तो एक्ट्रेस बनना लिखा था, अमिय ने कामथ की बात नहीं सुनी और वे खुद शुभा से मिले और उन्हें अपनी फिल्म सीमा के लिए साइन कर लिया। ये साल 1955 की बात थी और फिल्म थी सीमा। इस फिल्म में वे भी साइकिल चलाती नजर आती हैं। इस दौरान उन्हें चोट भी लग गई और वे घायल हो गईं। स्वस्थ होने के बाद शुभा ने फिल्म पूरी की। इस तरह से एक हिट फिल्म से उनके कॅरिअर की शुरुआत हुई। फिल्म में उन्हें बलराज साहनी, नूतन जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।वैसे शुभा खोटे ने 4 साल की उम्र में थियेटर में काम किया था। दरअसल उनके पिता नंदु खोटे मराठी थियेटर के जानी-मानी हस्ती थे। शुभा के भाई विजु खोटे ने भी अभिनय को अपनाया। जानी-मानी एक्ट्रेस दुर्गा खोटे रिश्ते में शुभा की चाची थीं। इस प्रकार शुभा को अभिनय का गुण विरासत में मिला। शुभा काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने मुंबई के मशहूर विस्टन कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर में ग्रेजुएशन किया। शुभा ने जानी-मानी कंपनी नोसिल के वाइज प्रेसिडेंट मि. बलसावरकर से विवाह किया। उनके दो बच्चे हैं एक्ट्रेस भावना बलसावकर और बेटा अश्विन बरसावकर।शुभा ने अपने कॅरिअर में बहुत सी हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया। साथ ही कई स्टेज शो भी किए। उन्होंने 9 बार फिल्म फेयर अवार्ड जीता। उन्होंने कई टीवी शो भी डायरेक्ट किए जैसे, हेरा फेरी, हम दोनों, बैचलर्स लाइफ एंड लेट्स डु इट। उनका अपना होम प्रोडक्शन हाउस है।पिछली फिल्म की बात करें तो शुभा, टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने नायक अक्षय कुमार की दादी का रोल निभाया था।
- - धमधा को बसे करीब 8 सौ साल हो गए, लेकिन ....आलेख- गोविंद पटेलतीन दिनों की बारिश से धमधा में त्राहि-त्राहि मचा दी। इतिहास में पहली बार धमधा के बाजार, शिक्षकनगर, पानी टंकी से लेकर दानी तालाब और गंडई रोड तक लबालब पानी भर गया। जिनके घरों में पानी घुस गया, उनके लिए यह बेहद पीड़ादायक समय रहा। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने कोष्टा तालाब के पास रोड को काटकर त्वरित समाधान निकाल लिया है। इस विपदा ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ऐसी स्थिति आखिर क्यों आई ? ऐसी स्थिति दोबारा न आए ? इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।लोग कह रहे हैं कि घरों में पानी घुस गया, लेकिन क्या यह सत्य है। जी नहीं, पानी वहीं गया, जहां वह पहले भी जाता रहा है। जिन स्थानों पर पानी भरा, वह कभी गहरे खेत थे। वह पानी का ही घर था, हम लोगों ने पानी के घर में अपनी बिल्डिंग तान ली है। यह एक सबक है। उन प्लाटिंग करने वालों के लिए और प्लाट खरीदने वालों के लिए भी। जो चंद रुपयों के लिए खेतों में प्लाटिंग कर देते हैं और लोग उन्हें आंख मूंदकर खरीद लेते हैं। यह सबक उन जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन में बैठे अधिकारियों के लिए भी है, जो नगर एवं ग्राम निवेश (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) एक्ट के नियमों का पालन नहीं करवाते। जहां भी प्लाटिंग होती है, अपने लोगों को उपकृत करने के लिए धृतराष्ट्र बन जाते हैं। जब से नगर पंचायत बना है, तब से खेतों में प्लाटिंग हो रही है। वहां न तो नाली के लिए जगह छोड़ी जाती है और न ही पानी की निकासी की कोई योजना बनाई जाती है। प्लाट खरीदने वाले भी कम दोषी नहीं हंै, जो केवल 10-15 फीट का रास्ता देखकर प्लाट खरीद लेते हैं।यह भी सत्य है कि शहरों की तरह प्लाटिंग यहां नहीं हो सकती, लेकिन कम से कम नाली, सड़क, बिजली जैसी सुविधाएं तो लोगों को देखनी ही चाहिए। यदि लोग इन बातों की डिमांड करेंगे तो प्लाट काटने वाले भी इन्हें अपनी प्लाटिंग में शामिल करेंगे। धमधा में बड़े इलाके में पानी भरना एक चेतावनी है, प्लाट खरीदने वालों के लिये, प्लाट बेचने वालों के लिये, जनप्रतिनिधियों के लिये और अधिकारियों के लिये।दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि छै आगर छै कोरी तरिया वाले धमधा में आखिर इतना पानी कैसे आ गया? इसके लिये हमें पुरानी बातों को याद करना होगा। याद करें धमधा में कितने सारे तालाब थे, जो यहां के पानी को एकत्रित कर लेते थे। पुराना नल टंकी के पीछे रानी सागर कितना बड़ा था, अब आधा पट चुका है। हाईस्कूल के पास भोसले बाड़ी के किनारे बड़ी सी डबरी थी। शिशु मंदिर के पास दो बड़ी डबरी थी, जो आधा पट गया है। यहां से नगर का पानी गार्डन और कोष्टा तालाब के पास बने पुलिया से निकल जाता था।धमधा की बसाहट कोई 25-50 साल की बसाहट नहीं है, इसे बसे हुए करीब आठ सौ साल हो गए हैं। यहां 126 तालाब बनवाने वालों को बकायदा प्लानिंग करके इनका निर्माण कराया था। पानी कहां से आएगा और कहां से निकासी होगी, इसी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। यदि आपको यकीन नहीं है तो राजस्व रिकॉर्ड को ध्यान से देखिये। बूढ़ा नरवा जो भारती बग़ीचा से नइया तालाब तक आता है, उसकी नहर अभी भी सही सलामत है, कुछ जगह अवैध कब्जे के कारण संकरी जरूर हो गई है। उसी तरह दूसरी नहर भी थी, बिरझापुर रोड के मुनि तालाब से लेकर गंडई चौक कबीर कुटी तक। इसका खसरा नंबर 244. 243. 242 है। यह जमीन पटवारी रिकॉर्ड में आज भी दर्ज है, जो लंबाई में है। यह गंडई चौक से बिरझापुर तक जाने वाली रोड के अतिरिक्त है। यानी रोड की जमीन का अलग खसरा नंबर है और नहर का अलग। इसका प्रमाण भी आप देख सकते हैं, कबीर कुटी से लेकर बाजार रोड तक और फिर खैरागढ़ मोड़ तक। रोड़ के अलावा साइड में काफी चौड़ी जमीन छूटी हुई दिखती है। मुखराज किशोर यादव के घर के सामने, सुशील कृषि केंद्र, यादव और राजपूत फ्रेब्रिकेशन सहित सभी जगह खाली है, यह इसलिए खाली है क्योंकि यह कभी नाला रहा होगा, जिससे पानी बहते हुए गंडई चौक तक आता था और वहां से दुदहा तालाब, अलबक्शा तालाब को भरते हुए बड़े पुल में मिल जाता था। अभी इसके कुछ अवशेष दिखाई देते हैं।इस बार दानी तालाब के नीचे से लेकर बाजार और शिक्षक नगर में जो पानी भरा वह कहां से आया? धमधा बस्ती निचले में बसी हुई है और बरहापुर-बिरझापुर खार का पानी बस्ती तक आता है, लेकिन इसके लिए पहले नहर थी। यह नहर कैसे पट गई, इस पर विचार करें। आपको यह तो याद ही होगा कि स्टेडियम जहां बना है, वहां पहले तालाब था। उस तालाब से पानी अरूण अग्रवाल के खेतों के किनारे होते हुए दानी तालाब के नीचे से कोष्टा तालाब तक जाता था। वहां से ओवरफ्लो बड़े पुल तक कुछ वर्षों पहले तक जाता था। जब धमधा से रौंदा-अतरिया खैरागढ़ सड़क बना तो इस नाले को लोक निर्माण विभाग ने ध्यान नहीं दिया और इसे पाट दिया गया। इसी तरह धमधा से बिरझापुर रोड़ का चौड़ीकरण हुआ तो उसके पुलिया और नाले को ध्यान नहीं दिया गया। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देना था, कई सालों तक अच्छी बारिश नहीं हुई तो पता ही नहीं लगा कि वह पट गया है। इस बार जो बारिश हुई, उसमें सबसे ज्यादा पानी दानी तालाब से गार्डन के बीच बनी सड़क को पार करके बाजार की ओर आया। सारे पुल और नाली बंद होने के कारण पानी घरों तक भर गया और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।भविष्य में यह स्थिति फिर न बने, इसके लिए उस पुरानी नहर-नाली को फिर से पुनर्जीवित करना होगा, जो कभी गंडई चौक से मुनि तालाब तक जाती थी। यही नहीं धमधा में ऐसे जितनी भी जमीन नाले के लिए है, उसे चिन्हित किया जाना चाहिए। जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने बूढ़ा नरवा (भारती बग़ीचा) से नइया तालाब तक नहर के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए हंै। इसी तरह पूरे नगर का सर्वे करने की आवश्यकता है कि कहां पुरानी नहर थी। साथ ही लोगों को भी प्लाट खरीदते समय जागरूकता दिखानी चाहिए कि नाली के लिए कितनी जमीन छोड़ी जा रही है, यदि हम नहीं जागे तो इसी तरह की जल विभिषिका का सामना करना पड़ेगा।-
- पुण्यतिथि पर विशेषहिन्दी फिल्मों में ऋषिकेश मुखर्जी एक ऐसे फिल्मकार के रूप में विख्यात हैं जिन्होंने बेहद मामूली विषयों पर संजीदा फिल्में बनाने के बावजूद उनके मनोरंजन पक्ष को कभी अनदेखा नहीं किया। यही कारण है कि उनकी सत्यकाम, आशीर्वाद, चुपके चुपके, अभिमान और आनंद जैसी फिल्में आज भी बेहद पसंद की जाती हैं।ऋषिकेश मुखर्जी यानी ऋषि दा की अधिकतर फिल्मों को पारिवारिक फिल्मों के दायरे में रखा जाता है क्योंकि उन्होंने मानवीय संबंधों की बारीकियों को बखूबी पेश किया। उनकी फिल्मों में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, शर्मीला टैगोर, जया भादुड़ी जैसे स्टार अभिनेता और अभिनेत्रियां भी अपना स्टारडम भूलकर पात्रों से बिल्कुल घुल मिल जाते हैं।सही मायनों में ऋषि दा की फिल्में सहजता का पर्याय हैं। उनकी फिल्मों में बड़ी से बड़ी बात को मामूली ढंग से कहा जाता है। मुखर्जी कॉमेडी के मामले में भी सहज हास्य के पक्षधर रहे हैं। गोलमाल और चुपके चुपके जैसी फिल्मों में कॉमेडी के लिए अश्लील संवादों या बेसिर पैर की सिचुएशन पैदा नहीं की गयी।आनंद में कैंसर रोगी की पीड़ा हो या बावर्ची में बिखरते संयुक्त परिवार की समस्या, नमक हराम में श्रमिकों की समस्या हो या अभिमान में वैवाहिक संबंध में आने वाली दरार, मुखर्जी की हर फिल्म में सामाजिक मुद्दे होने के बावजूद वे कभी मनोरंजन के पक्ष पर हावी नहीं हुए। उनकी बनाई फिल्म आनंद को आज भी परिवार साथ बैठकर देखते हैं और हर बार आखिर में आंखें भिगाते हुए जीवन की पहेली को समझते हैं। बावर्जी, मिली, चुपके-चुपके, आलाप, गुड्डी जैसी फिल्में आज भी खुशियों का खजाना हैं। अभिमान फिल्म में दो स्टारों की लोकप्रियता और उनके तकरार तथा अहम की कहानी को भी उन्होंने बड़ी संजीदगी से पेश किया।तीस सितंबर 1922 को कोलकाता में जन्मे ऋषिकेश मुखर्जी फिल्मों में आने से पूर्व गणित और विज्ञान का अध्यापन करते थे। उन्हें शतरंज खेलने का शौक था। फिल्म निर्माण के संस्कार उन्हें कोलकाता के न्यू थियेटर मिले। उनकी प्रतिभा को सही आकार देने में प्रसिद्ध निर्देशक बिमल राय का भी बड़ा हाथ है। मुखर्जी ने प्रसिद्ध फिल्म 'दो बीघा जमीनÓ फिल्म में राय के सहायक के रूप में काम किया था। ऋषिकेश मुखर्जी ने 1951 में बिमल राय के सहायक निर्देशक के रूप में अपना कॅरिअर शुरू किया था। उनके साथ छह साल तक काम करने के बाद उन्होंने 1957 में मुसाफिर फिल्म से अपने निर्देशन के कॅरिअर की शुरूआत की। इस फिल्म ने बाक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन तो नहीं किया लेकिन राजकपूर को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म अनाड़ी 1959 उनके साथ बनाई।ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म निर्माण की प्रतिभा का लोहा समीक्षकों ने उनकी दूसरी फिल्म अनाड़ी से ही मान लिया था। यह फिल्म राजकपूर के सधे हुए अभिनय और मुखर्जी के कसे हुए निर्देशन के कारण अपने दौर में काफी लोकप्रिय हुई। इसके बाद ऋषिकेश मुखर्जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अनुराधा, अनुपमा, आशीर्वाद और सत्यकाम जैसी ऑफ बीट फिल्मों का भी निर्देशन किया। उनके द्वारा निर्देशित अंतिम फिल्म झूठ बोले कौवा काटे थी। उन्हें दादा साहेब फाल्के सहित अनेक पुरस्कार और सम्मान से भी नवाजा गया था। (छत्तीसगढ़आजडॉटकॉम विशेष)
-
... और हवा के झोकों ने शरीर में झुरझुरी पैदा कर दी
....यहां ऐसा लग रहा था मानो अंबर नीले रंग का वस्त्र धारण किए धरती को पाने की चाहत में झुक रहा हो
सुष्मिता मिश्रा
जीवन का जद्दोजहद जब हद पार करता है तो पसीना इस पथरीले शहर से दूर मन को ऐसी जगह ले जाता है, जहां परम शांति के साथ आनंद का कोलाहल हो...जी हां! बार नवापारा। मन यही आकर ठहरता है। ऊपर से शांत और भीतर वन्यप्राणियों की अठखेलियों के साथ मानव जीवन का सहज, सरल सामंजस्य। इस बार सूक्ष्म मन ही नहीं, स्थूल काया भी पहुंची इस प्राकृतिक ठीये पर। ग्रुप में थे, इसलिए शहर से लेकर जंगल तक कंक्रीट से बने कॉरीडोर का सफर भी आनंद दे रहा था। हम अपने चारपहिए पर थे, लेकिन मन इस गाड़ी से बाहर बार नवापारा पहंुच चुका था, शायद इसीलिए दो-ढाई घंटे का सफर मिनटों का अहसास करा रहा था। हम वीक एंड की छुट्टियों पर दो दिन के लिए बार जा रहे थे। नेशनल हाईवे-6 की चिकनी, चमचमाती सड़क पर 78 किमी का सफर आसानी से पूरा हो गया। 78 वें किमी पर पटेवा है और यही से बायीं ओर 28 किमी का सफर जमाने की सारी थकान दूर करता है। हम सभी ने पटेवा में चाय-नाश्ता किया और फिर इसी बीएमडब्लू सड़क पर अपना सफर शुरू किया। गाड़ी की खिड़कियों के कांच इसलिए खोल दिए कि जंगल की ताजी हवा के साथ वहां हर पल घटित प्राकृतिक क्रिया, प्रतिक्रया का सशरीर आनंद ले सके। कांच खुले थे, इसलिए हवा के झोंकों ने शरीर में झुरझुरी सी पैदा कर दी। हमने पहला किलोमीटर पार भी नहीं किया था कि सबसे पहले दर्शन हुए गुलाटियां खाते बंदरों के समूह का, बच्चे खुश हो गए। उनको लगा कि यह शुरुआत है, आगे उन सभी वन्यप्राणियों से वे रूबरू जरूर होंगे, जिनको वे किताबों में पढ़ते और लोगों से सुनते रहे हैं।
वे बंदरों में खोए हुए थे कि सामने अभयारण्य का कानून आ खड़ा हुआ। यहां का कायदा है, प्रवेश से पहले बेरियर पर पर्ची कटवाए जो आगे भी काम आने वाली थी। बेरियर पर हमसे पूछताछ हुई, जांच-पड़ताल में थोड़ा वक्त लिया, फिर पर्ची लेकर प्रकृति की गोद में उतरते चले गए। वहां असीम शांति का अनुभव हो रहा था। प्रकृति की नैसर्गिक व अलौकिक छटा के बीच पक्षियों का कलरव और यदाकदा छोटे-मोटे वन्यप्राणियों की मौजूदगी के अहसास ने हम सभी को तरोताजा कर दिया। कुछ दूर जाने के बाद बायीं ओर एक बोर्ड नजर आया जिस पर लिखा था पर्यटक विश्राम गृह हरेली इको रिसोर्ट मोहदा, पर हमें तो जंगल घूमने का मन था, इसलिए हमने इस रिसोर्ट को अनदेखा कर दिया और आगे बढ़ गए। बार और नवापारा दो गांव हैं, जो जंगल के दो नेत्रों की तरह हैं। इन दोनों के सेंटर में जंगल का मेन बेरियर है। हमने जंगल घूमने का समय पूछा तो पता चला कि वो शाम 4 बजे खुलेगा। तब तक हमें रुकने का इंतजाम करना था। हम सीधे वन विभाग के बार स्थित पर्यटक विश्रामगृह पहंुच गए, लेकिन वहां जाने पर पता चला कि रायपुर आफिस या नेट द्वारा बुकिंग करवाने से ही यहां रूम मिलता है। हमें अपनी अज्ञानता पर अफसोस हुआ, हमें लगा था कि वहां पहुंचकर बुकिंग करवा लेंगे। खैर, हमने दूसरे विकल्प पर दिमाग दौड़ाना शुरू किया। हमने चौकीदार से पूछा कि देवपुर, पकरीद में भी विश्रामगृह हैं न? चौकीद्वार ने बताया कि है, लेकिन वह सिर्फ आफिसर और वीआईपी के लिए ही है। काफी मशक्कत की, पर उसने साफ इंकार कर दिया। अब क्या था हमारे रुकने की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। हम सभी ने पूछा और कोई व्यवस्था है क्या? तो उसने कहा, पर्यटक विश्रामगृह मोहदा में है, जहां रुकने की उत्तम व्यवस्था हो सकती है पर अभी तो सीजन है पता नहीं रूम उपलब्ध होगा कि नहीं।
हम लोग ईको पर्यटक विश्रामगृह, मोहदा जा ही रहे थे कि हमारे साथ जो बड़े लोग थे, वो रास्ते में ही बड़बड़ाने लगे, इसलिए कहते हैं कि पहले से बुकिंग करवाकर आना चाहिए। जैसे ही मोहदा रिसोर्ट पहुंचे मन में सब लोग भगवान से प्रार्थना करने लगे कि यहां कैसे भी दो रूम मिल जाए और ईश्वर ने हमारी सुन ली। किस्मत से वहां पर किसी की बुकिंग कैंसिल हुई थी, उनका रूम हमें मिल गया। जंगल के बीचो-बीच हरियाली की गोद में सर्वसुविधायुक्त रिसोर्ट देखकर मन और भी प्रफुल्लित हो उठा। इस रिसोर्ट में एक रेस्टोरेंट सेंटर में बनाया हुआ है। इसके दोनों साइड में 3-3 काटेज बने हुए हैं। 1 काटेज में दो रूम रूम हैं, जिसे फूलों के नाम से नामांकित किया गया है। जैसे-1.हरसिंगार, 2.अपराजिता, 3.कचनार, 4.अमलतास, 5.पलाश, 6.गुलमोहर इस प्रकार कुल 12लक्जरी रूम वहां उपलब्ध हैं। रूम भी बड़ा खूबसूरत। बड़ी बड़ी खिडकियां व सुंदर बाल्कनी से बैठकर आप जानवरों को पानी पीते देख सकते है। बरसाती नदी को रोक कर सुन्दर ताल बनाया गया है ताकि गर्मी के दिनों में जब जंगल का पानी सुख जाता है। तब यहॉ पर जानवरों का रेला पानी-पीने के लिए लगा होता है। इस रिसोर्ट के बीचों बीच में टावर रूपी एक व्यू पांइट बनाया गया है।यहां से आप जंगल का अलौकिक आंनद ले सकतें हैं। जहॉ तक आपकी नजर जाएगी, सिर्फ जंगल ही जंगल नजर आएगा। इतना घना जंगल व हरियाली हमारी आंखों को तृप्त करते हुए हमारे हृदय तक पहुंच कर हमें नई स्फूर्ति व ऊर्जा प्रदान कर रही थी। यहॉ का दृश्य ऐसा लग रहा था, मानों अंबर नीले रंग का वस्त्र धारण कर धरती को पाने की चाहत में झुक रहा हो और धरती है कि स्वंय में लजाती हुई अपने आप को हरे रंग के वस्त्र में समेंट रही हो। फिर लगा कि नहीं, नीलांबर जलराशि में परिवर्तित होकर अवतरित हो चुका है और नदी की शक्ल में धरती की मांग सजा रहा है...कुछ ऐसा ही अलौकिक अहसास यहां हो रहा था। धरती का पूरा सोलह श्रृंगार यहां नजर आया। इस स्थान पर एक प्रकार की अलग ही मृदुलता, मादकता व कोमलता लिए हवा हिम-पर्वत की बहती हुई निर्मल, स्वच्छ एवं पवित्र जलवाली नदी सी ठंडकता लिए बह रही थी। जो मन के कोने-कोने को तृप्त करते हुए प्रेम का मधुर संगीत सुना रही थी। वह बता रही थी कि जंगल का आंनद क्या होता है। धरती और अंबर के प्रेम गाथा को सुना रही थी। शांत और सुग्मय वातावरण में जंगल के पुष्पों की मनमोहक खूशबू चहुओर फैला रही थी। जहां तक आपकी दृष्टि जाएगी आप को सुंदर, शांत और सुघन वन ही नजर आएगा।
उसी वक्त हमको लंच के लिए बुलावा आ गया और होटल के कर्मचारी ने बताया यहॉ पर मधुमक्खी का छाता है। इसे छेड़ना मत, मुझे मेरी दादी की बात याद आ गई। वो कहती थी जिस स्थान में मधुमक्खी का छाता होता है, वहां सुख- समृद्धि व मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। मैंने इसलिए उस कर्मचारी से पूछा क्यों भाइयां क्या यहॉ पर बारहों महीने इंकम होती है? तो कर्मचारी ने बताया कि यहॉ बारहों महीने इंकम होती है, ऑफ सीजन (01 जुलाई से 31अक्टूबर तक बारिश के कारण पार्क बंद होता है) फिर भी लोग रेस्ट करने आते है। हम सब ने लंच लिया और पहुंच गए बारनवापारा के बैरियर पर। कुछ फीस पेय (1400 रुपए मात्र) कर, जिप्सी, ड्राइवर व गाइड लेकर अभयारण्य के कोर एरिया में भ्रमण की अनुमति हमने हासिल कर ली थी। गाइड द्वारा सूचित किया गया कि कोई भी जिप्सी से उतरेगा नहीं। सभी लोग बिल्कुल शांत बैठेगे और मैं जिस तरफ आपको दिखाऊंगा सभी लोग ध्यान दे कर चुप-चाप देखेंगें। हम सभी ने हॉ तो कह दिया पर कुछ दूर चलते ही हिरण का झुण्ड उछलते कुदते छलांग मारते सामने से गुजरा तो बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। वो देखो डियर! वो देखो डियर! कितने सारे और ताली भी बजाने लगे तब गाइड ने कहॉ हल्ला मत करो और भी है वो भी रोड़ क्रॉस करेगें। इतने सारे हिरण तेजी से छलांग लगाते हुए भाग रहे थे। उनकी त्वचा इतनी चमकदार व कोमल लग रही थी जैसे अभी पैदा हुए हो, देख कर मन प्रफूल्लित हो गया। फिर कुछ दूर जाने के बाद ऐसा लगा मानों ऊंचे-ऊंचे बड़े मोटे तने वाले पड़े हमें जीवन की ऊंचाइयों को धैर्य के साथ छूने के लिए प्रेरित कर रहे हो। मुझे यकायक सुमित्रानंद पंत जी की वो कविता याद आई जिसमें सतपुड़ा के घने जंगल का वर्णन था। जैसे ही जिप्सी घने जंगल की ओर अंदर जाती जा रही थी, सन्नाटा बढ़़ता जा रहा था। बंदर के साथ-साथ अन्य पशु-पक्षी की ध्वनि कभी कभार सुनने को मिल जाती। रंग बिरंगे पक्षियों की प्रजाति हमें देखने को मिल रही थी। गाइड द्वारा बताया गया कि 150 प्रकार से भी अधिक पक्षियों की प्रजातियां यहां पाई जाती हैं। जैसे मोर, दूधराज, गोल्डन अरियल, डैऊगो, राबिन, कठफड़वा, बुलबुल, हुदहुद, बाज, उल्ल, तोते आदि। जैसे ही जिप्सी अभयारण के बीचों-बीच कोर ऐरिया में पहुंची, हमने गौर का एक बड़ा झूंड देखा। से वन भैंसा से अलग होते हैं। इनके पैर सफेद होते हैं। वैसे तो ये झूंड में रहते हैं पर किसी-किसी को झूंड से निकाल दिया जाता है। ऐसे गौर सनकी और गुस्सैल होते हैं। गौर में इतनी ताकत होती है कि वो जिप्सी को भी पलट सकते हैं ऐसा गाईड ने बताया।
अब तो बच्चे बिल्कुल चुपचाप बैठ गए। कुछ दूर चलते ही हमें सोन कुत्तों (जंगली कुत्ते) के झूंड के द्वारा हिरण का शिकार करते हुए देखा। वो करीब 50-60 होंगे और एक बड़े हिरण को चारों तरफ से घेर कर दौड़ा-दौड़ाकर सभी हिस्सों में काट-काट कर घायल कर रहे थे। तभी वो हिरण धरती पर गिरा और अपने आप को इतनी जल्दी पुन: वापस खड़ा कर पैरे से कुत्तों को हटाते हुए अपनी जान बचाने के लिए वापस दौडना प्रांरभ कर दिया। उसी समय सभी कुत्तों ने जैसे तय किया कि वो हिरण को अकेले हमला करने पर नहीं मार सकते इसलिए वो सभी एकजुट होकर एक साथ एक ही वक्त पर हिरण पर हमला किया। पर वो हिरण आंखरी सांस तक दौड़ कर अपने आप को बचाने की कोशिश में लगा था। जब एक साथ सभी कुत्तों ने एक ही वक्त पर हमला किया तो वो जमीन पर गिर पड़ा और सभी कुत्तों ने उसकी बोटी-बोटी अलग कर उसे मार खाया। कुत्तों ने हमें एकता की सीख दे दी। कोई भी काम बड़ा नहीं अगर सभी एकजुट हो कर करे। इसी प्रकार हिरण ने भी आंखिरी सांस तक लड़ने की प्रेरणा दी। इस दृश्य ने मन में क्षोभ उत्पन कर दिया। शायद यही तो प्रकृति का अनुकुलन बनाने का नियम है। इसे ही जीवन चक्र कहते है। यह सोच कर हम आगे बढ़़े। कुछ दूर बाद हरे वनो में लहराती भूमि उत्तर दिशा में मुड़ते ही उबड़-खाबड़ एवं छोटी-छोटी पहाडिय़ों और घने वनों से आच्छादित हो गई। अचानक हमारे बच्चों ने भालू को देखा जोर से चिल्लाए बियर-बियर उसी समय गाइड ने कहॉ दो और भी है शोर मत मचाओ वो ऊपर पहाडियों में छिप जाएंगे। भालू के बाल इतने चमकीले और सुन्दर थे। मानो उसने कन्डीशनर यूज किया हो। कुछ देर बाद वो पहाडि़य़ों की ओर चले गए।
अब ड्राइवर ने बफर जोन की तरफ जिप्सी मोड़ी। इसके रास्ते कई छोटे-बड़े पठारों से निर्मित ंहै। इन रास्तों में शायद इस साल हमसे पहले कोई और जिप्सी नहीं गुजरी थी क्योंकि गाइड लकड़ी से बड़े-बड़े मकड़ी के जाले, जो मुंह के सामने में आने लगे उसे हटाता जा रहा था। अभयारण खुले दो ही दिन हुए थे, भूमि भी घास, पौधों व झाडि़यों आदि से ढंकी हुई थी। पगडंडियां या वो रास्ते जिस पर से जिप्सी जाती है वो भी बरसात के कारण जंगल में विलिन हो गए थे। लेकिन मानना पड़ेगा उस ड्राइवर और गाइड के अनुभव को जो रास्ते दिखाई भी नही दे रहे थे, उसमें वो गाड़ी को चला रहे थे।
अब बांस के घने जंगलों की तरफ जिप्सी को मोड़ा गया। इस इलाके में हिंसक प्राणी पाए जाते है । जैसे:- तेन्दुआ, लकड़बग्धा, लोमड़ी इत्यादि भी देखने को मिल सकते हैं। गाइड ने बताया कि ये इलाका पैन्थर का है। तो हम लोग सोच में पड़ गए कि अगर पैंथर अचानक आ जाए तो क्या करेंगे। जिसे देखने की चाहत थी, अब उसी के बारे में मन के किसी कोने में भय आंरभ हो रहा था। हमारे साथ छोटे-छोटे बच्चे भी थे। शरीर में अब कंपकंपी सी छूटने लगी। शाम गहरी और ठंडी हवाओं के साथ ढ़लने लगी थी। (बच्चों को स्वेटर पहनाया गया।) सन्नाटा इस कदर छाते जा रहा था कि कहीं भी जरा सी भी पेड़-पौधों के हिलने की आवाज होती तो सभी लोग झट से पलट कर उसी तरफ देखने लगते।
जंगल को इतने करीब से देखना। जैसे चाह थी वैसे ही अनुभव हो रहा था। शाम का धीरे-धीरे रात की ओर बढ़ना हमें भयभीत कर रहा था। हम सोच रहे थे कि किसी पेड़ के ऊपर कोई जानवर छिपा बैठा हो और वह अचानक हम पर हमला कर दे तो हम किस को पहले बचाएंगे। इस प्रकार के विचारों से शरीर में झुरझुरी सी छूटने लगी या फिर उन कुत्तों के झुंड की भांति एक साथ हम सब मिलकर उसी पर आक्रमण कर देगें आदि विचारों का आदान-प्रदान चल रहा था। इतने में ही हमें नील गाय दिखाई दी और समय के अभाव ने रिस्क न लेते हुए ड्राइवर का कोर ऐरिया से बाहर की ओर जिप्सी को मोडने पर मजबूर कर दिया, लेकिन जिसकी चाहत में गए वो न देख पाने का कोई गम न था क्योंकि जो हमने देखा और अनुभव किया वो किसी एडवेंचर से कम न था। गाइड द्वारा बताया गया कि ग्रीष्म ऋतु में पेड़-पौधो के पत्ते झड़ जाते है। तो दूर तक खड़े जानवर हमेें दिखाई देते हैं।
नदियों और नालों का पानी सूखने पर जानवरों को देखने के लिए यहॉ पर वांच टावर के पास तालाबों में विशाल जल राशि को संचित कर रखा जाता है। ताकि जानवरों को आसानी से पानी-पीते देखा जा सकें। यह दृश्य कितना मनमोहक होगा जिस ताल में छोटे-छोटे जानवरों और बड़े हिंसक प्राणी एक साथ पानी पीते मिलेंगे।
जंगल की सैर कर वापस रिसोर्ट जाते समय हम सब ने जिप्सी की लाइट में खरगोश को देखा जब हम पीछे मुड़े तो इतना घना अंधकार था कि पीछे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। रिसोर्ट पहुंचकर सभी लोग रिफेश होकर चाय पीते बाल्कनी में बैठे थे । गुलाबी ठंड हमें अपने आगोश में लेने लगी। उसी समय कर्मचारी द्वारा डिनर का आर्डर लिया गया। कुछ देर बाद सभी को एक भयानक व दर्द भरी चीख सुनाई दी ऐसा लगा कि कोई हिंसक प्राणी किसी छोटे जानवर को पकड़ लिया हो। वो अपने आपको बचाने के लिए मदद मांग रहा हो। जब तक डिनर तैयार हो रहा है तब तक आग तापने का प्लान बनाया गया। साथ में गाना- बजाना हो जाए। जिस स्थान में आग जलाई गई, सभी वहां पहुंच गए। बच्चे डांस करने लगे। इतने में उसी रिसोर्ट में रूके अन्य टूरिस्ट भी आ गए। उनकी फैमली ने भी हमें ज्वाइन कर लिया। उनमें से एक व्यक्ति ने तो कार का म्यूजिक सिस्टम ऑन कर दिया। फिर सभी लोग एक साथ ग्रुप में डांस करने लगें। बच्चों ने खूब मजे किए। जब बच्चों को भूख लगने लगी तब सब लोग भोजन ग्रहण कर अपने-अपने कमरों में जा ही रहे थे कि बड़े-बड़े पेड़ंो से ओस की बंूदेंे एक-एक कर ऐसे टपक रही थी मानो पानी गिर रहा हो। इतनी ओस चारों ओर गिर रही थी जिस जगह हम बैठे थे वो भी गिली हो चुकी थी। हमारे पास रूम में जाने के सिवाय कोई भी चारा नहीं था।
अब प्रात:काल के उस नयनाभिराम दृश्य को देखकर मन फिर तरोताजा हो गया। रात्रि समाप्त हो चुकी थी। लगा अंधकार एक कर्तव्यनिष्ठ प्रहरी के सदृश्य रात्रि में इस संसार की रक्षा कर प्रात: होते ही लुप्त हो गया हो, मानो कोई सेवक ने अपनी ड्यूटी पूरी कर ली हो। प्रात: होते ही पक्षियों की चहचहाहट से शांति भंग हो गई। नीला आकाश अंधकार के हट जाने के कारण निर्मल व स्वच्छ हो गया है। प्रकाश की स्वर्णिम रेखाएं आकाश को नवयौवना की तरह श्रृंगारित करती नजर आने लगी। इन सबको छोड़कर आने का मन नहीं कर रहा था, लेकिन दूसरे दिन की छुट्टी ऐसे ही एक छोटे लेकिन बेहद खूबसूरत सफर के लिए सुरक्षित थी, सो हम वहां से निकल पड़े। - जन्मदिन पर विशेषअभिनेता देव आनंद अपने दौर के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। इसके अलावा वो उस जमाने के लोगों के लिए फ़ैशन आइकॉन भी थे। यही नहीं, देव आनंद की दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोलती थी। अपने समय में देव आनंद हमेशा चर्चा में रहा करते थे। कभी इश्क को लेकर तो कभी अपने अंदाज और फिल्मों को लेकर।अपने कॅरिअर के टॉप पर देवसाहब ने अचानक एक दिन ऐसा फैसला लिया कि उस दौर की एक अभिनेत्री की जिदंगी ही बदल गई। इस अभिनेत्री ने अपना कॅरिअर उस वक्त शुरू ही किया था। इस अभिनेत्री ने अपने कॅरिअर में केवल छह फिल्में की और सभी के हीरो देवसाहब ही थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं, देवसाहब की हमसफर कल्पना कार्तिक की, जो आज अपना 88 वां जन्मदिन मना रही हैं।देव आनंद का पहला प्यार थीं अभिनेत्री सुरैया। लेकिन दोनों के बीच धर्म की दीवार आड़े आ गई। देव आनंद दिलो जान से सुरैया को चाहते थे। लेकिन सुरैया का परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाया। सुरैया से बिछडऩे के बाद देव बुरी तरह टूट गए थे। इसके बाद उनकी जिंदगी में आई थीं कल्पना कार्तिक , जो फिल्म इंडस्ट्री में नई-नई थीं। लाहौर की मोना सिंह उर्फ कल्पना कार्तिक ने मिस शिमला ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब जीता । वे पंजाबी क्रिश्चियन परिवार से थीं।इसी दौरान देव साहब के बड़े भाई चेतन आनंद की नजऱ उन पर पड़ी तो उन्होंने उनके परिवार से बात की और कल्पना को मुंबई भेजने के लिए राजी कर लिया। ये समय था 1951 का जब चेतन आनंद फिल्म बाजी बना रहे थे। उन्होंने मोना सिंह यानी कल्पना को लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन कर लिया। इस फिल्म में कल्पना ने डॉक्टर का किरदार निभाया था। वास्तव में चेतन ने ही उनका नाम बदलकर कल्पना कार्तिक रखा था।फिल्म बाजी सफल रही। इस के बाद कल्पना ने पांच और फिल्में की थीं। इन फिल्मों के नाम थे- आंधियां (1952), हमसफर (1953) , टैक्सी ड्राइवर (1954) , हाउस नंबर 44 (1955) और नौ दो ग्यारह (1957)। इन फिल्मों में कल्पना के हीरो देव आनंद ही थे।इस फिल्मी सफर के दौरान देव आनंद ने पता नहीं कल्पना में क्या देखा और अचानक की उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। सन 1954 में दोनों फिल्म टैक्सी ड्राइवर की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान एक दिन देव आनंद और कल्पना ने लंच ब्रेक से निकलकर शादी कर ली। देव आनंद ने इसके लिए रजिस्टार को पहले ही सेट पर बुला रखा था। इसके बाद कल्पना ने एक ही फिल्म की शूटिंग की और फिर वह पूरी तरह परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने में जुट गईं। इस शादी ने पूरे देश को चौंका दिया था। शादी के बाद कल्पना ने देवसाहब के साथ फिल्म नौ दो ग्यारह में लीड रोल निभाया और उसके बाद अपने फिल्मी कॅरिअर को अलविदा कह दिया। कल्पना और देवसाहब के दो बच्चे हैं सुनील आनंद और बेटी देविना।---
-
- - बालको के लिए सुरक्षा मास्क सिलकर महिला स्व सहायता समूहों ने कोविड से लडऩे में दिया बड़ा योगदान
- -छग शासन से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और वाणिज्यिक संगठनों ने कोविड-19 से बचाव के लिए बालको की मदद की प्रशंसा की
----------महिला अर्थात मातृ शक्ति भारतीय समाज में परिवार की धुरी मानी जाती है। उसके सशक्त और स्वावलंबी होने से परिवार और समाज दोनों की प्रगति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी भावना के अनुरूप भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)ने बालकोनगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक विकास कार्यक्रम की परियोजना उन्नति और परियोजना दिशा के अंतर्गत उन्हें सिलाई-कढ़ाई सीखने के लिए प्रोत्साहित किया था। प्रशिक्षित महिलाओं का यही हुनर आज कोविड के कारण हुए लॉकडाउन में उनके लिए आजीविका का बड़ा जरिया बन गया है। बालको ने 25 महिला स्वयं सहायता समूहों को मास्क एवं अन्य सामग्रियां सिलने का ऑर्डर दिया था जिसके एवज में उन्हें लगभग 75 हजार रुपए की आमदनी हुई।लॉकडाउन के बाद स्वास्थ्यकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ ही समुदाय के ऐसे स्वयंसेवकों के लिए मास्क तथा अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की बड़ी संख्या में आपूर्ति की जरूरत महसूस की गई जो समुदाय में जाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे। ऐसे में बालको प्रबंधन ने उन्नति परियोजना के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को 12 हजार 500 मास्क, 405 गाउन और 410 कैप सिलने का ऑर्डर दिया। यंू तो सिलाई-कढ़ाई सीख लेने के बाद हुनरमंद महिलाएं पड़ोस के लोगों के कपड़े सिलकर अपनी आजीविका अर्जित कर लेती थीं परंतु कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण पहली बार ऐसा हुआ कि उन्हें एक साथ इतनी बड़ी संख्या में व्यक्तिगत सुरक्षा सामग्रियां सिलने का अवसर मिला। महिलाओं ने इस चुनौती को आगे बढ़कर स्वीकार किया और जल्दी से जल्दी बालको का ऑर्डर पूरा करने में जुट गईं। शासन द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता के नियमों का पालन करते हुए समूहों की 51 महिलाओं ने लगभग 20 दिनों में बालको का ऑर्डर पूरा कर दिया है। ये सभी स्वयं सहायता समूह बालकोनगर के परसाभाठा, दहियानपारा, नेहरूनगर, भदरापारा और बेलगिरी नाला क्षेत्र में कार्यरत हैं।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने स्व सहायता समूहों की महिलाओं के योगदान की प्रशंसा की। श्री पति ने कहा कि अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बालको ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई सीखने का जो अवसर दिया वह आज राष्ट्र निर्माण में काम आ रहा है। उन्होंने कहा कि समुदाय में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक हैं जिन्हें बाहर रहकर जरूरतमंदों की मदद करनी होती है। ऐसे में कोरोना वाइरस से उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के योगदान से ऐसे स्वयंसेवकों की कोरोना वाइरस से सुरक्षा में बड़ी मदद मिली है। श्री पति ने यह भी कहा कि वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में अनेक कार्यक्रम पहले से ही संचालित हैं जिनके जरिए जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाई जा रही है। हम सभी अपने अनुशासन और एकजुटता से निश्चित ही कोविड को हराने में सफलता पाएंगे।व्यक्तिगत सुरक्षा सामग्रियों की सिलाई का ऑर्डर पूरा करने में योगदान देने वाली ओम सांई महिला स्वयं सहायता समूह की सुरजा, ल्ष्मिमन समूह की रीना चंद्रा व सुरजू मनवार, सांई कृपा समूह की सावित्री, सिद्धी विनायक समूह की रानी श्रीवास, तेजस्वी समूह की कार्तिक मंझवार व रश्मि सिंह सहित अनेक महिलाओं ने बताया कि कोरोना वाइरस के कारण हुए लॉकडाउन ने अल्प आय अर्जित करने वाले परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे में बालको की ओर से मिला सिलाई का बड़ा ऑर्डर उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत है। महिलाओं ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि उन्हें स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों सहित उन अनेक नागरिकों को सुरक्षित बनाए रखने का अप्रत्यक्ष रूप से अवसर मिला जो कोरोना की रोकथाम और जागरूकता की दिशा में काम कर रहे हैं। कोविड के खिलाफ लड़ाई में योगदान का अवसर देने के लिए महिलाओं ने बालको प्रबंधन के प्रति आभार जताया है।छत्तीसगढ़ शासन के अनेक प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों, सी.आई.आई. आदि वाणिज्यिक संगठनों ने कोविड-19 से बचाव के लिए बालको की मदद की खूब प्रशंसा की है। महामारी से निपटने की दिशा में बालको ने स्थानीय नागरिकों की मदद के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों, व्यावसायिक साझेदारों और स्वयंसेवी संगठनों की मदद ली है। लॉकडाउन के कारण जिन परिवारों के समक्ष जीवन यापन संकट उत्पन्न हो गया है ऐसे परिवारों की मदद की जा रही है।------------ -
गुलजार- जन्मदिन विशेष
आलेख-मंजूषा शर्माजाने-माने शायर, गीतकार, लेखक और निर्देशक गुलजार साहब का आज जन्मदिन है। आज भी समझ नहीं आता कि वे ऐसे-ऐसे शब्द कहां से उठा लाते हैं और इतने सलीके से उसे गीतों के रूप में खूबसूरत मोतियों की माला तरह पिरो देते हैं, कि सुनने वाला बस सुनता ही रह जाता है। उनके गाने सुनो तो लगता है जैसे शब्द किसी झरने से झर रहे हैं बिना किसी अतिरिक्त शोर के अविरल। बस आप उसकी प्राकृतिक आवाज को सुनते रहिए , आवाज दिल तक ही उतरेगी। गुलजार साहब पुराने जमाने को याद करते हुए लिखते हैं- उस वक्त तस्वीरें दिल से बनती थी, कैमरों से नहीं।यू ट्यूब पर उनकी शायरी उन्हीं की आवाज में सुनी, खासकर जगजीत सिंह के साथ उनकी जुगलबंदी , लगा ही नहीं, कि कोई शायर या गीतकार अपनी रचनाएं पढ़ रहा है, बल्कि ऐसे लगा जैसे कोई हमारी देखी सुनी कहानी ही सुना रहा है । उन्हें सुनने वाला नि:शब्द डूबता चला जाता है, आंखों के सामने तब गुलजार साहब नहीं, बल्कि एक जीती जागती तस्वीर किसी फिल्म की तरह सेल्युलाइट पर चलने लगती है। यह उनके शब्दों, आवाज के माड्यूलेशन और सहजता का जादू ही है।सफ़ेद पैरहन के भीतर धड़कता एक शायर दिल जिसकी ज़ुबान में शीरे की महक आती हैं। जो नज़्मों की ऊंगलियां पकड़ कभी बादलों पर सैर करता है तो कभी गज़़लों के साथ दिल बहलाने के लिए चांद-तारों को निहारता है। एक लेख़क जिसकी कलम शब्दों के साथ ऐसे ख़ेलती है कि देखने और पढऩे वाले दोनों का दिल बहल जाए। जो हिन्दी की किताबों में उर्दू की जिल्द चढ़ाते हैं वो ग़ुलज़ार हैं।जायकेदार हवा, मासूम पानी, गुनगुनाती निगाहें, रंगीली सांसें... चांद, तारे, आकाश, नदियों और इंसानी अहसास, दिल का पड़ोसी होना, और कभी दिल की तरह बीड़ी जलाइले, जैसे शब्द वे ही गढ़ सकते हैं। वे बच्चों के लिए लिखते समय चड्डी पहनकर फूल भी खिला सकते हैं । कहते हैं कि किसी शायर के मन की थाह लेना वैसे भी मुश्किल है , लेकिन गुलजार के शब्दों और आवाज की गहराई का भी कोई सिरा ही नहीं नजर आता है। आप कितनी भी कोशिश करें उनके शब्दों के जादू से दूर नहीं भाग सकते। शायर, लेखक, निर्देशक गुलजार ने करीब छह दशकों के अपने कॅरिअर में कविता, गीत, शेर, टीवी सीरियल, फिल्में समेत उर्दू और हिंदी साहित्य की कई विधाओं के लिए कलम चला रहे हैं।उर्दू के प्रति उनका प्रेम आज भी उनके हिन्दी गीतों में झलकता है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि वे आज भी गीतों को उर्दू शब्दावली में ही लिखना पसंद करते हैं, फिर उसे हिन्दी में लिखा जाता है।आज 86 साल की उम्र में भी उनका रिश्ता लेखनी के साथ पूरे दम खम के साथ जारी है और हर गुजरते वक्त के साथ नए -नए मोती गढ़ रहा है। गंभीर अहसास और रूमानियत भरे गीतों के साथ ही कजरारे कजरारे और बीड़ी जलइले जैसे गीत भी उनकी कलम ने लिखे हैं। हिंदी फिल्मों के वो अकेले शायर हैं जिनके हिस्से में भारत के सारे बड़े फिल्मी पुरस्कारों के अलावा अंतरराष्ट्रीय जगत का ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार भी हासिल है। पद्म भूषण दादा साहेब फाल्के जैसे सम्मान के भी वे हकदार बने हैं।उन्होंने जाने-माने डायरेक्टर बिमल रॉय और ऋषिकेश मुखर्जी के सहायक के रूप में अपना कॅरिअर शुरु किया था। शायद इसीलिए उनमें सहजता के साथ अपनी बात कहने वाला अंदाज और परपिक्व होता गया। बिमल रॉय ने उनकी किताब रावी पार पढ़ी और उन्होंने अपनी फिल्म बंदिनी में गीत लिखने के लिए कहा। गुलजार साहब ने लिखा- मोरा गोरा अंग लइ ले, मोहे शाम रंग देइ दे, छुप जाऊंगी रात ही में , मोहे पी का रंग दइदे। सचिन देव बर्मन ने इस गाने को बहुत ही खूबसूरती के साथ सुरों में ढाला। लता मंगेशकर की प्यारी आवाज और ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों का जादू, नूतन की सहजता, गाने को और भी खूबसूरती बना गई। यह सबसे हिट गाना साबित हुआ। हालांकि फिल्म के गाने उस दौर के मशहूर गीतकार शैलेन्द्र लिख रहे थे। उन्होंने भी गुलजार को गाने लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस गाने ने लता मंगेशकर और सचिन देव बर्मन के बीच का झगड़ा भी खत्म कराया था। गुलजार साहब के 74 वें जन्मदिन पर लता मंगेशकर ने इस वाकये को याद किया था।लता ने बताया बर्मन दादा के साथ मेरा झगड़ा चल रहा था। इस बीच एक दिन उनका फ़ोन आया कि एक नया लड़का आया है उसने फि़ल्म बंदिनी के लिए ये गाना लिखा है मोरा गोरा अंग लई ले, मोहे श्याम रंग दई दे। मुझे ये गाना इतना पसंद आया कि मैं गाने के लिए मान गई। यही गाना गुलज़ार के फि़ल्मी कॅरिअर का पहला गाना था।लता मंगेशकर के मुताबिक गुलज़ार की शायरी बाकी शायरों से बिलकुल अलग होती है। उनके सोचने का ढंग बिलकुल जुदा होता है। वो कहती हैं कई बार मैं उनसे पूछती कि आपने ये शब्द क्यों लिखा है या ये लाइन क्यों लिखी है, तो वो सिफऱ् हंस देते और कहते मुझे अच्छा लगा तो मैंने लिख दिया। वो उसकी कोई वजह नहीं बताते। उन्हें जो अच्छा लगता है वो वही लिखते हैं। गुलज़ार के लिखे लता के पसंदीदा गाने हैं -नाम गुम जाएगा, चेहरा ये बदल जाएगा, यारा सीली-सीली और पानी-पानी रे। वो कहती हैं मैं भगवान की शुक्रगुज़ार हूं कि मुझे गुलज़ार के लिखे ढेर सारे गाने गाने का मौका मिला। उन्होंने आरडी बर्मन से लेकर विशाल भारद्वाज और आज की पीढ़ी के संगीतकारों के लिए भी गाने लिखे और खूब लिखे।गोरा गोरा अंग लई ले ....गाना लोकप्रिय हुआ था और इसके लिए गुलजार को प्रशंसा भी मिली, लेकिन उस दौर में गुलजार फिल्मों में गाने लिखने के लिए उत्सुक नहीं थे। गुलजार साहब ने खुद एक साक्षात्कार में बताया था कि जब उन्होंने अपने कॅरिअर का पहला फि़ल्मी गीत मोरा गोरा अंग लई ले.. लिखा तो वो फि़ल्मों के लिए गाने लिखने को लेकर बहुत ज़्यादा उत्सुक नहीं थे, लेकिन फिर एक के बाद एक गाने लिखने का मौका मिलता गया और वो गाने लिखते चले गए।गुलजार जाने-माने शायर गालिब के मुरीद रहे हैं। इसलिए शेरो शायरी के प्रति उनका झुकाव शुरू से रहा है। गालिब के लिए उनके मन में इतनी इज्जत है कि वो खुद को गालिब का एक नौकर ही मानते हैं। वो गालिब से इतने प्रभावित थे कि उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनाना चाहते थे। इस फिल्म में पहले वो संजीव कुमार को लेना चाहते थे। लेकिन किसी ना किसी वजह से ये प्रोजेक्ट टलता गया और आखिर में इस प्रोजेक्ट में गालिब बनने का मौका नसीरुद्दीन शाह को मिला। वो तब तक जमाना था जब दूरदर्शन बढ़ रहा था। ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने के लिए फिल्म मेकर्स दूरदर्शन की तरफ बढऩे लगे थे। ऐसे में गुलजार ने भी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए दूरदर्शन को चुना और फिल्म की जगह एक टीवी सीरियल की शुरुआत की। इस वक्त तक नसीर इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बना चुके थे। इस रोल के लिए गुलजार ने नसीर को चुना था। इसके साथ ही गुलजार और नसीर दोनों का एक पुराना सपना सच हुआ। जब पहले गुलजार ने गालिब के रोल के लिए संजीव को चुना था तो नसीर ने उनके इस फैसले पर सवाल उठाते हुए एक चिट्ठी लिखी थी। वो चिट्ठी तो गुलजार साहब तक नहीं पहुंची थी। लेकिन कुदरती कुछ ऐसे हालात बनते गए कि यह फिल्म एक सीरियल के रूप में सामने आई। नसीर को उनका पसंदीदा कैरेक्टर मिला और गुलजार के लिए उनका सपना सच हो गया था। गालिब की गक़ालों को जगजीत सिंह और चित्रा सिंह ने आवाज दी।गालिब के प्रति गुलजार साहब की दीवानगी उनके लिखे गानों में नजर आ ही जाती है। जैसे कि गालिब ने लिखा... दिल ढूंढ़ता है फिर वही फुर्सत के रात-दिन, बैठे रहें तसव्वर-ए-जानां किए हुएइसी शेर पर गुलज़ार ने यह नज़्म लिखी जिसे फिल्म मौसम में शामिल किया गया।दिल ढूँढ़ता है फिर वही फ़ुर्सत के रात दिनबैठे रहें तसव्वर-ए-जानां किए हुए
जाड़ों की नर्म धूप और आँगन में लेट करआँखों पे खींचकर तेरे आँचल के साये कोऔंधे पड़े रहें, कभी करवट लिये हुए ..
या गर्मियों की रात जो पुरवाइयाँ चलेंठंडे सफ़ेद बिस्तर पर जागें देर तकतारों को देखते रहें छत पर पड़े हुए
बफऱ्ीली सर्दियों में किसी रात में कभीवादी में गूँजती हुई ख़ामोशियाँ सुनेंआँखों में भीगे भीगे से लम्हे लिये हुएदिल ढूँढ़ता है फिर वही फ़ुरसत के रात दिनइस गाने को मदनमोहन साहब ने ऐसे सुरों में ढाला कि 45 साल के बाद भी इसकी रुमानियत दिल धड़का जाती है। जाते-जाते गुलजार साहब की रिश्तों के ताने-बाने पर लिखी एक प्यारी की नज्म, तो मुझे बहुत पसंद है-मुझको भी तरकीब सिखा कोई यार जुलाहेअक्सर तुझको देखा है कि ताना बुनतेजब कोई तागा टूट गया या ख़तम हुआफिर से बाँध केऔर सिरा कोई जोड़ के उसमेंआगे बुनने लगते होतेरे इस ताने में लेकिनइक भी गाँठ गिरह बुनतर कीदेख नहीं सकता है कोईमैंने तो इक बार बुना था एक ही रिश्तालेकिन उसकी सारी गिरहेंसाफ़ नजऱ आती हैं मेरे यार जुलाहे
- पुण्यतिथि पर विशेषजाने-माने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के सभी बेटों राजकपूर, शम्मीकपूर और शशिकपूर ने लोकप्रियता के शिखर को छुआ है। सबका अपना अलग अंदाज हुआ करता था।आज ही के दिन 2011 में शम्मी कपूर इस संसार से रुखसत हुए थे। शम्मी का वास्तविक नाम शमशेर राज कपूर था। अपनी विशिष्ट याहू शैली के कारण बेहद लोकप्रिय रहे शम्मी कपूर हिंदी फि़ल्मों के पहले सिंगिंग-डांसिग स्टार माने जाते रहे हैं।भारत के एल्विस प्रेसली कहे जाने वाले शम्मी कपूर रुपहले पर्दे पर तब अपने अभिनय की शुरुआत की, जब उनके बड़े भाई राज कपूर के साथ ही देव आनंद और दिलीप कुमार छाए हुए थे। शम्मी कपूर ने वर्ष 1953 में फि़ल्म ज्योति जीवन में पहली बार नायक के तौर पर कदम रखा। वर्ष 1957 में नासिर हुसैन की फि़ल्म तुमसा नहीं देखा में जहां अभिनेत्री अमिता के साथ काम किया, वहीं वर्ष 1959 में आई फि़ल्म दिल दे के देखो में आशा पारेख के साथ नजर आए। वर्ष 1961 में आई फि़ल्म (जंगली) ने शम्मी कपूर को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस फि़ल्म के बाद ही वह सभी प्रकार की फि़ल्मों में एक नृत्य कलाकार के रूप में अपनी छवि बनाने में कामयाब रहे। जंगली फि़ल्म का गीत याहू दर्शकों को खूब पसंद आया। उन्होंने चार फि़ल्मों में आशा पारेख के साथ काम किया जिसमें सबसे सफल फि़ल्म वर्ष 1966 में बनी तीसरी आंख रही। वर्ष 1960 के दशक के मध्य तक शम्मी कपूर प्रोफेसर, चार दिल चार राहें, रात के राही, चाइना टाउन, दिल तेरा दीवाना , कश्मीर की कली और ब्लफमास्टर जैसी हिट फिल्में दी। फि़ल्म ब्रह्मचारी के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फि़ल्म फेयर पुरस्कार भी मिला जिसमें उनकी नायिका के तौर पर राजश्री ने काम किया था। उनके लिए रफी साहब ने खूब गाने गए और प्राय: सभी सुपर हिट रहे।शम्मी कपूर ने अपने दौर में मधुबाला, सुरैया , नलिनी जयवंत जैसी सफल नायिकाओं के साथ काम किया, इसके बाद भी उनकी फिल्में नहीं चली। फिल्म तुमसा नहीं देखा में उन्होंने अपना लुक बदला और इस बार किस्मत ने साथ दे दिया और फिर वे उत्तरोत्तर सफलता की सीढिय़ां चढ़ते गए। इसी दौरान उन्होंने अपनी नायिका रही गीता बाली से शादी कर ली। यह साथ ज्यादा दिन नहीं चला और गीता ने कम उम्र में ही इस संसार से विदा ले ली। उस वक्त बेटी कंचन और बेटा आदित्य काफी छोटे थे। उन्होंने दूसरी विवाह किया। गीता के चले जाने से शम्मी कपूर काफी निराश हो गए थे और इसका असर उनके कॅरिअर पर भी पड़ा। लेकिन वे फिर अपने अंदाज में लौटे और बॉलीवुड में छा गए। परिवार के लिए उन्हें नीला देवी से दूसरी शादी की। समय के साथ उन्होंने अपनी भूमिकाओं के साथ भी समझौता किया और चरित्र भूमिकाओं में भी अपना दमखम दिखाया। उनका पान पराग वाला विज्ञापन आज भी लोग भूले नहीं हैं।बड़े शौकीन तबीयत के थेशम्मी कपूर म्यूजिक, खानपान से लेकर खेल और गाडिय़ों का शौक रखते थे। 2011 में अपनी तबीयत ठीक नहीं होने के बाद भी उन्होंने पोते रणबीर कपूर के साथ फिल्म रॉकस्टार में काम किया। जीवन के अंतिम समय तक वे इंटरनेट पर व्यस्त रहा करते थे और ब्लॉग में अपने विचार लोगों से साझा करते रहते थे। गोल्फ खेलना उन्हें काफी पसंद था। फिल्मी कलाकारों के लिए वे हमेशा से प्रेरणास्रोत थे और आगे भी बने रहेंगे।
- आलेख-मंजूषा शर्माआजादी की वर्षगांठ के मौके पर आज हम एक ऐसे गीत की चर्चा कर रहे हैं, जिसे राष्ट्रीय गीत होने का दर्जा प्राप्त है। इस गीत को 1952 में आई फिल्म आनंद मठ में शामिल किया गया था।फिल्म और इस गीत की चर्चा से पहले इसकी रचना के इतिहास पर एक नजर-वंदे मातरम् की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी या चट्टोपाध्याय ने की थी। उन्होंने 7 नवम्बर, 1876 ई. में बंगाल के कांतल पाडा नामक गांव में इस गीत की रचना की थी। वंदे मातरम् गीत के प्रथम दो पद संस्कृत में तथा शेष पद बंगाली भाषा में थे। राष्ट्रकवि रवींद्रनाथ टैगोर ने इस गीत को स्वरबद्ध किया और पहली बार 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में यह गीत गाया गया। अरबिंदो घोष ने इस गीत का अंग्रेज़ी में और आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने इसका उर्दू में अनुवाद किया। वंदे मातरम गीत स्वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्ररेणा का स्रोत था। 1880 के दशक के मध्य में गीत को नया आयाम मिलना शुरू हो गया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 1881 में अपने उपन्यास आनंदमठ में इस गीत को शामिल कर लिया। उसके बाद कहानी की मांग को देखते हुए उन्होंने इस गीत को लंबा किया। बाद में जोड़े गए हिस्से में ही दशप्रहरणधारिणी (दुर्गा), कमला (लक्ष्मी) और वाणी (सरस्वती) के उद्धरण दिए गए हैं।मूल गीत इस प्रकार है-सुजलां सुफलां मलयजशीतलामसस्य श्यामलां मातरम् .शुभ्र ज्योत्सनाम् पुलकित यामिनीमफुल्ल कुसुमित द्रुमदलशोभिनीम,सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम् .सुखदां वरदां मातरम् ॥कोटि कोटि कन्ठ कलकल निनाद करालेद्विसप्त कोटि भुजैर्ध्रत खरकरवालेके बोले मा तुमी अबलेबहुबल धारिणीम् नमामि तारिणीमरिपुदलवारिणीम् मातरम् ॥तुमि विद्या तुमि धर्म, तुमि ह्रदि तुमि मर्मत्वं हि प्राणा: शरीरेबाहुते तुमि मा शक्ति,हृदये तुमि मा भक्ति,तोमारै प्रतिमा गडि मन्दिरे-मन्दिरे ॥त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणीकमला कमलदल विहारिणीवाणी विद्यादायिनी, नमामि त्वामनमामि कमलां अमलां अतुलामसुजलां सुफलां मातरम् ॥श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषितामधरणीं भरणीं मातरम् ॥मूल रूप से गाया जाने वाला वंदे मातरम गीत किस राग पर आधारित है, आज तक स्पष्ट नहीं हो सका है। यह मूल रूप से एक बांगला रचना है और इस पर रवीन्द्र संगीत की झलक साफ देखने को मिलती है। पहली बार यह गीत पंडित ओंकारनाथ ठाकुर की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। इसका पूरा श्रेय सरदार बल्लभ भाई पटेल को जाता है। पण्डित ओंकारनाथ ठाकुर का यह गीत दि ग्रामोफोन कम्पनी ऑफ़ इंडिया के रिकार्ड में आज भी दर्ज है। वहीं रवीन्द्र नाथ टैगोर ने पहली बार 'वंदे मातरमÓ को बंगाली शैली में लय और संगीत के साथ कलकत्ता के कांग्रेस अधिवेशन में गाया।अब कुछ चर्चा फिल्म आनंद मठ के बारे मेंफिल्म आनंद मठ में यह गीत शामिल किया गया है, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म थी। इस उपन्यास की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। इस गीत को लता मंगेशकर और हेमंत कुमार ने आवाजें दी हैं। यह फिल्म 1952 में रिलीज हुई थी और उस समय तक देश आजाद हो चुका था, लेकिन देशभक्ति पूर्ण फिल्मों का बनना जारी था। फिल्म में 18 वीं शताब्दी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संन्यासी विद्रोह की कहानी थी। संन्यासी विद्रोह भारत की आज़ादी के लिए बंगाल में अंग्रेज़ हुकूमत के विरुद्ध किया गया एक प्रबल विद्रोह था। संन्यासियों में अधिकांश शंकराचार्य के अनुयायी थे। इस विद्रोह को कुचलने के लिए तत्कालीन वायसराय वारेन हेस्टिंग्स को कठोर कार्यवाही करनी पड़ी थी। दरअसल भारतीय जनता के तीर्थ स्थानों पर जाने पर लगे प्रतिबंध ने शान्त संन्यासियों को भी विद्रोह पर उतारू कर दिया था। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, प्रदीप कुमार , भारत भूषण, गीता बाली, अजीत, रंजना ,जानकीदास और मुराद ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन हेमेन गुप्ता ने किया था। फिल्मस्तान कंपनी के बैनर तले फिल्म का निर्माण हुआ था, जो उस वक्त की एक नामी फिल्म निर्माण कंपनी थी। फिल्म में संगीत हेमंत कुमार ने दिया था । यह वह दौर था, जब हेमंत कुमार बांगला फिल्मों से हटकर हिन्दी फिल्मों में पांव जमाने का प्रयास कर रहे थे।फिल्म में चार गाने शामिल किए गए थे । वंदे मातरम गीत, फिल्म में दो बार बजता है, एक बार लता मंगेशकर की आवाज में और दूसरी बार हेमंत दा की आवाज में। लता ने फिल्म में गीता बाली के लिए प्लेबैक किया था। वहीं अभिनेता प्रदीप कुमार, अजीत के लिए यह गाना हेमंत कुमार ने खुद गाया है। लता की आवाज में गाए इस गीत में बैकग्राऊंड में हेमंत कुमार और कोरस की आवाजें सुनाई देती हैं। गीत के फिल्मांकन में पृथ्वीराज कपूर , प्रदीप कुमार और गीता बाली नजर आते हैं। लता की आवाज में ज्यादा ओज पैदा करने का प्रयास किया गया है। यह मौका होता है आजादी के संघर्ष में संन्यासियों के कूच पर जाने का और गीता बाली उन्हें इस गीत के माध्यम से देश के प्रति उनका कर्तव्य याद दिलाती हैं। वहीं हेमंत कुमार की आवाज में गाए इस गीत के प्रारंभ में राग में कुछ बदलाव किए गए हंै। गाने में भारत भूषण, अजीत और प्रदीप कुमार के साथ आम लोगों को भी दिखाया गया जो इस संन्यासी विद्रोह का हिस्सा बनते हैं। यह गाना लता की आवाज में गाए गीत की तुलना में थोड़ा लंबा है क्योंकि इसमें मां दुर्गा की स्तुति भी की गई है।फिल्म के एक गाने जय जगदीश हरे में गीता रॉय की आवाज ली गई थी जिसमें उनका साथ दिया था हेमंत कुमार ने। इस गाने को 60-90 के दशक में सिनेमाहॉल में फिल्म शुरू करने से पहले बजाया जाता है। यहां मैं महासमुन्द की एक टॉकीज का जिक्र करना चाहूंगी। मुझे याद है जब बचपन में हम फिल्म देखने के लिए राम टॉकीज जाया करते थे, तो फिल्म शुरू होने से पहले ये गाना जरूर बजता था। टॉकीज में हॉरर , एक्शन या रोमांटिक किसी भी मूड की फिल्म क्यों न लगी हो, फिल्म शुरू करने से पहले इस गाने का बजना जैसे एक परंपरा बन गई थी। इसका कारण क्या था, पता नहीं, लेकिन इतना तो स्पष्ट है कि उस वक्त यह गीत किसी शासकीय अनिवार्यता का हिस्सा तो नहीं था। कारण चाहे जो भी रहा हो, लेकिन इसी माध्यम से ही सही, यह गीत बरसों तक जनमानस के दिल और जुबां पर बसा रहा। फिल्म आनंद मठ में यह गाना पृथ्वीराज कपूर और गीता बाली पर फिल्माया गया है।आनंदमठ फिल्म से ही अभिनेता प्रदीप कुमार ने हिन्दी फिल्मों में कदम रखा था। वे बांगला स्टार थे और हेमंत दा ही उन्हें इस फिल्म से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए थे। फिल्म के रिलीज के बाद वंदेमातरम गीत काफी लोकप्रिय हुआ और फिर इसे स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित हर समारोह में बजाया जाने लगा और यह परंपरा आज भी कायम है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने जब इस गाने को लिखा था, तब उन्होंने शायद नहीं सोचा रहा होगा, कि मूल रूप से संन्यासी विद्रोह से जुड़ा यह गीत एक दिन देश की आनबान का प्रतीत बनकर राष्ट्रीय गीत बनेगा। इस फिल्म की चर्चा के बीच एक कलाकार को हम जरूर याद करना चाहेंगे और वे हैं अजीत। फिल्म जंजीर के मोना डार्लिंग वाले खलनायक अजीत की आनंदमठ प्रारंभिक फिल्मों से एक थी। यह वह दौर था जब अजीत नायक की भूमिका अदा किया करते थे। उनका पूरा नाम हामिद अली खान था।----
- -बोलचाल बंद होने के बाद भी दिलीप कुमार - मधुबाला ने फिल्म पूरी की-दिलीप कुमार ने 19 साल तक यह फिल्म नहीं देखीआलेख-मंजूषा शर्माफिल्म मुगल-ए-आज़म 60 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने इतने लोकप्रिय हुए थे कि आज की पीढ़ी भी इसे गुनगुनाती है। वर्ष 1960 में फिल्मकार के. आसिफ की ब्लॉक बस्टर फिल्म रही मुगल-ए-आज़म को आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। फिल्म में मधुबाला, दिलीप कुमार और पृथ्वीराज कपूर की दमदार अदाकारी और प्रभावशाली सेट ने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी।हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों से एक, मुगल-ए-आज़म में अनारकली और राजकुमार सलीम की दुखद प्रेम कहानी के माध्यम से प्यार, वफादारी, परिवार और युद्ध को बड़े ही अनोखे तरीके से पर्दे पर उतारा गया था। फिल्म हिन्दी में बनी, लेकिन इसे तमिल और अंग्रेजी में भी शूट किया गया। हिन्दी में तो फिल्म सफल रही, लेकिन तमिल में लोगों ने इसे पसंद नहीं किया, जिसके बाद इसे अंग्रेजी में रिलीज करने का खयाल फिल्मकार को छोडऩा पड़ा। ये फिल्म डिजिटली रंगीन होने वाली पहली ब्लैक एंड व्हाइट हिंदी फिल्म थी। इसके अलावा ये किसी भी भाषा में बनने वाली पहली फिल्म थी जिसे दोबारा रिलीज़ किया गया था।मुगल ए- आजम, फिल्म को वर्ष 2009 में जब रंगीन करके दोबारा रिलीज किया गया, तो किसी ने नहीं सोचा था कि इसे इतना शानदार रिस्पांस मिलेगा। फिल्म के गाने अपने दौर में तो सर्वश्रेष्ठ रहे ही हैं और आज भी जब बजते हैं, तो लोगों के दिलों को सुकून ही देते हैं। इस बारे में शायद ही किसी को शक हो कि फिल्मी इतिहास में इसका संगीत नौशाद का सर्वोत्तम संगीत रहा है। नौशाद साहब ने एक-एक खालिस मोती चुन-चुनकर उसे ऐसे सुरों में पिरोया कि हर गाना अपना कहानी आप कह जाता है।नौशाद का दिलकश संगीतइस फिल्म के ज्यादातर गानों में नौशाद साहब ने कहानी के मूड के लिहाज से अपनी पसंदीदा गायिका लता मंगेशकर की आवाज ली है। हर गाने में शास्त्रीयता की झलक मिलती है। इन गानों में कम से कम म्यूजिक इंस्टूमेंट्स का इस्तेमाल किया गया और कहीं भी तेज ऑर्केस्ट्रा या कम्प्यूटरीकृत तकनीकी या आधुनिकता का आभास नहीं होता। शायद इसीलिए पुराने गानों में गायकों की आवाज ज्यादा स्पष्ट तौर से उभरकर सामने आती थी। फिल्म में लताजी का राग गारा में गाया हुआ गीत -मोहे पनघट पे नंद लाल छेड़ गयो रे.....एक तरह से कव्वाली भी है और लोक परंपरा, मान्यताओं के अनुरूप कान्हा के साथ गोपियों की छेड़-छाड़ भी इसमें नजर आती है। इस गाने में नायिका मधुबाला की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस गाने की हर बात उम्दा है- फिर उसका ट्रैक हो या फिर खालिस उर्दू के साथ प्रचलित लोक भाषा का इस्तेमाल और फिर उनको लेकर रचा गया नौशाद का बे-नायाब सुरों का जाल, जिसमें श्रोता अंदर तक घुसता चला जाता है।इसी फिल्म में नौशाद साहब ने रागदरबारी में एक गाना रचा- प्यार किया तो डरना क्या.. काफी खूबसूरत है। इसी गाने में शीश महल के साथ मधुबाला की झलक उस जमाने की बेहतरीन तकनीक को पेश करती है। इस गाने से जुड़ा एक अनूठा इतिहास भी है। 60 के दशक में जब एक पूरी फिल्म 10 लाख रुपये में बन जाया करती थी, उस वक्त इस फिल्म के सिर्फ इस गाने को शूट करने में 10 लाख रुपये से अधिक खर्च हो गए थे । इस गाने को फिल्माने के लिए खासतौर पर शीश महल बनवाया गया था जिसमें हर तरफ सिर्फ शीशे ही शीशे लगे हुए थे। लता मंगेशकर की आवाज का जादू ऐसा चला कि क्या कहने। कहा जाता है कि इस गाने को लिखते समय गीतकार शकील बदायुनी ने सौ से कहीं अधिक बार पन्नों को फाड़ा, तब जाकर उनका यह गाना फिल्मकार के. आसिफ को पसंद आया था। लता मंगेशकर ने फिल्म के हर गाने के लिए काफी रियाज किया। इस बात का खुलासा खुद लता मंगेशकर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने कहा था- जब वो इस फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग करती थीं तब उन्हें लगता था कि उनके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और कैसे भी करके उन्हें ये पूरी करनी है। फिल्म का यही गाना रंगीन फिल्माया गया था, बाकी फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट में थी।बड़े गुलाम अली खां साहब का जादूफिल्म का एक और गाना राग यमन में है जिसके बोल हैं- खुदा निगेबान..जिसमें नफीस उर्दू के बोल हैं तो उनमें रची बसी लता की मिठास भी है। फिल्म में नौशाद साहब ने उस्ताद बड़े गुलाम अली साहब से काफी मनुहार करके दो गीत गाने के लिए मना लिया था - प्रेम जोगन बन के और शुभ दिन आयो राज दुलारा...। जिसमें से प्रेम जोगन.. गाना भी पूरी तरह से ठुमरी स्टाइल का ठेठ शास्त्रीय था और इसे दिलीप कुमार और मधुबाला पर फिल्माया गया था, जो फिल्मी इतिहास का सबसे रोमांटिक सीन कहा जाता है। इस सीन में नायक दिलीप कुमार प्रेम रस में डूबी नायिका मधुबाला के चेहरे पर जब बड़े-बड़े मखमली पंखों से अपना प्यार उड़ेलते हैं, सारा माहौल रोमांटिक हो उठता है। इस की गाने की खासियत ये भी है कि इसे बड़े गुलाम अली खां साहब ने गाया है। नौशाद अच्छी तरह से जानते थे कि इस ठुमरी के साथ खां साहब ही न्याय कर सकते हैं। काफी मनुहार के बाद खां साहब दो ठुमरी गाने के लिए तैयार हुए थे।इस फिल्म में कुल 12 गाने थे। एक गाने में रफी साहब और एक अन्य गाने में शमशाद बेगम की आवाज का इस्तेमाल नौशाद साहब ने किया। फिल्म के एक गाने जिंदाबाद जिंदाबात ऐ मुहब्बत जिंदाबाद गाने के कोरस में नौशाद साहब ने 100 से अधिक गायकों को कोरस के रूप में शामिल किया था।सबके लिए अलग कपड़े तैयार हुएमुग़ल-ए-आज़म के सेट और प्रत्येक कलाकार के लिए अलग-अलग कपड़े तैयार किए गए थे। जिसके चलते यह फि़ल्म ऐतिहासिकता को दर्शाने में सफल रही थी। इसके किरदारों के कपड़े तैयार करने के लिए दिल्ली से विशेष तौर पर दर्जी और सूरत से काशीदाकारी के जानकार बुलाये गए थे। हालांकि विशेष आभूषण हैदराबाद से लाए गए थे। अभिनेताओं के लिए कोल्हापुर के कारीगऱों ने ताज बनाया था। राजस्थान के कारीगरों ने हथियार बनाए थे और आगरा से जूतियां मंगाई गई थीं। फि़ल्म के एक दृश्य में भगवान कृष्ण की मूर्ति दिखाई गई है, जो वास्तव में सोने की बनी हुई थी।दिलीप कुमार और मधुबाला की अनबनफिल्म के सेट तैयार करने में काफी वक्त लगता है जिसका कारण फिल्म निर्माण में भी काफी वक्त लग गया। इस दौरान मधुबाला और दिलीप कुमार के रिश्ते में ऐसी खटास आ गई कि बोलचाल तक बंद हो गई थी। कहा जाता है कि इसके बाद भी दोनों कलाकारों ने अपने रोमांटिक सीन भी इस संजीदगी से किए कि किसी को भान ही नहीं रहा कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। फिल्म के युद्ध के सीन के लिए भारतीय सेना की मदद ली गई थी। इसी दौरान के. आसिफ के साथ दिलीप कुमार की ऐसी नाराजगी रही कि दिलीप कुमार फिल्म के प्रीमियर में नहीं गए और करीब 19 साल तक उन्होंने यह फिल्म ही नहीं देखी।फिल्म 5 अगस्त 1960 को 150 प्रिंट के साथ रिलीज हुई, जो एक रिकॉर्ड था। मुंबई के मराठा मंदिर में इसे प्रदर्शित किया गया। फिल्म का रिस्पांस काफी धीमा रहा, लेकिन बाद में इसने अभूतपूर्व सफलता अर्जित की। फिल्म को अनेक पुरस्कार भी मिले।
-
जयंती पर विशेष
आलेख- मंजूषा शर्मा
महान गायक, संगीतकार, फिल्मकार और अभिनेता किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। कलाकारों की कई पीढिय़ों के लिए उन्होंने गाना गाया है। उनकी आवाज यदि सुनील दत्त पर अच्छी लगी तो उनके बेटे संजय दत्त के लिए भी उन्होंने गाने गाए। यदि वे आज जीवित होते तो नए युवा कलाकारों के लिए भी गा रहे होते, क्योंकि उन्होंने तो जैसे सिर्फ फिल्मों में गाने और अभिनय करने के लिए ही जन्म लिया था।आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके गाए कुछ हिट गाने हम यहां पेश कर रहे हैं-रूप तेरा मस्ताना- किशोर कुमार की आवाज अपने दौर के हर नायक के ऊपर अच्छी लगती है। रूप तेरा मस्ताना गाना राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया है। यह फिल्म थी आराधना, जो 1969 में प्रदर्शित हुई था। यह अपने दौर की सुपर हिट फिल्म थी। आज भी यह गाना बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक गानों में शुमार किया जाता है। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की शानदार केमेस्ट्री से सजी इस फिल्म में किशोर कुमार की आवाज राजेश खन्ना पर एकदम फिट बैठती है।जाने जां ढूंढता फिर रहा- फिल्म जवानी दीवानी में यह गाना शामिल किया गया था। इस गाने में किशोर कुमार का साथ दिया था आशा भोंसले ने और यह गाना फिल्म के नायक रणधीर कपूर और नायिका जया बच्चन पर फिल्माया गया था। 1972 में आई इस फिल्म में आर. डी. बर्मन ने संगीत दिया था। फिल्म में जया भादुड़ी ग्लैमरस अवतार में नजर आई थीं। यह एक रोमांटिक फिल्म थी और यह पहला मौका था जब किसी फिल्म में रणबीर और जया की जोड़ी बनी थी। गाने का पिक्चराइजेशन भी काफी खूबसूरत है। नायिका, नायक के साथ लुका छिपी का खेल खेलती है और नायक उसे यह गाना गाकर ढूंढता फिर रहा है। गाने में आशा भोंसले ने भी अपनी आवाज के साथ कमाल का मॉड्यूलेशन किया है, जो पंचम दा की खास स्टाइल रही है।फूलों के रंग से- किशोर कुमार ने देवआनंद के लिए भी काफी हिट गाने गाए हैं। हालांकि देव साहब की प्रारंभिक फिल्मों में उनके लिए प्लेबैक सिंगिग का काम हेमंत कुमार और रफी साहब ने किया था। लेकिन बाद की फिल्मों में तो किशोर कुमार जैसे देव साहब की ही आवाज बन गए थे। फूलों से रंग से ... गाना फिल्म प्रेम पुजारी का है जिसका निर्माण देव साहब ने अपनी ही फिल्म कंपनी नवकेतन के बैनर तले किया था। यह वह आखिरी फिल्म है जिसका निर्देशन उनके छोटे भाई विजय आनंद ने किया था। इसके बाद वे इस बैनर से हमेशा के लिए अलग हो गए थे। फूलों से रंग से ,,, गाने में देव साहब के साथ नायिका वहीदा रहमान की एक झलक मिलती है, साथ ही सह नायिका नादिया भी नजर आती हैं। गाने के बोल भी दिल को छू लेने वाले हैं। गाने का संगीत सचिन देव बर्मन ने तैयार किया था और यह फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी।मेरे सामने वाली खिड़की में- यह गाना इसलिए भी लोगों खास तौर से पसंद आता है, क्योंकि इसमें किशोर दा भी अपने खास अंदाज में नजर आते हैं। पड़ोसन फिल्म में नायक सुनील दत्त नायिका सायरा बानो को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वे बेहद बेसुरे हैं। इसलिए गायक किशोर कुमार उनकी मदद के लिए सामने आते हैं और खिड़की के पीछे खड़े वे यह गाना गाते हैं और सुनील दत्त साहब केवल होंठ हिलाते हैं। साथ ही अभिनेता मुकरी, केस्ट्रो मुखर्जी और राजकिशोर टीपा, झाडू लिए म्यूजिक देते हैं। 1968 की इस फिल्म में भी पंचम दा का संगीत था। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में किशोर कुमार, सुनील दत्त और मेहमूद ने लोगों को काफी हंसाया था। मेरे सामने वाली खिड़की गाने के अलावा फिल्म में कहना है... गीत भी हिट हुआ था।ईना मीना डीका- यह गाना किशोर कुमार साहब पर ही फिल्माया गया है और यह फिल्म थी आस्था। इस फिल्म में किशोर कुमार की नायिका का रोल वैजयंतीमाला ने निभाया था। गाने में किशोर दा की हुडदंगी स्टाइल साफ झलकती है। गाने में काफी रोमांच है और एक ही सांस में इसे किशोर दा के जैसे इसे गाना किसी आम कलाकार के लिए सहज बात नहीं है। गाने के बोल काफी उटपटांग हैं, लेकिन इसका अपना मजा है। फिल्म में किशोर कुमार मुख्य भूमिका में थे। यह गाना आशा भोंसले की आवाज में भी है, लेकिन किशोर दा वाला वर्जन ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। फिल्म का प्रदर्शन 1957 में हुआ था। फिल्म के गीतों को सुरों से सजाया था-सी. रामचंद्र ने।कुछ तो लोग कहेंगे- राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म अमर प्रेम का यह गाना किशोर दा ने इतनी खूबी से गाया है कि आज भी इसे सुनकर सुकून मिलता है। फिल्म का प्रदर्शन 1972 में हुआ था। आर. डी. बर्मन साहब ने आनंद बख्शी के दिल को छू लेने वाले बोलों को इतने सुंदर ढंग से सुरों में पिरोया है कि आज भी इस फिल्म के गाने लोगों की जुबां पर हैं। इस गाने का फिल्मांकन कोलकाता में हुगली नदी पर बड़े ही पारंपरिक अंदाज में छोटी नाव यानी डोंगी पर हुआ है। इस गाने में किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। गाने में रोमांस भी है और नायक, नायिका को उसके दुख से निकालने का प्रयास बड़ी ही सरलता से दुनियादारी का आईना दिखाते हुए करता है।ये जो मोहब्बत है- 70 के दशक में राजेश खन्ना के साथ किशोर दा की आवाज की ऐसी स्पेशल बांडिंग हो गई थी कि हर निर्माता, इस जोड़ी को फिल्म में लेना पसंद कर रहा था। यदि इसमें पंचम दा यानी आर. डी हर्मन साहब भी जुड़े जाते थे, तो गाने तो शानदार बनने ही थे। ये जो मोहब्बत है, इसी तिकड़ी का एक हिट गाना है। यह गाना फिल्म फिल्म कटी पतंग में शामिल किया गया था। 1971 में प्रदर्शित इस फिल्म में राजेश खन्ना के अपोजिट आशा पारेख थीं। इस बार भी पंचम दा का संगीत लोगों के सिर चढ़कर बोला। फिल्म में हर मूड के गाने थे खासकर ये जो मोहब्बत है, में नायक राजेश खन्ना अपने टूटे हुए दिल का दुख बड़े ही बेफिक्री से झटकते हुए नजर आते हैं और प्यार करने से तौबा करते हैं। गाने में राजेश खन्ना की देवदास स्टाइल भी काफी पसंद की गई थी।मेरे सपनों की रानी - किशोर कुमार और राजेश खन्ना के गानों की बात हो और मेरे सपनों की रानी... गाने का जिक्र न हो तो, बात अधूरी सी लगती है। यह गाना फिल्म आराधना का है। गाने में राजेश खन्ना के साथ अभिनेता सुजीत कुमार भी नजर आते हैं। फिल्म में सुजीत कुमार ने राजेश खन्ना के अच्छे दोस्त का रोल निभाया था। गाने में बॉलीवुड का टिपिकल मसाला एक्शन देखने को मिलता है। राजेश खन्ना खुली जीप में बैठे यह रोमांटिक गाना गाते हैं और सुजीत कुमार माउथऑर्गन पर उनका साथ देते हैं। गाने में नायिका शर्मिला टैगोर की एक झलक मिलती है जो ट्रेन में बैठी हुई है। गाने में खूबसूरत वादियां और पहाड़ों पर खासतौर से चलने वाली छोटी ट्रेन के दर्शन होते हैं। सचिन देव बर्मन साहब ने गाने में ऐसे- वाद्यों का प्रयोग किया है कि गाने के साथ- साथ चलती ट्रेन की आवाज भी संगीत में शामिल हो गई है।किशोर दा के गाए और भी कई बेहतरीन गाने हैं, जिनकी चर्चा यदि करते जाएं तो न जाने कितने ही दिन बीत जाएं, लेकिन बात खत्म नहीं होगी। फिर कभी इन गानों से जुड़ी यादों को हम ताजा करेंगे।------------- - -बॉलीवुड में भाई-बहन के अटूट बंधन पर आधारित कुछ सुपर हिट गीतआलेख - मंजूषा शर्मारक्षा बंधन का त्यौहार बॉलीवुड का सबसे लोकप्रिय त्यौहार रहा है। होली के बाद इस पर्व को लेकर ही सबसे ज्यादा गाने बनाए गए हैं। पुरानी फिल्मों की बात करें, तो अधिकांश फिल्मों में नायक की मां और कम से कम एक बहन का होना अनिवार्य होता था। राखी का त्यौहार जैसे फिल्म की कहानी का हिस्सा बन चुका था। आजकल की ज्यादातर फिल्मों की कहानी तेजी से भागती है और उसमें बहन और भाई के रिश्ते का ताना-बाना ज्यादा नहीं बुना जाता यदि होता भी है, तो वह अदब से ज्यादा फ्रैंडली और कभी - कभी प्रतिस्पर्धी होता है।खैर आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे गानों की चर्चा कर रहे हैं, जो आज भी राखी के मौके पर सुनाई दे जाते हैं। फिर वह चाहे रेडियो हो या फिर टीवी सीरियल। ये गाने अपने जमाने में काफी लोकप्रिय भी रहे हैं।1. बहना ने भाई की कलाई में.. फिल्म -रेशम की डोरी-1974 में बनी इस फिल्म में धर्मेन्द्र और सायरा बानो मुख्य भूमिकाओं में थे। भाई - बहन के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म में धर्मेन्द्र की बहन का रोल कुमुद छुगानी ने निभाया था, जो उस दौर की अधिकांश फिल्मों में बहन के रोल में नजर आईं। गीतकार इंदीवर के गीत बहना ने भाई की कलाई में ... को आवाज दी है सुमन कल्याणपुर ने। फिल्म में वैसे तो छह गाने थे, लेकिन राखी वाला गाना सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ। फिल्म में भाई और बहन के अटूट प्रेम को दर्शाया गया है। निर्देशक आत्माराम की इस फिल्म में संगीतकार शंकर-जय किशन ने एक भी गाना लता मंगेशकर से नहीं गवाया था, बल्कि नायिका के लिए आशा भोंसले और बहन के लिए उन्होंने सुमन कल्याणपुर की आवाज में गीत तैयार किए थे।2. भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना-फिल्म छोटी बहन भी भाई और बहन के रिश्तों पर आधारित थी। वर्ष 1959 में प्रदर्शित इस फिल्म में छोटी बहन का रोल अभिनेत्री नंदा ने निभाया था और कॅरिअर के आरंभ में ही बहन का रोल करने के कारण उनका कॅरिअर टाइप्ड हो गया था। बाद में उन्हें नायिका के रोल काफी मुश्किलों के बाद मिले। इस फिल्म में वे बलराज साहनी और रहमान की छोटी बहन के रोल में नजर आईं। लता मंगेशकर का गाया भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना गीत आज भी रक्षा बंधन का एक लोकप्रिय गीत बना हुआ है। फिल्म में सात गाने थे और सबसे लोकप्रिय गाना रहा भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, जिसे 1959 में बिनाका गीत माला के सालाना लोकप्रिय गीतों में शुमार किया गया था। जिसे शैलेन्द्र ने लिखा है। फिल्म के सात गानों में पांच तो लता मंगेशकर के ही हिस्से में आए थे। फिल्म का निर्देशन प्रसाद ने किया था।3. फूलों का तारों का सबका कहना है- फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा 1971 में प्रदर्शित हुई थी। देवानंद ने इस फिल्म का निर्माण अपनी कंपनी नवकेतन के बैनर तले किया था। इसमें देवानंद की बहन का रोल जीनत अमान ने निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि माता-पिता के बिगड़ते सम्बन्धों से बच्चों का जीवन किस प्रकार अभिशप्त बन जाता है, नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी किस प्रकार बर्बाद हो रही है और इसका खामियाजा माता-पिता को बेटी की मौत से चुकाना पड़ता है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग काठमांडू में हुई थी। देवानंद के अपोजिट मुमताज थीं। फिल्म में फूलों का तारों का गीत काफी प्रभावशाली है। किशोर और लता मंगेशकर दोनों ने अलग-अलग इसे गाया है। आनंद बख्शी के इस गीत को सुरों से सजाया है राहुल देव बर्मन ने।4. देख सकता हूं मैं कुछ भी होते हुए... फिल्म मजबूर में यह गाना शामिल किया गया था। अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में फरीदा जलाल बहन के रोल में थीं। फिल्म के इस गाने में अमिताभ बच्चन , अपनी बहन के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करते हैं। इसमें फरीदा ने एक नि:शक्त बहन का रोल निभाया था ,जिनका नाम इस रोल के लिए उस वर्ष फिल्म फेयर के बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। वहीं, नायिका के रोल में परवीन बॉबी थीं। सलीम- जावेद की कहानी पर बनी इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने तैयार किया था। यह फिल्म 1974 में प्रदर्शित हुई थी।5. ये राखी बंधन है ऐसा- फिल्म बेईमान में यह गीत शामिल किया गया था, जो 1972 में बनी थी। फिल्म में राखी और मनोज कुमार मुख्य भूमिकाओं में थे। अभिनेत्री नजीमा पर यह गाना फिल्माया गया है। निर्देशक सोहनलाल कंवर की इस फिल्म में संगीत शंकर -जयकिशन की जोड़ी का था और राखी का यह गाना लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज में है जिसे लिखा वर्मा मलिक ने है। इस गाने में अभिनेत्री नजीमा राखी के महत्व को बयान करती है और मनोज कुमार को अपना भाई स्वीकार कर उसे भाई- बहन के पवित्र रिश्ते का अहसास कराती हैं।6. मेरे भईया मेरा चंदा मेरे अनमोल रतन- फिल्म काजल का यह गीत आशा भोंसले की आवाज में है और यह अपने दौर का सुपर हिट गीत है। 1965 की इस फिल्म में मीना कुमारी, राजकुमार और धर्मेन्द्र मुख्य भूमिकाओं में थे। यह वह दौर था, जब धर्मेन्द्र और मीना कुमारी की नजदीकियां चर्चा में थीं। साहिर लुधियानवी के गीतों को रवि ने सुरों में ढाला था। यह फिल्म गुलशन नंदा के उपन्यास माधवी पर आधारित थी। राखी के इस गाने में एक बहन अपने छोटे भाई के प्रति अपने प्यार को प्रदर्शित करती है और भगवान से उसकी सलामती के लिए दुआ करती है। फिल्म में मीना कुमारी अपने यह मनोभाव अपने छोटे भाई के प्रति प्रदर्शित करती है । फिल्म में धर्मेन्द्र ने मीना कुमारी के भाई का रोल निभाया था।7. अब के बरस भेज भैया को बाबुल- फिल्म बंदिनी का यह गाना एक बहन के दर्द को बयां करता है। बहन जेल में है और सावन का महीना आया हुआ है। वह अपने गीत के माध्यम से सावन, तीज और राखी के त्यौहार का जिक्र करते हुए अपने पीहर को याद करती है। फिल्म में नूतन , अशोक कुमार और धर्मेन्द्र मुख्य भूमिकाओं में थे। आशा भोंसले ने इस गाने को इतनी खूबी से गाया है कि इसके मनोभाव सीधे दिल तक लगते हैं। 1963 की यह फिल्म बिमल रॉय की बेहतरीन फिल्मों में से है। फिल्म की कहानी नबेन्दु घोष ने लिखी थी। फिल्म में शैलेन्द्र और गुलजार ने गीत लिखे थे जिसे सुरों से सजाया था सचिन देव बर्मन साहब ने। 1964 में इस फिल्म ने विभिन्न श्रेणियों में छह फिल्म फेयर पुरस्कार जीते थे। अब के बरस भेज ... गीत शैलेन्द्र ने लिखा था।8. राखी धागों का- फिल्म राखी (रिलीज वर्ष-1962) में यह गीत शामिल किया गया था। फिल्म में अशोक कुमार की बहन का रोल वहीदा रहमान ने निभाया था। यह गाना मोहम्मद रफी के हिट गानों में शामिल है। फिल्म में यह गाना प्लैबैक में चलता है। फिल्म में वहीदा रहमान के अपोजिट प्रदीप कुमार थे। फिल्म के लिए अशोक कुमार ने बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड जीता था। वहीं ये फिल्म बेस्ट फिल्म की श्रेणी के लिए नामित हुई थी। साथ ही मेहमूद का नाम भी बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर की श्रेणी में नामांकित किया गया था। यह तमिल फिल्म पासामलार की हिन्दी रीमेक थी। गीत राजेन्द्र कृष्ण के और संगीत रवि का था।